LATEST NEWS

पशुपालन राज्य मंत्री पटेल ने किया दुग्ध संपदा डेयरी स्टेट का अवलोकन

भोपाल पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज दुग्ध संपदा डेयरी स्टेट, भदभदा, भोपाल का अवलोकन किया। उन्होंने शासकीय जर्सी पशु प्रजनन प्रक्षेत्र में संधारित शुद्ध शाहीवाल गाय,शुद्ध जर्सी गाय एवं जर्सी शाहीवाल क्रॉस गायों के रखरखाव, तीनों नस्लों के दूध का फैट प्रतिशत, दुग्ध उत्पादन आदि के बारे में जानकारी ली। राज्य मंत्री पटेल ने निर्देश दिए कि प्रक्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने पशुओं को दिए जाने वाले शैलेज की गुणवत्ता की जानकारी ली एवं पशुओं को खिलाने के निर्देश दिए। इससे दुग्ध उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव का रिकॉर्ड संधारित कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए ।  

कमला हैरिस सबसे तैयार उम्मीदवार, किया समर्थन: ओबामा

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की गहमागहमी के बीच यहां डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की दूसरी रात पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कमला हैरिस का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने हैरिस को अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बताया। ओबामा ने कहा कि हमारे पास ऐसे शख्स को चुनने का मौका है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को वो मौके देने की कोशिश में लगा दिए जो मौके अमेरिका ने उनको दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने का सम्मान हासिल किए हुए मुझे 16 साल हो गए हैं। इतने सालों बाद मैं बिना किसी हिचक कह सकता हूं कि आपका दोस्त होना मेरा सबसे बेहतरीन फैसला था। बराक ओबामा ने कहा कि हैरिस पांच नवंबर को इतिहास रचेंगी। वह अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की पहली अमेरिकी राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। हमने मशाल हैरिस को सौंप दी है। लेकिन अभी डेमोक्रेट्स का काम खत्म नहीं हुआ है। ओबामा ने कहा कि कमला हैरिस और टिम वॉल्ज ऐसे नेता हैं, जो लोगों की भलाई से जुड़े काम को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन को बराक के अलावा मिशेल ओबामा ने भी संबोधित किया। दोनों ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखे हमले किए। मिशेल ने राष्ट्र से ट्रंप की विभाजनकारी राजनीति को अस्वीकार करने का आह्वान किया। इससे पहले कन्वेंशन के पहले दिन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जब अमेरिका के बारे में बात करते हैं कि अमेरिका बिखरता हुआ देश है, तो उस संदेश के बारे में सोचें, जो दुनिया को जाता है। डोनाल्ड के पिछले कार्यकाल की तुलना में अमेरिका अब अधिक समृद्ध और सुरक्षित है। ट्रंप, पुतिन के सामने झुक गए। मैं और कमला हैरिस कभी ऐसा नहीं करते।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्मपत्नी के साथ उज्जैन में मनाया करवा चौथ पर्व

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ आज उज्जैन स्थित निज निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। करवा चौथ के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और पति डॉ. यादव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्नी श्रीमती सीमा को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व यादव दंपति ने विधि-विधान से करवा माता पूजा की। इस अवसर पर करवा माता की कथा भी हुई।

निक हॉकली ने कहा है कि वह पांच साल पद पर रहने के बाद अगले साल मार्च में इस्तीफा देंगे

सिडनी क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने कहा है कि वह पांच साल पद पर रहने के बाद अगले साल मार्च में इस्तीफा देंगे। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड और निदेश्कों ने हॉकली को सूचित कर दिया है कि उनकी नियुक्ति दीर्घकालिन आधार पर नहीं हुई है और आपसी सहमति से वह इस्तीफा दे सकते हैं। अखबार ने लिखा, ‘‘हॉकली ने सीए बोर्ड को बताया कि वह मार्च में पद छोड़ेंगे। इससे पहले माइक बेयर्ड और निदेशकों ने फैसला किया कि हॉकली लंबे समय तक सीईओ नहीं रहेंगे लेकिन उन्हें उनकी शर्तो पर जाने की सहूलियत दी है।’’ भारतीय टीम तीन सप्ताह के भीतर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने आ रही है और हॉकली ने कहा कि इस समय इस्तीफा उनके जेहन में नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अलविदा कहने का समय नहीं है क्योंकि मेरा पूरा फोकस अगले सत्र पर है।’’  

मुख्यमंत्री ने कहा- 23 अक्टूबर को रीवा में होगी अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विकास को एक नई दिशा मिलेगी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 23 अक्टूबर को रीवा में होने वाली प्रदेश की 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव राज्य के साथ विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मंच से उद्योग, व्यापार, पर्यटन, और कृषि क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे राज्य एवं विशेष रूप से विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक उन्नति और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो राज्य के समग्र आर्थिक विकास को सशक्त और सुदृढ़ करेगा। कॉन्क्लेव में बिजनेस प्रमोशन सेंटर रीवा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में व्यापारिक और औद्योगिक हितधारकों के लिए बिज़नेस प्रमोशन सेंटर की स्थापना की जा रही है, जहाँ 16 से अधिक प्रमुख सरकारी और निजी विभाग अपने उत्पादों, सेवाओं और नीतियों को प्रदर्शित करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापार को सरल बनाने के साथ निवेशकों और उद्यमियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है, जिससे औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ किया जा सके। व्यापारिक सुगमता और औद्योगिक विकास पर ध्यान कॉन्क्लेव में एमपी इंडस्ट्रियल डेव्लपमेंट कॉरपोरेशन की प्रमुख भूमिका रहेगी, जो “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” के तहत व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाकर निवेशकों को व्यापार स्थापित करने में सहयोगी की भूमिका निभाएगा। एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेव्लपमेंट कॉरपोरेशन राज्य के आईटी एवं ईएसडीएम उद्योग में विकास और निवेश के अवसरों को साझा करेगा। एमएसएमई विभाग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए अपनी योजनाओं और सहायता कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करेगा, जिससे इन उद्यमों का राज्य के औद्योगिक ढाँचे में और भी मजबूत योगदान हो सके। निर्यात और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को मिलेगी रफ्तार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निर्यात को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के उद्देश्य से डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेन ट्रेड निर्यात के अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान करेगा, जबकि कस्टम विभाग आयात-निर्यात प्रक्रियाओं और नियमों पर जानकारी देगा। इस दिशा में ईसीजीसी द्वारा निर्यातकों के लिए क्रेडिट बीमा और वित्तीय सेवाओं पर भी व्यापक जानकारी दी जाएगी, जिससे राज्य के निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलेगा। पर्यटन और हस्तशिल्प उद्योग में निवेश के अवसर कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों और उद्योग में निवेश की संभावनाओं पर विशेष जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, हस्तशिल्प विकास निगम राज्य के हस्तशिल्प उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने उत्पादों को बाजार में लाने के नए तरीकों पर जानकारी देगा। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए सुनहरे अवसर कृषि और प्र-संस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा कृषि उत्पादों के निर्यात के अवसरों की जानकारी दी जाएगी, जो राज्य के कृषि उद्योग के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच को और अधिक सुगम बनायेगा। यह कॉनक्लेव कृषि और खाद्य प्र-संस्करण क्षेत्र के उद्यमियों को वैश्विक निर्यात का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका प्रदान करेगा। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का समर्थन बिजनेस और उद्योग को वित्तीय सहयोग प्रदान करने के लिए यूनियन बैंक एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) बैंकिंग और वित्तपोषण से संबंधित सेवाओं की जानकारी देंगे। साथ ही इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन कॉउंसिल (EEPC India) द्वारा इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात और संबंधित सहायता कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।  

नवंबर महीने में होने वाली छुट्टियों के बारे में जानकर खुशी से झूम उठेंगे, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

हरियाणा अक्टूबर का आधा महीना बीत चुका है। नवंबर का महीना शुरु होने वाला है। नवंबर महीने की शुरुआत होते ही हरियाणा में छुट्टियों का मौसम शुरु हो जाएगा। नवंबर महीने में होने वाली छुट्टियों के बारे में जानकर खुशी से झूम उठेंगे। 1 नवंबर (शुक्रवार): हरियाणा दिवस और दीपावली नवंबर की शुरुआत ही दो महत्वपूर्ण पर्वों से होती है – हरियाणा दिवस और दीपावली। हरियाणा दिवस: हरियाणा के गठन का यह दिन पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जाता है। सरकारी और गैर-सरकारी सभी संस्थान इस दिन बंद रहते हैं, जिससे बच्चों को इस दिन की छुट्टी का आनंद मिलेगा। दीपावली: इस दिन दीपों का पर्व भी है, जो हर भारतीय के दिल के करीब है। दीपावली की तैयारियों के साथ-साथ हरियाणा दिवस के समारोह भी इस दिन खास बनाते हैं। 2 नवंबर (शनिवार): विश्वकर्मा दिवस और गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले ही दिन दो और त्योहार हैं। विश्वकर्मा दिवस: इस दिन का महत्व विशेष रूप से निर्माण और इंजीनियरिंग कार्यों से जुड़े लोगों के लिए होता है। विश्वकर्मा जी को सृजन के देवता के रूप में पूजा जाता है। गोवर्धन पूजा: यह त्योहार दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है और इसका धार्मिक महत्व है। इन दोनों पर्वों के कारण स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 9 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार हरियाणा के ज्यादातर सरकारी और निजी स्कूलों में हर महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश होता है। नवंबर का दूसरा शनिवार 9 नवंबर को पड़ रहा है, जिससे बच्चों को एक और लंबी छुट्टी मिलेगी। 15 नवंबर (शुक्रवार): गुरु नानक जयंती नवंबर के मध्य में गुरु नानक जयंती आती है, जो सिख धर्म का एक प्रमुख पर्व है। इस दिन को प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है, और पूरे भारत में इस अवसर पर अवकाश घोषित किया जाता है। हरियाणा के स्कूल भी इस दिन बंद रहेंगे। 5 नवंबर (रविवार): अहोई अष्टमी इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। इसके साथ ही कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भी इसी दिन मनाया जाएगा। 9 नवंबर (गुरुवार): रमा एकादशी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रमा एकादशी का व्रत इस दिन होगा। यह पर्व पूजा-अर्चना और व्रत के लिए विशेष माना जाता है। 10 नवंबर (शुक्रवार): धनतेरस और यम दीपम दीपावली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग सोने, चांदी और नए बर्तनों की खरीदारी करते हैं। साथ ही, यम दीपम भी इसी दिन मनाया जाता है।  

रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वाद : साव

रायपुर रायपुर दक्षिण उप चुनाव में बनाए गए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहुत ही वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ता बताया है. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज करने के बाद एक बार फिर भाजपा इतिहास रचेगी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा. अब जनता को एक वोट से दो विधायक चुनने का मौका मिलेगा. सीट पर लगातार आठ बार बृजमोहन अग्रवाल निर्वाचित होते रहे हैं, अब वे सांसद के रूप में उनका प्रतिनिधित्व कर ही रहे हैं. उन्होंने इसके साथ रायपुर दक्षिण में आज होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कहा कि सभी राजनीतिक दल को अपनी गतिविधि संचालित करने का अधिकार है, लेकिन जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा. वहीं भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर कहा कि पूरे देशभर में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं. चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति हो गई है. जिला और मंडल के लिए भी नियुक्ति होगी.

राज्य सरकार से दीपावली के अगले दिन एक नवंबर को छुट्टी घोषित करने की अपील की, मिली छुट्टी

चेन्नई रोशनी का त्योहार दीपावली 31 अक्टूबर को है, और इस दिन गुरुवार है और अगले दिन शुक्रवार को कार्य दिवस है और उसके बाद सप्ताहांत की छुट्टियां हैं। इस अवसर को मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मूल स्थानों पर जाकर उत्सव की योजना बनाई है। चूंकि, उन्हें अगले दिन काम पर लौटना होता है, इसलिए उन्होंने राज्य सरकार से दीपावली के अगले दिन एक नवंबर को छुट्टी घोषित करने की अपील की है, ताकि सप्ताहांत में उत्सव को बढ़ाया जा सके। राज्य सरकार ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों द्वारा व्यक्त की गई इच्छाओं के सम्मान में, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अलावा सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिससे अपने परिवारों के साथ रोशनी का त्योहार मनाया जा सके। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसकी भरपाई के लिए सरकार ने आदेश दिया है कि 9 नवंबर, शनिवार को कार्य दिवस होगा।  

विंध्य के उद्योगपतियों को मिलेगी नई सुविधाएं: CM डॉ. मोहन यादव की पहल, रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में होंगे बड़े फैसले

Industrialists of Vindhya will get new facilities: Initiative of CM Dr. Mohan Yadav, big decisions will be taken in the Regional Industry Conclave भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नई दिशा तय की है। उनकी सरकार ने उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं और समर्थन प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हाल ही में, उन्होंने विंध्य क्षेत्र के उद्योगपतियों के लिए कंटेनर सुविधा की घोषणा की, जिससे निर्यात और व्यापार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही, उद्योगों के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कलेक्टर और कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं। 23 अक्टूबर को रीवा में होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 अक्टूबर को रीवा में आयोजित होने वाला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इस कॉन्क्लेव में 50 बड़े उद्योगपतियों समेत 3,000 से अधिक उद्योगपति पंजीकृत हैं। कॉन्क्लेव का उद्देश्य व्यापार और औद्योगिक वातावरण को सशक्त बनाना, व्यापारिक सुगमता को बढ़ावा देना और राज्य के आर्थिक विकास को एक नई दिशा देना है। उद्योगपतियों के खाते में सीधे अनुदान राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि वर्ष 2022-23 के लिए उद्योगों के अनुदान की राशि जारी कर दी गई है, जिसे सीधे उद्योगपतियों के खाते में स्थानांतरित किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य है कि उद्योगपतियों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सके और उनके व्यापार को कोई बाधा न आए। यह पहल निवेशकों को राज्य में उद्योग स्थापित करने और उसे विस्तार देने में मदद करेगी। दोहरे कराधान से मिलेगी राहत विंध्य क्षेत्र के उद्योगपतियों के लिए एक और बड़ी राहत यह है कि औद्योगिक क्षेत्रों में दोहरा कराधान नहीं लगेगा। यह निर्णय उद्योगों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा और व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। व्यापारिक सुगमता और नए अवसर इस कॉन्क्लेव में “ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस” को और भी सशक्त करने के लिए एमपी इंडस्ट्रियल डेव्लपमेंट कॉरपोरेशन प्रमुख भूमिका निभाएगा। एमएसएमई विभाग भी छोटे और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाओं और समर्थन कार्यक्रमों की जानकारी देगा, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। निर्यात और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को मिलेगी रफ्तार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेन ट्रेड मार्गदर्शन प्रदान करेगा, और कस्टम विभाग आयात-निर्यात प्रक्रियाओं पर जानकारी देगा। इसके अलावा, ईसीजीसी क्रेडिट बीमा और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देकर निर्यातकों को वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगा। पर्यटन, हस्तशिल्प, और कृषि उद्योग को बढ़ावा कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राज्य में पर्यटन स्थलों और निवेश के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। हस्तशिल्प विकास निगम भी अपने उत्पादों को बाजार में लाने के नए तरीके साझा करेगा। इसके अलावा, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए भी सुनहरे अवसर होंगे, जिसमें कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए विशेष जानकारी दी जाएगी। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का समर्थन बिजनेस और उद्योगों के वित्तीय सहयोग के लिए यूनियन बैंक और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) द्वारा वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे निवेशकों को व्यवसाय स्थापित करने में सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से विंध्य क्षेत्र में उद्योगपतियों को नई सुविधाएं मिलेंगी, जो राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देंगी। रीवा में होने वाला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव व्यापार, उद्योग, कृषि, और पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर सृजित करेगा, जिससे न केवल विंध्य बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में विकास की लहर दौड़ेगी।

आदिवासी महिला ने पीएम मोदी के कामों के लिए अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 100 रुपये देने की इच्छा जताई

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों का गहरा प्रेम देखने को मिलता है। हाल ही में ओडिशा के सुंदरगढ़ में एक खास घटना घटी, जिसने पीएम मोदी को इमोशनल कर दिया। इस घटना को देखकर खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। यह घटना इस बात का प्रतीक है कि कैसे लोग उनके कार्यों और प्रयासों को सराहते हैं। वहीं पीएम मोदी का भी यह इमोशनल रिस्पांस उनकी जनता के प्रति लगाव और कृतज्ञता को दर्शाता है। आदिवासी महिला का प्यार भरा उपहार भाजपा के सांसद बैजयंत जय पांडा ने इस घटना को साझा करते हुए बताया कि कैसे एक आदिवासी महिला ने पीएम मोदी के कामों के लिए अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 100 रुपये देने की इच्छा जताई। यह महिला इतनी भावुक थी कि उसने यह भेंट देने में कोई झिझक नहीं दिखाई। बैजयंत जय पांडा का ट्वीट बैजयंत जय पांडा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह घटना उस समय हुई जब वे पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल थे। उन्होंने लिखा, “जब मैंने महिला को बताया कि यह आवश्यक नहीं है, तब भी वह अपनी बात पर अड़ी रही। अंत में, मैंने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए 100 रुपये स्वीकार कर लिए। यह उस परिवर्तन का प्रतीक है, जो ओडिशा और पूरे भारत में हो रहा है।” पीएम मोदी की भावनाएं बैजयंत जय पांडा के ट्वीट और महिला की भावनाओं को देखकर पीएम मोदी भी इमोशनल हो गए। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “इस स्नेह से मैं बहुत अभिभूत हूं। मैं हमारी नारी शक्ति को नमन करता हूं। उनका आशीर्वाद मुझे विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है।” यह घटना सिर्फ एक महिला के प्यार का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि पीएम मोदी के कार्यों से लोग कितने प्रभावित हैं। यह ओडिशा और पूरे देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों की एक झलक है।  

सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर.   उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे आज सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:10 बजे अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित बैठक में सरगुजा संभाग में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 12 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा संभाग में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कोंडागांव-केशकाल घाट में मरम्मत कार्य होने जा रहा शुरू, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्

कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर केशकाल घाट में सोमवार से मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ड किया जाएगा. राजधानी रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों को केशकाल से विश्रामपुरी होते हुए कांकेर और चारामा की दिशा में भेजा जाएगा. इस दौरान छोटे चार पहिया और यात्री बसें केशकाल घाट से होकर जा सकेंगी, जिससे वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित होगी.गने से आम लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह मरम्मत कार्य आवश्यक हो गया था. इस कार्य के बाद यातायात सुगम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, राजनांदगांव की ओर जाने वाले वाहनों को बेडमा से डायवर्ड करेंगे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जानकारी दी कि केशकाल घाट में बार-बार जाम जैसे हालात निर्मित हो रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क की हालत में सुधार करने के लिए मार्ग को डायवर्ड किया गया है। जहां भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध किया गया है। वैकल्पिक मार्ग: जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहन:     जगदलपुर → कोण्डागांव → केशकाल → विश्रामपुरी → मचली → दुधावा → कांकेर → चारामा → धमतरी → रायपुर राजनांदगांव की ओर जाने वाले वाहन:     दल्लीराजहरा (बालोद) → कोण्डागांव → बेड़मा → धनोरा → आमाबेड़ा → अंतागढ़ → भानुप्रतापपुर → दल्लीराजहरा → राजनांदगांव रायपुर की ओर से आने वाले वाहन:     रायपुर → धमतरी → चारामा → कांकेर → दुधावा → मचली → विश्रामपुरी → केशकाल → कोण्डागांव → जगदलपुर  

2 बच्चों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले के डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 76 हुई

जालंधर 2 बच्चों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले के डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 76 पर पहुंच गई है जिनमें से 53 रोगी शहरी तथा 23 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिला एपिडैमोलोजिस्ट डॉ. आदित्य पाल ने बताया कि शनिवार को डेंगू संदिग्ध 10 रोगियों के सैंपल टैस्ट किए गए और इनमें से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले के पॉजिटिव आने वाला 13 एवं 16 वर्षीय बच्चा बस्ती शेख का रहने वाले हैं जबकि 2 रोगी किसी अन्य जिले से संबंधित हैं। डॉ. आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीमों ने शनिवार को 2,919 घरों में सर्वे किया और उन्हें 4 स्थानों पर डेंगू ज्वर फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला। विभाग की टीमें जिले में अब तक 3,59,150 घरों का सर्वे कर चुकी है और उन्हें इस दौरान 1,080 स्थानों पर लारवा मिला जिसे उन्होंने पूरी तरह नष्ट करवा दिया।

हरियाणा में राज्यसभा के लिए BJP के कई दावेदार, कृष्णलाल पंवार के इस्तीफे से खाली हुई एक सीट

चंडीगढ़ हाल ही में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में इसराना से चुनाव जीतने के बाद कृष्णलाल पंवार ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने पंवार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। ऐसे में राज्यसभा में हरियाणा के हिस्से की एक सीट खाली हो गई है। हालांकि खाली हुई इस एक सीट के लिए चुनाव कब होंगे, इसकी अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि हरियाणा में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद कभी भी राज्यसभा की एक खाली हुई सीट के लिए चुनाव हो सकते हैं। राज्यसभा के सदस्य के रूप में कृष्णलाल पंवार का कार्यकाल एक अगस्त 2028 तक का था। उन्होंने 23 अगस्त 2022 को शपथ ग्रहण की थी। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से करीब चार साल के लिए अपने प्रत्याशी को राज्यसभा में भेजा जाएगा। इस्तीफा देकर मांगा था आशीर्वाद कृष्ण लाल पंवार ने हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि इसराना के विधायक के रूप में जनसेवा के अपने नए कर्तव्य की ओर कदम बढ़ाए। नई पारी की शुरुआत के लिए सभी अपना आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने आगे लिखा था कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसराना को एक बेहतर और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए कृत संकल्पित हूं। बता दें कि पंवार हरियाणा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। बीजेपी ने सहेजी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा की ओर से राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने किरण चौधरी को राज्यसभा में भेजा था। किरण चौधरी का राज्यसभा के सदस्य के रूप में 9 अप्रैल 2026 तक का कार्यकाल है। किरण चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपनी बेटी और समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके एवज में भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को सहेजते हुए किरण चौधरी को राज्यसभा में भेजने का काम किया। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तोशाम से किरण चौधरी की बेटी श्रुति को अपना उम्मीदवार बनाया। तोशाम से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश की नायब कैबिनेट में भी स्थान दिया। हरियाणा की राज्यसभा सीटों का गणित हरियाणा की अन्य राज्यसभा सीटों की बात करें तो इनमें बीजेपी के रामचंद्र जांगड़ा 10 अप्रैल 2020 को राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक का है। इसी प्रकार से बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला जो 3 अप्रैल 2024 को राज्यसभा के सदस्य मनोनित हुए थे, का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक है। इसी प्रकार से बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्यसभा पहुंची किरण चौधरी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक का है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा का चुनाव लड़े कार्तिकेय शर्मा ने 2 अगस्त 2022 को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी, इनका कार्यकाल 1 अगस्त 2028 तक का है। हालांकि कार्तिकेय को बीजेपी की ओर से समर्थन दिया गया था। इसी प्रकार से बीजेपी की ओर से राज्यसभा में गए कृष्णलाल पंवार ने 23 अगस्त 2022 को शपथ ग्रहण की थी, जिनका कार्यकाल एक अगस्त 2028 तक था, लेकिन अब उनके इस्तीफे के बाद राज्यसभा में हरियाणा के हिस्से की एक सीट खाली हो गई है। बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत हरियाणा विधानसभा के ताजा आंकड़ों को देखे तो इस बार भारतीय जनता पार्टी के पास खुद के 48 विधायक है। इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायकों का भी बीजेपी को समर्थन हैं, जबकि कांग्रेस के 37 और इनेलो के 2 विधायक है। ऐसे में यह साफ है कि कोई भी अन्य दल राज्यसभा के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगा, जिससे बीजेपी उम्मीदवार का निर्विरोध राज्यसभा में जाना तय माना जा रहा है। राज्यसभा के लिए बीजेपी के दावेदार मौजूदा राजनीतिक हालात में कृष्णलाल पंवार के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट एक बार फिर से बीजेपी के पास जाती दिखाई दे रही है। ऐसे में इस एक सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी में कई दावेदारों के नामों की चर्चा हो रही है। इनमें भाजपा नेता प्रो. रामबिलास शर्मा, ओमप्रकाश धनखड़, ज्ञानचंद गुप्ता, संजय भाटिया और कुलदीप बिश्नोई के नाम चर्चा में हैं। हो सकता है कि अंदरखाते अन्य नेता भी लॉबिंग में जुटे हों मगर यह सीट किसके पास जाएगी, फिलहाल यह भविष्य के गर्भ में है। बहुमत नहीं होने के कारण विपक्ष की ओर से इस सीट के लिए किसी को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना बहुत कम है।  

हरविंद्र कल्याण भाजपा की टिकट पर लगातार तीसरी बार विधायक बने, अब बन सकते है प्रोटेम स्पीकर

चंडीगढ़ नायब सिंह सैनी पार्ट-टू में जहां पंजाबी समुदाय से संबंधित एक मात्र अनिल विज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। वहीं हरियाणा में रोड बिरादरी और कश्यप बिरादरी को मंत्रिमंडल तथा सत्ता पक्ष में अभी तक कोई भागीदारी नहीं मिली है। रोड बिरादरी का प्रभाव हरियाणा के कईं जिलों में काफी ज्यादा है। करनाल, नीलोखेड़ी, असंध, इसराना जैसी विधानसभा सीटों पर रोड बिरादरी का काफी वोट बैंक है। घरोंडा से रोड बिरादरी से संबंधित हरविंद्र कल्याण भाजपा की टिकट पर लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। रोड बिरादरी के नेता अतीत में ज्यादातर सरकारों में विधायक और मंत्री बनते रहे हैं, जिनमें ईश्वर सिंह रोड, चंदा सिंह, सुलतान जड़ोला, श्रीराम, चौधरी मुलतान सिंह जैसे बड़े नाम शामिल है। चौधरी मुलतान सिंह संयुक्त पंजाब में राज्य मंत्री और हरियाणा गठन के बाद डिप्टी स्पीकर भी रहे हैं। ईश्वर सिंह रोड भी हरियाणा विधानसभा में स्पीकर रहे हैं। वर्तमान में हरविंद्र कल्याण जो तीसरी बार विधायक बने हैं, उनकी गिनती केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निकटवर्तियों में होती है। भाजपा पार्ट-2 में भी दो विधायक रोड बिरादरी से जितकर आए थे, जिनमें से एक घरोंडा के हरविंद्र कल्याण और दूसरे निर्दलीय विधायक पुंडरी से रणधीर गोलन, जिन्होंने बीजेपी को समर्थन दे रखा था, उन्हें मंत्रिमंडल में कोई स्थान नहीं मिला था। भले ही हरियाणा में मंत्रिमंडल बनाने के लिए किसी भी सरकार में सीमाएं तय है। संख्या सीमित होने के कारण सबकों इसमें शामिल नहीं किया जा सकता। हरियाणा में स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, चीफ व्हीप यह तीन महत्वपूर्ण पद सत्ता  पक्ष की ओर से भरे जाने हैं। ऐसी चर्चा है कि घरोंडा से तीन बार भाजपा के विधायक बनकर हैट्रिक लगाने वाले हरविंद्र कल्याण को  स्पीकर बनाया जा सकता है। हरविंद्र कल्याण सुशिक्षित, बुद्धिजीवी तथा विधेयक कार्यों में महारत रखते हैं। विधानसभा में वह कईं कमेटियों में सदस्य तथा प्रमुख कमेटी में अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। विधानसभा में विधेयक कार्यों को करने वाली कमेटियों की कार्यप्रणाली की उन्हें बेहतरीन जानकारी है। मधुरभाषी, सहज व सरल स्वभाव के होने के साथ-साथ वह आरएसएस तथा बीजेपी के आला नेताओं की पसंद भी हैं। डिप्टी स्पीकर का पद पंजाब समुदाय से विधायक बने कृष्ण मिड्ढा या घनश्याम अरोड़ा को दिया जा सकता है और कश्यप बिरादरी से इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप को चीफ व्हीप बनाया जा सकता है। हरविंद्र कल्याण करनाल के लोकसभा चुनाव में जहां से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चुनाव लड़ा था, वहां चुनाव के संयोजक थे। उन्हीं दिनों करनाल के उपचुनाव में नायब सिंह सैनी विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपनी संगठनात्मक क्षमता और विरोधियों को भाजपा की ओर लाकर अपनी कार्यप्रणाली कल्याण पहले ही साबित कर चुके हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online