LATEST NEWS

अर्थशास्त्र पुरस्कार को पहले बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता था, हुई नोबेल पुरस्कार की घोषणा

नई दिल्‍ली डैरोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्हें यह पुरस्कार इस बात पर रिसर्च के लिए मिला है कि संस्थान कैसे बनते हैं और लोगों की खुशहाली को कैसे प्रभावित करते हैं। उनकी रिसर्च बताती है कि मजबूत और निष्पक्ष संस्थान जैसे-अच्छी सरकारें और कानून व्यवस्था लोगों की जिंदगी पर सकारात्मक असर डालते हैं। नोबेल पुरस्कार समिति ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट में बताया कि संस्थाओं के गठन और परिवर्तन की परिस्थितियों को समझाने के लिए पुरस्कार विजेताओं का मॉडल तीन फैक्‍टरों पर आधारित है। पहला है संसाधनों के बंटवारे और समाज में निर्णय लेने की शक्ति (अभिजात वर्ग या जनता) को लेकर संघर्ष। और क्‍या कहती है र‍िसर्च? सम‍ित‍ि ने आगे बताया, ‘दूसरा यह है कि जनता को कभी-कभी सत्ता का इस्तेमाल करने का अवसर मिलता है। वे संगठित होकर और शासक वर्ग को धमकी देकर ऐसा कर सकते हैं। इसलिए समाज में सत्ता केवल निर्णय लेने की शक्ति से कहीं अधिक है। तीसरा है प्रतिबद्धता की समस्या, जिसका मतलब है कि अभिजात वर्ग के पास जनता को निर्णय लेने की शक्ति सौंपने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’ क्‍या है नोबेल पुरस्‍कार का इतिहास? ऐसमोग्लू और जॉनसन मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काम करते हैं और रॉबिन्सन शिकॉगो विश्वविद्यालय में अपना शोध करते हैं। अर्थशास्त्र पुरस्कार को पहले बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता था। आर्थिक विज्ञान का यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति दिया जाता है। बैंक ऑफ स्वीडन ने 1968 में नोबेल की स्मृति में इसकी शुरुआत की थी। नोबेल 19वीं सदी के व्यवसायी और रसायनज्ञ थे, जिन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था और पांच नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की थी। हालांकि, कुछ लोग इस बात पर जोर देते हैं कि अर्थशास्त्र का पुरस्कार तकनीकी रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं है। लेकिन, इसे हमेशा 10 दिसंबर को अन्य पुरस्कारों के साथ प्रदान किया जाता है। इस दिन नोबेल की पुण्यतिथि है। पिछले सप्ताह चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।

पहले एयर इंडिया की फ्लाइट को धमकी, इसके बाद मुंबई-हावड़ा मेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट के बाद अब मुंबई-हावड़ा मेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह संदेश आज सुबह करीब चार बजे ऑफ-कंट्रोल को मिला। इसके बाद ट्रेन अधिकारियों ने तुरंत ट्रेन नंबर 12809 को जलगांव स्टेशन पर रोककर इसकी जांच की। करीब दो घंटे तक ट्रेन की बारीकी से जांच की गई, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। धमकी का संदेश सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दिया गया था।  फजलुद्दीन नाम के एक अकाउंट के माध्यम से ट्रेन को उड़ाने की धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा था कि “क्या रे हिंदुस्तानी रेलवे, आज सुबह खून के आंसू रोओगे तुम लोग। आज फ्लाइट में भी बम रखा गया है और 12809 ट्रेन में भी। नासिक आने से पहले बड़ा धमाका होगा।” आज सुबह मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके चलते विमान को तुरंत दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और मामले की जांच जारी है। सभी यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश, पायलट ने बचाई जान इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की एक गंभीर साजिश का खुलासा हुआ है। मंगलवार की देर रात मखदुमपुर और बेला स्टेशन के बीच नेयामतपुर हाल्ट के पास पटरी पर एक बड़ा पत्थर रखा गया था। ट्रेन के पायलट ने समय रहते पत्थर पर नजर डालकर इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। जीआरपी (राजकीय रेल पुलिस) के थाना प्रभारी दीपनारायण यादव ने बताया कि यह काम किसी असामाजिक तत्व का था, जिसने जानबूझकर पटरी पर पत्थर रखा था। पायलट की सजगता के कारण बड़ा हादसा टल गया। एयर इंडिया की फ्लाइट को भी मिली धमकी इसके अलावा रात करीब 2 बजे एयर इंडिया का एक विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से न्यूयॉर्क जा रहा था, जिसको बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के तुरंत बाद फ्लाइट को दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया। इन घटनाओं ने यात्रियों के बीच चिंता बढ़ा दी है और सुरक्षा एजेंसियां इन साजिशों के पीछे के लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही हैं। सभी यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।  

अचानक हॉकफोर्स कैम्प पहुंचे डी.जी.पी., मध्यप्रदेश का दो दिवसीय बालाघाट दौरा, जवानों के साथ गुजारी रात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नक्सलवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत नक्सल समस्या को समूल नष्ट करने लिए समय समय पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सल विरोधी अभियान को गति देने के लिए पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने जिले का दो दिवसीय भ्रमण किया। ट्रायजंक्शन कैम्प में पहुंचे डी.जी.पी. 12 अक्टूबर की रात को डी.जी.पी भोपाल से गोंदिया पहुंचे जहां से लगभग डेढ़ घंटे चलकर मुरकुटडोह ज्वाइंट टॉस्क फोर्स कैम्प का भ्रमण किया। ऑपरेशनल कारणों से इस दौरे को पूर्णतः गोपनीय रखा गया था। मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ के ट्रायजंक्शन सीमा क्षेत्र में स्थापित मुरकुटडोह सुरक्षा कैम्प महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में है। इस कैंप में महाराष्ट्र पुलिस की C-60 फोर्स, छत्तीसगढ़ की DRG फोर्स एवं मध्यप्रदेश की हॉक फोर्स तैनात है। इस कैंप का निर्माण अबूझमाड से आने वाले नक्सलियों को रोकने के लिए किया गया है। भ्रमण के दौरान उन्होंने समन्वय एवं संयुक्त अभियानों की समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। सभी जवानों से सामूहिक तथा व्यक्तिगत चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों तथा समस्याओ के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विषम परिस्थितियों में रहकर भी साहस तथा समर्पण के साथ कार्य करने वाले इन जवानों की प्रशंसा की तथा मनोबल बढाया। थम… कौन है ? – गेट पर देना पड़ा परिचय इसके बाद डी.जी.पी. ने बालाघाट जिले में स्थापित हॉकफोर्स कैम्प पितकोना,  डाबरी,  सोनगुड्डा, डोरा एवं सीआरपीएफ के कैम्प बिठली का औचक भ्रमण किया। जब डी.जी.पी. हॉक कैम्प पर पहुंचे वहां संतरी द्वारा सुरक्षा प्रोटोकाल के तहत उनसे परिचय पूछा एवं पासवर्ड बताने को कहा। जब तक पासवर्ड नही बताया गया तब तक कैम्प में डी.जी.पी. का प्रवेश नही हुआ। डी.जी.पी. द्वारा वहां पदस्थ जवानों को केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश तथा भावनाओं से अवगत कराया एवं कहा की मुख्यमंत्री आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहते है एवं आपके द्वारा किये जा रहे प्रयासों की नियमित रुप से जानकारी लेते है। डी.जी.पी द्वारा जवानों से कहा कि आपके मनोबल में वृद्धि के लिये नवीन भत्ते तथा अभियानों में उल्लेखनीय कार्य करने पर क्रमपूर्व पदोन्नतियाँ की गई है।  डीजीपी के दवारा जवानों के साथ सघन अभियानों की जानकारी ली गयी। उनके द्वारा सचिंग, एरिया डॉमिनेशन तथा इंटबेस्ड ऑपरेशन की समीक्षा कर नक्सल मूवमेंट के चिन्हित क्षेत्रों में अभियानों में और अधिक गति लाने के निर्देश दिये। इस दौरान उनके द्वारा कैम्पों में स्थित बैरकों का निरिक्षण कर आवश्यक साफ़ सफाई रखने के लिए भी कहा। जवानों से चर्चा के दौरान उनकी समस्याओ को जाना एवं त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। बिठली में स्थित सीआरपीएफ कैम्प में डी.जी.पी. ने सीआरपीएफ की कार्यप्रणाली की जानकारी ली एवं इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि बालाघाट में सीआरपीएफ, हॉकफोर्स एवं अन्य पुलिस बल मिलकर नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त रुप से कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होने सभी जवानों से आव्हान किया है कि केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमिल शाह की भावनाओं तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशो का आदर करते हुए और भी अधिक समर्पण तथा मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाना है। हॉक कैम्प में जवानों के साथ बितायी रात डी.जी.पी सुधीर सक्सेना रात को हॉक कैम्प डोरा पहुंचे जहां पर उन्होने जवानों के साथ भोजन कर बैरक में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होने जवानों के साथ अनौपचारिक चर्चा की एवं नक्सल समस्या को खत्म करने के लिए उनके सुझाव लिए। हॉकफोर्स कैम्प में रात्रि के समय की जाने वाली सुरक्षा ड्रिल में भी डी.जी.पी. शामिल रहे जिससे जवानों के मनोबल में आशातीत वृद्धि हुई। डी.जी.पी द्वारा अधिकारियों को नवीन नक्सल आत्मसमर्पण नीति रणनीति के प्रावधानों का प्रचार स्थानीय निवासियों के माध्यम से करने तथा नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिये प्रोत्साहित किये जाने के भी निर्देश दिये है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ली संयुक्त बैठक दिनांक 14.10.2024 को पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने डी.जी. CRPF के साथ नक्सल समस्या के खात्मे एवं आगे की रणनीति तैयार करने के लिए बैठक की। इस बैठक में IB एवं CRPF के वरिष्ठ अधिकारी, IG बालाघाट, IG  तथा  DIG  नक्सल विरोधी अभियान, DIG  बालाघाट रेंज कलेक्टर बालाघाट, पुलिस अधीक्षक बालाघाट, मंडला, डिण्डौरी, कान्हा फिल्ड डायरेक्टर, DFO, के अलावा जिला बालाघाट के अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में विशेष रुप से पुलिस अधीक्षक गोंदिया (महाराष्ट्र), कबीरधाम (छत्तीसगढ़) तथा खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) भी आमंत्रित किये गये। इस बैठक में सामूहिक रणनीति के तहत आपसी समन्वयन स्थापित कर नक्सल अभियान में तेजी लाने एवं नक्सलवाद के खात्मे हेतु विस्तार से चर्चा की गई। नक्सल अभियान में अपनायी जाने वाली रणनीति, सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय तथा संयुक्त अभियानों को और प्रभावी तथा कारगर बनाये जाने के संबंध में कार्ययोजना पर विचार किया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विकास संबंधी योजनाओं के जैसे सड़क, सम्पर्क, पर्यावरण, दूरसंचार से संबंधित विकास कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने हेतु चर्चा की गई, जिससे सामान्य जन में विश्वास बढे।  

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने 30 लाख 92 हजार 426 रुपये लागत की 2 सड़कों का भूमि-पूजन किया

भोपाल वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने विजयपुर क्षेत्र में ग्राम खाड़ी से गिलाई माता तथा सिलपुरा से थूवरनाला तक 30 लाख 92 हजार 426 रुपये लागत की 2 सड़कों का भूमि-पूजन किया। वन मंत्री श्री रावत ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इन सड़कों की माँग लम्बे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। ये सड़कें क्षेत्र के विकास के लिये सहायक होंगी। श्री रावत ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण तेन्दूपत्ता मद से अधोसंरचनात्मक विकास कार्य के तहत वन विभाग द्वारा करवाया जायेगा। भूमि-पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजनों ने वन मंत्री श्री रावत का स्वागत किया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  

दिवाली से पहले मिल सकता है 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA में 3% की बढ़त का तोहफा

नई दिल्ली देश में करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण खुशखबरी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार दिवाली से पहले इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए लंबे समय से अपेक्षित थी, और इसकी घोषणा 25 अक्टूबर तक की जा सकती है। DA की वर्तमान स्थिति फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% है। यदि यह 3% की बढ़ोतरी लागू होती है, तो DA बढ़कर 53% हो जाएगा। इस बढ़ोतरी से न केवल कर्मचारियों को लाभ होगा, बल्कि उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर महीनों का एरियर भी प्राप्त होगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और त्योहारों के समय उन्हें वित्तीय राहत मिलेगी। कैबिनेट की मंजूरी इस प्रस्ताव को लेकर बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद इसे आधिकारिक रूप से मंजूरी दी जाएगी। कैबिनेट द्वारा मंजूरी मिलने के बाद, जल्द ही कर्मचारियों के खातों में नया DA और एरियर का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश और यूपी सरकार की पहल दिवाली के इस समय, अन्य राज्यों में भी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खबरें आई हैं। हाल ही में, हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए 4% महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे राज्य के 1.80 लाख सरकारी कर्मचारियों और 1.70 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। यह कदम दशहरा से पहले उठाया गया, जिससे कर्मचारियों को त्योहार के मौसम में अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिली। इसी तरह, उत्तर प्रदेश सरकार ने मार्च 2024 में अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की थी। ये सभी पहलें दर्शाती हैं कि राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति गंभीर हैं और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। महंगाई भत्ते की गणना की प्रक्रिया महंगाई भत्ते की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है। AICPI, देश में खुदरा मूल्य आंदोलनों को ट्रैक करता है, और इस सूचकांक का नियमित रूप से संशोधन किया जाता है। महंगाई भत्ता साल में दो बार, आमतौर पर जनवरी और जुलाई में, संशोधित किया जाता है। जब भी महंगाई में वृद्धि होती है, तो इससे कर्मचारियों के DA में भी बढ़ोतरी की जाती है।   कर्मचारियों की मांग कर्मचारी संगठन लंबे समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस संदर्भ में, सरकार की इस पहल को बहुत सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है। अगर यह प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूरी पा जाता है, तो इसे सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय मदद माना जाएगा। त्योहारों का महत्व त्योहारों का समय हमेशा से लोगों के लिए खुशी और उत्सव का समय होता है। दिवाली, जो भारत में सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, इस समय महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी। यह बढ़ोतरी उन्हें अपने परिवार के साथ बेहतर तरीके से त्योहार मनाने में मदद करेगी। कुल मिलाकर, महंगाई भत्ते की प्रस्तावित बढ़ोतरी न केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी खुशियों का कारण बनेगी। दिवाली से पहले इस खुशी की उम्मीद करना न केवल उचित है, बल्कि इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस फैसले से ना केवल कर्मचारियों को वित्तीय राहत मिलेगी, बल्कि यह उन्हें अपने काम में और भी प्रेरित करेगा। सरकार की इस पहल से सरकारी कर्मचारियों में सकारात्मकता और उत्साह बढ़ेगा, जो समाज के लिए एक अच्छी खबर है।

बिजली, पानी और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रहे, श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखे : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमंतु और अर्ध-घुमंतु राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर गुफा मंदिर में बिजली, पानी, साफ-सफाई, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जायें। राज्य मंत्री श्रीमती गौर गुफा मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के लिये संबंधित अधिकारियों की बैठक के दौरान निर्देश दिये। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि श्री रामानंद आश्रम गुफा मंदिर न्यास भोपाल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले अन्नकूट महोत्सव की तैयारी में किसी भी तरह की कमी नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिये अधिकारी समय पर व्यवस्था करना सुनिश्चित करे। उन्होंने पेयजल, स्ट्रीट-लाइट, कचरे की ट्राली, सफाईकर्मी, डस्टबिन, बाउंड्री-वॉल की पुताई से लेकर बैरिकेट्स और ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में गुफा मंदिर महंत श्री रामप्रवेश दास जी, आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल, डी.सी.पी जोन-3, एसडीएम बैरागढ़, सिविल सर्जन जयप्रकाश चिकित्सालय, नियंत्रक खाद एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।  

एलीट आरईसी कम्बाइंड राष्ट्रीय टेलेन्ट हंट बॉक्सिंग प्रोग्राम 2024 रोहतक में, खेल मंत्री ने प्रदर्शन की सराहना

भोपाल राष्ट्रीय टेलेन्ट हंट बॉक्सिंग प्रोग्राम 2024 का आयोजन साई एन.बी.ए. रोहतक (हरियाणा) में किया गया। दिनांक 06 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2024 तक एलीट आरईसी कम्बाइंड बॉक्सिंग प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी कु. मलिका मौर ने महिला 50 किग्रा भारवर्ग में मुक्केबाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रोहतक में आयोजित इस प्रतियोगिता में खेल अकादमी की खिलाड़ी मलिका मौर द्वारा खेले गये मुकाबलों में प्री-क्वार्टर बाउट मुकाबले में महाराष्ट्रा को 5-0 से, क्वार्टर फायनल बाउट मुकाबले में सिक्किम को 5-0 से, सेमीफायनल बाउट मुकाबले में हरियाणा को 5-0 से, फायनल बाउट मुकाबले में हरियाणा को 5-0 से परास्त किया। खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी की बॉक्सर कु. मलिका मौर द्वारा अर्जित इस खेल उपलब्धि की सराहना करते हुये बधाई दी है। बॉक्सिंग खिलाड़ी कु. मलिका मौर म.प्र. राज्य बाक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रोशनलाल और सहा प्रशिक्षक कु. नेहा कश्यप के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् है।  

भारत ने कनाडा को निज्जर कांड में लगाई कड़ी फटकार, कनाडा का रवैया इस मामले में घोर आपत्तिजनक: विदेश मंत्री

कनाडा खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की बीते साल हुई हत्या के मामले में भारत सरकार ने कनाडा की जस्टिस ट्रूडो सरकार पर तीखा हमला बोला है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कनाडा का रवैया इस मामले में घोर आपत्तिजनक है और दोनों देशों के रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। कनाडा की ओर से कहा गया था कि निज्जर की हत्या के मामले में भारतीय उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों पर भी संदेह है और वे पर्सन ऑफ इंट्रेस्ट प्रतीत होते हैं। अब इसे लेकर भारत ने कहा है कि यह कुछ और नहीं बल्कि जस्टिन ट्रूडो सरकार की वोट बैंक की राजनीति है। वह अपने राजनीतिक हित साधने के अलावा कुछ नहीं करना चाहती। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर 2023 में इस संबंध में आरोप लगाए थे। इसके बाद भारत की ओर से कनाडा सरकार से कहा गया था कि वह इस संबंध में कुछ सबूत थे। कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी कनाडा सरकार ने कोई सबूत नहीं दिया था। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें रविवार को कनाडा से एक राजनयिक संदेश प्राप्त हुआ जिसमें यह कहा गया कि भारतीय उच्चायुक्त और अन्य राजनयिक कनाडा में एक जांच से संबंधित मामले में पर्सन ऑफ इंटरेस्ट हैं। ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ शब्द का उपयोग अमेरिका और कनाडा में कानून प्रवर्तन द्वारा किसी ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जो संभवतः किसी जांच से जुड़ा हो, जिसे गिरफ्तार नहीं किया गया हो या किसी अपराध के लिए औपचारिक रूप से आरोपित नहीं किया गया हो। इसका उपयोग आमतौर पर किसी ऐसे व्यक्ति को संदर्भित करने के लिए किया जाता है जिसमें कानून प्रवर्तन कर्मियों की रुचि होती है क्योंकि उनके पास ऐसी जानकारी हो सकती है जो जांच में सहायता कर सकती है। हालांकि मंत्रालय ने जांच के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी, लेकिन मामले से परिचित लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यह मामला निज्जर की हत्या से जुड़ा है। जून 2023 में सर्रे में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात लोगों ने निज्जर की गोली मार कर हत्या कर दी थी। बयान में कहा गया है, “भारत सरकार इन बेतुके आरोपों को खारिज करती है और इन्हें ट्रूडो सरकार के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा मानती है जो वोट बैंक की राजनीति पर केंद्रित है।” सितंबर 2023 में कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा संसद में आरोप लगाए जाने के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट आई है। ट्रुडो ने आरोप लगाया था कि निज्जर की मौत में भारतीय सरकारी एजेंटोन के हाथ हैं। भारत ने आरोप को निराधार बताकर खारिज कर दिया था। ताजा बयान में कहा गया है कि पिछले सितंबर में ट्रूडो द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद से कनाडाई सरकार ने हमारी ओर से कई अनुरोधों के बावजूद भारत सरकार के साथ किसी भी तरह का सबूत साझा नहीं किया है। बयान में आगे कहा गया है: “यह नए कदम उन बातचीत के बाद उठाया गया है जिसमें फिर से बिना किसी तथ्य के दावे किए गए हैं। इससे इस बात में कोई संदेह नहीं रह जाता कि जांच के बहाने राजनीतिक लाभ के लिए भारत को बदनाम करने की जानबूझकर रणनीति बनाई जा रही है। कड़े शब्दों में लिखे गए विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि ट्रूडो की भारत के प्रति दुश्मनी लंबे समय से साफ साफ नजर आती है”। ट्रूडो कैबिनेट में ही हैं कई भारत विरोधी लोग बयान में कहा गया, “उनके मंत्रिमंडल में ऐसे लोग शामिल हैं जो भारत के संबंध में चरमपंथी और अलगाववादी एजेंडे से खुले तौर पर जुड़े हुए हैं। दिसंबर 2020 में भारतीय आंतरिक राजनीति में उनके खुले हस्तक्षेप से पता चलता है कि वे इस संबंध में किस हद तक जाने को तैयार हैं। बयान में कहा गया है कि उच्चायुक्त संजय वर्मा भारत के सबसे वरिष्ठ सेवारत राजनयिक हैं, जिनका करियर 36 साल का है। इस दौरान वे जापान और सूडान में राजदूत रहे हैं और इटली, तुर्की, वियतनाम और चीन में भी सेवा दे चुके हैं। इसमें कहा गया है, ‘कनाडा सरकार द्वारा उन पर लगाए गए आरोप हास्यास्पद हैं।’ बयान में कहा गया है कि भारतीय पक्ष भारतीय राजनयिकों के खिलाफ आरोप लगाने के कनाडाई सरकार के इन प्रयासों के जवाब में कदम उठाएगा।’ भारत बोला- ट्रूडो सरकार दे रही कट्टरपंथियों को शरण बयान में भारतीय पक्ष के इस आरोप को दोहराया गया कि ट्रूडो सरकार ने जानबूझकर हिंसक चरमपंथियों और आतंकवादियों को कनाडा में भारतीय राजनयिकों और सामुदायिक नेताओं को परेशान करने, धमकाने और डराने के लिए जगह दी है। इसमें भारतीय राजनयिकों और नेताओं को जान से मारने की धमकियां भी शामिल हैं। बयान में कहा गया है, “इन सभी गतिविधियों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर उचित ठहराया गया है। कुछ व्यक्ति जो अवैध रूप से कनाडा में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें नागरिकता देने के लिए तेज़ी से काम किया गया है। कनाडा में रहने वाले आतंकवादियों और संगठित अपराध नेताओं के संबंध में भारत सरकार के कई प्रत्यर्पण अनुरोधों की अनदेखी की गई है।”  

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग खेल प्रदर्शन की सराहना की

भोपाल वर्ल्ड मार्डन पेन्टाथ्लॉन चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 8 से 14 अक्टूबर इजिप्ट में किया गया। चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के ट्रायथ्लॉन खिलाड़ी यश बाथरे ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुये 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 2 पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। इजिप्ट में आयोजित इस मार्डन पेन्टाथ्लॉन चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ी यश बाथरे ने ट्रायथ्ले टीम इवेन्ट में रजत और बाईथ्ले टीम इवेन्ट में कांस्य पदक अर्जित किया। खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के ट्रायथ्लॉन खिलाड़ी यश बाथरे द्वारा अर्जित इस खेल उपलब्धि की सराहना करते हुये बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि यश बाथरे ने वर्ल्ड कप में 2 पदक जीतकर इतिहास रचा है। यह पहला अवसर है जब म.प्र. राज्य ट्रायथ्लॉन अकादमी भोपाल के किसी खिलाड़ी ने 2 पदक अर्जित किये हैं। यश बाथरे 4 वर्षों से म.प्र. राज्य ट्रायथ्लॉन अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक केप्टन मनोज झा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् है।  

बिहान योजना से बैंक सखी राधा कश्यप को अर्जित कर रही 12 हजार रूपए की आय

कोंडागांव, बस्तर क्षेत्र के सुदूर अंचलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इनमें बिहान योजना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जो न केवल गांवों का विकास कर रही है बल्कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है। कोंडागांव जिले के माकड़ी विकास खंड के छोटे से गांव गुमड़ी की रहने वाली राधा कश्यप इस बदलाव की जीती-जागती मिसाल हैं। राधा कश्यप अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं, आज उनका परिवार खुशहाल जीवन जी रहा है। पर आज से पांच साल पहले परिस्थिति ऐसे नहीं थी। क्यूंकि राधा और उनका पति मुश्किल से दो वक्त की रोटी जुटा पाते थे। राधा का पति घर चलाने के लिए खेती करते थे और राधा का सारा समय घर के काम-काज और खेती कार्य में निकल जाता था। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी, लेकिन इन कठिन परिस्थितियों ने राधा के हौसले को कम नहीं किया। उन्होंने परिवार की मदद के लिए कुछ करने का निर्णय लिया और वर्ष 2016 में दुर्गा स्वसहायता समूह से जुड़ गईं। यहीं से उनके आत्मनिर्भर बनने की यात्रा की शुरुआत हुई। बिहान योजना से राधा के परिवार में आया नया मोड़ स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद, राधा को बिहान योजना के अंतर्गत बैंक सखी बनने का अवसर मिला। राधा को जगदलपुर आरसेटी में 10 दिन का प्रशिक्षण दिया गया, जहां उन्होंने वित्तीय साक्षरता और कंप्यूटर का प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण ने उन्हें बैंकिंग सेवाओं की बेहतर समझ दी और उन्हें अपने काम में दक्ष बना दिया। वर्ष 2018 में उन्होंने 68 हजार रुपये का ऋण लिया और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के लिए बैंक सखी के रूप में काम शुरू किया। राधा अब बैंक सखी के रूप में हर महीने लगभग 10 से 12 हजार रुपये कमा रही हैं। यह आय उनके परिवार के लिए आर्थिक संबल बन गई है। उन्होंने अपनी आय से अपने पति के लिए किराना दुकान शुरू करने में भी मदद की। अब उनके पति खेती के साथ-साथ दुकान भी चला रहे हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। राधा को बिहान योजना के तहत 2 पंचायतों में 3 गांवों का दायित्व सौंपा गया है, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 2500 है। वह ग्रामीण बैंक और डिजी-पे के माध्यम से प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये तक का लेनदेन करती हैं। उनके पास वित्तीय सेवाओं के लिए प्रतिदिन करीब 80 लोग आते हैं, और अब तक उन्होंने 503 बचत खाते खोले हैं। राधा के प्रयासों से अब तक लगभग 1 लाख 60 हजार डिजिटल लेनदेन हो चुके हैं, जिनमें कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। राधा ज्यादातर मनरेगा मजदूरों का भुगतान करती हैं और अब तक 30 हजार मजदूरों को इस योजना का लाभ दिला चुकी हैं। इसके अलावा, वह वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत हर महीने 25 लोगों की पेंशन घर-घर जाकर भुगतान करती हैं। बैंक सखी के रूप में अपने काम के अलावा, राधा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने अब तक 1200 ई-श्रम और 800 आयुष्मान कार्ड बनाए हैं, जिससे उन्हें 30 हजार रुपये की कमीशन प्राप्त हुई है। इसके अलावा, उन्होंने लगभग 1000 लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाया है। इस तरह से राधा ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का त्वरित और सुलभ लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राधा ने बिहान योजना का जताया आभार राधा कश्यप की यह सफलता की कहानी सिर्फ उनकी नहीं है, बल्कि उन लाखों महिलाओं की है, जो बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। राधा का कहना है कि बिहान योजना ने उनके जीवन में बदलाव लाया है। इस योजना से जुड़े रहने के कारण ही अपने पति को आर्थिक सहायता कर पाई, उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को विशेष धन्यवाद दिया।

पंजाब कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मिल पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग की

पंजाब पंजाब कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्य चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे। उन्होंने पंजाब में पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के एक कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्य चुनाव आयोग से मुलाकात की और मांग की कि पंजाब में पंचायत चुनाव 3 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए जाएं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, जिससे लोगों को धक्का लगा है। नेताओं ने जाली बैलेट पेपर छापने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बात करते हुए विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हम चुनाव रद्द करने की मांग नहीं कर रहे हैं। हमने मांग की है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को 3 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया जाए क्योंकि हाईकोर्ट ने कई जगहों पर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। वहीं इस मुद्दे पर AAP सांसद  मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि Congress अपनी हार से डरी हुई है, इसलिएि चुनाव स्थगित करवाना चाहती है।

हॉकी इंडिया लीग 2024-25: हॉकी महिला नीलामी के लिए 350 से ज़्यादा खिलाड़ी तैयार

नई दिल्ली सात साल के अंतराल के बाद, बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग 2024-25 एक विस्तारित प्रारूप के साथ शानदार वापसी कर रही है, जिसमें पुरुषों और पहली महिला लीग दोनों शामिल है। 15 अक्टूबर को होने वाली ऐतिहासिक महिला नीलामी हॉकी की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि है, जो खेल के विकास और महिला हॉकी की बढ़ती प्रमुखता को दर्शाती है। एचआईएल ढांचे के भीतर एक विशेष महिला लीग की शुरूआत न केवल महिला एथलीटों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है, बल्कि पुरुषों की प्रतियोगिता के साथ समानता भी सुनिश्चित करती है, जिससे भारतीय हॉकी के लिए अधिक समावेशी और प्रतिस्पर्धी भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। यह भारत में उन दुर्लभ उदाहरणों में से एक है, जहां किसी प्रमुख खेल लीग के पुरुष और महिला दोनों संस्करण एक साथ चलेंगे। नीलामी में 250 से अधिक घरेलू महिला खिलाड़ी और 70 से अधिक विदेशी खिलाड़ी महिला एचआईएल के उद्घाटन सत्र में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण भारत की शीर्ष महिला हॉकी सितारे होंगी, जिनमें अनुभवी गोलकीपर सविता, टीम की कप्तान सलीमा टेटे, उभरती हुई ड्रैग-फ्लिकर दीपिका, सबसे अधिक मैच खेलने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी वंदना कटारिया और फॉरवर्ड लालरेमसियामी शामिल हैं। इसके अलावा, योगिता बाली, लिलिमा मिंज और नमिता टोप्पो जैसी पूर्व भारतीय दिग्गजों ने भी पंजीकरण कराया है, जिससे नीलामी में और भी रोमांच जुड़ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, डेलफिना मेरिनो (अर्जेंटीना), चार्लोट स्टेपेनहॉर्स्ट (जर्मनी), मारिया ग्रेनाटो (अर्जेंटीना), राचेल लिंच (ऑस्ट्रेलिया) और नाइक लोरेंज (जर्मनी) जैसी प्रसिद्ध खिलाड़ी भाग लेने के लिए तैयार हैं, जिससे पहली बार होने वाली महिला एचआईएल नीलामी में वैश्विक तमाशा सुनिश्चित होगा। विशेष रूप से, एचआईएल 2024-25 के महिला संस्करण के पहले सीज़न में कुल चार टीमें भाग लेंगी, जबकि टूर्नामेंट के दूसरे सीज़न में दो और टीमें शामिल होंगी। टीमों की सूची इस प्रकार है: सूरमा हॉकी क्लब, हरियाणा और पंजाब – जेएसडब्लू श्राची राहर बंगाल टाइगर्स, पश्चिम बंगाल – श्राची स्पोर्ट्स दिल्ली एसजी पाइपर्स, नई दिल्ली – एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ओडिशा वारियर्स, राउरकेला – नवोयम स्पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद तूफ़ान (सीजन 2) बीसी जिंदल ग्रुप, मुंबई (सीजन 2) प्रत्येक टीम में 24 खिलाड़ी होंगे, जिसमें 16 भारतीय खिलाड़ी (4 जूनियर खिलाड़ियों के अनिवार्य समावेश के साथ) और 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे, जो स्थानीय और वैश्विक प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के एचआईएल के दृष्टिकोण के अनुरूप है। खिलाड़ियों का चयन करने के लिए फ्रेंचाइज के पास 2 करोड़ रुपये का पर्स होगा, जिसमें एथलीटों को तीन बेस प्राइस स्लैब के तहत वर्गीकृत किया जाएगा: 10 लाख रुपये, 5 लाख रुपये और 2 लाख रुपये। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “यह न केवल हॉकी इंडिया लीग का पुनरुद्धार है, बल्कि भारत में महिला हॉकी के विकास का जश्न भी है। हमें पहली बार महिला नीलामी की मेजबानी करने पर गर्व है, जो न केवल टीमों के निर्माण के बारे में है, बल्कि विरासत बनाने के बारे में भी है। हम अपनी घरेलू प्रतिभाओं को कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ आमने-सामने देखने और अगली पीढ़ी के लिए नए नायक बनाने के लिए उत्साहित हैं। महिला एचआईएल 2024-25 भारतीय हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होने का वादा करता है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर खेल के विकास को आगे बढ़ाएगा।

अमिताभ ने मानसी को कविता ‘तुम कब तक मुझे रोकोगे’ के माध्यम से प्रेरित किया

मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की प्रतिभागी मानसी लहेरू को कविता ‘तुम कब तक मुझे रोकोगे’ के माध्यम से प्रेरित किया है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले कौन बनेगा करोड़पति 16 के आगामी एपिसोड में, गुजरात की प्रतियोगी मानसी लहेरू हॉट सीट पर बैठेंगी। अमिताभ बच्चन उनके साथ सार्थक बातचीत करेंगे, जिसमें एक डाकिया और एक ट्यूशन टीचर के रूप में उनके सफर को आगे बढ़ाने वाली ताकत और दृढ़ संकल्प का खुलासा किया जाएगा। मानसी, अमीरी से गरीबी का अनुभव करने के बावजूद, अपने परिवार का अटूट समर्पण के साथ समर्थन करना जारी रखती है। एपिसोड के दौरान, मानसी अमिताभ बच्चन को अपने जीवन के बारे में एक पत्र देती है, जिसमें अपनी गलतियों को पहचानने और उन्हें सुधारने के महत्व पर जोर दिया जाता है। उनके इस भाव को स्वीकार करते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं, मैं इस पत्र को अपने पास रखूंगा और जैसा कि हमने पहले कहा था, इसमें बहुत साहस की आवश्यकता है – जिस तरह से आपने खुद को अभिव्यक्त किया है और अपनी गलतियों को स्वीकार किया है। हमें उम्मीद है कि जब आप यहां से जायेंगी, तो अपने साथ कुछ ऐसा लेकर जायेंगी, जो आपकी परेशानियों को कम करने में मदद करेगा। मानसी, अमिताभ ने उनकी कविता “तुम कब तक मुझे रोकोगे” सुनाने का अनुरोध करती है, क्योंकि यह उन्हें गहराई से प्रेरित करती है। इस पर, अमिताभ बच्चन जवाब देते हैं, यह मेरी कविता नहीं है; मैंने इसे केवल सुनाया है। यह कविता आर. डी. तैलंग जी द्वारा लिखी गई थी, और मैं उन्हें बताऊंगा कि यह आपको कितनी प्रभावित करती है।

भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर फिर से जमीन सौदों में भ्रष्टाचार को लेकर लगाया आरोप, कांग्रेस चला रही है ‘भू हड़प आंदोलन’

नई दिल्ली कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर सोमवार को भाजपा ने फिर से जमीन सौदों में भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का समूचा शीर्ष नेतृत्व भूमि सौदों से जुड़े भ्रष्टाचार में लिप्त है और इन मामलों में पोल खुलने के बाद उसे नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा की ओर से कांग्रेस पर यह हमला ऐसे समय किया गया है, जब कर्नाटक में सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल एम. खरगे ने ‘बहु-कौशल विकास केंद्र, प्रशिक्षण संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र’ स्थापित करने के लिए बेंगलुरु में पांच एकड़ जमीन के आवंटन के अपने अनुरोध को रविवार को वापस ले लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे राहुल खरगे का यह कदम सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती द्वारा मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण को 14 भूखंड वापस लौटाने के बाद आया है। लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले को लेकर सिद्धरमैया, उनकी पत्नी और एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये फैसले नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की प्रतिकूल रिपोर्ट और कानूनी कार्यवाही के कारण लिए गए हैं और एक तरह से यह उसके नेताओं की स्वीकारोक्ति है कि भू-आवंटन गलत था। उन्होंने दावा किया कि कानूनी कार्रवाई के दौरान होने वाली ‘जलालत’ से बचने के लिए ऐसा किया गया। त्रिवेदी ने सिद्धारमैया समेत कांग्रेस के कई नेताओं पर कथित जमीन घोटालों का आरोप लगाया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पूछा की उनकी ‘मोहब्बत की दुकान’ अब ‘अवैध प्रॉपर्टी डीलर की दुकान’ में कैसे तब्दील हो गई? त्रिवेदी ने खरगे और सिद्धरमैया के परिवार के सदस्यों से जमीन लौटाने की पेशकश का उल्लेख करते हुए कहा, ‘यह एक प्रकार से उनकी स्वीकारोक्ति है। सत्ता का दुरुपयोग करके भूमि को हड़पने का कार्य कर्नाटक में कांग्रेस में सर्वोच्च स्तर पर हो रहा था।’ उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया, ‘सिर्फ जमीन वापस करने से काम नहीं चलेगा। नैतिकता के आधार पर जिन लोगों ने जमीन वापस कर दी, क्या उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए?’ मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूखंड आवंटन घोटाले मामले में लोकायुक्त पुलिस ने 25 सितंबर को विशेष न्यायालय के आदेश के बाद 27 सितंबर को सिद्धरमैया, उनकी पत्नी पार्वती बी एम, उनके करीबी रिश्तेदार मल्लिकार्जुन स्वामी, देवराजू (जिनसे मल्लिकार्जुन स्वामी ने जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी) तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी 30 सितंबर को मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की, जिसमें एमयूडीए की ओर से उनकी पत्नी पार्वती बी एम को 14 भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताएं करने का आरोप है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती द्वारा भूखंड लौटाने की पेशकश किये जाने के बाद, एमयूडीए ने उन्हें आवंटित 14 भूखंडों को वापस लेने का एक अक्टूबर को फैसला किया था। सोनिया और राहुल की प्रेरणा से चल रहा ‘भू हड़प आंदोलन’ त्रिवेदी ने कहा कि जमीन लौटाए जाने के फैसलों से इन नेताओं का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक समय महात्मा गांधी और विनोबा भावे के ‘भूदान’ से जुड़ी पार्टी अब सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ‘प्रेरणा’ से ‘भू हड़प आंदोलन’ चला रही है। भाजपा सांसद ने उल्लेख किया कि सोनिया और राहुल नेशनल हेराल्ड मामले में आरोपी हैं। आरोप है कि गांधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी के धन का इस्तेमाल कर नेशनल हेरालड को प्रकाशित करने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) पर कब्जा किया और 20 अरब रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का प्रयास किया।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले – गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रसव के लिए बेहतर सुविधा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास सतत रूप से जारी है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इस वर्ष जनवरी 2024 से माह सितंबर तक 9 माह में कुल 1816 सफल प्रसव कराए गए हैं। उक्त प्रसव में से 1354 सामान्य प्रसव तथा 462 सिजेरियन शामिल है। सिजेरियन में आकस्मिक और पूर्व नियोजित दोनों ही सम्मिलित हैं। जिला अस्पताल बलौदाबाजार के सिविल सर्जन डॉक्टर के. के. टेम्भूरने ने बताया कि अस्पताल में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञों के साथ कुशल प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ अपनी सेवाएं देते हैं। यहाँ आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसव कक्ष स्थापित है। प्रसव के बाद नवजात शिशु के देखभाल हेतु विशेष एस.एन.सी.यू. भी स्थापित है। उक्त कुल प्रसव में 161 बच्चों को उक्त एस.एन.सी.यू. में भर्ती कर उनकी विशेष देखभाल भी की गई। ग्राम खैरा से माह सितंबर में अपनी 23 वर्षीय पत्नी को प्रसव पीड़ा पर जिला अस्पताल लेकर आएं नोहर पटेल ने बताया कि अस्पताल में आने पर उन्हे बताया गया कि फीटल डिस्ट्रेस की स्थिति है जिसमें भ्रुण तक ऑक्सीजन पहुँचने में दिक्कत होती है और बच्चे की धड़कन बढ़ती है। ऐसे में ऑपेरशन के माध्यम से प्रसव हुआ जिसमें मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ हैं। इसी प्रकार प्रोलांग लेबर (देर तक प्रसव पीड़ा) की स्थिति में आये हुए गिरौदपुरी के पास स्थित ग्राम खोसड़ा के रहने वाले महेंद्र पैकरा ने बताया कि 28 वर्षीय उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा काफी देर से हो रही थी जिस कारण जिला अस्पताल लेकर आया तथा यहाँ ऑपेरशन के माध्यम से प्रसव हुआ। अस्पताल में दवाई और अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्राप्त हुई। इस प्रकार के ऑपेरशन का निजी अस्पताल में काफी पैसा खर्च होता, जो बच गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलौदाबाजार डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार जिला अस्पताल एन.क्यू.ए.एस. प्रमाण पत्र धारी संस्था है। यह प्रमाण पत्र उच्च गुणवत्त्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के कारण राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन के बाद प्राप्त हुआ है। अस्पताल में प्रसव की इस सुविधा को लगातार बेहतर से और बेहतर करने का प्रयास जारी है, जिससे आम जनता को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live