LATEST NEWS

प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के 2 जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालयों का करेंगे लोकार्पण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवम्बर को बिहार के जमुई में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 2 जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालयों का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी छिंदवाड़ा के बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय एवं जबलपुर के राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2016 को देश के विभिन्न प्रदेशों में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित संग्रहालय के निर्माण की घोषणा की गई थी। बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय, छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा शहर में स्थित बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय भवन का निर्माण 40 करोड़ 69 लाख रूपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। यहां क्यूरेशन का कार्य जनजातीय कार्य विभाग के अधीन वन्या संस्थान द्वारा किया गया है। इसका निर्माण पुराने जनजातीय संग्रहालय की उपलब्ध भूमि पर ही किया गया है। यह स्थल पेंच-पचमढ़ी मार्ग पर स्थित है। संग्रहालय के आस-पास कई दर्शनीय तथा जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण स्थल भी हैं। नवीन जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय भवन में 6 गैलरी, एक कार्यशाला कक्ष तथा एक लाइब्रेरी के अलावा कार्यालय के लिये समुचित स्थान भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 800 दर्शकों की क्षमता वाले ओपन एयर थिएटर, शिल्प बाजार (शिल्पग्राम) एवं ट्राइबल कैफेटेरिया का निर्माण भी यहां किया गया है। इसी परिसर में स्थित पुराने जनजातीय संग्रहालय का नवीनीकरण भी किया गया है, जिसमें जनजातीय संस्कृति से संबंधित विभिन्न प्रादर्श रखे हुए हैं। नवीन जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में प्रदेश के 9 मुख्य जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम तथा 16 जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का वर्णन एवं जीवंत चित्रण किया गया है। प्रथम गैलरी रानी दुर्गावती को समर्पित की गई है, जिसमें रानी दुर्गावती के जीवन, उनके शासन और उनके बाहरी आक्रमणकारियों से संघर्ष को प्रदर्शित किया गया है। ब्रिटिश शासन काल में अंग्रेज सरकार द्वारा गोंड राज्यों को अपने अधीन लेने के खिलाफ गोंड राजाओं द्वारा किये गये संघर्ष का चित्रण गैलरी-2 में किया गया है। ब्रिटिश सरकार द्वारा वर्ष 1927 में इंडियन फारेस्ट एक्ट लागू किया गया था, जिसके विरोध में जनजाति समाज द्वारा किये गये संघर्ष का चित्रण गैलरी-3 में “जंगल सत्याग्रह” के रूप में प्रदर्शित किया गया है। चौथी गैलरी में भील-भिलाला जनजाति, जो गोरिल्ला युद्ध में बेहद पारंगत थी उनका ब्रिटिश सरकार के विरूद्ध किया गया संघर्ष चित्रित किया गया है। इस गैलरी में भीमा नायक, खाज्या नायक और टंट्या भील जैसे वीरों का संघर्ष चित्रित है। गैलरी-5 एवं 6 समय-समय पर पेंटिंग एवं फोटो एग्जीबिशन के लिए आरक्षित की गई हैं। राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय, जबलपुर अद्वितीय वीरता और अदम्य साहस के प्रतीक राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के सम्मान में राज्य सरकार और केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से वर्ष 2021 में जबलपुर में संग्रहालय का निर्माण किया गया। इसका नामकरण राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय किया गया है। एक एकड भूमि पर निर्मित इस संग्रहालय में 14 करोड़ 26 लाख रूपये की लागत से भारतीय सांस्कृतिक निधि (इनटेक, नई दिल्ली) द्वारा संग्रहालय भवन का जीर्णोद्वार एवं क्यूरेशन का कार्य किया गया है। यह संग्रहालय परिसर ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि यहीं पर राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को उनके बलिदान से चार दिन पहले कैद करके रखा गया था। इस ऐतिहासिक महत्व की इमारत को पारम्परिक संरक्षण विधि से उसके मूल स्वरूप में पुन: र्निमित किया गया है, ताकि राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान का प्रतीक यह स्थल भावी पीढियों के लिए प्रेरणा और गर्व का स्थायी स्रोत बना रहे। संग्रहालय की पहली दीर्घा में गोंड जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। दूसरी दीर्घा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले मध्यप्रदेश के जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को समर्पित है। तीसरी दीर्घा को राजा शंकरशाह के दरबार हाल के रूप में प्रदर्शित किया गया है, जिसमें राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान की कहानी को फिल्म के जरिये प्रदर्शित किया गया है। राजा एवं कुंवर के बलिदान के बाद उनकी रानियों के एवं 52वीं रेजीमेंट के विद्रोह को अगली गैलरी में प्रदर्शित किया गया है। अंतिम गैलरी में थ्री-डी होलोग्राम के माध्यम से राजा एवं कुंवर को श्रृद्धांजलि दी गयी है। जिस परिसर में राजा एवं कुंवर को कैद करके रखा गया था, उस जेल भवन में उनकी प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। जनजातीय समुदाय के लोग इस स्थल को पवित्र मानते हैं और नियमित रूप से यहां श्रृद्धांजलि अर्पित करने आते हैं।  

मंत्री डॉ. शाह ने दी राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस की शुभकमनाएँ

भोपाल जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा जयंती) के पावन अवसर पर प्रदेश की जनता को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज का दिन हमारे जनजातीय समाज के अदम्य साहस, संस्कृति और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए जो प्रेरणा दी, वह आज भी हमें अपने मूल्यों और संकल्पों पर अडिग रहने की शिक्षा देती है। जनजातीय समुदायों की असाधारण परम्पराओं और योगदान ने हमारे समाज को समृद्ध किया है। प्रदेश सरकार उनके उत्थान, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आइए, इस अवसर पर हम सब उनके योगदान को नमन करें और उनके गौरव को संरक्षित करने के लिए संकल्पित हों। भगवान बिरसा मुंडा की यह जयंती हमें उनके विचारों से प्रेरित होकर जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहने का आह्वान करती है। जय जनजातीय गौरव, जय मध्यप्रदेश!  

पुलिस की समझाइश पर मानीं, छत्तीसगढ़-बालोद में कॉलेज की छात्राओं के बीच जमकर चले लात-घूसे

बालोद. जिले के लीड कॉलेज घनश्याम सिंह गुप्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में लड़कियों के बीच जमकर लात-घूसे चले. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. बताया जा रहा है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन लड़कियों के मारपीट का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही. बता दें कि इस कॉलेज में पहले भी दो छात्रों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आ चुका है. स्नाकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में लड़कियों के बीच जमकर लात-घूसे चले. बताया जा रहा है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन लड़कियों के मारपीट का कारण अज्ञात है.

भारतीय शेयर बाजार 110 अंक फिसला, लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिला

मुंबई भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार छठे दिन लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 110.64 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरने के बाद 77,580.31 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 26.35 अंक या 0.11 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 23,532.70 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 91.20 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़ने के बाद 50,179.55 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 242.25 अंक या 0.45 प्रतिशत चढ़ने के बाद 54,043.10 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 142.15 अंक या 0.81 प्रतिशत चढ़ने के बाद 17,601.05 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विस, रियलिटी, मीडिया, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा सेक्टर में खरीदारी रही। वहीं, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर दबाव में रहे। सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एम एंड एम, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और जेएसडब्ल्यू स्टील टॉप गेनर्स रहे। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,159 शेयर हरे, 1,798 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 93 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा। बाजार के जानकारों ने कहा कि सेंसेक्स और निफ्टी 50 में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक दबाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से धारणा प्रभावित हुई। पीएल कैपिटल के विक्रम कासट ने कहा, “मजबूत डॉलर सूचकांक जो अब 106.61 पर है और अमेरिका के 10-वर्षीय बॉन्ड पर प्रतिफल 4.48 प्रतिशत पर है, दोनों ने भारतीय इक्विटी के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों को बढ़ा दिया है। डॉलर के मुकाबले रुपए के 84.40 के ऐतिहासिक निम्नतम स्तर तक गिर जाने से यह और अधिक तनावपूर्ण हो गया है।”

सरकार ने बढ़ाया गेहूं का समर्थन मूल्य, पोर्टल पर अभी रजिस्ट्रेशन कराएं किसान

भोपाल  भारत सरकार ने इस साल गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए क्विंटल निर्धारित किया है, जिससे किसानों को बीते साल की तुलना में इस साल प्रति क्विंटल गेंहू पर 150 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे. बता दें, साल 2025-26 के लिए भारत सरकार ने गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 2425 रुपए निर्धािरत किया है. भारत सरकार ने साल 2025-26 के लिए रबी फसल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2425 रुपए घोषित किया है, जिससे बीते साल की तुलना में इस साल से 150 रुपए अधिक में गेहूं की खरीदी होगी. नए समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी है. गेंहू खरीदी के लिए प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे गेंहू उपार्जन केंद्र रिपोर्ट के मुताबिक रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए अब किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए बारदाना, भंडारण, परिवहन की व्यवस्था की जा रही है. गेंहू खरीदी के लिए प्रदेश में गेंहू उपार्जन केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे. वहीं, गेहूं की गुणवत्ता की जांच के लिए सर्वेयर को प्रशिक्षण दिया जाएगा. साल 2024-25 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारत सरकार ने समिति स्तर पर स्थापित कुल 1495 उपार्जन केन्द्रों के जरिए 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की थी और किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में समर्थन मूल्य राशि के सीधे भुगतान की व्यवस्था की गई थी. पिछले वर्ष हुई थी 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी गौरतलब है पिछले साल 6 लाख 16 हजार किसानों से 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया गया था, गेहूं उपार्जन के लिए किसानों की सुविधानुसार कुल 3694 उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए थे. उपार्जित गेहूं के परिवहन, हैण्डलिंग व किसानों के पेमेंट के लिए 2199 उपार्जन केन्द्र गोदाम स्तर पर स्थापित किए गए थे.    भारत सरकार ने इस साल गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए क्विंटल निर्धारित किया है, जिससे किसानों को बीते साल की तुलना में इस साल प्रति क्विंटल गेंहू पर 150 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे. बता दें, साल 2025-26 के लिए भारत सरकार ने गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 2425 रुपए निर्धािरत किया है. भारत सरकार ने साल 2025-26 के लिए रबी फसल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2425 रुपए घोषित किया है, जिससे बीते साल की तुलना में इस साल से 150 रुपए अधिक में गेहूं की खरीदी होगी. नए समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी है. गेंहू खरीदी के लिए प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे गेंहू उपार्जन केंद्र रिपोर्ट के मुताबिक रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए अब किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए बारदाना, भंडारण, परिवहन की व्यवस्था की जा रही है. गेंहू खरीदी के लिए प्रदेश में गेंहू उपार्जन केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे. वहीं, गेहूं की गुणवत्ता की जांच के लिए सर्वेयर को प्रशिक्षण दिया जाएगा. साल 2024-25 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारत सरकार ने समिति स्तर पर स्थापित कुल 1495 उपार्जन केन्द्रों के जरिए 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की थी और किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में समर्थन मूल्य राशि के सीधे भुगतान की व्यवस्था की गई थी. इतना बढ़ा MSP बता दें कि सरकार किसानों से 2275 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदती है। लेकिन आगामी समय में एमएसपी(MSP) बढ़ जाने से सरकार 2,425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों से गेहूं की फसल खरीदेगी। पहले के मुकाबले 150 रूपए का अधिक फायदा किसानों को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनावों के तहत किसानों को खुश करने के लिए यह फैसला लिया गया है। गेहूं उपार्जन केन्दों की होगी स्थापना नए सत्र के दौरान गेहूं की खरीदी(Wheat MSP) के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। भण्डारण और परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही प्रदेश में कई जगहों पर गेहूं उपार्जन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इसके आलावा गेहूं की गुणवत्ता की जांच के लिए सर्वेयर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पिछले वर्ष हुई थी 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी गौरतलब है पिछले साल 6 लाख 16 हजार किसानों से 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया गया था, गेहूं उपार्जन के लिए किसानों की सुविधानुसार कुल 3694 उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए थे. उपार्जित गेहूं के परिवहन, हैण्डलिंग व किसानों के पेमेंट के लिए 2199 उपार्जन केन्द्र गोदाम स्तर पर स्थापित किए गए थे.  

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रात्रि में लगाई चौपाल और किया रात्रि विश्राम

ग्वालियर ग्वालियर उप नगर के बरा गांव में नगर निगम के कचरा संग्रहण केन्द्र में लगी आग से फैले प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में आ रही परेशानी की शिकायत मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रात्रि 12 बजे ही ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर अग्नि शमन वाहन पर चढ़कर आग पर काबू किया। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर उप नगर के वार्ड क्रमांक-1 के बरा गांव के समीप खदान के गड्ढे को नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण के रुप में उपयोग किया जा रहा था। इसके कचरे में आग लगने से बरा गांव सहित आस-पास के किशन बाग, जाटव पुरा,तिरउआ पुरा, लक्ष्मीपुरम, न्यू किशन बाग तथा पादरी मोहल्ले में प्रदूषण फैलने लगा और यहां के रहवासियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। यह जानकारी जैसे ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को लगी। उन्होंने बिना समय गंवाए प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों को आग पर नियंत्रण के निर्देश दिए और अधिकारियों के पहुंचने से पहले स्वयं मौके पर पहुंचकर अग्निशमन वाहन पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस दौरान आसपास के हर घर में दस्तक देकर उनकी समस्याएं सुनी और उनका समाधान भी किया। उन्होंने हालात की गंभीरता को देखते हुए रात्रि विश्राम लक्ष्मीपुरम में ही करने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे ही टेंट लगाकर अपनी चौपाल लगाई तथा लोगों की समस्याओं को सुना और जन-सेवा के संकल्प को निभाते हुए, तत्काल समाधान के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जाटव पुरा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। तदोपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा ही संकल्प स्वच्छता अभियान के तहत जाटव पुरा में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि साफ -सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए अपने क्षेत्र को साफ रखें और निरोगी जीवन का आनंद ले। इसके बाद श्रीमती नर्मदा शाक्य के घर जाकर सुबह के नाश्ते में पूड़ी सब्जी खाई। आज भी बरा गांव में चौपाल लगाएंगे ऊर्जा मंत्री ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार को बरा गांव खदान गड्ढा पर घटित अग्नि की घटना से उत्पन्न प्रदूषण के हालात के चलते गुरुवार की रात्रि भी बरा गांव खदान गड्ढा के पास चौपाल लगाकर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।  

शीतकालीन सत्र में लोक निर्माण, जल संसाधन समेत अन्य विभागों को अतिरिक्त राशि आवंटित की जाएगी ,अनुपूरक बजट में नई योजना का प्रावधान नहीं.

भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 16 दिसंबर में शुरू हो रहा है. 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र में मोहन सरकार अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी. एक अनुमान के मुताबिक मोहन सरकार का अनुपूरक बजट संभवतः 10 हजार करोड़ रुपए हो सकता है. माना जा रहा है कि सरकार अनुपूरक बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कामों के लिए निर्माण विभागों को अतिरिक्त राशि आवंटित की जा सकती है. वित्त विभाग ने मोहन सरकार के पहले अनुपूरक बजट को लेकर सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे हैं. 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र में लोक निर्माण, जल संसाधन समेत अन्य विभागों को अतिरिक्त राशि आवंटित की जा सकती है. अनुपूरक बजट में किसी नई योजना का प्रावधान नहीं होगा. अनुपूरक बजट में किसी नई योजना का प्रावधान नहीं रिपोर्ट के मुताबिक कुल पांच दिन चलने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट 10 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि बजट में किसी नई योजना का प्रावधान नहीं होगा.वहीं फिजूल खर्ची को रोक लगाने की कोशिश होगी, इसलिए वाहन खरीदारी के लिए भी कोई राशि आवंटित नहीं की जाएगी. मोहन सरकार 16 दिसंबर से शुरू हो रहे पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट पेश करेगी. पूरी संभावना है कि फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए उद्योग सहित अन्य विभागों के लिए राशि का प्रावधान होगा. अनुपूरक बजट के लिए सभी विभागों से मांगे गए प्रस्ताव गौरतलब है मध्य प्रदेश का वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार का बजट 3.65 लाख करोड रुपए से अधिक का है.जीएसटी समेत अन्य करों के संग्रहण में अच्छी स्थिति होने के चलते सरकार की आय वृद्धि की संभावना है. इन्हें देखते हुए वित्त विभाग ने मोहन सरकार पहले अनुपूरक बजट की तैयारी कर रहा है और सभी विभागों से प्रस्ताव मांगें है.  

प्रयागराज : छात्रों के प्रदर्शन के आगे UP सरकार नतमस्तक, एक दिन में होगा PCS एग्जाम, RO-ARO परीक्षा स्थगित

 प्रयागराज  प्रयागराज में छात्र समुदाय की एक बड़ी जीत हुई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने छात्रों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। सोमवार से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के संघर्ष के बाद, UPPSC ने PSC (राज्य लोक सेवा आयोग) और RO/ARO (रिवाइजिंग ऑफिसर/ASSISTANT REVIEW OFFICER) की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इस फैसले ने छात्रों को एक बड़ी राहत दी है और उनके आंदोलन को सफलता की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया। PCS परीक्षा अब एक ही शिफ्ट में होगी प्रदर्शनकारियों के मुख्य मुद्दों में से एक था कि UPPSC की परीक्षा दो शिफ्टों में होती थी, जिससे समय की कमी और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। UPPSC ने छात्रों की इस मांग को स्वीकार करते हुए फैसला लिया है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 अब एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय छात्रों की समस्याओं का समाधान करेगा और परीक्षा की प्रक्रिया को आसान बनाएगा। RO/ARO परीक्षा स्थगित इसके अलावा, UPPSC ने RO (रिवाइजिंग ऑफिसर) और ARO (ASSISTANT REVIEW OFFICER) की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला भी किया है। यह कदम छात्रों की लगातार मांगों के बाद उठाया गया है, जो इन परीक्षाओं को एक साथ आयोजित करने के विरोध में थे। इस फैसले से छात्रों को अपनी तैयारी में पर्याप्त समय मिलेगा और उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। CM योगी आदित्यनाथ का पहल इस बदलाव के पीछे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने छात्रों के आंदोलन और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया और आयोग को निर्देशित किया कि वे छात्रों के साथ संवाद करें और उनके मुद्दों पर समन्वय बनाएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि UPPSC को छात्रों के हित में सही और आवश्यक निर्णय लेने चाहिए, ताकि उनकी कठिनाइयां दूर हो सकें।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोग से कहा था कि वह छात्रों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और उनके विचारों और मांगों का सम्मान करें। उनके समन्वय से यह निर्णय लिया गया कि परीक्षाओं के आयोजन की प्रक्रिया को छात्रों की जरूरतों के अनुसार ढाला जाए। महत्वपूर्ण बिंदु     परीक्षा पैटर्न तय करने के लिए कमेटी बनाने की बात कही है, प्रदर्शनकारी छात्र आयोग के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं।     छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है, छात्र इसे डिवाइड एंड रुल बता रहे हैं और हजारों की संख्या में छात्र जमा हैं।  

उसी जगह दोबारा कर दी पोस्टिंग, छत्तीसगढ़-सरगुजा में प्रभारी संयुक्त संचालक अनियमितता पर किया था निलंबित

सरगुजा/रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में गजब का खेल चल रहा है. निलंबित अधिकारी को बहाल कर फिर पोस्टिंग दे दी, उसके बाद आदेश में संशोधन करते हुए वहीं फिर से वहीं पोस्टिंग दे दी, जहां से वे निलंबित हुए थे. बात हो रही है शिक्षा विभाग में अधिकारी हेमंत उपाध्याय की, जिन्हें अस्थाई रूप से बतौर प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा में आगामी आदेश पर तक पदस्थ किया गया. जबकि उन्हें उसी पद से पदोन्नति, ट्रांसफर में आर्थिक अनियमितता करने की दोषी बताकर निलंबित किया गया था. मामले में अभी विभागीय जांच जारी है, उसके बावजूद पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है.

भाजपा घमंड के हिमालय पर चढ़ी हुई है, जो जितनी ऊंचाई पर होता है, उसका पतन भी तेज़ी से होता है: अखिलेश यादव

प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के ‘पीसीएस प्री’ और ‘आरओ एआरओ’ की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। आज सुबह प्रतियोगी छात्रों के साथ हुई बर्बरता को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ”एक दिव्यांग छात्रा की बैसाखी तक पुलिस उठा ले गई। सरकार कितनी निर्दयी और संवेदनहीन है। ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक़ नहीं है।”     ‘दिव्यांग कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”इलाहाबाद में एक आंदोलनकारी दिव्यांग छात्रा की बैसाखी पुलिस ले गयी है… ये ख़बर बताती है कि भाजपाई और उनकी सरकार कितनी निर्दयी और संवेदनहीन है। ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं है। भाजपा घमंड के हिमालय पर चढ़ी हुई है। जो जितनी ऊंचाई पर होता है, उसका पतन भी उतना ही नीचे और तेज़ी से होता है। दिव्यांग कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! ‘भाजपा दहाई के अंक में सिमट जाएगी…’ एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, ”भाजपा अगर केवल चुनाव का गणित समझती है तो सुन ले कि PCS/RO/ARO/LOWER SUBORDINATE जैसी अन्य प्रतियोगी छात्रों और उनके परिवार के लोगों को मिला लिया जाए तो ये संख्या लगभग 1 करोड़ होती है। अगर इस ‘महा-संख्या’ को लगभग 400 विधानसभा सीटों से भाग दें तो भाजपा के लगभग 25000 वोट हर विधानसभा सीट पर कम होंगे मतलब भाजपा दहाई के अंक में सिमट जाएगी।” ‘भाजपा हमेशा के लिए ख़त्म होनेवाली है’ इससे आगे अखिलेश यादव ने कहा, ”उम्मीद है, इस गणित को ही समझ कर आज ही भाजपा की हृदयहीन सरकार अत्याचार बंद करेगी और आंदोलनकारी युवाओं की लोकतांत्रिक जायज मांग को पूरा करेगी। भाजपा की एक आदत पड़ गयी है, जनाक्रोश से डरकर आखिरकार बात तो वो मानने पर मजबूर होती है, लेकिन तभी जब उसके सारे हिंसक तरीके नाकाम हो जाते हैं और जब उसकी नौकरी विरोधी नकारात्मक राजनीति पूरी तरह फेल हो जाती है। भाजपा हमेशा के लिए ख़त्म होने वाली है। अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!”

युवक की मौके पर हुई मौत, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम सकरी में बलौदाबाजार से पलारी जाने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बता दें कि ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार बलौदाबाजार से पलारी की ओर जा रहा था, तभी डीएवी स्कूल सकरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। इस घटना में स्कूटी पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव के शिनाख्‍त में जुटी हुई है।

“प्रसंग मुक्तिबोध” का दो दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा के तत्वावधान में

बिलासपुर जीवन मूल्यों के प्रयोगधर्मी कवि और नई कविता को विशिष्ट स्वरूप प्रदान करने वाले भारतीय हिंदी साहित्य के प्रमुख कवि गजानन माधव मुक्तिबोध के समग्र व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित “प्रसंग मुक्तिबोध” का दो दिवसीय आयोजन 16 ,17 नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा  (बिलासपुर) के तत्वावधान में किया जा रहा है । मुक्तिबोध पर केंद्रित दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस 16 नवम्बर को प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ प्रलेसं की कार्यकारिणी बैठक होगी।भोजन उपरांत दोपहर 3 बजे समारोह का उद्घाटन सत्र में ” मुक्तिबोध: जीवन संघर्ष और कविता” विषय और मुक्तिबोध की संघर्षपूर्ण जीवनी पर आधारित प्रो. जयप्रकाश की नई कृति “मैं अधूरी दीर्घ कविता ” पर संदर्भित विचार सत्र का आरम्भ वरिष्ठ समालोचक मार्गदर्शक राजेश्वर सक्सेना की शुभकामना संदेश से होगा ।सत्र की अध्यक्षता वीरेंद्र यादव (सुप्रसिद्ध आलोचक), नथमल शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रलेसं करेंगे । आधार वक्तव्य रफीक खान प्रस्तुत करेंगे । मुख्य वक्ता रणेंद्र (रांची ) होंगे ।वक्ताओ में कल्याणी वर्मा, नन्द कुमार कंसारी,उषा वैरागकर आठले अपने विषयगत विचार प्रस्तुत करेंगे ।लेखकीय वक्तव्य कृतिकार प्रो. जयप्रकाश देंगे । इस वैचारिक सत्र का संचालन परमेश्वर वैष्णव महासचिव छत्तीसगढ़ प्रलेसं करेंगे । इसी सत्र में मुक्तिबोध के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध का सम्मान किया जाएगा। संध्या 6 बजे इप्टा (बिलासपुर) के साथियों द्वारा मुक्तिबोध की कविताओं पर नाट्य मंचन किया जाएगा । रात्रि 8 बजे कवि गोष्ठी होगी। उपस्थित कवि अपनी चुनिंदा रचनाओं का पाठ करेंगे ।          दूसरे दिन 17 नवम्बर को दो वैचारिक सत्र होंगे । प्रातः 10 बजे ” मुक्तिबोध:  इत्यादिजनों की पक्षधरता के कवि”विषय पर आधारित प्रथम सत्र की अध्यक्षता रणेंद्र वरिष्ठ साहित्यकार (झारखंड), कल्याणी वर्मा (बिलासपुर)करेंगे ।मुख्य वक्ता वीरेंद्र यादव होंगे ।वक्ताओं में आशीष त्रिपाठी, लोकबाबू, जयप्रकाश,डॉ. मृदुला सिंह विषयगत विचार रखेंगे । सत्र का संचालन रफीक खान करेंगे ।         दोपहर 2 बजे अंतिम सत्र ” मुक्तिबोध की रचनाओं में फैंटेसी” विषय पर आधारित होगा जिसकी अध्यक्षता सुप्रसिद्ध युवा आलोचक द्वय आशीष त्रिपाठी (बनारस) और प्रो.जयप्रकाश (दुर्ग) करेंगे । उषा वैरागकर आठले मुख्य वक्ता होंगी । वक्ताओं में कल्याणी वर्मा, वेदप्रकाश अग्रवाल,राम कुमार मिश्र, विश्वासी एक्का विषय पर केंद्रित अपने विचार प्रस्तुत करेंगे ।सन्चालन बिलासपुर इप्टा के साथी अरुण दाभड़कर करेंगे ।             बिलासपुर ईदगाह चौक स्थित डीपी चौबे प्रेस ट्रस्ट भवन  में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़, उतर प्रदेश, झारखंड राज्यों के अनेक साहित्यकार शिरकत करेंगे । छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ के विभिन्न जिला इकाइयों के आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य इस वैचारिक  आयोजन में सम्मिलित होंगे । इस प्रतिष्ठित आयोजन को सफल बनाने छत्तीसगढ़ प्रलेसं बिलासपुर जिला इकाई के साहित्यकार और इप्टा बिलासपुर के साथी सतत सक्रिय हैं ।

आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 58 लाख रूपए ठगे

रायपुर। डिजिटल अरेस्ट मामले में रायपुर के रेंज साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई की है. पंडरी में महिला से 58 लाख रुपये ठगने वाले एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से ठगी की रकम में से 9.50 लाख रुपये नगद, बैंक खाता, चेक बुक और मोबाइल जब्त किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसे आधार कार्ड के दुरुपयोग से 311 बैंक खाते खोलने का आरोप लगाया. आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल में जुड़े रहने का दबाव बनाया और डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 58 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को जांच सौंपी. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने एवं ठगी की रकम होल्ड जब्त करने के संबंध में निर्देश दिए. मामले में जांच के दौरान साइबर थाना की टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी जसविंदर सिंह साहनी, निवासी राजनंदगांव को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से 9.50 लाख रुपये की नकदी, बैंक खाता, चेक बुक और मोबाइल बरामद की गई है. ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नया तरीका अपनाते साइबर ठग साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं. ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए झांसे में लेकर लोगों से रुपये भी मांग रहे हैं. हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर ठगी की कोशिश की. जाने कैसे हो रही पुलिस के नाम से ठगी खुद को पुलिस, कस्टम, आयकर और ट्राई जैसे विभागों का अधिकारी बताकर साइबर ठग उच्च शिक्षित लोगों को वीडियो कॉल के जरिये अरेस्ट भी कर रहे हैं. झूठी कहानी बताकर बचने के लिए पूरे समय वीडियो कॉलिंग में जुड़े रहने बोलकर पीड़ित पर पूरे समय नजर रखते हैं. डिजिटल अरेस्ट कर बचने के लिए रुपये की मांग करते हैं. बच्चों को हिरासत में लेने की बात कहकर कर रहे वसूली साइबर ठग अभिभावकों को कॉल करके उनके बेटे-बेटियों के हिरासत में होने की बात कहकर धमकाते हैं. वह खुद को पुलिस या कस्टम अफसर बताकर बात करते हैं और ड्रग, सेक्स रैकेट जैसे मामले में बच्चों को पकड़ने की बात कहते हैं. हिरासत से रिहा करने के बदले परिजनों से रुपये मांगे जाते हैं. ऐसे लोगों को खासतौर पर निशाना बनाते हैं जिनके बच्चे दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करते हैं. पुलिस का नाम सुनकर परिजन घबरा जाते हैं और जाल में फंस जाते हैं.

दो बीट गॉर्ड निलंबित, छत्तीसगढ़-मरवाही में पेड़ों की चल रही अवैध कटाई

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई रोकने में नाकाम वनरक्षकों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. काम में लापरवाही बरतने पर मरवाही वनमंडल के देवरीखुर्द परिसर के वनरक्षक विष्णु जायसवाल और अमारू बीट के वनरक्षक संजय पैकरा को मरवाही वनमंडल DFO ने निलंबित किया है. मरवाही वनमंडल DFO रौनक गोयल ने दो बीट गार्ड को अवैध कटाई की रोकथाम और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है. यह कार्रवाई मरवाही वनमंडल के पेण्ड्रा वन रेंज के देवरीखुर्द परिसर में पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत मिलने के बाद की गई है. शिकायत की जांच के दौरान 67 नग पेड़ों के कटे हुए ठूठ पाए गए थे. इसके बाद वनरक्षक विष्णु जायसवाल को DFO ने निलंबित किया. वहीं दूसरी तरफ अमारू परिसर वनपरिक्षेत्र में भी पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत मिली थी. जांच के बाद यहां भी 38 नग कटे हुए पेड़ों के ठूठ पाए गए थे. जांच के बाद शिकायत सही पाने पर यहां के बीट गॉर्ड संजय पैकरा को भी DFO ने निलंबित कर दिया है.

ठगी का मास्टरमाइंड सहित आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महासमुंद में दुल्हन गहने-मोबाइल लेकर फरार

महासमुंद. महासमुंद पुलिस ने ठगी के दो आरोपियों का पर्दाफाश किया है, जिसके मास्टरमाइंड ने अपनी ही ठग साथी की एक व्यक्ति से शादी कर उसे लाखों रुपए और आभूषण ठग लिए थे. पुलिस ने इस मामले की शिकायत के बाद ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, ओडिशा के बलांगीर निवासी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश इस ठगी का मास्टरमाइंड है. उसने अपनी महिला साथी ममता सराफ उर्फ ममता पटेल के साथ मिलकर ठगी का प्लान बनाया था. प्लान के तहत आरोपी राकेश ने पहले भंवरपुर निवासी हेमकुमार चौधरी से दोस्ती कर उसे अपने झांसे में लिया, फिर 25 फरवरी 2024 को अपनी महिला साथी ममता के साथ हेमकुमार की ओडिशा के एक मंदिर में शादी करवा दी. शादी के बाद महिला, शादी में मिले सोने के जेवर और मोबाइल समेत 3 लाख रुपये का सामान लेकर ठगी के मास्टरमाइंड के साथ फरार हो गई. जिसके बाद पीड़ित हेमकुमार ने 17 जून 2024 को बसना थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पहले सारंगढ़ निवासी सुदामा पटेल (60) और झारसुकड़ा के गोरखनाथ दास (40) को गिरफ्तार किया था. इन दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि गिरोह के दो सदस्य ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने 12 नवंबर 2024 को गुप्ता सुनानी और ममता सराफ उर्फ ममता पटेल को ओडिशा से गिरफ्तार कर बसना लाया. पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना का खुलासा किया, और बताया कि वे लंबे समय से इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. इस गिरोह के दो अन्य सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं. पुलिस ने मास्टरमाइंड गुप्ता सुनानी और महिला सदस्य ममता पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इस ठगी मामले के सामने आने के बाद पिथौरा एसडीओपी प्रेम साहू ने लोगों से अपील की है कि वे शादी से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में सतर्क रहें और धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधानी बरतें.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88