LATEST NEWS

सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, कर रही थी नशीली दावों का व्यापार

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी सिटी कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ़ के अंर्तगत आने वाले मौहारपारा में नशीली दवाओं का व्यापार करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। महिला के कब्जे से काफी मात्रा में नशीली दवा और इंजेक्शन को जप्त कर लिया गया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सरगुजा रेंज और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया जा रहा था। इसी तारतम्य में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ को मुखबिर से सूचना मिली की मौहारपारा निवासी नाजिया खान अपने घर में अवैध नशीला इजेंक्शन बेचने के लिये रखी हुई थी मुखबिर की सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह को अवगत कराया गया जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन मे मनेन्द्रगढ़ एसडीओपी ए. टोप्पो के नेतृत्व मे सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ और विशेष टीम द्वारा वार्ड नंबर 4 मौहारपारा में मुखबिर के बताये अनुसार नाजिया के घर घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट की प्रवधानो के तहत रेड कार्यवाही किया गई आरोपिया के कब्जे से नशीला इन्जेक्शन 27 एम्पुल आई पी पी एल बुप्रेन्योरफिन इंजेक्शन आई पी 2ML 27 नग फेनिर्मिन मलेट इंजेक्शन आई पी एविल 10ML कुल 18900 रूपये जप्त कर लिया गया। नशीले इंजेक्शन के संबंध मे कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर आलोक मिंज को बुलाया गया। उन्होंने अपने रिपोर्ट मे एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के उल्लंघन लेख किया है। उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपिया नाजिया खान पिता सलमान खान उम्र 20 वर्ष निवासी मौहारपारा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील तिवारी, उनि रामनरेश गुप्ता, सउनि अभिषेक पाण्डेय, प्र.आर.इस्ताक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा प्रिंस राय, विवेकमणी तिवारी, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र,यादव, महिला आरक्षक उषा राजवाडे, शांति बेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ओडिशा की महिला से दिल्ली में दरिंदगी, हालत गंभीर, एम्स अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां में शुक्रवार सुबह एक युवती के साथ रेप की वारदात सामने आई है। युवती को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवती का मेडिकल होने के बाद रेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज का मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। पुलिस डीडी एंट्री पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है और युवती से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में पता करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया की शुक्रवार सुबह एक राहगीर ने पुलिस को युवती के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने युवती अस्पताल में भर्ती किया। जहां जांच में युवती के निजी पार्ट से खून आने की जानकारी हुई। जांच के दौरान पता चला कि युवती मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। करीब एक साल पहले बिना घर वालों को बताएं दिल्ली आ गई थी। करीब दो महीने पहले वह कटवरिया सराय में पुलिस को मिली थी। तब उसके परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन वह अपने परिवार वालों के साथ नहीं गई। बाद में उसका मोबाइल गुम हो गया या चोरी हो गया। उसके बाद वह न तो पुलिस के संपर्क में रह सकी न ही परिवार वालों के संपर्क में थी। वह कभी एटीएम के बाहर तो कभी कहीं सो जाती थी। शुक्रवार सुबह वह घायल हालत में सराय काले खां में मिली। प्राथमिक जांच में मामला रेप का लग रहा है। हालांकि वह मानसिक तौर पर परेशान लग रही है। वह पुलिस को घटना बताने में भी मदद नहीं कर रही है। वहीं टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना 3.20 बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी थी। जिन्होंने महिला को खून से सने कपड़ों में सड़क पर चलते हुए देखा। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। उन्होंने महिला को फटी कुर्ती और शरीर के निचले हिस्से में कपड़े का एक टुकड़ा पहने हुए पाया।

अयोध्या में दशहरा के अवसर पर राम मंदिर में पहली बार शस्त्र पूजन, शुरू हुई नई परंपरा

अयोध्या भगवान राम नगरी अयोध्या में मंदिर में पहली बार शस्त्र पूजन कार्यक्रम कराया गया है। दशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजन की पौराणिक काल से परंपरा चली आ रही है। अयोध्या राम मंदिर में भी इस परंपरा को शुरू किया गया है। नियमित पूजा-अर्चना के साथ शस्त्र पूजन की अलग से तैयारी भी की गई। शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भोर से ही आरंभ हुआ। बता दें कि देश-दुनिया में प्रभु श्रीराम की पूजा इसलिए की जाती है कि उन्होंने राक्षसी शक्तियों पर विजय की प्राप्ती की थी। लेकिन, रामजन्मभूमि में अब तक भगवान राम को एक बालक के रूप में पूजा जाता रहा था। दरअसल, 22-23 दिसंबर 1949 को अयोध्या में प्रभु रामलला के नवजात शिशु रूप की स्थापना हुई थी। उनके पास कोई शस्त्र नहीं था। इस कारण अन्य वैष्णव मंदिरों की तर्ज पर भगवान के अस्त्रों की पूजा की यहां परंपरा नहीं थी। 22 जनवरी 2024 को प्रभु रामलला के पांच वर्षीय बालक स्वरूप की स्थापना राम जन्मभूमि मंदिर में की गई। प्रभु रामलला अपने हाथ में तीर-धनुष लिए हुए हैं। इसलिए, अब राम मंदिर में भी शस्त्र पूजन की विधि को पूरा कराया गया है। क्यों होती है शस्त्र पूजा? हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार महाबली राक्षस महिषासुर को युद्ध के लिए ललकारने से पहले देवताओं ने मां दुर्गा के साथ -साथ उनके शस्त्रों का भी पूजन किया था। भगवान राम के भी लंकापति रावण के साथ युद्ध के पहले गुरुओं की विद्या और उनके शस्त्रों के पूजन का जिक्र मिलता है। शस्त्रों की पूजा के जरिए लोग अपनी शक्तियों को पूजते हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन मंदिर पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर राजभवन मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने शिलान्यास अवसर पर वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। राज्यपाल श्री पटेल ने मंदिर सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रस्तावित परियोजना की जानकारी ली। राज्यपाल श्री पटेल ने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता के साथ ही समय सीमा का पालन भी सुनिश्चित किया जाये। राज्यपाल श्री पटेल को बताया गया कि मंदिर सुदृढ़ीकरण जीर्णोद्धार कार्य की कुल लागत 84 लाख 13 हजार एक सौ रुपये है। इस परियोजना में 76 लाख 96 हजार रुपए के सिविल कार्य और 7 लाख 16 हजार रुपये के इलेक्ट्रिक कार्य किए जाएगें। कुल 27 सौ वर्गफुट का मंदिर हॉल, 1120 वर्गफुट की भोजन शाला और भंडारा कक्ष बनेगा। रसोई का निर्माण 560 वर्गफुट में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अभियंता लोक-निर्माण श्री संजय मस्के, राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविंद पुरोहित, नियंत्रक हाऊस होल्ड राजभवन श्रीमती शिल्पी दिवाकर, लोक निर्माण विभाग की सिविल, इलेक्ट्रिकल शाखा और निर्माण एजेंसी के अधिकारी, राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में पहले आओ-पहले पाओं आधार पर मिलेगा प्रवेश

विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के साथ बेहतर भविष्य की ओर संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में पहले आओ-पहले पाओं आधार पर मिलेगा प्रवेश भोपाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क ने 2024 सत्र के लिए एक वर्षीय एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रारंभ हो गए हैं । सीमित सीटों के साथ ‘पहले आओ पहले पाओ’ की नीति पर चल रही इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 है। छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए कौशल प्राप्त कर सकते हैं। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट 98% है। पाठ्यक्रम और सुविधाएं यहां एडवांस्ड ऑटोमोटिव, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेकाट्रॉनिक्स, और प्रिसीजन इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है। छात्रों को ठहरने की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा, एडवांस्ड नेटवर्किंग और सिस्टम्स एडमिनिस्ट्रेशन और एयर-कंडीशनिंग व रेफ्रिजरेशन जैसे क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्लोबल स्किल्स पार्क के पूर्व छात्रों के शानदार रिकॉर्ड ने इसे एक अग्रणी संस्थान बना दिया है। यहां से प्रशिक्षित छात्रों को न केवल भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। एडवांस्ड मोबाइल डिवाइस और IoT टेक्नोलॉजी जैसे पाठ्यक्रम, आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए है आवेदक जीएसपी की साइट admission.gsp@mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैंआवेदक अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9713992665, 9093346258, 9981919733 पर कॉल कर सकते हैं।  

जियो बुक की कीमत में गिरावट, अब सिर्फ 12 हजार में उपलब्ध

Jio ने इस लैपटॉप में आपको MediaTek 8788 CPU मिलता है जो JioOS पर वर्क करता है। आप इसे सीधा 4G मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं या सीधा WiFi Network से भी कनेक्ट कर सकते हैं। ये लैपटॉप 11.6 इंच स्क्रीन और 990 ग्राम वेट के साथ आता है। ये अभी सिर्फ एक सिंगल ब्लू कलर वैरिएंट में उपलब्ध है। लैपटॉप की स्टोरेज 64GB दी जाती है और RAM 4GB मिलने वाली है। Jio का कहना है कि लैपटॉप की एवरेज बैटरी लाइफ 8 घंटे की आती है।  Jio की तरफ से 12 महीने की वारंटी दी जा रही है। साथ में लैपटॉप के Infinity Keyboard और बड़ा टचपैड भी दिया जाता है। इसकी मदद से आपका वर्कफ्लो अच्छा बना रहता है। लैपटॉप की मदद से सिर्फ प्रोफेशनल को टारगेट नहीं किया जाता है। ये ऐसे यूजर्स के लिए है जो पढ़ाई करना चाहते हैं, Word Document पर काम करना चाहते हैं या बेसिक प्रेजेंटेशन बनाना चाहते हैं। JioBook में आपको अच्छा डिस्प्ले नहीं मिलने वाला है। आप इसे 12,890 रुपए की कीमत में खरीद सकते हैं। इसे Amazon पर 3.2 रेटिंग दी गई है। Netflix, Microsoft Teams और WhatsApp समेत आपको सभी ऐप्लीकेशन का एक्सेस भी इस पर मिलता है।  Anti-Glare स्क्रीन की मदद से आपके लिए कंटेंट फोकस भी आसान होने वाली है। वेबकैम और स्टीरियो स्पीकर की मदद से आप वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हो। ये लैपटॉप 100GB क्लाउड स्टोरेज के साथ आता है।

दशहरा के दिन शस्त्र पूजन करते हुए राजनाथ सिंह ने चीन-पाक को दिया संदेश ‘हमारे हितों पर आंच आई तो’

दार्जिलिंग पूरे देश में आज विजयादशमी का त्यौहार मनाया जा रहा है. इस दिन पूजा में अस्त्र-शस्त्रों को सामने रखकर पूजा करने की परंपरा रामायण और महाभारत काल से चली आ रही है. आज भी हमारी सेना इस परंपरा को निभाती है. इसी उपलक्ष्य में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा की. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर भारत के हितों पर बात आती है तो हम कोई भी बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दार्जिलिंग में सुकना कैंट में सेना के जवानों के साथ विजयादशमी मना रहे हैं. ‘यह हमारी विशाल सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां शास्त्रों और शस्त्रों दोनों की पूजा की जाती है. ऐसा लग सकता है कि लोहे और लकड़ी से बनी चीजों की पूजा करने का क्या औचित्य है? लेकिन वास्तव में, यह हमारी विशाल सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है जिसमें हम किसी भी वस्तु का उपयोग करने से पहले और बाद में उसके प्रति आभार व्यक्त करते हैं.” ‘यह मानवता की जीत है’ इस दौरान उन्होंने कहा कि विजयादशमी के दिन भगवान राम को मिली जीत सिर्फ उनकी नहीं थी बल्कि यह मानवता को मिली जीत थी. रावण विद्वान होने के बाद भी बुराइयों का प्रतीक था. भगवान राम की रावण से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी. उन्होंने रावण का वध इसलिए किया क्योंकि मानवता के लिए वो जरूरी था. बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे रक्षामंत्री ने कहा, “हमने कभी किसी देश के साथ युद्ध नहीं किया है. हमने तब युद्ध किया है जब उसने मानव मूल्यों के खिलाफ जंग छेड़ी है. हमें हमारे हितों पर आंच दिखी तो हम कोई भी बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे.” उन्होंने आगे कहा, ‘पड़ोसियों की किसी भी हरकत से इनकार नहीं किया जा सकता. वैश्विक हालात चाहे कुछ भी हों, हमें हमेशा तैयार रहना है.”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता सिंधिया का जयंती पर किया स्मरण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्याग, समर्पण एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति, राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजमाता सिंधिया का सम्पूर्ण जीवन जन-कल्याण और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए आपने जो अहर्निश कार्य किये, हम सभी को सदैव राष्ट्र एवं समाज उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा के पावन पर्व की दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा के पावन पर्व की दी बधाई लोकमाता देवी अहिल्या बाई का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “दशहरे” के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युग-युग से विजय का प्रतीक दशहरे का पर्व हमें हमारी सनातन संस्कृति से जोड़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई के 300वीं जयंती वर्ष में पूरे प्रदेश में लोकमाता को समर्पित दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने अपने शासनकाल में राज्य की अभेद्य सुरक्षा के साथ जनता की सेवा और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके राज्य पर कभी आक्रमण नहीं हुआ और अखंड भारत की मंगलकामना करते हुए सुशासन के नए प्रतिमान गढ़ते हुए उन्होंने शासन चलाया। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरएसएस के स्थापना दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” (आरएसएस) के स्थापना दिवस की सभी स्वयंसेवक बंधुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वयंसेवक राष्ट्र और समाज सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने के लिए सर्वदा तैयार रहता है। भारत और भारतीयता को समर्पित राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस से जुड़कर माँ भारती की सेवा करना उसका सौभाग्य है।  

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक

शहडोल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक है। हमें ऐसा विकास नहीं चाहिए कि हमारे बच्चे संस्कारहीन हो जाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि परिवार के सर्वांगीण उन्नति एवं प्रगति के लिए प्यार और संस्कार चाहिए। जो हमें अध्यात्म और संस्कारों से मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकारें अपने सुशासन से इस देश को आर्थिक महाशक्ति बना रहे हैं। किंतु आर्थिक विकास के साथ-साथ हमारा आध्यात्मिक और नैतिक विकास भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति देश बन रहा है तथा धर्म गुरुओं के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु भी बनेगा। उन्होंने कहा की साल 2047 तक 100 वर्ष आजादी के पूरे हो रहे हैं और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं तथा आगे भी योजनाओं को संचालित करने की जिम्मेदारी सरकारों की होगी। माफियाओ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई उन्होंने कहा कि नशे के अवैध व्यापार करने वाले माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और माफियाओं को जेल भेजा जाएगा। नशे की लत से आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो रही है और यदि आने वाली पीढ़ी ही बर्बाद होगी तो देश विकसित राष्ट्र कैसे बन सकता है। नशा मुक्ति के लिए सामाजिक संगठन, सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आने वाली व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा रहा है और उन्हें नशे के खिलाफ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि बच्चे आगे बढ़ें। लेकिन नशे की लत में आने के कारण माता-पिता के बच्चों का सपना पूरा नहीं हो पता है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शहडोल में भी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अभियान चलाए और नशे के अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर जेल में डाले। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नवरात्रि का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है और नवरात्रि के पर्व में 28 वर्षों से दुर्गा अखंड का पाठ मऊ में शक्ति पुत्र महाराज जी के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना के दिन होते हैं। बिना शक्ति के कुछ भी संभव नहीं है। धार्मिक पर्व में आस्था के साथ आए और अच्छा ज्ञान लेकर जाए। ब्यौहारी के पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्ध आश्रम मऊ में आयोजित संकल्प साधना शिविर के दौरान शक्तिपुत्र महाराज द्वारा पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने जैसे अन्य संकल्प दिलवाए गए।

बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई मां दंतेश्वरी की डोली, पुलिस जवानों ने दी सलामी

दंतेवाड़ा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र जगदलपुर के लिए रवाना हुई. पुलिस जवानों ने मां दंतेश्वरी की डोली को सलामी दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दंतेश्वरी माता के डोली और छत्र के दर्शन के लिए पहुंचे थे. नगर में जहां-जहां मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र पहुंची वहां-वहां लोगों ने पूरे नगर और रोड को रंगोली और फूलों से सजाया था. बता दें कि हर साल बस्तर के राज परिवार नवरात्रि के पंचमी तिथि को दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी को बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं. इसके बाद महाअष्टमी के दिन माई दंतेश्वरी की डोली को लेकर मंदिर के पुजारी जिया बाबा बस्तर दशहरा के लिए रवाना होते हैं, लेकिन इस बार मां की डोली नवमी को रवाना हुई. मंदिर के पुजारी विजेन्द्र नाथ जिया ने बताया कि एक ही तिथि दो दिन होने के कारण नवमी को माई की डोली बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई है. इस बार बस्तर दशहरा भी 76 दिन का होगा. पहले यह 75 दिनों का होता था.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी विचारों के आधार स्तंभ एवं ओजस्वी वक्ता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया द्वारा समाज से भेद-भाव मिटाकर समानता स्थापित करने एवं वंचितों-शोषितों के सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किये गए, वो सदैव हम सभी के लिए अनुकरणीय रहेंगे।  

विरोध करने पर दोनों ने पीटा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पहली के रहते शख्स लाया दूसरी पत्नी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहली पत्नी के रहते हुए एक ग्रामीण ने दूसरी लड़की को पत्नी बनाकर घर ले आया। जब पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धसकामुडा गांव की रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी रामकुमार सारथी के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ बहुत अच्छे तरीके से रह रही थी। इसी बीच 08 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े 10 बजे उसके पति ने गांव के ही एक अन्य लड़की चांदनी सारथी को पत्नी बनाकर घर ले आया। मन भर गया इसलिये दूसरी लड़की ले आया जमुना सारथी ने बताया कि उसने दूसरी महिला को घर में घुसने नही दिया और बाहर ही उन्हें अपने पति से पूछा कि मेरे रहते तुम दूसरी लड़की क्यों लेकर आये तो तब महिला के पति ने कहा कि तुमसे मेरा मन भर गया है, तुम अक्सर लड़ाई झगड़ा करती हो। समय पर खाना बनाकर भी नही देती हो। मै अब तुम्हे नही रखूंगा कहा गया।   दोनों ने मिलकर की मारपीट जमुना सारथी ने बताया कि वह अपने पति को समझाने का काफी प्रयास की परंतु उसके पति ने उसे अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नही रामकुमार और उसके साथ आई लड़की चांदनी दोनों ने मिलकर गला दबाकर उससे मारपीट की गई। इस बीच उन्होंने महिला के गले में पहने हुए मंगलसूत्र को यह कहकर छीन लिया कि अब इसमें तुम्हारा कोई अधिकार नही है। गांव वालों ने मिलकर बचाया पीड़ित महिला ने बताया कि इस घटना के समय मेरी मौसी उर्मिला सारथी एवं भगवान दास सिदार बीच बचाव करने आये एवं मेरे पति रामकुमार एवं लड़की चांदनी सारथी को समझाने का प्रयास करने लगे किन्तु वे नही माने और मुझे मारते ही रहे जिस पर मेरी मौसी तत्काल मोहल्ले वाले को बुला लाई जिसमें पंच अमृत लाल पटेल उर्फ मुन्ना, हरिराम, संतोष एवं अन्य आये और बीच बचाव करने का कोशिश किये जिस पर मेरे पति रामकुमार एवं लडकी चांदनी सारथी ने मुझे छोड़ दिया और वहां से चले गये। पीड़िता ने थाने में लिखाई एफआईआर पीड़ित महुआ जमुना सारथी ने बताया कि दोनों के द्वारा उससे मिलकर मारपीट की है जिससे उसके गले एवं दोनो हाथों में  चोंट आयी है जिसके बाद वह थान पहुंचकर अपने पति  रामकुमार सारथी एवं उसकी प्रेमिका चांदनी सारथी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 115(2) 296, 3 (5) 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन

मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक पुन्नूलाल मोहले कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने आवास योजना के 10 हितग्राहियों को चाबी सौंपी और 60 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। जिले में 20 हजार आवास की स्वीकृति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले 03 करोड़ आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं प्रदेश में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बनते ही पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासहीन परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में जिले के 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया गया है। इसके लिए पूरे जिलेवासी बधाई के पात्र हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। हर गरीब का सपना होता है, कि उसका खुद का पक्का मकान हो। इस सपने को साकार करने का बीड़ा देश के प्रधानमंत्री ने उठाया। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 14 दिसंबर को पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास प्रदान करने हस्ताक्षर किया गया। प्रतिमाह महतारी वंदन का पैसा महिलाओं को मिल रहा है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है। मोदी के एक एक गारंटी को पूरा करने में लगी है सरकार -प्रभारी मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि देश में 2016 से पक्का आवास बनाने की दिशा में काम हो रहा है। मुंगेली जिले में 2024 में 20551 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है। हमारी सरकार मोदी के एक-एक गारंटी को पूरा कर रही है। पात्र हितग्राही आवास योजना से न हो वंचित -विधायक विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हमारी सरकार का पूरा प्रयास है कि आवास योजना का लाभ लेने से कोई पात्र हितग्राही वंचित न हो। आज इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो भी व्यक्ति आवास योजना का लाभ नहीं ले पाया है, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले में 47 हजार से ज्यादा पूर्ण- कलेक्टर कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिले में 49 हजार 225 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 47 हजार 100 से अधिक आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। आवास योजना में राज्य स्तरीय रैंकिंग में मुंगेली जिला शीर्ष से चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य हितग्राहियों को पक्का छत पक्का मकान दिया जाना है। जिले में पूर्ण आवासों के विरुद्ध कल 565 करोड़ 26 लाख रुपए एवं नए स्वीकृत आवासों में प्रथम किस्त की राशि 33 करोड़ 23 लाख 20 हजार रूपए हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किया जा चुका है। 60 से अधिक हितग्राही लाभान्वित आवास मेले में जिले के सभी विकासखण्डों के 60 से अधिक हितग्राहियों को आवास सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभन्वित किया गया। इनमें एन.आर.एल.एम. अंतर्गत लखपति दीदी, सामुदायिक निवेश कोष, चक्रीय निधि, एन.आर.एल.एम. बैंक लिंकेज तथा विश्वकर्मा योजना के हितग्राही शामिल हैं। आवास मेले में जिले के तीनों विकासखण्डों के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई तथा 10 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इसी प्रकार स्व सहायता समूहों से जुड़ी 09 लखपति दीदीयों को सम्मानित किया गया। मेले में सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत 09, चक्रीय निधि अंतर्गत 09, एन.आर.एल.एल बैंक लिंकेज अंतर्गत 09 तथा पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के समापन में जिला प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों को किया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet