LATEST NEWS

दो दशक से सक्रिय नेक्सेस को नहीं तोड़ पाए वन बल प्रमुख, डीएफओ फिर जोड़ रहे हैं मनमानी शर्ते

 The forest force chief could not break the nexus that has been active for two decades, the DFO is again adding arbitrary conditions उत्तम शर्मा कमेटी द्वारा बनाई गई शर्ते डस्टबिन में  उदित नारायण  भोपाल। दो दशकों से जंगल महकमें में बने सीएफ-डीएफओ और सप्लायर्स नेक्सस को तोड़ने में वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव का नेक-नियति प्रयास भी असफल नजर आ रहैं है। वन बाल प्रमुख के निर्देश पर तैयार निविदा की एकजाई शर्तें को दरकिनार बैतूल उत्तर- पश्चिम, बड़वानी बुरहानपुर, खंडवा के डीएफओ सप्लायर्स के इशारे पर अपनी शर्ते अलग से जोड़ दे रहे हैं। कुछ डीएफओ को तो मंत्री के नाम पर शर्तें बदलवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।  पिछले दिनों एक दर्जन से अधिक डीएफओ ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसमें बुरहानपुर डीएफओ ने बीआईएस (BIS) की शर्ते जोड़ दी है। जबकि  उत्तम शर्मा कमेटी द्वारा बनाई गई निविदा की शर्तों में बीआईएस (BIS) की शर्त का उल्लेख नहीं है।  चैनलिंक फेंसिंग और बार्बेड वायर की निविदा में BIS शर्त जोड़कर फारेस्ट अफसरों ने महज तीन-चार बड़े कारोबारियों के बीच 70-80 करोड़ का बंदरबांट करना है। मध्य प्रदेश में चैनलिंक फेंसिंग के लिए BIS लाइसेंस केवल दो कंपनियों—मौर्य वायर और नवकार ग्रेनाइट्स—के पास है। इसी प्रकार बार्बेड वायर के कारोबार में BIS लाइसेंस सिर्फ तीन कंपनियों—मौर्य वायर (इंदौर), नवकार ग्रेनाइट्स (मंदसौर), और मां शारदा वायर (मंडला) के पास हैं। इसके अलावा चैनलिंक फेंसिंग: कोई भी कंपनी BIS लाइसेंस प्राप्त नहीं है। बार्बेड वायर: BIS लाइसेंस चार से पांच कंपनियों के पास है। अन्य डीएफओ द्वारा आमंत्रित निविदा में प्रीबीड मीटिंग में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने और प्रस्तावित चैनलिंक फेंसिंग के कंपार्टमेंट की फोटो अनिवार्य रूप से निविदा प्रपत्र में सबमिट करने के लिए कहा है। अब सवाल यह उठता है कि इंदौर और अन्य शहरों के सप्लायर्स बिना जानकारी के जंगल में स्पॉट कहां ढूंढते फिरेंगे? सूत्रों से खबर यह भी आ रही है कि डीएफओ अपने पसंदीदा सप्लायर के साथ एक फॉरेस्ट गार्ड भेजकर फोटो क्लिक करने में मदद करवा रहे हैं। इसी प्रकार प्रीबिड बैठक से सप्लायर के बीच समझौता होने लगा है और इससे कंपटीशन खत्म होने का खतरा बढ़ गया है।  प्रतिस्पर्धा बढ़े, मध्यम वर्ग को अवसर मिले वन बल प्रमुख श्रीवास्तव ने नेक्सस को तोड़ने और लघु एवं मध्यम वर्ग के कारोबारी को अवसर प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश के लिए एक जैसी शर्तें बनवाई। इन शर्तों को तैयार करने में अपर प्रधान मुख्यमंत्री वन संरक्षक उत्तम शर्मा के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई। कमेटी ने महीनों मंथन कर एक समान शर्तों का ड्राफ्ट तैयार किया। नई शर्तों का ड्राफ्ट सभी सीसीएफ, सीएफ और डीएफओ को भेजा गया। प्रदेश की कुछ डीएफओ द्वारा आमंत्रित निविदा की शर्तों में न तो एकरुपता है और न ही शर्मा कमेटी द्वारा तैयार शर्तों का अक्षरश: पालन किया गया है। वन बल प्रमुख बनने के बाद से असीम श्रीवास्तव को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि टेरिटोरियल में बैठे डीएफओ और सीएफ कमीशन बाजी का खेल खेलने के लिए मनमानी शर्तें जोड़ रहे हैं। इसके कारण मध्य और लघु कारोबारी प्रतिस्पर्धा से बाहर होते जा रहे हैं।  क्या खरीदी होती है वन विभाग में हर साल चैनलिंक, वायरवेड, टिम्बर पोल्स, रूट ट्रेनर्स, मिट्टी, गोबर एवं रासायनिक खाद की खरीदी में बड़े पैमाने पर खरीदी होती है। सबसे अधिक खरीदी कैंपा फंड से की जा रही है। इसके अलावा विकास और सामाजिक वानिकी (अनुसंधान एवं विस्तार ) शाखा से भी खरीदी होती है। विभाग के उच्च स्तरीय सूत्रों की माने तो कुल रिलीज बजट की 18 से 20% धनराशि कमीशन के रूप में टॉप -टू – बॉटम बंटती है। यानि सप्लायर्स को हर साल लगभग 10-12 करोड़ कमीशन में बांटने पड़ते हैं। राजनीतिक दबाव में बदल दी जाती है शर्तें  मैनेजमेंट कोटे से फील्ड में पदस्थ आईएफएस अधिकारी राजनीतिक दबाव के आगे झुक जाते हैं। इसके बाद वे सप्लायर्स के अनुसार शर्तें जोड़-घटा कर कमीशनबाजी के खेल से जुड़ हैं। इस खेल में उन्हें तब अफसोस होने लगता है जब उनके खिलाफ जांच शुरू होने हो जाती है। इसी खेल से जुड़े तत्कालीन छतरपुर डीएफओ वन अनुराग कुमार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन कर रहा है। बालाघाट मुख्य वन संरक्षक अरविंद प्रताप सिंह सेंगर के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। सूत्रों की माने तो एक दर्जन से अधिक डीएफओ के खिलाफ शिकायतें विभागीय विजिलेंस में लंबित है।

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये बाजार में स्‍वाहा

नई दिल्‍ली आज सुबह से ही शेयर बाजार में गिरावट देखी गई. शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कम नुकसान पर रहा है, लेकिन धीरे-धीरे यह गिरावट तेज हो गई और देखते ही देखते निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये बाजार में साफ हो गए. सबसे ज्‍यादा बैंक निफ्टी, स्मॉल कैप, मिड कैप इंडेक्‍स में गिरावट देखी गई. Nifty Bank 1100 अंक से ज्‍यादा टूट चुका था, जबकि Sensex में 900 अंकों की गिरावट आई. इसके अलावा, निफ्टी में 300 अंकों के आसपास गिरावट रही, जो 24100 के नीचे कारोबार कर रहा था. निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्‍वाहा! पिछले कुछ दिनों से तिमाही नतीजे और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार निकासी के कारण भारतीय शेयर बाजार दबाव में कारोबार कर रहा है. सेंसेक्‍स और निफ्टी में हर दिन गिरावट देखी जा रही है. आज तो मिडकैप और स्‍मॉलकैप वाले पोर्टफोलियो ऐसे टूटे जैसे शेयर बाजार में सुनामी सी आ गई. BSE लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.8 लाख करोड़ रुपये घटकर 435.1 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. यानी कि एक दिन के दौरान ही निवेशकों की वैल्‍यूवेशन में करीब 10 लाख करोड़ रुपये की कमी आई. करीब 19% टूटा ये शेयर सुबह सेंसेक्‍स मामूली तेजी के साथ 80,187.34 अंक पर खुला था, ज‍बकि इसके दिन का हाई लेवल 80,253.19 था. हालांकि बाजार बंद होने तक सेंसेक्‍स -663 अंक टूटकर 79,402.29 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 218.60 अंक गिरकर 24,180.80 पर क्‍लोज हुआ, जो आज सुबह 24,418.05 पर खुला था. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 20 शेयर गिरावट पर रहे, जबकि 10 शेयरों में तेजी रही. Indusind Bank के शेयर 18.79 फीसदी तक गिरकर 1038 रुपये पर थे.

विधायक के बेटे की गिरफ्तार को लेकर आदिवासी समाज नाराज, कार्रवाई नहीं होने पर घेरेंगे थाना

बेमेतरा साजा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज आदिवासी समाज ने आज कलेक्टर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है. आक्रोशित समाज के लोगों ने 26 अक्टूबर तक अल्टीमेटम देते हुए कहा, आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है. अगर यही स्थिति रही तो पूरा समाज साजा थाना का घेराव कर आंदोलन करेगा. गौरतलब है कि विगत दिनों साजा विधायक पुत्र कृष्णा साहू ने ग्राम चेचानमेटा के आदिवासी युवक की जमकर धुनाई की थी, जिससे समाज में काफी आक्रोश पनप रहा है. लगातार जिला और पुलिस प्रशासन से समाज कार्रवाई की मांग कर रहा है पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद हमें पुलिस वालों ने गुमराह करते हुए विधायक निवास ले गए थे और हम लोगों पर माफी के लिए दबाव बनाया गया. पहले से ही दस्तावेज तैयार कर राजीनामा के लिए हस्ताक्षर कराने का प्रयास कराया गया, लेकिन हम कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वही इस पूरे मामले पर पुलिस उल्टा हम लोगों पर लूट की धारा लगाकर कार्रवाई कर दी और पीड़ित आदिवासी युवक को अंदर कर दिया गया है. पीड़ित युवक पर लगे लूट का आरोप निरस्त हो, आरोपी की गिरफ्तारी हो मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन समझौता करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन आदिवासी समाज आरोपी कृष्णा साहू की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं. इस मामले में आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष मुरीत मंडावी ने कहा कि समाज ने 26 अक्टूबर को थाने के घेराव का आह्वान किया है. समाज की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो और पीड़ित युवक पर लगाए गए लूट के आरोप को निरस्त करें.

गुरुग्राम, भिवानी, चरखीदादरी, सोनीपत, जींद और हिसार में हवा खराब, सैनी सरकार की कृत्रिम बारिश की तैयारी

 सोनीपत पराली जलाने के मामलों में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद हरियाणा सरकार ने किसानों पर सख्ती और बढ़ा दी है। वीरवार को प्रदेशभर मेें किसानों पर 50 नई एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि पराली जलाने के ताजा केस केवल छह सामने आए। यह सभी मुकदमे पराली जलाने के पुराने मामलों में दर्ज किए गए। वहीं, सरकार ने फैसला किया है कि धान का सीजन खत्म होने तक निगरानी और कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी। प्रशासन अब किसानों पर केवल जुर्माना लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जुर्माना वसूलने पर जोर दिया जाएगा। दूसरी ओर, हरियाणा के शहरोंं में हवा की गुणवत्ता खराब होती देख वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर ने अधिकारियों से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। राव ने कहा कि दूसरे देशों में कृत्रिम बारिश कराई जाती है, इसलिए यहां भी इसकी संभावना तलाशी जा रही है। खासकर एनसीआर के जिलों में ऐसा करने की तैयारी है। इसके लिए विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार तक मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा। उम्मीद है कि इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। हरियाणा में अब तक कुल 686 स्थानों पर पराली जलाई जा चुकी है। इनमें से 334 किसानों पर कुल 8.45 लाख रुपये जुर्माना किया जा चुका है। हालांकि 242 स्थानों पर आग लगने की पुष्टि नहीं हो पाई है। इनके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर विभाग ने 383 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और 24 अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किया है। वहीं, अब तक कुल 177 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। वीरवार को 19 और किसानों की मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री की गई है। अब तक 404 किसानों खाते में रेड एंट्री हो चुकी है। जुर्माने के नाम पर केवल खानापूर्ति नहीं होगी हरियाणा में इससे पहले किसानों से जुर्माना वसूली को लेकर सख्ती नहीं बरती जाती रही है। किसान यहां एक बड़ा वर्ग है और दो बार सरकार किसान आंदोलन भी देख चुकी है। इसी कारण केवल जुर्माने के नाम पर खानापूर्ति की जाती रही है। चूंकि अब सुप्रीम कोर्ट में चार नवंबर को सरकार ने जवाब देना है, ऐसे में कार्रवाई के साथ-साथ वह वसूली पर भी जोर देगी। सूत्रों के अनुसार, अब तक जुर्माना की बेहद कम राशि ही वसूली जा सकी है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में अपने फील्ड के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। छह शहरों की हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हरियाणा के छह शहरों में हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं है। पिछले पांच दिन से इन शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक औसतन 200 से अधिक है। इनमें गुरुग्राम, भिवानी, चरखीदादरी, सोनीपत, जींद व हिसार शहर शामिल हैं। इन सभी छह शहरों का एक्यूआई वीरवार को भी 200 से लेकर 300 के बीच रहा। गुरुग्राम में स्माॅग का कहर बढ़ता जा रहा है। आसमान में धूल के कण साफ दिखाई दे रहे हैं जिस कारण किरणें जमीन तक नहीं पहुंच पा रही। तीन दिन पहले सड़कों पर विजिबिलिटी 100 मीटर तक थी। अब यह करीब 50 मीटर तक रह गई है। एक्यूआई 200 से ज्यादा ही चल रहा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को एक्यूआई खराब श्रेणी में रह सकता है। शनिवार और रविवार को फिर से हवा बेहद खराब होने की आशंका है। देश में सबसे अधिक हवा दिल्ली की खराब है। यहां का एक्यूआई 306 दर्ज किया गया।    

कपिल शर्मा ने किया खुलासा: बैंक बैलेंस हुआ शून्य, दी दिवालिया होने की बात

कॉमेडियन और एक्टर्स कपिल शर्मा भारत के सबसे अमीर टीवी पर्सनैलिटी बन गए हैं। ऐसा ही कुछ दावा मीडिया में किया गया है। उन्होंने छोटे-छोटे स्टूडियो के सामान लोगों को छोड़ दिया है और खुद आगे निकल गए हैं। वैसे देखा जाए आज वह पैसे वाले और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। लेकिन वह एक बार भी दिवालिया हो गए। बैंक का बैलेंस जीरो हो गया था और वह खुद डिप्रेशन में चले गए थे। फिल इट इन योर सोल पॉडकास्ट के एक एपिसोड में कपिल शर्मा ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है। साथ ही ग्लोबल स्टार बनने के सफर पर भी बोले हैं। उन्होंने बताया कि जब वह मुंबई आए तो उनकी जेब में सिर्फ 1200 रुपए थे और एक बार ऐसा भी हुआ जब दिन में उन्हें एक वक्त का खाना भी नहीं मिला। कपिल शर्मा का बैंग बैलेंस जीरो हो गया कपिल शर्मा ने अपने बैंक बैलेंस के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वह एकदम जीरो कैसे हो गया था। उनका कहना है, ये हाल तब हुआ, जब उन्होंने दो फिल्में बनाईं। कपिल ने कहा कि वह सारा पैसा बर्बाद कर बैठे थे और लाइफ के सबसे मुश्किल दौर में चले गए थे और इसी वजह से वह डिप्रेशन का भी शिकार हो गए थे। कॉमेडियन ने कहा, ‘मेरा दिमाग खराब हो गया था। मैंने दो फिल्में बनाईं।’ कपिल शर्मा ने कहा, ‘दरअसल, ऐसा हुआ था कि मेरे पास बहुत सारा पैसा था और मैंने सोचा कि पैसे से निवेशक बन जाऊं।’ लेकिन कोई भी सिर्फ पैसे से निर्माता नहीं बन सकता। वास्तुशिल्पियों की सोच अलग होती है। निर्माता बनने के लिए अलग तरह की ट्रेनिंग होती है। मैंने बहुत सारा पैसा बर्बाद कर दिया और मेरा बैंक बैलेंस जीरो हो गया।’ कपिल शर्मा की नेट वर्थ ने बताया कि उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने उन्हें मस्किल टाइम में कैसे सपोर्ट किया था। उन्हें बाहर जाना था. साथ ही वह पैसे लेकर चला गया, बाकी आराम के कारण भी वह डिप्रेशन में चला गया। बता दें कि कॉमेडियन की नेट वर्थ 300 करोड़ रुपये है। वह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रही हैं।

बदल रहा है मौसम, आंखों का रखें खास ख्याल

इन दिनों मौसम में बदलाव हो रहा है। इस परिवर्तन के साथ ही आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आम तौर पर प्रदूषण और तनाव से आंखों पर निगेटिव असर पड़ता है लेकिन बदलते मौसम में आपकी सेंसिटिव आंखें जल्दी एडजस्ट नहीं कर पाती। ऐसे में आपकी आंखों को खास देखभाल की जरूरत है। यहां जानिए कुछ टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपनी आंखों की सही देखभाल कर सकते हैं। थकान से बचें: आंखों में खिंचाव, थकान या कोई अन्य तकलीफ न हो इसके लिए कम्प्यूटर या मोबाइल पर काम करते समय पलकों को लगातार झपकाते रहें। कम्प्यूटर के मॉनिटर को अधिक समय तक लगातार नहीं देखें बीच-बीच में काम को रोक दें और आंखों को आराम दें। खुद न बनें डॉक्टर: लोग दुकान पर ही आंखें टेस्ट करवाकर चश्मा बनवा लेते हैं। यह ठीक नहीं है। आंखों का परीक्षण किसी नेत्र विशेषज्ञ से करवाकर ही चश्मा बनवाना चाहिए। खूब पानी पीएं: अक्सर सर्दियों में लोग पानी का सेवन कम मात्रा में करते हैं लेकिन सेहत के लिहाज से यह सही नहीं है। इस कारण शरीर में तरल की कमी होने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। शरीर में नमी बनाए रखने के लिए दिन में कम से कम 5 लीटर पानी पीना चाहिए। कंप्यूटर के सामने बैठने का सही तरीका: कंप्यूटर पर यदि अधिक काम करना पड़ता है तो पॉश्चर सही रखना भी जरूरी है। इसके अलावा काम के वक्त पर्याप्त रोशनी का विशेष खयाल रखें। मोबाइल इस्तेमाल करने की गलत आदत: मोबाइल का प्रयोग लेटकर न करें साथ ही अंधेरे में मोबाइल स्क्रीन किसी भी स्थिति में नहीं देखें। ई-बुक के बजाय सीधे बैठकर पुस्तक पढ़ने की आदत डालें।  

हरियाणा विधानसभा का सत्र आज से शुरू , राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सबसे सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई

रोहतक हरियाणा विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सबसे सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। जिसके बाद कादियान अन्य विधायकों को शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने वाले विधायकों में 40 विधायक ऐसे होंगे जो पहली बार शपथ लेंगे, इनमें भाजपा के 23 और कांग्रेस के भी 13 विधायक शामिल हैं। हरियाणा विधानसभा में विधायक पद की शपथ समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिन विज, अरविंद शर्मा भी पहुंचे हैं। शपथ समारोह के दौरान विधायक हरविंदर कल्याण और आदित्य सुरजेवाला ने विधायक पद की शपथ ली है। विधानसभा में नहीं दिखेगी ये बुलंद आवाज इस बार पूर्व सीएम मनोहर लाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा, कंवरपाल गुर्जर व जेपी दलाल की आवाज सुनने को नहीं मिलेंगी। इनमें से मनोहर लाल केंद्र में पहुंच गए हैं तो किरण चौधरी राज्यसभा में। वहीं, कई विधायक चुनाव हार गए हैं।

कॉफी पिएं और रहें डिप्रेशन से दूर

कई सारे काम एक साथ संभालते-संभालते आप पर तनाव हावी होने लगता है। जिसके कारण आप चिड़चिड़े हो जाते हैं और कोई काम पूरे मन से नहीं कर पाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे एक कप कॉफी आपकी मदद कर सकती है। शोध के अनुसार कॉफी सिर्फ तरोताजा ही नहीं रखता बल्कि वह याददाश्त मजबूत करने के साथ तनाव के असर को भी कम करती है। कैफीन दिमाग के एक मैकेनिज्म को ब्लॉक कर देता है जो शरीर में तनाव के विभिन्न लक्षण पैदा करता है। इस मैकेनिज्म के ब्लॉक होने पर तनाव के लक्षण दूर हो जाते हैं। ये इस बात के संकेत हैं कि कैफीन का एंटीडिप्रेसिव असर होता है और वह सोचने की ताकत बढ़ाता है। शोधकर्ताओं की मानें तो नियमित तनाव के कारण लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं, वे डरने लगते हैं और कोई फैसला लेने की हालत में नहीं रहते। वे ठीक से सोच नहीं पाते, ये सब तनाव के चलते होता मुख्य नतीजे हैं। दरअसल तनाव पैदा करने वाला तत्व आडेनोसिन दिमाग की कोशिका के एक ज्वाइंट से जुड़ जाता है। इससे तनाव के लक्षण पैदा होते हैं। यदि कैफीन तनाव पैदा करने वाले तत्व को दबा दे तो तनाव के लक्षण पैदा नहीं होते।  

महाकाल की भस्म आरती में भक्तों के लिए भी VIP व्यवस्था, रात 2 बजे सीधे मिलेगा प्रवेश

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान अब सामान्य दर्शनार्थियों को भी वीआईपी सुविधा प्राप्त होगी। आम भक्तों को रात 2 बजे मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर में चेकिंग के बाद सीधे मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। नए समय पर प्रवेश की यह व्यवस्था दीपावली से पहले लागू हो सकती है। दर्शनार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए परिसर में सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दर्शन अनुमति पास पर भी नए समय का उल्लेख किया जाएगा। इस दौरान भक्तों को रात में पानी पिलाने के लिए भी कर्मचारी तैनात रहेंगे। शौचालय आदि की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। महाकाल दर्शन: अभी यह व्यवस्था लागू है     वर्तमान में श्रद्धालु भस्म आरती दर्शन के लिए रात 10 बजे से कतार में लग रहे हैं। महाकाल मंदिर में प्रतिदिन तड़के 4 बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाती है। मंदिर समिति द्वारा प्रतिदिन करीब 1700 श्रद्धालुओं को भस्म आरती दर्शन की अनुमति दी जाती है।     वीआईपी भक्त रात 2 बजे सीधे मंदिर पहुंचते हैं तथा चेकिंग के उपरांत सीधे मंदिर में प्रवेश करते हैं। वहीं, सामान्य दर्शनार्थी रात 10 बजे से दर्शन की कतार में खड़े हो जाते हैं। इस व्यवस्था से महिलाएं, बच्चे तथा वृद्ध श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।     तीन दिन पहले भस्म आरती व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने दर्शनार्थियों की इस परेशानी को देखा तथा व्यवस्था में परिवर्तन का निर्णय लिया। उनके मार्गदर्शन में ही आम लोगों के लिए भी वीआईपी दर्शन की प्लानिंग बनी है। वीआईपी की तरह आएं सामान्य भक्त     महाकाल के दरबार में आम भक्त भी वीआईपी है। जब प्रोटोकाल के अंतर्गत आने वाले श्रद्धालु रात 3 बजे मंदिर पहुंचते हैं, तो आम भक्त सारी रात क्यों परेशान होता रहे। अब सामान्य दर्शनार्थियों को भी प्रोटोकाल की सुविधा प्राप्त होगी, वे अब रात 10 बजे नहीं बल्कि रात 2 बजे मंदिर पहुंचेंगे। जांच के बाद उन्हें सीधे मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। – गणेश कुमार धाकड़, प्रशासक भक्तों तक ऐसे पहुंचाएंगे जानकारी     दर्शन अनुमति पास पर रात 2 बजे प्रवेश का समय अंकित किया जाएगा।     अनुमति के SMS में भी अब नए समय रात 2 बजे प्रवेश का उल्लेख रहेगा।     महाकाल मंदिर परिसर, हरसिद्धि, चारधाम मंदिर क्षेत्र में सूचना बोर्ड लगेंगे।     कंट्रोल रूम से लगातार उद्घोषणा कर भक्तों को नए समय की जानकारी देंगे।   उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बनने के बाद से ही यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है,पहले महाकाल मंदिर में रोजाना 20 से 30 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे, लेकिन अक्टूबर 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद यहां आने वाले भक्तों की संख्या में चार गुना तक बढ़ोतरी हो गई है। यह संख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गई है। देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान महाकाल की तड़के सुबह 4 बजे होने वाली भस्मारती के दर्शन करना चाहते हैं। बता दें कि मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ दो दिन पहले भस्मारती निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि भस्मारती के दर्शन के इच्छुक सामान्य श्रद्धालुओं को रात 11 बजे से कतार में लगना पड़ता है, इसके बाद 3 से 4 स्थानों पर रोककर उनकी चेकिंग की जाती है, जिससे कि श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी इसी परेशानी को देखते हुए मंदिर प्रशासक ने नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है और दीपावली से पहले यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस दौरान सामान्य श्रद्धालुओं को अब 11 बजे से लाइन में नहीं लगना होगा, बल्कि उन्हें रात 2 बजे महाकाल मंदिर के मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर वाले गेट से लाइन में लगकर दर्शन करने जाना होगा। फॉर्म लेने के लिए भी रातभर नहीं खड़ा रहना पड़ेगा महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि मंदिर समिति ने सामान्य श्रद्धालुओं के लिए 300 सीट की फ्री सुविधा दे रखी है। एक दिन पहले पहुंचने वाले श्रद्धालु रात में लाइन में लगकर सुबह फॉर्म लेते थे और फिर उसे भरकर जाते थे। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को भी बदला जाएगा, अब श्रद्धालु रात में ही 10 बजे के करीब फॉर्म ले जाएंगे और सुबह 8 बजे के बाद आकर अपनी परमिशन बनवा लेंगे, इससे श्रद्धालु को रात भर लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। वर्तमान में श्रद्धालुओ को रात भर लाइन में खड़े रहकर सुबह 6 बजे फॉर्म दिया जाता था। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ का कहना है कि हम इस व्यवस्था को एक-दो दिन में लागू करने जा रहे हैं। भस्म आरती के लिए तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। अब भी आम श्रद्धालुओं को मान सरोवर गेट से तो प्रवेश मिल रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें रात 11 बजे से भारत माता मंदिर के पास लाइन में लगना पड़ रहा है। बच्चे-बुजुर्ग सभी 5 घंटे तक लाइन में लगकर पट खुलने का इंतजार करते हैं। दिवाली पर गर्भगृह में जलेगी सिर्फ एक फुलझड़ी होली पर्व पर हुए अग्निकांड हादसे के बाद महाकाल मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि गृभगृह में पूजा के दौरान प्रतीकात्मक रूप में सिर्फ एक फुलझड़ी जलाई जाएगी। इस दौरान महाकाल मंदिर को विशेष लाइटिंग के साथ-साथ फूलों से भी सजाया जाएगा। मंदिर में 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। इस दौरान पंडे, पुजारी सिर्फ एक फुलझड़ी जला सकेंगे। इसके अलावा किसी को भी महाकाल मंदिर परिसर में किसी भी तरह की आतिशबाजी और पटाखे जलाने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षा कर्मियों को पत्र जारी कर दिए निर्देश मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने इसको लेकर पत्र जारी किया है कि दिवाली वाले दिन सुरक्षाकर्मी इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी भक्त मंदिर में पटाखे लेकर प्रवेश न करे। भक्तों के महाकाल मंदिर में प्रवेश के दौरान चेकिंग की जाए। सांकेतिक रूप से एक फुलझड़ी जलाने की इजाजत दी गई है। कोटि तीर्थ पर दीपक जलाए जाएंगे और पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा।    

अहमदाबाद पुलिस ने50 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया, 200 लोगों से क्राइम ब्रांच की पूछताछ

अहमदाबाद देश के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिमों की धर-पकड़ जारी है। अब गुजरात के अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे 50 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उन्हें हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, गुजरात की क्राइम ब्रांच घुसपैठियों की पहचान के लिए सैकड़ों लोगों से अभी पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुणे और त्रिपुरा से भी अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए थे। अहमदाबाद से पकड़ाए अवैध बांग्लादेशियों को लेकर गुजरात पुलिस के क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजीत राजियान ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया, “हम अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसके साथ ही 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा रही है।” रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी फर्जी आधार कार्ड बनाने, वेश्यावृत्ति और कई अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल थे। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने भी खुफिया सूचना के आधार पर रजनगाँव में 21 अक्टूबर 2024 को सर्च ऑपरेशन चलाकर 21 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा था, “उनमें से नौ के पास फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड थे और उनमें से एक के पास वोटर आईडी कार्ड भी था। बांग्लादेशी नागरिक के पास वोटर आईडी कार्ड था, उसने इसे गुजरात से हासिल किया था।” एसपी ने कहा कि ये सभी या तो पैदल चलकर सीमा पार करते हुए पश्चिम बंगाल में यहाँ आए या फिर नावों से समुद्री मार्ग से अवैध रूप से यहाँ पहुँचे। उन्होंने कहा, “इनमें से कुछ के बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र तीन साल से पाँच साल के बीच है। भारत में घुसने के बाद ये गुजरात और मुंबई चले गए। कुछ दिन पहले ये पुणे आए हैं।” उन्होंने कहा कि जाँच चल रही है और 2-3 दिन में यह बात स्पष्ट हो जाएगी। जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, उनके नाम हैं- अजमुल शरत खान उर्फ ​​हासिफ खान (50), मोहम्मद अकबर अजीज अकबर सरदार (32), शफीकुल अलीमिया शेख (20), हुसैन मुखिद शेख (30), तारिकुल अतियार शेख (38), मोहम्मद उमर फारूक बाबू उर्फ ​​बाबू बुख्तियार शेख (32), शाहीन शहजान ( 44), मोहम्मद हुसैन शेख (32), रऊफ अकबर दफादार (35), इब्राहिम काजोल शेख (35)। इनके अलावा फरीद अब्बास शेख (48), मोहम्मद सद्दाम अब्दुल सखावती (35), मोहम्मद अब्दुल हबीब रहमान सरदार (32), आलिमिया तोहकील शेख (60), मोहम्मद इसराइल फकीर (35), फ़िरोज़ा मुताक़ीन शेख़ (20), लिपिया हसमुख मुल्ला (32), सलमा मलिक रोशन मलिक (23), हिना मुल्ला जुल्फिकार मुल्ला (40), सोनदीप उर्फ ​​काजोल बासुदीप विशेष (30) और येनूर शाहदता मुल्ला (25) भी पकड़ाए हैं। एसपी पंकज देशमुख ने कहा था, “हम पता लगा रहे हैं कि वे कितने समय से भारत में हैं। प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि वे 6 महीने से लेकर 10 साल से ये देश में रहे हैं। हम पता लगा रहे हैं कि इस देश में रहने का उनका मकसद क्या है। उनमें से कई लोग श्रम गतिविधि में लिप्त हैं और उन्हें मजदूरी कर रहे हैं। इसलिए, उनकी वास्तविक स्थिति पर टिप्पणी करना अभी बहुत प्रारंभिक है।” उन्होंने आगे कहा, “हमने उनके पास से मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा, कई लोगों के पास से अवैध रूप से रह रहे लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। हम इस पहलू की भी जाँच कर रहे हैं कि क्या कोई संगठित रैकेट या एजेंट है, जो बांग्लादेशी नागरिकों को हमारे देश में लाकर स्थापित कर रहा है।” इसी तरह, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने 22 अक्टूबर 2024 की सुबह तीन रोहिंग्या मुस्लिम और दो बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के प्रभारी अधिकारी तपस दास ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक त्रिपुरा से बाहर जाने के लिए अगरतला रेलवे स्टेशन पर आएँगे। तपस दास ने आगे बताया कि पूछताछ में पता चला कि रोहिंग्या नागरिक हैदराबाद जाने वाले थे, जबकि बांग्लादेशी नागरिक मुंबई जाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा, “हमने उनके पास से बांग्लादेशी मुद्रा, दस्तावेज और कुछ मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हम उन्हें अदालत में पेश करके आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड माँगेंगे।” बता दें कि पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मानव तस्करों का एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है, जो सिर्फ चार हजार रुपए में बांग्लादेश की सीमा से ऐसे लोगों को भारत में घुसपैठ कराता है। घुसपैठ करने वालों में बांग्लादेशी के साथ-साथ रोहिंग्या मुस्लिम भी शामिल हैं। इसके बाद घुसपैठियों को फर्जी पहचान देकर जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बसाया जाता है।  

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगुऐज के साथ एक बैठक की

नई दिल्ली उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगुऐज के साथ एक बैठक की और दोनों देशों के आपसी मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं की यह बैठक उप राष्ट्रपति निवास पर हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, जनता का जनता से संपर्क बढ़ाने, योग और आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने तथा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया।  

छात्र को मोबाइल खरीदने से किया मना तो कर ली आत्महत्या

बालोद मोबाइल नहीं खरीदने से नाराज छात्र ने आत्महत्या कर ली. यह मामला बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद का है. यह घटना गुरुवार देर रात 10 बजे की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र ने अपने माता-पिता से मोबाइल खरीदने की जिद की, जिस पर परिजनों ने मना कर दिया. इसके बाद रात करीब 10 बजे छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले छात्र ने अपने दोस्तों को कॉल किया था और कहा था कि मेरे पापा को फोन लगाए मैंने जहर खा लिया है. इसकी जानकारी दोस्तों ने छात्र के माता-पिता को दी. इसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल धमतरी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई.

तीन बार के MLA हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष

चंडीगढ़ हरियाणा की 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा सदन के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव की तैयारियां भी हो गई हैं। करनाल के घरौंदा विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने हरविंदर कल्याण शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के नए स्पीकर चुने जाएंगे। वहीं जींद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे कृष्ण मिड्ढा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने जाएंगे। गौरतलब है कि विधानसभा स्पीकर का चुनाव शुक्रवार को होगा। इससे पहले नवनिर्वाचित 90 विधायकों को प्रोटेम स्पीकर रघुवीर सिंह कादियान शपथ दिलाएंगे। हरविंदर कल्याण भाजपा के टिकट पर रोर समुदाय से चुने गए दो विधायकों में से एक हैं। उनका नाम मंत्री पद के लिए भी विचार किया गया था। हालांकि बाद में बीजेपी हाईकमान ने उन्हें विधानसभा स्पीकर के रूप में चुनने का फैसला किया। हरविंदर कल्याण के स्पीकर के चुनाव का मतलब करनाल को प्रतिनिधित्व देना भी होगा। इससे पहले करनाल जिले को मंत्रिमंडल में कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला था। कृष्ण मिड्ढा होंगे डिप्टी स्पीकर वहीं कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बनाने के पीछे बीजेपी का उद्देश्य पंजाबी-खत्री समुदाय को प्रतिनिधित्व देना है। इस समुदाय से नवनिर्वाचित सदन में आठ भाजपा विधायक हैं। इसके अलावा इस कदम का मकसद जींद के शहरी क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करना है। यहां के नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी को मंत्री पद भी दिया गया है। कृष्ण मिड्ढा के पिता हरि चंद मिड्ढा जींद से भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (INLD) के विधायक थे। कृष्ण मिड्ढा अपने पिता के निधन के बाद जींद उपचुनाव लड़ने लिए 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे जिसमें उन्हें जीत भी मिली थी। क्या होगी प्रकिया विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयार की गई प्रक्रिया के मुताबिक विधानसभा का एक सदस्य हरविंदर कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखेगा। प्रस्ताव को समर्थन मिलने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष उन्हें निर्वाचित घोषित करेंगे। डिप्टी स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया स्पीकर के समान ही होगी।

सर्दियों में फेफड़ों की सुरक्षा के लिए जानें 5 जरूरी टिप्स

समुद्र के मौसम में जैसे-जैसे तापमान गिरता है, कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है। शुष्क और शुष्क हवा, ही मौसम के बदलावों के साथ, इस समस्या को और बढ़ा सकती है। यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी के ट्रांसपोर्टिंग डायरेक्टरेट डॉ. पी.एन. अरोरा के, जब विषाणु वायु हमारे फेफड़ों में प्रवेश करती है, तो यह सांस लेने की क्षमता को प्रभावित करती है। इससे खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इन प्रमाणित से सही के लिए सावधानी बरतना और उपाय अपनाना जरूरी है। डॉक्टर के अनुसार, समुद्र में हवा फेफड़ों के लिए मुश्किल हो सकती है। यह हमारी सांस लेने की नली को व्यवस्थित कर देता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। अवांछनीय और शुष्क हवा से एलर्जी और संक्रमण भी बढ़ सकता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपने फेफड़ों को सुरक्षित रखने के उपाय करें। तटीय क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर सबसे बड़ी समस्या है। कूड़े और कूड़े के कण, जो पहले से ही फ़्लोरेग पर और दबाव डालते हैं, इस समय अधिक सक्रिय हो जाते हैं। विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए, वैधानिक हवा को उनकी प्राथमिकताओं में शामिल किया जा सकता है। असाध्य और साबुनयुक्त हवा में सांस लेना वर्जित है, बल्कि यह फेफड़ों में सूजन और संक्रमण का कारण भी बन सकता है। इम्युनिटी हो जाती है फ़्राईड इसके अतिरिक्त, रेज़्यूमे में कम सक्रिय रहने से हमारी इम्युनिटी फ़्राई हो जाती है। शारीरिक विकलांगता में कमी के कारण शरीर की बीमारी की क्षमता समाप्त हो जाती है, जिससे क्लासी बुखार और इंजेक्शन-जुकाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सक्रिय रहने से न केवल फेफड़ों की सेहत में सुधार होता है, बल्कि इससे समग्र स्वास्थ्य भी कायम रहता है। अपने फेफड़ों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम करें, मौसमी आहार का सेवन करें, और खुद को स्टॉक करें। हाइड्रेशन फेफड़े को नाम रखने में मदद मिलती है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। यदि किसी व्यक्ति को समुद्र में सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है, तो उसे तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। प्रारंभिक उपचार से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। इसके अलावा, अपने पर्यावरण को साफ-सुथरा रखना, गंदगी और सजावट से दूर रहना, और स्वस्थ व्यक्ति अपनाना फेफड़े की सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस बात का ध्यान रखें, समुद्र में सांस के सपने आम हैं, लेकिन इसके बारे में सलाह और उपाय करना बहुत जरूरी है। अपने फेफड़े को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदमों के लिए जरूरी कदम। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और डॉक्टर की सलाह लेकर आप इस मौसम में भी अपने फेफड़ों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

सीआरपीएफ के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारकर कर ली आत्महत्या

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि जवान ड्यूटी पर था, तभी उसने खुद को गोली मार ली. घटना से बटालियन मुख्यालय में हड़कंप मच गया. यह मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 199 बटालियन के मुख्यालय पातरपारा भैरमगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे की है, जब पवन कुमार बटालियन मुख्यालय के टॉवर मोर्चा नंबर 02 पर ड्यूटी पर तैनात थे. घायल अवस्था में पवन कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हेड कांस्टेबल पवन कुमार हरियाणा के रेवाड़ी जिले के निवासी थे. मामले की सूचना मिलने पर भैरमगढ़ थाना पुलिस मर्ग पंजीबद्ध कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live