LATEST NEWS

विजयदशमी के अवसर पर बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ की परंपरा का पालन किया

टोंक राजस्थान के टोंक स्थित देवली में विजयदशमी के अवसर पर बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ की परंपरा का पालन किया। महिलाओं ने एक-दूसरे के गाल और माथे पर सिंदूर लगाकर बधाई दी। मूलतः पश्चिम बंगाल में सिंदूर खेला परंपरा का पालन किया जाता है। ये वर्षों पुराना रिवाज है। जो पति की लंबी उम्र और खुशहाल परिवार की कामना के साथ मनाया जाता है। टोंक में भी ऐसा ही कुछ दिखा। नवरात्रि के बाद विजयादशमी पर्व पर मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं अपनी परंपराओं को निभाने में सक्रिय रहीं। मान्यता है कि मां दुर्गा नवरात्र में अपने मायके आती हैं और दसवें दिन अपने ससुराल विदा होती हैं। इस विदाई को यादगार बनाने के लिए ही सिंदूर खेला का आयोजन किया जाता है। इस दिन, हर सुहागन यही मनोकामना करती है कि उसके सुहाग पर आने वाले हर संकट को मां टाल दें। सिंदूर उड़ाते हुए महिलाएं एक-दूसरे के गले लगती हैं जो माहौल को भक्तिमय बना देता है। इस दौरान, नवविवाहित बेटियां भी अपने मायके आती हैं और सिंदूर खेला कार्यक्रम के बाद उनको विदा किया जाता है। मां दुर्गा सेवा समिति के अशोक मंडल ने बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद, उन्होंने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और मंगल गीत गाए। सभी ने मां से सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद मांगा। बता दें कि बंगाल में मान्यता है कि मां दुर्गा 10 दिनों के लिए अपने मायके आती हैं। इसी उपलक्ष्य में बड़े-बड़े पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। बंगाली समुदाय में दुर्गा पूजा पंचमी तिथि से शुरू होती है। सिंदूर खेला की परंपरा लगभग 450 साल पुरानी मानी जाती है। कहा जाता है कि इस रस्म की शुरुआत जमींदारों की दुर्गा पूजा के दौरान हुई। मान्यता है कि जब कोई महिला इस रस्म में हिस्सा लेती है, तो अखंड सौभाग्यवती रहती है। यह रस्म महिलाओं की ताकत का प्रतीक है।  

राजस्थान में मौसम विभाग ने तूफान ओलावृष्टि, और बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया

जयपुर राजस्थान में मौसम ने एकदम से करवट ले ली है। मानसून की विदाई होने के बावजूद कई जिलों में बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने तूफान और बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदलाव के चलते कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास भी होने लगा है। कई जिलों में अलर्ट जारी जयपुर मौसम विभाग की मानें तो 12 जिलों में तेज बारिश हो सकती है और इसके लिए योलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। विभाग ने ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। जिन इलाकों में बारिश की संभावना है, उनमें टोंक, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद है। यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है। कैसा है मौसम का हाल? मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई है। सबसे अधिकतम तापमान जालौर में देखा गया, जहां 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, अजमेर और उदयपुर में हल्की बारिश देखी गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा। कैसा रहेगा आगे का मौसम? IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते चक्रवाती परिसंचरण अरब सागर तल बन रहा है। इसके अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।  और आगे भी दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी हवाओं के प्रभाव के चलते उदयपुर, कोटा और जोधपुर में तेज बारिश की संभावना है। दक्षिणी राज्यों में भी बारिश   आईएमडी के महानिदेशक डा. मृत्युंजय महापात्रा ने देश के दक्षिणी राज्यों में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में बनने वाले दबाव के क्षेत्र से उत्तर भारत के राज्यों को बेअसर बताया है। इसके असर से तटीय हिस्से एवं दक्षिण के कुछ राज्यों में ही बारिश होगी। यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में असर नहीं मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके भी प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश एवं बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। आइएमडी के अनुसार अरब सागर में सर्कुलेशन बन चुका है, जो रविवार की सुबह तक डीप डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा, लेकिन इससे भारत को खतरा नहीं होने जा रहा, क्योंकि इसकी दिशा ओमान की तरफ है।

17 नवंबर को रात नाै बजकर सात मिनट पर विधिविधान बदरीनाथ धाम के कपाट साथ बंद होंगे

गोपेश्वर दशहरे के मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। आगामी 17 नवंबर को रात नाै बजकर सात मिनट पर विधिविधान के कपाट साथ बंद होंगे। इस यात्रा वर्ष विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि कपाट बंद होने की तिथि आज विजय दशमी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना पश्चात समारोहपूर्वक तय की गयी। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे। सरकार एवं मंदिर समिति के प्रयासों से सभी यात्री सुविधाएं मुहैया हुई है। कुल 38 लाख तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम अभी तक 11 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। साढ़े 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे हैं। इस तरह साढ़े 24 लाख तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ -केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। कुल 38 लाख तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर पहुंचे हैं। मां नवदुर्गा तिला भराड़ी मंदिर में कन्या पूजन के साथ पूजा अर्चना की नवरात्रि के नौवे दिवस के अवसर पर बदरीनाथ मार्ग कंचनगंगा में क्षेत्र की अराध्य देवी मां नवदुर्गा तिला भराड़ी मंदिर में कन्या पूजन तथा मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार सपरिवार माता के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए तथा क्षेत्र के सुख- शांति का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर जय मां नंदा समिति अध्यक्ष राजदेव मेहता एवं पदमेंद्र भंडारी ने बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। माता के मंदिर में जय मां नन्दा समिति बामणी , पांडुकेश्वर के सौजन्य से विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया इससे पहले मां दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात कन्या पूजन तथा प्रसाद वितरण किया गया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि विजय दशमी के दिन श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर दुर्गा पूजा का यज्ञ हवन के साथ समापन होना है।  इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित अध्यक्ष राजदेव मेहता,पदमेंद्र भंडारी, अमित पंवार , सुधीर मेहता, वीरेंद्र भंडारी, रणजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

महाराष्ट्र में RSS के जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर नारेबाजी की, इलाके में तनाव, दो FIR दर्ज

मुंबई दशहरा से एक दिन पहले महाराष्ट्र के रत्नागिरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जुलूस के दौरान तनाव पैदा हो गया। जानकारी के मुताबिक जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर नारेबाजी की। इससे इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। रत्नागिरी के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को कोंकण नगर इलाके में यह घटना हुई। इसके बाद पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब दशहरा उत्सव की पूर्व संध्या पर आरएसएस ने इलाके में पथ संचलन किया तो अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले नारे लगाए। हालांकि कोई हिंसा नहीं हुई। मगर रात को लोगों की भीड़ थाने में जुट गई। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने शिकायतों के आधार पर दो मामले दर्ज किए हैं। पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। भागवत ने विजयादशमी पर क्या कहा? नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी कार्यक्रम को संबोधि कियाा। उन्होंने हिंदुओं से एक होने की अपील की। भागवत ने बांग्लादेश का उदाहरण दिया और कहा कि पहली बार हिंदू एकजुट हुए और अपनी रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे। उन्होंने कहा कि जब तक अत्याचार करने की कट्टरपंथी प्रकृति बनी रहेगी तब तक न केवल हिंदू बल्कि सभी अल्पसंख्यक खतरे में रहेंगे। कमजोरी कोई विकल्प नहीं संघ प्रमुख ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की निंदा की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह भारत के हिंदुओं के लिए भी सीख है। हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में जो कुछ हुआ? इसके कुछ तात्कालिक कारण हो सकते हैं और जो लोग चिंतित हैं, वे इस पर चर्चा करेंगे। मगर मूल मुद्दा हिंदुओं के खिलाफ बार-बार हो रहा अत्याचार है। भागवत ने आगे कहा कि अगर हम कमजोर हैं तो हम अत्याचार को आमंत्रित कर रहे हैं। हम जहां भी हैं, हमें एकजुट और सशक्त होने की जरूरत है। कमजोरी कोई विकल्प नहीं है। बांग्लादेश पर भड़के भागवत भागवत ने कहा कि बांग्लादेश में ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि उन्हें पाकिस्तान का साथ देना चाहिए क्योंकि उसके पास परमाणु शक्ति है और उन्हें भारत से खतरा है। उन्होंने कहा कि जिस देश को उसके निर्माण में पूरा समर्थन मिला, वह अब भारत के खिलाफ इस तरह के बयान को बढ़ावा दे रहा है।

हरियाणा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अब ईवीएम पर सवाल उठाने लगी, कहा- ’20 सीटों पर हुआ घपला’

नई दिल्ली हरियाणा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अब ईवीएम पर सवाल उठाने लगी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी ने चुनाव आयोग को 20 सीटों की सूची भेजी है, जहां हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान उम्मीदवारों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर लिखित और मौखिक शिकायतें की हैं। ईवीएम की बैटरी पर सवाल एएनआई से बात करते हुए खेड़ा ने कहा, हमने चुनाव आयोग को 20 सीटों की सूची भेजी है, जिसके बारे में हमारे उम्मीदवारों ने 99 प्रतिशत बैटरी चार्ज होने की लिखित और मौखिक शिकायतें की हैं। यह मुद्दा मतगणना के दिन उठाया गया था, यह एक अजीब संयोग है कि जिन मशीनों में 99 प्रतिशत बैटरी चार्ज दिखाई गई, वे वही मशीनें थीं, जिन पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 60-70 प्रतिशत बैटरी चार्ज वाली मशीनें वे थीं, जिन पर कांग्रेस जीती। ऐसा क्यों हुआ? आयोग से कार्रवाई करने की मांग कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आयोग इस मुद्दे का संज्ञान लेगा और उचित निर्देश देगा। पार्टी महासचिव और संचार प्रभारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “9 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग को शिकायतों से भरा ज्ञापन सौंपा था। इसे आगे बढ़ाते हुए आज हमने हरियाणा के 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया में गंभीर और स्पष्ट अनियमितताओं को उजागर करते हुए एक अद्यतन ज्ञापन दिया है। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा और उचित निर्देश जारी करेगा।” इन 20 सीटों के नाम शामिल हरियाणा के जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों पर कांग्रेस ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है, उनमें नारनौल, करनाल, डबवाली, रेवाड़ी, होडल, कालका, पानीपत सिटी, इंद्री, बड़खल, फरीदाबाद एनआईटी, नलवा, रानिया, पटौदी (एससी), पलवल, बल्लभगढ़, बरवाला, उचाना कलां, घरौंडा, कोसली और बादशाहपुर शामिल हैं। इससे पहले केसी वेणुगोपाल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक गहलोत, प्रताप सिंह बाजवा, जयराम रमेश, पवन खेड़ा, अजय माकन और उदय भान सहित कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए चुनाव आयोग से मिलने गया था। मशीनें सील करने की मांग कांग्रेस नेताओं की चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए खेड़ा ने कहा था कि मतगणना के दिन कुछ मशीनें 99 प्रतिशत और अन्य सामान्य मशीनें 60-70 प्रतिशत पर थीं। हमने मांग की कि जांच पूरी होने तक उन मशीनों को सील और सुरक्षित रखा जाना चाहिए। हमने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि अगले 48 घंटों में हम बाकी शिकायतें भी उनके सामने पेश करेंगे।

माली में बारिश और बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानियों, अब तक 177 लोगों की मौत, 148 घायल

बमाको माली में बारिश के मौसम की शुरुआत से आई बाढ़ से कम से कम 177 लोगों की मौत हो गई है। बारिश और बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को माली के इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी फॉर क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बाढ़ की 656 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 148 लोग घायल हुए और 37,999 घर ढह गए। इस बाढ़ से 47,955 परिवारों के 264,646 लोग प्रभावित हुए हैं। माली के शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि 128 पब्लिक स्कूल बाढ़ पीड़ितों के आश्रय के रूप में उपयोग किए जा रहे हैं। 167 स्कूल पानी में डूबे हुए हैं और 256 स्कूलों की इमारतें ढह गई हैं। देश भर में भारी बारिश जारी है, जिससे नदियां और उनकी सहायक नदियां उफान पर हैं। अधिकारियों ने बार-बार निवासियों से बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों को खाली करने, पैदल, बाइक या कार से बाढ़ वाली सड़कों पर जाने से बचने का आग्रह किया है। साथ ही नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे उफनती नदियों से दूर रहें और भारी बारिश के दौरान घर के अंदर रहें। माली सरकार ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय आपदा की घोषणा की थी, जिसके कारण स्कूलों के नए सत्र की शुरुआत 1 अक्टूबर से 4 नवंबर तक स्थगित कर दी गई।

मुनिश्री विशांत सागर घुवारा आए थे, जहा उनके शिष्य ने जैन समाज की लड़की को भगा ले गया, परिवारवालो ने मुनिश्री को पीटा

छतरपुर मुनिश्री के सेवकों में शामिल एक शिष्य जैन समाज की लड़की को भगा ले गया। लड़की भागे जाने की जानकारी जैन परिवार को लगी तो परिवार के लोग शनिवार सुबह करीब पांच बजे मुनिश्री के पास पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर दी और गाली गलाैज की गई। बाद में समाज के लोगों ने उक्त परिवार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में करीब सात लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जैन समाज के लोगों ने बताया कि घटना छतरपुर जिले के घुवार क्षेत्र की है। जहां मुनिश्री 1008 विशांत सागर महाराज चतुर्थ मास में घुवारा आए थे। उनके साथ शिष्यों में शामिल एक शिष्य का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा होगा। वह 10 हजार के वेतन पर था। बीते दिवस वह दोनों भाग गए। शिष्य फिरोजाबाद का रहने वाला बताया गया है। लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में जैन परिवार के लोग एकत्रित होकर मुनिश्री के पास पहुंचे। जिन्होंने शुक्रवार को रात के समय हंगामा किया और गेट तोड़ने की कोशिश की गईं। गालियां दी तब मुनिश्री साधना में लीन थे। जब वह बाहर नहीं आए तो दूसरे दिन शनिवार को सुबह पांच बजे पहुंच गए और मुनिश्री के साथ मारपीट कर दी। बाद में समाज के सभी लोग एकत्रित हुए और थाने पहुंचे। साथ ही मुनिश्री के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपित सुरेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन, महेंद्र जैन, नरेंद्र जैन सहित उनके लड़कों पर मामला दर्ज कर लिया है। अब जैन समाज के लोगों की बड़ी बैठक बुलाई गई है। जिसमें अन्य जिलों से करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई है। मामले को लेकर भगवां थाना प्रभारी रामस्वरूप उपाध्याय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

अप्रवासियों पर फिर हमलावर, हम चाहते हैं कि लोग हमारे देश में आएं, लेकिन उन्हें कानूनी तरीके से आना होगा: डोनाल्ड ट्रंप

न्यूयॉर्क अमेरिका के रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से कहा है कि वह अप्रवासियों का स्वागत करते हैं, लेकिन शर्त है कि वे कानूनी तरीके से आएं। अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने कोलोराडो के ऑरोरा में एक चुनावी रैली में कहा, “हम चाहते हैं कि लोग हमारे देश में आएं, लेकिन उन्हें कानूनी तरीके से आना होगा।” उन्होंने अवैध अप्रवासियों के बारे में कहा, “मैं पूरे देश में आपसे यह वादा करता हूं और प्रतिज्ञा करता हूं। 5 नवंबर 2024 अमेरिका में मुक्ति दिवस होगा। इस दिन देश को ‘कब्जे’ से मुक्त कराया जाएगा।” सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, अगस्त तक 82,610 भारतीय नागरिक अवैध रूप से सीमा पार कर चुके थे, जबकि पिछले साल यह संख्या 96,917 थी। उनकी विपक्षी पार्टी उन्हें ‘अप्रवासी विरोधी’ बताती है। लेकिन ट्रंप अवैध और वैध अप्रवासियों के बीच एक अंतर करते हैं। जबकि डेमोक्रेट्स उन्हें एक समान मानते हैं, चाहे वे वर्षों से कानूनी प्रक्रिया से गुजरे हों या अवैध रूप से प्रवेश करे रह रहे हों। उन्होंने अमेरिकी कॉलेजों से स्नातक करने वाले विदेशियों को ग्रीन कार्ड के माध्यम से वैध अप्रवासी का दर्जा देने का वादा किया है, जो डेमोक्रेट के किसी भी प्रस्ताव से कहीं आगे है, जिसमें अवैध अप्रवासियों को वैध बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। ट्रंप ने जून में कहा था, “मैं जो करना चाहता हूं और जो करूंगा, वह यह है कि जब आप कॉलेज से स्नातक होंगे, तो मुझे लगता है कि आपको अपने डिप्लोमा के हिस्से के रूप में खुद ही ग्रीन कार्ड मिल जाना चाहिए, ताकि आप इस देश में रह सकें।” अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थान के 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार, इस नीति को लागू करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन सैद्धांतिक रूप से यह अमेरिकी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे लगभग 269,000 भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है। चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने अपने भाषण के बीच में ही एक वीडियो दिखाया जिसमें अवैध अप्रवासियों द्वारा किए गए अपराधों की खबरें थीं, जिनमें बलात्कार और हत्या से लेकर पुलिस पर गोलीबारी तक शामिल थी। ‘अप्रवासी अपराध को समाप्त करें’ और ‘अवैध लोगों को तुरंत निर्वासित करें’ लिखे ब्लैक बैकड्रॉप के सामने खड़े होकर ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर ‘खुली सीमा’ नीतियों के माध्यम से आपराधिक अवैध अप्रवासियों को लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कमला हैरिस के एक पुराने बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम अवैध रूप से सीमा पार करने वाले लोगों को अपराधी नहीं मानना ​​चाहते। डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रतिज्ञा ली और कहा, “मैं अमेरिकी नागरिक या कानून प्रवर्तन अधिकारी की हत्या करने वाले किसी भी अप्रवासी के लिए मृत्युदंड की मांग करता हूं। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला जैसे देशों में अपराध में भारी कमी आई है क्योंकि उन्होंने अपनी जेलों और मानसिक (मेंटल) अस्पतालों को खाली कर दिया है और कैदियों को अमेरिका में उत्पात मचाने के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि वह हर प्रवासी आपराधिक नेटवर्क को निशाना बनाने और उसे नष्ट करने के लिए 18वीं सदी के कानून ‘एलियन एनिमीज एक्ट’ को लागू करेंगे। लेकिन यह कानून केवल विदेशी दुश्मन देश से आने वाले लोगों पर लागू होता है। इसे सभी देशों पर लागू करना एक चुनौती होगी, क्योंकि सामूहिक निर्वासन अभियान भी एक चुनौती होगी। इस साल अगस्त तक, दुनिया भर से 2.75 मिलियन अवैध अप्रवासी अवैध रूप से प्रवेश करने की वजह से पकड़े गए थे, जबकि पिछले साल यह संख्या 3.2 मिलियन थी। ऑरोरा के मेयर माइक कॉफमैन (जो एक रिपब्लिकन हैं) ने कहा कि हालांकि वहां कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन यह कहना अतिशयोक्ति होगी कि शहर वेनेजुएला के आपराधिक गिरोहों के कारण “युद्ध क्षेत्र” में तब्दील हो गया था। ट्रंप ने मंच पर एक महिला को बुलाया, जिसने एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हाई-पावर राइफल से लैस वेनेजुएला के गिरोह की वीडियो रिकॉर्डिंग कर पब्लिश किया था। उन्होंने अपने भाषणों के दोहराया कि हैरिस एक “मार्क्सवादी” हैं, अयोग्य हैं, अमेरिका पतन की ओर बढ़ रहा है, वे तीसरे विश्व युद्ध को रोकेंगे, नौकरियां वापस लाएंगे, टैक्सों में कटौती करेंगे, कीमतें कम करेंगे और देश को सुरक्षित बनाएंगे।

भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को अपने चरम पर बताते हुए देश की मजबूत राजनीतिक स्थिति के लिए सराहना व्यक्त की: मोहन भागवत

नागपुर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आयोजित विजयादशमी उत्सव में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कुछ प्रमुख सिद्धांतों का समर्थन किया। उनके भाषण में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, देश की प्रगति, शांतिपूर्ण चुनावों की प्रक्रिया, और विभिन्न चुनौतियों का सामना करने की बात शामिल थी। मोहन भागवत ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के सिद्धांत की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे अब दुनिया भर में व्यापक रूप से स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को अपने चरम पर बताते हुए देश की मजबूत राजनीतिक स्थिति के लिए सराहना व्यक्त की। उन्होंने पिछले एक दशक में भारत की अद्भुत प्रगति का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि आज भारत एक मजबूत और अधिक सम्मानित राष्ट्र बन चुका है, जिसकी वैश्विक विश्वसनीयता ऊंचाई पर है। उन्होंने कहा कि देश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है और सामाजिक समझ विकसित हो रही है। इसका एक उदाहरण जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनावों का संचालन है, जो भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और वैश्विक पहचान में योगदान दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ दुष्ट शक्तियां भारत की प्रगति को बाधित करने की कोशिश कर रही हैं। भागवत ने कहा कि विभिन्न दिशा से देश को अस्थिर करने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। योग के वैश्विक महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि योग न केवल एक वैश्विक प्रवृत्ति बन रहा है, बल्कि इसके मूल सिद्धांत भी व्यापक रूप से लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने भारत के पर्यावरण संबंधी मुद्दों के प्रति वर्तमान दृष्टिकोण की सराहना की, जिसे दुनिया भर में गर्मजोशी से अपनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हैवानियत के मामले में अव्यवस्था की निंदा करते हुए उन्होंने इसे समाज के लिए शर्मनाक घटना बताया, जिससे समाज की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बचाने के प्रयासों से यह स्पष्ट होता है कि अपराध, राजनीति और विषाक्त संस्कृति का एक डिस्टर्बिंग नेक्सस है, जो हमारे समुदाय को कमजोर कर रहा है।

मेहसाणा में निर्माण स्थल दर्दनाक हादसा, मिट्टी का भारी ढांचा धसा, 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली गुजरात के मेहसाणा जिले के जसालपुर गांव में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी का भारी ढांचा धंस गया, जिसमें 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा दोपहर के समय हुआ जब मजदूर एक फैक्ट्री के भूमिगत टैंक के लिए गहरा गड्ढा खोद रहे थे. पुलिस इंस्पेक्टर प्रह्लादसिंह वघेला ने घटना की पुष्टि की और बताया कि काम के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे मजदूर उसके नीचे दब गए. वघेला ने कहा, “अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं, और हमें आशंका है कि तीन से चार अन्य मजदूर अब भी दबे हो सकते हैं.” मेहसाणा के एसपी तरुण दुग्गल ने बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी धंसने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. निर्माण का काम किसी प्राइवट कंपनी की देखरेख में हो रहा था. मजदूरों के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल स्थानीय लोगों में इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया. सामने वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मजदूरों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. कंस्ट्रक्सन साइट पर देखा जा सकता है कि जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है. घटना ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मजदूरों की कार्य स्थलों पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. घटना स्थल पर चल रहा राहत-बचाव का काम घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया. बचाव कार्य की बेहद चुनौतीपूर्ण रही क्योंकि धंसी हुई मिट्टी के नीचे कुछ और भी मजदूरों के फंसे होने की संभावना है. घटना की जांच चल रही है, और प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के उपायों को लागू करने का आश्वासन दिया है. पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है, और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का वादा किया गया है.

कांग्रेस अपने युवराज को बार-बार लॉन्चिंग पैड पर ले जाती है लेकिन वो लॉन्च नहीं होता, जनता ने उन्हें नकार दिया: गिरिराज

पटना कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग को शुक्रवार को और भी शिकायतें सौंपी। वहीं, इस पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने उन्हें नकार दिया है। ‘कांग्रेस अपने युवराज को बार-बार लॉन्चिंग पैड पर ले जाती है लेकिन…’ गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने युवराज को बार-बार लॉन्चिंग पैड पर ले जाती है लेकिन वो लॉन्च नहीं होता… हरियाणा की जनता ने उन्हें नकार दिया है। वे (राहुल गांधी) संविधान की फोल्डर अपने पास रखते हैं, उनके पास फोल्डर तो है, लेकिन उनके अंदर कुछ नहीं है। वो कभी चुनाव आयोग को दोष दे रहे हैं, कभी हुड्डा को, तो कभी किसी और को और कह रहे हैं कि कश्मीर में मैं जीत गया लेकिन कहां जीते?  सच्चाई यह है कि भाजपा ने उन्हें वहां इतनी बुरी तरह हराया है कि जोकर की तरह वे जोकर का किरदार निभा रहे थे, वह खत्म हो गया है। उन्होंने 4 दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन सिर्फ 6 सीटें जीतीं। बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाई है। एग्जिट पोल में जहां कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिख रही थी, वहीं चुनावों के नतीजों ने सबको चौंका दिया। अंतिम रुझानों में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया और हरियाणा में बीजेपी ने 48 सीटें जीत ली।  

PM मोदी के पास वैश्विक राजनेता बनने का मौका, Russia Ukraine War को शांत कराने में सक्षम – फरीद जकारिया

नई दिल्ली रूस-यूक्रेन युद्ध पर विदेश नीति के जानकार फरीद जकारिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन जंग भारत के लिए बड़ा मौका है। भारत को शांतिदूत बनकर अपनी कूटनीतिक ताकत दिखानी चाहिए। जकारिया ने पीएम मोदी की वैश्विक छवि की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध में एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। ‘मोदी निभा सकते हैं बड़ी भूमिका’ एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जकारिया ने कहा कि दुनिया में बहुत कम नेता ऐसे हैं जो रूस और यूक्रेन दोनों से प्रभावी ढंग से बात कर सकते हैं। उन्होंने सिर्फ दो नाम लिए, पहला तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन और दूसरा प्रधानमंत्री मोदी। जकारिया ने कहा कि यूक्रेन में जंग थमी हुई है। बहुत कम लोग ऐसे हैं जिनके पास दोनों पक्षों से बात करने की विश्वसनीयता है… अगर प्रधानमंत्री मोदी खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश करते हैं, तो मुझे लगता है कि वह बहुत रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं… मेरा मानना है कि एर्दोगन से भी ज्यादा मोदी इसमें भूमिका निभा सकते हैं। ‘वैश्विक राजनेता बनने का मौका’ जकारिया ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करना पीएम मोदी के लिए एक वैश्विक राजनेता बनने का शानदार मौका है। उन्होंने माना कि भारत पारंपरिक रूप से विदेश नीति के मामलों में तटस्थ रहता है। लेकिन, अगर भारत चाहे तो वह एक बहुत ही व्यावहारिक और रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। ‘भारत की छवि होगी मजबूत’ जकारिया के अनुसार, ऐसा कदम न केवल वैश्विक कूटनीति के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को भी ऊंचा उठाएगा। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि इसके लिए पीएम मोदी को दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभानी होगी, जो अक्सर मुश्किलों और आलोचनाओं से भरी होती है। जकारिया ने कहा, ‘अगर मोदी चाहें तो यह उनके लिए एक वैश्विक राजनेता बनने का शानदार मौका है।’ उन्होंने शांति की तलाश में भारतीय नेता के कूटनीतिक कौशल और उनके मंच को महत्वपूर्ण बताया। रूस और यूक्रेन दोनों में अच्छी साख जकारिया के बयान से साफ है कि भारत के पास रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में अहम भूमिका निभाने की क्षमता है। पीएम मोदी की रूस और यूक्रेन दोनों से अच्छी साख है। ऐसे में, वह शांति वार्ता शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, यह देखना होगा कि भारत इस चुनौती को स्वीकार करता है या नहीं। अगर भारत मध्यस्थता करने का फैसला करता है, तो यह एक ऐतिहासिक कदम होगा। इससे ना सिर्फ युद्ध खत्म करने में मदद मिलेगी, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की छवि भी मजबूत होगी।

रामलीला का फायदा उठाकर हरिद्वार जेल से फरार हुए दो कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल,  हरिद्वार ज़िला कारागार में चल रही रामलीला का फायदा उठाकर दो कैदी फरार हो गए है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। साथ ही जेल प्रशासन पर कैदियों पर कड़ी निगरानी व सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। फिलहाल,हरिद्वार पुलिस दोनों फरार कैदियों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त सूचना के मुताबिक हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदियों के फरार होने की खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ज़िला कारागार में रामलीला चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी कराया जा रहा था। इसके चलते कारागार में एक सीढ़ी लगी हुई थी जहां से दोनों कैदी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूत्रों की मानें तो जेल से फरार हुआ एक कैदी वाल्मीकि गैंग का है और हत्या के मामले में सजा काट रहा था। साथ ही दूसरा आरोपी किडनैपिंग के मामले में जेल में था। फिलहाल,इन दोनों के भागने से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसमें सवाल यह उठ रहा है कि जिले की सबसे सुरक्षित जेल से कैदी कैसे फरार हो जाते है। साथ ही  इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी हरिद्वार ने पुष्टि करते हुए कहा कि जेल प्रशासन की इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इसमें कैदी पंकज निवासी रुड़की और रामकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश शामिल है। इसमें आरोपी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था, जबकि अपराधी रामकुमार विचाराधीन कैदी है। इसके अतिरिक्त पुलिस दोनों फरार कैदियों की तलाश कर रही है।

जिस जेल हाई सिक्योरिटी जेल में है बाबा राम रहीम, उसी में बड़ी वारदात, 3 युवकों की कर दी गई हत्या

रोहतक रोहतक के सुनारिया जेल हाई सिक्योरिटी कही जाने वाली जेल में से एक है। वहां से एक बार फिर वर्चस्व को लेकर गैंगवार की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि गुरुवार सुबह जेल के अंदर कैदियों पर हमले हुए थे जिसे अब गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गैंगस्टर राहुल बाबा पर हमला हुआ था और उसका बदला लेने के लिए उसने सुमित प्लोटरा के भाई समेत तीन युवकों की हत्या कर इस वारदात को अंजाम दिया है। गौर रहे कि साध्वी यौन शोषण के मामले में डेरा सच्चा सौदा राम रहीम भी इसी जेल में अपनी सजा काट रहा है। बता दें कि इस जेल में कैदियों के बीच अब तक कई बार बड़े झगड़े हो चुके हैं। इसी जेल में गुरमीत राम रहीम भी हत्या और यौन शोषण के मामले में सजा काट रहा है। फिलहाल, इस समय वह पैरोल पर बाहर हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि इतनी हाई सिक्योरिटी होने के बाद भी हर साल इस घटनाएं होती ही रहती है। दरअसल, जेल में कंबल को लेकर 12 कैदियों के बीच विवाद शुरू हुआ था, इसके बाद गुरुवार को यह विवाद बढ़ गया जानलेवा हमले में तब्दील हो गया। इस विवाद में रोहतक के रहने वाले नसीब, नीरज कंसाला, प्रदीप कंसाला, गिरावड़ निवासी नीरज, सोनीपत के रहने वाले गंगाना निवासी प्रदीप, गोहाना के रहने वाले पवन और आदि एक गुट में शामिल थे, तो वहीं दूसरे गुट में गिरावड़ के रहने वाले नीरज, सुनारिया चौक निवासी प्रियंकल, नवीन,  प्रहलाद,  रोहतक के रहने वाले श्रीराम नगर निवासी कृष्ण, झज्जर के खानपुर खुर्द रहने वाले पवन और आदि कैदियों के बीच विवाद हो गया। इस घटना के दौरान 10 बंदी घायल हो गए। जेल उपाधीक्षक की ओर से दी गई शिकायत पर सभी 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई गई है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग की ओर से जांच कमेटी बनाई गई है।

दिग्विजय सिंह ने कहा- जब अंग्रेजों के राज में हिंदू खत्म नहीं हुआ तो अब मोदी राज में हिदुओं को खतरा क्यों?

इंदौर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विजयदशमी की इंदौर, मप्र और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इंदौर में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रभु राम ने रावण का वध किया उसी तरह देश में सद्भाव अन्याय और अहिंसा के लिए काम करने वालों को भगवान राम का आशीर्वाद मिले। दुर्गाअष्टमी पर कन्या पूजन को लेकर कहा कि हमने तो पहले भी कन्या पूजन किया है। आपने ध्यान नहीं दिया। शस्त्र पूजन क्षत्रिय करते रहे हैं। जो अहिंसा करे वह आज का रावण है। वहीं मोहन भागवत के बयान को लेकर कहा कि देश सभी का संविधान सभी का है, पूरे देशवासियों को एक रहने को क्यों नहीं कहते आरएसएस या मोहन भागवत। वे सनातन की बात करते हैं तो पूरा विश्व हमारा है, हमारा एक ही नारा है हम पहले भारतीय है। भारतीय संविधान और सनातन एक ही है। जब मुगलों का राज था जब अंग्रेजी का राज था तब हिंदू खत्म नहीं हुआ तो अब हिंदू सम्राट मोदी के राज में हिंदू संकट में कैसे हो सकता है। वहीं एक गरबा में गैर हिंदू की नो एंट्री को लेकर कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी को आमंत्रित करना चाहिए, हम ईद मिलन और होली मिलन में जाते है। गरबा गुजरात से आई संस्कृति है इसमें सभी जाए एक जुटता नजर आए। भोपाल ड्रग्स कांड को लेकर कहा कि हमारे लिए यह युवाओं के लिए खतरे को घंटी है। देश के युवाओं को तीन चीजें बिगाड़ रही है ड्रग्स, नासिक से कैप्सूल चलता है, ऑनलाइन गेमिंग से युवा बहुत अधिक लुट रहे हैं। हर कोई करोड़ पति बनाना चाहता है। इसे बंद करना चाहिए।  तीसरा शराब है इसे भी बंद होना चाहिए। सरकार की नाक के नीचे ड्रग्स बांट रहा है आप कुछ नहीं कर पा रहे। एनसीबी गुजरात की पुलिस 15 दिन से वहां थी। भोपाल पुलिस कमिश्नर को कोई जानकारी नहीं है। यह हमारे लिए बड़ा कलंक है, हमारी राजधानी में सरकार की नाक के नीचे ड्रग्स फैक्ट्री चल रही थी। इसमें गुजरात पुलिस को एमपी पुलिस पर भरोसा नहीं था, उन्हें एमपी पुलिस पर मिलीभगत का शक था। थाने में शस्त्र पूजन पर कहा कि थाने में शस्त्र पूजा पर आपत्ति नहीं है, लेकिन वहां किसी एक धर्म का आयोजन होगा तो आपत्ति है। नरेला विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप है, उसकी एफआईआर करवाने थाने जाने कर भाजपा द्वारा सुंदर काण्ड करवा दिया जाता है। थानों में धार्मिक अनुष्ठान हो कोई आपत्ति नहीं है न्याय सभी को मिलना चाहिए हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सबको।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login