LATEST NEWS

पांच दिन से लापता 10 साल के मासूम का 10 टुकड़ों में मिला शव

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 10 वर्षीय मासूम का शव सिर कटा हुआ बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। नरबलि की आशंका जताई जा रही है, जिससे पूरा गांव सदमे में है। बच्चे का शव घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे 10 टुकड़ों में मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पांच दिन पहले तोरफा गांव के इस मासूम बच्चे के घर के सामने से अचानक गायब होने के बाद से परिजन और ग्रामीण उसे खोजने में लगे थे। पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन खोजबीन के दौरान कोई सफलता नहीं मिली। पांच दिन बाद आज सुबह बच्चे का सिर कटा हुआ शव मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। बलंगी पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों को नरबलि की आशंका घटना को लेकर ग्रामीणों में नरबलि की संभावना जताई जा रही है। इस तरह की क्रूरता और धार्मिक अंधविश्वास से जुड़े अपराधों ने पहले भी ग्रामीण इलाकों में भय पैदा किया है। बलरामपुर पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस भयावह घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

लोहारीडीह कांड पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी की FIR में दर्ज 167 लोगों की सूची

रायपुर कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव में घटित घटना पर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर बनी हुई है, क्योंकि कांग्रेस के लिए सरकार को घेरने का सबसे बड़ा मुद्दा इन दिनों लोहारीडीह कांड से मिला हुआ है. कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस कांड पर सरकार को घेरने में पीछे नहीं रहे है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो लगातार प्रेसवार्ता कर सरकार से जवाब मांग रहे हैं. आज एक बार फिर भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर प्रेसवार्ता कर उस सूची को जारी किया, जिसे अब तक पुलिस की ओर से जारी नहीं किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने रघुनाथ साहू हत्याकांड में दर्ज एफआईआर में 167 लोगों के नाम की सूची जारी की. बघेल ने बताया कि इस सूची में जो नाम शामिल हैं उनमें- 137 साहू समाज, 20 यादव समाज, 8 आदिवासी समाज, 1 मानिकपुरी समाज और 1 पटेल समाज से हैं. बघेल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने विवेचना करने में बड़ी लापरवाही बरती है. पुलिस ने मृतक रघुनाथ साहू के बेटे विनोद साहू के बयान के आधार पर ही 167 लोगों के नाम एफआईआर दर्ज कर दी है, जबकि पूरे गांव का बयान लेना था, फिर कार्रवाई की जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सभी को जेल में डाल दिया गया है. उन्होंने कहा कि हद तो यह हो गई है कि कई ऐसे लोगों का नाम भी एफआईआर में दर्ज कर लिया गया, जो गांव में घटना के दिन थे ही नहीं. अभी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो गांव से बाहर है उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. एफआईआर में अन्य लिखकर भी छोड़ गया है, जिससे यह प्रतीत होता है कि कभी किसी का नाम इस घटना में जोड़ा जा सकता है. और तो और कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर किया गया है. यहां तक की मॉब लीचिंग के तहत पूरे देश में पहली एफआईआर 167 लोगों के खिलाफ इसी घटना में दर्ज की गई है. गांव वालों से यह भी पता चला है कि पुलिस ने एक-एक घर नाम दर्ज करने के लिए रजिस्टर लेकर घूमती रही है. उन्होंने एफआईआर में दर्ज नाम के आधार पर सरकार से सवाल किया है कि अब सरकार ही बताए क्या पूरे गांव को फांसी दिलाना चाहती है ? क्योंकि आजीवन कारावास, मृत्युदंड जैसे गंभीर मामलों में गिरफ्तारियां की गई है. सरकार से हमारी यही मांग है कि इस मामले में दोबारा विवेचना की जाए. जो आरोपी है उन्हें गिरफ्तार करें, जो निर्दोष है उन्हें रिहा करे.

हार्दिक पांड्या बेस्ट ऑलराउंडर, बने भारत के सबसे बड़े स्टाइलिश फिनिशर, विराट कोहली और धोनी के रिकॉर्ड को किया धराशायी

नई दिल्ली भारतीय टीम के लिए इस समय व्हाइट बॉल क्रिकेट में सबसे बड़े ऑलराउंडर और मैच फिनिशर हार्दिक पांड्या है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में किया गया दमदार प्रदर्शन हो या फिर आईपीएल जैसे लोकप्रिय टूर्नामेंट में लगातार गेंद और बल्ले से अच्छे प्रदर्शन की बात हो, हार्दिक पांड्या बेस्ट ऑलराउंडर हैं। साथ ही साथ वे भारत के सबसे बड़े स्टाइलिश मैच फिनिशर भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच फिनिशर सिक्स के साथ करने के मामले में देश के सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें एमएस धोनी का नाम भी शामिल है। अभी तक हर कोई बात करता था कि एमएस धोनी छक्के के साथ मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनको विराट कोहली ने पहले ही पीछे छोड़ दिया था। विराट कोहली ने चार बार टी20 इंटरनेशनल मैच भारत को छक्का लगाकर जिताया है। वहीं, एमएस धोनी ने सिर्फ तीन बार टीम इंडिया को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। वहीं, हार्दिक पांड्या अब तक 5 बार ये कारनामा कर चुके हैं। लिस्ट में चौथा नाम ऋषभ पंत का भी है। वे भी एमएस धोनी की बराबरी काफी पहले कर चुके हैं। वे तीन बार छक्के के साथ भारत को टी20आई मैच जिता चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर के न्यू माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिक्स के साथ ही मैच फिनिश किया। इस अंदाज को स्टाइलिश फिनिशर वाला अंदाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वैसे भी इस मैच में कई स्टाइलिश शॉट हार्दिक पांड्या ने जड़े, जिसमें से एक अपर कट भी थी, जो उन्होंने लगभग बिना देखे मारी थी। उस पर चौका मिला था। हार्दिक ने जैसे ही देखा था कि गेंद उनके शोल्डर के आसपास आ रही थी उन्होंने ऑन साइड की जगह बल्ला घुमाने के बारे में नहीं सोचा और तेज गति से आती गेंद को विकेट के पीछे भेज दिया। उन्होंने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा।

16 लोग घायल और चार गंभीर, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में तेज रफ्तार पिकअप पलटी

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बचेड़ी में रविवार सुबह 7.30 तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वाहन में करीब 20 लोग सवार थे, जो मंजगाव से खड़ोदा कृषि कार्य करने जा रहे थे। पिकअप पलटने के बाद हाहाकार मच गया। मौके से 16 लोगों को सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां चार की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। पुलिस-प्रशासन के सुस्त रवैया से लगातार जिले में पिकअप हादसे हो रहे हैं। इसी साल मई माह में कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप हादसा हुआ था, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा पिकअप वाहन में सवारी बैठाने वालो के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

नक्सलियों पर बड़े प्रहार की तैयारी! 8 राज्यों के CM से अमित शाह की मुलाकात, जानें देश में कितना खत्म हुआ नक्सलवाद

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों में सुरक्षा और विकास की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के बाद गृह मंत्री ने कहा कि नक्सल एरिया में अंतिम प्रहार किया जाएगा. मार्च 2026 तक हम नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है तो नक्सलवाद को खत्म करना होगा. LWE के सामने लड़ने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून को लागू करना जरूर है. 30 साल के बाद पहली बार वामपंथी उग्रवाद से मरने वाले लोगों की संख्या 100 से कम रही है. नक्सलियों से अंतिम चरण में लड़ाई अमित शाह ने कहा कि LWE से लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है. 2026 मार्च तक ये देश इस दशकों पुरानी समस्या से मुक्ति पा लेगा. LWE का 85 फीसदी कैडर स्ट्रैंथ छत्तीसगढ़ में सिमट कर रह गया है. छत्तीसगढ़ में जनवरी से लेकर अब तक 194 मारे गए , 801 ने हथियार छोड़े और 742 नक्सलियों ने सरेंडर किया. उन्होंने कहा कि मैं दोबारा नक्सलियों से अपील करता हूं हथियार छोड़िए और मुख्यधारा से जुड़िए. राज्यों में हमने राज्य पुलिस और ज्वाइंट टास्क फोर्स गठित की है, लेकिन इसकी हेरारकी पर भी काम करना है. नक्सली ऑपरेशन के लिए आज 12 हेलीकाप्टर, 6 बीएसएफ के और 6 एयरफोर्स के जवानों को बचाने के लिए तैनात हैं. ‘छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बधाई’ शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उनकी टीम को बधाई देना चाहता हूं कि अगस्त से अब तक लगभग 194 नक्सली मारे गए हैं. जो युवा नक्सलवाद से आज भी जुड़े हैं उनसे विनती है कि हिंसा छोड़िए और मुख्यधारा में आइए. नक्सलवाद से किसी का भला नहीं होने वाला है. सरकार क्षमता निर्माण का एक संयुक्त अभियान चलाया जाएगा. करीब 3 गुना बजट सुरक्षा संबंधी व्यय (SRE) स्कीम का बढ़ा है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में विकास कार्यों के लिए मुख्य योजना है.   इस बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा बैठक में पांच केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय मंत्रालयों के सीनियर अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के प्रतिनिधि और डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर भी भाग लेंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार मार्च 2026 तक एलडब्ल्यूई के खतरे को पूरी तरह से खत्म करेगी. केंद्र सरकार नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए प्रभावित राज्य सरकारों को हर संभव सहायता कर रही है. गृह मंत्री अमित शाह ने पिछली बार 6 अक्टूबर 2023 को नक्सलवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ रिव्यू बैठक की थी. उस बैठक में गृह मंत्री ने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़े स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए थे. कहा गया है कि मोदी सरकार की रणनीति की वजह से 2010 की तुलना में 2023 में नक्सलवाद हिंसा में 72 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी, जबकि मौतों में 86 प्रतिशत की गिरावट आई थी. सरकार का कहना है कि नक्सलवाद आज अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहा है. इस साल कितने मारे गए हैं नक्सली? गृह मंत्रालय का कहना है कि साल 2024 में अब तक सुरक्षाबलों ने हथियारबंद नक्सलियों के सफाए में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. इस वर्ष अब तक 202 नक्सलियों का सफाया किया जा चुका है. पिछले 9 महीनों में 723 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जबकि 812 को गिरफ्तार किया गया है. 2024 में नक्सलवाद से प्रभावित जिलों की संख्या घटकर मात्र 38 रह जाएगी. उसका कहना है कि केंद्र सरकार ने विकास से वंचित क्षेत्रों तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए सड़क और मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने समेत कई कदम उठाए हैं. नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 14400 किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं और करीब 6000 मोबाइल टावर लगाए गए हैं. सरकार का नक्सलियों पर बड़ा एक्शन जिस तरह से बीजेपी सरकार ने जम्मू कश्मीर में आतंक की फंडिंग पर रोक लगाने का लगातार प्रयास किया और बहुत हद तक इसको रोका गया, वैसे ही नक्सलियों की हो रही फंडिंग को रोकने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में 31 नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने 6 अक्टूबर को नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के आतंक को खत्म करने के लिए 120 मिनट में 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया. 31 नक्सलियों को ढेर किए जाने के मौके पर राज्य के सीएम विष्णु दिओ साय ने कहा, जब से हम सरकार में आए हैं, हम तब से मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं. साथ ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के संग सोमवार को नक्सलवाद के खिलाफ होने वाली बैठक को लेकर कहा, अमित शाह जी के संग बैठक है, जहां जिसमें नक्सल प्रभावित राज्य शामिल होंगे. 812 गिरफ्तार, 202 नक्सली ढेर मीटिंग को लेकर जारी बयान में कहा गया, इस साल 2024 में 202 नक्सलियों को ढेर किया गया, 723 ने सरेंडर किया, 812 को गिरफ्तार किया गया. बीजेपी सरकार समय-समय पर नक्सलवाद को खत्म करने का प्रयास करती रही है. पिछले साल 6 अक्टूबर को भी गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ मीटिंग की थी.

टीम का ध्यान महिला टी20 विश्व कप के आगामी मैचों में नेट रन रेट में सुधार करने पर होगा: अरुंधति रेड्डी

दुबई भारत की मध्यम तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने रविवार को कहा कि टीम का ध्यान महिला टी20 विश्व कप के आगामी मैचों में नेट रन रेट में सुधार करने पर होगा। भारतीय टीम पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोकने के बाद छह विकेट से जीत दर्ज करने के बावजूद नेट रन रेट में ज्यादा सुधार नहीं कर सकी। अरुंधति ने 19 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिससे भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट पर 105 रन पर रोक दिया। भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा धीमी गति से किया। आखिरी ओवरों में कप्तान हरमनप्रीत कौर की आक्रामक पारी से टीम ने सात गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। अरुंधति ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम समझते हैं कि नेट रन रेट महत्वपूर्ण है लेकिन हमारे लिए मैच जीतना ज्यादा जरूरी है। टीम हालांकि आगामी मैचों में नेट रन रेट पर काम करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो आज विकेट थोड़ा धीमा खेल रहा था। ऐसे में बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके। हमारे लिए मैच को जीतना जरूरी था लेकिन हमने इसके (नेट रन रेट) बारे में चर्चा की है। हमें उम्मीद है कि इसमें सुधार करेंगे। यह अगले कुछ मैचों में होगा। इस मुकाबले से पहले भारत का नेट रन रेट माइनस 2.90 था और इस जीत के बाद इसमें थोड़े सुधार के साथ यह माइनस 1.217 हो गया है, जो पाकिस्तान के माइनस 0.555 की तुलना में कम है। इस ग्रुप (ग्रुप ए)  में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका शामिल हैं। उन्होंने पाकिस्तान की अनुभवी निदा डार को आउट करने के बाद आक्रामक जश्न के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ यह उस समय अचानक से हो गया। मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा।’’ आशा सोभना ने इस मैच में दो आसान कैच टपकाये और अरुंधति से जब टीम के क्षेत्ररक्षण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम इस विभाग में बेहतर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ ईमानदारी से कहूं तो एक टीम के रूप में हम क्षेत्ररक्षण पर काफी मेहनत कर रहे हैं। मैं जानती हूं कि कुछ गलतियां हुईं लेकिन जब तक टीम जीतती है हम खुश रहते हैं। क्षेत्ररक्षण में सुधार पर काम चल रहा है और मुझे यकीन है कि हम इस मामले में शीर्ष मुकाम हासिल करेंगे।’’  

छत्‍तीसगढ़ के स्कूल में दशहरा की आज से छह दिन रहेंगे छुट्टी

रायपुर छत्‍तीसगढ़ के निजी-सरकारी स्कूलों में सात से 12 अक्टूबर तक दशहरा के लिए छह दिन का अवकाश रहेगा। वहीं केंद्रीय विद्यालयों में आठ से 17 अक्टूबर यानी 10 दिन का शरद ऋतु अवकाश रहेगा। राज्य सरकार की ओर से निर्धारित की गई छुट्टियों के अनुसार अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों व डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों में अवकाश रहेगा। 13 अक्टूबर के लिए रविवार है। इस दिन देश भर में छुट्टियां रहेगी। दीपावली पर 28 अक्टूबर से दो नवंबर तक अवकाश रहेगा। शीतकालीन अवकाश 23 से 28 दिसंबर 2024 तक कुल छह दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने इस छुट्टी के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की योजना भी बनाई है, ताकि छात्रों को इस दौरान अध्ययन और अवकाश के बीच एक संतुलन बनाने का अवसर मिले। छुट्टियों का कार्यक्रम दीपावली: स्कूल 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक बंद रहेंगे। शीतकालीन अवकाश: 23 से 28 दिसंबर 2024 तक छह दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा। गर्मी की छुट्टियां: एक मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

साइबर ठग बेलगाम, राजस्थान-अलवर कलेक्टर का फोटो लगाकर अधिकारियों को भेजे व्हाट्स एप मैसेज

अलवर. साइबर ठगों ने एक विदेशी फर्जी व्हाट्स एप नंबर पर खैरथल तिजारा के जिला कलेक्टर किशोर कुमार की फोटो लगाकर अधिकारियों और परिचितों से साइबर फ्रॉड करने की कोशिश की है। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के इस गंभीर मामले में उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अधिकारियों व परिचितों को मैसेज कर उनके साथ ठगी करने की कोशिश की गई है। कलेक्टर ने बताया कि साइबर ठग उनके फोटो का इस्तेमाल कर उनके नाम से एक फर्जी विदेशी व्हाट्सएप नंबर के जरिए अकाउंट बनाकर इस साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक खैरथल मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रेयी को इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से जिला स्तर के अधिकारियों के ग्रुप और अन्य परिचितों को मैसेज कर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की और इस नंबर से किसी को भी मैसेज मिलने पर रिप्लाई व पैसे नहीं डालने और सावधान रहने की अपील की है। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि कुछ अधिकारियों और उनके कुछ परिचितों को विभिन्न विदेशी नंबरों से उनके व्हाट्सएप चैटिंग पर कलेक्टर के नाम से मैसेज आ रहे हैं। अधिकारियों और परिचितों को जिस नंबर से मैसेज किया गया है वह उज्बेकिस्तान का है, जिस पर उनकी फोटो भी लगी हुई है। इस पूरी घटना के बाद जिला साइबर टीम आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी माध्यम से आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं आमजन से साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही इस संबंध में कलेक्टर किशोर कुमार ने पुलिस अधीक्षक खैरथल और भिवाड़ी सूचना भी दे दी है।

12 साल बाद मिला माता का आशीर्वाद, राजस्थान-भीलवाड़ा-कोटा में नवजात को ट्रॉली बैग में लेकर निकले दंपति

भीलवाड़ा/कोटा. भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर ट्रॉली बैग में बच्चे को देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए। दरअसल भीलवाड़ा के बागोर के एक दंपति को तमाम इलाज कराने के बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने माता से मन्नत मांगी और शादी के 12 साल बाद परिवार में बच्चे की किलकारी उठी। इसी मन्नत को पूरा करने के लिए भीलवाड़ा के इस दंपति ने जुगाड़ लगाकर बच्चे को ट्रॉली बैग में रखा और नंगे पांव 118 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकल पड़ा। रास्ते में जिसने इस दंपति को देखा, उसके चेहरे पर एक मुस्कान आ गई, अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दंपति भीलवाड़ा के बागोर का रहने वाला है और यहां से जोगणिया माता की दूरी 118 किमी है, जो कि दंपति ने बच्चे को ट्रॉली बैग में रखकर पूरी करना है। 5 अक्टूबर को बागोर से रवाना हुए इस दंपति ने 6 सितंबर को भीलवाड़ा में कोटा रोड पर एक लंगर में खाना खाया और कुछ देर रुकने के बाद माता के दर्शनों के लिए रवाना हो गए। आज 7 अक्टूबर को दंपति जोगणिया माता के दरबार में अपने नवजात के साथ धोक लगाकर माता का आशीर्वाद लेने पहुंच।।

सिंध में दिल दहलाने वाली वारदात, इतनी सी बात पर लड़की ने परिवार के 13 लोगों की कर दी हत्या

कराची पाकिस्तान के सिंध से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने रविवार को एक लड़की को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों के खाने में जहर मिलाकर हत्या कर दी। इसकी वजह भी सामने आई है। दरअसल लड़की के परिवार वाले उसकी पसंद के मुताबिक शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। जानकारी के मुताबिक ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी। अब खुलासा हुआ है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों को जहर देने की साजिश रची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने बताया, “खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि इन लोगों की मौत जहरीला खाना खाने से हुई थी।” उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गहन जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। क्या है मामला 19 अगस्त को घर में खाना खाने के बाद बीमार पड़ने के बाद परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई थी। अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान चार अन्य की भी मौत हो गई। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, गंबाट डीएसपी मलहीर खान ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस स्टेशन में दी गई थी और माना जा रहा था कि उनकी मौत का कारण कोई रहस्यमय बीमारी या फूड पॉइजनिंग है। हालांकि उन्होंने कहा कि पुलिस ने खैरपुर एसएसपी समीउल्लाह सूमरो के निर्देश पर विभिन्न कोणों से जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने दो शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हासिल की और उस पर काम किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस तरह का जहरीला पदार्थ इतनी मौतों का कारण बना। खोज में वे इस नतीजे पर पहुंचे कि पीड़ितों द्वारा खाए गए भोजन में जहर मिलाया गया था। प्रेमी ने दिया था जहर डीएसपी ने कहा कि उन्होंने एक ही जगह रहने वाले संयुक्त परिवार के जिंदा बचे सदस्यों में से एक शाइस्ता ब्रोही से पूछताछ शुरू की। कई बार कड़ी पूछताछ के दौरान वह आखिरकार टूट गई और उसने कबूल किया कि उसने परिवार को दिए जाने वाले खाने में जहर मिलाया था। उसने कहा कि यह तरल पदार्थ उसे उसके प्रेमी आमिर बख्श ब्रोही ने दिया था। डीएसपी ने कहा कि शाइस्ता आमिर बख्श से प्यार करती थी लेकिन उसका परिवार प्रस्ताव के लिए सहमत नहीं था। उसने कहा कि एक दिन आमिर ने उसे एक तरल पदार्थ दिया और उसे भोजन में मिलाने के लिए कहा। उसने उसे आश्वासन दिया कि यह खाने के बाद उसका परिवार शादी के प्रस्ताव पर सहमत हो जाएगा और फिर वे शादी कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर शाइस्ता द्वारा कथित तौर पर अपलोड किए गए एक वीडियो क्लिप में भी उसे ऐसा बयान देते हुए दिखाया गया है। डीएसपी ने कहा कि शाइस्ता और आमिर बख्श के खिलाफ बराडी जटोई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

साइकिल सवार की मौत, राजस्थान-अजमेर में यू ट्यूबर मि. खान की तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

अजमेर. अजमेर के फॉयसागर रोड पर कल रात एक तेज रफ्तार इनोवा ने एक साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। उसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने अधेड़ को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव जेएलएन अस्पताल में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद लोगों ने कार का पीछा किया। आरोपी कोटड़ा इलाके में कार छोड़कर भाग छूटे। काले रंग की इनोवा कार पर यू-ट्यूबर मि. खान वी-लॉगर लिखा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि साइकिल सवार को लहूलुहान हालत में ऑटो रिक्शा में रात करीब 8 बजे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब 58 साल बताई जा रही है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार आरजे 01- यूए-1110 कार का चालक देहली गेट इलाके का बताया जा रहा है। गंज थाना पुलिस ने कार मालिक की पहचान कर ली है। कार को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार युवक नशे की हालत में तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे थे। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फॉयसागर की तरफ से आ रहा साइकिल सवार एकाएक सामने से लहराती हुई आ रही तेज रफ्तार कार से टकराकर असंतुलित होकर गिर गया। हादसे में उसकी साइकिल पूरी तरह टूट-फूट गई, पहिए मुड़ गए और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर अमेरिकी चुनाव में अंतरिक्ष से मतदान करेँगे

न्यूयॉर्क  महीनों से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स के अमेरिकी चुनाव तक धरती पर लौटने के आसार कम हैं। इसके बावजूद भी वह देश का नेता चुनने के लिए तैयार हैं। खबर है कि विलियम्स अंतरिक्ष से ही अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालेंगी। खास बात है कि अमेरिका में स्पेस से अंतरिक्ष यात्रियों के लिए वोटिंग की प्रथा साल 1997 से ही चली आ रही है। ISS यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की कमांडर विलियम्स स्पेस से ही मतदान के लिए तैयार हैं। वह धरती की सतह से अनुमानित 400 किमी की दूरी से वोटिंग में शामिल होंगी। वह स्पेस के मतदाताओं के एक सिलेक्ट ग्रुप में शामिल होंगी। इतिहास में सबसे पहले वोट डालने वाले अमेरिकी डेविड वुल्फ हैं। वहीं, हाल ही में यह उपलब्धि हासिल करने वाली केट रुबिन्स थीं। उन्होंने 2020 के चुनाव में वोट डाला था। स्पेस से कैसे वोट डालेंगी सुनीता विलियम्स जिस तरह से विदेश में बैठे अमेरिकी नागरिक मतदान में शामिल होते हैं, उससे मिलती-जुलती प्रक्रिया से विलियम्स भी गुजरेंगी। हालांकि, इसमें कई और बातें भी शामिल हैं। सबसे पहले उन्हें एब्सेंटी बैलेट हासिल करने के लिए फेडरल पोस्ट कार्ड एप्लिकेशन पूरी करनी होगी। इसे हासिल करने के बाद वह ISS के कंप्युटर सिस्टम पर इलेक्ट्रॉनिक बैलेट भरेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वोटिंग प्रक्रिया नासा के SCaN यानी सोफिस्टिकेटेड स्पेस कम्युनिकेशन एंड नेविगेशन पर निर्भर है। विलियम्स का बैलेट एजेंसी के नियर स्पेस नेटवर्क के जरिए आगे बढ़ेगा। इसके बाद नासा के न्यू मैक्सिको स्थित व्हाइट सैंड्स टेस्ट फैसिलिटी ग्राउंड एंटेना तक पहुंचेगा। बाद में इसे ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर के मिशन कंट्रोल सेंटर भेजा जाएगा। ह्यूस्टन से एनक्रिप्टेड बैलेट काउंटी क्लर्क के पास भेजा जाएगा। खास बात है कि सिर्फ विलियम्स और काउंटी क्लर्क के पास ही मतपत्र तक पहुंच होगी।

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने न्याय यात्रा के कसी कमर, नगरीय निकायाें में नियुक्त होंगे प्रभारी

रायपुर प्रदेश कांग्रेस संगठन छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के बाद नगरीय निकायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश के सभी निकायों में जल्द ही प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा के बाद सूची तैयार कर ली है। दीपावली से पहले सूची को सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस के समक्ष अपने कब्जे वाले निकायों को बचाने की चुनौती है। यही कारण है कि संगठन ने वरिष्ठ नेताओं से लेकर पदाधिकारियों को निकाय की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है। पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि सभी निकायों के लिए दो-दो प्रभारी नियुक्त किए जा सकते हैं। इनके नामों की घोषणा होते ही निकायों में तैनात कर दिया जाएगा। साथ ही निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तलाश भी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में नगरीय निकायों का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो जाएगा। चुनावी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, इससे पहले कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की तलाश पूरी करना चाहती है। प्रभारियों की रिपोर्ट से नाम होंगे तय निकायों में प्रभारी तय होते ही काम करना शुरू कर देंगे। ये निकायों में बैठकें लेकर सक्रिय नेताओं की तलाश करेंगे। इसके बाद एक सूची तैयार कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजेंगे। इसके बाद निकाय के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा शुरू होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा तकनीकी कदम, राजस्थान के अस्पतालों में लागू होगा एबीडीएम

जयपुर. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के क्रियान्वयन को लेकर भारत सरकार देश की स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त और समावेशी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख घटकों पर प्राथमिकता से कार्य कर रही है। एबीडीएम का उद्देश्य एक ऐसा डिजिटल स्वास्थ्य इको सिस्टम का निर्माण करना है, जो देश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान और समान पहुंच प्रदान कर सके। राज्य सरकार का चिकित्सा विभाग 10 महीने पहले निकले इन आदेशों को मिशन मोड में लागू करने जा रहा है। मिशन निदेशक एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राजस्थान के सभी जिलों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत योजना के प्रमुख घटकों को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा। इस मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य संबंधी डेटा का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार ने इसके क्रियान्वयन के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा), हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (एचपीआर), और हेल्थकेयर फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर) पर विशेष जोर देने का निर्णय लिया है। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) प्रत्येक नागरिक का हेल्थ अकाउंट 14 अंकों की आभा आईडी के माध्यम से पहचाना जाएगा। आभा आईडी पोर्टल और एप्स के माध्यम से स्वयं पंजीकरण की सुविधा दी गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक का एक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाना है, जो उसकी संपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड होगा। इस आईडी के माध्यम से नागरिक किसी भी अस्पताल या क्लिनिक में अपनी स्वास्थ्य जानकारी आसानी से साझा कर सकेंगे। इससे मरीजों को बार-बार मेडिकल रिपोर्ट्स ले जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी और इलाज में होने वाली देरी को भी कम किया जा सकेगा। इसके साथ ही यह मरीजों के समय और पैसे की बचत भी करेगा, क्योंकि उन्हें बार-बार अपने टेस्ट और मेडिकल जानकारी साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी। एचपीआर (हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री) एचपीआर के तहत राज्य के सभी स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों का पंजीकरण किया जाएगा। यह रजिस्ट्री स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और अन्य पेशेवरों की एक व्यापक जानकारी प्रदान करेगी। इससे राज्य में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग अधिक संगठित और पारदर्शी ढंग से किया जा सकेगा। एचएफआर (हेल्थकेयर फैसिलिटी रजिस्ट्री) एचएफआर के तहत राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का पंजीकरण किया जाएगा। इस रजिस्ट्री के माध्यम से नागरिक यह जान सकेंगे कि राज्य में किन-किन स्थानों पर कौन-कौन सी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। इससे लोगों को सही समय पर सही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मिलेगी और उपचार में होने वाली जटिलताएं कम होंगी। मिशन की चुनौतियां और समाधान मिशन के क्रियान्वयन के दौरान कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं की कमी, स्वास्थ्यकर्मियों और नागरिकों को डिजिटल तकनीक के प्रति जागरूक करना और डेटा गोपनीयता सुनिश्चित करना प्रमुख हैं। राज्य सरकार ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों और तकनीकी सहायता प्रदान करने की योजना बनाई है। सरकार का यह प्रयास है कि डिजिटल मिशन के सफल क्रियान्वयन से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार हो। इसके साथ ही डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं में पारदर्शिता और कुशलता सुनिश्चित की जा सकेगी। लाभार्थियों के लिए फायदा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से राज्य के लाखों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। आभा आईडी और अन्य डिजिटल सुविधाओं से वे न केवल अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम और सुलभ बना सकेंगे, बल्कि इससे उनकी निजी स्वास्थ्य जानकारी भी सुरक्षित रहेगी। राज्य सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि 2025 तक राजस्थान के सभी जिलों में एबीडीएम के सभी घटकों का पूर्ण क्रियान्वयन हो जाएगा।

सरकारी अस्पतालों पर भरोसा पर प्रश्न चिन्ह, स्वास्थ्य मंत्री के दावों पर सवाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सरकारी अस्पतालों में लोगों का विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता जताई है। हालांकि, जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती है। मंत्री का दावा है कि ओपीडी और आईपीडी की संख्या में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या इस बढ़ोतरी का असल मतलब अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार है या फिर सिर्फ आंकड़ों का खेल मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि सरकारी अस्पतालों में इलाज की गारंटी देने के लिए कानून या मोनोराइट्स के बजाय धीरे धीरे विश्वास अर्जित करना होगा। लेकिन क्या जनता इतनी लंबी प्रक्रिया के इंतजार में है, जब निजी अस्पतालों में त्वरित इलाज के विकल्प मौजूद हैं स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान तब आया है जब प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों की हालत चिंताजनक है।  इन अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, दवाओं की अनुपलब्धता और डॉक्टरों की लापरवाही की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या सरकारी अस्पतालों में सुधार सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन असल बदलाव कब दिखेगा, यह एक बड़ा सवाल है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet