LATEST NEWS

मनेंद्रगढ़ के जेल बिल्डिंग रोड पर चला सरकारी बुलडोजर, अतिक्रमण हुआ जमींदोज

मनेंद्रगढ़ के जेल बिल्डिंग रोड पर चला सरकारी बुलडोजर, अतिक्रमण हुआ जमींदोज “मनेंद्रगढ़ के जेल बिल्डिंग रोड पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा सालों से जमा रखा था। प्रशासन ने आज इलाके को अतिक्रमण मुक्त करा लिया” “शहर में जहां कहीं भी अवैध कब्जा किया जाएगा वहां पर एक्शन लिया जाएगा। हमने पहले उनको सूचना दे थी पर वो मकान खाली कर नहीं हटे जिसके बाद कार्रवाई की गई-लिंगराज, एसडीएम  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी शासन की जमीन पर कुछ लोगों ने सालों से जेल रोड इलाके में कब्जा जमा रखा था। प्रशासन की टीम लगातार कब्जाधारियों को जगह खाली करने के लिए कह रही थी। तमाम कोशिशों के बाद भी लोग कब्जा छोड़ने के तैयार नहीं थे। आखिरकार प्रशासन ने नोटिस और चेतावनी देने बाद सरकार जमीन पर किया गया कब्जा हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा किया था उन लोगों ने वहां पर पर अपने घर बना लिए थे। शासन की ओर से उनको कई बार हटने के लिए कहा गया। तमाम कोशिश के बाद भी वो कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हुए।  जिसके बाद चैनपुर एसडीएम लिंगराज और तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस टीम के साथ बुलडोजर पहुंची। टीम ने एक एक कर सभी कब्जों को जमीदोज कर दिया। एसडीए ने कहा कि आगे भी आने वाले दिनों में अतिक्रमण पर एक्शन जारी रहेगा। एसडीएम और तहसीलदार ने लोगों को कहा कि सरकार जमीन पर कब्जा कर मकान बनाना गैरकानूनी है।  प्रशासन की सख्ती के बाद अवैध कब्जा करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। प्रसासन ने भी अतिक्रमण हटाने से पहले पूरी तैयारी कर ली थी। कब्जाधारी कोई हंगामा न खड़ा कर दें इससे निपटने के लिए भारी पुलिस भी तैनात कर दिया गया था।

मैरिटल रेप केस: पीड़ित पतियों का विरोध प्रदर्शन, ‘शादी के खेल में हर पति जाएगा जेल में…’ के लगाए नारे

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में अक्सर अपनी मांगों को लेकर कई तरह के संगठन धरना प्रदर्शन करते हैं. अपनी बात सरकार तक पहुंचाते हैं. कई बार विरोध में भी प्रदर्शन किए जाते हैं. दिल्ली में इस तरह के धरना प्रदर्शन यूं तो आम बात हैं. लेकिन रविवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बाहर एक ऐसा प्रदर्शन हुआ, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा. खासकर प्रदर्शनकारियों के नारों और तख्तियों ने. दरअसल, ये प्रदर्शन किसी सियासी संगठन या पार्टी का नहीं था, बल्कि ये था पत्नियों से पीड़ित पतियों का प्रदर्शन. ये लोग मैरिटल रेप को लेकर प्रस्तावित कानून का विरोध कर रहे थे. – शादी के खेल में, हर पति जाएगा जेल में. – बीवी करे तो प्यार, पति करे तो बलात्कार. – पत्नी के प्यार में, पति गया तिहाड़ में. – अगले जन्म मोहे बेटा ना कीजो. ..और ना जाने ऐसे ही कितने नारे रविवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बाहर गेट पर प्रदर्शन कर रहे करीब 75 लोग लगा रहे थे. ये नारे लिखी तख्तियां भी उनके हाथों में थीं. स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन करने वाले वो लोग थे, जो किसी ना किसी हाल में अपनी पत्नियों से पीड़ित हैं. उनके उत्पीड़न का शिकार बनें हैं या फिर उनकी ब्लैकमेलिंग का. इन लोगों में कुछ लोग तो ऐसे थे, जो कई साल से अपने बच्चों से भी नहीं मिले हैं. क्योंकि उनकी पत्नियों नें उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है. और कुछ बच्चों को उनके पिता से भी मिलने की इजाजत नहीं देती हैं. कुछ पति ऐसे हैं, कि वो अपना घर होते हुए भी किराए के मकानों में रहते हैं. दरअसल, ये सारे पत्नी पीड़ित प्रदर्शनकारी मैरिटल रेप को लेकर प्रस्तावित कानून का विरोध करने के लिए वहां जमा हुए थे. ये सभी अपने नारों और तख्तियों की वजह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे थे. दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता मनीष सिंधवानी इस प्रोटेस्ट का नेतृत्व कर रहे थे. वह खुद पत्नी पीड़ित रह चुके हैं. उन्होंने खुद शिकार बनने के बाद ऐसे लोगों की मदद करने का फैसला किया था, जो पत्नी से पीड़ित हैं. इसी के चलते उन्होंने न्याय प्रयास फॉउन्डेशन का आगाज किया. प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता मनीष सिंधवानी ने कहा कि अगर ये कानून पास हो गया तो हर घर में रहने वाले पुरुषों को रेपिस्ट बता कर जेल भेजा जा सकता है. मामूली झगड़े पर भी पत्नी पति को जेल भिजवा सकती है. पति को ब्लैकमेल किया जा सकता है. सहमति से संबंध की बात बात कही जाती है, लेकिन सवाल ये है कि सहमति कौन तय करेगा? रात की सहमति अगले दिन किसी भी विवाद या झगड़े के बाद बदली जा सकती है. मनीष सिंधवानी का कहना था कि पहले से ही महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर बने कानूनों का जमकर दुरुपयोग होता आया है. चाहे घरेलू हिंसा हो या दहेज उत्पीड़न या फिर यौन हिंसा. अधिकांश मामलों में महिलाएं इन कानून के नाम पर पति का उत्पीड़न करती आई हैं. ऐसे मे अगर ये नया कानून भी पास हो गया तो महिलाओं को पुरुषों के खिलाफ मिसयूज करने के लिए एक और कानून मिल जाएगा. एक प्रर्दशनकारी सुमित सिन्हा का कहना था कि अगर पुरुषों के खिलाफ एक तरफा ऐसे ही कानून बनते रहे, तो आने वाले वक्त में युवा शादी के नाम से भी कतराने लगेंगे और शादी जैसी संस्था भी बदनाम हो जाएगी. सुमित का दावा है कि पत्नी के कारण वो पिछले तीन साल से अपनी 6 साल की बेटी से मिल नहीं पाए हैं. न्याय प्रयास फॉउन्डेशन पीड़ित पतियों की कानूनी सहायता के लिए काम कर रही है. जिसमें बहुत से ऐसे पीड़ित पति भी आए हैं, जो खुद हिंसा और ब्लैकमेलिंग का शिकार हैं. जिनसे उनकी पत्नियां लगातार पैसे की मांग करती हैं. पैसा नहीं देने पर वे अपने पति और उनके माता-पिता के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कराती रहती हैं. कई मामलों में तो ऐसा भी देखा गया है कि पति को घर से बाहर निकाल कर उनकी संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया गया. आपको बता दें कि मैरिटल रेप को लेकर कानून अभी तक नहीं बना है और इस पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय में विचार-विमर्श चल रहा है. जिस पर अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होनी है. न्याय प्रयास फाउंडेशन इस कानून को पारित न किए जाने की मांग कर रही है. और लगातार इस कानून का विरोध कर रही है. संस्था का मानना है कि इस कानून सबसे अधिक दुरुपयोग होगा और विवाह संस्था विफल हो जाएगी.  

बुलंदशहर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट गिरा मकान, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कई घायल

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक घर में सोमवार की रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक मकान गिर गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान ढह गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर बहुत से लोग मदद के लिए दौड़कर आए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एसडीएम सीओ और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। यह हादसा सोमवार की रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दो मंजिला मकान में करीब 15-20 लोग थे। मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस मकान के मालिक राजुद्दीन की पत्‍नी रुखसाना की तबीयत खराब थी। उन्‍हें सिलेंडर से ऑक्‍सीजन दी जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। सिलेंडर लगाते समय फटा और ढह गया मकान पुलिस के मुताबिक, सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की आशापुरी निवासी राजू उर्फ रियाजुद्दीन शटरिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी 55 साल रुखसार का स्वास्थ्य खराब था, जोकि अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार को ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची थी। रुखसार को सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर घर लाया गया था। ऑक्सीजन सिलेंडर लगाते समय ही फट गया। तेज आवाज के साथ सिलेंडर फटा तो मकान का लेंटर गिर गया। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी और बड़ी संख्‍या में आम लोग रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। मलबे में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की हुई पहचान मकान मालिक राजुद्दीन (58), उनकी बीमार पत्‍नी रुखसाना (45), बेटा सलमान (11), बहू तमन्‍ना (24) और उसकी बेटी हिफजा (3) के शव मिले हैं। इन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया था। जहां डॉक्‍टर ने इन्‍हें मृत घोषित कर दिया है।

‘बाबा हमास’ J-K में बना रहा था नया आतंकी गुट, सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ ऐक्शन

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया रोधी शाखा (CIK) ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नए आतंकवादी संगठन के खिलाफ छापा मारा है। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन एलईटी की शाखा माने जाने वाले इस गुट का खात्मा करने के लिए घाटी के कई जिलों में मंगलवार को छापे मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके ने बड़ा अभियान चलाते हुए श्रीनगर, गांदरबल, बांदीपुरा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग और पुलवामा समेत कई जिलों में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान नए आतंकवादी संगठन के भर्ती मॉड्यूल को नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े माने जाने वाले इस नए समूह को पाकिस्तानी आतंकी की ओर से ऑपरेट किया जा रहा है। इस पाकिस्तानी आतंकवादी को उसके उपनाम ‘बाबा हमास’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि सीआईके अधिकारियों की छापेमारी अभी जारी है। ऐसे में इसे लेकर कुछ और अधिक जानकारियां सामने आने का इतंजार है। यह ऐक्शन ऐसे वक्त लिया गया है जब रविवार को गांदरबल में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें एक डॉक्टर और 6 मजदूरों की मौत हो गई। ‘2 विदेशी आतंकवादी गांदरबल हमले में थे शामिल’ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 2 विदेशी आतंकवादी गांदरबल हमले में शामिल थे। ये आतंकी संभवत: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके से घुसपैठ करके आए हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने यह हमला उस समय किया जब गांदरबल के गुंड में सुरंग परियोजना पर काम कर रहे मजदूर और अन्य कर्मचारी देर शाम अपने शिविर में लौट रहे थे। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को इस जघन्य कृत्य के अपराधियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के निर्देश और पूरी स्वतंत्रता दी गई है। उन्होंने कहा, ‘उन पर नजर रखी जा रही है और उन्हें मार गिराया जाएगा।’

‘नए जोडे 16-16 बच्चे पैदा करें…’ CM चंद्रबाबू नायडू के बाद अब CM स्टालिन ने जनसंख्या बढ़ाने पर दिया जोर

चेन्नई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में महिलाओं से राज्य में जनसंख्या स्थिर करने के लिए अधिक बच्चे पैदा करने के लिए कहा था। इसके सिर्फ दो दिन बाद ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक तमिल कहावत का हवाला देते हुए कहा है कि लोकसभा परिसीमन की प्रक्रिया लोगों को 16 बच्चे पालने के बारे में सोचने पर मजबूर कर सकती है। स्टालिन का यह बयान 21 अक्टूबर को चेन्नई में एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के दौरान आया। इस कार्यक्रम में स्टालिन ने जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने एक तमिल कहावत का उल्लेख किया “पथिनारुम पेत्रु पेरु वझवु वझगा,” जिसका अर्थ है 16 अलग-अलग तरह की संपत्ति अर्जित करना और समृद्ध जीवन जीना। मुख्यमंत्री ने कहा, “संसद परिसीमन प्रक्रिया लोगों को कई बच्चे पैदा करने और छोटे परिवार के विचार को त्यागने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है। परिणाम जो भी हो अपने बच्चों को तमिल नाम दें।” कार्यक्रम में स्टालिन ने कहा कि पहले बुजुर्ग नवविवाहित जोड़ों को 16 तरह की संपत्ति (पथिनारुम पेत्रु पेरु वझवु वझगा) पाने का आशीर्वाद देते थे, जिसमें प्रसिद्धि, शिक्षा, वंश, धन आदि शामिल थे, न कि 16 बच्चे। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे लोग समृद्धि के लिए छोटे परिवार को बढ़ाने में विश्वास करने लगे हैं। स्टालिन ने कहा, “उस आशीर्वाद का मतलब 16 बच्चे पैदा करना नहीं है, अब ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि लोगों को लगता है कि अब उन्हें सचमुच 16 बच्चे पैदा करने चाहिए, न कि एक छोटा और समृद्ध परिवार।” आपको बता दें कि भारत के दक्षिणी राज्यों को चिंता है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया संसद में उनके प्रतिनिधित्व को कम कर सकती है। इस साल फरवरी में तमिलनाडु विधानसभा ने परिसीमन प्रक्रिया का विरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था। चंद्रबाबू नायडू ने क्या कहा 19 अक्टूबर को अमरावती में एक रैली के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि आंध्र प्रदेश में जनसंख्या प्रबंधन की आवश्यकता है। यहां वृद्ध लोगों की संख्या में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा, “2047 तक हम अधिक युवा होंगे। 2047 के बाद अधिक वृद्ध लोग होंगे। एक महिला अगर दो से कम बच्चे जन्म देती है तो जनसंख्या कम हो जाएगी। यदि आप दो से अधिक बच्चों को जन्म देती हैं तो जनसंख्या बढ़ जाएगी।” आपको बता दें कि दक्षिणी राज्य की जन्म दर 1.6 तक गिर गई है। उन्होंने आशंका जताई कि वर्तमान स्थिति के जारी रहने से जन्म दर में 1 या उससे भी कम की गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में केलव वृद्ध लोग ही दिखाई देंगे। नायडू के बयान से राजनीतिक बखेरा चंद्रबाबू नायडू की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता जुपुडी प्रभाकर राव ने मुख्यमंत्री के लोगों से लगभग 10 साल पहले कम बच्चे पैदा करने और अब अधिक बच्चे पैदा करने के विजन की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया।

अपने बर्थडे से पहले सरफराज खान को मिला सबसे बड़ा तोहफा, उनके घर आया नन्हा मेहमान

नई दिल्ली बेंगलुरु टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार 19 अक्टूबर को 150 रनों की दमदार पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को दो दिन बाद सबसे बड़ी खुशी मिली। शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने पहला शतक जड़ा, जबकि दो दिन बाद सोमवार 21 अक्टूबर को वह पिता बन गए। उनके घर नन्हा मेहमान आया है। उनकी पत्नी रोमाना जहूर ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद सरफराज खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी। सरफराज खान और रोमाना जहूर की शादी पिछले साल अगस्त में हुई थी। सरफराज ने दो तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर कीं। एक में वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं और इस पर लिखा है कि यह लड़का है, जबकि एक तस्वीर में वह अपने पिता और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। सरफराज खान और उनके परिवार के लिए पिछले कुछ दिन बड़े उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान और पिता नौशाद खान का एक कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें मुशीर खान को चोट आई, लेकिन पिता नौशाद सुरक्षित रहे। इस वजह से वह मुंबई के लिए ईरानी कप में नहीं खेले। सरफराज खान ने वह मुकाबला खेला और दोहरा शतक जड़ा। इसके बावजूद उनकी भारतीय टीम में जगह नहीं बन रही थी, लेकिन शुभमन गिल को गर्दन में दर्द हुआ तो उनको टेस्ट टीम में फिर से मौका मिल गया। इसी साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने बेंगलुरु टेस्ट मैच की पहली पारी में तो खाता नहीं खोला, लेकिन दूसरी पारी में 150 रन बनाकर टीम इंडिया की वापसी कराई। हालांक बाद के बल्लेबाजों ने ज्यादा रन नहीं बनाए। ऐसे में टीम इंडिया को इस मैच में सिर्फ 106 रनों की बढ़त मिली थी और न्यूजीलैंड ने 107 रन दो विकेट खोकर बना दिए। 36 साल के लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने कोई टेस्ट मैच जीता था।

घर के अंदर फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, तलाक के बाद भी साथ

सिद्धार्थनगर यूपी के सिद्धार्थनगर में एक अधिकारी (अधिशासी अभियंता) की पूर्व पत्नी का शव पंखे से लटका मिला. मृतका मॉडलिंग फील्ड से जुड़ी हुई थी. शुरुआती जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. अधिकारी और मृतका ने लव मैरिज की थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया. हालांकि, पिछले कुछ महीने से वे साथ रह रहे थे. इसी बीच ये घटना हो गई. दरअसल, बीती शाम सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत इटवा में तैनात अधिशासी अभियंता संदीप कुमार की पूर्व पत्नी अंशी सोनी का उन्हीं के कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई. अंशी सोनी मॉडलिंग के करियर से जुड़ी थी और तलाक के बाद जून से ही संदीप के साथ रह रही थी. बताया जा रहा है कि अंशी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन की बीमारी से भी जूझ रही थी. कमरे में मिला शव रोज की तरह बीते दिन भी संदीप कुमार ऑफिस के लिए निकले. लेकिन जब शाम को लौटकर आए तो कमरे का दरवाजा खुला पाया. अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि अंशी पंखे से दुपट्टे से फांसी लगाकर लटकी हुई थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. लव मैरिज, तलाक, फिर साथ जानकारी के मुताबिक, ये कपल रायबरेली जिले का निवासी था. दोनों की उम्र में लगभग 15 वर्षो का अंतर है. संदीप कुमार 1982 में जन्मे थे, वहीं अंशी सोनी 1997 में. अंशी ने घर परिवार की रजामंदी के बिना संदीप से 2017 मे लव मैरिज की थी. दोनों कुछ वर्ष साथ रहे फिर 2022 में उनका तलाक हो गया. तलाक के बाद अंशी मॉडलिंग की दुनिया मे करियर बनाने दिल्ली चली गई. जबकि, संदीप अधिशासी अभियंता के पद पर सिद्धार्थनगर के विभिन्न नगर पंचायतो में कार्यरत रहे. वर्तमान में वह जिले की इटवा नगर पंचायत में अधिशासी अभियंता पद पर कार्यरत हैं और मुख्यालय स्थिति इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहते हैं. मृतका अंशी सोनी संदीप कुमार के मुताबिक, कल सुबह (21 अक्टूबर) लगभग 9 बजे वह ऑफिस गये और शाम 6 बजे अपने कमरे पहुंचे. कमरे का दरवाजा खुला था, अंदर देखा तो अंशी का शव पंखे से लटक रहा है. जिसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर की मदद से शव को पंखे से उतारकर बेड पर लिटा दिया. साथ ही अधिकारियों को सूचित किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिशासी अभियंता संदीप ने बताया कि अंशी से उनका दो साल पहले तलाक हो चुका है. जून में यहां घूमने-फिरने आई थी ताकि डिप्रेशन दूर हो सके. सबकुछ ठीक था, पता नहीं अचानक ये सब कैसे हो गया. सुसाइट नोट में उसने डिप्रेशन का उल्लेख किया है. पुलिस ने क्या बताया? मामले में सीओ सदर अरुणकांत सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि ईओ इटवा संदीप कुमार की एक्स वाइफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. दोनों किराये के मकान में रह रहे थे. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और बॉडी को कब्जे में लिया. शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. वहीं, ईओ द्वारा बताया कि मृतका मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाना चाहती थी, दिल्ली में रहती थी. जून से सिद्धार्थनगर उनके पास आई थी. हालांकि, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, डिप्रेशन में रहती थी. शायद इसी वजह से उसने फांसी लगाई है. फिलहाल, अब पुलिस इस मामले मे जांच-पड़ताल कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समग्र विकास से सभी की खुशहाली के द्वार खुलेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन की पहचान साधु-संतों से है। उज्जैन में हरिद्वार के तर्ज पर साधु-संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वर आदि को स्थायी आश्रम बनाने की अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक 12 वर्षों में एक बार होने वाला सिहंस्थ का आयोजन वर्ष 2028 में किया जाएगा। साधु-संतों को उज्जैन में आने, ठहरने, कथा, भागवत इत्यादि अन्य आयोजन के लिए पर्याप्त रूप से भूमि-भूखंड की आवश्यकता पड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा साधु-संतों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्थायी आश्रम बनाए जाने की योजना बनाई गई हैं। निजी होटल्स में साधु-संतों और श्रद्धालुओं को इस प्रकार के आयोजनों के लिए चुनौतियां आती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव  मेला कार्यालय, उज्जैन के ऑडिटोरियम में सिंहस्थ के संबंध में पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरिद्वार में जिस प्रकार साधु-संतों के अच्छे आश्रम बने हुए हैं, उसी प्रकार उज्जैन में भी साधु-संतों के स्थायी आश्रम बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से योजना को आकार दिया जाएगा। सिंहस्थ के दृष्टिगत सड़क, बिजली, पेयजल, जल-निकासी इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के लिए भी स्थायी अधोसंरचना का निर्माण भी होगा, जिससे अस्थायी निर्माण से होने वाली समस्याएं निर्मित न हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरिद्वार की तरह उज्जैन को धार्मिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए सभी जन-प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य-योजना तैयार की गई है। सुगम यातायात के दृष्टिगत फोर-लेन, सिक्स-लेन और ब्रिज जैसे स्थायी अधोसंरचना विकास के कार्य किए जाएंगे। सभी मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ साधु-संतों के लिए आश्रम निर्माण के कार्य समानांतर रूप से होंगे। समाज के इच्छुक सनातन धर्मावलंबियों के माध्यम से अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, आश्रम, चिकित्सा केंद्र, आयुर्वेद केंद्र आदि सार्वजनिक गतिविधियों के संचालन को भी प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन सहित प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। समग्र विकास से सभी की खुशहाली के द्वार खुलेंगे। सभी देव-स्थानों के आसपास हमारे धर्माचार्य आ जाए यह हमारी प्राथमिकता हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर को ही आश्रम निर्माण के लिए अनुमति इस प्रकार दी जाएगी कि एक हेक्टेयर के भूखंड पर 25 प्रतिशत पर ही भवन का निर्माण किया जा सकेगा। शेष 75 प्रतिशत भूखंड खुला रहेगा, जिसमें पार्किंग आदि व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त खुला स्थान रहे। आवासीय और कमर्शियल उपयोग के लिए इस प्रकार की अनुमति नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल महालोक बनने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन आते हैं। निरंतर धार्मिक आयोजनों का क्रम जारी रहता है, जो कि इसी को ध्यान में रखते हुए पूरी योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन-इंदौर सिक्स-लेन कार्य की टेंडर प्रक्रिया हो गई है। वहीं उज्जैन- जावरा ग्रीन फील्ड फोर-लेन मार्ग का शीघ्र भूमि-पूजन किया जाएगा। इस वृहद् योजना में इंदौर, उज्जैन, धार, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर आदि को विकसित किया जाएगा। उज्जैन के धार्मिक मूल स्वरूप को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर-उज्जैन मेट्रो ट्रेन संचालन की सैद्धांतिक स्वीकृति भी दी गई है। इसी के साथ उज्जैन, देवास, फतेहाबाद, इंदौर को जोड़ते हुए सर्किल वंदे मेट्रो ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा। इसकी गति मेट्रो ट्रेन की तुलना में अधिक होगी। रेल रूट के साथ उज्जैन के सभी मार्गों का भी सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उज्जैन से निकलने वाले सभी मार्ग फोर-लेन किए जाएंगे। वर्तमान एयर-स्ट्रिप का भी उन्नयन कर टेक्निकल रूप से एयरपोर्ट बनाया जायेगा, जिससे 12 महीने हवाई यातायात सुविधा भी उज्जैन को मिल सके।  

भाजपा की सदस्यता: 40,49,158 सदस्य आनलाइन बनाए गए, आफलाइन बनाए गए 09,60,500 सदस्यों की डाटा एंट्री जारी

रायपुर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए आहूत केंद्रीय समिति की बैठक में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की रिपोर्टिंग करके छत्तीसगढ़ की जानकारी प्रस्तुत की गई। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बैठक में बताया कि प्रदेश में पहाड़ी कोरवा समाज (पीवीजीटी) में भी भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे। बैठक में प्रदेश में चल रहे अभियान, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समाज में भाजपा सदस्यता, की प्रशंसा की गई। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश में भाजपा की सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख पार कर लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं को बधाई देते हुए सबके समन्वित पुरुषार्थ व पराक्रम को नमन किया है। विदित रहे, प्रदेश में विगत 3 सितम्बर से भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई थी। 19 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे तक भाजपा ने अपनी रिकॉर्ड सदस्य संख्या 50,09,658 के आँकड़े को पार कर लिया है। अब प्रदेशभर में सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान चल रहा है। सिंहदेव ने कहा कि भाजपा सदस्यता लेने के लिए प्रदेश में अभूतपूर्व उत्साह परिलक्षित हुआ और स्वस्फूर्त रिस्पॉन्स देकर ज्यादा-से-ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन का सुपरिणाम है। इस बार सदस्यता की विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया सुनिश्चित की गई थी, इसलिए इस अभियान में समय काफी लगा है। इधर इस पूरी अवधि में काफी तीज-त्योहार भी पड़े। बावजूद इसके, प्रदेश में भाजपा सदस्यों की संख्या 50 लाख पार हो जाना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश में 34,09,158 लोगों को फार्म भरकर सदस्यता दिलाई गई, 06.40 लाख सदस्य मिस्ड कॉल के जरिए बने। इस प्रकार 40,49,158 सदस्य आॅनलाइन बनाए गए। 09,60,500 सदस्य आॅफलाइन बनाए गए, जिनकी डाटा एंट्री जारी है।

अनूप जलोटा बोले ‘बिश्नोई समाज से माफी मांग लें सलमान खान’

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर काले हिरण शिकार मामले में सवालों के घेरे में आ गए हैं. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ चल रहे विवाद की वजह से एक्टर मुश्किल में हैं. अब गायक अनूप जलोटा ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी की है, उनका कहना है कि सलमान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांग लेनी चाहिए, जिससे ये मामला रफा दफा हो सके. अनूप जलोटा की रिक्वेस्ट सलमान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, इतना ही नहीं उनके घर पर भी गोलियां बरसाई जा चुकी हैं. इसके बाद से उनकी सिक्योरिटी हद से ज्यादा टाइट कर दी गई है. इन हमलों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली. हाल ही में एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या के भी तार सलमान खान से जोड़े गए. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कहा गया कि सलमान बिश्नोई समाज के मंदिर में जाएं और काले हिरण को मारने के लिए माफी मांगे. गैंगस्टर की इस डिमांड और सलमान को मुश्किल में देख सिंगर अनूप जलोटा ने एक रिक्वेस्ट की है. एबीपी न्यूज से अनूप ने कहा- मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ये समय इस बात पर विचार करने का नहीं है कि किसने मारा और किसने नहीं…. आपको ये समझना चाहिए कि सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की भी कथित तौर पर इसी वजह से हत्या की गई थी. अब, ध्यान इस विवाद को सुलझाने पर होना चाहिए. गलती किसने की सोचने का समय नहीं “मैं सलमान से एक छोटा सा अनुरोध करना चाहता हूं कि वो मंदिर में जाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए माफी मांगे और अपने परिवार और करीबी दोस्तों की रक्षा करें. मुझे यकीन है कि वो उनकी माफी स्वीकार करेंगे. सलमान को जाना चाहिए और फिर एक सुरक्षित जीवन जीना चाहिए. ये मामले को जटिल बनाने का समय नहीं है. चाहे उन्होंने हत्या की हो या नहीं, सलमान को माफी मांगनी चाहिए. झगड़े में फंसने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा.” बता दें, सलमान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद 1998 से शुरू हुआ. जब एक्टर पर काला हिरण शिकार का मामला दर्ज हुआ था. लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर में कोर्ट में पेशी के दौरान अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी. तब से सलमान को जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं. शिकार की ये घटना राजस्थान में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, जब लॉरेंस बिश्नोई उर्फ ​​बलकरन बरार पांच साल का था. इस इंसीडेंट ने बिश्नोई समुदाय को नाराज कर दिया, जो काले हिरण को पूजते हैं, उसका सम्मान करते हैं. सलमान इस मामले में मुख्य आरोपी थे और उन्हें 2018 में दोषी ठहराया गया था. हालांकि कोर्ट ने उन्हें बरी भी कर दिया था.  

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ए टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी की लंबे समय बाद टीम में वापसी

नई दिल्ली इशान किशन की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है और उन्हें आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में 15 सदस्यीय इंडिया ए टीम में शामिल किया गया। रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले महाराष्ट्र के गायकवाड़ को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। इंडिया ए की टीम मैके और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी और फिर पर्थ में सीनियर इंडिया टीम के खिलाफ तीन दिवसीय ‘इंट्रा-स्क्वाड’ मैच में हिस्सा लेगी। गायकवाड़ के अलावा टीम में अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन जैसे अन्य सलामी बल्लेबाज भी शामिल हैं क्योंकि भारत को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपने टेस्ट टीम में एक रिजर्व सलामी बल्लेबाज की आवश्यकता होगी। किशन को इस साल की शुरुआत में बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधों से हटा दिया गया था। इस प्रकार है कार्यक्रम भारतीय ए टीम और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच दो मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 31 अक्टूबर से शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 7 नवंबर से शुरू होगा। पहला मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जाएगा। इसी तरह दूसरा मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप कप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुश कोटियन।

मप्र में इंडी गठबंधन में फूट, बुधनी में उपचुनाव के लिए सपा ने अपना प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया

भोपाल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब उपचुनाव में भी आइएनडीआइए में फूट देखने को मिली है। केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के त्यागपत्र से रिक्त हुई बुधनी विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपना प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। सपा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से आए अर्जुन राय को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, आइएनडीआइए की शर्तों के अंतर्गत सपा विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस का साथ दे रहा है। बता दें कांग्रेस ने बुधनी में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल पर दांव लगाया गया है तो विजयपुर में आदिवासी दांव खेलते हुए मुकेश मल्होत्रा पर भरोसा जताया है। कांग्रेस प्रदेश सचिव रहे हैं राय राय कांग्रेस में प्रदेश सचिव रहे हैं। वह विधानसभा चुनाव के पहले से क्षेत्र में सक्रिय हैं। विधानसभा चुनाव में भी यहां से टिकट मांग रहे थे, पर कांग्रेस ने विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाया था। वह किसान नेता के रूप में सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र में पदयात्राएं भी कर चुके हैं। इस कारण कांग्रेस को उनके आने से बड़े नुकसान की आशंका है। राय जाट हैं। वह ओबीसी वर्ग से आते हैं। यही कारण है कि पार्टी सपा और अर्जुन राय को मनाने में लगी है। कांग्रेस बोली सपा से बनी थी सहमति कांग्रेस की प्रत्याशी चयन समिति के सदस्य शैलेन्द्र पटेल का कहना है कि अभी नामांकन और नाम वापसी के लिए समय है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यहां प्रत्याशी उतारने के पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. मनोज यादव के बीच बैठक भी हुई थी। मनोज यादव से भी राय ली गई थी। पूरी उम्मीद है गठबंधन का पूरा सहयोग कांग्रेस को मिलेगा। सपा मांग रही थी एक सीट सपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. मनोज यादव का कहना है कि हमने कांग्रेस से दो में से एक सीट मांगी थी, पर उन्होंने दोनों जगह प्रत्याशी उतार दिए। ऐसे में हमने भी बुधनी से अपना प्रत्याशी उतारा है। हमें भी जनता के बीच जाना है, इसलिए पार्टी का जनाधार खत्म नहीं कर सकते। आगे जो भी राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा वह होगा।

26 को आयुष विवि का तीसरा दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म होंगी शामिल

रायपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 26 अक्टूबर को विवि परिसर में 25 छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म गोल्ड मेडल प्रदान करेंगी। इस अवसर पर कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे। विवि के कुलपति प्रोफेसर पीके पात्रता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले 25 छात्र-छात्राओं में से 1 को 3, 6 को 2 और 18 को सिंगल मेडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के हाथों प्राप्त होगा। इसके अलावा 6 छात्र-छात्राओं को एमसीएच की उपाधि भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 6031 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान किया जाएगा और उन्होंने उम्मीद जताया कि हर वर्ष छात्रों को डिग्री प्रदान कर दिया जाए।

मोहम्मद शमी ने बताया, युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ की है और उन्हें भारतीय गेंदबाजी का भविष्य बताया

गुरुग्राम (हरियाणा) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ की है और उन्हें भारतीय गेंदबाजी का भविष्य बताया है। शमी ने खुद को 100 फीसदी फिट और गेंदबाजी के लिए तैयार बताया है। उनका मानना ​​है कि मयंक यादव और हर्षित राणा जैसे युवा भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं। चोट के बावजूद इस टूर्नामेंट में खेलने वाले 34 वर्षीय शमी ने 10.70 की शानदार औसत से 24 विकेट लेकर भारत को 2023 वनडे विश्व कप में उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। शमी अब अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। फरवरी में लंदन में सर्जरी के बाद यह तेज गेंदबाज बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी रिकवरी पर काम कर रहा है। शमी ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि हमारी तेज गेंदबाजी की ताकत वास्तव में बढ़ गई है। पहले हमारे पास कुछ ही गेंदबाज हुआ करते थे जो 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे, लेकिन अब बेंच पर बैठे गेंदबाज भी 145 से ऊपर की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। तेज गेंदबाजी में जिन नामों ने मुझे वास्तव में प्रभावित किया है उनमें से एक नाम मयंक यादव का है। वह वास्तव में प्रभावशाली हैं, वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो भविष्य में भारतीय तेज गेंदबाजी की बागडोर संभालेंगे।’ शमी ने कहा, ‘हमने 2014 से एक इकाई के रूप में काम किया है। भारत के पास कभी भी एक समय में तीन गेंदबाज नहीं थे जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकें। अब हमारे पास बेंच पर कुछ ऐसे हैं जो 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। यह पीढ़ी जानती है कि कैसे जवाबी हमला करना है और हमने विदेशों में यह दिखाया है।’

मध्यप्रदेश चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराने की ओर तेजी से बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चिकित्सा क्षेत्र में विश्व स्तरीय सेवाओं की ओर मध्यप्रदेश अग्रसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने इरकैड के इंदौर केंद्र के शुभारंभ समारोह को किया वर्चुअली संबोधित  मध्यप्रदेश चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराने की ओर तेजी से बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए हैं। वर्ष 2024-25 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 20 हजार 439 करोड़ रुपए का प्रावधन किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं की कार्य दक्षता बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विलय किया गया है। प्रदेश में अभी 17 शासकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। अगले सत्र से सिंगरौली और श्योपुर में शासकीय मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होंगे। इसके अलावा अगले दो वर्ष में 6 अन्य नए शासकीय मेडिकल कॉलेज संचालित होने लगेंगे। चिकित्सा महाविद्यालयों को पीपीपी मोड में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फ्रांस की संस्था इरकैड के इंदौर में केंद्र प्रारंभ होने पर कार्यक्रम को वीडियो कॉफ्रेंसिंग से संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरविंदो विश्वविद्यालय इंदौर के डॉ. विनोद भण्डारी को इस केंद्र की शुरूआत के लिए बधाई दी और केंद्र की सफलता की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में एमबीबीएस एवं पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे प्रदेश में योग्य चिकित्सकों की कमी न रहे। राज्य सरकार ने विश्व स्तरीय चिकित्सा अधोसंरचना विकसित करने के प्रयास किए हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज परिसरों में नए नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में चार नए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल प्रारंभ किए गए हैं। इसके अलावा ग्वालियर में एक हजार बिस्तर क्षमता का अस्पताल भी प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीपीपी माडल पर टेलिमेडिसिन सेवा से 1200 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोड़े गए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में 45 तरह की स्वास्थ्य जांचें हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहाकि इंदौर देश का फार्मा हब बन कर उभरा है। उज्जैन में सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से गंभीर रोगियों और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को एयर लिफ्ट कर उपचार के लिए भिजवाने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में हृदय की सर्जरी, कैंसर के उपचार और अंग प्रत्यारोपण के कार्य किफायती दरों पर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मेडिकल टूरिज्म क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भागीदारी के लिए डॉ. भंडारी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दूरबीन से सर्जरी का ज्ञान देने और मेडिकल रिसर्च की दृष्टि से फ्रांस की संस्था इरकैड के सहयोग से की गई शुरूआत प्रदेश में अपने तरह की विशिष्ट पहल है। यह केंद्र जनोपयोगी बने इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet