LATEST NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को योजना के तहत पक्के मकान बनाने का सपना साकार हो रहा

कोडरमा प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को काफी फायदा हो रहा है। इस योजना के तहत लोगों को पक्के मकान बनाने का सपना साकार हो रहा है। योजना से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें अपना पक्का मकान मिलेगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को पूरा करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना वर्टिकल 3 के तहत भूमिहीनों को पक्का मकान मुहैया कराया जा रहा है। कोडरमा में 120 आवास और झुमरी तिलैया में 80 आवास इस योजना के अंतर्गत बनाए गए हैं। इन आवासों में 333 वर्ग फुट में 1 बीएचके का फ्लैट बनाया गया है, जिसकी लागत लगभग 5.5 लाख रुपये है। घर बनाने के लिए लाभार्थियों को लोन दिया जाता है, जिसे वो किस्तों में चुकाते हैं। योजना से लाभान्वित एक लाभार्थी ने बताया कि हमने खपड़े के बने ऐसे ठिकानों में गुजारा किया, जहां बारिश के मौसम में घर चूने लगता था। हमें हमेशा डर लगा रहता था कि आंधी-तूफान में हमारा घर गिर जाएगा, लेकिन अब हमें पक्का मकान मिल गया है। बारिश और तूफान में अब हम बेफिक्र हैं। एक अन्य लाभार्थी ने बताया कि उनकी कमाई सीमित थी और वह जो भी कमाते थे वह परिवार के भरण-पोषण में ही खत्म हो जाता था। लेकिन, पीएम आवास योजना के तहत उन्हें 2 लाख 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली, जिससे उन्होंने अपने सपनों का आशियाना बनाया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए काफी लाभकारी है और इसके माध्यम से उन्हें पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले हर परिवार को आवास प्रदान करना है। ताकि, उन्हें किराये का घर में नहीं रहना पड़े।  

नकली व मिलावटी कलाकंद जब्त, राजस्थान-अलवर में खाद्य सुरक्षा दल की छापामारी

अलवर. अलवर में खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने नकली व मिलावटी कलाकंद पकड़ा है। मौके पर कार्रवाई के दौरान मिल्क पाउडर के कटटे रिफाइंड तेल के पीपे, सूजी की बोरियां मिली है। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा प्रतिष्ठा के मालिक को फोन पर बात करके मौके पर आने को कहा गया, लेकिन प्रतिष्ठान का मालिक मौके पर नहीं पहुंचा। वहां उपस्थित हलवाई और कर्मचारियों द्वारा यह बताया गया की कि उनके द्वारा मिल्क पाउडर सूजी और रिफाइंड तेल मिलाकर कलाकंद बनाया जा रहा है जोकि आसपास के होटल एवं रेस्टोरेंटों पर दूध से निर्मित कलाकंद के नाम पर बेचा जाता है। प्रतिष्ठान के मालिक सहीराम पुत्र राम सिंह निवासी जनकपुर नीमराना द्वारा मिलावटी कलाकंद को 150 से 160 रुपए किलो में आसपास के सभी होटल एवं रेस्टोरेंटों पर सप्लाई किया जा रहा था जोकि दूध निर्मित कलाकंद बता कर 400 से 450 रुपए किलो भाव में बेचा जा रहा है। मौके पर कलाकंद एवं मावे का सैंपल लिया गया। इसको जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला में भेजा गया है। मौके पर मिला 50 किलो दूषित कलाकंद एवं 60 किलो बदबूदार मावे को मौके पर ही नष्ट कराया गया। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन लाल यादव एवं महिपाल गुर्जर उपस्थित रहे। यह मिलावटी ओर नकली कलाकंद बड़े पैमाने पर तैयार हो रहा था और इसकी सप्लाई बसों के जरिये दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न शहरों में धड़ल्ले से हो रही थी।

मंदिर की जमीन पर दबंगो का कब्जा, पुजारी ने जनसुनवाई में SP के सामने लगाई गुहार

छतरपुर छतरपुर में जनसुनवाई के दौरान एक अजीब मामला सामने आया है। यह मामला अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल छतरपुर के कुलवारा गांव का यह मामला बताया जा रहा है। जहां स्थित धनुषधारी मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम नायक हनुमानजी की मूर्ति को गोद में लेकर जनसुनवाई में पहुंच गए। जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल उन्होंने SP को जानकारी दी कि उनके गांव के मंदिर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। गौरतलब है कि दबंगों के होंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि न सिर्फ आमलोगों की जमीनों पर बल्कि अब भगवान की जमीन पर भी कब्जा करने की फिराक में नजर आ रहे हैं। वहीं मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम नायक ने जनसुनवाई मे इस विषय को कलेक्टर के समक्ष रखा। 2016 में सिविल न्यायालय में केस दायर किया था दरअसल पुजारी पुरुषोत्तम नायक ने बताया कि उन्होंने इस मामले में 2016 में सिविल न्यायालय में केस दायर किया था, जिसका फैसला 2022 में उनके पक्ष में भी आया था। लेकिन इसके बाद भी उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। दरअसल इस जमीन पर हनुमानजी की मूर्ति विराजित होना है, लेकिन दबंगो द्वारा कब्जा कर लेने से यह संभव नहीं हो पा रहा है। एडीएम ने संबधित एसडीएम को मामले का निराकरण करने का दिया आदेश वहीं पुजारी पुरुषोत्तम नायक ने जानकारी दी है कि वह न्याय के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। पुजारी पुरुषोत्तम नायक का आरोप है कि दबंगों ने पटवारी और तहसील अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। वहीं उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को तैयार हैं और कलेक्टर द्वारा इसकी इजाजत उन्हें दी जाए। हालांकि पुजारी के आवेदन पर एडीएम ने संबधित एसडीएम से बात कर इस मामले को तत्काल निराकरण करने का आदेश दिया है।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तौफा, महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

रायपुर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक से पहले बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने का ऐलान किया। अब तक राज्य के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था जो बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। राज्य के कर्मचारियों को यह लाभ 1 अक्टूबर से मिलेगा। राज्य के कर्मचारी बीते कुछ समय से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग करते आ रहे थे। अब राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान ही महंगाई भत्ता कर दिया है। दीपावली के मौके पर विष्णु देव सरकार ने कर्मचारियों को यह तोहफा दिया है। सरकार के फैसले से राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने मार्च माह में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत का इजाफा किया था, जिससे उनका भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत किया था। जिसे एक मार्च से लागू किया गया था। उस दौरान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की बकाया अंतिम किस्त दिए जाने का भी ऐलान किया था। लगभग सात माह बाद एक बार फिर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है और अब उन्हें केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। रक्षाबंधन के समय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि राज्य सरकार उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करेगी मगर तब ऐसा नहीं हुआ था और अब राज्य सरकार ने दीपावली के मौके पर उन्हें यह तोहफा दिया है। राज्य सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान किए जाने पर कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। कर्मचारी सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के हित में लिया गया फैसला करार दे रहे है।  

पुलिस ने कार सवार बदमाशों से दो घंटे में छुड़ाया, राजस्थान-झुंझुनूं में युवक का दिनदहाड़े अपहरण

झुंझुनूं. झुंझुनूं शहर के अग्रसेन सर्किल से दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण किया गया था, जिसकी तलाश में झुंझुनूं पुलिस की टीम ने पूरे शहर में नाकाबंदी की। जिसके बाद युवक बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। जानकारी के अनुसार, किठाना निवासी युवक अंकित नेहरा अपनी एक दोस्त से मिलने के लिए झुंझुनूं आया था। अंकित कार लेकर झुंझुनूं पहुंचा, लेकिन जब उसने अपनी दोस्त से संपर्क किया, तो उसने कार में साथ चलने से मना कर दिया। इसके बाद अंकित ने अपने दोस्त मंदीप को बाइक लेकर बुलाया और फिर अपनी दोस्त से मिलने चला गया। दोस्त को फोन कर कहा- मुझे बचा लो दोस्त से मिलने के बाद जब अंकित वापस अग्रसेन सर्किल पहुंचा तो एक सफेद कार में सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं, अंकित ने अपने दोस्त मंदीप को फोन कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है और उसे बचा लो। सीसीटीवी में संदिग्ध कार नजर आई पुलिस ने अंकित की तलाश तेज कर दी है। कोतवाली की टीमों के अलावा डीएसटी भी इसमें लगी हुई है। अंतिम बार अंकित की लोकेशन चिड़ावा इलाके में मिली है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास आ गए हैं, जिनमें अंकित को बाइक पर अपनी दोस्त से मिलने जाते देखा जा सकता है। इसके बाद एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में वह संदिग्ध कार दिखाई दे रही है, जिसमें बैठे लोगों द्वारा अंकित का अपहरण किए जाने की बात सामने आई है। कार की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाया हुआ था बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा रखा था, जिससे नंबर की पहचान नहीं हो पा रही थी। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। अपहरण की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। कोतवाली, डीएसटी और अन्य टीमें युवक की तलाश में जुट गईं और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया गया। अपहरण की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। कोतवाली, डीएसटी और अन्य टीमें युवक की तलाश में जुट गईं और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया गया।

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी पर गुरुवार, 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग रहेगा

 रोशनी का पर्व यानी कि दिवाली आने में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं और इसकी तैयारी बाजारों में दिखाई देने लगी है. वहीं लोगों ने भी खरीददारी की तैयारी शुरू कर दी है. इसकी शुरुआत तो नवरात्रि से ही हो गई थी, लेकिन सबसे बड़ा और शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को बनने जा रहा है.  इस दिन गुरु पुष्य योग रहेगा. आपको बता दें कि, गुरु पुष्य योग में आभूषण, भूमि, घर और वाहनों से लेकर इलेक्ट्रिक सामानों की खरीददारी करना बेहद ही शुभ माना जाता है. हालांकि, इसके अलावा भी कई सारे मुहूर्त दिवाली से पहले आएंगे. आइए जानते हैं इनके बारे में. शुभ मुहूर्त अक्टूबर के इस महीने में दिवाली से पहले 15 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि एवं सूर्य योग बन रहा है. वहीं 16 अक्टूबर को रवि योग का निर्माण होगा. इसी प्रकार 17 और 18 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग और 21 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत सिद्धि योग बनेगा. वहीं 22 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग, 24 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि बनेगा. इसी दिन सबसे बड़ा मुहूर्त यानि कि गुरु पुष्य योग बन रहा है. इसके बाद 29 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग और 30 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग के अलावा 2 नवंबर को त्रिपुष्कर योग बनेगा. ‘दीपावली के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्र के समूह में नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र की गणना से देखें तो पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि और उप स्वामी बृहस्पति है। शनि को काल पुरुष की ऊर्जा और पुरुषार्थ की प्रेरणा का कारक माना जाता है। बृहस्पति को ज्ञान, त्याग, शिक्षा और आध्यात्मिक का कारक बताया जाता है।’  ‘यही कारण है कि भौतिक समृद्धि को प्राप्त करने के लिए सुख – सुविधा की दृष्टि से खरीदारी करने की मान्यता है। इसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, सोने-चांदी के आभूषण, चांदी की मूर्तियां, दोपहिया वाहन, चारपहिया वाहन, वस्त्र, जमीन, प्लॉट, मकान, कारखाने आदि क्षेत्र में लोग निवेश करते हैं और समृद्धि का कारण इस नक्षत्र की शुभता को मानते हैं।’ नए कार्यों का श्री गणेश भी कर सकते हैं पुष्य नक्षत्र के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होने से इस दिन सभी प्रकार के कार्य को सिद्ध माना जाता है। अपने ग्रह नक्षत्र के आधार पर यदि कोई कार्य योजना बना रखी है, तो इस योजना का शुभारंभ इस दिन कर सकते हैं या कोई नया व्यापार या व्यवसाय या प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थापना है तो इस दिन का लाभ लिया जा सकता है। शनि गुरु के केंद्र त्रिकोण का मिलेगा लाभ ग्रह गोचर की गणना के अनुसार, वर्तमान में शनि कुंभ राशि पर, बृहस्पति वृषभ राशि पर गोचर कर रहे हैं। इस दिन पुष्य नक्षत्र का प्रभाव दिनभर विद्यमान रहेगा। शनि का केंद्र योग और गुरु का त्रिकोण योग आदि की स्थिति बनेगी, जो समृद्धि को स्थायित्व प्रदान करेगा। इस दृष्टि से भी स्वर्ण का आभूषण, लोहे के उत्पाद या वाहनों का संचय कर सकते हैं। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि होने से स्थाई संपत्ति की खरीदी की योजना भी बनाई जा सकती है, जिसमें भूमि, भवन, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, टेक्सटाइल मिल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केटिंग से जुड़े सभी प्रकार के विभिन्न क्षेत्रों में अपने स्थायित्व को आगे बढ़ाने के लिए इस दिन विशेष का लाभ लिया जा सकता है। भारतीय विदेश नीति का प्रभाव बढ़ेगा  ग्रहों की स्थिति और नक्षत्र की गणना के अनुसार शनि विदेश नीति और कूटनीति का कारक हैं। वहीं गुरु ज्ञान, श्रेष्ठता और वरिष्ठता के साथ परम पद का भी कारक माना जाता है। दोनों के संयोजन से यह नक्षत्र आने वाले 3 महीने में भारत की विदेश नीति और कूटनीति को प्रबल बनाएगा। पश्चिमोत्तर दिशा और एशिया मध्य में अपने विशिष्ट प्रभाव की छाप छोड़ते हुए भारतीय बाजार को विश्व में आगे की पंक्तियों में खड़ा कर देगा।  

अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक संदेश साझा किया, एनएसजी राइजिंग डे पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) राइजिंग डे के अवसर पर बुधवार को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक संदेश साझा किया है, जिसमें उन्होंने एनएसजी के सभी कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने कहा कि एनएसजी ने ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के अपने आदर्श वाक्य को पूरा करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में अद्वितीय विशेषज्ञता दिखाई है। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एनएसजी के स्थापना दिवस पर, मैं हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के आदर्श वाक्य पर चलते हुए, एनएसजी ने त्वरित प्रतिक्रिया, सामरिक आश्चर्य, गुप्त संचालन और त्रुटिहीन सटीकता में उल्लेखनीय विशेषज्ञता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को लगातार मजबूत किया है।” अमित शाह ने एनएसजी के वीरों को भी सलाम किया, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने लिखा, “एनएसजी के उन बहादुर जवानों को सलाम, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपने प्राणों की बलिदान दिया।” राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को विशेष रूप से आतंकवाद, मुठभेड़ और अन्य सुरक्षा खतरों के खिलाफ त्वरित प्रतिक्रिया के लिए जाना जाता है। यह भारत का एक प्रमुख केंद्रीय अर्धसैनिक बल है, जिसकी स्थापना 1984 में हुई थी। यह विशेष रूप से आतंकवाद और सामरिक चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित है। एनएसजी के कर्मियों को कठिन परिस्थितियों में भी काम करने के लिए तैयार किया जाता है, जिससे वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया कर सके। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के काम की अगर हम बात करें तो इसमें आतंकवादियों का मुकाबला करना, हाईजैकिंग की घटनाओं को निपटना, और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा शामिल है। इसके अलावा, एनएसजी विशेष अभियानों के लिए भी प्रशिक्षित है, जहां उन्हें छिपे हुए या सटीक लक्ष्यों को लक्षित करना होता है।  

क्रिकेटर सूर्य कुमार और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर होंगी शामिल, छत्तीसगढ़ में वन खेलकूद प्रतियोगिता आज से

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन रायपुर के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। वहीं 20 अक्टूबर के समापन कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर शामिल होगी। इस आयोजन में दो स्टार खिलाड़ियों की उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आने वाले वन विभाग के प्रतिभागियों  में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन की नोडल अधिकारी शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद और प्रतिष्ठित आयोजन है जो कि वनों की सुरक्षा और वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। सभी खिलाडियों के लिए रहेगी ये व्यवस्था सभी खिलाड़ियों के ठहरने और खेल आयोजन में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। राजधानी के विभिन्न स्पोर्ट्स ग्राउंड्स में अनेक आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को यह पूरा आयोजन और छत्तीसगढ़ प्रदेश का अतिथि सत्कार पसंद आएगा। देशभर से प्रतिभागी होंगे शामिल 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब तीन हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है। सीएम ने कही ये बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी। युवाओं और खिलाड़ियों के लिए यह एक सुअवसर होगा।

लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में भीषण आग, बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत

मुंबई अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। इस घटना में बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद अग्निशमन कर्मी और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। लोखंडवाला में सीआर नंबर 4 स्थित 14 मंजिला इमारत रिया पैलेस की 10वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगी थी। वहां से बहुत धुआं निकल रहा था। हालांकि, आग केवल फ्लैट तक ही सीमित थी। लेकिन उसी मंजिल और ऊपरी मंजिलों के कई घबराए हुए लोग अपने घरों से निकलकर सोसायटी के बगीचे में पहुंच गए। बीएमसी ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। फ्लैट से निकालकर गंभीर हालत में तीन लोगों को जुहू स्थित बीएमसी के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), चंद्रकांता सोनी (74) और फ्लैट में रहने वाले पेलुबेटा (42) के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। ऐसा अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। एक निवासी ने बताया कि फ्लैट में रहने वाले सभी लोग जलकर मर गए। बुजुर्ग दंपति और तीसरे व्यक्ति को आग और धुएं से बचने का समय नहीं मिला। इमारत के सचिव किशन अरोड़ा ने बताया कि यह घटना करीब सात बजे की है। मॉर्निंग वॉक पर निकले मेरे बेटे ने फ्लैट से धुआं निकलता देखा। इसकी जानकारी बेटे ने मुझे दी। इसके बाद तुरंत आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड की टीम लगभग 15 मिनट में ही आ गई थी, लेकिन इससे पहले ही हमने फ्लैट का दरवाजा खोलने और तोड़ने की कोशिश की थी। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन फ्लैट के अंदर धुएं में कुछ भी दिख नहीं रहा था। फायर बिग्रेड की टीम ने अपना ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने घर के अंदर से तीन लोगों को बाहर निकाला। बुजुर्ग दंपति के दो बच्चे हैं, एक सिंगापुर में रहता है और एक अमेरिका में रहता है। बुजुर्ग दंपति के साथ घर में उनका एक नौकर था। उनके नौकर का नाम रवि था। बुजुर्ग दंपति यहां करीब 22 साल से रह रहे थे।  

गंभीर हालत में जयपुर रेफर, राजस्थान-टोंक में लेपर्ड ने पांच लोगों पर किया हमला

टोंक. टोंक जिले के घाड़ थाना क्षेत्र के ठीकरिया कला गांव में बीती देर शाम को खेत पर काम कर रहे पति-पत्नी समेत पांच जनों पर लेपर्ड ने हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद लोगों में चींख पुकार मच गई। घटना के बाद घायलों को परिजन दूनी और टोंक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए है। वहीं गंभीर घायल महिला को जयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी सहित कई भाजपा नेता सआदत अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने लेपर्ड के अटैक के बाद उदयपुर की घटना को याद करते हुए कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि हमारे यहां भी आदमखोर हो जाए। लेपर्ड को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द लेपर्ड को काबू करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद लेपर्ड पास ही गन्ने के खेत में छुप गया। उधर इसकी सूचना मिलने के बाद घाड़ थाना पुलिस, देवली एसडीएम, दूनी तहसीलदार भी पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। ताज्जुब की बात तो यह है कि घटना के करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके लेपर्ड को पकड़ने के लिए पहुंची है। कब किया हमला ठीकरिया कला निवासी बद्रीलाल गुर्जर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के पीछे की ओर करीब पचास मीटर दूर खेत पर ज्वार काटी जा रही थी। उसी दौरान लेपर्ड ने हमला कर दिया। कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में भैंस चरा रही प्रियंका व गांव के ही हेमराज धाकड़ पर उसने हमला कर दिया। फिर वह जानवर आगे के खेत पर मक्का काट रहे पति मुकेश पुरी और उसकी पत्नी मैना पर पंजे से हमला कर दिया। उसके बाद खेत के पास से पैदल गुजर रहे बूंदी जिले के सीताराम धाकड़ पर भी हमला कर दिया। मामले को लेकर डीएफओ मरियम शाहीन ने बताया कि साढ़े पांच बजे इसकी सूचना मिली थी। उसके बाद 100 बड़े कैमरे समेत अन्य जरूरी सामान लेकर 15 जनों की टीम रवाना कर दी थी। घटनास्थल थोड़ा दूर है, इसलिए पहुंचने में थोड़ा देरी हो गई होगी। प्रारंभिक तौर पर पैंथर ही लग रहा है। सुबह मैं भी ड्रोन लेकर जाऊंगा।

बिजली चोरी : 3 लाख 95 हजार का बिल जारी, राशि जमा नहीं करने पर होगी जेल

भोपाल शहर में बिजली चोरी पर कंपनी ने की कड़ी कार्यवाही रिलायबल पैथ लैब में डायरेक्ट तार डालकर की जा रही थी बिजली चोरी, हुई कड़ी कार्यवाही बिजली चोरी  : 3 लाख 95 हजार का बिल जारी, राशि जमा नहीं करने पर होगी जेल भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मंगलवार को सघन चैकिंग अभियान के दौरान भोपाल शहर में डायरेक्ट तार डालकर बिजली का अनधिकृत उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की गई। लालघाटी क्षेत्र के जैन नगर स्थित रिलायबल पैथ लैब के संचालक रामस्वरूप राजपूत के विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर 3 लाख 95 हजार का बिल जारी किया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत चोरी, अनधिकृत टैरिफ उपयोग एवं मीटर बायपास के प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कंपनी ने शहर वृत्त भोपाल के उत्तर संभाग अंतर्गत इमामीगेट जोन के अतंर्गत जैन नगर, लालघाटी, म.नं.234 स्थित रिलायबल पैथ लैब बिल्डिंग के बेसमेंट में चेकिंग के दौरान गैर घरेलू उपयोग के लिये डायरेक्ट तार डालकर अनधिकृत रूप से विद्युत की चोरी की जा रही थी। कंपनी द्वारा प्रतीक बडकुल के परिसर में किरायेदार रामस्वरूप राजपूत द्वारा 7.745 किलो वॉट विधुत भार का अनधिकृत उपयोग गैर घरेलू उद्देश्य (पेथ लैब) में किया जा रहा था। कंपनी के सहायक प्रबंधक अरूण शर्मा एवं जांच टीम द्वारा मौके पर ही विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत डायरेक्ट विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज कर विद्युत सप्लाई विच्छेदित की गई एवं प्रकरण में लैब संचालक को मौके पर ही 3 लाख 95 हजार रूपये का बिल जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि बिजली कंपनी द्वारा चोरी के विरूद्ध लैब संचालक को जारी की गई क्षतिपूर्ति की राशि जमा नहीं की जाती है तो प्रकरण को विशेष विद्युत न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। विद्युत चोरी के प्रकरणों में राशि जमा न करने पर 3 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी आम लोगों से आग्रह किया है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। अनधिकृत या अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें। बिजली चोरी दण्डनीय अपराध है तथा इसमें जुर्माना और कारावास का भी प्रावधान है।  

कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को महाराष्ट्र चुनाव की सौंपी कमान

रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज नेताओं का नाम भी शामिल हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज नेताओं का नाम भी शामिल हैं। लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। बघेल को विदर्भ अमरावती/नागपुर और सिंहदेव को पश्चिमी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर पंचायत में लगे हैं बांस के खम्भे, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में लग रहे बिजली के पोल

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज में आजादी के 75 वर्ष के बाद नगर में पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर नगर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक के वार्डों में 1000 से अधिक नए विद्युत खंभे लगाए जा रहे है। दीपावली के पूर्व विद्युत खंभे लगाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 तक कई ऐसे जगह है जहां दशकों से विद्युत पोल लगाने की मांग की जा रही थी। परंतु अब तक विद्युत पोल नहीं लग पाया था लकड़ी और बांस के सहारे घरों तक विद्युत आपूर्ति के लिए तार लगे हुए थे। साथ ही कई वार्डों में विद्युत तार करीब 5 दशक पुराना था जिस कारण तार भी जर्जर स्थिति में होते जा रहा था यहां तक की तार भी लूज होकर झूलने लगा था जिससे आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। वार्डवासियों के द्वारा हमेशा विद्युत पोल लगवाने एवं तार को बदलवाए जाने की मांग की जाती रही थी। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर 1000 से अधिक नए विद्युत पोल एवं नए केबल वाले तार लगाए जा रहे है। जिससे नगरवासियों को लूज तार एवं पोल की समस्या से निजात मिल पाएगा। मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का नगर पंचायत अध्यक्ष ने माना आभार  नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि जब 2015 में में पहली बार अध्यक्ष बना था। तब से ही मैं प्रयास कर रहा था कि नगर में जितने भी जर्जर विद्युत पोल और तार हैं उन्हें बदलवाया जाए साथ ही जहां-जहां नए विद्युत पोल की आवश्यकता हैं वहा नए विद्युत पोल लग जाए आज मुझे बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम के सहयोग से नगर में 1000 से अधिक नए विद्युत पोल लग रहे हैं जिससे अब नगर में विद्युत पोल एवं जर्जर तार की समस्या नहीं रहेगी।

प्रियंका गांधी की हैं करीबी, राजस्थान-भरतपुर में खेत से भूसा उठा रहीं सांसद संजना

जयपुर. राजस्थान की एक महिला सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी सास के साथ खेत में काम करती नजर आ रहीं हैं। वीडियो में दिख रहा है कि देश की संसद में बैठने वाली सांसद खेत में पड़ा पशुओं का चारा इकठ्ठा कर रही हैं। ऐसे में सांसद की सादगी की जमकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस सांसद का नाम संजना जाटव है और ये भरतपुर की लोकसभा सीट से सांसद हैं। संजना जाटव देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं। वे सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बनकर संसद में पहुंची हैं। संजना जाटव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप कोली को मात दी थी। पहली बार सांसद बनने के कारण संजना जाटव सुर्खियों में आई थीं। इससे पहले संजना ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अलवर की कठूमर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें इस दौरान हार का सामना करना पड़ा था। संजना 409 वोटों से चुनाव हार गईं थी। इससे पहले संजना अलवर में जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकीं हैं। प्रियंका गांधी की गुडबुक में शामिल हुईं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान से जुड़ने के बाद संजना की खूब चर्चा हुई थी और वे प्रियंका गांधी की गुडबुक में भी शामिल हो गई थीं। संजना जाटव सचिन पायलट गुट की नेता मानी जाती हैं। यही कारण रहे कि विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भी कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संजना जाटव को प्रत्याशी बनाया था। वे पार्टी के भरोसे पर खरी उतरीं और जीत भी दर्ज की। गांव की साधारण महिला कांस्टेबल की पत्नी सांसद संजना जाटव एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके कप्तान सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं। बीते दिनों कप्तान सिंह को उनकी पत्नी सांसद संजना जाटव की सुरक्षा में  पब्लिक सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) तैनात किया था। इस दौरान भी दोनों सुर्खिंया में रहे। 18 साल की उम्र में हुई थी शादी बताया जाता है कि सांसद संजना जाटव की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी। उनके ससुर हरभजन सिंह के कारण संजना की राजनीति में एंट्री हुईं और अब वे सांसद हैं। हालांकि, संजना का कहना है कि सांसद बनने के बाद भी मेरी जिंदगी में कुछ नहीं बदला है। आज भी मैं अपने घर के काम करती हूं, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का ध्यान रखती हूं। जिस जनता ने मुझे यहां तक पहुंचाया है, उसके लिए पूरी ईमानदारी से काम भी करती हूं।

48 नोडल अधिकारी किये गए नियुक्त, राजस्थान के सभी 557 कॉलेजों में लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र

केकड़ी. प्रदेश के समस्त राजकीय महाविद्यालय अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की ओर से कॉलेजों को सौर ऊर्जा युक्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रदेश भर में 48 नोडल अधिकारी नियुक्त कर कॉलेजों में सौर ऊर्जा की वर्तमान स्थिति सहित अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके अंतर्गत राज्य के सभी 557 यूजी पीजी कॉलेज में रूफटॉप सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए अक्षय ऊर्जा निगम को अधिकृत किया है। राज्य सरकार द्वारा पारंपरिक हाइड्रो और तापीय बिजली के अलावा सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कुसुम योजना, पीएम सूर्योदय सहित कई योजनाएं चालू की हैं। इसके जरिए आम उपभोक्ता भी अपने घर व प्रतिष्ठान को सौर ऊर्जा युक्त कर सकता है। राज्य के 20 प्रतिशत कॉलेजों में है सौर ऊर्जा वर्तमान में प्रदेश के महज 20 प्रतिशत कॉलेज में ही रूफटॉप सौर पैनल लगे हैं। अभी भी 80 प्रतिशत कॉलेज जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम की बिजली पर निर्भर हैं। सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सभी कॉलेज में रूफटॉप सौर पैनल लगाने की घोषणा की है। हालांकि बीते एक-दो सालों में आमजन में सौर ऊर्जा उत्पादन के प्रति जागरूकता बढ़ी है, लेकिन इसका दायरा अभी भी बहुत सीमित है। इसी दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने अब कॉलेज शिक्षा निदेशालय के अधीन 557 यूजी-पीजी कॉलेज में रूफटॉप सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करने का फैसला किया है। 48 नोडल अधिकारी नियुक्त आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने रूफटॉप सौर पैनल लगाने के लिए प्रदेश के 48 कॉलेज को नोडल बनाया है। नोडल अधिकारी विभिन्न कॉलेज में सौर ऊर्जा पैनल, प्लांट, लोड क्षमता और अन्य जानकारी देंगे। सरवाड़ व टांटोती कॉलेज में लगेंगे संयंत्र यह जानकारी देते हुए राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के कार्यवाहक प्राचार्य चेतनलाल रैगर ने बताया कि केकड़ी जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में पहले से ही सौर ऊर्जा का संयंत्र स्थापित है, लेकिन नोडल कॉलेज होने के कारण जिले के सावर, सरवाड़ गर्ल्स कॉलेज, टांटोटी व कादेड़ा कॉलेज भी इसके अधीन आते हैं। इनमें सरवाड़ व टांटोटी की खुद की बिल्डिंग होने से कॉलेज प्रशासन को सौर ऊर्जा संयंत्र का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि कादेड़ा व सावर में कॉलेज की खुद की बिल्डिंग नहीं है, इसलिए यहां फिलहाल सौर ऊर्जा का संयत्र स्थापित नहीं हो सकेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live