LATEST NEWS

सीएम ने 14 शिक्षकों को किया सम्मानित, 54 लाख विद्यार्थियों को सिंगल क्लिक से गणवेश राशि की वितरीत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 54 लाख स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए 324 करोड़ रुपये की राशि जारी किए. इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने 14 शिक्षकों को भी सम्मानित किया.मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 54 लाख स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 324 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर किए. यह भोपाल स्थित आरसीपीवी नरोन्हा अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में किया गया. इस दौरान राज्य शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत 14 शिक्षकों और 2 राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल उपस्थित रहे.  राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्हें सम्मानित किया। इन शिक्षकों में 8 प्राथमिक- माध्यमिक और 6 उच्चतर माध्यमिक श्रेणी के शिक्षक शामिल हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में निश्शुल्क गणवेश योजना के अंतर्गत प्रदेश के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 54 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में करीब 324 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित की गई। बता दें कि पहले यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को आयोजित होने वाला था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित हैं। सम्मान से विभूषित सभी शिक्षकों को समारोह में सम्मान राशि 25 हजार रुपये, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। वहीं विगत वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षकों को विशेष सम्मान राशि 11 हजार रुपये दी गई। तीन विद्यार्थियों को विशेष सम्मान निधि समारोह में राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भिंड जिले में उद्योतगढ़ के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी दीपक वर्मा को 25 हजार रुपये की विशेष सम्मान निधि प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पांचवे स्थान पर रहीं बालाघाट जिले के लांजी की छात्रा शिरोमणी दहीकर तथा 31वां स्थान प्राप्त करने वाले भोपाल के कक्षा 7वीं के विद्यार्थी आरुष नाग को 15-15 हजार रुपये विशेष सम्मान निधि दी गई। इन विद्यार्थियों के साथ ही उनके गाइड शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। प्रथमिक व माध्यमिक श्रेणी में इनका हुआ सम्मान दमोह जिले के शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया की प्राथमिक शिक्षक शीला पटेल, शाजापुर जिले के शासकीय नवीन प्रायमरी स्कूल ताजपुर के प्राथमिक शिक्षक वैभव तिवारी, ग्वालियर जिले के शासकीय माध्यमिक शाला बाडौरी मुरार के शिक्षक बृजेश कुमार शुक्ला, छिंदवाड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला कउआखेड़ा के प्राथमिक शिक्षक राकेश कुमार मालवीय, गुना जिले के शासकीय माध्यमिक शाला समरसिंगा के प्राथमिक शिक्षक राजीव कुमार शर्मा, राजगढ़ जिले के बांगुपरा शासकीय प्राथमिक स्कूल के प्राथमिक शिक्षक सुरेश कुमार दांगी, खंडवा जिले की शा. प्राथमिक शाला झूमरखाली की शिक्षिका नीतू ठाकुर, सिवनी के शासकीय प्राथमिक शाला भीरा खंडवा के शिक्षक संजय कुमार रजक के नाम शामिल हैं। उच्चतर माध्यमिक श्रेणी में ये पुरस्कृत इंदौर के गुरुकुलम महू के उच्च माध्यमिक शिक्षक जगदीश सोलंकी, छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट उमावि की शिक्षिका अमिता शर्मा, मंदसौर के शा. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर-2 की शिक्षिका कीर्ति सक्सेना, भोपाल के शासकीय उत्कृष्ट उमावि के व्याख्याता राजेंद्र जसूजा, उज्जैन के शासकीय कन्या उमावि सराफा की उच्च माध्यमिक शिक्षक ज्योति तिवारी, शहडोल के शासकीय एमएलवी उमावि की माध्यमिक शिक्षक अंजना द्विवेदी का नाम शामिल हैं।

कनाडा में भारतीय लड़की की मौत, वॉक-इन ओवन में धधकते हुए मिले शरीर के टुकड़े

ओटावा  कनाडा के हैलिफैक्स में वॉलमार्ट में भारतीय लड़की गुरसिमरन कौर की मौत का मामला उलझता जा रहा है। 19 साल की गुरसिमरन की मौत की स्थानीय पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है लेकिन अभी तक इस नतीजे पर नहीं पहुंची है कि 19 साल की लड़की उस ओवन के अंदर कैसे गई, जिससे उसकी जलकर दर्दनाक मौत हुई। इस बात ने भी जांच को उलझा दिया है कि इस बड़े ओवन को बाहर से बंद नहीं किया जा सकता है। 19 साल की कर्मचारी गुरसिमरन की जली हुई लाश सुपरस्टोर वॉलमार्ट के वॉक-इन ओवन के अंदर जली हुई पाई गई थी। पुलिस की जांच के अनुसार गुरसिमरन कौर के जले हुए अवशेष शनिवार शाम को पूर्वी कनाडा में नोवा स्कोटिया के हैलिफैक्स में वॉलमार्ट के बेकरी विभाग में एक ओवन के अंदर पाए गए। इस दर्दनाक हादसे की काफी चर्चा है। ओवन से रिसाव देख चला पता गुरसिमरन अपनी मां के साथ ही वॉलमार्ट में कर रही थी। शनिवार को उसे देर तक सुपरस्टोर में ना देखकर मां ने उसे तलाशना शुरू किया और कर्मचारियों से पूछा। कर्मचारियों ने लगा कि गुरसिमरन सुपरस्टोर के किसी हिस्से में काम कर रही होगी। उसने अपनी बेटी को फोन करने की किया लेकिन उसका फोन भी नहीं लग पाया। गुरसिमरन का फोन ना लगने पर उसकी मां ऑनसाइट एडमिन के पास पहुंची। इसके कुछ घंटे बाद उसके जले हुए अवशेष बेकरी में वॉक-इन ओवन के अंदर मिले। गुरसिमरन की मां ने वॉक-इन ओवन तब खोला, जब किसी ने उसे ओवन से हो रहे अजीब रिसाव के बारे में बताया। गोफंड मी ने गुरसिमरन के परिवार की मदद के लिए अभियान चलाते हुए करीब 67,000 डॉलर की राशि जुटाई है। गोफंड मी ने बताया है कि गुरसिमरन के पिता और भाई भारत में हैं, उन्हें लाने की कोशिश हो रही है। पुलिस ने घटना पर क्या बताया हैलिफैक्स पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वॉलमार्ट में लड़की के बेकरी में ओवन के अंदर बंद होने की रिपोर्ट मिलने के बाद वहां पुलिस को भेजा गया। हैलिफैक्स पुलिस के पहुंचने तक गुरसिमरन को ओवन से निकाल लिया गया था। सीबीसी न्यूज के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि गुरसिमरन ओवन में कैसे फंस गई क्योंकि इस ओवन को बाहर से बंद नहीं किया जा सकता। हैलिफैक्स पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी यह नहीं बताया है कि गुरसिमरन की मौत में कोई आपराधिक एंगल है या नहीं। कांस्टेबल मार्टिन क्रॉमवेल ने सीबीसी न्यूज से बातचीत में कहा कि जांच जटिल है और हम बस जनता को हमारी जांच में धैर्य रखने की अपील करते हैं। काफी बड़ा है स्टोर का ओवन वॉलमार्ट के सूत्रों ने बताया है कि उनके बेकरी विभाग का ओवन इतना बड़ा है कि एक व्यक्ति अंदर जा सकता है। वॉलमार्ट कनाडा के प्रवक्ता ने कहा है कि कर्मचारी की दुखद मौत से कंपनी को दुख हुआ है। फिलहाल स्टोर अस्थायी रूप से बंद है और हम जांच के दौरान अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

खाचरोद में टैंकर इनोवा की टक्कर में 4 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

उज्जैन  उज्जैन जिले में खाचरोद के करीब बेडावन्या गांव में एक टैंकर और इनोवा कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार लोग जियारत करने के लिए गए थे। कार को टक्कर मारने वाला टैंकर इंदौर के करीब मांगलिया से आ रहा था। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद वहां से रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद वहां से रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर के बाद टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर हुए इस हादसे में यह सामने आया है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सीधे टैंकर से टकरा गई। हादसे में कार के ऊपरी हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कुछ के शरीर से अंग भी टूट गए हैं। इधर… कार चालक ने एसडीओपी के वाहन को टक्कर मारी इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप बुधवार रात को एक तेज रफ्तार कार चालक ने एसडीओपी के वाहन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार 32वीं बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीओपी कर्नाटक के राज्यपाल की अगवानी के लिए खडे हुए थे। नानाखेड़ा टीआइ ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को कर्नाटक के राज्यपाल इंदौर से उज्जैन आ रहे थे। उनकी अगवानी के लिए एसडीओपी ब्रजेश श्रीवास्तव व टीम पंथपिपलई में अपने वाहन में थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने एसडीओपी के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार 32वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक हरपालसिंह जाट घायल हो गया। उपचार के लिए उसे चरक भवन में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शराब कंपनी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत आगर रोड पर घट्टिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक शराब कंपनी का एरिया मैनेजर था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रवि पुत्र रामलखन जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी नीलगंगा शराब कंपनी में एरिया मैनेजर था। बुधवार देर रात को वह घट्टिया स्थित शराब दुकान से जा रहा था। इस दौरान घट्टिया में जीरो पाइंट के समीप अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

इजरायल की ओर से दागी गई मिसाइल लेबनान में स्थित एक मीडिया दफ्तर में जा गिरी, तीन पत्रकार हुए ढेर

 बेरूत लेबनान में इजरायली हमले लगातार जारी हैं। बुधवार को पूरी रात इजरायल पर अटैक करने के बाद गुरुवार की रात को भी उसने कई मिसाइल हमले किए। इनमें से ही एक मिसाइल अटैक में तीन मीडियाकर्मी भी मारे गए हैं। इजरायल की ओर से दागी गई मिसाइल दक्षिणपूर्व लेबनान में स्थित एक मीडिया दफ्तर में जा गिरी। इसमें मीडिया से जुड़े तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। बेरूत स्थित अल-मायादीन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार उसके दो स्टाफ की शुक्रवार सुबह ही मौत हो गई। वहीं लेबनान में सक्रिय उग्रवादी संगठन हिजबुल्ला से जुड़े अल-मनार टीवी के भी एक पत्रकार के मारे जाने की खबर है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इजरायल के हमले में विसम कासिम नाम को फोटो पत्रकार एयरस्ट्राइक में मारा गया। इस बीच इजरायल ने सेंट्रल गाजा में भी हमले किए हैं। गाजा के नुसरत रिफ्यूजी कैंप में इजरायली हमले में 18 लोग मारे गए हैं। यह शेल्टर कैंप एक स्कूल में बनाया गया था, जिस पर इजरायल की एक मिसाइल आकर गिरी। यहां सैकड़ों की संख्या में फिलिस्तीन के लोगों ने शरण ले रखी है। इसके बाद एक और हमला इजरायल की ओर से पड़ोस के ही कैंप में किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इजरायल की सेना ने खान यूनिस में भी बमबारी की है। खान यूनिस के अल-मनारा इलाके के एक घर में बम गिराया गया, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। अल जजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। उत्तरी गाजा के जबालिया में भी हमले हुए हैं, जिनमें 10 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यहां से भी कई लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। अब तक 45 हजार के करीब फिलिस्तीनी नागरिक इजरायल के हमलों में मारे जा चुके हैं। यह जंग बीते साल 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी, जो अब तक जारी है।

लॉरेंस का भाई अनमोल, 10 लाख का इनाम, गैंग पर NIA का बड़ा एक्शन

मुंबई  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अनमोल पर बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस को शक है कि अनमोल ने ही शूटर्स को बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीन सिद्दीकी की तस्वीरें भेजी थीं। कौन है अनमोल बिश्नोई? अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और उस पर NIA के दो मामलों में आरोप हैं। ये दोनों मामले 2022 में दर्ज किए गए थे। मुंबई पुलिस को शक है कि अनमोल ने ही एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले तीनों शूटर्स को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जरिए बाबा और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की तस्वीरें भेजी थीं। अनमोल को ट्रैक कर रही एनआईए NIA अनमोल को ट्रैक करने की अपनी कोशिशें तेज कर रही है। अधिकारी लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि अगर उनके पास कोई भी जानकारी है जो अनमोल को पकड़ने में मदद कर सकती है, तो वे आगे आएं। यह घोषणा संगठित अपराध से निपटने और सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए एजेंसी की प्रतिबद्धता को बताती है। अनमोल पर पहले से दर्ज हैं 18 केस इस साल अप्रैल में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। अनमोल ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को धमकी देते हुए लिखा था क यह पहली और आखिरी चेतावनी है। अनमोल पर पहले से ही 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दिल्ली की युवती का शव रोहतक में एक खेत में मिलने से गांव में सनसनी मची

रोहतक करवा चौथ के दिन जब दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 20 साल की सोनी घर से निकली, तो उसके परिवार ने सोचा नहीं था कि यह आखिरी बार होगा, जब वे उसे देख पा रहे हैं. चार दिन बाद सोनी का शव हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव के खेतों में दफन मिला है. कई महीनों से चले आ रहे प्रेम संबंधों का अंत इतना दर्दनाक होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था. खेत में 4 फीट नीचे दबी मिली लड़की की लाश कहानी है बारहवीं क्लास में पढ़ने वाली सोनी की, जिसके लाश दिल्ली पुलिस को खेत में 4 फीट नीचे दबी मिली. खेत में लाश मिलने से गांव में सनसनी मच गई. खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण शव को देखने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े. गला दबा कर की थी हत्या दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 20 साल की सोनी 20 अक्टूबर को यानी करवा चौथ के दिन घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना नांगलोई में दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जब सलीम नाम के एक युवक से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने सोनी की गला दबा कर हत्या कर दी है. साथ ही दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने उसे गांव मदीना के खेतों में उसे दफना दिया है. 4 माह की प्रेग्नेंट थी मृत सोनी ये सुनते ही पुलिस ने सलीम और उसके साथी पंकज को गिरफ्तार किया और रोहतक के बहु अकबरपुर थाना पुलिस के साथ खेतो में पहुंची. यहां पुलिस ने देखा कि तीन आरोपियों ने सोनी के शव को तीन चार फीट का गड्ढा खोद कर खेत में दबाया हुआ था. दिल्ली पुलिस ने एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दो आरोपियों और युवती के परिजनों की मदद से शव को बाहर निकाला. हत्या के पीछे बड़ी बात यह सामने आई युवती सोनी का सलीम के साथ कई महीने से प्रेम चल रहा था. इसी बीच उनके बीच शारीरिक संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती तीन- चार महीने की प्रेग्नेंट थी. रोहतक पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हमारे पास आई थी. उन्होंने बताया कि एक लड़की की हत्या कर उसका शव यहां मदीना के खेतो में दफनाया गया है. दिल्ली पुलिस ने FSL की टीम और ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को बाहर निकाला. दिल्ली पुलिस दो आरोपियों को भी साथ लाई थी. हमने सिर्फ दिल्ली पुलिस की मदद की. दिल्ली पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है और शव को रोहतक पीजीआई में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है.    

आज और कल उपचुनाव से पहले दो दिवसीय संघ की बड़ी बैठक, भागवत समेत कई नेता होंगे शामिल

मथुरा उत्तर प्रदेश में 10 खाली विधानसभा सीटों में 9 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। एक तरफ इंडिया गठबंधन की ओर से सभी सीटों पर सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा जा रहा है तो वहीं, भाजपा अपनी तैयारी पार्टी कार्यकर्तोओं से साथ आरएसएस के बल पर कर रही है। हरियाणा का चुनाव परिणाम आने के बाद अब भाजपा फिर से महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में आरएसएस का समर्थन चाहता है। बता दें कि आज और कल होने वाली इस बैठक में समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी और साथ ही मार्च 2024 में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा और संघ कार्यों के विस्तार को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में विशेष कर संघ शताब्दी निमित्त सुनिश्चित संगठनात्मक लक्ष्यों को विजयादशमी 2025 तक पूर्ण करने के संबंध में विचार-विमर्श होगा। संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होंगे अगली विजयादशमी पर संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। संघ के शताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार की योजना सहित अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा भी बैठक में होगी। बैठक में अपने-अपने प्रांतो में किये गये कार्यों के बारे में स्वयंसेवक चर्चा करेंगे। संघ के एक नेता ने बताया की इंटरनेट का समाज और बालक वर्ग पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में इस बैठक मे चर्चा की जाएगी। समाज में शान्ति का भाव, परस्पर सौहार्द और संघ कार्य की आने वाले दिनों में होने वाली बैठकों आदि विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में ये खास चेहरे होंगे शामिल बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ के सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक हिस्सा लेंगे. बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले तथा सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, सी.ए. मुकुन्दा, अरूण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार, अतुल लिमये और अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख एवं कार्यकारिणी के सदस्यों सहित 393 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।  

फेस्टिवल सीजन के लिए कैसे तैयार हों: जानें मेकअप टिप्स

उत्सव में ही हम सभी हर तरह की पार्टियाँ शुरू कर देते हैं, फिर से वो घर की सफाई हो जाती है या फिर अपने कपड़े, जूलरी और बाकी चीज़ें बिखर जाती हैं। क्योंकि हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत भी दिखे और सबसे ज्यादा मेकअप भी न करे, एकदम मीरा राजपूत कपूर की तरह। हर लुक में इतनी मिनिमम और क्लासी होती है कि लड़कियाँ ऐसी ही तैयार रहती हैं। इसलिए आज हम…नहीं-नहीं, खुद मीरा राजपूत आपको सजना-संवरना सिखाने वाली हैं। जी हां, साल 2021 में मीरा ने अपनी सेल्फी पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्हें फेस्टिवल मेकअप टिप्स दी थी। ये बाला आज भी अपने प्रोफेशनल टिप्स को फॉलो करती हुई मेकअप करती है। तो लड़कियाँ आओ आप और हम, दोनों सिखा रहे हैं मीरा से मेकअप करने का तरीका। मीरा ने किया सन टैन के साथ मेकअप मीरा ने रील शेयर करते हुए दावा किया कि ‘काश में सही से और अच्छी लाइट में ये शूट कर गर्लफ्रेंड थी, लेकिन मजा करने में बिजी थी।’ वो आगे लिखते हैं कि ‘आप ये बता सकते हैं कि वेबसाइट में किसी ने कितना इंजॉय किया होगा, जो सनबर्न देखने वालों को पता चल रहा है।’ ‘मैं फेस्टिवल सीजन की शुरुआत में वापस आया और महसूस किया कि मेरे नाम के मेकअप रूटीन में बदलाव की जरूरत है, और मैं इससे दूर नहीं भागना चाहता था।’ अपनी टैनिंग को एन्जॉय करते हुए मीरा ने लिखा कि ‘मैं सैंड किड्स लुक का आनंद ले रही हूं और कोई भी किसी के साथ सुंदर दिख सकता है।’ मीरा ने मेकअप बेस पर रखी लाइट क्रीम लगाने के बाद मीरा ने अपना स्टेप टू स्टेप लिपस्टिक लगाने के बाद लिखा कि उन्होंने पहले मोल्ड अर्थ शेड वाली सीसी क्रीम का इस्तेमाल किया था। इसे ब्लाइंड करने के बाद उन्हें थोक व्यापारी मिल गए। आप भी इसी तरह अपनी त्वचा टोन के खाते से सीसी क्रीम चुन सकते हैं। साथ ही आपके लुक को एस्थेटिक टच दिया जा सकता है। फिर ब्लश क्रीम के इस्तेमाल के बाद मीरा ने अपने पसंदीदा बाम का इस्तेमाल किया, जो ब्लश, लिप्स, फेस, टिंट और एवियरी का काम करता है। मीरा ने बताया कि ये सिर्फ त्वचा के ग्लो को बढ़ाएगा। इसके बाद आपको फेसपर की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप भी ऐसे ही टिंट बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ​ आई मेकअप की गई मिनिमल मीरा ने अपनी आंखों को मिनिमल लुक देते हुए लाइट ब्राउन शेड और पिंकिश आई शैडो का इस्तेमाल किया। साथ ही उन्होंने स्मोकी आई के काजल और मस्कारा लगाए। साथ ही बर्नहों पर आइब्रो पेंसिल का उपयोग किया जाता है। बस इतना सा ऐ सा आई साकी मीरा की तरह आपकी खूबसूरती को भी निखारा जा सकता है। मीरा ने अपने होठों पर न्यूड होठों का इस्तेमाल किया है। इस एक्ट्रेस ने लिखा है कि वे दो गुड़िया हैं। लेकिन अगर आपके पार न्यूड पिंक शेड है तो आपको ऐसी करने की जरूरत नहीं है। आप अपने पोर्टफोलियो के लिए नए लिप शेड का चयन कर सकते हैं और अपने लुक को प्रभावित कर सकते हैं।

शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विशेष रोजगार मेला का आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी अग्रणी महाविद्यालय शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेद्रगढ़ में परियोजना निदेशक नितेश कुमार उपाध्याय जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) के नेतृत्व में एवं प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालय में जिला स्तरीय विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें एस.आई.एस. ग्रुप इंटरप्राइजेश के भर्ती अधिकारी उपस्थित हुए जिले के उपस्थित बेरोजगारों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। जिनकी आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है वे सभी इस रोजगार मेले का लाभ ले सकते है। उन्होने उपस्थित युवाओं से कहा कि यदि तत्काल आपकी आर्थिक जरूरतें हैं और आप के मां-बाप इस हेतु सहमत हैं तो आप सभी इस अवसर का लाभ उठावें। रोजगार मेले में भर्ती अधिकारी के रूप में उपस्थित संतोष राव ने बताया कि इच्छुक युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती किया जाता है। सुरक्षा जवान के आठ सौ पदों हेतु दसवी पास या फेल युवा आवेदन कर सकते है, इसमें चयन होने पर प्रतिमाह 14000 से 21000 रू. वेतन प्राप्त होगा। सुरक्षा सुपरवाइजर के 300 पदों में भर्ती हेतु 12 वी उत्तीर्ण युवा पात्र है जिनके 17000 से 25000/- रू. वेतन प्राप्त होगा। आज की इस रोजगार मेंला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ जिलो भर के बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भर्ती अधिकारी के द्वारा उपस्थित युवाओं का नाप -जोख कर चयनित प्रतिभागियों से आवेदन-पत्र जमा कराया गया एवं अगले चरण में अनुपपुर (म.प्र) प्रशिक्षण हेतुु बुलाया गया। चयनित युवाओं में शैलेश चन्द्र, बृजेश कुमार, उमाशंकर, आदि है। आज के रोजगार मेले को सफल बनाने में सहा. प्राध्यापकगण डॉ. अरूणिमा दत्ता, सुशील कुमार तिवारी, कमलेश पटेल शरणजीत कुजूर, रामनिवास गुप्ता, पुष्पराज सिंह, प्रकाश मनिकापुरी एवं कार्यालयीन स्टॉप मनीष श्रीवास्तव, सुनित जॉनसन बाड़ा, आर के. गुप्ता, हेमंत सिंह, साधना बुनकर, प्रदीप कुमार मलिक, सतीश सोनी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आम आदमी पार्टी ने उद्यानिकी विभाग की पांच एकड़ हरी भरी भूमि को बचाने सौंपा ज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने उद्यानिकी विभाग की पांच एकड़ हरी भरी भूमि को बचाने सौंपा ज्ञापन मंडला मंडला आम आदमी पार्टी ने मंडला नगर के बीचों बीच वर्षों से स्थित उद्यानिकी विभाग की पांच एकड़ भूमि में लगे बड़े-बड़े और हरे-भरे फलदार वृक्षों को काटे जाने पर रोक लगाने गुरुवार को कलेक्टर, मुख्यमंत्री, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं कलेक्टर मंडला के नाम संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन के हाथों ज्ञापन सौंपा है।                आम आदमी पार्टी मंडला जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष पी डी खैरवार सहित अन्य जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से प्राप्त विज्ञाप्ति के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र बंजर क्लब के बाजू में स्थित लगभग पांच एकड़  भूमि पर स्थापित शासकीय उद्यान मंडला की भूमि में नवीन कलेक्ट्रेट भवन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय आदि निर्माण हेतु अधिकृत किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होने की जनचर्चा जोरों पर चल रही है‌।जिस पर जन जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर रोक लगाने की मांग ज्ञापन में की गई है। दुनिया को पता है,कि विज्ञान से सबकुछ बनाना और बढ़ाना संभव है,पर पेड़-पौधे से प्राप्त होने वाले लाभ और खासकर आक्सीजन बना पाना असंभव ही नहीं नामुमकिन भी है।इसके लिए हमको पेड़ पौधों को तैयार करने की आवश्यकता है . न कि वर्षों पुराने पेड़ पौधों को काटकर खत्म कर देना। जाहिर है,इस मंडला जिला मुख्यालय के शासकीय उद्यान में अनेक प्रजातियों के फलदार वृक्ष,पौधे,  मात्रवृक्ष वर्षों से और बहुतायत मात्रा में तैयार हैं। कुछ तो काफी पहले आरोपित किए गए थे। साथ ही जिले के उद्यानिकी कृषकों को व उद्यानकी फसल से लगाव रखने वाले शहर वासियों को अनेक प्रजाति एवं उन्नत किस्म के पौधे भी यहां से उपलब्ध कराए जाते हैं। जिससे किसान अपने खेतों में रोपित कर आमदनी के साथ पर्यावरण को बढ़ाने में सहायक बनते हैं।इस गार्डन में जिले के कृषकों को एक्स्पोज़र भ्रमण भी विभाग के द्वारा कराया जाता है। उद्यानिकी के क्षेत्र में लगाव रखने वाले किसानों को और अधिक सीखकर इस क्षेत्र में आमदनी करने का प्रशिक्षण भी यहां पर दिया जाता है ।साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी यह क्षेत्र खासकर प्रदूषित वातावरण से ग्रसित शहर वासियों के लिए अत्यंत लाभदायक है।इसको शहर के बीच में ही बनाये रखना नितांत आवश्यक है,यदि इस क्षेत्र को वृक्ष हीन करके नवीन भवनों का निर्माण कर दिया जाता है ,तो सभी मातृवृक्ष एवं उत्पादित पौधे नष्ट होने की स्थिति में आ जाएंगे।जिससे तमाम तरह के नुकसान उन किसानों और शहरवासियों को होना स्वाभाविक है,जिनको इस उद्यानिकी से स्वच्छ पर्यावरण और मनचाहे किस्म के पौधों के साथ सीखने को भी मिलता है।    ज्ञापन अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला मंडला से पी.डी.खैरवार, चंद्रगुप्त नामदेव, शिवकुमार परते,डी डी कुमरे,के.आर.वरकड़े एवं डी एस वरकड़े मुख्य रूप से सामिल रहे। पी डी खैरवार मंडला।

50 लाख से ज्यादा की ठगी करने वाले दो आरोपी कोरिया पुलिस के शिकंजे में

बैकुंठपुर/कोरिया शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों से ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी तेजू राम पिता स्व. गंगाराम, निवासी जमगहना ने थाना चरचा में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इस्तेखार खान पिता मोहम्मद जुम्मन निवासी चरचा तथा नारेंद्र भारत पिता बेदिलाल भारत निवासी बिलासपुर के द्वारा उसे राजस्व विभाग में लिपिक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये का ठगी किया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के अपग्रेडशन और विकास के लिए 903.44 करोड़ की मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को नई सौगातें देने पर प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार CM यादव ने मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए नित नई सौगातें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार माना राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के अपग्रेडशन और विकास के लिए 903.44 करोड़ की मंजूरी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए नित नई सौगातें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के ग्यारसपुर से राहतगढ़ खंड को 4-लेन में अपग्रेड एवं विकास करने के लिए 903.44 करोड़ रुपए की मंजूरी निश्चित ही इस क्षेत्र के साथ प्रदेश की प्रगति में नया अध्याय होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का निर्णय अभिनंदनीय है। पेसा मोबिलाइजर्स का मानदेय 4 हजार से 8 हजार रुपए प्रतिमाह किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र कैबिनेट द्वारा आज जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले पेसा मोबिलाइजर्स का मानदेय 4 हजार रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 8 हजार रुपए प्रतिमाह देने निर्णय से मध्यप्रदेश सरकार का एक और संकल्प पूर्ण हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पेसा मोबिलाइजर्स को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहाकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिएपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत हैं। अंतरिक्ष के लिए उद्यम पूंजी कोष की स्थापना को स्वीकृति प्रदान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा IN-SPACe के अंतर्गत अंतरिक्ष के लिए एक हजार करोड़ के उद्यम पूंजी कोष की स्थापना को स्वीकृति प्रदान करने के निर्णय का भी स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह कोष अंतरिक्ष क्षेत्र में कार्यरत लगभग 40 स्टार्टअप को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्रेरित यह निर्णय भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निजी क्षेत्र के निवेश की भागीदारी बढ़ाते हुए इसकी प्रगति भी सुनिश्चित करेगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पं. प्रदीप मिश्रा ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पं. प्रदीप मिश्रा ने की भेंट उज्जैन में संतों को स्थायी आश्रम बनाने संबधी निर्णय पर व्यक्त किया आभार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शॉल, श्रीफल और पुष्प-गुच्छ से पं. मिश्रा का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। पंडित मिश्रा ने भी शॉल पहनाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन में साधु संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर इत्यादि को स्थायी आश्रम बनाने की अनुमति दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने उज्जैन तीर्थ विकास एवं संतों के प्रति संवेदनशीलता के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव को साधुवाद भी दिया।  

मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा

भोपाल सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने विनोबा भावे सीएम राइज स्कूल रतलाम को लंदन की संस्था T-4 द्वारा इनोवेशन कैटेगरी में प्रथम स्थान पर घोषित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की गुणवत्ता पूर्ण और नवाचारी शिक्षा व्यवस्था के संकल्प की शानदार उपलब्धि बताया है। मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आज सीएम राइज स्कूल को यह बड़ी उपलब्धि मिली है। हमारे शिक्षकों को इससे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति हो तो सारी ऊंचाइयों को सुनियोजित और नवाचारी प्रयासों से पाया जा सकता है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को भी उन्होंने धन्यवाद दिया है और आशा व्यक्त की है कि वे रतलाम के स्कूल के नवाचार को पूरे प्रदेश में एक मॉडल के रूप में आगे बढ़ाएंगे। मंत्री काश्यप ने कहा है कि लंदन से मिला यह पुरस्कार रतलाम के साथ ही मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि हमारे शासकीय स्कूल के शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों ने मिलकर कीर्तिमान बनाया है। काश्यप ने कहा कि यह उपलब्धि निश्चित ही प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों को प्रेरणा देगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet