LATEST NEWS

दुर्ग-विशाखापतनम नई वंदे भारत में यात्रियों का टोटा, रेलवे कोच कम करने का ले सकती है फैसला

रायपुर  20 सितंबर से शुरू हुई दुर्ग-विशाखापतनम नई वंदे भारत में लगातार यात्रियों का टोटा बना हुआ है। इससे रेलवे को बड़ा झटका लग रहा है। नुकसान से बचने के लिए रेलवे कभी भी बड़ा फैसला ले सकती है। दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन के लिए रेलवे के सामने बड़ी चुनौती है। एक तरफ जहां मुख्य रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी मची हुई है, वहीं समता एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग के हालात है। समता एक्सप्रेस के रायपुर स्टेशन आने पर स्लीपर से लेकर एसी कोच में यात्रियों की भीड़ हमेशा देखी जा रही है। वहीं 16 कोच की वंदे भारत ट्रेन में आधे से भी अधिक सीटें खाली जा रही है। यह स्थिति वापसी में भी बनी हुई है।1128 सीटों वाली दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन में रोजाना औसतन 150 से 170 यात्री ही सफर कर रहे है। किराया अधिक इसलिए यात्री कम दुर्ग-विशाखापतनम वंदे भारत ट्रेन के चलने को लेकर यात्रियों में कोई खास उत्साह फिलहाल नहीं दिख रहा। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह महंगा किराया होना बताया जा रहा है। यहीं कारण है कि दोनों तरफ से वंदे भारत आधी खाली सीटों के साथ दौड़ रही। रेलवे सूत्रों के अनुसार दशहरा-दिवाली पर्व तक यह देखा जा रहा कि वंदे भारत ट्रेन को कितने यात्री मिल सकते हैं। अगर आगे भी इसी तरह से सीटे खाली रही तो बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन की तरह इसके कोच भी कम करके चलाया जाएगा। यह है दुर्ग-विशाखापतनम वंदे भारत का किराया     एग्ज़ीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट, चाय और लंच के साथ किराया 2,825 रुपये।     एग्ज़ीक्यूटिव क्लास में बिना नाश्ते के किराया 2,410 रुपये     चेयर कार में ब्रेकफास्ट, चाय, और लंच के साथ किराया 1,565 रुपये।     चेयर कार में बिना नाश्ते और पानी के किराया 1,205 रुपये। समता एक्सप्रेस का यह किराया दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने वाली समता एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी का किराया 2100 रुपये, सेकेंड एसी का किराया 1265 रुपये, और थर्ड एसी का किराया 905 रुपये है। किराया ज्यादा होने की वजह से कम ही यात्री वंदे भारत में सफर करने आ रहे हैं। ऐसे में खाली ट्रेन से रेलवे को नुकसान हो रहा है। अब रेलवे इसको लेकर जल्द ही बड़ा फैसला ले सकता है। जहां त्योहारों में ट्रेन में जमकर भीड़ उमड़ रही है, वहीं यहां वंदे भारत ट्रेन की सीटें खाली हैं।

हाइफ़ा पर हिज़्बुल्लाह का ‘सबसे बड़ा’ रॉकेट हमला, इजरायल की कमजोर नस बनी !

तेल अवीव हिज्बुल्लाह ने हाइफा की खाड़ी में ताबड़तोड़ करीब 100 रॉकेट दागे. कुछ को इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया. लेकिन कुछ गिरे. जिससे दो लोगों की मौत हो गई. 8 जख्मी हो गए. किरयत श्मोना में 20 रॉकेट गिरे. मौत भी यहीं हुई है. ये एक कपल था, जो अपने कुत्ते के साथ घूम रहा था. इन्हें प्रोटेक्टिव बंकर में घुसने का मौका नहीं मिला. इसलिए रॉकेट से निकले शार्पेनल की वजह से मारे गए. हाइफा की खाड़ी के पास वाले इलाके में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. इजरायली फोर्स ने कहा कि हिज्बुल्लाह के रॉकेट खुले इलाके में गिरे हैं. कुछ को हमने रोक दिया. इजरायली पुलिस और बम स्क्वाड किरयत श्मोना में कई घरों की जांच की है. पुलिस ने लोगों को ऐसी जगहों पर जाने को मना किया है, जहां पर रॉकेट गिरे हों. क्योंकि उनमें जिंदा विस्फोटक होने की आशंका है. अगर वो फटे तो नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं हाइफा के बारे में… येरूसल और तेल-अवीव के बाद इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा शहर हाइफा है. 2022 के मुताबिक यहां करीब तीन लाख लोग रहते हैं. यहां पर सबसे ज्यादा बहाई समुदाय के लोग रहते हैं. माउंट कारमेल के पठारी ढलानों पर बसे इस शहर का इतिहास 3000 साल पुराना है. कांस्य युग में स्थापित हुए इस शहर सबसे पहले डाई (Dye) बनाने का काम होता था. पूरी दुनिया में यह इसी काम के लिए प्रसिद्ध था. यहां कई साम्राज्य आए और गए. बेबिलोनियन, पर्सियन, इजरायलाइट्स आदि. 1948 की फिलिस्तीन जंग में जब हाइफा में युद्ध हुआ तो यहां की अरब आबादी शहर छोड़कर भाग गई थी. इसके बाद यह शहर इजरायल का हिस्सा बन गया. हाइफा एक बंदरगाह शहर है. खाड़ी का इलाका करीब 63.7 वर्ग किलोमीटर का है. इजरायली रक्षामंत्री ने दी ईरान को चेतावनी इजरायल के रक्षामंत्री योआव गैलेंट ने कहा है कि ईरान ने 1 अक्तूबर को बड़ा हमला किया था. लेकिन उसे जबाव में तगड़ा हमला मिलेगा. उसका हमला आक्रामक था लेकिन सटीक नहीं. हमारा हमला घातक और पिनप्वाइंट एक्यूरेट होगा. सबसे जरूरी बात कि ये हैरान कर देगा. उन्हें पता भी नहीं कि उनके साथ क्या होने वाला है. इस बीच द जेरुसलम पोस्ट ने रिपोर्ट किया है कि इजरायल ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर हमला नहीं करेगी. उसका फोकस मिलिट्री बेस और इंटेलिजेंस साइट्स होंगे.  

जबलपुर में 13 नवम्‍बर को होगा अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का आयोजन

जबलपुर मुख्यालय मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में भर्ती कार्यालय के संयोजन में नवंबर में राज्य के 15 जिलों से आने वाले पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर (तकनीकी), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती मध्य प्रदेश के जबलपुर समेत 15 जिले में होगी, जिसमें अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, कटनी, मंडला, मऊगंज, मैहर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया शामिल रहेंगे। सभी जिलों की महिला अभ्यर्थियों के लिए अवसर इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस (जनरल ड्यूटी) के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। शारीरिक शिक्षा विभाग ग्राउंड में रैली महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन 6 नवंबर से 14 नवंबर तक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग ग्राउंड में किया जा रहा है। अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे अप्रैल और मई 2024 में सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आनलाइन माध्यम से आयोजित की गई थी। आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों की दौड़ रात के 2 बजे से होगी रैली में भाग लेने वाले पात्र अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड 3 अक्टूबर को उनके ई-मेल पर भेज दिया गया है। इन अभ्यर्थियों की दौड़ रात के 2 बजे से शुरू होगी। आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य भर्ती में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थी के लिए सेना के जारी किया गए एडमिट कार्ड और रैली नोटिफिकेशन के अनुसार सभी दस्तावेज तथा आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। अग्निवीर बनने के लिए महिला कैंडिडेट्स की हाइट 152 सेंटी मीटर होनी चाहिए। केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में नामांकन के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को नामांकन के समय ‘अविवाहित’ होने का प्रमाण पत्र देना होगा। अग्निवीरों को भारतीय नौसेना में अपने चार साल के पूरे कार्यकाल के दौरान विवाह करने की अनुमति नहीं होगी। सशस्त्र बलों में सेवा देने के लिए भर्ती किया जाएगा 17.5 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के आवेदक भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 में भाग लेने के लिए पात्र हैं। भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना शामिल होगा, और केवल चयनित उम्मीदवारों को अग्निपथ योजना के हिस्से के रूप में सशस्त्र बलों में सेवा देने के लिए भर्ती किया जाएगा। केवल 25% को स्थायी कमीशन के तहत जारी रखने की अनुमति इस योजना के अनुसार, अग्निवीर के नाम से जाने जाने वाले कर्मियों को सेना, नौसेना और वायु सेना में चार साल के अल्पकालिक अनुबंध पर भर्ती किया जाता है। कुल वार्षिक भर्तियों में से केवल 25% को स्थायी कमीशन के तहत जारी रखने की अनुमति है। इन जिलों के प्रतिभागी होंगे शामिल यह भर्ती अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, मऊगंज, मैहर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया के प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त मप्र और छग के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस (जनरल ड्यूटी) के लिए अग्निवीर भर्ती रैली होगी। रैली का आयोजन 6 से 14 नवंबर तक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ग्राउंड में होगा। सीईई में उत्तीर्ण ही देंगे परीक्षा अप्रेल-मई में सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेंगे। रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड 3 अक्टूबर को ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थी को सेना से जारी एडमिट कार्ड और रैली नोटिफिकेशन के दस्तावेज, आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नबर लाना होगा।

बाड़मेर में सूअरों का आतंक, कलेक्टर टीना डाबी ने पेश किया सूअरों के आतंक का समाधान

बाड़मेर  राजस्थान के बाड़मेर में आईएएस टीना डाबी की मौजूदगी में जिला परिषद के बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में सूअरों के आतंक का मुद्दे को लेकर बवाल उठा। इस दौरान धनाउ प्रधान ने सूअरों के आतंक को लेकर नाराजगी व्यक्ति की और इसका समाधान पूछा। इस पर डीएफओ ने जो जवाब दिया, उससे बैठक में मौजूद सभी लोग भी हंस पड़े। इस दौरान डीएफओ सविता दहिया ने तंज कसा। सविता दहिया ने सूअरों के आतंक को लेकर यहां तक कह दिया कि हम यहां से पकड़कर सूअरों को पाकिस्तान छोड़ सकते हैं और क्या कर सकते हैं? बाद में बाड़मेर कलेक्टर आईएएस टीना डाबी ने हस्तक्षेप कर मामले को संभाला। टीना डाबी ने कहा कि वो सूअरों को पकड़वाकर नीलामी करवाएंगी। ‘यहां से सूअरों को पकड़ कर पाकिस्तान छोड़ सकते हैं, और क्या?’ जिला परिषद् की बैठक में आवारा सूअरों के आतंक को लेकर मुद्दा काफी गर्माया। इस दौरान धनाउ प्रधान शम्मा खान ने अधिकारियों से पूछा कि चैहटन, सेड़वा सहित पूरे जिले में सूअरों का आतंक है। उन्होंने बताया कि सूअर कई बार बच्चों, बुजुर्गों पर भी अटैक कर चुके हैं। सूअर किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। आखिर किसानों को इससे कैसे निजात मिलेगी? इसका क्या सॉल्यूशन है? प्रधान शम्मा खान की बात का जवाब देते हुए डीएफओ सविता दहिया ने तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि हम इन सूअर को पकड़ कर पाकिस्तान छोड़ सकते हैं और क्या कर सकते हैं। यह सुनकर बैठक में मौजूद लोग भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए। ब्लॉक वाइज सूअरों का ऑक्शन करवाएंगे: टीना डाबी जिला परिषद में सूअरों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बाद में कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि ‘सूअरों के आतंक का मामला गंभीर है। मैं जब से आई हूं, ऐसी शिकायतें ज्यादा आ रही है। जनप्रतिनिधियों और किसानों ने बताया है कि मवेशियों के बच्चों और इंसानों पर सूअरों ने अटैक किया है। हम इसमें जल्द ब्लॉक वाइज अखबार में विज्ञापन देकर ऑक्शन (नीलामी) करवाएंगे। हम अखबार में नोटिस देंगे, अगर सुअर किसी के पालतू है तो इन्हें ले लीजिए। अन्यथा हम सूअरों की नीलामी करवा देंगे। यह सब काम विकास अधिकारी के जरिए होगा।’

जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए संघ के नाम का अनावश्यक रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं :RSS

तिरुवनंतपुरम केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राज्य विधानसभा के अंदर सत्तारूढ़ और विपक्षी सदस्यों द्वारा संगठन के खिलाफ की गई कथित ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। दक्षिणपंथी संगठन ने कहा कि यह ‘निंदनीय’ है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग सदन के अंदर और बाहर यह निराधार आरोप लगा रहे हैं कि इस साल आयोजित हुए त्रिशूर पूरम में व्यवधान पैदा करने के पीछे संघ का हाथ था। ‘त्रिशूर पूरम’ केरल के त्रिशूर में आयोजित होने वाला एक वार्षिक हिंदू मंदिर उत्सव है। यह हर साल पूरम के दिन त्रिशूर के वडक्कुनाथन मंदिर में आयोजित किया जाता है। संघ के वरिष्ठ नेता और प्रांत कार्यवाहक (उत्तर केरल) एन. ईश्वरन ने पूछा कि किस आधार पर वे ऐसी “गलत” बातें बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ नेता इस मामले को लेकर जल्द ही राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमशीर से मुलाकात करेंगे। संघ नेता ने आरोप लगाया कि मंत्री, विधायक और नेता प्रतिपक्ष सहित जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए संघ के नाम का अनावश्यक रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी अनुमति नहीं है। संघ के पास ऐसे विवादों में हस्तक्षेप करने का न तो समय है और न ही रुचि है।’’ ईश्वरन ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विवादों में संघ का नाम घसीटने का प्रयास ‘दुर्भावनापूर्ण’ है और ऐसे प्रयासों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल के त्रिशूर पूरम और सबरीमाला तीर्थयात्रा जैसे प्रतिष्ठित उत्सवों में जानबूझकर तनाव और विवाद पैदा करने के लिए ये आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रतिष्ठित त्रिशूर पूरम उत्सव में हुए व्यवधान को लेकर केरल विधानसभा में बुधवार को तीखी बहस हुई। विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की जानकारी में ऐसा हुआ जबकि सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने न्यायिक जांच की मांग को खारिज कर दिया और कहा कि मामले की व्यापक जांच जारी है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ कुछ समय से यह आरोप लगा रहा है कि संघ नेताओं के साथ विजयन द्वारा गुप्त सहमति जताए जाने के बाद और उनकी जानकारी में उत्सव में व्यवधान पैदा किया गया। ऐसा कहा जाता है कि त्रिशूर पूरम अनुष्ठानों में कथित तौर पर पुलिस हस्तक्षेप हुआ था और इसके बाद हुए विवादों ने इस वर्ष अप्रैल में आयोजित वार्षिक उत्सव की चमक को फीका कर दिया था।  

सूरत के प्रवासी कपड़ा व्यापारी और उद्यमी अपने-अपने मूल राज्यों में बरसाती पानी संचय के जन अभियान में भागीदारी करेंगे

सूरत के प्रवासी व्यापारी-उद्यमी अपने राज्यों में चलाएंगे ‘कैच दी रेन’ का  जन आंदोलन : सीआर पाटिल 13 अक्टूबर को सूरत के इंडोर स्टेडियम में चार राज्यों के मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम सूरत के प्रवासी कपड़ा व्यापारी और उद्यमी अपने-अपने मूल राज्यों में बरसाती पानी संचय के जन अभियान में भागीदारी करेंगे सूरत  सूरत के प्रवासी कपड़ा व्यापारी और उद्यमी अपने-अपने मूल राज्यों में बरसाती पानी संचय के जन अभियान में भागीदारी करेंगे। सूरत में बसे बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान मूल के व्यापारी इन राज्यों में सैकड़ों रिवर्स बोरिंग बनवाने में सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके तहत 13 अक्टूबर को सूरत के इंडोर स्टेडियम में गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान के मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विस्तृत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने शुक्रवार को सूरत के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। केन्द्रीय मंत्री पाटिल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्च, 2021 में ‘कैच दी रेन’ की योजना बनाई थी। इसके तहत बरसाती पानी को बेकार बहने के बजाय उसे जमीन में नीचे उताकर भूमिगत जल को रिचार्ज किया जाएगा। इसके तहत खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में ही जमीन के नीचे के जल को रिचार्ज करेगा, जिसका बाद में कई तरह से उपयोग हो सकेगा। पाटिल ने कहा कि गुजरात में इस अभियान का अच्छा रेस्पांस देखने को मिला है। गुजरात में जन भागीदारी के तहत वाटर हार्वेस्टिंग के लिए अभी तक 24 हजार 800 रिवर्स बोरिंग का कमिटमेंट आया था। सरकार ने इसके बाद राज्य में कार्यरत एनजीओ, संस्थाओं और सरकारी कार्यालयों को साथ लेकर करीब 80 हजार रिवर्स बोरिंग का कमिटमेंट प्राप्त करने में सफलता पाई है। राज्य में कुल 2 लाख से ऊपर रिवर्स बोरिंग का लक्ष्य रखा गया है। सूरत में बसे मूल बिहार के व्यापारियों-उद्यमियों ने भी वहां के 5 राज्यों के सभी गांवों में बोर करने का निश्चय किया है। पाटिल ने बताया कि प्रधानमंत्री के जल संचय जल भागीदारी को जन आंदोलन में परिवर्तित करने के तहत सूरत को अपना कर्मभूमि बनाने वाले मूल राजस्थान के व्यापारियों-उद्यमियों ने राजस्थान के सभी गांवों में 4-4 रिवर्स बोर के जरिये बरसाती पानी को जमीन में उतारने का निश्चय किया है। इसके अलावा जन भागीदारी के तहत ही मध्य प्रदेश में भी 3500 बोर बनाना तय किया है। इसी के तहत आगामी 13 अक्टूबर को शाम चार बजे सूरत के इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें राजस्थान के मुख्मंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में सूरत के व्यापारी-उद्यमी रिवर्स बोर बनाने के लिए अपने-अपने मूल राज्य के गांवों के नामों की सूची सौंपेंगे। इन राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के लिए सूरत के प्रवासी व्यापारी-उद्यमी के जरिए स्वागत कार्यक्रम भी किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में गुजरात सरकार के मंत्री कनुभाई देसाई, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, सूरत के महापौर दक्षेश मावाणी, विधायक संगीता पाटिल, शहर भाजपा प्रमुख निरंजन झांझमेरा और उद्यमी सांवर प्रसाद बुधिया, प्रमोद चौधरी, कैलाश हाकिम तथा कई अन्य लोग मौजूद रहे।  

असम : हर एक विधानसभा क्षेत्र को 40 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखने को कहा था

गुवाहाटी असम भाजपा अपने वर्तमान सदस्यता अभियान के तहत 60 लाख नए सदस्य बनाने के 100 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, असम में भाजपा की सदस्यता 58 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य इकाई ने हर एक विधानसभा क्षेत्र को 40 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखने को कहा था। कुल 126 विधानसभा क्षेत्रों में से 91 ने पहले ही यह लक्ष्य पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, “हमें पूरे असम में बेहतरीन प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस त्योहारी सीजन में भी लोग हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह वाकई अभूतपूर्व है। केंद्रीय नेता भी हमारे प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।” वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “असम के 91 विधानसभा क्षेत्रों में अब ‘बीजेपी सदस्यता 2024’ के तहत 40 हजार से ज्यादा सदस्य शामिल हुए हैं। बेहाली, करीमगंज उत्तर और मजबत निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को 40 हजार से ज्यादा सदस्य बनाने में उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई। 58.31 लाख नए सदस्यों के साथ असम भाजपा अपने निर्धारित लक्ष्य के 100 प्रतिशत के करीब है।” राज्य में भाजपा नेता सदस्यता अभियान में 18 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सीएम सरमा ने पहले कहा था, “हमारी पार्टी कॉलेज या विश्वविद्यालय चुनाव नहीं लड़ती है। हालांकि, उन्हें हमारी पार्टी का सदस्य बनाने में कोई रोक नहीं है। मैं ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे भाजपा में युवाओं को शामिल करने पर जोर दें। वे भविष्य में इस देश के लिए हमारे मिशन को आगे बढ़ा सकते हैं।” इस बीच, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि असम देश में पार्टी के सदस्यता अभियान में 85 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करके देश में सबसे आगे है।  

डां. रमन सिंह बोले- विजयादशमी भारतीय संस्कृति में वीरता और शौर्य का प्रतीक

१० रायपुर छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है । अपने बधाई संदेश में डॉ. रमन ने कहा कि-विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है । यह पर्व हमें समाज में व्याप्त आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त कर शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा स्थापित करने का संदेश देता है । यह त्यौहार भारतीय संस्कृति में वीरता और शौर्य का प्रतीक है । इस दिन औजारों और हथियारों की पूजा भी की जाती है । किसानों के लिए यह त्यौहार मेहनत की जीत के रूप में आई फसलों का जश्न भी है। डॉ. रमन ने प्रदेश वासियों से आव्हान किया कि वे अपने अंदर की बुराईयों को समाप्त कर प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के दिन 3 नवंबर को बंद किए जाएंगे

उत्तरकाशी  गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में अन्नकूट पर्व के अवसर पर 2 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के दिन 3 नवंबर को बंद किए जाएंगे। परंपरा अनुसार, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने के मुहूर्त शारदीय नवरात्र के अवसर पर तय किए जाते हैं।  गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने दोनों धामों के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की। गंगोत्री धाम में भगवती गंगा के कपाट 2 नवंबर को दोपहर 12:14 बजे बंद होंगे। मां भगवती गंगा की डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि में भगवती मंदिर मारकंडेय में विश्राम करेगी और 3 नवंबर को मुखवा गांव में शीतकालीन प्रवास के लिए विराजमान हो जाएगी। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने जानकारी दी कि परंपरा अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन तय किया जाता है। इस वर्ष, मां गंगा की डोली 3 नवंबर को अपने मायके मुखवा में छह महीने के शीतकालीन प्रवास के लिए पहुंचेगी। इस अवसर पर मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी परंपरानुसार दशहरे के दिन तय किए गए मुहूर्त के अनुसार 3 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के रावल आशीष उनियाल ने बताया कि 3 नवंबर को सोमेश्वर देवता की डोली के साथ मां यमुना की डोली खरसाली गांव के लिए रवाना होगी, जहां शीतकालीन प्रवास होगा।  

मध्य प्रदेश के वन्यप्राणी क्षेत्रों की सीमा चिन्हित करने के लिए डिजिटल बाउंड्री बनाई जाएगी

भोपाल  मध्य प्रदेश के वन्यप्राणी क्षेत्रों की सीमा चिन्हित करने के लिए डिजिटल बाउंड्री बनाई जाएगी। डिजिटल बाउंड्री राजस्व विभाग द्वारा तैयार की जाएगी, जिसमें वनमंडलों के डीएफओ सहयोग करेंगे। राजस्व विभाग अपने कम्प्यूटरीकृत नक्शों में यह डिजिटल बाउंड्री प्रदर्शित करेगा। जिससे पता चलेगा कि वन्यप्राणी क्षेत्रों की सीमा के पास ईको सेंसेटिव जोन एवं राजस्व भूमि कहां तक है। आगामी दो माह के अंदर यह डिजिटल बाउंड्री नक्शे में बना दी जाएगी। यह होगा लाभ इससे यह लाभ होगा कि वन्यप्राणी क्षेत्रों में पर्यटक आवास, रिसोर्ट आदि गतिविधियां स्थापित करने के लिए राजस्व विभाग के कम्प्यूटरीकृत अभिलेखों में डिजिटल बाउंड्री के जरिए देखा जा सकेगा कि कहां इन गतिविधियों को अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए वन एवं राजस्व विभाग के बीच सहमति हो गई है तथा आगामी दो माह के अंदर यह डिजिटल बाउंड्री राजस्व विभाग को अपने कम्प्यूटरीकृत नक्शों में प्रदर्शित करना है। इसलिए पड़ी जरूरत वन विभाग के अंतर्गत 11 नेशनल पार्क, सात टाइगर रिजर्व और 24 वन्यप्राणी अभयारण्यों में इको सेंसेटिव जोन हैं। वन्यप्राणी क्षेत्रों में खनन एवं निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है, जबकि ईको सेंसेटिव जोन में निर्माण रेगुलेटेड यानि विनियमित हैं। विवाद से बचा जा सकेगा राजस्व और वन भूमि के विवाद के बीच आमजन तो प्रभावित होते ही है, साथ ही अधिकारी वर्ग भी न्यायालयीन प्रक्रिया में उलझ जाते हैं। ऐसे में वन क्षेत्र की सीमा तय होने और इसे नक्शे में दर्ज करने से काफी हद तक विवाद की स्थिति से बचा जा सकेगा। इसके अलावा टाइगर रिजर्व और अभयारण्य के सीमा से लगे इको सेंसेटिव जोन में अवैध गतिविधियों पर भी प्रतिबंध रहेगा। जंगल की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार सतर्क है। यही वजह है कि कमिश्नर, कलेक्टर को ईको सेंसेटिव जोन की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। ईको सेंसेटिव जोन की सीमाएं होंगी तय मध्य प्रदेश के ईको सेंसेटिव जोन की सीमाएं अभी तय नहीं है। टाइगर रिजर्व की बाउंड्री (सीमा) के बाहर कुछ जगह एक किलोमीटर और कई जगह तो एक किलोमीटर के अधिक ईको सेंसेटिव जोन है। कुछ सीमाओं में राजस्व क्षेत्र भी लगा हुआ है। यह सीमाएं राजस्व नक्शे और वन विभाग के नक्शे में भी दर्ज है। चूंकि, अधिकतर कार्य ईको सेंसेटिव जोन में प्रतिबंधित हैं, इस वजह से कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। अब ईको सेंसेटिव जोन की सीमा तय कर उसे नक्शे में दर्ज कर डिजिटल बाउंड्री बनाई जाएगी। इसके लिए सेटेलाइट इमेज की मदद ली जाएगी।

ओपनएआई का दावा ChatGPT का इस्तेमाल US राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिए हो रहा

न्यूयॉर्क पिछले 2-3 सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। कंटेंट लिखने से लेकर कॉलेज प्रोजेक्ट लिखने तक में ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब एक नया दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह दावा कोई और नहीं बल्कि चैटजीपीटी की डेवलपर कंपनी OpenAI ने किया है। क्या है OpenAI का दावा ओपनएआई ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि साइबर अपराधी अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने के लिए फर्जी कंटेंट बनाने के लिए चैटजीपीटी का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिसमें लंबे-चौड़े आर्टिकल और सोशल मीडिया कमेंट्स शामिल हैं, जिनका उद्देश्य चुनावों को प्रभावित करना है। कंपनी ने कहा कि ये एआई-जनरेटेड मैसेज असली न्यूज जैसे लग सकते हैं, जिससे आम नागरिक के लिए सच और झूठ में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। AI से तैयार किया जा रहा फेक सोशल मीडिया कंटेंट रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर, साइबर अपराधी, फर्जी न्यूज आर्टिकल, सोशल मीडिया पोस्ट और यहां तक कि मतदाताओं को गुमराह करने के लिए डिजाइन की गई धोखाधड़ी वाले कैंपेन कंटेंट भी बना सकते हैं। कंपनी ने कहा कि ओपनएआई ने इस साल चैटजीपीटी का दुरुपयोग करके प्रभाव संचालन के लिए 20 से अधिक प्रयासों को विफल किया है। अगस्त में, कंपनी ने चुनाव से संबंधित आर्टिकल बनाने वाले अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। इसके अलावा जुलाई में, रवांडा के अकाउंट को उस देश के चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया कमेंट्स बनाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। एआई से तैयार किए जा रहे सोशल मीडिया पोस्ट बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कंपनी ने पाया कि उसके AI मॉडल का इस्तेमाल फर्जी सामग्री, जैसे कि लंबे लेख और सोशल मीडिया कॉमेंट बनाने के लिए किया गया था, जिनका उद्देश्य चुनावों को प्रभावित करना था। ये AI जेनरेटेड मैसेज वास्तविक समाचार स्रोतों की शैली की नकल कर सकते हैं, जिससे आम नागरिकों के लिए सत्य और झूठ के बीच अंतर करना कठिन हो जाता है। कई अकाउंट किए गए ब्लॉक सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि साइबर अपराधी डेटा माइनिंग तकनीकों का इस्तेमाल करके मतदाताओं के व्यवहार और प्राथमिकताओं का विश्लेषण कर सकते हैं और ऐसे मैसेज तैयार कर सकते हैं जो उन्हें आकर्षित करे। OpenAI ने इस वर्ष ChatGPT के दुरुपयोग के 20 से अधिक प्रयासों को विफल किया है। अगस्त में कंपनी ने चुनाव से संबंधित लेखों को बनाने वाले खातों को ब्लॉक किया। इसके अलावा जुलाई में रवांडा के कुछ अकाउंट को उस देश के चुनावों को प्रभावित करने वाले सोशल मीडिया कॉमेंट को बनाने के लिए प्रतिबंधित किया गया था। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने भी इस बात पर चिंता जताई है कि रूस, ईरान, और चीन एआई द्वारा किए गए कंटेंच और गलत सूचना के माध्यम से आगामी नवंबर चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इन देशों पर AI का इस्तेमाल करके फर्जी या विभाजनकारी जानकारी फैलाने का आरोप है, जिससे चुनावी के लिए गंभीर खतरा पैदा होता है।

अमेरिका में 87 लाख लोगों को करनी पड़ रही है एक से ज्यादा नौकरी, फुल टाइम एम्प्लॉयमेंट में 10 लाख से ज्यादा गिरावट

न्यूयॉर्क  अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। दुनियाभर से लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में अमेरिका का रुख करते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से अमेरिका पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। इस देश के लोग महंगाई से परेशान हैं और उनके लिए एक नौकरी से गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। कई साल से लोगों की सैलरी नहीं बढ़ी है जबकि इस दौरान महंगाई में काफी ज्यादा इजाफा हो चुका है। सितंबर में वहां मल्टीपल जॉब यानी एक से ज्यादा नौकरी करने वाले लोगों की संख्या रेकॉर्ड 86.6 लाख पहुंच चुकी है। यह संख्या महामारी के पहले के मुकाबले 300,000 और 2008 के पीक के मुकाबले 600,000 अधिक है। इतना ही नहीं अमेरिका में पार्ट-टाइम जॉब्स की संख्या में पिछले तीन साल में 30 लाख की तेजी आई है। यह तीन साल के रेकॉर्ड 2.82 करोड़ के करीब पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि पिछले साल नवंबर से फुल टाइम एम्प्लॉयमेंट में 10 लाख से ज्यादा गिरावट आई है। अमेरिका में महंगाई चरम पर है। लोगों के लिए अपने परिवार का पेट भरना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि उन्हें एक से ज्यादा जगह नौकरी करनी पड़ रही है। वास्तविकता यह है कि महंगाई दर में कमी के बावजूद देश में कीमतों में गिरावट नहीं आई है। जानकारों का कहना है कि हाल-फिलहाल अमेरिकी लोगों को महंगाई से मुक्ति मिलने की उम्मीद नहीं है। अमेरिका का कर्ज अमेरिका का कर्ज 35 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है। यह देश की जीडीपी का करीब 127% है। अमेरिका की जीडीपी का साइज 28.6 ट्रिलियन डॉलर है। पिछले एक साल में अमेरिका के कर्ज में 2.2 ट्रिलियन डॉलर की तेजी आई है जबकि इस दौरान देश की इकॉनमी 1.6 ट्रिलियन डॉलर बढ़ी है। जुलाई 2024 के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका के प्रत्येक नागरिक पर 1,04,507 डॉलर का कर्ज है। हालत यह हो गई है कि अमेरिका को रोजाना दो अरब डॉलर ब्याज के भुगतान में खर्च करने पड़ रहे हैं। अगले दशक में देश का कर्ज 54 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है।

विवाद पति-पत्नी में सेक्स को लेकर एकमत नहीं होने की वजह से है: HC

इलाहाबाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन सुख को पति-पत्नी के बीच जारी झगड़े की वजह बताते हुए केस खारिज कर दिया है। दरअसल, उच्च न्यायालय एक महिला की तरफ से पति के खिलाफ दर्ज केस की सुनवाई कर रहा था, जिसमें याचिकाकर्ता ने यातना, दहेज और अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाए थे। दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने केस खारिज करते हुए कहा, ‘पीड़ित के बयान और FIR की बारीकी से जांच से पता चलता है कि यदि कोई यातना या हमला किया गया है, तो वह दहेज की किसी मांग के लिए नहीं, बल्कि आवेदक क्रमांक 1 की सेक्स की इच्छाओं को ऑपोजिट पार्टी क्रमांक 3 की तरफ से इनकार किए जाने पर किया गया।’ मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अनीश कुमार गुप्ता ने कहा, ‘…यह जाहिर है कि विवाद पार्टियों के सेक्स को लेकर एकमत नहीं होने की वजह से है। जिसके कारण दोनों के बीच विवाद था और उस विवाद के कारण तत्काल FIR दर्ज कराई गई थी…।’ रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कहा, ‘अगर एक पुरुष अपनी पत्नी से और महिला अपने पति से सेक्स की मांग नहीं करेगी, तो सभ्य समाज में वह यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिए कहां जाएंगे।’ महिला के आरोप- नग्न घूमता था पति दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। इसके बाद पुरुष और उसके परिवार ने कथित तौर पर महिला से दहेज की मांग की। महिला के आरोप थे कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ हिंसा की गई थी। महिला का यह भी कहना था कि पति को शराब की लत है और वह उससे अप्राकृतिक सेक्स की मांग करता है। उन्होंने आरोप लगाए थे कि पति पोर्न फिल्में देखता है और उसके सामने बगैर कपड़ों के घूमता है और हस्तमैथुन करता है। जब उसने इन बातों पर आपत्ति जताई, तो पति ने कथित तौर पर उसके साथ हिंसा की। महिला के आरोप थे कि सिंगापुर में भी पति ने उसे यातना दी थी। इसके बाद पति और उसके परिवार के खिलाफ IPC की कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पति और उसका परिवार हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट का यह मानना था कि पत्नी ने पति और उसके परिवार पर यातना के अस्पष्ट आरोप लगाए थे। कोर्ट ने कहा, ‘किसी भी घटना में ओपोजिट पार्टी क्रमांक 3 को चोट नहीं पहुंची है। ऐसे में मामले के तथ्यों से कोर्ट की राय से किसी भी तरह से यह नहीं कहा जा सकता है कि यह IPC की धारा 498 के तहत क्रूरता का अपराध है…।’

मानसून के विदा होते ही प्रदेश में ठंड का आगमन भी शुरू हो जाएगा.

भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून लगभग विदा हो चुका है. प्रदेश के 35 जिलों से बारिश पहले ही विदा हो चुकी थी. आखिरकार मौसम विभाग को प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा. हालांकि आपको बता दें कि हल्की नमी अभी भी आपके आसपास बनी रहेगी. वहीं 12 अक्टूबर तक जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग, सागर और आसपास के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. इसके बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा. मानसून के विदा होते ही प्रदेश में ठंड का आगमन भी शुरू हो जाएगा. ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे पहले दस्तक देगी ठंड मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अगले 5-6 दिनों में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि 20 से 21 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की ठंड शुरू हो सकती है. जिससे आप शुरुआती ठंड का मजा ले सकेंगे. बता दें कि सबसे पहले उत्तर भारत के राज्यों में ठंड शुरू होगी उसके बाद इन राज्यों से होते हुए मध्य भारत और फिर दक्षिण भारत में ठंड प्रवेश करेगी. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिवाली के त्योहार से पहले ही प्रदेश में ठंड दस्तक दे सकती है. वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की ठंड शुरू हो चुकी है.     इस दिन से शुरू होगी गुलाबी ठंड मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में बारिश अपने आखिरी दौर में है. पश्चिमी मप्र में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है. यहां अब बारिश की संभावना नहीं है. जबकि पूर्वी मप्र में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. प्रदेश में बारिश बंद होते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी और रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे आ सकता है, जबकि दिन का तापमान 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा. दिवाली तक भोपाल समेत पूरे प्रदेश में हल्की ठंड रह सकती है.

राशिफल शनिवार 12 अक्टूबर 2024

मेष राशि- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। रहन-सहन में कुछ दि‍क्‍कतें बनी रहेंगी। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वृषभ राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होना। खर्च भी बढ़ेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भाई-बहन के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धार्मि‍क कार्यों में रुचि‍ बढ़ेगी। कर्क राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क बन सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। खर्चों से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कन्या राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। तुला राशि- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। वृश्चिक राशि- मन अशान्त हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का साथ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना हो सकता है। धनु राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरी स्थान पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मकर राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। म‍ित्रों के साथ यात्रा के योग हैं। कुंभ राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet