LATEST NEWS

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात को ओडिशा के तट के पास पहुंचेगा

कोलकाता पश्चिम बंगाल में चक्रवात और तूफान की आशंका के बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी की है कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल के कई जिलों में विकराल रूप लेगा। यह तूफान 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा तट को पार कर पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंच सकता है। इस दौरान हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवात बन रहा है। यह चक्रवात मंगलवार तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो गया । मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि यह 24 अक्टूबर की रात को ओडिशा के तट के पास पहुंचेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि बंगाल में होने वाली भव्य काली पूजा से पहले बंगाल में भयंकर आपदा आ सकती है। इसको लेकर बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों के सभी बीडीओ और एसडीओ के साथ बैठक की है, सभी जगहों पर राहत सामग्री का स्टॉक कर दिया गया है। तटीय इलाकों में निगरानी की जाएगी। इसके अलावा मछुआरों को गहरे समुद्र में आगे जाने से रोकने के लिए चेतावनी जारी है। दूसरी ओर, राज्य के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक दीघा के मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्यटकों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे या नहीं, इसकी जानकारी कल दी जाएगी। पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी पूर्णेन्दु माजी ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर जिला प्रशासन हर तरफ से चक्रवात से निपटने के लिए तैयार है। इस दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलावा पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश और झारखंड के कई जिलों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि 24 और 25 अक्टूबर को पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और झारग्राम में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ, भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 24 और 25 अक्टूबर को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ गुरुवार को पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंचेगा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंचने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया, “उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए, यह 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तथा सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तटों को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है। इसके कारण हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।” आईएमडी ने 24 अक्टूबर को मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कटक जिलों में अलग-अलग जगहों पर 20 सेमी से अधिक भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया है। इसी तरह, 24 अक्टूबर को पुरी, गंजम, खोरधा, नयागढ़, क्योंझर, अंगुल और ढेंकनाल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, 25 अक्टूबर को उत्तर ओडिशा के क्योंझर, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज जैसे जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जाजपुर, ढेंकनाल, अंगुल, देवगढ़, सुंदरगढ़ सहित जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के संबंध में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने अचानक बाढ़, निचले इलाकों और कृषि क्षेत्रों में जलभराव, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कों को संभावित नुकसान और कमजोर घरों की दीवारें गिरने की भी चेतावनी दी है। ओडिशा के राजस्व मंत्री पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार संभावित चक्रवाती तूफान का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। मंत्री ने कहा, “सभी जिलों के कलेक्टरों को संभावित चक्रवाती तूफान के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।”      

सीएम ने कहा हमने रेशम उत्पादन को 84 गुना बढ़ाने में सफलता प्राप्त की, UP जल्द ही देश में अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट्स में दुनिया के छोटे-छोटे देशों की धमक है। जिन लोगों के पास संसाधन कम और संभावनाएं न के बराबर हैं, वे आगे बढ़ चुके हैं। हमारे पास संभावना और संसाधन भी है। काम चाहने वाली आधी आबादी के बड़े तबके को रेशम उत्पादन, प्रोसेसिंग, रेडीमेड गारमेंट, डिजाइनिंग, मार्केटिंग, पैकेजिंग के साथ जोड़ लें तो दुनिया में रेडीमेड गारमेंट में धमक बनाने वाले देशों का स्थान उत्तर प्रदेश और भारत ले सकता है। इस संभावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों का लाभ लेना चाहिए। सीएम ने कहा कि हमने रेशम उत्पादन को 84 गुना बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। वह समय जरूर आ सकता है, जब यूपी का किसान रेशम उत्पादन में देश में अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 से 28 अक्टूबर तक चलने वाले सिल्क एक्सपो का  इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्घाटन किया। सीएम ने रेशम मित्र पत्रिका का विमोचन किया और 16 कृषकों,उद्यमियों, संस्थाओं व डिजाइनरों को पं. दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान प्रदान किया। सीएम ने यहां लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सीएम योगी ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश ने परंपरागत उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने परंपरागत उत्पाद के लिए पॉलिसी बनाई। 75 जनपदों के लिए वहां के एक उत्पाद को चिह्नित करते हुए आगे बढ़ाया। यही कारण है कि 75 जनपद का यूनिक प्रोडक्ट है, जिसे हमने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट कहा। ओडीपीओपी को सरकार ने मार्केट, डिजाइनिंग, पैकेजिंग से जोड़ा तो इससे रोजगार का सृजन हुआ और परंपरागत उत्पादों का एक्सपोर्ट भी प्रारंभ हुआ। यूपी के 75 जनपदों में 75 जीआई प्रोडक्ट हैं, जिन्हें देश के अंदर मान्यता प्राप्त हुई है। यह संभावना यूपी में हैं। वाराणसी, भदोही और मुबारकपुर की साड़ियों के माध्यम से भी यूपी के पोटेंशियल को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होता है। सिल्क एक्सपो इस फील्ड में यूपी की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बने, इस पर हमें प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान का नारा सदैव से प्रचलित रहा है। जीव सृष्टि और किसी भी व्यक्ति के लिए हवा-पानी तो आवश्यक है ही, लेकिन रोटी, कपड़ा, मकान भी आवश्यक है। कपड़ा न सिर्फ जीवन की आवश्यकता है, बल्कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही रोजगार सृजन का भी सशक्त माध्यम भी है। रेशम, प्राचीन काल से ही इसकी अलग-अलग पद्धतियां रही हैं। 25 करोड़ की आबादी वाले यूपी में इस फील्ड में अनेक संभावनाएं विकसित हो सकती हैं। यूपी ने पिछले कुछ समय में प्रगति की है। पहले की तुलना में यह संतोषजनक है, लेकिन अभी उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की दृष्टि से यह अपर्याप्त है। यहां अत्यंत संभावनाएं हैं। सीएम योगी ने कहा कि सभी को देखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश के अंदर क्या संभावनाएं विकसित हो सकती हैं। यूपी में वाराणसी, भदोही, आजमगढ़ से लेकर वाराणसी तक, चाहे वह मुबारकपुर की साड़ी हो या वाराणसी की। सिल्क कलस्टर विकसित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने इस दिशा में नए प्रयास को आगे बढ़ाया है। वाराणसी की सिल्क साड़ियां पूरे देश में हर मांगलिक कार्यक्रम के लिए पसंद बनती हैं। काशी विश्वनाथ धाम बढ़ने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ी संख्या ने इस व्यापार को नई ऊंचाई दी है। वाराणसी में एक्सपो मार्ट के माध्यम से ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर बनने के उपरांत इसमें काफी वृद्धि हुई है। सीएम ने कहा कि आजमगढ़ के मुबारकपुर के साड़ी उद्योग से जुड़े उद्यमियों, मिर्जापुर, वाराणसी और भदोही के सिल्क कलस्टर की प्रगति को देखकर लगता है कि इसमें बहुत गुंजाइश है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-हरदोई बॉर्डर पर पीएम मित्र पार्क (टेक्सटाइल्स पार्क का वृहद रूप) आने जा रहा है। एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में इसमें टेक्सटाइल्स से जुड़े अलग-अलग उद्योग लगने जा रहे हैं। यह यूपी की संभावनाओं को प्रदर्शित करने का माध्यम है, लेकिन रॉ मटेरियल हमें ही तैयार करना होगा। किसान यदि इस दिशा में आगे बढ़ते हैं तो प्रोत्साहन के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चल रही हैं। विभाग इन योजनाओं के बारे में हर जनपद में संगोष्ठी, सेमिनार, प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद करे और प्रोसेसिंग-ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़े। केवल गोरखपुर मंडल ही नहीं, वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़ में भी संभावनाएं बढ़ेंगी। सीएम योगी ने कहा कि यूपी जैसे राज्य में 9 क्लाइमेटिक जोन हैं। इनमें अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग कृषि उत्पादों को विकसित करने और आगे बढ़ाने का अवसर होता है। यूपी के अंदर यह संभावनाएं बहुत अच्छी बन सकती हैं। वाराणसी-आजमगढ़ प्राचीन काल से ही रेशम उद्योग का कलस्टर रहा है। लोकल स्तर पर रेशम का उत्पादन, प्रोसेसिंग, आगे की प्रक्रिया के साथ वस्त्र उत्पादन से जोड़ें। रॉ मटेरियल सस्ता मिलता है तो स्वाभाविक रूप से लागत भी सस्ती आएगी। समाज-मार्केट की डिमांड के अनुरूप उत्पाद आसानी से लोगों को उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सरकार इस दिशा में प्रशिक्षण से जोड़ने, रॉ मटेरियल-प्रोसेसिंग के लिए सहयोग, मार्केटिंग और डिजाइनिंग के साथ जोड़ने में मदद करेगी। सीएम योगी ने कहा कि प्राचीन काल से ही यूपी का किसान-उद्यमी इससे जुड़ा रहा है, लेकिन उन्हें पिछली सरकार का दंश झेलना पड़ा था। समय के अनुरूप उचित प्रोत्साहन, डिजाइनिंग, पैकेजिंग के साथ उन्हें नहीं जोड़ा गया। यह केवल सिल्क ही नहीं, बल्कि परंपरागत उत्पाद के प्रत्येक क्षेत्र में ऐसा होता था। भदोही में कॉरपेट, गोरखपुर में टेराकोटा उत्पाद मिलेगा। सबसे अधिक जीआई प्रोडक्ट वाराणसी में हैं। आगरा और कानपुर में चमड़ा उत्पाद, मुरादाबाद में पीतल उत्पाद, फिरोजाबाद में ग्लास, मेरठ में स्पोर्ट्स आइटम है यानी अलग-अलग जनपद के अलग-अलग उत्पाद यूपी के पोटेंशियल को देश-दुनिया के सामने रखता है। इसके माध्यम से यूपी परंपरागत उत्पादों के माध्यम से युवाओं-उद्यमियों को आगे बढ़ने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी के अंदर सिल्क के कलस्टर जिन क्षेत्रों में विकसित हो सकते हैं या जहां संभावनाएं बनी हुई हैं, वहां भी उसे तेजी के साथ बढ़ाने के लिए प्रयास प्रारंभ करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर विभाग को अलग से भी ऐसे किसान, जो रेशम मित्र के … Read more

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर पूरे शहर, आस-पास एवं मेला क्षेत्र में कई निर्माण कार्य चल रहे

महाकुंभ 2025 के निर्माण कार्यों से बढ़ी प्रयागराज में होटल और होम स्टे की मांग Mahakumbh 2025 :प्रयागराज में न केवल संगम क्षेत्र बल्कि पूरे शहर में निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर पूरे शहर, आस-पास एवं मेला क्षेत्र में कई निर्माण कार्य चल रहे प्रयागराज  सनातन आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दिव्य, भव्य, नव्य और ग्रीन बनाने के कार्य प्रयागराज में जोर-शोर से चल रहे हैं। प्रयागराज में न केवल संगम क्षेत्र बल्कि पूरे शहर में निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शहर में सड़कों, चौराहों, फ्लाईओवर, पार्कों और होटलों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। इसके चलते शहर में पिछले कुछ महीनों से कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कंस्ट्रक्शन कंपनियां डेरा जमाए हुए हैं। इन कंपनियों के इंजीनियर, अधिकारियों और कर्मचारियों के शहर में ठहरने की जरूरत ने प्रयागराज निवासियों, होटल और मकान मालिकों को आय का नया स्रोत प्रदान किया है। प्रयागराजवासी महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर आशान्वित और उत्साहित हैं। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर पूरे शहर, आस-पास एवं मेला क्षेत्र में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश के अनुरूप सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य 15 दिसंबर तक पूरे किए जाने हैं। कई सरकारी और निजी कंस्ट्रक्शन कंपनियां शहर में अपने प्रोजेक्टस तेजी से पूरे करने में जुटी हैं। इसके चलते इन कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर में ठहरने के लिए किराए के मकान, होटल और होम स्टे की जरूरत पड़ रही है। इन अधिकारियों और कर्मचारियों की जरूरत के मुताबिक शहर में वेल फर्निश्ड, नॉन फर्निश्ड मकानों की मांग बढ़ी है। प्रयागराज के प्रापर्टी डीलरों का कहना है कि बड़ी संख्या में उनके पास क्वेरी आ रही हैं। इसके दृष्टिगत कई मकान मालिक अपने खाली पड़े कमरों और मकानों को होम स्टे में बदल रहे हैं। जहां लोगों को रहने, खाने और अन्य दैनिक जरूरतों की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसके साथ ही, रेस्टोरेंट्स और टिफिन संचालकों की भी आमदनी बढ़ी है। प्रयागराज होटल्स और रेस्टोरेंट्स ओनर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह का कहना है कि महाकुंभ 2025 को लेकर शहर के सभी होटल्स व रेस्टोरेंट संचालक उत्साहित हैं। वो अपने-अपने होटल्स और रेस्टोरेंट में महाकुंभ के मुताबिक सुविधाओं का निर्माण करा रहे हैं। शहर के होटल्स में कई नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए कमरे बुक हैं और उनके कई अधिकारी पिछले कई दिनों से उनमें रह भी रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी से कई श्रद्धालु और पर्यटक महाकुंभ के दिनों के लिए इनक्वायरी और एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। महाकुंभ 2025 का दिव्य, भव्य, नव्य आयोजन प्रयागराज वासियों के लिए उमंग, उत्साह के साथ-साथ आय के नए स्रोत भी पैदा कर रहा है।    

MI5 की चेतावनी रूस और ईरान मिलकर यूरोप समेत ब्रिटेन में अराजकता पैदा करने की कोशिशों में जुटे

लंदन ब्रिटिश सैन्य खुफिया एजेंसी MI5 ने चेतावनी जारी की है कि रूस और ईरान मिलकर यूरोप समेत ब्रिटेन में अराजकता पैदा करने की कोशिशों में जुटे हैं। MI5 एजेंसी के महानिदेशक केन मैक्कलम ने मंगलवार को कहा कि रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी GRU ब्रिटेन समेत यूरोप की सड़कों पर अराजकता पैदा करने के अपने मिशन पर निरंतर आगे बढ़ती जा रही है और इस मिशन के तहत आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा की अन्य घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। केन मैक्कलम ने ये भी कहा है कि ईरान और रूस अब कुख्यात आतंकी संगठन ISIS और अलकायदा की मदद से आतंकवाद के बदलते स्वरूप का इस्तेमाल ब्रिटेन के खिलाफ करने लगे हैं और इसके तहत बच्चों और किशोरों को इंटरनेट के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। MI5 की हालिया जांचों में से एक तिहाई से अधिक में ISIS और अलकायदा समेत अन्य विदेशी आतंकवादी समूहों से संबंधित जांच शामिल है। CNN की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एजेंसी के महानिदेशक केन मैक्कलम ने लंदन में एक भाषण में कहा, “ISIS ने आतंकवादी घटनाओं को फिर से अंजाम देना शुरू कर दिया है और ऐसे आतंकवादी घटनाओं में शामिल होने वाले आठ में से एक से ज्यादा लोग नाबालिग हैं।” मैक्कलम ने कहा कि यह 2021 के बाद से तीन गुना ज्यादा है। मैक्कलम का यह बयान रूस और ईरान द्वारा पोषित और प्रायोजित आतंक की घटनाओं के बढ़ते जोखिम, यूक्रेन-रूस युद्ध और मध्य पूर्व में कई मोर्चों पर छिड़े युद्धों के कारण वैश्विक सुरक्षा को प्रभावित करने के बारे में पश्चिमी देशों की चेतावनियों के बीच आया है। हालांकि, उन्होंने कहा, “हम इस जोखिम के प्रति पूरी तरह से सचेत हैं कि मध्य पूर्व में होने वाली घटनाएँ सीधे तौर पर ब्रिटेन में आतंकवादी कार्रवाई को बढ़ावा दे सकती हैं।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि पिछले एक-दो सालों में जब से यूक्रेन-रूस युद्ध और इजरायल-हमास युद्ध छिड़ा है, तब से सार्वजनिक घृणा अपराध में वृद्धि हुई है, लेकिन वह अभी तक आतंकवादी गतिविधि में तब्दील नहीं हुआ है। मैक्कलम ने संवाददाताओं को बताया कि ब्रिटिश एजेंसी का लगभग तीन-चौथाई काम इस्लामवादी चरमपंथ से निपटना रह गया है, जबकि एक चौथाई काम दूर-दराज के समूहों से संबंधित हैं। उन्होंने ये भी बताया कि MI5 और ब्रिटिश पुलिस ने 2022 की शुरुआत से अब तक ईरान समर्थित 20 आतंकी साजिशों को बेनकाब और नाकाम किया है। उन्होंने बताया कि ऐसी आतंकी साजिशों की वजह से ही पूरे यूरोप से यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से करीब 750 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया जा चुका है।

राशिफल बुधवार 23 अक्टूबर 2024

मेष राशि : मेष राशि वालों को आज कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। भाई-बहन संग रिश्ते मधुर होंगे। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को गुड न्यूज मिल सकती हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई मौकै मिलेंगे। वृषभ राशि : आज वृषभ राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियां आएंगी। प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। हालांकि, अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रह सकता है। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। अगर आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज वह पूरे हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को आज तरक्की के नए मौके मिलेंगे। किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। नौकरी-कारोबार में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में जबरदस्त लाभ होगा। घर में शादी-विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। माता-पिता के सेहत पर ध्यान दें। आज आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसलिए धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। बेकार के वाद-विवादों से बचें। आय में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करें। कर्क राशि : आज कर्क राशि वाले आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। लंबी यात्रा के दौरान छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचें। किसी से बेकार में बहस न करें। धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। कुछ जातकों को नौकरी में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। सिंह राशि : आज सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में थोड़े परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेशों से ज्यादा अच्छा रिटर्न नहीं मिलेगा। मन अशांत रहेगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। कुछ जातक घर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैसा बचाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। कन्या राशि : आज कन्या राशि वालों को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। अपने काम पर फोकस करें। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें और कामयाबी हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। आज आपको शैक्षिक कार्यों में पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति के प्रति प्यार का एहसास हो सकता है। आपके रुके हुए कार्य सफल होंगे। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेंटल स्ट्रेस से मुक्ति मिलेगी। तुला राशि : आज कार्यस्थल पर वाद-विवाद से तनाव बढ़ सकता है। बेकार के बहस से बचें। मन में अच्छे विचार रखें। नेगेटिविटी से दूर रहें। यह फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने का परफेक्ट टाइम है। हेल्दी और फिट रहने के लिए न्यूट्रीशन से भरपूर डाइट लें। आज आपको बकाया हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी विवादों में सफलता हासिल करेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने का प्रयास करें। साथी की जरुरतों पर ध्यान दें। रिलेशनशिप में इगो इश्यूज न आने दें। वृश्चिक राशि : आज वृश्चिक राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको सभी कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। जिससे आप प्यार करते हैं, वह शाम को आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। आज साथी से थोड़ा अनबन हो सकती है। अगर आपने किसी से धन उधार लिया है, तो आज आपको वापस करने की जरुरत पड़ सकती है। धनु राशि : आज धनु राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। कुछ जातक नए घर या नए शहर में शिफ्ट हो सकते हैं। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से प्यार हो सकता है। लंबे सम. के बाद पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को गुड न्यूज मिल सकती है। मकर राशि : आज का दिन मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आप नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन परिजनों से वाद-विवाद संभव है। शांत दिमाग से फैसले लें। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनहेल्दी फूड अवॉइड करें। घर का खाना खाएं। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। प्रियजनों से अपनी फीलिंग्स खुलकर शेयर करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों को बकाया हुआ धन वापस मिलने मे देरी हो सकती है।कार्यों के आशाजनक परिणाम नहीं मिलेंगे, जिससे मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कुछ जातकों को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा के योग बनेंगे। फैमिली मेंबर्स का सपोर्ट मिलेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मीन राशि : आज का दिन मीन राशि वालों के प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए शुभ रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। करियर में सफलता हासिल करने के लिए आपको खूब मेहनत करनी होगी। पुरानी गलतियों को दोबारा न दोहराएं। आज करियर में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर कलेक्टर और निगम कमिश्नर को दिया सम्मान

इंदौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार’ से पश्चिम जोन के अंतर्गत इंदौर को सर्वश्रेष्ठ जिले के तौर पर पुरस्कृत करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिए समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि “मध्यप्रदेश पानी की एक-एक बूंद के उचित उपयोग एवं संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और ‘जल-संरक्षण’ की दिशा में निरंतर अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहा है। आने वाली पीढ़ी के लिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी को भली-भाँति समझते हुए हमने प्रदेश में जल-संरचनाओं का जाल बिछाया है, पुरानी जल-संरचनाओं का नवीनीकरण किया है और सिंचाई क्षमता को बढ़ाने का लगातार प्रयत्न किया जा रहा है। कलेक्टर इंदौर आशीष ने प्राप्त किया पुरस्कार : विज्ञान भवन दिल्ली में हुआ कार्यक्रम उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले को जल-संचयन और जल-संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पश्चिम क्षेत्र  के सर्वश्रेष्ठ जिले का राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हुए 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और राज्यमंत्री वी. सोमन्ना भी उपस्थित थे। पुरस्कार इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने ग्रहण किया। नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में किए गए कई कार्य इंदौर जिले में जल-संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। जिले में अजनार, बालम, चोरल, कराम, मोरल और पातालपानी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में विभिन्न कार्य किए गए हैं, जिनमें 366 पौध-रोपण कार्य, 216 जल-संचयन कार्य, 60 रिचार्ज संरचनाएं, 90 वाटरशेड उपचार कार्य और 814 जल और मिट्टी संरक्षण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा  बालम नदी के जलग्रह-क्षेत्र में 5 अमृत सरोवर, 4 फार्म पॉन्ड, 5 चेक डैम और 30 गेबियन जाल संरचनाएं बनाई गई हैं। पुराने तालाबों का भी किया गया जीर्णोद्धार जल-संचयन के प्रयासों के अंतर्गत नाला ट्रेंचिंग (गहरीकरण) के लगभग 420 कार्य किए गए हैं, जिससे जल स्तर में वृद्धि हुई है। पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान के तहत 462 पुरानी संरचनाएं जैसे- तालाब, चेक डैम और स्टॉप डैम का जीर्णोद्धार किया गया है, जिससे जल-भंडारण क्षमता में 16 लाख घन मीटर की वृद्धि हुई है और 1500 हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है। एक लाख घरों की छतों पर नागरिकों ने लगाई वर्षा जल संचयन प्रणाली जिले में वृहद स्तर पर जल-संचयन संरचनाएं भी निर्मित की गयी हैं, जिसमे 420 फार्म पॉन्ड, 180 पेरकोलेशन टैंक, 100 निस्तारी टैंक और 190 चेक डैम शामिल हैं। इससे जिले में जल-भंडारण क्षमता में 30 लाख घन मीटर की वृद्धि हुई है। लगभग 25 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणालियों के तहत लाया गया है, जिससे जिले के लगभग 16 हजार किसान लाभान्वित हुए हैं। जिले में एक लाख घरों की छतों पर नागरिकों द्वारा अपने खर्च पर ही वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की गई हैं और 10 स्थानों पर पीज़ोमीटर लगाए गए हैं, जिससे जल स्तर का मूल्यांकन किया जा सके। हरियाली महोत्सव के दौरान 20 लाख पौधे लगाए गए और इंदौर शहरी क्षेत्र में 2 लाख 55 हजार पौधे लगाए गए हैं। राष्ट्रीय जल पुरस्कारों का उद्देश्य पानी के महत्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और स्वच्छ जल के उपयोग के सर्वोत्तम प्रचलन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज सहित 9 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया है।

जौनपुर में मिठाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा, फटा बॉयलर, महिला का सिर धड़ से अलग, एक गंभीर

जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक मिठाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा हो गया। खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में दूध खौलते समय बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं दूसरी महिला का सिर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, दमकल की गाड़ियां और स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि इन टीमों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने हालात पर काबू पा लिया था। पुलिस ने मृत महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डिहिया गांव के निवासी राजेंद्र बिंद का खुटहन थाने के पास मिठाई की दुकान है। मिठाई बनाने के लिए अपने घर में दूध खौलाने के लिए छोटा बॉयलर लगाया है। आज सुबह करीब 10 बजे वह दूध खौला रहे थे, इसी दौरान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। बॉयलर के ढक्कन से मनीता बिंद की पत्नी का सिर कटकर धड़ अलग कुछ दूर पर जा गिरा। वहीं कुछ दूरी पर बैठी सीता देवी का सिर फट गया।

203 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई कर बिलासपुर रेल मण्डल ने रचा इतिहास

  बिलासपुर बिलासपुर मण्डल अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास से विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर काम करते हुए सर्वाधिक लदान करने वाले मंडलों में से एक होने की ओर अग्रसर है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 अक्टूबर 2024 को बिलासपुर मण्डल ने 100 मिलियन टन माल ढुलाई के मील के पत्थर को हासिल किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 100 मिलियन टन माल ढुलाई करने का यह कीर्तिमान बिलासपुर मंडल द्वारा सिर्फ 203 दिनों में पूरा किया गया। इसके पूर्व पिछले वित्तीय वर्ष में 100 मिलियन टन माल ढुलाई 225 दिनों में किया गया था। इस अवधि में लोड किए गए वस्तुओं में कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, स्टील, खाद्यान रासायनिक खाद, खनिज, तेल आदि है।यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के निर्देशन एवं अन्य शाखाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन से संभव हुआ। इस उपलब्धि के अवसर पर मंडल सभाकक्ष में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रवीण पाण्डेय की उपस्थिति में कर्मचारियों द्वारा केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी गई एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इस लक्ष्य के असली कर्मयोगी रेल कर्मचारी हैं जो दूरस्थ कोयला के खदान क्षेत्रों में पदस्थापित हैं और लदान लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात काम करते हैं। ऐसे कर्मचारियों को उन्होने याद किया जो अपने पारिवारिक जीवन को छोडकर कर्म के मार्ग पर चल रहे हैं।उनके शब्दों में सही मायने में वे ही रेल के कर्मयोगी एवं साधक हैं। बिलासपुर मंडल पावर हाउस को कोल प्रदान करने वाला सबसे बड़ा मंडल है और यहाँ के कर्मयोगियों की वजह से ही जग सारा रोशन है। सभी कर्मचारियों ने गर्व से इस अवसर पर उल्लास प्रकट किया।

भिंड में गोहद चौराहा पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 8 लाख रुपये 2750 किलो मावा किया जब्त

भिंड गोहद चौराहा थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह सात बजे एक लोडिंग वाहन से 55 डलिया में कुल 2750 किलो मावा भरा जब्त किया। इसकी कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है। सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल लैब में भेजा जाएंगा। आठ लाख रुपये का बांड भरवाकर मावा को लोडिंग वाहन चालक को सुपुर्द कर दिया है। चालक ने बताया कि यह मावा ग्वालियर से भोपाल, इंदौर और दिल्ली भेजा जाना था। मेहगांव से ग्वालियर ले जाया जा रहा था मावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली कि एक लोडिंग गाड़ी मेहगांव से मावा भरकर ग्वालियर जाने वाली है। पुलिस के सहयोग मांगा गया। करीब सात बजे लोडिंग मेहगांव से ग्वालियर की तरफ आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो पहले तो चालक ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन जब उसे लगा कि वह गाड़ी को भगाकर नहीं ले जा सकेगा तो उसने गाड़ी साइड में खड़ी कर दी। गाड़ी चेक करने पर जूट की बोरी में डलिया मिली। अलग-अलग लोगों के ने भेजे थे मावा चालक सतेंद्र सिंह नरवरिया ने बताया कि डलिया में 2750 किलो मावा है। मावा के मालिक सतेंद्र सिंह नरवरिया मेहागंव, अनोद नरवरिया, मसूरी के संदीप भदौरिया , सूरज सिंह भदौरिया और रायसिंह नरवरिया हैं। नियमानुसार मावा की सैंपलिंग कर इसकी कीमत आठ लाख का बांड भरवाकर मावा उन्हीं के सुपुर्द किया गया है। यदि सैंपल फेल होते हों तो आठ रुपये की राशि भरने के अलावा न्यायालय द्वारा अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस में दावेदारों की होड़, कई नेता पार्टी कार्यालय से दूर

रायपुर  रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस शुरू से ही बैकफुट पर जाती हुई दिखाई दे रही है। हालात ऐसे हैं कि भाजपा ने अपने पत्ते खोलते हुए प्रत्याशी की घोषणा करने के साथ बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया है, लेकिन कांग्रेस अब भी आंतरिक कलह में फंसी हुई है। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यहां से सिर्फ एक ही नाम का पैनल एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) को भेज दिया गया है। जिसमें सिर्फ आकाश शर्मा का ही नाम है। इसकी वजह से वहां से नारजगी का सामना पीसीसी को करना पड़ रहा है। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि टिकट की घोषणा में एक दिन और विलंब हो सकता है। इसी बीच कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भी कांग्रेस से फार्म खरीदने वाले निगम सभापति प्रमोद दुबे के समर्थकों ने नारेबाजी भी कर दी थी, इन सभी समीकरणों को देखा जाए, तो अंतर्कलह का दौर अभी से ही शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है और दक्षिण का किला फतेह करने की दिशा में बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा में बूथ मैनेजमेंट गुरु को माने जाने वाले सांसद बृजमोहन अग्रवाल स्वयं इस उपचुनाव की रणनीति तैयार कर रहे हैं। रविवार को ही उन्होंने रायपुर शहर के सभी विधायकों के साथ चर्चा की और दक्षिण में चुनाव प्रचार से लेकर आगे की रणनीति तय की गई। बूथ और वार्डों पर रहेगा पूरा जोर भाजपा द्वारा बीते दिनों हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के हिसाब से आगे की रणनीति तय की जा रही है। इसके लिए पहले उन वार्डों और बूथों पर फोकस किया जा रहा है, जहां भाजपा की लीड कम रही। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हांकित कर यहां ज्यादा-ज्यादा से प्रचार करने पर फोकस किया जा रहा है। कांग्रेस में कई दावेदार कार्यालय से गायब दक्षिण विधानसभा की सीट खाली होने के बाद से ही कांग्रेस में दावेदारों की होड़ सी लग गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोंक दी। इसके बाद कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने पार्टी कार्यालय से भी किनारा कर लिया है और अब वे इस पूरे चुनाव से ही खुद को हटा रहे हैं।

सीजी में युवाओं के लिए खुशखबरी: सीजीपीएससी ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडेंट और सूबेदार निकली भर्ती

रायपुर छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीजीपीएससी ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडेंट और सूबेदार भर्ती का नोटिफकेशन जारी कर दिया है. इन पदों लिए 23 अक्टूबर से 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के संबंध में सीजीपीएससी की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ट्वीट कर युवाओं से कहा है कि अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाओ. जारी अधिसूचना के अनुसार एसआई के 278 पदों के अलावा 19 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमांडर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) , 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पद शामिल हैं. इन आवेदन पत्रों की जांच के बाद पीएससी की ओर से लिखित परीक्षा ली जाएी. परीक्षा के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र दिए जाएंगे, जो भर्ती के लिए जरूरी अर्हताओं को पूरा करेंगे.

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 40 प्राइवेट अस्पतालों में करा सकेंगे मुफ्त इलाज, सरकार ने बढ़ाई लिस्ट, ये हैं हॉस्पिटल

नई दिल्ली  केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार नें CGHS और ECHS की सर्विस का दायरा बढ़ा दिया है। अब केंद्रीय कर्मचारी 40 प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर में अपना इलाज करा सकते हैं। सरकार नें अपनी लिस्ट में 40 अस्पतालों को शामिल कर लिया है। इन सभी अस्पतालों की रेट लिस्ट भी CGHS और ECHS के तहते आने वाले कर्मचारियों के लिए ने के बराबर होगी। साथ ही जो इलाज में खर्च होगा वह बाद में सरकार देगी। हाल ही में एक्स-सर्विसमेन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) ने 40 प्राइवेट अस्पतालों, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटरों को अपने पैनल में शामिल किया है। यह फैसला हाल में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लिया गया। CGHS और ECHS के लिए शामिल किये 40 नए प्राइवेट अस्पताल ECHS के मैनेजिंग डायरेक्टर को इस पैनल में शामिल किए गए नए अस्पतालों की लिस्ट के बारे में औपचारिक आदेश मिला है। यह प्रोसेस रक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत की गया है, जिसके अनुसार ECHS लाभार्थियों को अस्पताल और इलाज की सर्विस दी जाएगी। अब ECHS की गिनती में 40 प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल किये गए हैं। सभी कर्मचारी करा पाएंगे कम रेट में इलाज सभी पैनल में शामिल अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों को रक्षा मंत्रालय की तय की शर्तों का पालन करना होगा, जिसमें सर्विस की दरें भी शामिल हैं। इलाज का रेट लिस्ट समिति की पास की दरों दरों के अनुसार होगा। साथ ही CGHS (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) दरों के साथ समायोजित की जाएंगी। यानी, CGHS कर्मचारियों का जिस रेट पर प्राइवेट अस्पतलाओं में इलाज होता है, उसी रेट पर ECHS के तहत आने वाले कर्मचारी भी इलाज करा पाएंगे। ये 40 अस्पतालों की लिस्ट CGHS में भी शामिल की गई है। अस्पतालों की लिस्ट इसके अतिरिक्त जो अस्पताल पहले से ही CGHS के साथ पैनल में शामिल हैं, उन्हें ECHS के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करते समय अपनी CGHS स्थिति का सर्टिफिकेश देना होगा। CGHS पैनल वाले अस्पतालों की स्थिति तब तक वैलिड रहेगी जब तक उनकी CGHS मान्यता एक्टिव है, और उनके समझौते का रिन्यू भी हो सकता है। NABH यानीनेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स से मान्यता प्राप्त सुर्विस को भी ECHS के साथ पैनल में शामिल किया जाएगा, जो उनके NABH सर्टिफिकेशन की पीरियड तक वैलिड रहेगी। यह कदम ECHS सदस्यों को अधिक सुविधाएं और बेहतर स्वास्थ्य सर्विस देने की दिशा में उठया अहम कदम है। CGHS और ECHS में क्या है अंतर CGHS और ECHS दोनों ही भारत सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं हैं, लेकिन ये अलग-अलग समूहों को सर्विस देती है। CGHS केंद्र सरकार के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए है, जबकि ECHS सेना के रिटायर कर्मियों और उनके आश्रितों के लिए है। ECHS के पास CGHS की तुलना में अधिक पैनल वाले अस्पताल हैं, जिसमें दूरदराज के एरिया के अस्पताल भी शामिल हैं।

23 अक्टूबर को रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके सतत प्रयासों से मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है। चार संभागों में सफल आरआईसी के बाद 23 अक्टूबर 2024 को रीवा में 5वीं आरआईसी आयोजित की जा रही है, जिसमें “वाइब्रेंट विंध्य” बायर-सेलर मीट होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विजन राज्य में संतुलित और समान आर्थिक विकास को मजबूती प्रदान करना है। आरआईसी के माध्यम से प्रदेश औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। रीवा में होने वाली आरआईसी इसमें महत्वपूर्ण योगदान देगी। रीवा में बायर-सेलर मीट: व्यापारिक अवसरों को नई दिशा रीवा में होने वाली बायर-सेलर मीट विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी। इस मीट में 2500 से अधिक उद्यमी शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल व्यावसायिक साझेदारियों को बढ़ावा देने का मंच है, बल्कि विभिन्न राज्यों के उद्यमियों के बीच महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। व्यावसायिक साझेदारियों के लिए बैठकें इस मीट का प्रमुख आकर्षण व्यावसायिक साझेदारियों के लिए बैठकें हैं। जहां विंध्य क्षेत्र के स्थानीय उद्यमी और बाहरी राज्यों के उद्यमी बिज़नेस अपॉर्चूनिटीज़ पर चर्चा कर करेंगे। इसमें विचारों का आदान-प्रदान होगा और व्यवसाय के नए रास्ते खुलेंगे। राज्य स्तर पर भागीदारी इस बायर-सेलर मीट में 10 से अधिक राज्य उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा से उद्यमी शामिल होंगे। यह विविधता न केवल मौके को और रोचक बनाएगी, बल्कि व्यावसायिक नेटवर्क को भी मजबूत करेगी। स्थानीय उद्यमियों के लिए अवसर स्थानीय उद्यमियों को बाहरी राज्यों के उद्यमियों से सीधे मिलकर व्यापारिक अवसरों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। यह मंच न केवल नई व्यापारिक संभावनाओं को उजागर करेगा, बल्कि क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक होगा। अपनी सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध विंध्य अब व्यावसायिक अवसरों का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यह बायर-सेलर मीट स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को नए बाजारों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जिससे व्यापारिक संभावनाएँ और मजबूत होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और नए निवेशकों को आकर्षित करने में सहायता मिलेगी। मेहमान बघेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों का लेंगे आनंद रीवा में 23 अक्टूबर को होने जा रही कॉन्क्लेव की एक विशेषता होगी, जिसमें विंध्य क्षेत्र की समृद्ध और पारंपरिक खाद्य संस्कृति से प्रतिनिधियों को परिचय कराया जायेगा। बघेलखंड के विशिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेकर मेहमान स्थानीय स्वाद का आनंद उठाएंगे, जो न केवल स्वादिष्ट, बल्कि अत्यधिक पौष्टिक भी होंगे।

सोनी सब के शो ‘बादल पे पांव है’ वकील की भूमिका में नजर आयेंगे गौरव शर्मा

  मुंबई, सोनी सब के शो ‘बादल पे पांव है’ में गौरव शर्मा,वकील की भूमिका में नजर आयेंगे। गौरव शर्मा शो ‘बादल पे पांव है में वकील माहिर ढिल्लन की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।वह इस सिद्धांत पर कायम हैं कि वह किसी ऐसे व्यक्ति का बचाव नहीं करेगा जो नैतिक रूप से भ्रष्ट है। गौरव शर्मा ने कहा,माहिर एक बहुस्तरीय किरदार है। वह अपनी क्षमताओं को लेकर आश्वस्त है। हालांकि, प्यार और रिश्तों के प्रति संदेहपूर्ण दृष्टिकोण रखता है। यह उसे काफी दिलचस्प बनाता है। दर्शकों ने रजत और बानी के रिश्ते में संघर्ष देखा है, जब लावण्या उनके जीवन में आई थी, लेकिन अब माहिर की मौजूदगी के कारण रजत और बानी के रिश्ते में एक नई चुनौती होगी। मैंने हाल ही में शूटिंग शुरू की है और कलाकारों और क्रू ने अविश्वसनीय रूप से स्वागत किया है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ेगा और माहिर की भूमिका सामने आएगी, कुछ गहन क्षणों की उम्मीद की जा सकती है। ‘बादल पे पांव है’ सोमवार से शनिवार रात 8:00 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।

हेडमास्टर का गुड़ाखू घिसते वीडियो बनाने पर सस्पेंड, छत्तीसगढ़-धमतरी में न्याय की गुहार लगा रहे शिक्षक

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत चरितार्थ हो रही है। जहां प्रधान पाठक के द्वारा स्कूल में गुड़ाखु करने की शिकायत करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। शिक्षा विभाग ने इसकी शिकायत करने वाले एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। वहीं अब शिक्षक इंसाफ को लेकर दर-दर भटक रहा है। डुबान क्षेत्र के माध्यमिक शाला बरबांधा में पदस्थ शिक्षक हनुमंत लाल सिन्हा ने बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक स्कूल में बच्चों के सामने गुड़ाखू करते हैं। जिसका गलत असर बच्चों पर पड़ सकता है। जिसको लेकर उन्होंने दोनों प्रधान पाठक का वीडियो बनाकर बीईओ के पास वीडियो भेजा था। वहीं शिकायत के बाद उनके ऊपर गलत आरोप लगाकर उसे ही सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित शिक्षक का कहना है कि मेरे द्वारा की गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।उल्टा उनके ऊपर ही कार्रवाई कर दिया गया है। ऐसे में अब शिक्षक निलंबन समाप्त करने शिक्षा विभाग और कलेक्टर कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। बहरहाल, इस मामले में जिला कलेक्टर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet