LATEST NEWS

भारी बारिश और पटरियों में जलभराव के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने तीन एक्सप्रेस रद्द की

चेन्नई भारी बारिश और पटरियों में जलभराव के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने बुधवार को ट्रेन सेवाओं के पूर्व निर्धारित समय में बदलाव की घोषणा की। इसके अलावा चेन्नई से चलने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारी बारिश के बाद बेसिन ब्रिज और व्यासरपदी रेलवे स्टेशनों के बीच जलभराव के कारण यातायात के निलंबन के कारण आज चेन्नई से रवाना होने वाली तीन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गई ट्रेनों डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 06.00 बजे रवाना ट्रेन संख्या 12007 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मैसूर शताब्दी, तिरुपति से सुबह 10.10 बजे रवाना होने ट्रेन संख्या 16054 तिरुपति – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से अपराह्न 14.25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 16053 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – तिरुपति एक्सप्रेस शामिल है। विज्ञप्ति के अनुसार कई ट्रेनों को बीच में ही रोकने की भी घोषणा की है। ट्रेन संख्या 22650 इरोड – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल यरकौड सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 21.00 बजे इरोड से रवाना हुई थी) पेरम्बूर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन पेरम्बूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22640 अलपुझा – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 15.20 बजे अलपुझा से रवाना हुई थी) अवाडी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन अवाडी और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12602 मंगलुरु सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल ( जो कल 13.55 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना हुई थी) तिरुवल्लूर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन तिरुवल्लूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12674 कोयंबटूर – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल चेरन सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 22.50 बजे कोयंबटूर से रवाना हुई थी) वह तिरुवल्लूर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन तिरुवल्लूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12624 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल (जो कल 15.00 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना हुई थी) वह अरक्कोणम में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन अरक्कोणम और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22159 मुंबई सीएसटी – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, जो कल 12.45 बजे मुंबई सीएसटी से रवाना हुई थी, अरक्कोणम में समाप्त हो जाएगी। ट्रेन अरक्कोणम और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसने कुछ ट्रेनों के टर्मिनेशन में बदलाव की भी घोषणा की। ट्रेन नंबर 22652 पलक्कड़ – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, जो कल 16.10 बजे पलक्कड़ से रवाना हुई थी, चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन नंबर 12672 मेट्टुपालयम – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल नीलगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 21.20 बजे मेट्टुपालयम से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन नंबर 16022 मैसूरु – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कावेरी एक्सप्रेस, (जो 15.10.2024 को 21.00 बजे मैसूरु से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन संख्या 12686 मंगलुरु सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 16.55 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 12696 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 17.15 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त होगी। विज्ञप्ति में कुछ अन्य ट्रेनों के आरंभिक स्टेशन में भी बदलाव की घोषणा की। ट्रेन संख्या 22160 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मुंबई सीएसटी (जो आज 13.15 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 14.25 बजे अरकोनम से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 20677 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (जो आज 05.30 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 05.30 बजे चेन्नई बीच से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12675 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो आज 06.10 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 08.10 बजे चेन्नई बीच से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 22625 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – केएसआर बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस (जो आज डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 07.25 बजे रवाना होने वाली है) वह चेन्नई बीच से 07.25 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12639 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – केएसआर बेंगलुरु बृंदावन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज सुबह 07.40 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह सुबह 07.40 बजे चेन्नई बीच से चलेगी। ट्रेन संख्या 22601 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – साई नगर शिरडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज सुबह 10.20 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह सुबह 10.30 बजे चेन्नई बीच से चलेगी। ट्रेन संख्या 22637 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस, जो आज सुबह 13.25 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह दोपहर 14.05 बजे तिरुवल्लूर से चलेगी। ट्रेन संख्या 12695 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज दोपहर 1520 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह दोपहर 15.45 बजे अवादी से चलेगी।

भरे कॉन्सर्ट से भागे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास, ख़तरे में है सिंगर की जान?

मुंबई, बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास इस समय एक अलग वजह से चर्चा में हैं। उनके कॉन्सर्ट का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निक हॉलीवुड में एक लोकप्रिय गायक के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में एक कॉन्सर्ट में उन्हें परफॉर्मेंस छोड़कर स्टेज से भागना पड़ा। कई वीडियो सामने आ रहे हैं। कॉन्सर्ट में निक जोनास का वीडियो वायरल निक जोनस इस समय अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट वर्ल्ड टूर कर रहे हैं। हाल ही में जोनास ब्रदर्स का एक शो आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी। निक को तुरंत एहसास हुआ कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान किसी ने उन्हें लेजर लाइट से निशाना बनाया है और वह तुरंत कॉन्सर्ट से भाग गए। निक जोनास ने अपने साथ मौजूद सुरक्षा गार्डों को सचेत किया और मंच से उतरकर बाहर की ओर भागे। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, वायरल वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि कैसे निक को लेजर लाइट से निशाना बनाया गया। निक जोनास को इस तरह कॉन्सर्ट छोड़कर जाने के बाद उनके फैंस ने सिंगर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। अब फैंस के साथ-साथ नेटिजन्स भी निक जोनास की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना के बाद जोनास ब्रदर्स को अपना शो तुरंत बंद करना पड़ा। इसके बाद जब सुरक्षा गार्डों ने तलाशी ली तो पता चला कि दर्शकों में से एक शख्स ने निक के सिर पर लेजर लाइट मारी थी। उस व्यक्ति को कॉन्सर्ट से बाहर ले जाया गया और थोड़ी देर बाद कॉन्सर्ट फिर से शुरू हुआ।

भारतीय सड़क कांग्रेस और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से शिविर का आयोजन

भोपाल सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन रवीन्द्र भवन भोपाल में 19 और 20 अक्टूबर को किया जा रहा है। इसमें सड़क और पुल निर्माण की नवीनतम तकनीकों, सामग्रियों और अनुबंध निष्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) और मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहयोग से होगा। सेमिनार के पहले दिन 19 अक्टूबर को उद्घाटन-सत्र में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न तकनीकी-सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से आए हुए विशेषज्ञ नई तकनीकों, निर्माण सामग्रियों और ईपीसी(EPC इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन)) अनुबंध निष्पादन की चुनौतियों पर अपने विचार साझा करेंगे। पहले दिन की प्रमुख चर्चाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई तकनीकों का कार्यान्वयन, पुल निर्माण में नई मशीनरी का उपयोग, और सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली नई सामग्रियों पर फोकस रहेगा। सड़क सुरक्षा, परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए आईटी तकनीकों का उपयोग, और सीमांत सामग्रियों के उपयोग पर भी गहन मंथन किया जाएगा। दूसरे दिन 20 अक्टूबर को ईपीसी (EPC इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन)) अनुबंधों की संरचना शेड्यूलिंग, अनुबंध निष्पादन में ठेकेदारों की भूमिका और सहायक अभियंताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें अनुबंधों से जुड़े विवादों और चुनौतियों के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। समापन सत्र में विभिन्न विशेषज्ञ और प्रतिनिधि पैनल चर्चा के माध्यम से सड़क और पुल निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर अपने विचार रखेंगे। सेमिनार का उद्देश्य प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता को सुधारने और नवीनतम तकनीकों के माध्यम से समयबद्ध और टिकाऊ अवसंरचना का विकास सुनिश्चित करना है। सरकारी और निजी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर अनुभवों और नवाचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रदेश की अवसंरचना परियोजनाओं को नई दिशा और मजबूती मिल सके। इस दो दिवसीय आयोजन से मध्यप्रदेश के अवसंरचना विकास को नई ऊर्जा मिलेगी और यह आयोजन राज्य की निर्माण परियोजनाओं में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सहायक साबित होगा।  

जॉनसन एंड जॉनसन को देना होगा ₹126 करोड़, पाउडर से कैंसर होने की कही थी बात

नई दिल्ली जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) के नाम से लगभग हर कोई परिचित है और बेबी केयर से जुड़े इसके प्रोजेक्ट्स घर-घर में इस्तेमाल किए जाते हैं. इस बड़ी कंपनी को लेकर अब बड़ी खबर आई है, इसमें कहा गया है कि J&J को एक शख्स को 15 मिलियन डॉलर या करीब 126 करोड़ रुपये से ज्यादा देना पड़ेगा. दरअसल, इस शख्स ने साल 2021 में एक मुकदमा दायर कर कंपनी के बेबी पाउडर पर गंभीर सवाल उठाए थे और दावा किया था इसके लगातार इस्तेमाल से कैंसर का खतरा होता है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला… कंपनी के बेबी पाउडर पर ये गंभीर आरोप सबसे पहले बात कर लेते हैं उन आरोपों की, जो जॉनसन एंड जॉनसन पर लगाए गए थे. तो बता दें कि कनेक्टिकट के एक शख्स इवान प्लॉटकिन ने J&J के बेबी पाउडर पर आरोप लगाया था कि इस टैल्क पाउडर का दशकों तक इस्तेमाल करने के चलते उसे मेसोथेलियोमा जैसा दुर्लभ कैंसर (Mesothelioma Cancer) हो गया. इस व्यक्ति ने अपनी बीमारी के निदान के बाद साल 2021 में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. कनेक्टिकट के शख्स ने दर्ज कराया था मुकदमा इवान प्लॉटकिन ने अपनी बीमारी के उपचार और इससे निजात पाने के बाद जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए कमर कसी और फेयरफील्ड काउंटी, कनेक्टिकट सुपीरियर कोर्ट में एक मुकदमा दायर कराया, जिसमें कहा गया कि इस बेबी पाउडर के इस्तेमाल से उसे गंभीर बीमारी हो गई थी. जूरी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पाया कि Johnson & Johnson कंपनी को हर्जाना देना चाहिए, जिसे बाद में मामले को देखने वाले न्यायाधीश द्वारा निर्धारित किया जाएगा. अब कंपनी को 15 मिलियन डॉलर का पेमेंट करने के लिए कहा गया है. कंपनी ने कहा, गलत फैसले की खिलाफ अपील करेंगे रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर को लेकर इतने गंभीर आरोप लगाने वाले इवान प्लॉटकिन के वकील बेन ब्रेली ने एक ईमेल में कहा है कि उनकी ट्रायल टीम इस बात से उत्साहित है कि जूरी ने एक बार फिर जॉनसन एंड जॉनसन को बेबी पाउडर उत्पाद की मार्केटिंग और सेल के लिए जवाबदेह ठहराने का फैसला किया है, जिसमें एस्बेस्टस (एक प्रकार का हानिकारक फाइबर) है. वहीं दूसरी ओर जूरी के निर्णय पर j&J की ओर से एरिक हास (मुकदमेबाजी के मामलों के वाइस प्रेसिडेंट) ने एक बयान में कहा कि कंपनी ट्रायल जज के गलत फैसलों के खिलाफ अपील करेगी. उन्होंने कहा कि जूरी को इस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को सुनने से रोका गया है. उन्होंने ये भी कहा कि साइंटिफिक जांचों में इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि जॉनसन एंड जॉनसन का बेबी टैल्क सुरक्षित है और इसमें एस्बेस्टस नहीं है. ऐसे में ये किसी भी तरह के कैंसर का कारण नहीं बनता है. भारत में भी बड़ा है कारोबार अमेरिकी फॉर्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन का भारत में भी बड़ा कारोबार है और लंबे समय से देश में बेबी पाउडर बेच रही है. कंपनी का जॉनसन बेबी पाउडर भारतीय मार्केट में काफी पॉपुलर है. ज्यादातर घरों में छोटे बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर इस पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. भारत में कंपनी बेबी पाउडर के अलावा बेबी शैम्पू, बेबी सोप और बेबी ऑयल भी बेचती है और उनकी बड़ी डिमांड है.  

साय केबिनेट का फैसला : दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के अनुकम्पा हेतु पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया। मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के उपार्जन का अनुमान है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति लागू रहेगी। मंत्रिपरिषद में खरीदी केन्द्रों में धान के नियंत्रित एवं व्यवस्थित रूप से उपार्जन हेतु सीमांत एवं लघु कृषकों को अधिकतम दो टोकन तथा दीर्घ कृषकों को अधिकतम तीन टोकन प्रदाय करने का निर्णय लिया गया। सभी खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान खरीदी होगी। धान खरीदी के लिए 4.02 लाख गठान नये जूट बारदाना जूट कमिश्नर के माध्यम से क्रय करने की स्वीकृति दी गई है। धान खरीदी के लिए कुल 8 लाख गठान बारदाने की जरूरत होगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में सहकारी समितियों में कार्यरत डाटाएन्ट्री आॅपरेटरों को 18,420 रूपए प्रतिमाह के मान से कुल 12 माह का मानदेय भुगतान का निर्णय लिया गया। इस पर कुल 60 करोड़ 54 लाख रूपए का व्यय भार आएगा। जिसके भुगतान के लिए पूर्व वर्षों की भांति राशि मार्कफेड को प्रदाय की जाएगी।   विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उपसमिति द्वारा अनुशंसित 49 प्रकरणों को माननीय न्यायालय से वापस लिए जाने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2021 के नियम 8 (2) में सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए अभ्यार्थियों की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। राज्य के सभी ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ ग्रामीण पेयजल संचालन एवं संधारण नियम, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति अपने दायित्वों के साथ-साथ ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं संधारण का कार्य भी देखेगी। ग्राम सभा के अनुमोदन से जल प्रभार का निर्धारण के अलावा नये कनेक्शन का निर्णय, वित्तीय प्रबंधन, मरम्मत, पेयजल गुणवत्ता का निर्धारण एवं शिकायतों का निराकरण करेगी। दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के अनुकम्पा हेतु पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके तहत ऐसे शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारी जिनकी मृत्यु सेवाकाल में हो गई थी और जिनके आश्रित नियमानुसार अनुकम्पा हेतु पात्र है, उन्हें छत्तीसगढ़ शिक्षक (पंचायत) संवर्ग नियम 2018 के आधार पर पात्रता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी। ऐसी स्थिति में स्कूल शिक्षा विभाग से पद पूर्ति के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को पद प्रदाय करने के पूर्व के आदेश को शिथिल करने का निर्णय भी लिया गया है, ताकि दिवंगत के पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जा सके। लोकनायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डी.आई.आर. राजनैतिक या सामाजिक कारणों से निरूद्ध व्यक्ति) सम्मान निधि नियम, 2008 में संशोधन का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्ठि की जाएगी तथा अंत्येष्ठि के लिए उनके परिवार को 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। देशी/विदेशी मदिरा बोतलों पर चस्पा किये जाने हेतु उत्पाद शुल्क चिपकने वाला लेबल (होलोग्राम ) में अधिक सुरक्षात्मक फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के उपक्रम भारत प्रतिभूति मुद्रणालय, नासिक रोड  (महाराष्ट्र) से होलोग्राम क्रय करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोजेक्ट्स, एथेनॉल इकाईयों एवं कोर सेक्टर के सीमेंट उद्योगों के लिये विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज के निर्धारण का अनुमोदन किया गया।

सीएम विष्णुदेव ने बताया सरकार को बदनाम करने की साजिश, छत्तीसगढ़-कांकेर के भाजपा नेता का वीडियो वायरल

कांकेर/रायपुर। कांकेर में भानुप्रतापपुर से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोटों की गड्डियों के साथ कार से सफर करते नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. वहीं अब इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि नोटों के बंडल वाले वीडियो का वेरीफाई कर रहे हैं. आजकल फेक वीडियो भी बहुत चल रहा है. हमारे लोग और सरकार को बदनाम करने की साजिश चल रही है. बता दें कि मंगलवार को भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी का नोटों के गड्डियों के साथ कार में सफर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. आकाश सोलंकी भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजा पांडे का करीबी माना जाता है. सुशासन तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है – भूपेश बघेल नोटों के गड्डियों के साथ वीडियो पर पूर्व सीएम ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि क्या बात है! विष्णुदेव साय जी आपका “सुशासन” तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है! पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूछों में ताव दे रहे हैं? लीजिए, आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं. सुना है बेरोजगार हैं. सामान्य परिवार से आते हैं. अब ये बताइए कि ‘सुशासन’ में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा? 80 लाख रुपये नकद का खुलेआम दिखावा कर रहा- कांग्रेस छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी, जो कि कुछ ही महीने पहले बेरोजगार था, वह 70 से 80 लाख रुपये नकद का खुलेआम दिखावा कर रहा है. छोटे से भाजपा कार्यकर्ता के इस दौलत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके बड़े नेता क्या गुल खिला रहे होंगे. क्या भाजपा सरकार की पुलिस, ईडी, आईटी कोई कार्रवाई करेगी या फिर सिर्फ निर्दोष कांग्रेसियों को सताया जाएगा?

खराब मौसम के बीच CEC राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पिथौरागढ़ में उतरा

नई दिल्ली केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर को उत्तराखंड के मुनस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। यह घटना खराब मौसम के चलते हुई, जिससे हेलिकॉप्टर की उड़ान प्रभावित हुई। हेलिकॉप्टर को मुनस्यारी के रालम क्षेत्र में उतारना पड़ा। मौसम की स्थिति इतनी खराब थी कि उड़ान को जारी रखना जोखिम भरा था। इस स्थिति ने अधिकारियों को सुरक्षित लैंडिंग के लिए मजबूर किया। यात्रा की दिशा मुख्य चुनाव आयुक्त का हेलिकॉप्टर मिलम की दिशा में जा रहा था। यह उड़ान चुनाव संबंधी कार्यों के तहत की जा रही थी, और अचानक मौसम परिवर्तन ने सभी को चौंका दिया। इस इमरजेंसी लैंडिंग के समय, राजीव कुमार के साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे। दोनों अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए सहयोग किया जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग की गई। सुरक्षा उपायों का पालन हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद, संबंधित अधिकारियों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए। यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने और राहत प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाए गए।

सुरक्षा में तैनात होंगी पांच कंपनियां, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लगी आदर्श आचार संहिता

रायपुर। रायपुर दक्षिण उप चुनाव का बिगुल बज चुका है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने उप चुनाव की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि केवल विधानसभा क्षेत्र में ही आदर्श आचार संहिता लागू होगी. नगर निगम और महानगर होने के कारण पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता नहीं लागू होगी. मतदान के दौरान पांच कंपनियां तैनात रहेगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन भरा जाएगा. 13 नवंबर को मतदान के बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी. क्षेत्र के 2 लाख 70 हजार मतदाता विधायक के तौर पर विधानसभा के लिए अपना प्रतिनिधि चुनेंगे. रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,70,936 हैं, जिनमें से 1,33,713 पुरुष और 1,37,171 महिला मतदाता शामिल हैं. इनके अलावा तृतीय लिंग के 52 मतदाता पंजीकृत हैं. विधानसभा क्षेत्र में सेवा मतदाताओं की संख्या 59 है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 253 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें से 10 संगवारी मतदान केंद्र, 5 आदर्श मतदान केंद्र और 5 युवा मतदान केंद्र होंगे. 227 मतदान केंद्र में लाइव स्क्रीनिंग होगी. मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए 5 कंपनियां तैनात की जाएगी.

गॉड ऑफ मासेस नंदमुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म अखंडा 2 की हुई घोषणा

मुंबई, गॉड ऑफ मासेस कहे जाने वाले नंदमुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म अखंडा 2 की घोषणा कर दी गयी है। नंदमुरी बालकृष्ण और ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर बोयापति श्रीनु हैट्रिक ब्लॉकबस्टर सिम्हा, लीजेंड और अखंडा को पूरा करने के बाद चौथी बार साथ आ रहे हैं।उनकी पिछली फिल्म अखंडा ने विशेष रूप से कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए, और हिंदी डब संस्करण को उत्तरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। राम अचंता और गोपीचंद अचंता द्वारा 14 रील्स प्लस बैनर पर निर्मित नई फिल्म #बीबी4, एम तेजस्विनी नंदमुरी प्रस्तुतकर्ता के रूप में, अखंडा का सीक्वल लेकर आ रहे है और इसका नाम अखंडा 2 है। यह बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु दोनों की पहली अखिल भारतीय फिल्म है।अखंडा 2 में तकनीशियनों की एक प्रतिभाशाली टीम है। एस थमन जिन्होंने प्रीक्वल के लिए ब्लॉकबस्टर संगीत दिया था, वे सीक्वल पर भी काम करेंगे। सी रामप्रसाद संतोष डी देतकाई के साथ कैमरा संभालेंगे। एएस प्रकाश कला निर्देशक हैं, जबकि तम्मीराजू संपादक हैं। फिल्म अखंडा 2 में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं, जबकि बोयापति श्रीनु लेखक और निर्देशक के रूप में काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्माण राम अचंता और गोपी अचंता द्वारा 14 रील्स प्लस के बैनर तले किया जा रहा है, और इसे एम तेजस्विनी नंदमुरी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म का संगीत थमन एस द्वारा तैयार किया जाएगा, जबकि छायांकन सी रामप्रसाद और संतोष डी देतकाई द्वारा संभाला जाएगा। कला निर्देशन का नेतृत्व एएस प्रकाश करेंगे, और संपादन तम्मीराजू द्वारा किया जाएगा।  

69 राजनीतिक प्रकरण में 11 निराकृत और 49 कैबिनेट में प्रस्तुत, छत्तीसगढ़ की मंत्रिमंडल उपसमिति की हुई बैठक

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक हुई. इसमें विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों में से 69 प्रकरणों की समीक्षा कर 11 प्रकरणों को निराकृत किया गया. महानदी भवन में सम्पन्न बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे. बैठक में जिन 11 प्रकरणों की अनुशंसा की गई, उन्हें मंत्रिपरिषद के समक्ष आज विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 7 अगस्त 2024 को मंत्रिमण्डलीय उपसमिति की बैठक में 38 और आज 11 विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों को आज कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा.

रामचंडी मंदिर क्षेत्र में बनेगा पर्यटन स्थल व मांगलिक भवन, छत्तीसगढ़-महासमुंद के गढ़फुलझर पहुंचे सीएम साय

महासमुंद/पिथौरा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बसना के गढ़फुलझर में कोलता समाज की ओर से आयोजित राम चंडी दिवस समारोह में शामिल हुए. इस दौरान सीएम साय ने 50 लाख की लागत से मांगलिक भवन और राम चंडी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री साय ने पहले राम चंडी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि की कामनाएं की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़फुलझर की पावन भूमि में आकर धन्य हो गया हूं. अति व्यस्तता के बीच राम चंडी देवी के दर्शन के लिए आया हूं. कार्यक्रम में कोलता समाज सहित जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने 50 लाख की लागत से मांगलिक भवन और राम चंडी मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने की घोषणा की. वहीं 1 नवंबर के बजाए 15 नवंबर से धान खरीदी होने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. भाजपा सरकार किसान हितैषी है. किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. जो किसान हित में होगा वो किया जाएगा.

वर्ल्ड कप विनर पारस म्हाम्ब्रे की आईपीएल में ‘घर वापसी’ हुई, मुंबई इंडियंस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली वर्ल्ड कप विनर पारस म्हाम्ब्रे की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘घर वापसी’ हुई है। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आईपीएल 2025 से पहले म्हाम्ब्रे को बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। वह पहले भी एमआई के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। वह एमआई के मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। 53 वर्षीय म्हाम्ब्रे टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे। एमआई ने बुधवार को एक बयान में कहा, ”पारस म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा की जोड़ी बहुत ही खतरनाक है। म्हाम्ब्रे ने भारत के तेज गेंदबाजी विभाग को दुनिया की सबसे बेहतरीन लाइनअप में बदलने में अहम भूमिका निभाई। वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली कोचिंग टीम का हिस्सा रहे और अब मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं। वह हेड कोच महेला जयवर्धने के नेतृत्व में कोचिंग टीम में मलिंगा के साथ काम करेंगे।” बता दें कि म्हाम्ब्रे साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एमआई की कोचिंग टीम का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने जब 2013 में पहली आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और चैंपियंस लीग टी20 (2011, 2013) जीती, तब भी म्हाम्ब्रे फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ से जुड़े थे। मुंबई में जन्मे म्हाम्ब्रे ने भारत के लिए 1996-98 में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले। उन्होंने कुल पांच इंटरनेशल विकेट चटकाए। पांच बार की आईपीएल चैंपियन एमआई ने हाल ही में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जयवर्धने को फिर से अपना हेड कोच नियुक्त किया। वह 2017-2022 तक मुंबई के हेड कोच रहे। फ्रेंचाइजी ने 2017, 2019 और 2020-21 में आईपीएल खिताब जीता था। जयवर्धने ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को रिप्लेस किया, जो दो साल तक एमआई के मुख्य कोच थे। मुंबई का पिछले सीजन में प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

ICC ने तीन दिग्गज खिलाड़ियों को बड़ा सम्मान दिया, हॉल ऑफ फेम में एंट्री, भारतीय क्रिकेटर को भी सम्मान

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को तीन दिग्गज खिलाड़ियों को बड़ा सम्मान दिया है। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर एबी डिविलियर्स, इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक और भारत की पूर्व स्पिनर नीतू डेविड को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। भारत के कई खिलाड़ी हॉल ऑफ फेम का हिस्सा हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, डायना एडुल्जी और वीरेंद्र सहवाग का नाम शामिल है। आईसीसी हॉल ऑफ फेम की शुरुआत जनवरी 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के शताब्दी सेलिब्रेशन के रूप में की गई थी। तब से अनेक दिग्गज खिलाड़ियों को लिस्ट में शामिल कर सम्मानित किया गया है। डिविलियर्स ने अपने करियर में 114 टेस्ट मैचों में 8,765, 228 वनडे में 9,577 और 78 टी20 इंटरनेशनल मैच में 1,672 रन बनाए। उन्होंने 47 सेंचुरी और 109 फिफ्टी जमाईं। उन्होंने कुल 463 कैच लपके और 17 स्टंपिंग की। वह 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए। एलेस्टेयर कुक साल 2006 से 2018 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। उन्होंने 161 टेस्ट, 92 वनडे और चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश: 12,472, 3,204 और 61 रन जुटाए। कुक ने 38 इंटरनेशनल शतक लगाने के अलावा 76 अर्धशतक जड़े। वहीं, नीतू डेविड ने 10 टेस्ट में 41 विकेट चटकाए जबकि 97 वनडे मुकाबलों में 141 शिकार किए। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए आखिरी मैच 2006 में खेला। नीतू ने आईसीसी हॉल ऑफ फेम में एंट्री मिलने के बाद कहा कि इस लिस्ट में शामिल होना वाकई सम्मान की बात है। यह इस महान खेल के लिए जीवन भर के समर्पण के बाद मिला है। इस मुकाम तक पहुंचना मेरे लिए एक बहुत ही खास यात्रा है। अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों के साथ हॉल ऑफ फेमर के रूप में शामिल होना विनम्र करने वाला है। मैं इस खास क्लब का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं इस सम्मान के लिए आईसीसी के साथ-साथ बीसीसीआई, मेरे साथियों, कोचों, परिवार और दोस्तों को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने मेरे करियर में लगातार सपोर्ट किया।

कामरान गुलाम के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 366 रन, जैक लीच ने झटके 4 विकेट

नई दिल्ली कामरान गुलाम के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 366 रन बनाए। पहले दिन पांच विकेट पर 259 के स्कोर से आगे खेलते हुए पाकिस्तान की टीम ने दूसरे दिन 107 रन बनाकर अपने बाकी के विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की ओर से कामरान गुलाम ने सर्वाधिक 118 कन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने चार विकेट झटके। गुलाम ने 224 गेंद में 118 रन की पारी खेली और चौथे नंबर पर ठोस बल्लेबाज की तलाश कर रहे पाकिस्तान की समस्या को कुछ हद तक हल किया। गुलाम पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के 13वें बल्लेबाज और इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज हैं। ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने पहले दिन के अंतिम ओवरों में दूसरी नई गेंद से गुलाम को बोल्ड किया। बाबर आजम को अंतिम दो टेस्ट की टीम से बाहर किए जाने के बाद गुलाम को पदार्पण का मौका मिला। उन्होंने अंतिम सत्र में जो रूट पर अपने नौवें चौके के साथ 192 गेंद में शतक पूरा किया। पाकिस्तान ने अंतिम सत्र में सऊद शकील का विकेट भी गंवाया जिन्हें ब्राइडन कार्स ने पवेलियन भेजा। इससे पहले पाकिस्तन की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले 45 मिनट में 19 रन के स्कोर तक ही सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (07) और कप्तान शान मसूद (03) के विकेट गंवा दिए। दोनों विकेट बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच के खाते में गए। गुलाम ने इसके बाद सलामी बल्लेबाज सैम अयूब (77) के साथ तीसरे विकेट के लिए 149 रन जोड़कर पारी को संभाला। अयूब ने चार टेस्ट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। मैथ्यू पॉट्स ने चाय के विश्राम से पहले अयूब को शॉर्ट मिड ऑफ पर कप्तान बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

चितलनार में उल्टी और दस्त के कारण 10 दिनों में 7 ग्रामीणों की मौत

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ग्रामीणों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोंटा विकासखंड के इतकल और उसकेवाया के बाद अब ओड़िशा सीमा के निकट, छिंदगढ़ विकासखंड के चितलनार गांव में पिछले 10 दिनों में जनजातीय समुदाय के सात ग्रामीणों की मौत उल्टी और दस्त के कारण हो चुकी है। मृतकों में पति दूधी मासा, जिरमिट्टी पति लछिन्दर, सुकलु, दशमी पति सुरेंद्र, सुकड़ी पति सुकलु, सुकड़ी पति बिट्ठल, और सेतुराम शामिल हैं। इस गांव में हर 12 घंटे में एक ग्रामीण की मौत हो रही है, और कई लोग अभी भी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं। गांव के निवासी घेनवाराम ने बताया कि सेतुराम को कल रात लगभग आठ बजे से उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हुई थी। उन्होंने रात में कुछ दवाइयां लीं, लेकिन सुबह उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गई। सरपंच के पति हिड़मा ने जानकारी दी कि हाल ही में गांव में आई बाढ़ के बाद डायरिया फैल गया है, जिससे ग्रामीणों की जानें जा रही हैं। लगातार हो रही मौतों ने गांव के लोगों में दहशत पैदा कर दी है। चितलनार छिंदगढ़ का एक बड़ा पंचायत है, जिसमें खासपारा, कलारपारा, कुंजामपारा, नयापारा, मुड़वाल, पटेल पारा और मुड़ापारा जैसे क्षेत्रों में लगभग 7,500 ग्रामीण निवास करते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संकट के बाद गांव में एक मेडिकल टीम भेजी है, लेकिन वहां एमबीबीएस चिकित्सक के बजाय सिर्फ एक रुरल मेडिकल असिस्टेंट (आरएमए) को भेजकर खानापूर्ति की गई है। इस टीम ने दो दिन में करीब 127 ग्रामीणों की जांच की, जिसमें से नौ डायरिया पीड़ित पाए गए हैं और कुछ लोगों में बुखार की शिकायत भी मिली है। 48 लोगों ने शरीर में दर्द की समस्या की भी शिकायत की है। सुकमा में लगातार ग्रामीणों की मौतें हो रही हैं, जिसका एक और उदाहरण कोंटा विकासखंड के इतकल गांव में देखने को मिला, जहां पिछले महीने पांच ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। इसी क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में 44 से अधिक मौतों की घटनाएं सामने आई हैं। तीन वर्ष पहले रेगड़गट्टा और आस-पास के तीन गांवों में भी 50 से अधिक ग्रामीणों की बीमारी से मौत हुई थी, जिससे यह स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live