आमला: पैराडाइस स्कूल में योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, 100 से अधिक लोगों ने किया योग।
Amla: Group yoga practice on Yoga Day at Paradise School, more than 100 people did yoga.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को आमला के पैराडाइस हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आयुष विभाग द्वारा योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार श्रीमती ऋचा कौरव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ। उनके संदेश के बाद विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योग सत्र में आयुष विभाग से डॉ. राहुल झरबडे, डॉ. वर्षा उइके, डॉ. हेमराज इवने, डॉ. मुस्कान भावसार उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग से विकास खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र साहू, विकासखंड स्रोत समन्वयक मनीष धोटे, बी.आर. देशमुख और पतंजलि योग समिति से कृष्णराव झरबडे, राजेश पंडोले, मिश्रीलाल नरवरे ने योग क्रियाएं करवाईं।

आयोजकों ने बताया कि सत्र में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने निर्देशानुसार विभिन्न योगासन व प्राणायाम किए। उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवन और तनावमुक्त दिनचर्या के लिए योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।









