LATEST NEWS

रमेश सिंह कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

मनेन्द्रगढ़ एमसीबी-जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने विजयादशमी दशहरा पर्व के अवसर पर जिला व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया था, वरिष्ठ कांग्रेसी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन नैतिकता, मानवीयता और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। उनका आदर्श जीवन से हमें सच्चाई और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का पर्व हमें शक्ति, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की प्रेरणा प्रदान करता है। अच्छाई की विजय होती है। वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह ने कहा, यह पर्व हमें याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः अच्छाई की विजय होती है। विजयादशमी न सिर्फ रावण पर श्रीराम की विजय का प्रतीक है, बल्कि यह शक्ति उपासना का उत्सव भी है, जिसमें नवरात्रि के नौ दिन माता जगदम्बा की आराधना के बाद यह दिन उल्लास और विजय का प्रतीक बन जाता है, यहां नारी की पूजा होती हैं, विजयादशमी दशहरा पर्व के अवसर पर जिला एमसीबी व प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, कहा कि शारदीय नवरात्र नारी गरिमा की प्रतिष्ठा का पर्व है। जिस समाज में नारी की पूजा होती है तथा सम्मान दिया जाता है, वह समाज स्वयं ही समर्थ और शक्तिमान होता है। जगतजननी मां भगवती दुर्गा के 9 स्वरूपों का पूजन देश-दुनिया में रहने वाले सनातन धर्मावलंबी वर्ष में दो बार शारदीय और वासंतिक नवरात्र में जगत जननी मां भगवती दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन व अनुष्ठान के कार्यक्रम से श्रद्धा, उल्लास व उमंग से जुड़ते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी में ऐतिहासिक भंडारा किया जाता है, जो कि पूरे प्रदेश में इस तरीके का कहीं दिखाई नहीं पड़ता हैं।  

वनमंत्री केदार कश्यप ने सहित कई लोग रहे मौजूद, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला शुरू

जगदलपुर. जगदलपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बस्तर मड़ई और पंचायत ग्रामीण विकास के द्वारा जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान में आज से प्रारंभ हुए क्षेत्रीय सरस मेले का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। यह मेला 12 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं पर प्रदर्शनी और स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। वनमंत्री कश्यप ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाकर आगामी पीढ़ी को अवगत करवाना है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरस मेला का आयोजन का करने के लिए जिला प्रशासन का आभार, यह सरस मेला न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक प्रमुख साधन है, बल्कि यह स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराकर महिलाओं और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाता है। मेले में कई जिलों के स्व सहायता समूहों ने हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, जैविक खाद्य पदार्थ, कपड़े, और अन्य स्थानीय वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं, उन्होंने विजयदशमी की सभी को शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम को संबोधित करते बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर दशहरा में सभी समाजों का सहयोग और उनके द्वारा दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही इसका लाभ सभी लेवें। सरस मेला में विभिन्न जिलों से पहुँचे स्व सहायता की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद को खरीदी कर प्रोत्साहित करें।  विधायक किरणदेव ने कहा कि बस्तर का परंपरा दशहरा के अवसर पर शासन की जन कल्याण योजनाओं का विभागों द्वारा लगाया गया है इसका लाभ सभी नागरिक लें। साथ कार्यक्रम में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसका आनंद भी लें। उद्घाटन के अवसर पर केदार कश्यप, विधायक श्री देव, विधायक चित्रकूट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों और स्व-सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया।अतिथियों ने  विभागों के स्टालों में योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की और उनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उद्घाटन के अवसर पर नागलसर के स्कूली बच्चों ने धुरवा मड़ई का आकर्षक नृत्य का प्रदर्शन किया जिसका सभी ने सराहना की। सरस मेले में नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई और लोगों ने विभिन्न स्टालों पर खरीदारी करते हुए स्थानीय उत्पादों के प्रति रुचि दिखाई। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जो लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देंगे।

कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन

छतरपुर कुरुक्षेत्र से चलकर आ रही ट्रेन कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस के डी 5 के कोच में ईशानगर स्टेशन पर आग लग गई। आग और धुआं देख यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका और आग लगने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। रेल कर्मचारी की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण एक घंटे ट्रेन खड़ी रही। बाद में ईशानगर से करीब 1घंटे की देरी से धीमी गति से छतरपुर के लिए रवाना हुई। डी 5 जनरल डब्बे में लगी थी आग घटना डी 5 जनरल डब्बा था। जिसमें अत्यधिक लोग भी यात्रा करते हैं। लेकिन हादसा रेलवे स्टेशन पर हुआ तो रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों की सूझबूझ से आप पर काबू पाया जा सका। अगर यह हादसा रास्ते में कहीं होता तो जनरल डब्बे में बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं होता, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। मोटर का बेल्ट गर्म होने से लगी आग बताया गया है कि मोटर की बेल्ट गर्म होने के कारण आग लग गई थी। स्टेशन मास्टर आशीष यादव ने बताया कि जब ट्रेन चलनी शुरू हुई तो कोच पर नजर पड़ी। आग और धुआं देख ट्रेन को रोका गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। अगर चलती ट्रेन में हादसा होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर फेंसिंग का कार्य शुरू झांसी जनपद से कानपुर के बीच बने रेलवे ट्रैक पर पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए फेंसिंग लगाने का काम शुरू हो चुका है। लगभग 212 किलोमीटर तक पटरी के दोनों तरफ फेंसिंग होगी, ताकि कोई ट्रैक तक न पहुंच पाए। इसके लिए रेलवे प्रशासन एक अरब 89 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। पशुओं की आवाजाही की वजह से आए दिन रेलवे ट्रैक पर हादसे होते हैं। इससे पशु हानि तो होती ही है, साथ ही रेलवे को भी नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित होती है। हादसों पर रोक लगाने की कोशिश हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग लगाने की योजना बनाई गई थी। प्रथम चरण में झांसी-कानपुर रेल खंड के बीच काम शुरू कर दिया गया है। यहां एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर डब्ल्यू बीम मेटल टाइप फेंसिंग कराई जा रही है। इसकी ऊंचाई भी इतनी भी इतनी रखी जा रही है कि जानवर कूदकर भी ट्रैक पर नहीं आ पाए।इतना ही नहीं, वाहनों के अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच जाने के मामलों में भी कमी आएगी। 1.89 अरब रुपये की लागत से कराई जा रही फेंसिंग डब्ल्यू बीम मेटल टाइप फेंसिंग का काम 1.89 अरब रुपए की लागत से कराया जा रहा है। इसमें झांसी से परौना के बीच 67 करोड़ और परौना से कानपुर के बीच 1.22 अरब रुपए खर्च किए जाएंगे। रेलवे की अगले साल तक इस काम को पूरा करने की योजना है। रेल ट्रैक पर ट्रेन के सामने पशु आने के हर माह 150 से अधिक मामले सामने आते रहते हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले 6 माह के अंदर 1130 इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। नहीं थम रहा पशुओं का रेलवे ट्रैक पर आना रेल ट्रैक से सटे गांवों में रेलवे द्वारा जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी पशुओं के रेल ट्रैक पर आने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इसकी रोकथाम के लिए रेलवे फेंसिंग कर रहा है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेन के सामने पशुओं के आने से रेलवे को क्षति होती है, साथ ही ट्रेनों की गति भी प्रभावित होती है। इसलिए झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर फेंसिंग कराई जा रही है।

उज्जैन में बदमाशों ने एटीएम काटकर लूटने का किया प्रयास, नोएडा मुख्यालय में बजा सायरन तो भागे

उज्जैन उज्जैन शहर के फाजलपुरा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को शुक्रवार तड़के करीब चार बजे तीन बदमाशों ने कटर से काटने का प्रयास किया था। सायरन बजने पर तीनों भाग निकले। एक बदमाश लड़की की ड्रेस पहनकर एटीएम में घुसा था। उसने सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश वहां से निकल गए थे। आरोपित ऑटो में बैठकर आए थे। पुलिस ने ऑटो का नंबर पता कर तीनों को मात्र आठ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। चिमनगंज पुलिस ने बताया कि फाजलपुरा क्षेत्र में बैंक आफ महाराष्ट्र का एटीएम लगा हुआ है। मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था यहां शुक्रवार तड़के करीब चार बजे तीन बदमाश वहां आए थे। एक बदमाश ने सलवार सूट पहन रखा था। मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था। वह एटीएम में घुसा और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था। इसके बाद तीनों बदमाशों ने कटर से एटीएम काटने का प्रयास किया।। लेकिन उसी दौरान एटीएम में लगा सायरन बज गया। तेज आवाज होने से बदमाश वारादत को अंजाम दिए बगैर वहां से जल्दी से निकल गए। ऑटो नंबर के आधार पर किया गिरफ्तार एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीनों बदमाश ऑटो में बैठकर एटीएम आए थे। सायरन बजने पर ऑटो में बैठकर निकल गए सायरन बजने पर ऑटो में ही बैठकर वापस निकल गए थे। पुलिस का कहना है कि सायरन बजने की जानकारी मिलने पर गश्त कर रही टीम मौके पर पहुंची तब तक बदमाश वहां से भाग निकले थे। पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट जांच की थी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी। जिसमें ऑटो का नंबर मिल गया था। पुलिस ने ऑटो चालक व मुख्य आरोपित सोहेल पुत्र अब्दुल कलीम उम्र 19 वर्ष निवासी गली नंबर तीन फाजलपुरा, कालू पुत्र प्रभूलाल उम्र 19 साल निवासी पिपलीनाका, विवेक पुत्र मनोज यादव उम्र 18 वर्ष निवासी भेरूनाला कृष्ण कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस न आरोपितों से आटो व कटर मशीन बरामद की है। विवेक ही लड़की की ड्रेस में एटीएम में घुसा था। नोएडा मुख्यालय ने दी पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना बदमाश जब एटीएम मशीन काट रहे थे उस दौरान उसमें लगे सेंसर के कारण नोएडा मुख्यालय में सायरन बज गया था। जिसकी सूचना उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी। कंट्रोल रूम ने गश्त कर रहे एसआई जितेंद्र सोलंकी व टीम को एटीएम की जांच करने भेजा था। मगर पूर्व में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम कोतवाली थाने के समीप होने के कारण टीम वहां पहुंच गई थी। बाद में कंट्रोल ने नोएडा मुख्यालय से एटीएम की लोकेशन लेकर फाजलपुरा पहुंचाया था। इस कारण बदमाश वहां से निकल गए थे। बैंक मुख्यालय समय पर सही लोकेशन देता तो पुलिसकर्मी बदमाशों को रंगे हाथों ही गिरफ्तार कर लेते।

पुलिस जांच मे जुटी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी

बिलासपुर. बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित बकरकुदा का सरसेनी रोड में एक अज्ञात युवक की अधजली शव मिलने से सनसनी फैल गई है प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव जलाने का प्रयास करने की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल ग्राम बकरकुदा के बडे नहर के पास एक अज्ञात युवक की अधजली अर्धनग्न शव मिलने मल्हार क्षेत्र के आसपास सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना आसपास के खेत में दवाई छिड़काव कर रहे किसानों ने मल्हार चौकी पुलिस को दी वही सिर में भी चोट के निशान दिखाई दे रहा है पुलिस लाश की पहचान करने के लिए आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही हैं जिससे युवक की कोई पहचान हो सके फिलहाल पुलिस लाश को देखकर युवक की हत्या की आशंका जताई रही है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा। मस्तूरी पुलिस फोरेसिक और डॉग स्क्वाड टीम को सूचना दे दी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।

केंद्र सरकार के निर्देश पर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने कूनो सहित पांच अभयारण्यों में पर्यटन जोनल मास्टर प्लान शुरू किया

ग्वालियर ग्वालियर-चंबल संभाग से लेकर ओरछा तक स्थित पांच अभयारण्यों में अब पर्यटन बढ़ाने के प्रयास बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने इन अभयारण्यों को इको सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) के तौर पर चिह्नित कर यहां जोनल मास्टर प्लान तैयार करना शुरू किया है। पर्यावरण सुधार के साथ ही पर्यटक हितैषी उपाय, पर्यटकों के लिए परिवहन की व्यवस्था, कनेक्टिविटी, पार्किंग सहित ठहरने की उचित व्यवस्था जैसे कई घटकों को शामिल किया गया है। इन पांच अभयारण्यों में कूनो नेशनल पार्क के अलावा ग्वालियर का सोनचिरैया अभयारण्य, माधव नेशनल पार्क, ओरछा अभयारण्य और राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य को शामिल किया गया है। मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी सांई कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। कंपनी ने प्राथमिक तौर पर कूनो नेशनल पार्क और सोनचिरैया अभयारण्य के मास्टर प्लान पर काम शुरू भी कर दिया गया है। कंपनी जिला स्तरीय निगरानी समिति के साथ समन्वय कर प्लान तैयार कर रही है। श्योपुर कलेक्टर किशोर कान्याल के अनुसार कूनो के ड्राफ्ट प्लान को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। वहीं, सोनचिरैया अभयारण्य को लेकर मैदानी सर्वे शुरू किया गया है। कूनो नेशनल पार्क के 725.90 वर्ग किमी इलाके में होगा काम कूनो नेशनल पार्क का क्षेत्रफल 748.76 वर्ग किमी है। इसमें से 725.90 किमी इलाके को इको सेंसिटिव जोन के तौर पर चिह्नित किया गया है। चीतों के आने के बाद कूनो के आसपास के इलाके में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। श्योपुर जिले में कुछ होटलों के अलावा पर्यटन बोर्ड ने भी अपनी तरफ से पैकेज जारी कर पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास किए हैं। मास्टर प्लान में इन घटकों पर ध्यान पर्यटन से संबंधित गतिविधियां बढ़ाने पर फोकस। इसमें पर्यटकों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के साथ ही नई गतिविधियां शामिल करने के साथ ही वन्य प्राणियों के साथ ही उनका क्षेत्र की संस्कृति और विरासत से परिचय करवाया जाएगा। अभयारण्यों के पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसमें विशेष तौर पर पहाड़ी ढलानों और नदी तटों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। इको सेंसिटिव जोन में खदानों, प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों, ईंट-भट्टों और चिमनियों पर प्रतिबंध रहेगा। स्थानीय लोगों द्वारा संचालित डेयरियों, डेयरी फार्मिंग, जलीय कृषि और मत्स्य पालन मुर्गी पालन के साथ-साथ चल रही कृषि और बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। प्राकृतिक जल निकायों या भूमि क्षेत्र में ट्रीटमेंट प्लांट के जरिये पानी का शोधन किया जाएगा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को भी शामिल किया गया है। इलाके में दिशासूचक और होर्डिंग आदि भी लगाए जाएंगे।  

अगले दो दिन इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर से जुड़े क्षेत्रों में यह स्थिति बनी रहेगी, फिर से बदल रहा है मौसम

इंदौर अरब सागर में बना चक्रवात का घेरा अभी सक्रिय है। इसका असर प्रदेशभर के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में देखने को मिल रहा है। वहां बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। अगले दो दिन इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर से जुड़े क्षेत्रों में यह स्थिति बनी रहेगी। कम दबाव का क्षेत्र होने से हल्की बारिश व बूंदाबांदी का अनुमान है। काले बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। संभवत: सामान्य से दो से तीन डिग्री तापमान नीचे रहेगा। अरब सागर में उठे चक्रवात की वजह से मौसम बदल गया है। मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात हो रही है। इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश यह सिलसिला अगले दो दिन बना रहेगा। इंदौर-जबलपुर संभाग में हल्की बारिश होगी। बाद में मौसम सामान्य होगा। फिर भी बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा चलती रहेगी। इस सप्ताह प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून की गतिविधियां बंद होंगी। इनमें जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर संभाग शामिल हैं। मध्य अरब सागर के ऊपर बना निम्न दाब का क्षेत्र मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बना है। साथ ही चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है। 13 अक्टूबर की सुबह तक मध्य अरब सागर के ऊपर तीव्र निम्न दाब क्षेत्र (डिप्रेशन) में परिवर्तित होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिंद महासागर पर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 14 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दाब क्षेत्र बने रहने की संभावना है। बादल हटते ही गुलाबी ठंड देगी दस्तक मध्य प्रदेश के कई इलाकों में धीरे-धीरे ठंड आ रही है। यहां पर बादल छटने के बाद रात और सुबह के वक्त गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। कई इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि बारिश के जाते ही ठंडक और बढ़ने लगेगी। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अभी बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा। इंदौर में आज का मौसम दो दिन हल्की बारिश के बाद शनिवार को मौसम सामान्य रहा। दिनभर बादल छाए रहे। बीते चौबींस घंटों में दिन का तापमान 0.6 डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बादल रहेंगे। हल्की बारिश होगी।

भाजपा नेतृत्व ने झारखंड और महाराष्ट्र में बदली रणनीति, हारी हुई सीटों पर बदलेगी रणनीति

नई दिल्ली भाजपा नेतृत्व ने झारखंड और महाराष्ट्र में पिछली बार हारी सीटों को लेकर खास रणनीति बनाई है। इन सीटों पर विरोधी दलों के विधायकों के खिलाफ माहौल है, जिसे वह भुनाने की कोशिश करेगी। हालांकि महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा में टूट के बाद कई सीटों की स्थिति बदली है। वहां पर वह अपने हिस्से में आने वाली पिछली बार की हारी लगभग 65 सीटों पर नए समीकरण बना रही है। भाजपा झारखंड में विरोधी सत्तारूढ़ गठबंधन की लगभग 50 सीटों में से आधी जीतने को कोशिश कर रही है। इसके लिए भाजपा की अपनी टीम के साथ संघ के कुछ संगठन भी अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। झारखंड में भाजपा ने विधानसभा की 81 सीटों में से 25 जीती थी, जबकि जेवीएम को तीन व आजसू को दो सीटें मिली थीं। राज्य में भाजपा ने लगभग 50 हारी हुई सीटों के सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों को अपने पक्ष में करने के लिए आदिवासी व गैर आदिवासी दोनों वर्गों में अपने दूसरे राज्यों के नेताओं को भी सक्रिय किया हुआ है। इनमें बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ के नेता शामिल हैं। दूसरे राज्यों के नेता अपने सामाजिक समूहों के बीच जाने के साथ दूर दराज तक की रिश्तेदारियों के जरिये गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। संघ से जुड़ा वनवासी कल्याण आश्रम भी परोक्ष रूप से भाजपा की सहायता कर रहा है। लोकसभा चुनाव के समय से तैयारी महाराष्ट्र में पिछली बार भाजपा व शिवसेना के गठबंधन ने 288 में से 161 सीटें जीती थीं। इनमें भाजपा की 105 सीटें शामिल थीं। बाद में गठबंधन टूट गया और अब गठबंधन सरकार में भाजपा के साथ शिवसेना का एक बड़ा धड़ा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में और राकांपा का बड़ा धड़ा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में उसके साथ है। सूत्रों के अनुसार भाजपा महाराष्ट्र में लगभग 170 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसके पास लगभग 65 सीटें ऐसी होंगी जो हारी हुई हैं। उन पर जीत के लिए पार्टी ने अपनी तैयारी लोकसभा चुनाव के समय से ही कर रखी है। चूंकि भाजपा खुद सत्ता में है, ऐसे में वह काफी संभल कर चल रही है। विरोधी विधायकों को लेकर तो वह आक्रामक है, लेकिन सरकार का बचाव कर रही है।

बाबा सिद्दीकी की निर्मम हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई

लमान खान के दोस्त और किशोर नेता बाबा की हत्या के बाद अब एक्टर्स की तारीफ की गई है। यह हत्या से लेकर पौराणिक कथाओं तक फैली हुई है और पूरे बॉलीवुड में मातम पसरा है। अब सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर टैगडी स्टेचर कर दिया गया है। उनके घर के बाहर बैरिकेड्स लगे हुए हैं। सलमान के घर के बाहर या आस-पास कोई भी गाड़ी नहीं चला रहा है। इसके अलावा सलमान खान के घर के बाहर उनके पर्सनल सिलिकॉन गार्ड्स भी मौजूद हैं। ‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान के घर के बाहर एक अतिरिक्त सुरक्षा टीम का गठन किया गया है। लॉरेंस बिश्नोई ने ली हत्या की जिम्मेदारी ली, सलमान से भी दुश्मन बने बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े जा रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसी बीच बाबा की हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। तथ्यों के मुताबिक, एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मदद करते हुए कहा था कि जो भी सलमान की मदद करेगा, वह अपना अकाउंट बुक रख ले इसी बीच सलमान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है, क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई का सलमान से पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने एक्टर्स की हत्या के खतरे का भी भुगतान किया है। सलमान को घर में रहने की मनाही, देर रात अमेरिका गए अस्पताल सलमान को लीलवती अस्पताल आने से भी मना कर दिया गया। पर वह दोस्त बाबा की हत्या की खबर मिलने पर खुद को रोक नहीं सका। सलमान देर रात ज़ोरदार पीपीएम अस्पताल गए। उनके साथ भारी हेडफ़ोन और गार्ड थे। सिद्धांत के मुताबिक, पुलिस ने सलमान से कहा है कि वह अब अस्पताल में नहीं हैं और घर पर ही रहने की कोशिश करते हैं। अस्पताल से निकले तो परेशान थे सलमान वहीं, पुलिस से जुड़े बोर्ड ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया कि सलमान की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले जब सलमान, बाबा की टिप्पणी से मुलाकात के बाद निकले तो वह काफी सीख गए। हालांकि ऐसी स्थिति में अजीब सामान्य बात है, लेकिन सलमान के चेहरे पर तनाव साफ नजर आ रहा था।’ सलमान पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई की सुपरस्टार लिस्ट में हैं। 4 जून को सलमान ने उन्हें और उनके परिवार को मिल रही धमकियों और हमले के बाद मुंबई पुलिस को एक बयान दिया था। बयान में सलमान ने कहा, ‘लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गैंग के लोगों की मदद से उस समय घर पर गोलियां चलाईं, जब मेरे घर के लोग सो रहे थे।’ वो मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को मारने की योजना बना रहे थे।’ बाबा ने कही थी शाहरुख-सलमान की दोस्ती बाबा की हत्या की खबर में शामिल हैं राज कुंद्रा और संजय दत्त भी लीलावती अस्पताल। बाबा बाबा सिर्फ राजनीति की दुनिया में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी काफी मशहूर थे। उनका इफ्तार उपकरण बेहद मशहूर था, जिसमें फिल्मी सितारों का भी जमवड़ा लगता था। सलमान और शाहरुख का झंडा बाबा ने ही खत्म कर दिया था।

रेल कर्मियों को बड़ी राहत, रेलवे के पैनल में शामिल हुई 13 निजी अस्पताल, होगा फ्री इलाज

बरेली रेल कर्मियों को गंभीर बीमारी होने पर इमरजेंसी की स्थिति में वह रेलवे के पैनल में शामिल निजी अस्पताल में उम्मीद कार्ड के आधार पर भर्ती हो सकेंगे। उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचकर रेफर कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। निजी अस्पताल 24 घंटे में रेलवे अस्पताल को ऑनलाइन इमरजेंसी रेफर लेटर भेजेगा। रेलवे अस्पताल की सहमति के बाद निश्शुल्क उपचार जारी रहेगा। यह सुविधा इमरजेंसी की स्थिति में ही मिलेगी। सामान्य स्थिति में रेलवे अस्पताल से चयनित निजी अस्पताल के लिए रेफर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एलएनएम का 13 निजी अस्पतालों के साथ करार जारी ललित नारायण मिश्र केंद्रीय रेलवे अस्पताल (एलएनएम) का 13 निजी अस्पतालों के साथ करार जारी रहेगा। एलएनएम प्रशासन ने मेदांता, द मेडिसिटी सेक्टर- 38, गुड़गांव के साथ 30 सितंबर 2025 तक कैशलेस उपचार के लिए करार कर लिया है। महाप्रबंधक सौम्या माथुर की सहमति के बाद चिकित्सा निदेशक डॉ. मो. असगर अली खान ने लखनऊ, वाराणसी, इज्जतनगर और गोंडा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को मेदांता में रेफर करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।   रेलवे के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों की लिस्ट मेंदाता, द मेडिसिटी, सेक्टर- 38, गुडगांव यशोदा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गाजियाबाद सर्वोदय हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, फरीदाबाद- हरियाणा फोर्टिस एस्कोर्ट हर्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर- नई दिल्ली नियो हास्पिटल- सेक्टर- 50 नई दिल्ली विजिटेक आई सेंटर- नई दिल्ली बत्रा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नई दिल्ली न्यू प्रकाश क्लीनिक, निकट कौवाबाग पुलिस चौकी, गोरखपुर श्रीराम जानकी नेत्रालय एडी चौक जुबिली रोड, गोरखपुर श्री साईं नेत्रालय दस नंबर बोरिंग सोनौली रोड, गोरखपुर फातिमा हास्पिटल, पादरी बाजार- गोरखपुर न्यू उदय हास्पिटल, गोलघर- गोरखपुर सावित्री हास्पिटल, दिलेजाकपुर- गोरखपुर बुजुर्गों की मदद को आगे आ रही बरेली पुलिस वहीं जिले की पुलिस को लेकर भी एक गर्व करने वाली बात सामने आई है। बरेली पुलिस अब बुजुर्गों की मदद को आगे आ रही है। एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी और एसपी नार्थ अपने-अपने क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्ग दंपती या एकल बुजुर्ग की लिस्ट तैयार करा रहे हैं। जिससे यदि उन्हें कोई समस्या होती है तो उनके दरवाजे तक स्वयं पुलिस मदद लेकर पहुंचे। उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। यहां ऐसे बहुत से बुजुर्ग हैं जो अपना बसर गुजर अकेले कर रहे हैं। उनकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं हैं। इन्हीं लोगों की मदद को एक बार फिर से पुलिस आगे आ रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लिस्ट फाइनल होने के बाद जिन बुजुर्गों या दंपतियों की कोई देखरेख करने वाला कोई नहीं हैं। उनकी देखरेख के लिए संबंधित बीट आरक्षी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। संबंधित थाना या चौकी का बीट सिपाही बुजुर्गों से संपर्क कर उनका नंबर लेगा और अपना नंबर उन्हें देकर आएगा। जिससे यदि उन्हें कभी कोई आवश्यकता होती है तो वह फोन कर सकें।

नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप ग्रुप पर दी थी धमकी, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

हरियाणा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राज्य के जींद जिले में जुलाना में व्हाट्सएप ग्रुप पर यह धमकी दी गई थी। आरोपी की पहचान जींद जिले के देवरार निवासी अजमेर के रूप में हुई है। जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि अजमेर ने 8 अक्टूबर को राज्य में मतगणना के दिन व्हाट्सएप ग्रुप पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया।’ मालू हो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार योगेश कुमार को हरा दिया। उन्होंने 6,015 मतों के अंतर से हराकर जुलाना विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। हालांकि, नतीजों से पहले कई राजनीतिक जानकारों का मानना था कि फोगाट की जीत का अंतर बड़ा हो सकता है। मगर, अंतिम नतीजे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 17 अक्टूबर को बता दें कि हरियाणा में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के सीनियर नेता और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है और 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा।’ शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान संकेत दिया था कि अगर पार्टी जीतती है तो नायब सिंह सैनी शीर्ष पद के लिए उसकी पसंद होंगे, जिन्होंने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

डॉ. यादव का बयान: प्रदेश में रोजगार और विकास के हर क्षेत्र में हो रहा सुधार

Dr. Yadav’s statement: Improvement is taking place in every field of employment and development in the state. सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का करेगा नेतृत्वउज्जैन में नये उद्योगों की स्थापना से 50 हजार लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगारभौतिक सम्पदाओं का सदुपयोग कर प्रदेश को आर्थिक सम्पन्न बनायेंगेमुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दशहरा मिलन उत्सव में 658 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश को रोजगारपरक प्रदेश बनाने के साथ ही विकास के हर आयाम को तय कर रही है। प्रदेश की भौतिक सम्पदाओं का सदुपयोग कर आर्थिक रूप से सम्पन्न मध्यप्रदेश बनायेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिभा स्वराज इकाई का आज शुभारम्भ किया गया है, जिससे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन के बेस्ट इंटरप्राइजेस और प्रतिभा स्वराज की इकाइयों से लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार उज्जैन में अन्य औद्योगिक इकाई के माध्यम से 50 हजार बेरोजगार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव आज उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउण्ड में दशहरा मिलन उत्सव एवं 658 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं के भूमि-पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म की सभी सन्यासी परम्पराओं के सभी वैष्णव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ में आते हैं और भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते है। मानवता की स्थापना के लिये सर्वोच्च सिंहस्थ मेला आयोजित किया जायेगा। सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसकी समुचित तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मामले में मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। इसके लिये अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रदेश को माइनिंग सेक्टर में भी दुनिया में नम्बर वन बनायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश हर सेक्टर में तेजी से तरक्की कर रहा है। प्रदेश में निवेशकों को लाने एवं निवेश बढ़ाने के लिये 16 अक्टूबर को हैदराबाद जाकर निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। उज्जैन संभाग से प्रारम्भ हुई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रंखला में अब 23 अक्टूबर को रीवा में कॉन्क्लेव होने वाली है। इसके बाद शहडोल, नर्मदापुरम संभाग में भी रीजनल इण्डस्ट्रीज कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी। आगामी वर्ष के फरवरी माह में प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, जिसमें विश्वभर से निवेशक आमंत्रित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत शक्ति-सम्पन्न एवं सामर्थ्यशाली देश बनने के साथ ही विकास के समुच्चय में सर्वोच्च स्थान भी हासिल कर रहा है। हमारी सनातन परम्परा में देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों ने शास्त्र एवं शस्त्र के साथ दुनिया का मार्ग प्रशस्त किया है। हमारा देश शान्तिपूर्ण देश है, पर जरूरत पड़ने पर शास्त्र के साथ ही शस्त्र उठाना भी बखूबी जानता है। थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना को शक्ति सम्पन्न बनाते हुए सम्पूर्ण विश्व के मोर्चे पर आज प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रभावशाली भूमिका अदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के माध्यम से उज्जैन विश्व पटल पर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचाना जायेगा। आगामी सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मन्दिर की पहुंच को और अधिक सुगम बनाने के लिये सदावल में हेलीपेड का निर्माण भी किया जायेगा। इसी प्रकार सोमवारिया से लेकर सिंहस्थ बायपास तक नया फोरलेन बनाया जायेगा, जिसकी टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ है। केडी गेट से लेकर बीमा हॉस्पिटल के आगे तक फोरलेन निर्माण की भी मंजूरी दी गई है। उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का कार्य प्रारम्भ हो गया है। तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग का भी आज भूमि-पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन को जोड़ने वाले चारों तरफ के मार्गों को फोरलेन किया जायेगा, जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्र मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे। विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : लोक निर्माण मंत्री सिंह लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग “लोक निर्माण से लोक कल्याण’’ के ध्येय वाक्य के साथ विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। विकास कार्यों से उज्जैन बेहतर सड़कों के साथ सामाजिक और आर्थिक ऊंचाइयों पर भी पहुंचेगा। विकास का ‘मोहन मॉडल’ प्रदेश की उन्नति के साथ जन-कल्याण के मार्ग भी खोल रहा हैं। प्रदेश में विकास और जन-कल्याण के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन धार्मिक नगरी के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में भी स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लोकपथ एप का संचालन किया जा रहा है, जिसमें अब सड़कों के क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्राप्त शिकायतों का 7 दिन के अंदर संबंधित क्षेत्र के विभागीय अधिकारी द्वारा निराकरण किया जाएगा। मुझे बताते हुए खुशी है कि 3 से 4 महीने के अंदर अभी तक प्राप्त शिकायतों में से 95% से अधिक का निराकरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन को 658 करोड़ से अधिक की राशि की सौगातें आज दी गई है, जो उज्जैन के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोक निर्माण से लोक कल्याण के उद्देश्य से 658 करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्तिक मेला ग्राउंड उज्जैन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण से लोक कल्याण के उद्देश्य से उज्जैन में 658 करोड़ से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इनमें प्रमुख रूप से 225.96 करोड़ की लागत से हरीफाटक-लालपुल-मुल्लापूरा फोरलेन मार्ग शंकराचार्य चौराहा से चंदूखेड़ी, 2 नग 2 लेन आरओबी और शिप्रा पर 2 लेन ब्रिज सहित फोरलेन मार्ग, 67.69 करोड़ की लागत से उज्जैन बड़नगर बाईपास टू-लेन मार्ग निर्माण कार्य (एनएच 148 का छूटा हुआ भाग), 22.61 करोड़ की लागत से बडावदा कलसी नागदा से दोत्रु मार्ग का निर्माण, 31.88 करोड़ की लागत से नागदा गिद्धगढ़ विदखेड़ा मोकड़ी मार्ग, 35.65 करोड़ की लागत से तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग, 32.6 करोड़ के लागत से रालामंडल कांकरिया चिराखान लेकोडा़ झिरोलिया बारोदा … Read more

बांग्लादेश सीरीज हुई समाप्त होते ही इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से

नई दिल्ली बांग्लादेश को टेस्ट और टी20 सीरीज में 5-0 से रौंदने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड की मेजबानी के लिए तैयार है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। कीवी टीम तीन मैच की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में पहले तो न्यूजीलैंड 6ठे पायदान पर है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल की अपनी उम्मीदों को और पुख्ता करने पर होगी। भारत और न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।    इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड शेड्यूल- पहला टेस्ट, 16 से 20 अक्टूबर, बेंगलुरु में दूसरा टेस्ट, 24 से 28 अक्टूबर, पुणे में तीसरा टेस्ट, 1 से 5 नवंबर, मुंबई में (सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होंगे) इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड स्क्वॉड- भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप रिजर्व खिलाड़ी- हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा। न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए), टिम साउथी, केन विलियमसन (पहले मैच के लिए अभी उपलब्ध नहीं) और विल यंग इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट डिटेल इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न नेटवर्क पर होगा, वहीं ऑनलाइन IND vs NZ सीरीज को लाइव देखने के लिए फैंस जियोसिनेमा पर लॉगिन कर सकते हैं। 

इजरायली सेना की कार्रवाई के खिलाफ खड़ा हुआ भारत, लेबनान में दो संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक घायल

नई दिल्ली इजरायल-लेबनान सीमा पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर चिंता व्यक्त करने के एक दिन बाद भारत लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में सेना का योगदान देने वाले देशों में शामिल हो गया। साथ ही इजरायली सेना की कार्रवाई के खिलाफ खड़ा हो गया। आपको बता दें कि लेबनान में दो संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक घायल हो गए हैं। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा: “एक प्रमुख सैन्य योगदानकर्ता देश के रूप में भारत 34 यूएनआईएफआईएल सैन्य योगदानकर्ता देशों द्वारा जारी संयुक्त बयान के साथ पूरी तरह से खड़ा है। शांति सैनिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसे मौजूदा यूएनएससी प्रस्तावों के अनुसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।” इजरायल की सेना ने कहा कि शुक्रवार को दक्षिण लेबनान के नकौरा में उनके वॉचटावर के पास एक इजरायली हमले में श्रीलंका के दो संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक घायल हो गए। 48 घंटों में दूसरी बार इस क्षेत्र में शांति सैनिकों के मुख्य बेस पर विस्फोट हुए। यूनिफिल बल ने इसे गंभीर घटनाक्रम बताया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र कर्मियों और संपत्ति की सुरक्षा की गारंटी दी जानी चाहिए। बल में दर्जनों देशों के 10,000 से अधिक शांति सैनिक हैं। इसमें भारतीय सैनिकों की संख्या दूसरी सबसे बड़ी है। भारत के लगभग 900 सैनिक इसमें शामिल हैं। यह बयान संयुक्त राष्ट्र बलों को निशाना बनाने वाली इजरायल की कार्रवाइयों पर भारत की बेचैनी को भी दर्शाता है। आपको बता दें कि पिछले एक साल में हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल की कार्रवाइयों पर भारत ने संतुलनकारी रुख अपनाया हुआ था। लेकिन अब भारत ने इजरायल के खिलाफ स्टैंड ले लिया है। शुक्रवार को भारत ने दक्षिणी लेबनान में लड़ाई में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के फंसने की खबरों और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति से चिंतित हैं। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।” 120 किलोमीटर की ब्लू लाइन संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त सीमांकन रेखा है जो दक्षिणी लेबनान से इजरायली सेना की वापसी को दर्शाती है। यह लेबनान को इजरायल और गोलान हाइट्स से अलग करती है, लेकिन यह आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र परिसर की अखंडता का सभी को सम्मान करना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और उनके जनादेश की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए।” इजरायली सैन्य कार्रवाइयों का बचाव करते हुए भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने शुक्रवार को कहा कि हिजबुल्लाह शांति सैनिकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हुए यूनिफिल चौकियों के करीब इजरायल पर गोलीबारी कर रहा है। इजरायल संयुक्त राष्ट्र बलों की सुरक्षा के लिए कदम उठाना जारी रखेगा और उनकी सुरक्षा के लिए सभी जिम्मेदार देशों के साथ आवश्यक कदमों का समन्वय करेगा।

दिल्ली में सुबह और रात में अब हल्की ठंड महसूस होने लगी, गुलाबी ठंड की दस्तक संग सर्द हुईं रातें

नई दिल्ली दिल्ली में सुबह और रात में अब हल्की ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। अगले दो दिनों के बीच भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं। सफदरजंग की मानक वेधशाला में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस महीने में यह पहली बार है, जब न्यूनतम पारा 20 डिग्री से नीचे आया है। दिल्ली के रिज क्षेत्र की सुबह सबसे ज्यादा ठंडी रही। यहां का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती करेगा निगम वहीं, दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर निर्माणाधीन कचरे के कारण वातावरण में धूल प्रदूषण फैल रहा है। इसको रोकने के लिए नगर निगम ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और एनजीटी के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ चालान काटने के लिए योजना बनाई है। साथ ही त्याहारों के संबंध में सफाई व्यवस्था के तहत स्वच्छता अभियान को भी निगम प्रशासन तेज करेगा। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने  वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निगम के अतिरिक्त आयुक्त तारिक थॉमस, जितेंद्र यादव, प्रमुख अभियंता केपी सिंह और सभी जोन के उपायुक्त उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण कुछ क्षेत्रों में मलबा और कचरा हटाने में देरी हो रही है। उन्होंने सभी उपायुक्तों को कचरा संग्रहण-प्रबंधन, सीएंडडी कचरे को हटाने और सड़कों की सफाई पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। ‘पराली मामले में विफल अफसरों पर कार्रवाई हो’ केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने भी जिलाधिकारियों को पराली जलाने से रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के एनसीआर क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। सीएक्यूएम ने कहा कि 15 सितंबर से नौ अक्टूबर के बीच पराली जलाने की पंजाब में 267 और हरियाणा में 187 घटनाएं दर्ज की गईं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live