LATEST NEWS

ललित चंद्राकर होंगे राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

मोहला राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर को जिला मुख्यालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान बस स्टैंड मोहला में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधायक चंद्राकर सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व में इस कार्यक्रम के लिए रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत को मुख्य अतिथि बनाया गया था। इसमें संशोधन कर विधायक ललित चंद्राकर को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों ने की मुलाकात

रायपुर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले से आज रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी, पुलिस प्रेक्षक करण शर्मा और व्यय प्रेक्षक सुश्री कनुप्रिया दामोर ने मुलाकात की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन को निर्बाध, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।

ज्यादा काम करने की जरूरत : श्रीमती तृप्ता ठाकुर

भोपाल. भारत सरकार विद्युत मंत्रालय के ख्यातिलब्ध प्रशिक्षण संस्थान नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत ‘‘परिचालन सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन‘‘ पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की महानिदेशक श्रीमती तृप्ता ठाकुर एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की महानिदेशक श्रीमती तृप्ता ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2047 तक विद्युत मांग अत्यधिक बढ़ने वाली है और किसी भी विकसित देश के लिए प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत को एक महत्वपूर्ण इकाई माना जाता है। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि भारत में विद्युत वितरण क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है। इनमें विद्युत हानियों को कम करना, शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह करना, विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करना और नई टैक्नोलॉजी को आत्मसात करने की चुनौती की पूर्ति के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सार्थक और अर्थपूर्ण साबित हो सकते हैं। प्रशिक्षण सत्र में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने कहा कि प्रशिक्षण में सैद्धांतिक ट्रेनिंग के अलावा व्यवहारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इसके लिए पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में विभिन्न व्यवहारिक प्रशिक्षण कैम्प लगाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लाइनकर्मियों को लाइनों पर कार्य करते समय विद्युत सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए सुरक्षा जोन बनाकर कार्य करना चाहिए। श्री सिंघल ने पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए कंपनी द्वारा प्रदाय किये गये आधुनिक रूप से डिजाइन सुरक्षा उपकरण इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर बल दिया। निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्वत, निदेशक (पीडीटीसी) श्री अनिल कुमार खत्री एवं पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इडिया (भारत सरकार का उपक्रम) के उपमहाप्रबंधक श्री संजेश कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल एवं नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की महानिदेशक श्रीमती तृप्ता ठाकुर ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट वितरित की। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के प्रारंभ और अंत में एक परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि यह देखा जा सके कि प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को किस हद तक ग्राह्य किया है। गौरतलब है कि भोपाल शहर के गोविन्दपुरा स्थित मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेन्टर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान है।

हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में बेटी के प्रेमी का अपहरण

बिलासपुर। जिले के चिल्हाटी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. प्रेमिका से मिलने गए युवक की लड़की के घर वालों ने पिटाई की और फिर रस्सी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में रविवार को एक युवक का शव मिला. मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और लाश से कुछ दूर उसकी बाइक खड़ी थी. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त टीकाराम केवट निवासी थाना कसडोल के रूप में की. मृतक के परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतक टीकाराम केंवट का गांव की गीता यादव नाम की लड़की से पिछले 2 साल से प्रेम संबंध था. मृतक अपने मित्र दीपक के साथ दोपहर 12 बजे घर से बाइक में बाहर निकला है. पुलिस ने घटना के संबंध में दीपक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि लड़की के परिजन लड़की को मृतक से दूर रखने के उद्देश्य से अपने रिश्तेदार भागवत यादव निवासी दिगोरा थाना मूलमूला के घर भेज दिए थे. 2 नवंबर को मृतक अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ ग्राम दीघोरा गया हुआ था. जहां मृतक टीकाराम केंवट और उसका साथी दीपक लड़की के साथ मिलने पहुंच गए. इस दौरान लड़की के परिजन भागवत यादव ने उन्हें बातचीत करते देख लिया और अपने घर बुलाकर ले गया. जहां से उसने लड़की के पिता सुखी राम यादव को फोन कर बुलवाया. तब सुखी राम यादव अपने लड़का भोजराम यादव गौरी शंकर यादव एवं अपने रिश्तेदार ललित यादव, राहुल यादव के साथ ललित की गाड़ी में बैठकर दिगोरा गए. दिगोरा भागवत के घर पहुंचकर दीपक और टीकाराम के हाथ को बांधकर फोर व्हीलर में बैठा कर चिल्हाटी जंगल ले गए और दोनों से हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट करने लगे. इस दौरान मौका पाकर दीपक वर्मा वहां से भाग गया. मामले के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने मृतक टीकाराम का अपहरण कर हाथ मुक्के, डंडे से मारपीट कर रस्सी से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया. पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 140,103(1),61(2),3(5) BNS के तहत कार्रवाई कर रही है. आरोपियों के नाम — सुखीराम यादव (54 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल भोजराम यादव (21 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल गौरीशंकर यादव (23 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल ललित यादव (40 वर्ष) – निवासी खारी, थाना कसडोल राहुल यादव (19 वर्ष) – निवासी खारी, थाना कसडोल भागवत यादव (30 वर्ष) – निवासी दीघोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर

पंडित धीरेंद्र शास्त्री से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री साय ने पं. धीरेंद्र शास्त्री के अपने निवास पहुंचने पर उन्हें शाल- श्रीफल भेंटकर उनका का आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए हुए हैं। आज राजधानी रायपुर आने से पहले कल वे कांकेर और कवर्धा के कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, स्वामी राजीवलोचन जी महाराज और निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रदेश का श्रेष्ठ प्रदर्शन, पिछले तीन वर्षों से मध्यप्रदेश लगातार प्रथम स्थान पर

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि नगरीय क्षेत्र में जरूरतमंद पथ-विक्रेताओं को उनकी जरूरत के मुताबिक ऋण प्रदान करते हुए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जाये। प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पिछले तीन वर्षों से श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश लगातार पहले स्थान पर है। इस योजना में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में हाथठेला चालकों, रेहड़ी पटरी वालों को 10, 20 और 50 हजार रूपये तक का ऋण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का क्रियान्वयन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा किया जा रहा है। तीन वर्षों में श्रेष्ठ प्रदर्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पिछले तीन वर्षों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देशभर में पहले स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करता आया है। पीएम स्वनिधि योजना में अब तक 12 लाख 30 हजार हितग्राहियों को करीब 1769.16 करोड़ रूपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के 4 लाख 89 हजार पथविक्रेता सफलतापूर्वक डिजिटल लेन-देन कर रहे है। जिसमें उन्हें 21 करोड़ रूपये का कैशबेक भी प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिये चयनित क्षेत्रों में हितग्राहियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना काल के दौरान पूर्व में असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत पथ-विक्रेताओं को प्रदेश सरकार की ओर से एक-एक हजार रुपये की अनुदान राशि भी उपलब्ध कराई गई थी। पथ-विक्रेताओं को निकायों द्वारा बैंकों के लिये निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। हितग्राहियों को अन्य योजनाओं का भी दिलाया गया लाभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रदेश के 16 लाख 17 हजार से अधिक पथ-विक्रेताओ कों प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, भवन और अन्य निर्माण श्रमिक अधिनियम, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी के साथ जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से भी हितग्राहियों को जोड़ा गया है। प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना का क्रियान्व्यन 413 नगरीय निकायों में सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

तबियत बिगड़ने पर कराया था अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सेंट्रल जेल के कैदी की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. कैदी की तबियत बिगड़ने पर उसे सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. वहीं उसके साथ सजा काट रहे उसके बेटे का इलाज रायपुर में चल रहा है. मृतक के शव का सिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा. जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र निवासी 61 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह कुर्रे और उसके बेटे दीनदयाल को हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दीनदयाल कुर्रे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है. परिजनों के अनुसार उसे लीवर में समस्या है. इधर उसके पिता धर्मेंद्र सिंह की तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक कैदी का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही का खुलासा हो सकेगा. मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि हाल ही में हत्या के आरोप में जेल में बंद बिलासपुर के कतियापारा के एक और अभियुक्त को अटैक आने पर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

एक माह में 1500 मेगावॉट बढ़ी पश्चिम क्षेत्र की बिजली मांग

भोपाल. मालवा और निमाड़ क्षेत्र में रबी की फसलों की सिंचाई अधिकाधिक मात्रा में होने से बिजली मांग में सतत बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। पिछले एक माह की तुलना मे सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 1500 मेगावॉट ज्यादा दर्ज हुई। एक माह पहले जहां अधिकतम मांग 3900 मेगावॉट के करीब थी, वहीं यह मांग 4 नवंबर को 5600 मेगावॉट रही। मालवा और निमाड़ क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के दौरान करीब साढ़े नौ करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति हुई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि इस वर्ष बारिश का दौर सितंबर तक चलने से अक्टूबर अंत से रबी सीजन की बिजली मांग दर्ज होना शुरू हुई थी, कंपनी क्षेत्र में करीब चौदह लाख किसानों द्वारा सिंचाई करने से वर्तमान में प्रतिदिन मांग में बढ़ोत्तरी की स्थिति हैं। वर्तमान में सिर्फ किसानों के लिए ही दो हजार मैगावाट से ज्यादा की बिजली लग रही है। वहीं कुल बिजली मांग 5600 मेगावॉट के करीब पहुंच चुकी हैं। कंपनी क्षेत्र में मांग सतत बढ़ेगी। इस रबी सीजन में भी अधिकतम बिजली मांग इंदौर जिले की ही करीब 900 मेगावॉट पहुंचेगी। इसके बाद उज्जैन, धार, देवास, खरगोन में 700 से 800 मैगावाट और अन्य जिलों में 300 से 600 मेगावॉट मांग रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले एक-डेढ माह में कंपनी क्षेत्र अधिकतम बिजली मांग 7500 मेगावॉट पहुंचने की संभावना हैं। इस वर्ष 1679 करोड़ यूनिट आपूर्ति जारी वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक 1679 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति की जा चुकी है। य़ह गत वर्ष समान अवधि में की गई विद्युत आपूर्ति से करीब 48 करोड़ यूनिट ज्यादा है।

छत्तीगसढ़ राज्योत्सव 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने रायपुर पहुचे एमपी के मुख्यमंत्री यादव

रायपुर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीगसढ़ राज्योत्सव 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जगदलपुर विधायक किरण देव, रायपुर ग्रामीण विधायक  मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक  इंद्र कुमार साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक  अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

सेहतमंद के साथ होगा तगड़ा मुनाफा, छत्तीसगढ़ के किसान अब बोएंगे बैंगनी आलू

रायपुर. केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (ICAR), शिमला द्वारा विकसित आलू की कुफरी जमुनिया किस्म छत्तीसगढ़ के किसानों को समृद्धि प्रदान करने जा रही है. सीपीआरआई ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, और बिहार सहित अन्य राज्यों के लिए इस किस्म को अनुशंसित किया था. इसलिए अब प्रदेश के किसानों को आसानी से इसके बीच भी उपलब्ध होंगे, जिससे वे तगड़ी कमाई कर सकते हैं. बता दें, छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, जशपुर, मेनपाट क्षेत्र आलू की खेती के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं. रवि फसल के समय में हमेशा किसानों के खेतों में आलू लगा हुआ नजर आता है. आमतौर पर इसकी तैयारी नवंबर से शुरू हो जाती है. कितनी पैदावार है बैंगनी आलू: कुफरी जमुनिया आलू का रंग गहरा बैंगनी होता है और यह आयताकार आकार का होता है. इसे 90 से 100 दिनों में तैयार किया जा सकता है, और इसकी पैदावार भी अच्छी होती है. 1 हेक्टेयर में 32-35 टन आलू प्राप्त किया जा सकता है. इसे स्वादिष्ट माना जाता है और इसका भंडारण भी सरल है. बाजार में इसकी अच्छी कीमत भी मिलती है, और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. इसके औषधीय गुणों के कारण बाजार में अच्छे दाम के साथ काफी मांग भी रहने वाली है. कितना फायदेमंद है बैंगनी आलू — 1. कैंसर से सुरक्षा: बैंगनी आलू में फेनोलिक एसिड पाया जाता है, जो कोलन कैंसर से बचाव में मददगार हो सकता है. इसके अन्य कंपाउंड भी कैंसर से लड़ने में सहायक होते हैं. 2. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना: उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए बैंगनी आलू फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें पाए जाने वाले तत्व रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. 3. सूजन में कमी: बैंगनी आलू में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है, जो सूजन को कम करने में सहायक है. विशेषकर सर्दियों में सूजन की समस्या से ग्रस्त लोगों को इसका सेवन करना चाहिए. 4. डार्क सर्कल में कमी: बैंगनी आलू का सेवन आंखों के नीचे के काले घेरे कम करने में भी मदद कर सकता है. इसे काटकर आंखों पर 15 मिनट के लिए रखने से ठंडक मिलती है और डार्क सर्कल कम हो जाते हैं.

CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात, छत्तीसगढ़-रायपुर में बदमाशों ने भाजयुमो नेता से चाकूबाजी कर लूटा

रायपुर। राजधानी में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं, अपराधी पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. पिछले चार दिनों में राजधानी में 9 मर्डर हुई है. वहीं एक नवंबर की रात भाजयुमो नेता के साथ चाकूबाजी लूटपाट की घटना हुई है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. प्रार्थी आकाश तिवारी, जो जांजगीर चांपा के ग्रामीण उपाध्यक्ष है. उसने डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की एक नवंबर को रात नौ बजे तीन अज्ञात बदमाश स्कूटी में सवार होकर आए और चाकू दिखाकर मोबाइल और पैसा छीनने लगे. इस दौरान आकाश तिवारी के दोस्त प्रशांत पांडे भी ऑफिस के बाहर खड़ा हुआ था. प्रशांत ने इस बात का विरोध किया तो अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडे और चाकू से उसपर हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनस्थल से आगे स्थित रेस्टोरेंट के पास रुके हुए थे. इस दौरान जिस बदमाश ने 10 हजार रुपये और मोबाइल लूटा था वह भागने लगा. इसके बाद कुछ दूर जाकर वह आकाश तिवारी और उसके साथी का इंतजार करने लगा. जब वे लोग उसे पकड़ने गए तो आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से उनपर हमला कर दिया, इस हमले में प्रशांत और शिवम को चोट आई है. दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं इस मामले की सूचना डीडी नगर थाना को दी गई है. मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज में धारदार हथियार से हमला करते आरोपी कैद इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह से लूटपाट के बाद भाजयुमो नेता और उसके साथी के साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके साथ ही चाकू से भी हमला करते दिख रहे हैं. भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं. राजधानी रायपुर में डीडी नगर थाना क्षेत्र में भाजयुमो नेता से लूटपाट की खबर मिली है. चाकू की नोक पर हुई इस लूटपाट का विरोध करने पर भाजयुमो नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला किया गया है. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाजयुमो नेता आकाश तिवारी जांजगीर चांपा ग्रामीण उपाध्यक्ष हैं.

फीस मांगने पर डॉक्टर से मारपीट कर आरोपी फरार, छत्तीसगढ़-दुर्ग के अस्पताल में पहले कराया इलाज

दुर्ग. जिले के भिलाई खुर्सीपार स्थित आईएमआई अस्पताल में इलाज कराने आए युवक ने डॉक्टर की पिटाई कर दी. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर की पत्नी और ड्राइवर ने मिलकर युवक से डॉक्टर की जान बचाई. वहीं सूचना पर पहुंची खुर्सीपार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में जुट गई है. घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमित मौर्या चखना सेंटर चलाने और शराब बेंचने का काम करता था. आरोपी के पैर में चोट लगी थी, जिसका ट्रीटमेंट कराने वह IMI अस्पताल पहुंचा. वहां मौजूद डॉक्टर ने ट्रीटमेंट कर जब अपनी 700 रुपये की फीस पेमेंट करने को कहा, तो युवक भड़क गया और उल्टा डॉक्टर से एक हजार रुपये मांगने लगा. इसके बाद विवाद बढ़ने पर युवक ने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

कनाडा : मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला, गुस्साए हिंदू संगठनों ने लिया बड़ा फैसला, सिखों का भी मिला साथ!

नई दिल्ली/ ओटावा  कनाडा के ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने 4 नवंबर को एक बयान जारी कर खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हमने आज (3 नवंबर) टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ मिलकर आयोजित वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों द्वारा हिंसक व्यवधान देखा है। यह देखना बेहद निराशाजनक है कि हमारे वाणिज्य दूतावास द्वारा स्थानीय सह-आयोजकों के पूर्ण सहयोग से आयोजित किए जाने वाले नियमित वाणिज्य दूतावास संबंधी कार्यों में इस तरह की रुकावट पैदा की जा रही हैं। हम भारतीय नागरिकों सहित आवेदकों की सुरक्षा के लिए भी बहुत चिंतित हैं, जिनकी मांग पर ही इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत विरोधी तत्वों के इन प्रयासों के बावजूद, हमारा वाणिज्य दूतावास भारतीय और कनाडाई आवेदकों को 1000 से अधिक जीवन प्रमाण पत्र जारी करने में सक्षम रहा।” इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी हमले की निंदा की और कहा कि हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है। ट्रूडो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में आज हुई हिंसा अस्वीकार्य है। हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है।” कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि, “कनाडाई प्रधानमंत्री द्वारा कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों की निंदा करना एक अच्छा कदम है। चूंकि कई भारतीय कनाडा में काम कर रहे हैं, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है, मेरा मानना है कि कनाडा सरकार वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा का ध्यान रखेगी।” 3 नवंबर को ब्रैम्पटन हिंदू सभा मंदिर के पास हुई घटना में खालिस्तानी चरमपंथियों ने विरोध प्रदर्शन किया और भारतीय तिरंगे को थामे एक समूह के साथ उनकी झड़प हो गई। वीडियो फुटेज से पता चलता है कि खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने विरोधी समूह पर हमला किया। मंदिर में आने वाले कई लोग सुरक्षा की तलाश में मंदिर परिसर में भाग गए, जिससे चरमपंथियों ने मंदिर पर हमला कर दिया। इससे पहले, विंडसर, मिसिसॉगा और ब्रैम्पटन में मंदिरों को भी इसी तरह की तोड़फोड़ का सामना करना पड़ा था, जिसकी कनाडाई और भारतीय नेताओं ने निंदा की थी। कनाडा और भारत के बीच संबंधों में उस समय गिरावट आ गई जब ओटावा ने 45 वर्षीय कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की 2023 में वैंकूवर में हत्या की साजिश रचने का आरोप भारत सरकार पर लगाया था। निज्जर एक प्रमुख खालिस्तान कार्यकर्ता था।  कनाडा में लगे ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे… मंदिर पर खालिस्तानियों के हमले के बाद हिंदुओं की हुंकार कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की हिमाकत लगातार बढ़ रही है. वो खुलेआम भारत के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं. यहां तक कि हिंदुओं और मंदिरों पर हमले भी कर रहे हैं. इस बीच, अब हिंदुओं में भी एकजुटता के प्रयास तेज हो गए हैं. यहां हिंदुओं ने कनाडा में ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे लगाए हैं और एकता दिखाने की अपील की है. दरअसल, रविवार को खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर में भक्तों के एक समूह को निशाना बनाया है. इस घटना से हिंदुओं में बड़े स्तर पर आक्रोश फैल गया है. खुद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सामने आए और घटना की निंदा की. ट्रूडो ने कहा, मंदिर में हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं. प्रत्येक कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है. उन्होंने इस घटना की जांच करने के लिए त्वरित एक्शन लेने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसी को धन्यवाद भी दिया. इस घटना से कनाडा के हिंदुओं के बीच लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है. अब ब्रैम्पटन मंदिर के पुजारी ने एकता का परिचय देने का आग्रह किया और ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे लगाए हैं. खालिस्तानी हमले के बाद हिंदुओं ने ब्रैम्पटन में बंटोगे तो कटोगे के नारे लगाए हैं. ब्रैम्पटन मंदिर के पुजारी का कहना था कि अब सबको एक होना पड़ेगा. कनाडा में हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है. आप एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित बने रहेंगे. हिंदू सभा मंदिर के बाहर एकजुट हिंदुओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए. पुजारी का कहना था कि सिर्फ नारे नहीं लगाने हैं. ये हमला सिर्फ हिंदू सभा पर नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के हिंदुओं पर हुआ है. आज वो समय आ गया है, जब हम लोगों को एकजुट होने की जरूरत है. हमें अपने बारे में ही नहीं, बल्कि आने वाले समय के बारे में भी सोचना होगा. सबको एक होना पड़ेगा. हम किसी का भी विरोध नहीं करते हैं. लेकिन कोई अगर हमारा विरोध करेगा तो… उसके बाद फिर नारेबाजी होने लगती है. कनाडा : मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला, गुस्साए हिंदू संगठनों ने लिया बड़ा फैसला, सिखों का भी मिला साथ! कनाडा के ब्रैम्पटन में मंदिर में हिंसा और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट पर हिंदू संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हिंदू संगठनों ने खालिस्तानियों के बढ़ते हौसले और हिंदू समुदाय पर हमलों को देखते हुए जस्टिन ट्रूडो सरकार से सवाल किए हैं। कैनेडियन नेशनल काउंसिल ऑफ हिंदू और हिंदू फेडरेशन ने मंदिर के पुजारियों और हिंदू अधिकारों के लिए लड़ने वाले समूहों के साथ मंदिर पर हमले के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया है। साथ ही ये फैसला लिया है कि राजनेताओं को अब राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंदिर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कैनेडियन नेशनल काउंसिल ऑफ हिंदू और हिंदू फेडरेशन ने अपने बयान में कहा है कि ब्रैम्पटन में मंदिर में हमला हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। खालिस्तानियों की हिंसा और हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में इस घटना की जांच और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई बहुत जरूरी है। साथ ही में फैसला लिया गया है कि मंदिरों में राजनीतिक गतिविधियों की इजाजत ना दी जाए।  

उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा: वायुसेना का विमान क्रैश, पायलट समेत 2 लोगों ने खेत में कूदकर बचाई जान

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा हो गया है. आगरा के कागारौल के सोनिगा गांव के पास वायुसेना का विमान क्रैश हो गया. विमान खाली खेतों में गिरा था. जमीन पर गिरते ही विमान में भयंकर आग लग गई. विमान में पायलट समेत 2 लोग मौजूद थे. गनीमत है कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.   पायलट समेत 2 लोगों ने खेत में कूदकर बचाई जान रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के पायलट समेत दो लोगों ने खेत में कूदकर जान बचाई. उन्होंने बताया कि मिग-29 लड़ाकू विमान में आग लगी थी. विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. घटनास्थल से मिली तस्वीरों में जलते हुए फाइटर जेट के पास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है.अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. वायुसेना ने दिए जांच के आदेश इस घटना को लेकर भारतीय वायुसेना (IAF) का बयान भी सामने आ गया है. IAF ने कहा कि मिग-29 विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट ने ये सुनिश्चित किया कि जमीन पर जान-माल को कोई नुकसान न पहुंचे. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं. पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि मिग-29 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. 2 सितंबर को राजस्थान के बाड़मेर में एक मिग-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. दुर्घटना से पहले पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहा था. वहीं, बाड़मेर सेक्टर में वायुसेना के अड्डे से प्रशिक्षण पर निकले लड़ाकू विमान में खराबी आ गई और बाड़मेर के उत्तरलाई के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई थी, यह इलाका आबादी से दूर है.

दिलजीत दोसांझ ने अनोखे अंदाज में किया देश के प्रति प्यार का इजहार, कहा- पगड़ी हमारी शान है

मुंबई,  पंजाबी सनसनी और अपने गानों से प्रशंसकों का दिल जीतने वाले सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने जयपुर टूर के दौरान देश के प्रति प्यार का इजहार किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पगड़ी हम सबकी शान है। अपनी आवाज से दिल जीतने वाले गायक-अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक रील शेयर किया। रील में दिलजीत के साथ मंच पर एक प्रशंसक भी नजर आ रहा है, जो पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी पहने हुए था। वीडियो में दिलजीत कहते नजर आ रहे हैं, “इनकी पगड़ी के लिए जोरदार तालियां। ये पगड़ी हमारी शान है, ये हमारे देश की खूबसूरती है। पगड़ी हमारा गौरव है। हर दो-तीन चार घंटे बाद हमारी बोली, खाना बदल हो जाता है। ये हमारे देश की खूबसूरती है। कोई जयपुर से है, कोई गुजरात, दिल्ली से है, हरियाणा से है, पंजाब से है। हम सबसे प्यार करते हैं और हम सब देश को प्यार करते हैं।” दोसांझ ने आगे कहा, “मेरे मारवाड़ी भाइयों के लिए तालियां बजाएं।” 10 शहरों के दौरे पर निकले दिलजीत हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और कोलकाता जैसे कई शहरों में अपनी आवाज का जादू चलाते नजर आएंगे। इससे पहले 3 नवंबर को भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने दिलजीत के ‘दिल-लुमिनाटी इंडिया’ कॉन्सर्ट को लेकर एक मजेदार कमेंट किया। खेसारी ने अपने एक स्टेज शो का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “इल्लुमिनाती को पीछे छोड़कर यहां देखिए।” वीडियो में खेसारी भीड़ को संबोधित करते हुए उनसे हाथ उठाकर जश्न मनाने को कहते नजर आ रहे हैं। इस बीच दिलजीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो गायक अभी अपने कन्सर्ट को लेकर व्यस्त हैं। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ का टाइटल ट्रैक “हरे राम” को दिलजीत ने खास अंदाज में पेश किया है। ट्रैक को सबसे अलग बनाने वाली बात यह है कि इसमें इंटरनेशनल सनसनी पिटबुल ने रैप ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ मंत्र के साथ बेहतरीन तरीके से मिलाया है, जबकि पंजाबी पावरहाउस दिलजीत दोसांझ ने अपनी अनूठी शैली पेश की है और नीरज श्रीधर ने हिंदी गायन को संभाला है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet