LATEST NEWS

टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत और 5 घायल, छत्तीसगढ़-जशपुर में भीड़ में जा घुसा बाइक सवार

जशपुर. पत्थलगांव थाना क्षेत्र के झक्कड़पुर गांव में नाटक कार्यक्रम देखने पैदल जा रही भीड़ को बाइक ने ठोकर मार दी. इस हादसे में चार साल बच्ची की मौके पर मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. इनमें से 4 की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने एक बच्ची समेत दो महिलाओं को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया.

स्थापना दिवस पर जुटे दस हजार स्वयंसेवक, राजस्थान-जोधपुर में आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन

जोधपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर द्वारा पोलो ग्राउंड मैदान पर विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेजर जनरल राणु सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम हुआ, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसवेक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल मौजूद रहे। जोधपुर के रातानाडा स्थिल पोलो ग्राउंड में यह आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत सहित संघ के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अनुशासन की पालना करते हुए सातवीं पंक्ति में साधारण कार्यकर्ता की तरह बैठे नजर आए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज विजयदशमी का दिन है। आज का दिन असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय का दिन है लेकिन हम सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के लिए और भी दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि आज देश को पुन: समृद्ध गौरवशाली बनाने के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। हिंदुओं को एकत्रित कर सर्वसमाज के कल्याण के लिए विश्व बंधुत्व की अपेक्षा और आकांक्षाओं को लेकर इस संघ को खड़ा किया गया था। संगठन आज से 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष में संगठन के सभी स्वयंसेवक बेहतर लक्ष्य को लेकर संगठन के कार्य और शक्ति को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन क्योंकि यह केवल रावण के दहन का दिन नहीं है। अपितु संकल्प दिवस भी है कि हम अपने जीवन में अपने भीतर अपने बाहर और समाज में जो बुराइयां हैं जो प्रदूषण है उन सबको समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध हों। इस आयोजन में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, पाली सांसद पीपी चौधरी, विधायक अतुल भंसाली, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष और निर्मल गहलोत भी मौजूद रहे।

12 जिलों में बारिश की चेतावनी, राजस्थान में वेदर सर्कुलेशन सिस्टम ने बदला मौसम

जयपुर. पूर्वी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। जयपुर मौसम केंद्र ने आज 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें टोंक, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद के लिए मेघगर्जन व तेज तूफान की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक मौसम में यह बदलाव बना रहेगा। पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना है। राजस्थान में बने नए वेदर सिस्टम से शुरू हुए बारिश के दौर से अब रात में ठंडक बढ़ने लगी। पिछले दिनों शेखावाटी के एरिया में हुई बारिश से यहां रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। पिछले 24 घंटे के दौरान उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद, सिरोही, जालोर के साथ झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी और अजमेर के एरिया में आसमान में बादल छाए रहे। उदयपुर समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर छुटमुट बारिश भी हुई। मौसम के इस बादल से उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। डूंगरपुर, जालोर, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां समेत अन्य कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत

उमरिया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। प्रतिमा को जल प्रवाहित करने के लिए गांव के ही तालाब में ले जाया गया था, इस दौरान यह हादसा हुआ। युवक का नाम छोटू पटेल है, जो सेजवाही का रहने वाला था। प्रतिमा को जल में विसर्जन करने के लिए गांव के लोग गए थे, उनके साथ छोटू भी था। तालाब में गड्ढा होने के कारण छोटू पटेल डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक पूजा अर्चना के बाद विजयदशमी पर देवी मां को नम आंखो से विदाई दी। नौरोजाबाद नगर के सभी दुर्गा समितियों ने राम लीला मैदान में विसर्जन चल समारोह के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ एकत्रित हुए। जहां विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा मूर्ति विसर्जन चल समारोह को हरी झंडी दिखाई गई। नगर के राम लीला मैदान से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का ऐतिहासिक चल समारोह 4 बजे सांय को प्रारंभ हुआ। विसर्जन चल समारोह रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों पीपल चौक, बस स्टैंड, पांच नंबर, इंदिरा चौक , मुंडी खोली, बाजारपुरा, होते हुए नगर परिषद द्वारा जोहिला नदी के किनारे बनाए गए विसर्जन कुंड में , सभी प्रतिमाओं का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। चल समारोह के दौरान डीजे और बैंड की थाप पर सभी श्रद्धालु नाचते नजर आए। चल समारोह में नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह, सुरक्षा के लिए नौरोजाबाद नगर निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, तहसीलदार अभय नंद शर्मा समेत प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

दो दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-कोरबा में शराब के धोखे में पी गए जहर

कोरबा। पड़ोसी के घर में बोतल में शराब देखकर दो दोस्तों ने उसे पी लिया, लेकिन जैसे तबीयत खराब होने लगी, तब समझ आया कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे, वह असल में जहर था. दोनों दोस्तों को गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बगबुड़ा की है. 26 वर्षीय राधेलाल और 28 वर्षीय दूजराम दोनों एक ही गांव के रहने वाले बचपन के मित्र हैं. दोनों पड़ोसी के घर गए थे, जहां शराब की बोतल को देख दोनों को लालच आ गया, और उसे शराब समझकर गटक गए. थोड़ी देर बात दोनों को उल्टी-दस्त होने के साथ तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद पता चला कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे, वह दरअसल जहर था. दोनों की गंभीर हालत को देख परिजनों ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया.

कांग्रेस पार्षद समेत सात घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार

कोरबा। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ी एक बार फिर दुर्घटना का कारण बनी है. ताजा घटनाक्रम में ट्रेलर से कार के टकराने पर पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात सवार घायल हो गए. गनीमत रहा का कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे चालक की जान बन गई, अन्यथा उसकी जान चली जाती. दरअसल, नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे परिजनों के साथ नैला से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे. कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई. कार में सवार लोगों को राहगीरों ने बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया. बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, बहन और भांजी सवार थे. ट्रेलर से कार के टकराने पर एयरबैग खुलने से चालक जीवन दास बाल-बाल बच गया, वहीं गोपाल कुर्रे के सिर पर गंभीर चोट आई है. वहीं उनकी पत्नी, बहन और भांजी समेत सात लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन गलत दिशा में खड़ी हुई थी, जहां सामने से धूल और अंधेरा होने के चलते कर सीधे ट्रेलर में जा टकराया. सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायलों का हाल-चाल जाना.

रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 31 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है।  अमिताभ और रजनीकांत ने अंधा कानून, गिरफ्तार और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी 33 साल के बाद साथ नजर आयी है।दर्शकों से से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ ही फिल्म वेट्टैयन की ओपनिंग भी दमदार रही है। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेट्टैयन’ ने रिलीज के पहले दिन 31.7 करोड़ रूपये की कमाई की है। इस फिल्म ने तमिल में 27.75 करोड़, तेलुगु में 3.3 करोड़, हिंदी में 0.6 करोड़ और कन्नड़ में 0.05 करोड़ की कमाई की है। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य सितारे शामिल हैं। इस फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।

दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में हैं आरोपी, छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस टुटेजा को कोर्ट से नहीं राहत

रायपुर. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में प्रदेश के पूर्व आईएएस ऑफिसर अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और अन्य दो आरोपी के खिलाफ यूपी में दर्ज मुकदमे की कार्यवाही को रद्द करने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने टुटेजा और अन्य की याचिका पर अपना फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित मामले में धन शोधन का केस रद्द कर दिया है, तो यूपी में शुरू की गई आपराधिक कार्रवाई जारी रहेगी। टुटेजा और अन्य पर यूपी में दर्ज मुकदमा छत्तीसगढ़ के दो हजार करोड रुपए के शराब सिंडिकेट रैकेट के संचालन के आरोपों से जुड़ा है। ईडी ने 4 जुलाई 2023 को इस मामले में मनी लॉडिंग का केस दर्ज किया था। ईडी को जांच में नोएडा की एक कंपनी के बारे में जानकारी मिली है, जो छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग को होलोग्राम की आपूर्ति के लिए अवैध रूप से निविदायें दे रही थी। जानें क्या था मामला ईडी की रिपोर्ट के आधार पर यूपी में 30 जुलाई 2023 को अनिल टुटेजा और अन्य पर थाना कासना, ग्रेटर नोयडा में मुकदमा दर्ज किया गया था। 8 अप्रैल 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जुलाई 2023 की धन शोधन शिकायत को इस आधार पर खारिज कर दिया कि इसमें कोई पूर्व निर्धारित अपराध नहीं था। इसके बाद मामले में चार आरोपियों यानी अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और निरंजन दास ने यूपी पुलिस की एफआईआर को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

10 हितग्राहियों को मिली घर की चाबी और 20 हजार को स्वीकृति पत्र, छत्तीसगढ़-मुंगेली में लगा आवास मेला

मुंगेली। जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक पुन्नूलाल मोहले कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने आवास योजना के 10 हितग्राहियों को चाबी सौंपी और 60 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले 03 करोड़ आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं प्रदेश में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बनते ही पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासहीन परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में जिले के 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया गया है। इसके लिए पूरे जिलेवासी बधाई के पात्र हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। हर गरीब का सपना होता है, कि उसका खुद का पक्का मकान हो। इस सपने को साकार करने का बीड़ा देश के प्रधानमंत्री ने उठाया। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 14 दिसंबर को पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास प्रदान करने हस्ताक्षर किया गया। प्रतिमाह महतारी वंदन का पैसा महिलाओं को मिल रहा है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है। मोदी के एक एक गारंटी को पूरा करने में लगी है सरकार -प्रभारी मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि देश में 2016 से पक्का आवास बनाने की दिशा में काम हो रहा है। मुंगेली जिले में 2024 में 20551 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है। हमारी सरकार मोदी के एक-एक गारंटी को पूरा कर रही है। पात्र हितग्राही आवास योजना से न हो वंचित -विधायक विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हमारी सरकार का पूरा प्रयास है कि आवास योजना का लाभ लेने से कोई पात्र हितग्राही वंचित न हो। आज इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो भी व्यक्ति आवास योजना का लाभ नहीं ले पाया है, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले में 47 हजार से ज्यादा पूर्ण- कलेक्टर कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिले में 49 हजार 225 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 47 हजार 100 से अधिक आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। आवास योजना में राज्य स्तरीय रैंकिंग में मुंगेली जिला शीर्ष से चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य हितग्राहियों को पक्का छत पक्का मकान दिया जाना है। जिले में पूर्ण आवासों के विरुद्ध कल 565 करोड़ 26 लाख रुपए एवं नए स्वीकृत आवासों में प्रथम किस्त की राशि 33 करोड़ 23 लाख 20 हजार रूपए हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किया जा चुका है। 60 से अधिक हितग्राही लाभान्वित आवास मेले में जिले के सभी विकासखण्डों के 60 से अधिक हितग्राहियों को आवास सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभन्वित किया गया। इनमें एन.आर.एल.एम. अंतर्गत लखपति दीदी, सामुदायिक निवेश कोष, चक्रीय निधि, एन.आर.एल.एम. बैंक लिंकेज तथा विश्वकर्मा योजना के हितग्राही शामिल हैं। आवास मेले में जिले के तीनों विकासखण्डों के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई तथा 10 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इसी प्रकार स्व सहायता समूहों से जुड़ी 09 लखपति दीदीयों को सम्मानित किया गया। मेले में सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत 09, चक्रीय निधि अंतर्गत 09, एन.आर.एल.एल बैंक लिंकेज अंतर्गत 09 तथा पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के समापन में जिला प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों को किया गया।

प्रेमिका ने मना किया तो कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-बस्तर में किराये के मकान में मिले दो प्रेमी

बस्तर/तखतपुर। महिला के प्यार में बदहवास युवक ने अवैध संबंध बनाने के लिए मिलने से इंकार करने पर महिला प्रेमी की हत्या कर दी. इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मकान को सील कर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वार्ड की टीम का इंतजार किया जा रहा है. यह मामला तखतपुर लगे गांव ठकुरिकापा गांव का है. घटना बीती रात की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र सोनकर और लता सोनकर के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं और दिहाड़ी का काम करते थे. महिला और युवक तखतपुर नगर के टिकरीपारा में किराए के मकान में मुलाकात करते थे. बीती रात फोन नहीं उठाने और संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने महिला की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागने के फिराक में था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस मकान को सील कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

दुर्गा पूजा मंडपों में कट्टरपंथियों ने किया इस्लामिक क्रांति का आह्वान, बांग्लादेश में दशहरे का माहौल बिगड़ा!

ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे भेदभाव के मामले रूके नहीं थे कि अब दुर्गा पूजा के दौरान भी हिंदुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 1 अक्टूबर से देश भर में चल रहे दुर्गा पूजा समारोह से संबंधित 35 घटनाएं हुई हैं। इसमें 11 मामले दर्ज किए गए हैं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दुर्गा पूजा मंडप से कट्ट्ररपंथियों ने इस्लामिक क्रांति का आह्वान किया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, आईजीपी मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने कहा कि देश भर में 32,000 से ज्यादा मंडपों में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। 35 घटनाएं सामने आई हैं। हर एक मामले में या तो केस दर्ज किया गया है या जीडी दर्ज की गई है और उसके अनुसार कार्रवाई की गई है। पिछले 11 दिनों में 11 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मामूली तोड़फोड़ और चोरी जैसी घटनाओं के लिए 24 जीडी दर्ज की गई हैं। अब तक इन घटनाओं में शामिल होने के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंडप से इस्लामी क्रांति का आह्नान इससे पहले गुरुवार के दिन ढाका से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर चटगांव के दुर्गा पूजा मंडप के मंच पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने इस्लामी क्रांति का आह्वान करते हुए एक गीत गाया। इससे लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को इस्लामी क्रांति का आह्वान करने के आरोप में दो लोगों को अरेस्ट किया है। पूजा समिति के महासचिव सजल दत्ता समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले पर आईजीपी ने कहा, ‘हमने चटगांव में हुई घटना के सिलसिले में गुरुवार को छापेमारी के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया। घटना का कोई खास मकसद था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। कभी-कभी स्थानीय घटनाएं सूचना के तेजी से फैलने के कारण व्यापक ध्यान आकर्षित करती हैं। हमें छोटी घटनाओं को बड़ी घटनाओं में बदलने से रोकने के लिए सतर्क रहना चाहिए।’ मोहम्मद यूनुस भी मंदिर का करेंगे दौरा पांच दिन के हिंदू धार्मिक उत्सव की शुरुआत बुधवार को देवी दुर्गा के आह्वान के साथ में हुई। इस पूरे कार्यक्रम का समापन रविवार को देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ में होगा। इसी बीच, नोबेल पुरस्कार विजेता और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस प्रमुख शक्तिपीठों में से एक सदियों पुराने ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा करेंगे। बांग्लादेश की आबादी में से 8 फीसदी हिंदुओं की आबादी है। यहां पर शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद को छोड़ने के बाद में हिंदुओं को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। अंतरिम सरकार के प्रमुख भी जाएंगे मंदिर पांच दिवसीय हिंदू धार्मिक उत्सव की शुरुआत बुधवार को देवी दुर्गा के आह्वान के साथ हुई, जिसे महा षष्ठी कहा जाता है. समारोह का समापन रविवार को देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ होगा. इस बीच रविवार को मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस राष्ट्रीय राजधानी के मध्य में स्थित प्रमुख शक्तिपीठों में से एक, सदियों पुराने ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर का दौरा करेंगे. बांग्लादेश की 170 मिलियन आबादी में हिंदुओं की संख्या लगभग 8 प्रतिशत हैं जिन्हें 5 अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के निष्कासन के बाद भड़की छात्र-नेतृत्व वाली हिंसा के दौरान भारी नुकसान झेलना पड़ा. इस दौरान हिंदुओं के व्यवसायों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई और और मंदिरों पर भी हमले किए गए. 17 लोग अरेस्ट अखबार ढाका ट्रिब्यून ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एमडी मोइनुल इस्लाम के हवाले से बताया, “1 अक्टूबर से, देशभर में चल रहे दुर्गा पूजा समारोह के दौरान 35 अप्रिय घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण 11 मामले दर्ज किए गए हैं, 24 सामान्य डायरी (जीडी) दर्ज की गई हैं और 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.” इस्लाम ने शुक्रवार को ढाका में एक पूजा मंडप का दौरा किया, जिसके बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि देश भर में 32,000 से अधिक मंडपों में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है. आईजीपी इस्लाम ने आश्वासन दिया कि पुलिस के पास घटनाओं में शामिल लोगों का रिकॉर्ड है. उन्होंने कहा,  “इन घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.अगर कोई भी दुर्गा पूजा के दौरान अराजकता फैलाने या दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों में शामिल होने का प्रयास करता है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे.” चटगांव में हुए हमले के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, आईजीपी ने कहा, गुरुवार को छापेमारी के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. सोने का मुकुट हो गया था चोरी इससे पहले शुक्रवार को बांग्लादेश पुलिस ने कहा कि उन्होंने सोने के मुकुट की चोरी के सिलसिले में एक व्यक्ति की पहचान की है और इसे बरामद करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है. एक निजी समाचार चैनल ने दिखाया कि जब मंदिर में कोई नहीं था तो सफेद टी-शर्ट और जींस पहने एक युवक मंदिर में घुसा. उसने मुकुट का सुनहरा हिस्सा निकाला और उसे जेब में रख लिया. बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के नेता कृष्ण मुखर्जी ने कहा, “यह चोरी का एक साधारण मामला हो सकता है या यह एक सुनियोजित साजिश का मामला भी हो सकता है. हम मांग करते हैं कि मामले की उचित जांच की जाए और इसमें शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए.” तीनों सेना प्रमुखों ने किया मंदिरों का दौरा इस बीच, सरकारी समाचार एजेंसी बांग्लादेश संगबाद संघ (बीएसएस) ने कहा कि तीनों सेनाओं के प्रमुख – सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमा, नौसेना प्रमुख एडमिरल एम नजमुल हसन और वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल हसन महमूद खान – ने शुक्रवार को ढाका में रमना काली मंदिर का दौरा किया. युवा और खेल सलाहकार आसिफ महमूद सजीब भुइयां ने शुक्रवार को खुलना में गल्लामारी हरिचंद टैगोर मंदिर और बागमारा गोविंदा मंदिर में दुर्गा पूजा पूजा मंडपों में पहुंचे और हिंदू समुदाय के सदस्यों के साथ शुभकामनाएं साझा कीं.

यश कुमार की फिल्म नागराज और चण्डालिका का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार और अपर्णा मलिक स्टारर फिल्म नागराज और चण्डालिका का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म नागराज और चण्डालिका का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है और निर्देशन राज किशोर प्रसाद (राजू) कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी यश कुमार और मनोज कुशवाहा ने लिखी है। फिल्म नागराज और चण्डालिका का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद यश कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को बहुत पसंद आएगा, क्योंकि इसमें एक अनोखी कहानी के साथ दमदार एक्शन और इमोशन का मेल है। हम इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को भरपूर प्यार देंगे, जैसा कि उन्होंने हमेशा मेरे काम को सराहा है।नागराज और चण्डालिका एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को अपने साथ बांधे रखेगी। इसकी कहानी और किरदार दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ेंगे। फिल्म में एक्शन, इमोशन और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण है, और यह सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म नागराज और चण्डालिका का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। गीतकार राजेश मिश्रा और धरम हिंदुस्तानी हैं। डीओपी समीर सैयद जहांगीर है, जबकि एक्शन प्रदीप खड़का का है।फिल्म की कोरियोग्राफी प्रवीण सेलार ने की ।  

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अमेरिकियों का रेप-मर्डर कर रहे, राष्ट्रपति बना तो उन्हें मौत की सजा दूंगा, कमला …

न्यूयॉर्क अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोलोराडो के ऑरोरा में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने प्रवासियों का खतरनाक अपराधी के तौर जिक्र किया। साथ ही, ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को मारने वाले प्रवासियों के लिए मौत की सजा होनी चाहिए। साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने आप्रवासन विरोधी काफी बयानबाजी की है, जिसकी मतदाताओं के बीच खूब चर्चा भी हो रही है। ट्रंप ने  जब यह बयान दिया, उस वक्त वह वेनेजुएला गैंग ट्रेन डी अरागुआ के सदस्यों के पोस्टरों से घिरे हुए थे। उन्होंने कहा कि अगर वह फिर से राष्ट्रपति बनते हैं तो गैंग के गुर्गों को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन ऑरोरा’ चलाएंगे। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। 5 नवंबर के चुनाव अभियान के अंतिम हफ्तों में उन्होंने आव्रजन विरोधी बयानबाजी तेज कर दी है। ट्रंप का चुनावी मुकाबला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस से होना है। जनमत सर्वे से पता चला है कि अवैध आप्रवासन अमेरिकी मतदाताओं के लिए चिंता का विषय है। ज्यादातर वोटर्स ट्रंप को इस मामले में सक्षम अच्छे व्यक्ति के रूप में देखते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में ट्रंप की ओर से कुछ और ऐसे बयान दिए जा सकते हैं, जो अवैध प्रवासियों के खिलाफ होंगे। चुनाव में मतदाताओं के एक बड़े वर्ग का इस बात को लेकर ट्रंप को समर्थन भी मिल सकता है। ट्रंप केवल अपने बारे में सोच रहे, बोलीं कमला हैरिस दूसरी ओर, राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह केवल अपने बारे में ही सोचते हैं और अमेरिकियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके पास कोई योजना नहीं है। एरिजोना में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए हैरिस ने कहा कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले किसी भी तरह की बहस करने से आधिकारिक तौर पर इनकार कर दिया है। उन्होंने इसे मतदाताओं के साथ नाइंसाफी बताया। हैरिस ने कहा, ‘मुझे भी लगता है कि यह उनका बहुत ही कमजोर कदम है। अगर वह बहस नहीं भी करते हैं, तो भी इस चुनाव में अंतर पहले से ही स्पष्ट नजर आ रहा है।’

हरियाणा में 17 अक्टूबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण …

चंडीगढ़  हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 को नहीं 17 अक्टूबर को होगा। पंचकूला के सेक्टर 5 में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 17 अक्टूबर सुबह 10 बजे दशहरा ग्राउंड में हरियाणा कई नई सरकार शपथ ग्रहण समारोह होगा। पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता इस शपथ समारोह में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। 17 अक्टूबर को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां लगभग 50 हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। समारोह में भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार की नई कैबिनेट में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, श्रुति चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल , निखिल मदान को जगह मिल सकती है। नायब सैनी ने की थी पीएम से मुलाकात गौरतलब है कि, नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने राजधानी में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की थी। विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा की ओर से संकेत दिए गए थे कि अगली सरकार के भी मुखिया नायब सिंह सैनी बनेंगे। चुनाव से 6 महीने पहले नायब सैनी को बनाया गया था सीएम भाजपा ने मार्च 2024 में नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद से मुख्यमंत्री बनाया था। उस समय भाजपा मनोहर लाल के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी। बता दें कि हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 37 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। इस चुनाव में जजपा और आम आदमी पार्टी का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीट जीतने में सफल रही। प्रदेश की तीन सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं मनाती करवा चौथ, जाने इसके नियम

सनातन धर्म में करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस त्योहार पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दौरान वह सूर्योदय होने पर व्रत शुरू करती है। चंद्रोदय के साथ ही उनका व्रत समाप्त हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को रखनी वाली महिलाओं का वैवाहिक जीवन बहुत ही शानदार रहता है। उनको अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस आर्टिकल में हम आपको करवा चौथ व्रत के नियमों के बारे में बताएंगे। इन नियमों का करें पालन     करवा चौथ के व्रत के दौरान सुहागिन महिलाओं को लाल वस्त्र पहनना चाहिए। लाल रंग का वस्त्र सुहाग की निशानी होता है।     पूजा अर्चना के दौरान सुहागिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए। उसके बाद पूजा-अर्चना करनी चाहिए।     महिलाओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत को पूरा करना चाहिए।     व्रत के दौरान किसी के खिलाफ गलत विचार नहीं लेकर आने चाहिए।     व्रत के दौरान अन्न व जल का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इस विधि से करें व्रत को करें पूरा करवा चौथ का व्रत चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही पूरा होता है। महिलाएं इस दिन का चांद का सबसे ज्यादा इंतजार करती हैं, क्योंकि इस व्रत में वह पानी तक नहीं पीती हैं। चांद के निकलने के बाद व्रत को पूरा करने के लिए पूजा करें। एक दीपक जलाएं और छलनी से चंद्रमा के दर्शन करने के बाद पति को देखें। उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल को ग्रहण करें। करवा चौथ 2024 का समय पंचाग के अनुसार 20 अक्टूबर को सूर्योदय के साथ करवा चौथ के व्रत की शुरूआत हो जाएगी। करवा चौथ के व्रत का समय सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट तक है। करवा चौथ में पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक है। करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 22 मिनट पर है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet