LATEST NEWS

यजीदी महिला ने ISIS के कब्जे में रहने के दौरान अपने साथ हुए खौफनाक अत्याचारों को याद किया, खिलाया बच्चों का मांस

गाजा गाजा से इजरायली सेना द्वारा बचाई गई एक यजीदी महिला ने अपनी खौफनाक आपबीती सुनाई है। दो सप्ताह पहले बचाई गई यजीदी महिला फौजिया अमीन सिदो ने ISIS के कब्जे में रहने के दौरान अपने साथ हुए खौफनाक अत्याचारों को याद किया। सिदो ने बताया कि उन्हें उनके भाईयों के साथ नौ साल की उम्र में ISIS के लड़ाकों ने कैद कर लिया गया था। कुछ दिनों बाद मेरे साथ बंधक बनाए गए हजारों लोगों के साथ मुझे सिंजर से ताल अफार तक के बीच पैदल चलने के लिए मजबूर किया गया। तीन दिन तक लगातार भूखा रखने के बाद आतंकियों ने हमें मांस और चावल खाने को दिया गया, हम सभी को मांस का स्वाद अजीब सा लगा, लेकिन तीन दिन से भूखे होने के कारण हम सभी ने वह चावल और मांस खा लिया। यरुशलम पोस्ट को दिए अपने इंटरव्यू में सिदो ने बताया कि जब हम सभी ने वह चावल और मांस खा लिया, तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। आईएसआईएस के लोगों ने हमें बाद में बताया कि उन्होंने हमें खाने के लिए जो मांस दिया था, वह यजीदी बच्चों का था। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने हमें सर कटे हुए मासूम बच्चों की तस्वीरें भी दिखाईं और कहा कि यह वही बच्चे हैं जिन्हें तुम लोगों ने अभी खाया है। धार्मिक रूप से अल्पसंख्यक बंधकों को खिलाते थे इंसानी मांस ISIS के लड़ाकों द्वारा अपने यजीदी बंधकों को मानव मांस खिलाने की यह घटना अकेली नहीं है। 2017 में यजीदी सांसद वियान दाखिल ने भी आतंकी संगठन द्वारा शुरू की गई इस प्रथा को सामने लाया था। सिदो ने बताया कि जब आतंकी समूह के लड़ाकों ने हमें बताया कि उन्होंने हमें मानव मांस खिला दिया है तो वहां पर मौजूद कई लोगों को इसका इतना सदमा लगा कि उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी यातना यहीं पर खत्म नहीं हुई। मुझे 200 अन्य यजीदी लड़कियों के साथ एक तहखाने वाली जेल में कई महीनों तक रखा गया। वहां की हालात इतने खराब थे कि कई लड़कियों की मौत तो गंदा खाना खाने और पानी पीने से ही हो गई। 5 लड़ाकों के हाथों बेचा गया सिदो ने बताया कि जब भूमिगत जेल से निकाले जाने के बाद उन्हें 5 बार बेचा गया। उनमें से एक लड़ाके अबू अमर अल-मकदिसी के साथ उनके दो बच्चे भी हुए। सालों तक कैद में रहने के बाद कुछ दिनों पहले इजरायली सेना के नेतृत्व में जब सैन्य अभियान में उन्हें गाजा से बचाया गया तब जाकर वह अपने परिवार के पास इराक लौट सकीं। हालांकि, उनके बच्चे अभी भी बंधक के पास गाजा में ही है, जहां उनका पालन-पोषण अरब मुसलमानों के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक मैं उनकी कैद में रही तब तक मैं ‘सबाया’ ही रही। यहां गाजा में भी मेरी हालत में कोई ज्यादा सुधार नहीं था। जब मैं अपने घर इराक पहुंची तब एक इंसान के रूप में खुल के सांस ले सकी। सबाया एक अरबी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब यौन शोषण के लिए बंधक बना कर रखी गई महिला।

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 1405 किलो अवैध शराब और 14 सौ किलो लहान जप्त

बिलासपुर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. विभाग की टीम ने गनियारी क्षेत्र में सालों से संचालित अवैध शराब फैक्ट्री में छापेमारी कर 14 सौ किलो लहान जब्त किया है. साथ ही जमीन के नीचे छिपाकर रखे 1405 किलो देशी शराब बरामद किया गया. टीम ने गनियारी समेत तीन अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की गई है. तखतपुर वृत के बांधा, गनियारी में दबिश के दौरान 1405 किलोग्राम लहान जब्त किया गया. इसके अलावा करीब 260 लीटर से अधिक देशी के साथ ताजा शराब जब्त की गई है. टीम ने तीन प्रकरण दर्ज कर कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र के मोहंदी गोबरीपाट में 3 प्रकरण दर्ज कर 158 लीटर महुआ शराब जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आबकारी अधिकारी ने बताया कि बांधा तखतपुर में छानबीन के दौरान बिंदु लहरिया के ठिकाने से 105 लीटर महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया. आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2)59क क का प्रकरण दर्ज किया गया है। गनियारी में कृष्ण कुमार वर्मा के ठिकाने से आसबान विधि से तैयार किए जा रही अवैध शराब की फैक्ट्री को सील किया गया. मौके से पांच लीटर देशी ताजा मदिरा के अलावा 105 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया. आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(1) क, च का प्रकरण कायम हुआ है. इसके अलावा गनियारी स्थित वर्मा मोहल्ला स्थित कीचड़ और पानी से भरी डबरी में छिपाकर रखी गई 150 लीटर महुआ शराब को टीम ने बरामद कर लिया है. मौके से 900 किलोग्राम महुआ लहान लावारिस हालत में जब्त किया गया है. अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा का प्रकरण बनाया गया है. कोटा क्षेत्र के ग्राम मोहंदी गोबरीपाट में मदिरा विक्रेताओं के खिलाफ 3 प्रकरण कायम कर 158 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है. मामले में गणेश भास्कर, शैलेन्द्र भास्कर, डेविड भास्कर से 150 लीटर और राहुल भास्कर 8 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धाराओ के तहत कार्रवाई की जा रही है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 3 ईएमई सेंटर में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को किया संबोधित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नवीन तकनीक के नवीनतम हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विदेशी हथियारों पर भारतीय सेना की निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है। अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 ईएमई सेंटर भोपाल में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की देश भक्ति और समर्पण में वर्तमान सेना की नींव रखी है। जब भी मौका पड़ा आप सभी ने वीरता और शौर्य का परिचय देकर भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की है। भारत के साथ और भी देश आजाद हुए थे। लेकिन वर्तमान समय में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र यदि जीवित है तो यह भारतीय सेना के कारण ही संभव हुआ है। सेना ने देश की सीमाओं की रक्षा कर लोकतंत्र को जीवित रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों के अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन किया। मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण में सदैव अग्रणी रहा है। यहाँ सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के लिये विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध एवं सैनिक कार्रवाई में शहीद होने वाले सेना/केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के शहीदों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और एक आश्रित को शासकीय सेवा में विशेष नियुक्ति दी जाएगी। सहायता राशि का आधा अंश शहीद की पत्नी को और आधा अंश आश्रित माता-पिता को दिया जाएगा। शहीदों के माता-पिता को दी जाने वाली मासिक अनुदान की राशि बढ़ाकर 10 हजार रूपये और शहीदों की पुत्रियों एवं बहनों के विवाह पर आशीर्वाद राशि भी बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई है। प्रदेश में निवासरत द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों एवं उनकी पत्नियों की पेंशन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है, जो देश में सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश निवासी ऐसे माता-पिता, जिनकी पुत्री सेना में है, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष की गई है। राज्य शासन द्वारा विभिन्न शौर्य एवं विशिष्ट सेवा अलंकरणों से सम्मानित सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सर्वाधिक सम्मान राशि दी जाती है। भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, विकलांग सैनिकों एवं आश्रितों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता तथा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। भूतपूर्व सैनिकों को शासकीय नौकरियों में आरक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा किप्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, टेक्निकल एजुकेशन, लॉ सहित विभिन्न कोर्सेस में आरक्षण दिया जाता है। सभी सरकारी विभागों के ग्रुप सी एवं डी पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 स्तर पर कर्मचारियों के पदों में वृद्धि करने कानिर्णय लिया गया है। शासन की योजनाओं के अंतर्गत जमीन के लिए सैनिकों को आरक्षण दिया जाता है।

निगम परिवार की महिलाओं ने मनाया करवाचौथ पर्व, लाल साड़ी और श्रृंगार कर करी ‘करवा देवी’ की पूजा

सिंगरौली निगम परिवार की महिला क्लब ने करवाचौथ पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया । सभी महिलाएं अपने घरों से पारंपरिक परिधान और श्रृंगार कर दीपक ले करवा चौथ पर्व को मनाने के लिए एकत्रित हुई l क्लब की होस्ट मीना वैश्य ने बताया कि करवाचौथ का त्यौहार अपने पति की लंबी उम्र व उसकी तरक्की के लिए महिलाएं रखती है। आज के दिन महिलाए दिन निकलने से पहले सरगी खाकर पूरा दिन अन्न व जल त्यागकर कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। फिर शाम के समय सभी महिलाए एकसाथ बैठकर कथा सुनती हैं। करवाचौथ के इस पर्व को मनाने के लिए निगम परिवार की महिलाओं द्वारा थाली सजाओ, मेंहदी, डांस, संगीत, म्यूजिकल चेयर और तंबोला सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी गई l सभी ने प्रतियोगिता में भाग लिया l महिलाओं ने उपवास और चंद्रमा की पूजा के बारे में एक दूसरे से जानकारी साझा की l इसके बाद सभी महिलाओं ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मिलकर डांडिया खेली l निगम परिवार की महिला क्लब द्वारा बताया गया कि आने वाले सभी त्योहारों को इसी तरह हिंदू रीति-रिवाज से हमसब मिलकर मनाएंगे l कार्यक्रम में डॉ सुमन शर्मा, अंजू गोस्वामी, शशि, अर्चना, प्रिया यादव , प्रीति शर्मा , दृष्टि मिश्रा, मीनाक्षी तिवारी , हेनरी ठाकुर, अनीता बैस, रेणु सिंह सहित निगम परिवार की सभी महिलाएं उपस्थित रही l

20 लाख की लूट: कंपनी के सुपरवाइजर ने दोस्त के साथ रची लूट झूठी कहानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के कमल विहार में 20 लाख लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कंपनी के सुपरवाइजर मनोज ध्रुव 32 वर्षीय निवासी फिंगेश्वर गरियाबंद और योगेंद्र कुमार भारती उर्फ बबलू निवासी भनसोज आरंग को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 18 लाख 54 हजार रुपये और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। योगेंद्र को व्यापार में नुकसान और कर्ज चुकाने के लिए दोनों ने लूट की झूठी कहानी रची थी। मनोज ने पूरे पैसे योगेंद्र को दे दिए थे। मनोज कुमार ध्रुव ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शाश्वत नगर बोरियाखुर्द रायपुर में रहता है। सेक्टर 15 कमल विहार रायपुर में सांई फ्यूल्स एवं इस्कान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। वह रियल स्टेट कंपनी का 20 लाख रुपये घर से 17 अक्टूबर को ऑफिस के सीए अनुज अग्रवाल ने मंगाने पर बैग में भरकर घर से ऑफिस निकला था। वहीं अपनी बाइक से सुबह करीबन 10.15 बजे केपीएस स्कूल और कमल विहार मेन गेट के पास पहुंचा था कि पीछे से एक मोटर साइकल में सवार दो व्यक्ति आकर उसका पैसे से भरा बैग और मोबाइल लूट कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद मामले की जांच शुरू की। दिनदहाड़े लूट की वारदत पर थाना और क्राइम की टीम पतासाजी में जुट गई। मनोज से पूछताछ करने पर वह बार-बार बयान बदल रहा था। टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस को शक हुआ तो उसे पुनः घटना स्थल का सीन रिक्रिएट कराया गया और उसके बयान और सीन रि-क्रिएशन में अलग मिला। जिसके आधार पर कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने योगेन्द्र कुमार भारती उर्फ बबलू के साथ मिलकर रकम गबन करने की योजना बनाकर लूट की उक्त झूठी घटना को कारित करना स्वीकार किया। योगेंद्र को पता था कि मनोज के पास रहते हैं पैसे मनोज और योगेंद्र दोनों ही बेहद करीबी दोस्त हैं। योगेन्द्र ने मनोज को व्यापार में नुकसान होने के कारण पैसे की आवश्यकता होना बताया था। जिस पर आरोपी योगेन्द्र भारती के कहने पर मनोज ने उसकी सहायता करने कंपनी के उसके पास रखे 20 लाख को लूटने की योजना बनाई। घटना को योजना अनुसार अपने ऑफिस के रकम को अपने घर से दोपहिया बाइक में लेकर निकला और घटना स्थल पास अपने साथी योगेंद्र को बुलाकर पैसे से भरे बैग और उसमें अपना मोबाइल फोन बंद कर दे दिया। इसके बाद लूट की झूठी मनगंढ़त कहानी रच डाली।

क्रॉप टॉप पहने अनुष्का सेन ने कैमरे के सामने दिए किलर पोज, हॉटनेस देखकर फैंस हुए फिदा

मुंबई, एक्ट्रेस अनुष्का सेन आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अक्सर सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। उनका बोल्ड लुक इंटरनेट पर आते ही बवाल मचाने लगता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टा पर पोस्ट की हैं, जिसमें वो बेहद ही शानदार पोज देते हुए अलग-अलग आउटफिट में फोटोज क्लिक करवा रही हैं। टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन हमेशा अपने लेटेस्ट लुक्स से फैंस का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। उनका बोल्ड लुक इंटरनेट पर पोस्ट होते ही तबाही मचाने लगता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने अपनी अलग-अलग आउटफिट्स में फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो एक से बढ़कर एक कातिलाना अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्क सेन जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनके हर एक लुक पर फिदा हो जाते हैं। ये ही नहीं उनका हर एक लुक फैंस के बीच ट्रेंड करता है।इन फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस कभी ब्लैक टॉप तो कभी ग्रै टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं, वो मिरर सेल्फी लेते हुए अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।बालों को बांधकर और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस की खूबसूरती देखकर फैंस एक बार फिर से उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी जबरदस्त है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के बीच साझा करती रहती हैं।

हसदेव नदी में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए दो युवक बहे, खोजबीन जारी

जांजगीर-चांपा जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पिकनिक मनाने आए दो युवक हसदेव नदी में बह गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नहा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और युवकों की खोजबीन जारी है। जानकारी के अनुसार, युवकों की पहचान अकलतरा थाना क्षेत्र के कापन गांव निवासी लिखेश पटेल (22) और सूखेद्र बरेठ (22) के रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। स्थानीय युवक और पंतोरा पुलिस की टीम SDRF के साथ डूबे युवकों की तलाश में जुटी है, लेकिन पानी की गहराई और अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान फिलहाल रोक दिया गया है। सूखेद्र का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे दोस्त घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूखेद्र बरेठ का एक दिन पहले जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ देवरी पिकनिक स्पॉट पर आया था। पिकनिक के दौरान लिखेश और सूखेद्र हसदेव नदी में नहाने चले गए, जिसके बाद से वे दोनों लापता हो गए। उनके साथियों ने जब दोनों को लंबे समय तक नहीं देखा, तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पहले भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं देवरी पिकनिक स्पॉट को जिला प्रशासन ने पहले ही डेंजर जोन घोषित कर रखा है और यहां गहरे पानी में नहाने से बचने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। हसदेव नदी की गहराई में फंसने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और इस बार भी सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण यह दुखद घटना घटी है।

अहमदपुर-अहमदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल बूथ पर 15 मिनट में दो हादसे, 7 घायल

बीड (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार को महज 15 मिनट में दो सड़क हादसे हुए। ये हादसे अहमदपुर-अहमदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल बूथ पर हुए। टोल बूथ पर हुए इन हादसों में कुल सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक दो महीने की बच्ची भी शामिल है, जिसका हाथ टूट गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले हादसे में एक कार टोल बूथ के पास सड़क पर फेंके गए मिट्टी और सीमेंट के मलबे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार को गंभीर नुकसान पहुंचा, कार के दो या तीन प्लेट्स टूट गए। इसी हादसे में एक बच्ची का हाथ टूट गया और कार चालक के सिर में गंभीर चोट आई। इसके अलावा बच्ची की मां, पांच साल की बहन, दादी और एक चचेरे भाई सहित कार में सवार छह लोग भी घायल हो गए। इस हादसे के महज 15 मिनट बाद ही टोल बूथ के दूसरी तरफ एक और हादसा हुआ। जिसमें चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, टोल बूथ पर काम चल रहा था, लेकिन इस दौरान हाईवे प्राधिकरण और ठेकेदार की ओर से रेडियम बोर्ड या वैकल्पिक मार्ग जैसी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों की मांग है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। हादसे के बाद टोल बूथ पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  

आरजी कर मामले में आज भी जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन जारी, 16 से लगातार जारी है हड़ताल

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अपनी सहकर्मी के साथ हुए बलात्कार और हत्या के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन 16वें दिन भी जारी है। हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के बीच सोमवार को शाम 5 बजे अहम बैठक तय की गई है। मुख्य सचिव मनोज पंत ने शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) को ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक के लिए भूख हड़ताल वापस लेने की पूर्व शर्त रखी है। ईमेल में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक में आने वाले जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल में 10 सदस्यों से ज्यादा नहीं होना चाहिए। पंत ने कहा कि डॉक्टरों को मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। मुख्य सचिव के ईमेल ने प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को हैरान कर दिया, क्योंकि शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री के साथ उनकी फोन पर हुई बातचीत के दौरान ‘भूख हड़ताल वापस लेने’ की शर्त नहीं रखी गई थी। डब्ल्यूबीजेडीएफ ने मुख्य सचिव के इस ईमेल पर अभी तक फैसला नहीं लिया है। वे देर शाम आपस में बैठक करने के बाद इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि, डब्ल्यूबीजेडीएफ के प्रतिनिधि अशफाक उल्ला नैया ने कहा कि भूख हड़ताल वापस लेना बैठक के लिए पूर्व शर्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “भूख हड़ताल सिर्फ बैठक की मांग को लेकर नहीं बल्कि मांगों को पूरा करने के लिए की जा रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय हमारी बैठक के बाद ही बताया जा सकेगा।” बता दें कि डब्ल्यूबीजेडीएफ ने शुक्रवार शाम को ममता सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि सोमवार तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो उन्हें मंगलवार से काम बंद करके आंदोलन पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ऐसे में सभी की निगाहें 21 अक्टूबर को होने वाली अहम बैठक पर टिकी हैं।  

अधिकारी का नक्सल क्षेत्र में ट्रांसफर, हाई कोर्ट ने आदेश पर लगाई रोक

बिलासपुर रिटायरमेंट में 1 साल 8 माह बचे होने के बावजूद अधिकारी का नक्सल क्षेत्र में ट्रांसफर कर दिया गया. आदेश के खिलाफ अधिकारी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने ट्रांसफर पर रोक लगा दी है. दुर्ग स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रशिक्षण अधीक्षक के पद पर पदस्थ रायपुर निवासी सरोज वर्मा का ट्रांसफर विभाग ने घोर अनुसूचित एवं नक्सली जिला बीजापुर कर दिया था. इस आदेश को चुनौती देते हुए सरोज वर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की. मामले की सुनवाई के दौरान अधिकारी की ओर से तर्क दिया गया कि छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार 55 वर्ष से अधिक की उम्र पार चुके शासकीय सेवक को घोर अनुसूचित जिले में पदस्थ नहीं किया जाएगा. याचिकाकर्ता की उम्र 60 वर्ष एवं 4 माह होने के बावजूद उनका स्थानांतरण घोर अनुसूचित-नक्सली जिला बीजापुर कर दिया गया, जो पॉलिसी का उल्लंघन है. अधिकारी की ओर से साथ में यह तर्क दिया गया कि उन्हें मिर्गी की बीमारी है, और उनके रिटायरमेन्ट को सिर्फ 1 वर्ष 8 माह शेष है, ऐसे में घोर अनुसूचित-नक्सली जिला बीजापुर में ज्वाइन करने से याचिकाकर्ता को परेशानी होगी. हाई कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए याचिकाकर्ता के स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है.

ब्लैकहेड्स वाले चेहरे पर ऐसे करें मेकअप

ब्लैकहेड्स की समस्याएं इन दिनों बहुत आम है, हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ और सुंदर दिखे। अगर आपको अपने दोस्ती की पार्टी में जाना है पर चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं और आप वहां जाने से हिचकिचा रहीं हैं तो आज हम आुपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप मेकअप के जरिए अपने ब्लैकहेड्स को सिर्फ छिपा ही नहीं सकती बल्कि पा सकती हैं ग्लोइंग और आकर्षक रूप। चेहरे को साफ करे अगर आप ब्लैकहेड्स वाले चेहरे पर मेकअप करना चाहती हैं तो सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से फेसवॉश लगाकर साफ करें।   मॉश्चेराइज करे चेहरे को क्लीन करने के बाद चेहरे पर मॉश्चराइजर लगाएं। इससे आपके चेहरे का रूखापन दूर हो जाएगा और आपके चेहरे की त्वहचा को सुरक्षा भी मिलेगी, क्योंकि ऐसा करने से मेकअप लम्बेस समय तक टिका रहता है। फाउंडेशन मॉश्चराइजर लगाने के बाद अब फांउडेशन लगाएं। इससे आपके चेहरे पर अगर पैचेस होंगे तो वो नजर नहीं आएंगे और पूरे चेहरे की स्कीबन टोनिंग एक तरह की हो जाएगी। यह स्टेपप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि फाउंडेशन को हल्कें हाथों से या ब्रश से लगाएं। ब्लेंडिंग फांउडेशन लगाने के बाद चेहरे पर ब्लेंड करना बहुत जरूरी होता है इससे चेहरे पर दाग-धब्बे नहीं दिखते हैं और न ही भद्दापन लगता है। आप इसके लिए कंसीलर ब्रश का इस्तेोमाल भी कर सकती हैं। कंसीलर कंसीलर को हल्केग हाथों से फाउंडेशन के बाद लगाएं। जिस जगह पर आपके ज्यादा ब्लैकहेड्स हों, वहां इसे हल्का ज्यादा लगाएं। इससे ब्लैकहेड्स नजर नहीं आएंगे। पाऊडर मेकअप सबसे अंत में चेहरे पर पाऊडर मेकअप करें। इससे आपका चेहरा एक बराबर सा लगेगा। इस तरह आपका चेहरा ब्लैकहेड्स फ्री दिखेगा और आप सुंदर भी लगेंगी।  

बैठक में राजनीतिक दलों के समर्थन पर होगी चर्चा, पाकिस्तान-शहबाज कैबिनेट ला रही संविधान संशोधन का प्रस्ताव

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में सरकार द्वारा लाए जाने वाले संविधान संशोधन प्रस्ताव को लेकर शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को कैबिनेट बैठक बुला ली। बीते कुछ महीनों में प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आम राय बनाने की कोशिश में जुटी पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकार को कोई खास सफलता नहीं मिली। खासकर इमरान की पीटीआई संविधान संशोधन प्रस्ताव का जबरदस्त विरोध कर रही है। वहीं, शहबाज की पार्टी की सहयोगी मानी जाने वाली मौलाना फजलुर रहमान की पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) भी इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुई है। बताया गया है कि जेयूआई-एफ के प्रमुख रहमान के साथ इस्लामाबाद में उनके आवास पर कई बैठकों के बाद भी इस प्रस्ताव को लेकर सहमति नहीं बन पाई। यह तब हुआ है, जब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और सीनेट के सत्र देरी से शुरू हुए। चौंकाने वाली बात यह है कि मौलाना फजलुर रहमान की पार्टी इस संविधान संशोधन प्रस्ताव पर इमरान खान की पार्टी की सम्मति भी चाहती है और इसे लेकर पीटीआई से बातचीत जारी है। शनिवार को पीटीआई का नेतृत्व फजलुर रहमान से मिला। उन्होंने बताया कि इमरान की पार्टी रविवार तक इस मुद्दे पर फैसला कर सकती है। दूसरी तरफ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने भरोसा जताया कि फजलुर रहमान पीटीआई को इन संविधान संशोधनों के समर्थन में लाने में कामयाब होंगे। बिलावल ने कहा है कि पीटीआई ने सरकार के प्रस्ताव पर जो चिंताएं जाहिर की थीं, उन पर विचार किया गया और संविधान संशोधन से हटा दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोमवार को रहमान खुद ही इस प्रस्ताव को नेशनल असेंबली में पेश करेंगे। संविधान संशोधन पर पीटीआई का क्या है रुख? मामले पर पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान ने कहा कि उन्हें पता चला है कि पार्टी के दो सीनेटर जरका तैमूर और फैसल सलीम पार्टी की नीति के खिलाफ जाकर वोट करेंगे। हालांकि, इमरान खान के स्पष्ट निर्देशों के बिना संविधान संशोधनों पर चर्चा में प्रगति नहीं कर पाई है। क्या है संविधान संशोधन, जिसे पेश करना चाहती है शहबाज सरकार? चौंकाने वाली बात यह है कि संविधान संशोधनों को लेकर शहबाज सरकार ने सार्वजनिक तौर पर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, उस पर पीटीआई ने आरोप लगाए हैं कि संविधान संशोधन के जरिए पाकिस्तान सरकार न्यायपालिका पर कब्जा करने की तैयारी कर रही है। उसने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने संबंधी विधेयक के बारे में अटकलों के बीच कुछ और ही योजना बना ली है। बताया जा रहा है कि सरकार संसद में एक व्यापक न्यायिक सुधार पैकेज पेश करने वाली है। इसके तहत मुख्य न्यायाधीश को चुनने का हक प्रधानमंत्री के पास चला जाएगा। प्रस्ताव में जो सबसे अहम बात है वो मुख्य न्यायाधीश की नई नियुक्ति प्रक्रिया है। प्रस्तावित बदलावों के तहत संसदीय समिति और न्यायिक आयोग का विलय किया जा सकता है। इसके अलावा, वरिष्ठतम न्यायाधीश को स्वचालित रूप से नियुक्त करने के बजाय, पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों का एक पैनल प्रधानमंत्री के पास भेजा जाएगा, जो अंतिम निर्णय लेंगे। न्यायपालिका के अंदर होने वाली राजनीति पर लगेगी रोक सरकार का मानना है कि वरिष्ठतम न्यायाधीश को नियुक्त करने की मौजूदा प्रथा न्यायपालिका के भीतर पैरवी को बढ़ावा देती है, जिससे मुख्य न्यायाधीश को अपने पसंदीदा उत्तराधिकारियों के पक्ष में वरिष्ठता सूची में हेरफेर करने की अनुमति मिलती है।प्रधानमंत्री को फैसला लेने की यह शक्ति देकर, सरकार न्यायपालिका के भीतर आंतरिक राजनीति पर अंकुश लगाने की उम्मीद कर रही है। न्यायाधीशों के स्थानांतरण करने की भी होगी अनुमति इतना ही नहीं, सुधार पैकेज में एक हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के स्थानांतरण की अनुमति देने का प्रस्ताव भी शामिल है। यह एक ऐसा कदम जो न्यायिक प्रणाली के भीतर लचीलापन बढ़ाएगा।

समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

किसी भी शुभ कार्य से पूर्व गणपति का पूजन भारतीय परम्परा की विशिष्टता है। गणपति को विघ्नेश, एकदन्त, गणपति, गजानन, गणनायक, गणाधिपति, गणाध्यक्ष तथा लम्बोदर इत्यादि अनेकानेक नामों से पूजा जाता है। गणेश जी का स्वरूप गणपति का आदर्श माना जाता है। यही वजह है कि लोक-चेतना में उनका यह स्वरूप इतना समाया हुआ है कि प्रत्येक मांगलिक कार्य तथा विधि-विधान उन्हीं के पावन स्मरण, आह्वान तथा पूजा-अर्चना से शुरू होता है। ऋद्धि-सिद्धि के देव ऋद्धि-सिद्धि के देव गणेशजी न केवल भारत में, अपितु तिब्बत, चीन, बर्मा, जापान, जावा तथा बाली इत्यादि तमाम देशों में भी विभिन्न रूपों में पूजे जाते हैं। यही नहीं, इन देशों में गणेशजी की प्रतिमाएं भी चप्पे-चप्पे पर देखने को मिल जायेंगी। सफलता समृद्धि की सहचरी है, इसलिए बिना किसी व्यवधान के कार्य संपन्न कराने हेतु स्वयमेव सफलता प्राप्ति की दृष्टि से ही गणेश लाभ व लक्ष्य के स्वामी होकर सर्व पूजनीय हो गये। भारतीय पुराणों में, गणेश जी की अनेकों कथाएं समाहित हैं बल्कि गणेश-पुराण तक भी देखने को मिलता है। गणेशजी की महिमा सीमाओं की संकीर्णता से परे है, इसलिए पश्चिमी देशों की प्राचीन संस्कृतियों में भी गणेश की अवधारणा विद्यमान है। पश्चिम में रोमन देवता जेनस को गणपति के ही समकक्ष माना गया है, ऐसा माना जाता है कि जब भी इतालवी व रोमन इष्ट जेनस का नाम लेते थे। 18वीं शताब्दी के संस्कृत के प्रकांड विद्वान विलियम जोन्स ने जेनस व गणपति की पारम्परिक तुलना करते हुए माना है कि गणेश में जो विशेषताएं पाई गयी हैं वे सभी जेनस में भी हैं। यहां तक कि रोमन व संस्कृत शब्दों के उच्चारण में भी इतनी समानता है कि इन दोनों देवों में अंतर नहीं किया जा सकता। भारत से बाहर विदेशों में बसने वाले भारतीयों ने भारतीय संस्कृति की जड़ों को काफी गहराई तक फैलाने का प्रयास किया और इन पर भारतीय देवताओं की पूजा उपासना का स्पष्ट प्रभाव था, जो आज भी है। विदेशों में प्रकाशित पुस्तक गणेश ए मोनोग्राफ आफ द एलीफेन्ट फेल्ड गाड में जो तथ्य उजागर किये गये हैं, उससे इस बात का स्पष्ट प्रमाण मिलता है कि विश्व के कई देशों में गणेश प्रतिमाएं बहुत पहले से पहुंच चुकी हैं और विदेशियों में भी गणेश के प्रति श्रद्धा और अटूट विश्वास रहा है। विदेशों में पाई जाने वाली गणेशजी की प्रतिमाओं में इनके विभिन्न स्वरूप अलग-अलग देखे गये हैं। जावा में गणेश की मूर्तियों में वे पालथी मार कर बैठे दिखाए गये हैं, उनके दोनों पैर जमीन पर टिके हुए हैं व उनके तलुए आपस में मिले हुए हैं। हमारे देश में, गणेशजी की मूर्तियों में उनकी सूंड प्रायः बीच में दाहिनी या बाई ओर मुड़ी हुई है किन्तु विदेशों में वह पूर्णतया सीधी, सिरे पर मुड़ी हुई है। जापान और चीन में जापान में गणेश को कांतिगेन नाम से पुकारा जाता है। यहां पर बनी गणेशजी की मूर्तियों में दो या चार हाथ दिखाये गये हैं। सन् 804 में जब जापान का कोबो दाइशि धर्म की खोज करने हेतु चीन गया तो उसे वहां व्रजबोधि और अमोधवज नामक भारतीय आचार्य विद्वानों द्वारा मूल ग्रंथों का चीनी अनुवाद करने का मौका मिला तो चीन की मंत्र विद्या प्रणाली में गणेशजी की महिमा को भी वर्णित किया गया। सन् 720 में चीन की राजधानी लो-यांग पहुंचा अमोध्वज, जो भारतीय मूल का ब्राह्मण था जिसे चीन के कुआंग-फूं मंदिर में पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में अमोह वज्र से एक चीनी धर्म परायण व्यक्ति हुई-कुओ ने पहले दीक्षा ली, फिर उसने कोषो-दाइशि को दीक्षा दी जिसने वहां के विभिन्न मठों से संस्कृत की पांडुलिपियां एकत्र की व सन् 806 में जब वह जापान लौटा तो वज्र धातु के महत्वपूर्ण सूत्रों के साथ ही गणेशजी के चित्र भी साथ ले गया जिसे सुख-समृद्धि परब्रहम की जानमयी शक्ति के रूप में माना गया। जापान के कोयसान सन्तसुजी विहार में गणेश की चार चित्रावलियां रखी गयी हैं जिनमें युग्म गणेश, षड़भुज गणेश, चतुर्भुज गणेश तथा सुवर्ण गणेश प्रमुख हैं। तिब्बत में गणेश पूजन तिब्बत के हरेक मठ में भी गणेश पूजन की परम्परा काफी पुरानी है। यहां गणपति अधीक्षक के रूप में पूजे जाते हैं। नौवीं शताब्दी के पूर्वार्ध्द में ही तिब्बत के अनेक स्थानों में गणेश पूजा का प्रचलन शुरू हो गया था। चीन के तुन-हु-आंग में एक पहाड़ी गुफा की दीवार पर गणेश की प्रतिमा उकेरी गयी है तो साथ ही सूर्य, चंद्र व कामदेव की मूर्तियां भी अंकित हैं। ये मूर्तियां सन् 644 में स्थापित की गयी थीं। गणेश की मूर्ति के नीचे चीनी भाषा में लिखा हुआ है कि ये हाथियों के अमानुष राजा है। चीन में भी गणपति कांतिगेन कहलाते हैं। कम्बोडिया की प्राचीन राजधानी अंगकोखाट में जो मूर्तियों का खजाना मिला है, उसमें भी गणेश के विभिन्न रंग-रूप पाये गये हैं। वैसे यहां कांसे की मूर्तियों का प्रचलन है। स्याम देश जहां पर बसे भारतीयों ने वैदिक धर्म को कई सौ वर्ष पूर्व ही प्रचारित कर दिया था, के कारणवश यहां पनपी धार्मिक आस्था के फलस्वरूप यहां निर्मित की गयी गणेश की मूर्तियां अयूथियन शैली में दिखाई देती है। स्याम देश में वैदिक धर्म राजधर्म के रूप में प्रसिद्ध था जिसके कारण यहां आज भी धार्मिक अनुष्ठान वैदिक रीति से ही सम्पन्न होते हैं। अमेरिका में तो लंबोदर गणेश की प्रतिमाएं बनायी जाती हैं। वैसे अमेरिका की खोज करने वाले कोलम्बस से पूर्व ही वहां सूर्य, चंद्र तथा गणेश की मूर्तियां पहुंच गयीं थी। विश्व के कई देश ऐसे भी हैं जहां खुदाई के दौरान भारतीय देवताओं की मूर्तियां मिली हैं लेकिन विशेषता यह रही कि इनमें गणेशजी हर जगह विद्यामान थे। ये मूर्तियां हजारों वर्ष पूर्व की होने का अनुमान लगाया गया है। कुल मिलाकर विघ्नहरण विनायक, जहां समूचे विश्व में पूजा जा रहे हैं, वहीं भारत में भी विभिन्न प्रांतों में 10वीं शताब्दी की प्राचीन मूर्तियों में भी गणेशजी के अनेकानेक रूप मिले हैं जिन्हें प्रदेशों की स्थानीय बोली में विभिन्न नामों से पुकारा जाता है।  

करवाचौथ पर मेहंदी लगा रही एक महिला के ऊपर चढ़ा ट्रैक्टर, हुआ दर्दनाक हादसा, महिला घायल

पटियाला पटियाला के त्रिपड़ी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नशे में धुत एक ट्रैक्टर ड्राइवर को कुछ लोग बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। यह सारी पिटाई पुलिस की निगरानी में हो रही है।  मामला यह है कि एक ट्रैक्टर चालक अपने साथी के साथ नशे की हालत में था और तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर बाजार में भगा रहा था। इसी दौरान उसने चौक पर मेहंदी लगा रही एक महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसके बाद घायल महिला के पति ने ट्रैक्टर के ऊपर चढ़कर पुलिस के सामने ही ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। फिलहाल, त्रिपड़ी थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसका मेडिकल कराया गया।

आहार और योग से मजबूत बनाए रखें अपनी हड्डियां

मजबूत हड्डियां हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मगर बाजार में मिलने वाले जंक फूड का सेवन जिस तरह हमारी हड्डियों को कमजोर बना रहा हैं, वह चिंता का विषय है। युवा पीढ़ी में हड्डियां संबंधित बीमारियां इसीलिए बढ़ रही हैं। लिहाजा बच्चों को जंक फूड से दूर रखना जरूरी है। ताकि युवावस्था में इनकी हड्डियां मजबूत रहें। 30 साल की उम्र के बाद हड्डियों में खनिज की सघनता कम होने लगती है जिसे नियंत्रित करने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी हैं। हड्डियों को क्रियाशील ऊतक माना जाता हैं, ऐसे में व्यायाम इनकी मजबूती बढ़ाता है। हड्डियां शरीर की सामान्य गतिविधि और व्यक्ति की स्वस्थ जीवनशैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हड्डियां न सिर्फ शरीर को संतुलित रखती हैं, बल्कि हृदय, फेफड़े पसली को सुरक्षित रखने के अलावा शरीर के लिए आवश्यक खनिज संजय करना यह सब हड्डियों का ही काम है। उम्र बढ़ने के साथ हड्यिां भी कमजोर पड़ने लगती हैं। ऐसे में इनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। हड्डियों की कमजोरी शरीर की सक्रियता भी बाधित करती हैं। दरअसल, हड्डियां खनिज और कैल्शियम की संघटक होती हैं। मगर हड्डियों की मजबूती में कैल्शियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। 30 साल के बाद से इनके नुकसान की प्रक्रिया तेज हो जाती है। जब इनमें कैल्शियम और खनिज की मात्रा घटने लगती हैं, तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और हल्की सी चोट लगने पर भी यह टूट सकती हैं। इस स्थिति को आस्टियोपोरोसिस कहते हैं। ज्यादा उम्रदराज लोगों में यह समस्या आम है। हड्डियों की मजबूती के लिए जितना जरूरी स्वस्थ आहार है, उतना ही जरूरी योग व व्यायाम भी हैं। हड्डियों की मजबूती ऐसे लोगों में ज्यादा उम्र तक रहती है, जो व्यायाम करते है। इनमें सबसे फायदेमंद होता है वजन उठाने वाले व्यायाम। यह हड्डियों पर अतिरिक्त दबाव देते हैं और इससे हड्डियों को मजबूती मिलती हैं। वजन उठाने वाले व्यायाम बीस साल की उम्र से ही शुरू कर देना चाहिए। डांस और एरोबिक्स आपको तनाव मुक्त रखते हैं और हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती भी देते हैं। अगर आपको नृत्य का शौक हैं तो इससे बेहतर व्यायाम हड्डियों के लिए नहीं हो सकता। जीवन भर अगर हड्डियों की मजबूती बनाएं रखना चाहते हैं तो सीढ़ियों का इस्तेमाल ज्यादा करें। रोजना तेज कदमों से कुछ घंटे चलना भी हड्डियों की उम्र बढ़ाता है। सबसे बेहतर व्यायाम है- दौड़ लगाना। इससे आपका वजन नियंत्रित रहेगा जिससे हड्डियों पर ज्यादा दबाब नहीं पड़ेगा। दौड़ लगाना दिल को स्वस्थ रखता हैं साथ ही हड्डियों और मांसपेशियों को भी दुरूस्त रखता हैं। एक बात का ध्यान जरूर रखें अगर आप किसी भी प्रकार का दर्द या चलने-फिरने में तकलीफ महसूस करें तो पहले डॉक्टर की सलाह ले लें। हड्डियों को मजबूती देने के लिए योग सबसे बेहतर व्यायाम हैं। इसके अलावा मुद्रा वाले व्यायाम उनके लिए फायदेमंद हैं जो घंटों बैठकर कम्प्यूटर के आगे काम करते हैं। लगातार बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी में तकलीफ बढ़ जाती है। मुद्रा वाले व्यायाम कंधों और पीठ दर्द से राहत देते हैं। हमेशा शरीर का सही संतुलन बनाकर रखें और स्वस्थ आहार जरूर लें।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live