LATEST NEWS

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लगभग एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में होगी वापसी

कोलकाता भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लगभग एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होगी जब वह बुधवार से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ ने यह घोषणा की। पिछले साल 19 नवंबर को विश्व कप 2023 फाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर शमी के टखने में चोट थी जिसके लिए उन्हें आपरेशन कराना पड़ा। उनका लक्ष्य बेंगलुरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़े रिहैबिलिटेशन के बाद मैच स्थिति में मैच फिटनेस साबित करना होगा। बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव नरेश ओझा ने बयान में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम और बंगाल रणजी ट्रॉफी को स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बुधवार से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू हो रहे बंगाल के रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने से मजबूती मिलेगी।’ ओझा ने कहा कि शमी बंगाल के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारत के थिंक टैंक की नजरें भी उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का साथ देने के लिए आकाश दीप, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अनुभवहीन तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया है। मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद भी रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल हैं लेकिन इन्हें भी टेस्ट क्रिकेट खेलने का अधिक अनुभव नहीं है। शमी ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 26.18 के औसत से 16 विकेट चटकाए थे।

‘खींवसर में हारे तो सिर और मूंछें मुंडवा लूंगा’, राजस्थान-नागौर में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह का एलान

नागौर. राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में खींवसर सीट सबसे दिलचस्प सीट मानी जा रही है। यहां पर चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों के नेताओं की ओर से जमकर बयानबाजी देखी गई। चिकित्सा मंत्री बोले, जीतने की देता हूं गारंटी, यदि हार गए तो मूंछ और सिर मुंडवाकर चौक में खड़ा हो जाऊंगा। बता दें कि सोमवार शाम राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का प्रचार थम चुका है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में खींवसर में रेवंतराम डांगा के समर्थन में एक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने एक बड़ा बयान दिया है। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा, मैं गारंटी दे रहा हूं कि हम यह सीट हार ही नहीं सकते, अगर हम चुनाव हार गए तो मैं अपनी मूंछ और बाल मुंडवाकर चौक में खड़ा हो जाऊंगा। ‘यह चुनाव बीजेपी नहीं खींवसर की जनता लड़ रही’ इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रेवतराम डांगा ने खींवसर कस्बे में हुई इस सभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह टिकट जनता की टिकट है और इस चुनाव को पूरी जनता ही लड़ रही है। खींवसर की जनता का फैसला होगा, वह सिर्फ ऊपर होगा। आपको पता है खींवसर के लोगों के लिए यहां पर एक कार्यालय भी खोला जाएगा, जिसमें उस कार्यालय का नाम जनता कार्यालय होगा। जनता यहां पर आएगी और अपनी समस्या बताएगी और इस समय उसे समस्या का समाधान हो जाएगा। यह टिकट मेरा नहीं है, यह जनता का ही है और इस टिकट पर जनता चुनाव लड़ रही है। चुनाव प्रसार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने खींवसर सीट के इस उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस सभा में गजेंद्र सिंह खींवसर ने एक ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर पूरा खींवसर इलाका हिल गया। उन्होंने कहा कि मेरे पास मुख्यमंत्री का फोन आया और उन्होंने कहा कि खींवसर सीट आपके भरोसे है और खींवसर में आप कमल का फूल खिलाएंगे। मेरा यह मानना है कि यदि यहां पर फूल नहीं खिला तो मेरे मंत्रालय पद पर संकट है। आप देखते हो सामने वाली पार्टियां चुनाव जीतने के बाद किस तरीके से अपमान करती हैं, हमें नीचा दिखाने के लिए। यह चुनाव रेवतराम डांगा नहीं, यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी लड़ रही है। खींवसर विधानसभा सीट का इतिहास खींवसर विधानसभा सीट पर पूरे राजस्थान की निगाहें टिकी हुई हैं। वह इसलिए की राजस्थान की तीसरी पार्टी यानी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की राजधानी है, दूसरा यह भी कारण है कि इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने बड़े-बड़े नेताओं को मैदान में उतार कर देख लिया, जबकि दोनों ही पार्टियों यहां पर सफल नहीं हो पाईं। जबकि साल 2008 से लेकर अब तक इस सीट पर हनुमान बेनीवाल लगातार चुनाव जीते आ रहे हैं। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता डॉक्टर ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल की फौज को संभालने और पूरी फौज का नेतृत्व करने वाले नेता को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से तोड़कर बीजेपी से टिकट दिलवाया और हनुमान बेनीवाल के सामने ही मैदान में उतरवा दिया। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर पर रह गई और हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्कर दी, उस समय हनुमान बेनीवाल मात्र 2059 वोटों से जीते थे।

लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची जारी, ऐसे देखे लिस्ट में अपना नाम

भोपाल मध्य प्रदेश में सभी माता और बहनों के लिए खुशी की खबर लाडली बहना आवास योजना की आ गई है नई सूची जिन बहनों ने आवेदन किया था वह इस सूची में अपना नाम देख सकती हैं इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार जिन बहनों के पास कच्चे घर थे वह अब पक्के मकान  का सपना पूरा कर सकती हैं। इस योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रारंभ किया। व लाडली आवास योजना नाम दिया। इसके पश्चात, विधानसभा चुनाव होने के कारण इस योजना का कार्य पूरा नहीं हो सका लेकिन अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा इस योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत वे महिलाएं जो अत्यंत गरीब वर्ग से है जो अभी कच्चे मकान में निवास कर रही हैं उनके लिए पक्के मकान बनाने का सपना पूरा किया जा सकता है सरकार द्वारा यह कदम उठाए गए हैं । जिससे कि महिलाओं को स्वयं के पक्के मकान दिए जा सके। मध्य प्रदेश में ऐसे गरीब परिवार हैं जो अभी भी कच्चे मकान में निवास कर रहे है। उनके लिए यह खुशी की बात है की सरकार द्वारा पक्की मकान बनाने के लिए कुछ राशि प्रदान की जा रही है। लिस्ट की संपूर्ण जानकारी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की नई लिस्ट जारी की जा चुकी है यह लिस्ट उनकी ऑफीशियली वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है इस सूची में सभी आवेदकों के नाम प्रदर्शित होते हैं इस सूची में उन सभी महिलाओं के नाम शामिल किए जाते हैं जो अत्यंत गरीब वर्ग से हैं जिनके पास स्वयं का कोई घर नहीं है  उन महिलाओं को इस सूची में शामिल किया जाता है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह अत्यंत गरीब वर्ग से जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य है सभी के अपने पक्के मकान हो। जिन महिलाओं ने इस योजना के आवेदन भर दिए हैं उन सभी महिलाओं को पात्रता सूची में सम्मिलित कर लिया गया है जिन महिलाओं का नाम इस सूची में सम्मिलित किया गया है उन सभी महिलाओं को पीएम आवास योजना के तहत पाक के मकान की राशि प्रदान की जाएगी। अगर आप सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो पूरी जानकारी पढ़ें। सूची में चैक करे अपना नाम     लाडली आवास योजना का फॉर्म अप्लाई किया है तो सबसे पहले आपको pmayg.nic.in इस पर जाना होगा।     होम पेज ओपन होगा उस पर आपको लिंक दिखाई देगी जिस पर क्लिक करके दूसरा पेज ओपन हो जाएगा     अब आपके सामने एक नया पोर्टल ओपन होगा , स्टेकहोल्डर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     उसके बाद आइ ए वाई ऑप्शन पर क्लिक करें ।     इसके पश्चात आपको एडवांस सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     उसके पश्चात आपको कुछ जानकारियां सबमिट करनी होगी जैसे राज्य का नाम ,जिला का नाम ,तहसील का नाम।     नई सूची चेक करने के लिए लाडली बहन आवास योजना की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     इसके बाद सूची ओपन हो जाएगी अब आप सूची को डाउनलोड भी कर सकते हैं।   Ladli Behna Awas Yojana का प्रारंभ हमारे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 17 सितंबर 2023 को एमपी की राजधानी भोपाल में किया गया था, इस योजना के तहत लाड़ली बहनों को पक्के मकान बनवाने के लिए 1 लाख 30 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। आवास योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की जिन लाड़ली बहनों को पीएम आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिला पाया है उनको लाड़ली बहना आवास योजना के तहत पक्के मकान देने का है। इस योजना की शुरुआत करते समय हमारे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना’ बहनों के सुख और सम्मान के लिये उठाया गया एक बहुत बड़ा कदम है, इस योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास में शामिल नहीं हुए परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे हर गरीब परिवार का पक्के मकान मे रहने का सपना साकार हो सके।      लाड़ली बहना आवास योजना एमपी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही यह आवास योजना जिसके तहत एमपी की लाड़ली बहनों को पक्के मकान बनाने के लिए 1 लाख 30 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद एमपी सरकार द्वारा दी जाती है, जिससे ग़रीब महिलाओं का स्वयं का पक्का मकान बनाने का सपना साकार हो सके, हाल ही में लाड़ली बहना आवास योजना की लिस्ट जारी हुई है इसलिए जो महिलाएँ आवास योजना के लिए अप्लाई की थी वे अपना नाम नई लिस्ट में जाकर देख सकती हैं। लाड़ली बहना आवास योजना उद्देश्य लाडली बहना आवास योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सभी महिलाओं को आवास प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षित, पक्का और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे अपना सम्मानपूर्वक जीवन आसानी से व्यतीत क़र सकें। प्रमुखविशेषताएँ:     लक्षितलाभार्थी:     यह लाडली बहना आवास योजना मुख्यतः उन महिलाओं के लिए है जो गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन कर रही हैं या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से हैं।     आवासकीउपलब्धता:     लाडली बहना आवास योजना के तहत लाभार्थियों को पक्के मकान प्रदान किए जाएंगे।     मकानों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ जैसे पानी, बिजली और शौचालय इत्यादि उपलब्ध होंगे।     वित्तीयसहायता:     केंद्र और राज्य सरकार मिलकर योजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी।     योजना के लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए धनराशि चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएगी।     समुदायऔरसामाजिकसशक्तिकरण:     इस योजना का एक उद्देश्य समुदाय और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर  महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकें।     पारदर्शिताऔरनिगरानी:     लाडली बहना आवास योजना की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।     लाभार्थियों और योजनाओं की कड़ी निगरानी के लिए नियमित समीक्षा की जाएगी। Ladli Behna Awas Yojana Apply कैसे करें? यदि आप भी इस लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है और आपके पास कच्चा मकान है तो आप लाड़ली बहना आवास योजना के … Read more

नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारा है. पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया गया है. यह मामला जांगला थाना क्षेत्र का है. बीजापुर पुलिस ने बताया कि जांगला इलाके में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर माटवाड़ा के ग्रामीण माड़वी दुलारू की हत्या की है. घटना की सूचना मिलते पर थाना जांगला का बल घटना की तस्दीक के लिए रवाना कर दी गई है.

सीएम भजनलाल, डोटासरा, हनुमान और रोत की दांव पर प्रतिष्ठा, राजस्थान में क्लीन स्वीप के दावों के बीच कल मतदान

जयपुर. राजस्थान में कल यानी बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इसके बाद प्रदेश में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। इसलिए उपचुनाव के नतीजे अहम हैं। बीजेपी ने उपचुनावों में पूरी ताकत झोंकी है। अपने तमाम मंत्री, विधायक और संगठन को चुनावी मैदान में झोंक दिया। कांग्रेस चुनावी प्रचार में वैसी आक्रामकता नहीं दिखा पाई। चुनावी परिणाम 23 नवंबर को जारी होंगे। हालांकि, नतीजे जो भी हों राजस्थान विधानसभा में सरकार की स्थिति पर कोई असर आने वाला नहीं है। लेकिन इसके बाद भी बीजेपी ने अपने सारे चुनावी घोड़े मैदान में दौड़ा दिए। इसकी वजह है प्रतिष्ठा। बीजेपी में यह चुनाव सीएम भजनलाल शर्मा के चेहरे पर हो रहे हैं। कांग्रेस की जीत-हार प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कद तय करेगी। वहीं, क्षेत्रीय पार्टियों में आएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और बीएपी सांसद राजकुमार रोत के लिए भी उपचुनाव अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है। हालांकि, ये दोनों ही नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। लेकिन मुकाबला इन्हीं चेहरों के इर्द-गिर्द लड़ा जा रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा: यह उपचुनाव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। हालांकि, उनके सीएम बनने के बाद प्रदेश में लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। लेकिन तब सरकार बिल्कुल नई थी। यही वजह रही कि लोकसभा चुनावों में 11 सीटें हारने का ठीकरा संगठन पर फूट गया। लेकिन अब सरकार को काम करते हुए करीब एक साल हो गया है। सरकार अपने चुनावी वादों में से भी ज्यादातर पूरे होने का दावा कर रही है। राइजिंग राजस्थान जैसी बड़ी निवेश समिट करवाई जा रही है। इसलिए उपचुनाव में जनता का मतदान सरकार के काम पर मुहर होगा। अकेले पड़े गोविंद सिंह डोटासरा पूरे उपचुनाव के दौरान प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ही कांग्रेस में सबसे सक्रिय नजर आए। कांग्रेस में प्रदेश स्तरीय नेताओं की संख्या कम नहीं है। लेकिन जहां भाजपा के नेताओं को चुनाव क्षेत्रों में प्रवास तक करवाया गया। वहीं, कांग्रेस के नेता प्रचार के लिए भी नहीं पहुंचे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत सिर्फ दौसा और देवली-उनियारा की नामांकन सभाओं में पहुंचे। इसके बाद वे पूरी तरह महाराष्ट्र चुनावों में लग गए। वहीं, सचिन पायलट सिर्फ दौसा, देवली-उनियारा और झुंझुनूं पहुंचे। ये तीनों ही सीटें उनके कैंप के नेताओं से जुड़ी मानी जाती हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पूरी तरह सिर्फ अलवर की रामगढ़ सीट पर ही सक्रिय दिखे। इस लिहाज से यदि चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते हैं तो डोटासरा का कद काफी बढ़ जाएगा। खींवसर: पूरा चुनाव हनुमान पर फोकस खींवसर में त्रिकोणीय मुकाबला है। बीजेपी-कांग्रेस और आरएलपी के प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। हनुमान बेनीवाल के लोकसभा में जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। इस उपचुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी कनिका बेनीवाल को उतारा है। लेकिन यहां के चुनावों को यदि कम शब्दों में समझा जाए तो यह हनुमान की जीत और हार का चुनाव है। इसके अलावा यहां कोई बड़ी चर्चा नहीं है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों का टारगेट हनुमान बेनीवाल ही हैं और वे अकेले मुकाबले में अपनी जीत के रिकॉर्ड के साथ डटे हैं। राजकुमार रोत: वागड़ की लड़ाई भारत आदिवासी पार्टी डूंगरपुर-बांसवाड़ा की चौरासी और उदयपुर की सलूंबर सीट से चुनाव लड़ रही है। लेकिन इसके पीछे जो चेहरा है, वह राजकुमार रोत का है। राजकुमार रोत लोकसभा में बीजेपी नेता महेंद्रजीत मालवीय को हराकर वागड़ में आदिवसियों के बीच विश्वास बना चुके हैं और जिन दो सीटों पर बीएपी उपचुनाव लड़ रही है, उसमें रोत की साख सबसे ज्यादा दावं पर लगी है।

पीएम मोदी और धीरेंद्र शास्त्री के बीच मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया

नई दिल्ली बीजेपी सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर उत्तराखंड का इगास पर्व रात को मनाया गया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वीवीआईपी लोग शामिल हुए. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. पीएम मोदी और धीरेंद्र शास्त्री के बीच मुलाकात भी हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर मुस्कराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया. अनिल बलूनी के आवास पर मनाए गए इस पर्व में बाबा रामदेव, जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर अवधेशानंद जी महाराज, बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री समेत अन्य संत भी पहुंचे थे. इसके अलावा देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. PM मोदी ने उत्तराखंडवासियों को दी बधाई   प्रधानमंत्री मोदी ने भी इगास पर्व के लिए उत्तराखंड के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा, “दिल्ली में आज मुझे भी उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के यहां इस त्योहार में शामिल होने का सौभाग्य मिला. मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए.”   अनिल बलूनी ने PM मोदी को कहा शुक्रिया उत्तराखंड के इस पर्व में शामिल होने के लिए गढ़वाल से बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी दिग्गजों का आभार जताया. उन्होंने पीएम का आभार जताते हुए कहा कि हम उत्तराखंडवासियों के लिए आज का दिन बहुत विशेष है. मेरे दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित इगास के कार्यक्रम को आपकी उपस्थिति ने विराट भव्यता ही नहीं दी, बल्कि लगभग लुप्त हो चुके हमारे इस लोकपर्व के आयोजन को नई पहचान भी दी. दीपावली के बाद उत्तराखंड में मनाया जाता है इगास बग्वाल उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में दीपावली के ठीक 11 दिन बाद एक पर्व मनाया जाता है, जिसे इगास बग्वाल कहा जाता है. इगास बग्वाल न सिर्फ उत्तराखंड का पारंपरिक पर्व है, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति का प्रतीक भी है. उत्तराखंड में इगास बग्वाल को मनाने की पीछे एक कहानी काफी प्रचलित है. ऐसा कहा जाता है कि गढ़वाल में भगवान श्रीराम के वनवास के बाद अयोध्या लौटने का समाचार देरी से पहुंचा था और पहाड़ में लोगों ने तभी दीपावली मनाई थी. ये त्योहार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर माना जाता है. इसकी दूसरी पहचान बूढ़ी दीपावली के नाम से भी है. इगास पर्व में मुख्य आकर्षण का केंद्र मशाल होती है. इसमें चीड़ की लकड़ी से बनी मशाल जलाई जाती है. जिसे भैलो कहा जाता है. इस दौरान लोग गीतों और नृत्य का आनंद लेते हैं.

कबड्डी को मिल रही नई पहचान, छत्तीसगढ़-बिलासपुर कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने जीवन मिश्रा

बिलासपुर. प्रो कबड्डी शुरू होने के बाद एक बार फिर देश के युवाओं में कबड्डी को लेकर आकर्षण बढ़ा है. छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ कबड्डी को गांव-गांव तक पहुंचाकर इस खेल की पुरानी प्रसिद्धि वापस लौटाने का प्रयास शुरू कर दिया है. बिलासपुर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष की कमान जीवन मिश्रा को सौंपी गई है, जिसके बाद जिले में इस खेल के साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है, युवा खिलाड़ी इस खेल से जुड़कर अपना भविष्य संवारने में लगे हुए हैं. बिलासपुर कबड्डी संघ द्वारा जिले के कबड्डी खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. कबड्डी संघ के जीवन मिश्रा के नेतृत्व में बिलासपुर जिले में कई कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इन प्रतियोगिताओं ने जिले के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करने का एक मंच मिल रहा है. कबड्डी खेल के प्रचार-प्रसार के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. स्कूलों और कॉलेजों में कबड्डी के बारे में जागरूकता फैलाई है. ताकि इस खेल को लेकर युवा खिलाड़ियों की भ्रांतियों को दूर कर नए खिलाड़ियों को कबड्डी से जोड़ा जा सके.

प्रदीप टंडन PHDCCI की राज्य परिषद के चेयरमैन नियुक्त हुए

नई दिल्ली चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जो पिछले 119 वर्षों से भारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार मुख्य स्त्रोत के रूप में काम कर रहा है। जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन राज्य परिषद के चेयरमैन नियुक्त हुए है । चैम्बर दूरदर्शी, सक्रिय ,गतिशील एवं अखिल भारतीय शीर्ष संगठन है,जोकि उद्योग की प्रगति के लिए सरकार के साथ भागीदार के रूप मे कार्य करता है।PHDCCI भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति, सदभाव और एकीकृत विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ जमीनी स्तर पर काम करता हैं, ये संगठन भारतीय अर्थव्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई क्षेत्रों में 1,50,000 से अधिक छोटे बड़े एवम मध्यम उद्योगों से जुड़ा हुआ है.   PHDCCI भारत और विदेशों में दूतावास और हाय कमीशन के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं और व्यावसायिक अवसरों को लाने के लिए भी काम कर रहा हैं। PHDCCI का अंतरराष्ट्रीय कार्यालय बहरीन में 6 जीसीसी देशों के लिए स्थापित है। PHDCCI ने पार्टियों के बीच हस्ताक्षरित 100 से अधिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग संघों और संगठनों को सहयोजित किया हैं। देश में क्षमता निर्माण की दिशा में अपने प्रयास में पीएचडी चैंबर जर्मनी के कोनराड एडेनायर फाउंडेशन के सहयोग से केंद्रित उद्यमशीलता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित भी करता हैं। चैंबर का मुख्यालय दिल्ली में हैं और उसके क्षेत्रीय कार्यालय तमिलनाडु,उड़ीसा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों में स्थापित है।

करंट से हुई थी जंगली हाथी की मौत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर रामनुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज में बलरामपुर वनमंडल वन परिक्षेत्र के मुरका गाँव में कक्ष क्रमांक पी 3492 में जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा था, जिसकी निगरानी लगातार वन विभाग की टीम कर रही थी। अचानक रात में करीब 1 बजे हाथी दल से 1 हाथी के बिछड़ने की जानकारी मिली। वन मंडल अधिकारी  अशोक तिवारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम तत्काल हाथी के पतासाजी में जुट गई। सुबह करीब 7 बजे हाथी मृत अवस्था मे जंगल के किनारे स्थित धान के खेत मे मिला। प्रारंभिक विवेचना में पाया गया कि फसल के किनारे हाई वोल्टेज बिजली तार में कलच वायर से जोड़कर करंट लगाया गया था जिसके चपेट में आने से नर हाथी की मृत्यु हो गई। आरोपी की पतासाजी कर रामबक्स पिता बाबूलाल गोड़ निवासी मुरका को गिरफ्तार कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधान के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पशु चिकित्सक की टीम द्वारा जँगली हाथी का पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

पं. जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में पांच छात्रों को किया निलंबित

रायपुर रैगिंग के मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सेकंड ईयर के पांच छात्रों को निलंबित कर दिया गया है. 2023 बैच के पांच छात्रों एक महीने तक कक्षाओं और क्लीनिक पोस्टिंग में शामिल नहीं होंगे. यह कार्रवाई एंटी रैगिंग कमेटी में सुनवाई के बाद हुई है. पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत जिन सेकंड ईयर के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें अंशु जोशी, अक्षत जायसवाल, विकास टंडन, गौरव चंद्र महाली और आयुष गुप्ता शामिल हैं. इस संबंध में चिकित्सा महाविद्यालय के कार्यालय अधिष्ठाता की ओर से पत्र जारी किया गया है. बता दें कि रैगिंग की यह घटना बीते महीने प्रथम वर्ष के जूनियर छात्रों के साथ हुई थी. इसके बाद परिजनों ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) में शिकायत करने के साथ इंटरनेट में भी इस तरह की शिकायतें पोस्ट कर एनएमसी को टैग किया था. परिजनों की शिकायत के बाद कॉलेज में खलबली मच गई थी. विवाद गहराने के बाद आनन-फानन में एंटी-रैगिंग कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई. एंटी-रैगिंग कमेटी ने शिकायतों की जांच में जूनियर छात्रों के आरोपों को सही पाया, जिसके आधार पर अब निलंबन की कार्रवाई की गई है. कॉलेज डीन डॉक्टर विवेक चौधरी ने बताया कि वार्षिकोत्सव आयोजन में कार्यक्रम को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ गई. मामला संज्ञान में आते ही तत्काल दोनों पक्षों को समझाया गया था. पुलिस कार्रवाई और कॉलेज से निकाल देना इसके लिए कोई स्थायी समाधान नहीं है, क्योंकि छात्रों के भविष्य के सवाल हैं. इसके साथ ही उन्होंने कार्रवाई की बात कही थी. 50 छात्रों का करा दिया था मुंडन सूत्रों की मानें तो सीनियर छात्रों ने जूनियरों के साथ बेहद अमानवीय बर्ताव किया था. ऐसी चर्चा है कि करीबन 50 छात्रों के सिर भी मुंडवा दिए गए थे. इतना ही नहीं प्रथम वर्ष के छात्रों का वॉट्सएप ग्रुप बनाकर जूनियर लड़कियों की फोटो मांगी जा रही थी. इसके अलावा सभी छात्रों को बाल एकदम बारीक यानी मुंडवाकर रखने, कॉलेज परिसर में फिट कपड़े न पहनने, सामान्य बैग टांगने, ज्यादा स्टाइलिश जूते न पहनने जैसे तुगलकी फरमान भी थोप दिए गए थे.

राष्ट्रीय अध्यक्ष कालवी ने मांगे वोट, राजस्थान-दौसा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी देवी सिंह को राजपूत करणी सेना का समर्थन

दौसा. दौसा विधानसभा उपचुनाव में अब एक और नया ट्विस्ट आ गया है, जिसके चलते राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी निर्दलीय प्रत्याशी देवी सिंह दौसा के समर्थन में पहुंचे। जहां उन्होंने सामान्य सीट पर देवी सिंह दौसा को मतदान करने की अपील करते हुए समर्थन दिया है। बता दें कि दौसा विधानसभा उपचुनाव का रण पूरी तरह सज कर तैयार है। प्रचार-प्रसार का दौर बीते कल शाम पांच बजे खत्म हो गया। जहां भाजपा से जगमोहन मीणा तो कांग्रेस से दीनदयाल उर्फ डीसी बैरवा मैदान में हैं। निर्दलीय उम्मीदवार की बात करें तो विप्र गोयल और देवी सिंह दौसा यहां चार उम्मीदवार इन दोनों चर्चाओं में हैं। उसका बड़ा कारण यह है कि दौसा विधानसभा सामान्य सीट होने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने एसटी के और एससी के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके चलते वैसे तो कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लेकिन दो निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सामान्य सीट पर उम्मीदवारी जताए हुए इस चुनावी समर में ताल ठोकर बैठे हैं। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी के समर्थन देने के बाद सामान्य सीट दौसा पर चुनाव लड़ रहे देवी सिंह दौसा का कहना है कि मैं सामान्य वर्ग की प्रतिष्ठा के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। क्योंकि सामान्य वर्ग की दौसा विधानसभा सीट होने के बावजूद भी भाजपा और कांग्रेस ने यहां सामान्य वर्ग की अनदेखी करते हुए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को टिकट नहीं देकर इस सामान्य सीट को दरकिनार किया है। अब देवी सिंह दौसा के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का समर्थन देने वाले बयान के बाद निश्चित रूप से सियासी हल्के में हलचल मचना जरूर तय है। इससे पूर्व भी देवी सिंह दौसा को एक ब्राह्मण संगठन तथा हम सब भारतीय संगठन का समर्थन प्राप्त हो चुका है। अब आने वाले कल विधानसभा उपचुनाव होने हैं, इसके बाद मतदान का परिणाम आ पाएगा। उस दिन यह स्पष्ट होगा कि दौसा की जनता ने अपना जनसेवक किसे बनाया है और किसको दरकिनार किया है।

मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान का सवैतनिक अवकाश, छत्तीसगढ़-रायपुर में मतदान कल

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। रायपुर के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देशित करते हुए जिले के सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने परिपत्र के माध्यम से रायपुर जिले के सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय/अशासकीय कार्यालयों में कार्यरत ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। मतदान के दिन मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मतदान तिथि 13 नवंबर को निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। रायपुर शहर में अधिकांश कार्यालय रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन क्षेत्र के बाहर अन्य स्थानों पर स्थित हैं। जहां क्षेत्र के मतदाता भी कार्य करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस के दिन  रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उपचुनाव 13 नवंबर को होना है। इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

मनोज मित्रा का निधन, बंगाली एक्टर को सांस लेने में हो रही थी परेशानी

फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दूखी करने वाली खबर आ रही है. इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मनोज मित्रा का निधन हो गया है. वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. मनोज मित्रा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. उनका सोडियम और पोटेशियम भी ठीक नहीं था. जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने भी उनकी हालत काफी नाजुक बताई थी. जिसके बाद अब मनोज मित्रा ने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. मनोज मित्रा ने बंगाली सिनेमा को शानदार फिल्में दिया है. लोग उनकी एक्टिंग के दिवाने थे. तपन सिन्हा की ‘बंछारामर बागान’ घरे बाइरे और गणशत्रु जैसी कई नामी फिल्मों में उन्होंने काम किया है. मनोज मित्रा एक्टर के साथ करते थे थिएटर बता दें कि मनोज मित्रा एक सुपरहिट बंगाली एक्टर और एक फेमस थिएटर आर्टिस्ट भी थे. उनके जाने से उनके फैंस सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं. एक यूजर ने मनोज मित्रा के लिए लिखा, “सर आपका जाना इंडस्ट्री के लिए क्षति है.” दूसरे ने लिखा, “आपकी एक्टिंग और आपकी फिल्में सदाबहार रहेंगी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”

स्कूल में जय श्रीराम कहने पर शिक्षक ने की बच्चों की पिटाई, आक्रोशित पालक पहुंचे स्कूल

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल में जय श्रीराम कहने या टीका लगाने पर बच्चों को शिक्षक द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. शिक्षक ने दो छात्रों की जमकर पिटाई भी कर दी. शिक्षक के इस व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश है. इस मामले को लेकर अब ग्रामीण प्रदर्शन की तैयारी में है. यह घटना पाली पड़निया गांव की है. शिक्षक राजकुमार ओगरे की हरकतों से परेशान विद्यार्थियों ने पूरे मामले की जानकारी पालकों को दी. इसके बाद आक्रोशित पालक स्कूल पहुंचे और संबंधित शिक्षक को जमकर खरी खोटी सुनाई. इस दौरान शिक्षक पालकों से क्षमा मांगते दिखाई दिए, लेकिन ग्रामीण उन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं है. पालकों ने थाने और शिक्षा विभाग में की शिकायत पालकों ने घटना की जानकारी सर्वमंगला चौकी पुलिस और शिक्षा विभाग को दी है. बताया जा रहा है कि संबंधित स्कूलों में तीन गांव के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं. अब इन तीनों गांव के लोग एकत्रित होकर सनातन विरोधी शिक्षक की हरकतों का विरोध करने की तैयारी में हैं. मामले की जांच की जा रही : चौकी प्रभारी इस मामले में सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना क्रम की जानकारी ली. वहीं संबंधित शिक्षा विभाग को पत्राचार किया गया है. आगे मामले की जांच की जारी है. वहीं स्कूल के शिक्षक हिंदी व्याख्याता राजकुमार ओगरे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए ग्रामीणों से माफी मांगा कि आज के बाद ऐसा कभी नहीं करूंगा.

सहकारिता आयुक्त ने अधिकारियों की ली वर्चुअल बैठक, छत्तीसगढ़ में ट्रायल रन पूराकर धान खरीदी 14 नवंबर से

रायपुर. चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश के परिपालन में सभी जिलों में कलेक्टरों के मार्गदर्शन में सहकारिता, मार्कफेड और खाद्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां तेजी पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने को भी कहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में सहकारिता आयुक्त कुलदीप शर्मा ने सहकारिता विभाग के राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने जिला पंजीयक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को धान खरीदी की अग्रिम तैयारियों के संबंध में कडे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तथा बैंक धान खरीदी के संबंध में अपनी जिम्मेदारी को समयानुसार पूरा करें। धान उपार्जन केन्द्रों से बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार स्थान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त डनेज और तारपोलिन आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। धान बेचने के लिए केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सहकारिता आयुक्त शर्मा ने सभी समितियों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के लिए उचित जगह का चयन करने को कहा ताकि संपूर्ण परिसर कवर हो सके। उन्होंने ट्रायल रन के साथ-साथ सभी अग्रिम तैयारी 12 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को धान खरीदी नीति अनुसार स्टेक लगाने, सभी समितियों को उचित संख्या में ही टोकन जारी करने के निर्देश दिए। मौसम खराब होने अथवा बारिश होने की स्थिति में किसी तरह की  अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसको ध्यान में रखते हुए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाए।सहकारिता आयुक्त ने बैंक अधिकारियों को बैंकों में उपलब्ध माइक्रो एटीएम समितियों को उपलब्ध कराने को कहा ताकि किसानों को इससे राशि आहरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को सभी समितियों में भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का मुआयना करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से लेकर 31 जनवरी 2025 तक समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन किया जाएगा। इस अवधि में व्यवस्था से जुड़े अधिकारी न तो अनावश्यक रूप से अवकाश पर जाएंगे न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet