LATEST NEWS

‘ख्वाबों का झमेला’ में नजर आयेगी प्रतीक बब्बर और सयानी गुप्ता की जोड़ी

मुंबई, जियो स्टूडियोज और बावेजा स्टूडियोज की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘ख्वाबों का झमेला’ में प्रतीक बब्बर और सयानी गुप्ता की जोड़ी नजर आयेंगी। जियो स्टूडियोज और बावेजा स्टूडियोज एक बार फिर दानिश असलम द्वारा निर्देशित एक अनोखी रोमांटिक फिल्म कॉमेडी ख्वाबों का झमेला के लिए साथ आ रहे हैं। प्रतीक बब्बर, सयानी गुप्ता और कुबरा सैत अभिनीत यह फिल्म 08 नवंबर को जियो सिनेमा प्रीमियम पर प्रीमियर होगी। प्रतीक बब्बर ने कहा,दर्शकों को हंसाने से ज्यादा मुश्किल कुछ नहीं है। ख्वाबों का झमेला के साथ इस चुनौती को स्वीकार करना मजेदार था। यह फिल्म आत्म-खोज की एक मजेदार और दिल को छू लेने वाली यात्रा है। सयानी गुप्ता ने कहा, ख़्वाबों का झमेला की स्क्रिप्ट बहुत शानदार है। मज़ेदार, दुखद और वाकई शानदार। दानिश, अर्पिता और प्रतीक के साथ फिर से काम करना शानदार रहा और एक इंटिमेसी कोच की भूमिका निभाना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था। यह एक ऐसा विषय है जिसे भारतीय सिनेमा में वास्तव में नहीं दिखाया गया है। दानिश ने कहानी को हम सभी के लिए प्रासंगिक बना दिया। ठंड में शूटिंग करने से हमारा दिमाग खराब हो गया, लेकिन यह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं कभी नहीं भूल पाउंगी। निर्देशक दानिश असलम ने कहा,रोमांटिक कॉमेडी वापस आ गई है।मुझे लगता है कि ऐसी कहानियाँ बताने वाली भारतीय फ़िल्मों की कमी है, जहां प्यार बस एक स्वाइप की दूरी पर है। ‘मैं सेट पर ऊर्जा को स्क्रीन पर उतारने में दृढ़ विश्वास रखता हूँ और यह कलाकार जितने प्रतिभाशाली हैं उतने ही पागल भी हैं। प्रतीक, सयानी और कुबरा के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव था। ज्योति देशपांडे, पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और विक्की बाहरी द्वारा निर्मित और दानिश असलम द्वारा निर्देशित, ख्वाबों का झमेला प्यार में प्रतीक बब्बर, सयानी गुप्ता और कुबरा सैत की अहम भूमिका है।

तेलीबांधा शूटआउट प्रकरण में अमन 28 तक पुलिस रिमांड पर

रायपुर तेलीबांधा में पीआरएस बिल्डिंग गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर अमन साव को तेलीबांधा पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर में जिला न्यायालय एवं सत्र न्यायालय में पेश किया और पूछताछ बाकी रहने का हवाला देते हुए रिमांड की मांग की जिसे माननीय न्यायालय ने स्वीकार करते हुए आगामी पूछताछ के लिए अमन को 28 अक्टूबर तक रिमांड पर दिए जाने आ आदेश दिया। इस मामले में पहले ही 18 आरोपी जेल में बंद हैं।

सहारनपुर स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अनाज से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा रेल हादसा टला

सहारनपुर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त बड़ा रेल हादसा टल गया जब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अनाज से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी पंजाब के गुरुहरसहाय से मेरठ के बामहेड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब मालगाड़ी सहारनपुर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना सुबह 6 बजे की बताई गई है। सूचना पर रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी समेत रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास मालगाड़ी के आने-जाने के लिए अलग से ट्रैक बनाया गया है। देर रात को एक मालगाड़ी पंजाब जिले के फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से अनाज लेकर निकली थी। सुबह जब वो सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल की आगे की पटरियों को काटकर रवाना कर दिया गया है। मालगाड़ी के दो डिब्बे किन कारणों के चलते बेपटरी हुए इसकी जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी। बता दें कि हाल में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे थे। 13 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर एक खाली लोकल ट्रेन (ईएमयू) के दो डिब्बे पटरी से उतरे थे। घटना के बाद, चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच का स्लो ट्रैक तुरंत बंद कर दिया गया था। रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए फास्ट लाइन पर ट्रेन संचालन जारी रखा था। इससे पहले, 12 अक्टूबर को मैसूर से दरभंगा आने वाली ‘बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ ट्रेन, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यहां के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे।  

पंजाब सरकार के वित्त विभाग द्वारा सभी पेंशन देने वाले बैंकों को पत्र जारी किया गया, 30 अक्टूबर को जारी होगी पेंशन

चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पैंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, सरकार ने राज्य के पेंशनधारकों को अक्टूबर महीने की पेंशन 30 अक्टूबर, 2024 को जारी करने का फैसला लिया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के वित्त विभाग द्वारा सभी पेंशन देने वाले बैंकों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया है कि दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को है, जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पैंशनरों को अक्टूबर 2024 की पेंशन तिथि 30 अक्टूबर 2024 को जारी करने का निर्णय लिया है।इसलिए बैंकों को निर्देश दिया गया है कि पंजाब के सभी पेंशनधारकों को अक्टूबर 2024 की पेंशन का भुगतान 30 अक्टूबर 2024 को किया जाए।  

दो आई.पी.एस. अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें आई.पी.एस. गौरव तूरा व अभिमन्यु राणा के नाम शामिल

पंजाब पंजाब सरकार की तरफ से अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है, जिसके तहत आज 2 आई.पी.एस. अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। अतः जिन दो आई.पी.एस. अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें आई.पी.एस. गौरव तूरा व अभिमन्यु राणा के नाम शामिल हैं। पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच एक IAS अधिकारी का ट्रांसफर होने की खबर मिली है। जारी हुए सूची के मुताबिक, तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर परमवीर सिंह की जगह पर उक्त IAS अधिकारी राहुल को जिले का नया DC लगाया गया है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2024: पंजाब सरकार ने तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख का तबादला करके उनकी जगह IAS अधिकारी परमवीर सिंह को नियुक्त किया था। पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार की तरफ से अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है, जिसके तहत आज 2 आई.पी.एस. अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। अतः जिन दो आई.पी.एस. अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें आई.पी.एस. गौरव तूरा व अभिमन्यु राणा के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को अब कहां की जिम्मेदारी दी गई हैं, इस संबंधी ब्यूरो आप लिस्ट में पढ़ सकते हैं।

कैथल में सरकारी सिस्टम से किसान परेशान, ऊपर से रेट न आने के कारण किसानों को खाली हाथ जाना पड़ रहा: सेल्समेन

कैथल कैथल में किसानों को सरकारी सिस्टम का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, गेहूं के बीज का भंडार होने के बाद भी किसान को बीज नहीं मिल रहा, जिसका कारण है कि सरकार की तरफ से आज तक भी बीज का रेट तय नहीं किया गया, उधर गेहूं बिजाई का समय निकलता जा रहा है, गेहूं की बिजाई का सीजन जोरों पर होने के कारण किसानों को गेहूं के बीज की तुरंत आवश्यकता है, लेकिन किसान जब गेहूं का बीज उपलब्ध करवाने वाली सरकारी दुकान पर जाते हैं तो उनको एक ही जवाब मिलता है कि अभी सरकार की तरफ से बीज का रेट तय नहीं किया गया, किसान बीज मिलने की उम्मीद में हर रोज सरकारी बीज भंडार पर आते हैं लेकिन सरकार से रेट न आने के कारण मायूस होकर वापस लौट जाते हैं। समय पर बिजाई नहीं हुई तो बाद में कम उपजाऊ होगा बीज: किसान कैथल के किसान बलविंदर सिंह ने बताया कि गेहूं की बिजाई के लिए किसानों की जमीन तैयार है, अगर समय पर बिजाई नहीं हुई तो बाद में बीज कम उपजाऊ होगा, अगर समय पर बिजाई होगी तो पैदावार भी अच्छी होगी। अगर एक-दो दिन के अंदर सरकार ने बीज उपलब्ध नहीं करवाया तो किसानों को मजबूरन बीज प्राइवेट दुकान से खरीदना पड़ेगा, जो काफी महंगा मिलता है, जिससे किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी। इसलिए सरकार जल्दी से जल्दी बीज का रेट तय करें ताकि किसान समय पर गेहूं की बिजाई कर सकें। बालू गांव के किसान बलवान ने बताया कि सरकारी बीज केंद्र के गोदाम में माल बहुत है, परंतु उनको गेहूं का बीज नहीं मिल रहा, बिजाई का सीजन सिर पर है, आधे से ज्यादा किसानों ने बिजाई भी कर ली है लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक भी बीज का रेट तय नहीं किया गया। अगर किसानों को जल्दी बीज नहीं मिला तो उनके खेत खाली रह जाएंगे, और अब भी समय पर बीज नहीं मिला तो बाद में बीज को कोई नहीं खरीदेगा। जिससे सरकार को भी भारी नुकसान होगा। इसीलिए सरकार को जल्दी से जल्दी बीज का रेट तय करना चाहिए। ऊपर से रेट न आने के कारण किसानों को खाली हाथ जाना पड़ रहा: सेल्समेन सरकारी बीज केंद्र के सेल्समेन मोहित कौशिक ने बताया कि उनके केंद्र पर 6 अक्टूबर से बीज आया हुआ है, लेकिन ऊपर से रेट न आने के कारण किसानों को खाली हाथ जाना पड़ता है। वह जब भी इस बारे में अधिकारियों से बात करते हैं तो वह कहते हैं कि एक-दो दिन के अंदर रेट आ जाएगा। उनको उम्मीद थी कि सरकार की तरफ से आज के दिन रेट जरूर आ जाएगा परंतु आज भी नहीं आया। सेल्समेन मोहित ने बताया कि अब तक 15 सौ क्विंटल बीज की स्टेकिंग सेल काउंटर पर हो चुकी है। रेट न होने के कारण हम सेल शुरु नहीं कर पा रहे। उन्होंने बताया कि हर साल यहां से 5000 से अधिक क्विंटल बीज की सेल होती है। पूरे जिले में ऐसे चार बिक्री केंद्र हैं। आज बीज लेने पहुंचे किसान जरनैल सिंह, पाला राम, सुरजभान, नरेश कुमार, गुरमुख सिंह, विजय ने कहा कि गेहूं की बिजाई का समय चल रहा है। किसानों को बीज की तुरंत आवश्यकता है, लेकिन कैथल रोड स्थित बीज की सरकारी दुकान पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। किसानों ने कहा कि इस संबंध में वे कई बार अधिकारियों को सूचित करवा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा। किसानों ने मांग रखी कि सरकार जल्दी बीज के रेट निर्धारित करें ताकि किसानों को समय रहते बीज उपलब्ध हो सके।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 48 उम्मीदवार किए घोषित

नई दिल्ली कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की आज पहली सूची जारी की जिसमें नाना पटोले, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहब थोराट, विजय वडेट्टीवार, विश्वजीत कदम सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है। पार्टी ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को फिर साकोली से टिकट दिया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड़ दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे नागपुर दक्षिण पश्चिम, असलम आर. शेख मलाड पश्चिम, विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ब्रह्मपुरी उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे धीरज देशमुख को लातूर ग्रामीण से और अमित देशमुख को लातूर शहर से उम्मीदवार बनाया है। बाला साहेब थोराट के बेटे विजय थोराट को संगमनेर से तथा पूर्व मंत्री असलम शेख मलाड वेस्ट से उम्मीदवार बनाया है।  

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार

नई दिल्ली लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पैन इंडिया कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार हुए हैं. सभी शूटर्स की गिरफ्तारी पंजाब और अन्य राज्यों से की गई है. पुलिस ने शूटर्स के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने भी शिकंजा कसा. एनआईए ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है. अनमोल बिश्नोई उर्फ ​​भानु कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है. वह सिंगर-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आरोपी है. कौन है लॉरेंस का भाई, ज‍िसे NIA ने मोस्टवांटेड लिस्ट में क‍िया शामिल साल 2023 में जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. रिपोर्ट के मुताबिक वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था. अनमोल बिश्नोई कथित तौर पर अपने ठिकाने बदलता रहता है और पिछले साल उसे केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था. जानकारी में मुताबिक अनमोल बिश्नोई पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह जोधपुर जेल में सजा काट चुका है. अनमोल को 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था. बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी आया नाम बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में थे. हत्या करने वाले संदिग्ध तीन शूटरों ने हत्या से पहले एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप (स्नैपचैट) के जरिए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से बातचीत की थी. अनमोल बिश्नोई एक शूटर और साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर के संपर्क में था. अनमोल कनाडा और अमेरिका से आरोपियों के संपर्क में था. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दशहरा की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.  

उमर अब्दुल्ला सरकार के आते ही आतंकी वारदातों में इजाफा, 15 दिन में 19 का कत्ल

 श्रीनगर जम्मू-कश्मीर को 10 साल बाद चुनी हुई सरकार मिली है और उमर अब्दुल्ला अब मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद भी केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी हमले थमने की बजाय और बढ़ गए हैं। बीते 15 दिनों में ही अलग-अलग आतंकी हमलों में अब तक 19 लोग मारे जा चुके हैं। 24 अक्टूबर की शाम को कश्मीर के गुलमर्ग में फिर एक आतकी हमला हुआ, जिसमें दो आर्मी पोर्टर और दो जवान शहीद हो गए। यह हमला भी टूरिस्ट हॉटस्पॉट वाले इलाके में हुआ। यही नहीं यहां सेना की बड़ी संख्या में तैनाती रहती है। उसके बाद भी आतंकियों के सेना तक पहुंचने और उनको निशाना बनाने से सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक सुरंग के निर्माण की साइट पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 6 बाहरी मजदूरों और एक स्थानीय डॉक्टर का कत्ल कर दिया गया। इन लोगों पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और ज्यादातर लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पूर्व 18 तारीख को भी शोपियां में बिहार के एक मजदूर का कत्ल कर दिया गया था। इन घटनाओं के बीच एलजी मनोज सिन्हा ने सुरक्षा बलों को सख्ती बरतने और पुलिस एवं सेना को साथ मिलकर अभियान चलाने का आदेश दिया है। फिर भी अब तक कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है। बीती रात को सेना और आतंकियों के बीच छिड़े संघर्ष ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है। बारामूला, पुंछ, शोपियां, गांदरबल और कश्मीर समेत ज्यादातर इलाकों में सुरक्षा बलों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल ज्यादातर जगहों पर सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और कई जगहों पर कैंपिंग बढ़ा दी गई है। 9 अक्टूबर को भी एक लापता सैनिक का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ था। खबर थी कि सैनिक को अनंतनाग से आतकियों ने अगवा कर लिया है। अंत में उनका शव ही बरामद किया गया। जवान की पहचान हिलाल अहमद भट के तौर पर हुई है। इस बीच गुरुवार को सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में राजनाथ सिंह और होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग की। वहीं भाजपा के एक नेता ने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा तब तक नहीं मिल सकता, जब तक सुरक्षा के हालात सुधर नहीं जाते। उन्होंने उमर अब्दुल्ला सरकार के आते ही आतंकी वारदातों में इजाफे की ओर भी इशारा किया। माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में शांति पूर्ण चुनाव और सरकार गठन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन बौखला गए हैं और वे लोगों पर हमले कर रहे हैं। इसी के चलते ऐसी स्थिति पैदा हुई है। बारामूला आतंकी हमले पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बारामूला आतंकी हमले पर उन्होंने कहा, ‘इस रियासत में ऐसा होता रहेगा। जब तक इस समस्या से निकलने का रास्ता नहीं निकलेगा, तब तक यह नहीं रुकेगा। मैं 30 साल से देख रहा हूं कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं।’ फारूक ने कहा कि हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं, तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? हमारा भविष्य बर्बाद करने के लिए? उन्हें अपने देश को देखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे फिर अपील करता हूं कि वे इसे रोकें और दोस्ती का रास्ता खोजें। अगर दोस्ती नहीं की गई तो भविष्य बहुत मुश्किल होगा। मैं इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं।’ जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गुरुवार को किए गए आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 2 जवानों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। सैन्य बल के साथ काम करने वाले 2 कुलियों की कल मौत हो गई थी। तीन सैनिकों सहित चार लोग घायल हुए थे जिनमें से दो सैनिकों ने बाद में दम तोड़ दिया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग से छह किलोमीटर दूर आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर हमला दिया। बूटापथरी इलाके में सेना के वाहन पर तब गोलीबारी की जब वह अफरावत रेंज में नागिन चौकी की ओर जा रहा था। अधिकारियों ने कहा कि यह क्षेत्र पूरी तरह से सेना के कब्जे में है। उमर अब्दुल्ला बोले- हालिया हमले गंभीर चिंता का विषय जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी में हालिया हमले गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘उत्तरी कश्मीर के बूटापथरी क्षेत्र में सेना के वाहनों पर हमले की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर है, जिसमें कुछ लोग हताहत हुए हैं। कश्मीर में हालिया हमले गंभीर चिंता का विषय हैं।’ अब्दुल्ला ने कहा कि मैं इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और जान गंवाने वाले लोगों के प्रियजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि घायल पूरी तरह और शीघ्र स्वस्थ हों। पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी हमले की निंदा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘बारामूला में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले से स्तब्ध और दुखी हूं। इसकी स्पष्ट रूप से निंदा करती हूं और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करती हूं।’

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर फिर शुरू होगा सीआईडी

मुंबई, लोकप्रिय जासूसी सीरियल सीआईडी सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर फिर से शुरू होने जा रहा है। सोनी चैनल पर सीआईडी की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी। सीआईडी ऐसा सीरियल है, जिसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला सीरियल होने का श्रेय प्राप्त है। इस सीरियल में शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव ने मुख्य किरदार निभाये हैं। यह सीरियल 20 वर्षो तक लगातार प्रसारित किया गया। छह साल के बाद सीआईडी सोनी इंटरटेनमेंट टेलिवजन पर वापसी करने जा रहा है। मेकर्स की तरफ से सीआईडी की नई सीरीज का एलान सोशल मीडिया पर कर दिया गया है। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सीआईडी के नए सीजन का पहला वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ यह जानकारी दी गई है कि सीआईडी की अगली सीरीज का फर्स्ट प्रोमो वीडियो 26 अक्टूबर को सोनी टीवी पर लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, अपने कैलेंडर को मार्क कर लीजिए, 26 अक्टूबर को एक धमाकेदार प्रोमो वीडियो ड्रॉप किया जाएगा।

हरियाणा में 9 हजार युवाओं ने छोड़ी नौकरी, अपने आप को किया तृतीय श्रेणी में अपडेट

चंडीगढ़ हरियाणा में करीब नौ हजार युवाओं ने चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां छोड़कर तृतीय श्रेणी की नौकरियां ज्वाइन की है। ये वे युवा हैं, जिन्होंने चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में रहते हुए स्वयं को अपग्रेड किया और अपनी योग्यता व मैरिट के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल स्थान हासिल करते हुए तृतीय श्रेणी की नौकरियां प्राप्त की हैं। तृतीय श्रेणी की नौकरियां ज्वाइन करने के लिए ही हरियाणा के विभिन्न विभागों व बोर्ड-निगमों में कार्यरत ग्रुप-डी यानी चतुर्थ श्रेणी के हजारों युवाओं ने नौकरी छोड़ी है। सरकारी सेवाओं में रहते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखने और खुद को अपग्रेड करने का लाभ इन युवाओं को मिला है। 18 अक्टूबर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-सी व डी के 25 हजार पदों के नतीजे घोषित किए गए थे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास अभी तक इस तरह का कोई अधिकृत डाटा नहीं है कि ग्रुप-डी के कितने कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी है, लेकिन मोटे तौर पर इसे नौ से साढ़े नौ हजार माना जा रहा है।

अंबाला के सिविल अस्पताल में आपसी लड़ाई के बीच आम जनता इधर-उधर भटकती हुई नजर आई

अंबाला अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में शुक्रवार को MRI करने वालों की आपसी लड़ाई के कारण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपसी लड़ाई के बीच आम जनता इधर-उधर भटकती हुई नजर आई। आम जनता सुबह से सिविल अस्पताल में MRI के लिए के काफी देर तक बैठे रहे। आज सिविल अस्पताल में MRI करने वालों की आपसी लड़ाई के कारण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टाफ ने आपस मे झगड़े के चलते MRI ही नहीं की। जिससे सारा काम ठप्प पड़ गया। बताया जा रहा है पहले मरीजों की फाइल तैयार कर दी फिर उन्हें फाइल वापिस करके जाने को कह दिया जा रहा है। वहीं मरीजों ने बताया कि हम सुबह से यहां पर आए हुए हैं। हमारा बच्चा सिविल अस्पताल में एडमिट है। आज बच्चे की खाली पेट एमआरआई होनी है। पहले इन्होंने बहाना स्टाफ न आने का लगाया, पता नहीं इनकी क्या आपसी बात हुई है। पहले इन्होंने फाइल ले ली और अब वापिस कर दी। हम सुबह से धक्के खा कर परेशान हो चुके हैं। Diagnostic Centre के मालिक ने बताया कि हॉस्पिटल स्टाफ ने मेरे स्टाफ के साथ झगड़ा किया। इसलिए एमआरआई नहीं हो रही। झगड़े का कारण कुछ नहीं है, बस यह फार्मों को लेकर या कभी किसी कारण को लेकर झगड़ा करते हैं।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत दिए जाने वाले 10 लाख रुपये के लोन की लिमिट को बढ़ाकर 20 लाख रुपये …..

नईदिल्ली  दिवाली (Diwali) से पहले मोदी सरकार (Modi Government) अपने कारोबार को फैलाने और विस्तार  देने की योजना बना रहे उद्यमियों को बड़ी सौगात दी है. अब उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) के तहत पहले के मुकाबले डबल लोन मिल सकेगा. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मुद्रा लोन (Mudra Loan) की लिमिट को मौजूदा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है. सरकार ने इस फैसले को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 23 जुलाई, 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करते हुए ये एलान किया था कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत दिए जाने वाले 10 लाख रुपये के लोन की लिमिट को बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया जाएगा. अब इस एलान को लागू कर दिया गया है. वित्त मंत्रालय ने कहा, इस लिमिट को बढ़ाये जाने से मुद्रा स्कीम का जो लक्ष्य है उसे हासिल करने में मदद मिलेगी और ऐसे नए उद्यमी जिन्हें फंड की जरूरत है उन्हें अपने कारोबार के ग्रोथ और विस्तार करने के लिए अब ज्यादा फंड उपलब्ध कराया जा सकेगा.    मौजूदा समय में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में शिशु, किशोर और तरुण नाम से तीन कैटगरी है जिसके तहत लोन दिया जाता है. अब तरुण प्लस (Tarun Plus) नाम से नए कैटगरी को लॉन्च किया गया है. मुद्रा योजना में शिशु के तहत 50,000 रुपये तक का लोन देने का प्रावधान है. किशोर स्कीम के तहत अपना कारोबार करने वाले 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक मुद्रा लोन ले सकते हैं. तरुण स्कीम के तहत 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन देने का नियम है. जिन कारोबारियों ने तरुण योजना के तहत लिए गए कर्ज को सफलतापूर्वक लौटा दिया है उन्हें अपने कारोबार के ग्रोथ और विस्तार करने के लिए तरुण प्लस कैटगरी के तहत 10 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये का लोन अब मिल सकेगा.   प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये तक के लोन पर गारंटी कवरेज क्रेडिट गारंटी फंड फॉर माइक्रो यूनिट्स (Credit Guarantee Fund for Micro Units) के तहत दिया जाएगा. 

आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए हरियाणा का जवान शहीद, चना के बाद से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

सिरसा जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सिरसा का रहने वाले जीवन सिंह शहीद हो गए। जीवन सिंह के शहीद होने की सूचना उनके परिवार को आज 25 अक्टूबर शुक्रवार को दे दी गई। जीवन सिंह का पार्थिव शरीर सिरसा के गांव रोहण लाया गया। आज शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जीवन सिंह के शहीद होने की सूचना के बाद से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन का कहना है कि जीवन सिंह साल 2016 राजपूताना राइफल में भर्ती हुआ था। जीवन सिंह की शादी 4 साल पहले कोमल से हुई थी, उनकी दो बेटियां थीं। जीवन सिंह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात थे। वीरवार 24 अक्टूबर की रात को उन्हें सूचना मिली कि इलाके में आतंकवादी है, जिसके बाद जीवन सिंह ने निडर होकर आतंकवादियों का सामना किया। बेटे के शहीद होने पर उनके पिता सुखदेव सिंह का कहना है कि “मुझे गर्व है कि मेरा जीवन सिंह भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुआ”।  मुठभेड़ में जीवन सिंह को कई गोलियां लगी, लेकिन जीवन सिंह आखिरी तक लड़ता रहा। घायल जीवन सिंह को सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज सुबह 5 बजे शुक्रवार को सेना के अधिकारी ने शहीद होने की सूचना जीवन सिंह के घरवालों को दी।

3000 से अधिक पदों पर रेलवे में आवदेन का आखिरी मौका, 12वीं पास करें अप्लाई

 नई दिल्ली  आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल की तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रेलवे में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट लेवल के ऑनलाइन आवेदन 21 सितंबर से शुरू हुए थे. आवेदन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर है. अंडरग्रेजुएट लेवल कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2022 पद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361 पद जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990 पद ट्रेन्स क्लर्क: 72 पद कुल खाली पद: 3445 शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) परीक्षा या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए, जबकि एसएसी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों का केवल पास होना काफी है. आयु सीमा अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की उम्र 1 जनवरी 2025 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी/एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये और सभी महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करने होगी.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live