LATEST NEWS

सुरक्षा कर्मियों की सजगता से एम.पी. ट्रांसको में चोरी की बड़ी घटना टली

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के पारेषण भंडार में एम.पी. ट्रांसको की बहुमूल्य सामग्रियों की चोरी के प्रयास को नयागांव स्थित ट्रांसमिशन स्टोर में नियुक्त आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों की सक्रियता और सतर्कता ने नाकाम कर दिया। साहस और सजगता का परिचय देते हुए 3 चोरों को इन सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। गत दिवस अंधेरे का फायदा उठाकर प्रातः लगभग साढ़े तीन बजे नयागांव के ट्रांसमिशन स्टोर से बहुमूल्य आप्टिकल फाइबर केबल तथा ट्रांसमिशन टॉवर के क्षतिग्रस्त होने पर उपयोग में आने वाले इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम के पार्ट्स की चोरी कर 3 चोर मोटरसाइकिल से ले जाने का प्रयास कर रहे थे । ट्रांसमिशन स्टोर की ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों श्री रोहित यादव एवं श्री सुरेश यादव को जैसे ही चोरो को वारदात का अहसास हुआ, दोनों ने साहसपूर्वक एक चोर को रंगे हाथों धर दबोचा। दो चोर भाग गए थे जिन्हें स्टोर नंबर दो में तैनात सुरक्षा कर्मियों सुमित यादव व सिद्धांत यादव ने समय पर सूचना मिलने के कारण सूझबूझ का परिचय देते हुए बहाने से अपनी मोटर साइकिलों पर बैठाकर कब्जे में कर लिया। एम.पी. ट्रांसको के अधिकारियों ने गोरखपुर थाना में घटना की प्राथिमिकी दर्ज कराने आवेदन दिया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने सुरक्षा कर्मियों के साहस की सराहना करते हुए उनको बधाई दी है। साथ ही बहादुर कर्मचारियों को तत्काल कैश अवार्ड देने के लिये निर्देश दिए है। निर्देशानुसार बहादुर कर्मचारियों को प्रमाण पत्र तथा कैश अवार्ड प्रदान कर दिया गया है।  

पहले ही दिन एक्शन में दिखे ‘गब्बर’, विज ने अवैध स्टाल लगाने वालों को लताड़ा तो अधिकारियों को जमकर झाड़ पिलाई

अंबाला हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज आज पहले ही दिन मंत्रालय मिलने के बाद एक्शन में दिखे। अनिल विज कैंट बस स्टैंड पहुंचे और बस स्टैंड के स्टेशन सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया। विज ने अवैध स्टाल लगाने वालों को लताड़ा तो अधिकारियों को जमकर झाड़ पिलाई। हमेशा एक्शन में रहते हैं विज बता दें कि अनिल विज हमेशा एक्शन में रहते हैं। विज आज मंत्रालय मिलने के पहले ही दिन एक्शन में दिखाई दिए। परिवहन मंत्रालय मिलने पर अनिल विज ने सबसे पहले अंबाला कैंट बस स्टैंड का निरीक्षण किया। अनिल विज ने हर एक स्टॉल पर पहुंच अवैध स्टाल लगाने वालों को झाड़ लगाई तो वहीं अधिकारियों पर जमकर बरसे। विज ने बस स्टैंड पर ओवरफ्लो सीवरेज देखा तो विज का पारा और ज्यादा चढ़ गया। विज ने तुरंत स्टेशन सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। इस दौरान विज के समक्ष यात्रियों ने समस्याएं भी रखी, वहीं बस स्टैंड पर बैठने के उचित प्रबंध न होने पर भी विज खफा दिखाई दिए। अनिल विज ने कहा अभी मंत्रालय मिला है, सब खामियां दूर करेंगे और अवैध सिस्टम का हिसाब लेंगे। विज ने कहा कि वो बस में सफर भी करेंगे और खुद समस्याएं समझेंगे।

बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजातियों के घर हो रहे रौशन

भोपाल प्रदेश में तीन विशेष रूप से कमजोर व पिछड़ी जनजातियां (पीवीटीजी) बैगा, भारिया एवं सहरिया निवास करती हैं। इन पीवीटीजी परिवारों के समग्र कल्याण के लिये भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना चलाई जा रही है। इस योजना में प्रदेश की सभी पीवीटीजी बसाहटों को चरणबद्ध रूप से रौशन किया जा रहा है। इसके लिये पीएम जन-मन के तहत ही ‘हर घर बिजली योजना’ के अन्तर्गत तीन चरणों में 29 हजार 14 बसाहटों में रहने वाले सभी पीवीटीजी परिवारों के घरों को रौशन करने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले चरण में 10 हजार 952 बसाहटों में बिजली कनेक्शन मंजूर किये गये थे। दूसरे चरण 16 हजार 404 बसाहटों में कनेक्शन स्वीकृत किये गये। तीसरे चरण में 1 हजार 658 बसाहटों में बिजली कनेक्शन को मंजूरी दी गई। सभी पात्र व चिन्हित पीवीटीजी परिवारों को तीन चरणों में बिजली कनेक्शन देकर लक्ष्य पूर्ति के लिये तेजी से कार्यवाही की जा रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा अब तक 3 हजार 240 पीवीटीजी बसाहटों एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 5 हजार 147 पीवीटीजी बसाहटों, इस प्रकार कुल 8 हजार 387 पीवीटीजी बसाहटों में बिजली कनेक्शन प्रदान कर दिये गये हैं। पहला चरण 31 अगस्त 2024 को पूरा हो चुका है। दूसरा और तीसरा चरण 31 दिसम्बर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। 1.56 लाख परिवारों को नल कनेक्शन भी दिये गये पीएम जन-मन के तहत ‘हर घर नल से जल’ योजना के तहत शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिये भी भारत सरकार एवं राज्य सरकार संकल्पित है। इस योजना के अंतर्गत 3 लाख 15 हजार 82 पीवीटीजी परिवारों को चिन्हित किया गया था। इन लक्षित परिवारों में से अब तक 1 लाख 56 हजार 692 पीवीटीजी परिवारों के घरों में घरेलू नल कनेक्शन देकर इनके घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है। शेष परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने के लिये सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है।  

रीवा संभाग बनेगा मध्यप्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में औद्योगिक विकास का नया केंद्र

भोपाल रीवा संभाग, जो मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है, आज तेजी से एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। अपनी सांस्कृतिक धरोहर, प्राचीनता, प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता और खनिज भंडारों के साथ यह क्षेत्र निवेशकों के लिए अनगिनत अवसर प्रस्तुत करता है। यहां न सिर्फ औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना तैयार की गई है, बल्कि इसके पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व ने भी इसे और अधिक आकर्षक बना दिया है। रीवा संभाग के औद्योगिक क्षेत्र चोरहट्टा, गुड़ह बाईपास, और त्योथर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन क्षेत्रों में निर्माण सामग्री, कृषि आधारित उद्योग, धातु उद्योग, और खाद्य प्रसंस्करण जैसे उद्योग प्रमुखता से उभर रहे हैं। रीवा का हवाई संपर्क जुड़ने के बाद इन क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों की रफ्तार और भी बढ़ गई है, जिससे निवेशकों को माल की ढुलाई और उत्पादों की आपूर्ति में आसानी हो रही है। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर रीवा संभाग का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व इसे पर्यटन के नजरिए से भी महत्वपूर्ण बनाता है। यहां स्थित रीवा किला, गोविंदगढ़ का किला, और मुक्ति धाम जैसे स्थान न केवल ऐतिहासिक धरोहर हैं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, रीवा के साथ जुड़ी बघेलखण्ड की संस्कृति ने भी इस क्षेत्र को एक विशिष्ट पहचान दी है। खनिज और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता रीवा संभाग खनिज संसाधनों से समृद्ध है। यहां प्रचुर मात्रा में चूना पत्थर, डोलोमाइट, और बॉक्साइट जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो औद्योगिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन खनिज संसाधनों का दोहन स्थानीय उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराता है, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बल मिलता है। पर्यटन और पौराणिक महत्व रीवा संभाग अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। केऊटी जलप्रपात, चित्रकूट और सिद्ध बाबा जैसे स्थानों का पर्यटन महत्व है, जो न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र की धार्मिक धरोहर भी पर्यटन को बढ़ावा देती है। राष्ट्रीय राजमार्गों और मजबूत कनेक्टिविटी का लाभ रीवा संभाग से कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 30, NH 75 और NH 39) गुजरते हैं, जो इसे अन्य राज्यों से जोड़ते हैं और व्यापारिक गतिविधियों को आसान बनाते हैं। इन राजमार्गों के साथ ही अब हवाई संपर्क भी उपलब्ध है, जिससे माल की तेज और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होती है। रीवा की उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार से निकटता इसे एक लॉजिस्टिक हब के रूप में उभरने का अवसर प्रदान करती है, जिससे निवेशकों के लिए व्यापारिक गतिविधियां सरल हो जाती हैं। मजबूत आधारभूत संरचना और सरकारी प्रोत्साहन रीवा संभाग में उद्योगों को स्थापित करने के लिए मजबूत आधारभूत संरचना तैयार की गई है, जिसमें सस्ती औद्योगिक भूमि, बिजली और जल की बेहतर उपलब्धता शामिल है। सरकार की कर छूट, सस्ती दरों पर भूमि और प्रोत्साहन योजनाएं निवेशकों को इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। रीवा संभाग, अपनी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और औद्योगिक धरोहर के साथ, मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का तेजी से उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र बन रहा है। हवाई और सड़क संपर्क, प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता, और सरकार की नीतियां इसे निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाती हैं। आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सकता है, जिससे स्थानीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा।  

खाद्य मंत्री ने बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

भोपाल प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न डिपार्टमेंट के एचओडी के साथ बैठक कर समीक्षा भी की। मंत्री श्री  राजपूत ने कहा कि लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में और भी आवश्यक डिपार्टमेंट खोले जाएंगे। उन्होंने सफल कार्निया प्रत्यारोपण पर खुशी जताते हुए कहा कि सागर में ऐसी सुविधाएं मिलना शुरू हो गईं हैं जो संपूर्ण क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पहले जिन सुविधाओं का अभाव था वह धीरे-धीरे  अब पूरी  हुई हैं। यहां  नए डिपार्टमेंट भी खुले हैं और जिन डिपार्टमेंट्स की आवश्यकता है वह भी पूरी की जाएगी। खासकर यहां कैंसर की मशीन आना है । हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में यहां कैंसर अस्पताल खोला जाए। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर उनकी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा हुई है और स्वास्थ्य मंत्री  से भी बात हुई है।  सागर मेडिकल कॉलेज में जिन- जिन चीजों की आवश्यकता है उनकी जल्द ही पूर्ति किये जाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से लोगों की बहुत सी अपेक्षाएं हैं। यहां आ रहे मरीजों के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं की पूर्ति हो यह हमारा प्रयास रहेगा। विधायक शैलेंद्र जैन ने निरीक्षण के दौरान कहां की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब न्यूरो विभाग खोलने के लिए सभी तैयारी सुनिश्चित की गई है। शीघ्र ही यह विभाग कार्य करना शुरू करेंगे।   इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉक्टर पीएस ठाकुर ने बताया कि प्रसूति विभाग में डॉक्टरों की कमी है, उसको तत्काल पूरा किया जाए। अभी यहां प्रत्येक माह 1100 से अधिक प्रसव हो रहे हैं। महिला प्रसूति वार्ड की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर शीला जैन ने बताया कि डॉक्टरों की पूर्ति हो जाए तो हम लोग 2000 तक प्रसव कराने में सक्षम है। डॉक्टर सुनील सक्सेना ने सर्जरी विभाग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सर्जरी विभाग के साथ-साथ महिलाओं के स्तन कैंसर की भी जांच की जाती है एवं ऑपरेशन किए जा रहे हैं। नाक कान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर रीमा गोस्वामी ने मंत्री राजपूत को बताया कि नवजात बच्चों के बहरेपन की जांच प्रथम दिन से ही की जाती है एवं स्पीच थेरेपी भी की जा रही है। इसी प्रकार नेत्र विभाग के डॉ प्रवीण करें ने बताया कि यहां नेत्र प्रत्यारोपण होने से लोगों में कॉलेज के प्रति विश्वास बढ़ा है। हमें कॉलेज को नेत्रदान करने वाले दानदाता भी मिल रहे हैं।  आवश्यकता अनुसार व्यक्तियों का नेत्र प्रत्यारोपण किया जा रहा है।  

राजस्व मंत्री वर्मा बोले- जनजातीय समाज का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान्

बालौदाबाजार राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा बालौदाबाजार के शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती, जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीरनारयण सिंह, रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर  माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इतिहास के अध्ययन से ही वर्तमान और भविष्य संवरता है। जनजातीय समाज का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है। इस समाज के भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीरनारायण सिंह, रानी दुर्गावती, गुण्डाधुर,संत गहिरा गुरु,राजा प्रवीर चंद्र भंजदेव जैसे विभूति अवतरित हुए हैं। जनजाति समाज के लोग बहुत ही सरल, सहज  और संघर्षशील होते हैं। मान -सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए  यह समाज हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि पुरातन संस्कृति, संस्कार, रीति -रीवाज को जब तक सहेज के रखेंगे तब तक हमारी अस्तित्व रहेगी। सामजिक मूल्यों की जड़ों को मजबूत करना होगा। राजस्व मंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि आज देश के सर्वोच्च पद पर एक जनजाति समाज की बेटी आसीन है। हमारे प्रदेश के मुखिया भी जनजाति समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज की उत्थान के लिए पीएम जनमन योजना लागू किया है जिसके माध्यम से विशेष पिछडी जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। हमारी सरकार ने भी आदिवासियों के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनायें लागू की है। अखिल भारतीय वनवासी विकास समिति के युवा कार्य प्रमुख एवं मुख्य वक्ता वैभव सुरंगे ने जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में लवी मलाकी प्रथम, टिकेश ध्रुव द्वितीय एवं माधुरी कन्नौजे तृतीय स्थान वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में रेणु कुर्रे प्रथम, अरमान खंडेलवाल द्वितीय एवं पल्लवी जलहरे तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर स्काउट गाईड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद उपाध्यक्ष श्री ईशान वैष्णव,जनपद पंचायत सिमगा के सभापति अनुपम अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, नरेश केशरवानी,योगेश अग्रवाल,प्राचार्य डॉ ए.आर.सी. जेम्स, डॉ एस. एम. पाध्येय, डॉ ए. के. उपाध्याय सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

शिवनाथ नदी में कूदकर शख्स ने दी जान, सुसाइड नोट मिला

दुर्ग दुर्ग शहर से सटे शिवनाथ नदी पुल से कूदकर रविवार रात को एक और शख्स ने आत्महत्या कर ली. SDRF की टीम ने सोमवार को उसकी लाश नदी से बाहर निकाली. मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस को मृतक की कार से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि हल्दीराम के साहब और SS फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के कारण आज मैं ये काम करने जा रहा हूं, क्योंकि दोनों ने मेरा हिसाब नहीं बनाया. शिवनाथ नदी ब्रिज से छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाले शख्स की पहचान दुर्ग के दीपक नगर में रहने वाले रविराज रंधावा (48 साल) के रूप में हुई है. एसडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबे शख्स का शव आज बाहर निकाला. पुलिस को ब्रिज पर उसकी कार से एक सुसाइड नोट मिला है. मृतक ने आत्महत्या के लिए हल्दीराम के साहब और एसएस फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पर परेशान करने को वजह बताया है. रविराज रंधावा ने सुसाइड नोट में 17 अक्टूबर का डेट लिखा है. इसमें लिखा है कि “आज मैं हल्दीराम के साहब और SS फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के कारण ये काम करने जा रहा हूं, क्योंकि दोनों ने मेरा हिसाब नहीं बनाया. मेरा आप सबसे अनुरोध है कि मेरा पुराना पूरा हिसाब बनाया जाए और पैसा मेरे परिवार को दिया जाए. उसने आगे लिखा कि मेरे परिवार को कोई परेशान ना करे. जो भी पैसा है वो मेरे परिवार के अकाउंट में दिया जाए. मृतक ने यह भी लिखा है कि सुमित, सचिन और ZSM सर को इसकी जानकारी थी. SDRF प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार रात 11-12 बजे के बीच सूचना मिली थी कि पीपरछेड़ी ब्रिज के ऊपर एक लावारिश कार खड़ी है, और किसी युवक ने ब्रिज से शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की है. SDRF की टीम वहां पहुंचकर नदी में तैर कर शव को बाहर निकाला. पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.

मैंने अयोध्या विवाद का समाधान निकालने के लिए भगवान से प्रार्थना की थी: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

पुणे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं प्रतिदिन भगवान की पूजा करता हूं और मैंने अयोध्या विवाद का समाधान निकालने के लिए भगवान से प्रार्थना की थी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने पुणे जिले के खेड़ तालुका में स्थित अपने पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास केस है, मगर उसका समाधान नहीं मिल पाता है। अयोध्या विवाद में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, यह मामला लगभग तीन महीनों तक मेरे पास था। मैं भगवान के सामने बैठा और उन्होंने मेरे लिए भी एक रास्ता ढूंढ लिया। उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन भगवान की पूजा करता हूं और उस दिन भी मैंने ऐसा ही किया। मैं परमेश्वर के सामने बैठ गया और उनसे कहा कि अब आप मेरे लिए रास्ता ढूंढें। अगर आपको उनमें विश्वास है, तो भगवान आपके लिए एक रास्ता खोज देंगे। उनके सामने मैंने एक सवाल किया कि इससे बाहर निकलने का रास्ता कैसे खोजा जाए? मैंने भगवान से प्रार्थना की और मामले का फैसला करने से पहले उनसे मदद मांगी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि भगवान ने मेरे लिए भी एक रास्ता ढूंढ लिया। मैं हर जगह घूम चुका हूं। अनेक स्थानों के मंदिर देखे हैं। मुझे कन्हेरसर का श्री यामी देवी मंदिर बहुत पसंद है। श्री यामी देवी की कृपा से मैं भारत का मुख्य न्यायाधीश बन पाया। मुझे सम्मान देने के लिए मैं यहां के लोगों का आभारी हूं। बता दें कि 9 नवंबर 2019 को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, शरद बोबडे, धनंजय चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस. अब्दुल नजीर की पांच जजों की बेंच ने अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने इसी साल अयोध्या के राम मंदिर का दौरा किया था और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे।  

राजस्थान में बड़ी सफलता, अशोक जैन हत्याकांड में कोटा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

कोटा राजस्थान में कोटा के उद्योग नगर थाना में सितंबर महीने में हुए अशोक जैन हत्याकांड में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोटा की उद्योग नगर की पुलिस ने इस मामले में मारपीट कर हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों इनामी बदमाश हैं। इन पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। इस घटना की जानकारी देते हुए कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने बताया, ‘‘सितंबर महीने में कुछ अपराधियों ने प्रेम नगर गेट के पास एक साथ दो घटनाओं को अंजाम दिया था। एक घटना में एक महिला को गंभीर रूप से घायल किया था। साथ ही एक पुरुष, जिसका नाम अशोक जैन था, उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।” उन्होंने बताया, इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था। जिनके नाम महावीर, महेश और सत्य नारायण हैं। इन अपराधियों के खिलाफ लगातार एसएचओ उद्योग नगर की टीम और कई और टीमें कोटा, कोटा ग्रामीण, बारा, झालावाड़, मध्य प्रदेश के विभिन्न शहर में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस ने इसी दौरान तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।” उन्होंने आगे कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम सत्यनारायण और महावीर हैं। शेष बचा महेश नामक आरोपी को पकड़ने का प्रयास लगातार जारी है। महेश बहुत ही शातिर अपराधी है। पहले भी वह जब एक बार गिरफ्तार हुआ था और उसके बाद फरार हुआ था तो दो ढाई साल के कड़े प्रयासों के बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका था। हमारी टीम लगातार उसके पीछे है। हम जल्दी ही सफलता हासिल करने की दिशा में होंगे। किसी भी कीमत पर उसे ज्यादा दिनों तक बच के भागने नहीं दिया जाएगा। हम उसे जल्दी से जल्दी पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”  

22 अक्टूबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय जल पुरस्कार से करेंगी सम्मानित

रायपुर जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कांकेर जिले की मासूलपानी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को 11 बजे प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत कांकेर के नरहरपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मासुलपानी को श्रेष्ठ पंचायत श्रेणी में द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित करेंगी।                                                                                                       गौरतलब है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर पाटिल ने 14 अक्टूबर को श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें कांकेर जिले की मासुलपानी पंचायत सहित 38 विजेताओं के नाम शामिल है। यह पुरस्कार 9 श्रेणियों में दिए जाएंगे। कांकेर जिले की ग्राम पंचायत मासुलपानी जिला मुख्यालय से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। मासुलपानी में 5 राजस्व गांव शामिल हैं और ग्राम पंचायत का कुल क्षेत्रफल 1429 हेक्टेयर है। मासुलपानी पंचायत में 90 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है। जल संरक्षण के क्षेत्र में मासुलपानी पंचायत ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस ग्राम पंचायत में 161 जल शेड संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें 99 फार्म तालाब शामिल हैं। इसके अलावा, वर्ष 2023 के दौरान पंचायत द्वारा 39 नंबर ब्रशवुड, एक सामुदायिक तालाब डी-सिल्टिंग, 02 कुएं, 02 भूमिगत बांध, 03 गेबियन और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके चलते लोगों ने सिंचाई के लिए सतही जल का उपयोग करना शुरू कर दिया है। जल संरक्षण और इसके समुचित उपयोग की दिशा में इस नवाचार के लिए जिले की मासुलपानी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ पंचायतों की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है।

रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकराने से तीन लोगों की मौत

रायबरेली/मथुरा रायबरेली और मथुरा में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई है। रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक आपस में टकराने के बाद घटनास्थल पर मौजूद खंभे से भी टकरा गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है। यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई के पास की है। बताया जा रहा है तीन मृतकों में दो चचेरे भाई थे। युवाओं के मौत के बाद उनके घर में मातम का माहौल है। मृतक सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इन युवकों ने कुछ ही दिन पहले नई बाइक ली थी। इसके बाद रविवार रात में यह तीन युवक दो बाइक पर सवार होकर अपने मित्र के घर जाने के लिए निकले थे। सुबह जब दुर्घटनास्थल पर यह तीनों मृत अवस्था में मिले तो मौत के कारणों के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। इसके अलावा एक और भयंकर सड़क हादसे में मथुरा एक्सप्रेस-वे पर भी तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक एक वैगनार कार में सवार 5 लोग आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। जहां आगे चल रहे वाहन से टकराने से यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मुश्किल से तीनों मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला। यह यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 110 की घटना है।  

अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन पर कार्यशाला

भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अमृत परियोजना के अन्तर्गत भोपाल के पर्यावरण परिसर स्थित “एप्को’’ में शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण विषय पर 22 अक्टूबर मंगलवार को प्रात: 11 बजे कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण पर विचार करना है। कार्यशाला में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में वक्ता के तौर पर प्रमुख अभियंता‌श्री प्रदीप मिश्रा, कार्यपालन यंत्री श्री रवि चतुर्वेदी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही जल विशेषज्ञ, नीति निर्माताओं का “शहरी जल संसाधन प्रबंधन’’ विषय पर उद्बोधन होगा। कार्यशाला में 418 नगरीय निकायों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। यह कार्यशाला जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यशाला के निष्कर्षों से शहरी जल सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।  

बिजली कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय पर भरना होगा बिजली बिल, प्रबंध संचालक ने दिए निर्देश

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्ष्िातिज सिंघल ने कहा है कि अब कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रतिमाह समय पर बिजली बिल भरना अनिवार्य है। पिछली समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कंपनी के अंतर्गत कार्यरत सभी नियमित, संविदा अथवा बाह्य स्त्रोत अधिकारियों/कर्मचारियों पर विद्युत बिलों की कोई भी राशि बकाया नहीं रहे। इस संबंध में सभी वृत्त द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित कर नोड्यूज प्रमाण-पत्र सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंध संचालक ने कहा है कि कंपनी द्वारा लगातार सभी श्रेणी एवं सभी वर्गों के उपभोक्ताओं से विद्युत बिलों की बकाया राशि वसूली हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं, ऐसे में कंपनी के ही अधिकारी एवं कर्मचारियों पर विद्युत बिलों की राशि बकाया होना बिल्कुल भी उचित नहीं है।  

शासकीय कर्मचारियों को 28 अक्टूबर तक वेतन देने के आदेश जारी

भोपाल राज्य शासन ने माह अक्टूबर 2024 के वेतन/मानदेय/ पारिश्रमिक का भुगतान जो कि 1 नवम्बर 2024 को देय है दीपावली के पूर्व दिनांक 28 अक्टूबर 2024 एवं पश्चातवृति तिथियों में किया जाये। शासन ने यह भी निर्णय लिया है कि आउटसोर्स एजेंसी को भी आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक का भुगतान एवं सार्वजनिक उपक्रम/स्थानीय निकाय/विश्वविद्यालय/स्वशासी निकाय को परामर्श दिया है कि वह भी अपने वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपरोक्तानुसार कार्यवाही करें। इस संबंध में राज्य शासन ने द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।  

मध्यप्रदेश के 17 घुड़सवारों ने जूनियर नेशनल क्वालीफायर में मारी बाजी

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने जूनियर नेशनल घुड़सवारी क्वालीफायर-2024 में शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित की है। इन खिलाड़ियों ने ड्रेसाज और जंपिंग की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी जगह पक्की की। प्रमुख परिणाम अनुसार सीएचआई ड्रेसाज में आराध्या सिंह, दिव्यराज सिंह राठौर, जयवंत नवाले, जूनियर ड्रेसाज में एमडी हमजा अकील, विनीत परिहार, संस्कार राठौर, विनीत परिहार, यंग राइडर ड्रेसाज में भोलू परमार, भोलू परमार, मोक्ष पटेल ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया। जूनियर जंपिंग क्वालिफाइड राइडर में अर्जुन मलाया, हमजा अकील, विनीत सिंह, कार्तिक, चिल्ड्रन ग्रुप वन जंपिंग मे दिव्यराज सिंह, आराध्या सिंह, जयवंत नवाले, चिल्ड्रन ग्रुप 2 जंपिंग में कव्यांश गोरे, अनुराज विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ये सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक कैप्टन भगीरथ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने इन घुड़सवारों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह हमारे राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आज इन युवा घुड़सवारों ने राज्य का नाम रोशन किया है, भविष्य में ये राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदेश के साथ देश का नाम रौशन करेंगे। इस सफलता के साथ मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online