LATEST NEWS

दिल्ली में छेड़छाड़ के विरोध पर कत्ल, मनीष को सलमान और अरबाज ने मार डाला

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहलाने वाली आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है। नंदनगरी में 28 साल के मनीष की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। मनीष के चाचा ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया तो बदला लेने के लिए उसकी जान ले ली। हत्या के आरोप में पुलिस ने सलमान खान और अरबाज खान नाम के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नंदनगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी मुर्गा मार्केट में वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार रात पुलिस को कृषण कुमार नाम के व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी। अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पास उसके भतीजे के गर्दन पर धारदार हथियार (गुपटी) से हमला किया गया है। मनीष की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। कृषण कुमार ने बताया कि सलमान और अरबाज नाम के दो भाई सुंदर नगरी में गली नंबर एक के पास एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उन्होंने दखल दी और दोनों को डांटकर वहां भगा दिया। आधे घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि सलमान और अरबाज उनके भतीजे मनीष के साथ झगड़ा कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि अरबाज ने मनीष को पकड़ा हुआ है और सलमान ने एक धारदार हथियार से गर्दन पर दाहिने तरफ वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया था। तड़के करीब 4 बजे उसके दम तोड़ देने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद कर लिया है। कृषण कुमार सुंदर नगरी में केबल ऑपरेटर का काम करते हैं तो आरोपी सलमान चाय की दुकान चलाता है। वहीं उसका भाई अरबाज मजदूरी करता है।

तीन आरोपी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, राजस्थान-बीकानेर में परिवार से मांगी 50 लाख की फिरौती

बीकानेर. बीकानेर जिले में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला हदां थाना क्षेत्र का है, जहां 06 नवंबर 2024 को रात करीब 10:46 बजे और 07 नवंबर 2024 को सुबह 8:54 बजे परिवादी को अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और संदेश के जरिए धमकियां दी गईं। आरोपियों ने 24 घंटे में फिरौती नहीं देने पर परिवादी और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सांदू (आरपीएस) के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया। थानाधिकारी ओमप्रकाश और साइबर सेल प्रभारी दीपक यादव की अगुवाई में तकनीकी विश्लेषण और सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया। पुणे और बीकानेर से आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने मुख्य आरोपी सतपाल उर्फ सतु को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया, जबकि लालसिंह और विक्रम को बीकानेर से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने परिवादी को डराकर पैसे हड़पने की योजना बनाई थी। फिरौती के पैसे से वे मौज-मस्ती करना चाहते थे। आरोपियों ने कई बार व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकियां दीं और परिवादी के घर की रैकी भी की। पुलिस ने इस मामले में सतपाल उर्फ सतु (19 वर्ष), निवासी खिंदासर, थाना हदां,लालसिंह (22 वर्ष), निवासी खिंदासर, थाना हदां, विक्रम (22 वर्ष), निवासी खजोड, थाना हदां, बीकानेर को गिरफ्तार किया है। सतपाल और लालसिंह पर पहले भी फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में शामिल अधिकारी थानाधिकारी ओमप्रकाश, साइबर सेल प्रभारी,सउनि दीपक यादव, सउनि नैनूसिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश,कानि. गणेश और कानि मोडाराम कानि निर्मल कानि कुलदीप,कानि राणाराम, कानि दीपाराम,कानि करणी की अहम भूमिका रही।

चेउंग राष्ट्रपति के सहायक और संचार निदेशक के रूप में व्हाइट हाउस में वापस लौटेंगे

न्यूयॉर्क अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मीडिया सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता रहे स्टीवन चेउंग को व्हाइट हाउस का संचार प्रमुख नियुक्त किया है। ट्रंप ने घोषणा की कि चेउंग “राष्ट्रपति के सहायक और संचार निदेशक के रूप में व्हाइट हाउस में वापस लौटेंगे”। उन्होंने ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के विशेष सहायक और स्ट्रैटेजिक रिस्पॉन्स इन चार्ज के रूप में कार्य किया था। उनका उस समय कार्य आने वाली चुनौतियों से निपटना और आगामी मुद्दों पर प्रतिक्रिया की योजना बनाना था। ट्रंप के चुनाव अभियान में चेउंग ने महत्वपूर्ण निभाई थी। उनके तीखे बयान काफी चर्चा में रहे थे। उस समय उन्होंने ट्रंप की जगह मीडिया को सीधे संबोधित किया था। यह मैनहट्टन अदालत में चुप रहने के लिए धन देने के मामले में उनके मुकदमे के दौरान किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह ट्रंप अभियान के प्रबंधकों में शामिल थे। इनमें सुजैन विल्स (अब ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त) और क्रिस लैसिविटा शामिल हैं। रिपब्लिकन्स के विभिन्न चुनाव अभियानों के लिए वो काम कर चुके हैं। चेउंग अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप के संचार निदेशक भी रहे हैं। चेउंग 2016 में रिपब्लिकन नामांकन के लिए ट्रंप के अभियान में रैपिड रिस्पांस निदेशक के रूप में शामिल हुए थे। इसके बाद वह ट्रंप के साथ राष्ट्रपति अभियान से जुड़े रहे फिर व्हाइट हाउस चले गए थे। 2017 तक उसी पद पर रहे। उन्होंने 2018 में व्हाइट हाउस छोड़ दिया और खुद की कंपनी शुरू की। विभिन्न जिम्मेदारी संभालने के बाद कई अन्य कार्यों के बाद, वह 2024 के ट्रंप के अभियान में लौट आए। उन्होंने अपना काफी समय ट्रंप के चुनावी अभियान में बिताया और अपने विरोधियों को “कीड़े-मकोड़े” कहने या अवैध प्रवासियों को “राष्ट्र के खून में जहर घोलने” का आरोप लगाने जैसे अपने आक्रामक बयानों से पैदा हुई आग को बुझाने का प्रयास किया।

जनजातीय समुदाय के शहीदों की चिन्हित स्थलों पर लगेंगी प्रतिमाएं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात जनजातीय गांवों में धार्मिक व मांगलिक कार्य के लिए अखरा निर्माण विकास की योजना होगी शुरू जनजातीय समुदाय के शहीदों की चिन्हित स्थलों पर लगेंगी प्रतिमाएं जनजातीय विद्रोह के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास बहुत समृद्ध और गौरवशाली है। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने का काम किया है। अटल जी ने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए पृथक से मंत्रालय बनाया और इस समुदाय के विकास को एक नई दिशा दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 24,000 करोड़ रूपए और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 80,000 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया है, जिसके चलते जनजातीय इलाकों में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विकास और जनजातियों की बेहतरी के काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बैगा, गुनिया,  सिरहा लोगों के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि दिए जाने की घोषणा की। इसके तहत उन्हें प्रति वर्ष 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनजातीय गांवों में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य के लिए अखरा निर्माण विकास योजना शुरू करने और जनजातीय समुदाय के शहीदों की प्रतिमाएं चिन्हित स्थलों पर स्थापित किए जाने की घोषणा की।   मुख्यमंत्री साय ने समारोह में जनजातीय समुदाय के विभूतियों, राज्य में हुए जनजातीय विद्रोह के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर वन अधिकार अधिनियम से संबंधित ‘‘एटलस‘‘, कैलेण्डर ‘‘शौर्यांजलि‘‘ तथा ‘‘हल्बा जनजातीय की वाचिक परंपराएं‘‘ विषय पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। इनका प्रकाशन छत्तीसगढ़ आदिम जाति विकास विभाग द्वारा किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सभी वर्गाें के उत्थान और कल्याण के लिए किए जा रहे कार्याें की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की लोकप्रियता और विनम्रता की सराहना पूरे देश में होती है। उन्होंने कहा कि रायपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय नृत्य महोत्सव समारोह में आकर ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ का दर्शन हुआ है। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के इस विशेष आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर जनजातीय समुदाय के महापुरूषों को नमन करते हुए कहा कि वही देश और समाज जागृत रहता है, जो अपनी संस्कृति और अपने महापुरूषों को याद रखता है। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए चिंता की है। उन्होंने इस समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से छत्तीसगढ़ के साढे छह हजार गांवों और ग्रामीणों का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय समुदाय के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, राज्यसभा सांसद अरूण सिंह, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को न सिर्फ सुना, बल्कि वर्चुअल रूप से उसका हिस्सा भी बना।   उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर देश के दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं विस्तार वाली 6600 करोड़ की लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने देश के जनजातीय इलाकों और जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए पांच गुना बजट खर्च कर रहे हैं। दस साल पहले इसका बजट मात्र 25,000 करोड़ रूपए हुआ करता था, जो अब बढ़कर 1,25,000 करोड़ रूपए हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार के जमुई में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। जमुई में आयोजित इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण पूरे देश में हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने इतिहास के एक बहुत बड़े अन्याय को दूर करने का एक ईमानदार प्रयास किया है। इतिहास में आदिवासी समाज के लोगों को वह स्थान नहीं मिला, जिसके वह अधिकारी थे। आदिवासी समाज वो है, जिसने राजकुमार  को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम बना दिया। इस समाज ने देश की संस्कृति और परंपरा का मान बढ़ाया है। आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लोहा लिया है। अपनी अस्मिता, संस्कृति, और स्वाधीनता के लिए जनजातीय समुदाय के हजारों नायकों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। देश की आजादी की लड़ाई में हजारों आदिवासी भाइयो-बहनों को मौत के घाट उतार दिया गया था, उनके योगदानों को हम नहीं भुला सकते। हमने जनजातीय समुदाय के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। पीएम जनमन के तहत जितने कार्य शुरू हुए हैं, उसका श्रेय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जाता है। जब वह झारखण्ड में थी, तब मुझसे अति पिछड़ी जनजातियों की चर्चा करती थी। हमने 24 हजार करोड़ रूपए से पीएम जनमन योजना की शुरुआत की, जिससे अति पिछड़ी जनजातियों के बस्तियों और गांवों का विकास हो रहा है। जनजातीय बाहुल्य जिलों को आकांक्षी जिला घोषित कर वहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया, आज वहां बदलाव दिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में देशवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरुनानक जी का प्रकाश पर्व भी है। आज भगवान … Read more

संविधान का सम्मान करना सीखें राहुल गांधी, राजस्थान-बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का हमला

बीकानेर. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संविधान को सही तरीके से नहीं पढ़ा है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को संविधान के चैप्टर और आर्टिकल तक का पता नहीं है। उन्होंने सिर्फ संविधान लहराने का काम किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में संविधान दिवस को गरिमा के साथ मनाया। मेघवाल ने राहुल गांधी पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, “मोदी जी संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन राहुल गांधी इसे केवल एक औपचारिकता के रूप में देखते हैं। देश का अपमान करना छोड़ें और यदि हमारी आलोचना करनी है, तो तथ्यों के साथ करें।” ये बातें मेघवाल ने बीकानेर में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर इन लाइब्रेरी आडिटोरियम के नवीन भवन का शिलान्यास के दौरान कही। देवली थप्पड़ कांड पर बोले मेघवाल देवली में उप चुनाव के दौरान एसडीएम को नरेश मीणा द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना पर मेघवाल ने कहा, “यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। दोषी को सज़ा जरूर मिलेगी। अपराधी को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।” खड़गे के बयान पर टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “खड़गे के बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। जब मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, तब भी वे सरकार गिराने और अस्थिरता की बातें करेंगे। यह उनकी आदत बन चुकी है।” गहलोत पर भी साधा निशाना अर्जुनराम मेघवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर भी इशारों में कहा, “सब जानते हैं कि गहलोत किस तरफ इशारा कर रहे हैं। उन्हें भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।”केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान और लोकतंत्र के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भारत के खिलाफ मिली एकतरफा हार से निराश हैं प्रोटियाज हेड कोच रॉब वाल्टर

जोहान्सबर्ग टीम इंडिया ने चौथे और आखिरी टी20 मैच में 135 रन से जीत दर्ज की और 4 मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम की। इस हार पर दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि हार के लिए कोई बहाना बनाने का फायदा नहीं, लेकिन हम रणनीतियों में बदलाव करेंगे और एक मजबूत प्लेइंग-11 तैयार करने की कोशिश करेंगे। वांडरर्स में चौथे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की 135 रन से करारी हार के बाद बोलते हुए वाल्टर ने टीम के प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली, लेकिन साथ ही युवा खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर के क्रिकेट में मौका देने की रणनीति का बचाव भी किया। वाल्टर ने कहा कि वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देना और नए खिलाड़ियों को शामिल करना आवश्यक है, लेकिन इससे इन परिणाम को उचित नहीं ठहराया जा सकता। वाल्टर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमें अभी भी बेहतर होने की जरूरत है, और इसकी शुरुआत टीम के मुख्य कोच के रूप में मुझसे होती है। बेंच स्ट्रैंथ बढ़ाने के लिए हमें युवा खिलाड़ियों को खिलाना पड़ता है, यहां तक कि अच्छी टीमों के खिलाफ बड़ी सीरीज में भी हमें उन्हें मौका देना होगाा। आखिरकार, यहीं से वे सबसे ज्यादा सीखेंगे, लेकिन यह एक संतुलन बनाने का काम है। इसका कोई सही या गलत तरीका नहीं है। हम इसे सही करने की कोशिश कर रहे हैं।” दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण को आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसने चार में से तीन मैचों में 200 से अधिक रन दिए। प्रमुख तेज गेंदबाजों कागिसो रबाडा (ब्रेक पर हैं), लुंगी एनगिडी (चोटिल), एनरिक नॉर्टजे और तबरेज शम्सी (दोनों अनुबंधित नहीं हैं लेकिन उपलब्ध हैं) के बिना, आक्रमण अनुभवहीन और कम तैयार दिखाई दिया। मार्को जेनसन और गेराल्ड कोएत्जी चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद लौटे, एंडिले सिमेलाने ने डेब्यू किया, नकाबा पीटर ने अपना पहला घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और लूथो सिपामला तीन साल बाद टीम में लौटे। सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी केशव महाराज को अनुभवहीन टीम को एकजुट करने में संघर्ष करना पड़ा।  

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, ओडिशा में रिन्यूएबल एनर्जी की अपार संभावनाएं हैं

भुवनेश्वर केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि केंद्र ओडिशा को अक्षय ऊर्जा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने और राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन की संभावनाओं की जानकारी पाने की योजना बना रहा है। केंद्रीय मंत्री ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, “ओडिशा में रिन्यूएबल एनर्जी की अपार संभावनाएं हैं, यहां 140 गीगावाट की सौर क्षमता है और इसकी लंबी तटरेखा तथा बंदरगाह के कारण हरित हाइड्रोजन में काफी अवसर है। केंद्र का लक्ष्य ओडिशा को अक्षय ऊर्जा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना और राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन की संभावनाओं का पता लगाना है। ओडिशा में फ्लोटिंग सोलर पैनल की संभावनाओं का भी पता लगाया जाएगा।” केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि एक एजेंसी ने राज्य के ढेंकनाल जिले में लगभग 9,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सौर मॉड्यूल, सौर सेल और इंगोट-वेफर के उत्पादन के लिए 6,000 मेगावाट की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक अन्य एजेंसी भुवनेश्वर में इन्फोवैली-II में लगभग 730 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सौर मॉड्यूल और सेल के उत्पादन के लिए 1,000 मेगावाट की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी स्थापित कर रही है। अपने संबोधन के दौरान, जोशी ने घोषणा की कि 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एमएनआरई द्वारा विद्युत मंत्रालय के सहयोग से सभी हितधारकों के साथ एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अगले छह वर्षों में 288 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके लिए ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर सहित 42 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी हितधारकों को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि दो दिवसीय कार्यक्रम में 117 उद्योग जगत के लीडर और विभिन्न राज्यों -सार्वजनिक उपक्रमों के 67 प्रतिनिधि शामिल हुए, जिसमें 12 प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादक राज्यों की भागीदारी रही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ‘पंचामृत’ लक्ष्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई, जिसमें 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी के लक्ष्य पर जोर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एमएनआरई रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में स्टार्टअप के लिए हैकाथॉन का आयोजन करेगा। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इनोवेशन और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने के लिए विद्युत मंत्रालय के सहयोग से रिसर्च और विकास के लिए एक नया जॉइंट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस भी स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) को शीघ्र अंतिम रूप देने और नवीकरणीय खरीद दायित्वों (आरपीओ) को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया।

संजू सैमसन ने कई टी20 अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया

जोहान्सबर्ग संजू सैमसन ने वांडरर्स स्टेडियम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में अपना तीसरा टी20 शतक जड़ा। सैमसन ने महज 56 गेंदों पर नाबाद 109 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें नौ गगनचुंबी छक्के और छह चौके शामिल थे, उन्होंने कई टी20 अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। इस पारी के साथ, सैमसन एक कैलेंडर वर्ष में तीन शतक बनाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए और इंग्लैंड के फिल साल्ट के बाद द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में दो शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। सैमसन ने डरबन में सीरीज के पहले मैच में 107 रन बनाने के बाद नाबाद शतक जड़ा, जिससे भारत के सबसे गतिशील टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में से एक के रूप में उनकी प्रतिष्ठा और मजबूत हुई। पुरुषों के टी20 क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था जब पूर्ण आईसीसी सदस्यों के बीच मैच में दो खिलाड़ियों ने एक ही पारी में शतक बनाए। सैमसन अब केएल राहुल के दो शतकों को पीछे छोड़ते हुए किसी भारतीय द्वारा टी20 शतक (तीन) बनाने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। केवल रोहित शर्मा (चार) और सूर्यकुमार यादव (तीन) ही इस प्रारूप में समान ऊंचाइयों तक पहुंच पाए हैं। उनका प्रदर्शन शानदार दौर में आया है, जिसमें उनके तीनों शतक उनकी पिछली पांच टी20 पारियों में आए हैं। उन्होंने श्रृंखला के दूसरे और तीसरे टी20 में लगातार दो शून्य भी बनाए। सैमसन के कारनामों को तिलक वर्मा के शानदार शतक ने और भी बढ़ाया, जिन्होंने श्रृंखला में अपना लगातार दूसरा टी20 शतक बनाया। वर्मा ने केवल 50 गेंदों पर 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें दस छक्के और नौ चौके शामिल थे। सैमसन और वर्मा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 210 रनों की शानदार साझेदारी की, जो आईसीसी के पूर्ण सदस्यों के बीच किसी टी20 मैच में सबसे बड़ी साझेदारी है। वर्मा भी सैमसन की सूची में शामिल हो गए, वे लगातार टी20 में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। उनकी साझेदारी की बदौलत भारत ने सीरीज के अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा और जीत हासिल की।  

तिलक वर्मा ने मैच में 120 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच दोनों पुरस्कार जीते, नहीं की थी इसकी कल्पना

जोहान्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे टी-20 मैच में शतक लगाने के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। तिलक ने मैच में 120 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच दोनों पुरस्कार जीते। तिलक ने मैच के बाद कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दक्षिण अफ्रीका में ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दो शतक बना पाऊंगा, यह अविश्वसनीय है और मैंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी।” तिलक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इसके लिए हमारे कप्तान सूर्या का धन्यवाद।” अपनी हालिया चोट से जूझने के बारे में उन्होंने बताया कि कैसे भगवान और उनकी प्रक्रिया में उनके विश्वास ने उन्हें ठीक होने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद की। उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने पिछले मैच में कहा था, मैं पिछले कुछ मैचों में चोटिल हो गया था। मैं भगवान और अपनी प्रक्रिया में विश्वास करता हूं, इसलिए मैंने भगवान के सामने इस तरह जश्न मनाया।” अपनी पारी के बारे में बताते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में दक्षिण अफ्रीका में अपने पिछले अनुभव को याद किया और कहा, “पिछले साल, जब मैं यहां खेला था, तो पहली गेंद पर आउट हो गया था। यह पारी टीम और सीरीज के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी।” तिलक ने शांत रहने और अपनी बुनियादी बातों पर टिके रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मैं बस अपनी फॉर्म बनाए रखना चाहता था और अपने बुनियादी बातों का पालन करना चाहता था, जैसा कि मैंने पिछले गेम में किया था। मैं पूरे समय शांत रहा।” उनके प्रदर्शन से न केवल भारत को श्रृंखला जीतने में मदद मिली, बल्कि उन्हें श्रृंखला के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक के रूप में भी पहचान मिली। मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 73 रनों की ठोस साझेदारी की। अभिषेक ने 2 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 18 गेंदों मे 36 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन छठे ओवर में लुथो सिपामला ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तिलक वर्मा और सैमसन ने आतिशी पारी खेली। 18वें ओवर में संजू सैमसन ने सिर्फ 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, इसके बाद अगले ही ओवर में तिलक वर्मा ने अपना दूसरा टी20 शतक बनाया। सैमसन और तिलक के बीच रिकॉर्ड तोड़ 210 रनों की साझेदारी से भारत ने 20 ओवरों में 1 विकेट पर 283 रनों का विशाल स्कोर बनाया। सैमसन ने 51 गेंदों पर 109 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि तिलक ने सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 120 रनों की पारी खेली। दवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 19 ओवर में 148 रनों पर सिमट गई। मेजबान टीम के लिए , ट्रिस्टन स्टब्स (29 गेंदों पर 43 रन, 3 चौके और 2 छक्के) और डेविड मिलर (27 गेंदों पर 36 रन, 2 चौके और 3 छक्के) शीर्ष स्कोरर रहे।  

दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस केबिन के बाहर से गोलियां चलाईं, कर्मचारी घायल, हुई फरार

नई दिल्ली दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र के वजीराबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। पेट्रोल पंप के ऑफिस में करीब दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई गईं, जिससे वहां काम कर रहे पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 10:38 बजे हुई, जब दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस केबिन के बाहर से गोलियां चलाईं और फिर घटनास्थल से फरार हो गए। गोलीबारी में घायल अंशुल राठी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वो कांच के टुकड़ों से घायल हो गया, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि अंशुल राठी छह साल से पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी ने पुलिस को बताया कि यह घटना संभवत: पुरानी रंजिश के कारण हुई हो सकती है। हरीश चौधरी गोकुलपुरी इलाके का निवासी है और उस पर कुछ कानूनी मामले चल रहे हैं। हालांकि, पंप के सुपरवाइजर अंशुल राठी के परिवार और जानकारों से बातचीत करने पर यह जानकारी मिली कि उनका किसी से कोई निजी विवाद नहीं था। एक शख्स ने बताया, “बदमाशों का टार्गेट हरीश चौधरी थे। उन्होंने 20-22 राउंड गोलियां चलाई। ऑफिस के अंदर और बाहर दोनों जगह गोलियों के निशान ही नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस का खौफ बदमाशों के अंदर से निकल गया है। दिल्ली अब क्राइम सिटी बन चुकी है। हमारे पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती है।” प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक “गोकुलपुरी के मुकुल डीजल पंप पर 20-22 राउंड गोलियां चली हैं। देर रात करीब 10-11 बजे के बीच की वारदात थी।” पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल मैथ्यू फोर्ड की जगह ओबेद मैककॉय वेस्टइंडीज की टी20 टीम में शामिल

सेंट लूसिया वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने बचे हुए दो टी20 मैचों के लिए चोटिल मैथ्यू फोर्ड की जगह ओबेद मैककॉय को टीम में शामिल किया है। पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले प्रशिक्षण के दौरान फोर्ड की जांघ में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद मैककॉय को टीम में शामिल किया गया है। फोर्ड को शुरू में बारबाडोस में सीरीज का दूसरा मैच खेल रहे निलंबित अल्जारी जोसेफ के कवर के तौर पर शामिल किया गया था। सेंट लूसिया में जोसेफ की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया था। वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से गंवा दी है। मैककॉय कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के दौरान चोटिल होने के बाद टी20 सीरीज की शुरुआत के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने आखिरी बार अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान वेस्टइंडीज के लिए खेला था। इंग्लैंड ने गुरुवार को डेरेन सैमी स्टेडियम में जीत के साथ 2019 के बाद से कैरेबियाई में किसी भी प्रारूप में अपनी पहली सीरीज जीत हासिल की, जबकि बाकी दो मैच सप्ताहांत में इसी मैदान पर खेले जाएंगे।  

भगत सिंह से तुलना का पोस्टर हो रहा ट्रेंड, राजस्थान-जयपुर में मीणा की रिहाई को लेकर निकलीं रैलियां

जयपुर. नरेश मीणा की गिरफ्तारी अब जातिगत गोलबंदी का रूप लेती जा हरी है। उनके समर्थक अब मीणा समाज के नेताओं को फोन कर समर्थन की मांग कर रहे हैं। इसके कई वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। वहीं नरेश के समर्थन में मीणा समाज की तरफ से आज देवली-उनियारा सहित कई जगहों पर रैलियां निकाली जा रही हैं। रैलियों में जो पोस्टर लहराए जा रहे हैं उनमें नरेश मीणा को भगत सिंह की तरह पेश किया जा रहा है। यही नहीं उनके समर्थन में स्थानीय भाषा में गाने भी तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन के लिए अब यह ट्रेंड बड़ी मुश्किल खड़ी कर रहा है। शुक्रवार को नरेश को उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने नरेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नरेश के खिलाफ 10 धाराओं में केस नरेश के खिलाफ पुलिस ने 10 अगल-अलग धाराओं में मुकदमें दर्ज किए हैं। इसके अलावा उनके पूर्व के मुदकमों पर भी अब गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौजूदा घटनाक्रम में नरेश मीणा के खिलाफ हत्या का प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी बड़ी धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कई अधिवक्ता अब नरेश के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कह रहे हैं। एसडीएम पर भी उठ रहे सवाल पूरे घटनाक्रम में एसडीएम की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऑन कैमरा एसडीएम अमित चौधरी ने यह स्वीकार किया है कि जिला कलेक्टर के कहने पर उन्होंने कुछ लोगों को समरावता में वोट डालने के लिए कहा था। चुनाव से जुड़े विशेषज्ञ कह रहे हैं कि एसडीएम ने चुनावी नियमों के बाहर जाकर यह काम किया है इसके लिए वे दोषी हैं।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा- भारत ने खेल के तीनों पहलुओं में पूरी तरह से दी मात

जोहान्सबर्ग भारत के खिलाफ श्रृंखला के चौथे टी 20 आई मैच में निराशाजनक हार के बाद, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में मेजबान टीम को खेल के तीनों पहलुओं में पूरी तरह से मात दी। भारत ने सीरीज के चौथे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका पर 135 रनों की बड़ी जीत दर्ज की और सीरीज 3-1 से अपने नाम की। मैच के बाद मार्करम ने कहा कि मेन इन ब्लू ने खेल के तीनों पहलुओं में प्रोटियाज पर दबदबा बनाया। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अपने प्रदर्शन के लिए भारतीय क्रिकेटरों की भी प्रशंसा की। प्रोटियाज कप्तान ने स्वीकार किया कि भारत ने दबाव बनाया और उनके लिए वापसी करना कठिन था। उन्होंने कहा, ” भारत ने खेल के तीनों पहलुओं में पूरी तरह से मात दी। उन्हें श्रेय देना होगा, बल्ले और गेंद से उन्होंने हमें दबाव में रखा और हमारे लिए वापसी करना कठिन था। कुछ अच्छे ईमानदार प्रतिबिंबों की आवश्यकता है। एक टीम के रूप में हम एक अच्छा प्रतिबिंब बनाएंगे, एक सफेद गेंद वाली टीम के रूप में हमारे पास कुछ समय है, कुछ काम में लगे रहें और अंततः बेहतर कौशल और बेहतर निष्पादन के साथ बेहतर खिलाड़ी बनकर वापस आएं।” टॉस जीतकर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला फायदेमंद साबित हुआ क्योंकि टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 73 रनों की ठोस साझेदारी की। अभिषेक ने 2 चौके और 4 छक्के लगाते हुए शानदार पारी खेली, लेकिन छठे ओवर में लुथो सिपामला ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तिलक वर्मा और सैमसन ने आतिशी पारी खेली। 18वें ओवर में संजू सैमसन ने सिर्फ 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, इसके बाद अगले ही ओवर में तिलक वर्मा ने अपना दूसरा टी20 शतक बनाया। सैमसन और तिलक के बीच रिकॉर्ड तोड़ 210 रनों की साझेदारी से भारत ने 20 ओवरों में 1 विकेट पर 283 रनों का विशाल स्कोर बनाया। सैमसन ने 51 गेंदों पर 109 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि तिलक ने सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 120 रनों की पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 19 ओवर में 148 रनों पर सिमट गई। मेजबान टीम के लिए , ट्रिस्टन स्टब्स (29 गेंदों पर 43 रन, 3 चौके और 2 छक्के) और डेविड मिलर (27 गेंदों पर 36 रन, 2 चौके और 3 छक्के) शीर्ष स्कोरर रहे।  

पुलिस जांच में जुटी, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तीन नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के दहेजवार पंचायत में बंद पड़े फ्लाई ईंट भट्टे के पास आज सुबह तीन नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह कंकाल उस समय पाए गए जब दहेजवार के कुछ लोग भट्टे के पास से गुजर रहे थे और उन्होंने कंकाल के टुकड़े बिखरे हुए देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद जशपुर जिले के कुनकुरी के रहने वाले बिट्टू श्रीवास ने दावा किया है कि ये कंकाल उनकी मौसी, भाई और बहन के हो सकते हैं। बिट्टू ने बताया कि उनकी मौसी कौशल्या ठाकुर (36 वर्ष), उनकी बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17 वर्ष) और बेटा मिंटू ठाकुर (5 वर्ष) 27 सितंबर को बाजार जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में उनकी तलाश की और 1 अक्टूबर को कुसमी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या का शक और संभावित आरोपी परिजनों ने यह भी बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर झारखंड के गढ़वा जिले के बरगढ़ में रहने वाले आरिफ अंसारी का कौशल्या ठाकुर के घर आना-जाना था। शक के आधार पर कौशल्या के पति सूरजदेव ठाकुर ने आरिफ अंसारी के खिलाफ कुसमी थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने जब आरिफ अंसारी से पूछताछ की तो उसने अपने भाई मुख्तार अंसारी पर शक जताया। फिलहाल पुलिस सूरजदेव ठाकुर और उनके परिवार वालों को लेकर बलरामपुर पहुंची है। कपड़े के आधार पर परिवार जनों ने लापता महिला कौशल्या ठाकुर , लडकी मुस्कान ठाकुर और बेटा मिंटू ठाकुर से की है बरहाल इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यह नर कंकाल  लापता महिला लड़की और बच्चे के हैं डीएनए टेस्ट से होगा पुष्टि का इंतजार पुलिस ने बताया कि अगर कंकाल लापता महिला और बच्चों से मेल खाते हैं, तो डीएनए टेस्ट के जरिए उनकी पहचान की पुष्टि की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है, और पुलिस जांच में तेजी से जुटी हुई है।

फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच के लिए ब्राजील की टीम में शामिल हुए अनकैप्ड डिफेंडर डोडो

रियो डी जेनेरियो फिओरेंटीना के अनकैप्ड डिफेंडर डोडो को उरुग्वे के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने उक्त जानकारी दी। 25 वर्षीय खिलाड़ी मोनाको के राइट-बैक वेंडरसन की जगह लेंगे, जिन्हें पीले कार्ड जमा होने के कारण अगले मंगलवार को साल्वाडोर में होने वाले मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। सीबीएफ ने गिलहर्मे अराना के टखने में चोट लगने के बाद बोटाफोगो और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व लेफ्ट-बैक एलेक्स टेल्स को भी वापस बुला लिया है। गुरुवार को वेनेजुएला के साथ 1-1 से ड्रॉ के बाद पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग ग्रुप में तीसरे स्थान पर है, जो लीडर अर्जेंटीना से पांच अंक पीछे है। शीर्ष छह टीमें संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले 2026 विश्व कप में स्वतः ही स्थान प्राप्त कर लेंगी, जबकि सातवें स्थान पर रहने वाली टीम अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में भाग लेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online