LATEST NEWS

होम्योपैथी इलाज से मिलता है फायदा, पर दवाई को लें सही तरह से

होम्योपैथी का इलाज भले ही थोड़ा लम्बा चलता है, लेकिन यह जड़ से समस्या को दूर करता है। साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता, इसलिए अधिकतर लोग होम्योपैथी इलाज को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि इन दवाइयों को लेने व स्टोर करने का एक तरीका होता है। होम्योपैथी दवाइयों को तीन साल या उससे भी अधिक समय के लिए स्टोर किया जा सकता है। इनकी मेडिकल स्टेंथ खत्म नहीं होती, बस जरूरत होती है कि आप इन्हें सही तरह से लें और स्टोर करें। तो चलिए आज हम आपको होम्योपैथी दवाइयों को लेने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं…   ऐसे लें दवाई होम्योपैथी दवाई लेते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। कभी भी दवाई को हाथों में न लें, बल्कि उसे सीधे ही मुंह में लें। होम्योपैथिक गोलियां लेने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उन्हें जीभ के नीचे रखें या चूसें। कभी भी इन्हें पूरी तरह से न निगलें। जब आप दवाई लें तो उससे बीस मिनट या आधा घंटा पहले तक या बाद में कुछ भी खाने−पीने या ब्रश करने से बचें। इससे आपकी दवाई का असर काफी कम हो जाता है। खासतौर से कॉफी को तो आप दवा लेने के कम से कम 45 मिनट पहले तक न पीएं। जब दें बच्चों को कुछ बच्चे इन दवाइयों का सेवन नहीं करते या फिर मुंह में लेकर थूक देते हैं। ऐसे में आप एक साफ व सूखी चम्मच के उपर दवाई रखकर उसे क्रश करें और फिर बच्चे को दें। कभी भी खाने के साथ दवाई खाने को न दें। यूं करें स्टोर दवाई लेने का तरीका जानने के बाद यह जरूरी है कि आप इसे स्टोर करने के बारे में भी जान लें। इन दवाइयों को आप कभी भी ऐसी जगह पर न रखें, जहां पर सूरज का प्रकाश आता हो। इसके अतिरिक्त ऐसी जगह पर भी रखने से बचें, जहां पर तेज गंध जैसे परफयूम आदि का इस्तेमाल किया जाता हो। वैसे होम्योपैथी दवाइयों को फ्रिजर में रखने की भी जरूरत नहीं होती। कोशिश करें कि आप इसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे माइक्रोवेव ओवन, इलेक्टानिक गैजेट्स या कंप्यूटर आदि से दूर रखें। साथ ही दवा की बोतल को कभी भी खुला न छोड़ें।  

अरबपति कारोबारी ने दी गजब प्रतिक्रिया, ब्राजील की प्रथम महिला ने एलन मस्क को दी गाली

रियो डी जेनेरियो. ब्राजील की प्रथम महिला यानी कि ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी जानजा लुला डा सिल्वा ने एक कार्यक्रम के दौरान अरबपति कारोबारी एलन मस्क के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जानजा लुला डा सिल्वा का मस्क को अपशब्द कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यहां तक कि एलन मस्क ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल ब्राजील जी20 सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसके तहत ब्राजील की सरकार जी20 के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ऐसे ही एक कार्यक्रम में ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डा सिल्वा की पत्नी जानजा लुला डा सिल्वा भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने एलन मस्क की आलोचना की और उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। दरअसल ब्राजील में मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स विवादों के घेरे में हैं। वहीं ब्राजील की प्रथम महिला की इस वीडियो पर एलन मस्क ने जोर से मुस्कुराते हुए इमोजी पोस्ट की। एक अन्य पोस्ट में मस्क ने ब्राजील के राष्ट्रपति को लेकर कहा कि वे अगला चुनाव हारने जा रहे हैं। ब्राजील में विवादों में है मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स ब्राजील में विवादों में है। इस साल तो ब्राजील में एक्स को एक महीने के लिए निलंबित भी कर दिया गया था। दरअसल एक्स पर ब्राजील के कानूनों का पालन न करने, कानूनी प्रतिनिधी की नियुक्ति न करने और फर्जी खबरें फैलाने वाले अकाउंट्स पर रोक लगाने वाले अदालत के आदेश की अवहेलना के भी आरोप हैं। ब्राजील की प्रथम महिला जानजा का सोशल मीडिया अकाउंट बीते साल हैक हो गया था, जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी एक्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी थी। वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डा सिल्वा ने भी अपनी पत्नी के बयान की आलोचना की और कहा कि हमें किसी को भी इस तरह बेइज्जत नहीं करना चाहिए। जानजा ने अभी तक अपने बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

फसल गिरदावरी में लापरवाही पर गिरी गाज, छत्तीसगढ़-बेमेतरा के एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

बेमेतरा. बेमेतरा जिले में गिरदावरी (फसल मूल्यांकन) कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। शासन के निर्देश पर पटवारियों द्वारा किए फसल गिरदावरी का जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया गया। गिरदावरी सत्यापन में ग्राम कठिया, पेंड्री, झलमला, रांका व कुरुद के विभिन्न खसरा नंबर में हल्का पटवारी अश्विनी भास्कर द्वारा गड़बड़ी पाई गई। लापरवाही मिलने पर बेरला एसडीएम (राजस्व) पिंकी मनहर ने अश्विनी भास्कर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण अब सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड अवधि में मुख्यालय तहसील कार्यालय बेरला नियत की गई। इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। वहीं नवरतन साहू पटवारी ग्राम भिंभौरी को उनके कार्य के साथ-साथ हल्का नंबर 19,20,21 का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा गया है। बता दें कि धान खरीदी से पहले गिरदावरी सर्वे किया गया था। इस सर्वे के बाद जिले के अफसरों ने मौके पर जाकर सत्यापन किया था। इसी माह में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेरला ब्लॉक के ग्राम आनंदगांव में धान फसल के गिरदावरी का सत्यापन भी किया था। गिरदावरी सत्यापन का मुख्य उद्देश्य फसल की स्थिति का वास्तविक आंकलन करना है।

सुबह कोहरा छाने से 500 मी. से भी कम पहुंची दृश्यता, मुंबई में भी सांसों मंडराया संकट

मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। पूरा शहर धुंध की मोटी परत से ढक गया। एफएएसएआर (वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली) के अनुसार, सुबह नौ बजे तक मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 179 दर्ज किया गया। एक्यूआई 179 को मध्यम क्षेत्र में माना जाता है। इस दौरान फेफड़े, हृदय रोग, अस्थमा से पीड़ित लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चेंबूर में एक्यूआई 55 दर्ज किया गया है। डब्ल्यूटीपी भांडुप कॉम्प्लेक्स का एक्यूआई 114, आईएमडी कोलाडा में 200, फायर स्टेशन मलाड में 276, बापिस्टा गार्डन मझगांव में 176, बीएमसी शास्त्री गार्डन वर्ली में 250 , बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 180, बायकुला में 152, कांदिवली ईस्ट में 125, मुलुंड वेस्ट में 135, सायन में 125 और नवी मुंबई में एक्यूआई 135 दर्ज किया गया है। मुंबई के मरीन ड्राइव के पास घने कोहरे के बीच लोगों ने सुबह की सैर की। कोहरे और धुंध के बीच ही कुछ लोग अपनी नियमित सुबह की सैर कर रहे थे तो कुछ जॉगिंग और व्यायाम करते दिखे। घने कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता घटकर 500 मीटर से भी कम हो गई थी। ऊंची-ऊंची इमारते घने कोहरे और धुंध में छिप गई। राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई 417 रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी घने कोहरे और धुंध में छिपी रही। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सुबह सात बजे दृश्यता सबसे कम 500 मीटर दर्ज की गई। उसके बाद दोपहर एक बजे 1500 मीटर हो गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 417 दर्ज किया गया।  मौसम बदलाव के चलते हवा एक बार फिर से शनिवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। सुबह से लेकर रात तक स्मॉग की चादर छाई रही। दिन चढ़ने के साथ ही हल्का स्मॉग छंटने लगा। इससे लोगों को सांस लेने के साथ आंखों में जलन महसूस हुई।

उद्धव-शिंदे समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 12वीं पुण्यतिथि

मुंबई. शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता शामिल थे। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में अपने पिता की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। शिवसेना के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के कई सदस्यों ने भी बाल ठाकरे के सम्मान में स्मारक का दौरा किया। शिवसेना के संस्थापक का लंबी बीमारी के बाद 17 नवंबर, 2012 को मुंबई में उनके आवास ‘मातोश्री’ में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को एक्स पर श्रद्धांजलि दी। पवार ने कहा, ‘शिवसेना पार्टी के संस्थापक, व्यंग्यकार और राजनेता दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को नमन, जिन्होंने मराठी लोगों के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी।’ गायकवाड़ ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने मराठी लोगों पर राज किया और जीवन भर मराठी लोगों के न्याय और अधिकारों के लिए लड़ते रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता फडणवीस ने अपने संदेश में कहा, ‘हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे को उनके स्मृति दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।’ शिंदे की ओर से पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के बाद 2022 में शिवसेना दोफाड़ हो गई। इसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई। फिर शिंदे ने सरकार बनाने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया। बाद में चुनाव आयोग ने शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को ‘असली’ शिवसेना के रूप में मान्यता दी।

परिजनों में पसरा मातम, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में थ्रेसिंग के दौरान कटकर महिला की मौत

कबीरधाम. कबीरधाम में आज तड़के थ्रेशर से धान की कटाई के दौरान चपेट में आने से सुनैना चन्द्रवंशी पति चितरंजन चन्द्रवंशी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम नेऊरगांव कला की मौत हो गई। काम के दौरान महिला थ्रेशर में फंस गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद घायल महिला को बोड़ला के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल वर्तमान में कबीरधाम जिले के सभी केन्द्रों में धान की खरीदी हो रही है। किसानों द्वारा धान को केन्द्रों में बेचा जा रहा है।

हालात नाजुक होने से इंटरनेट बंद कर कर्फ्यू जारी, मणिपुर में मैतेई समुदाय के छह लोगों के मिले शव

इंफाल. मणिपुर में हालात लगातार नाजुक बने हुए हैं। सैन्य बलों के अभियान में कुकी-जो समुदाय के 10 विद्रोहियों के मारे जाने के बाद जिरिबाम में मैतेई समुदाय के छह लोगों की लाशें मिलने से पूरे राज्य में जबरदस्त तनाव है। बताया गया है कि आतंकियों की तरफ से मैतेई समुदाय की तीन महिलाओं और तीन बच्चों का एक कैंप से कथित तौर पर अपहरण करने के बाद इन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके बाद से ही पूरे क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के दामाद समेत कई विधायकों और नेताओं के घरों को निशाना बनाया गया। जिरिबाम में शनिवार को दो महिलाओं और एक बच्चे का शव बराक नदी से मिला था। वहीं, एक महिला और दो बच्चों की लाश इससे पहले शुक्रवार रात को बरामद की गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा के चलते फिलहाल इंफाल घाटी क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू है और इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। इंफाल में कैसे रहे हालात? मणिपुर की राजधानी इंफाल में शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने सरकार के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घरों पर हमला किया था। इनमें भाजपा विधायक और एन. बीरेन सिंह के दामाद आरके इमो का घर भी शामिल था। गुस्साई भीड़ ने कई संपत्तियों में आग भी लगा दी थी। सुरक्षाबलों ने इन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे। रविवार को सड़क पर इसी हिंसा से जुड़े कई निशान देखे गए। यहां जिन जगहों पर तोड़फोड़ की गई, वहां मलबा वैसा ही पड़ा दिखा। और किन नेताओं के घर को बनाया गया निशाना? जिन मंत्रियों के घरों में तोड़फोड़ हुई उनमें सपम रंजन, एल सुसिंड्रो सिंह और वाई खेमचंद शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के कारण इंफाल घाटी के इंफाल पूर्व और पश्चिम, बिष्णुपुर, थौबल और काकचिंग जिलों में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राज्य प्रशासन ने राज्य के मंत्रियों और विधायकों के आवासों में घुसे प्रदर्शन कारियों के मद्देनजर शनिवार शाम को सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लामफेल सनाकेथेल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सपम रंजन के आवास पर भीड़ ने धावा बोल दिया। लामफेल सनाकेथेल विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि डेविड ने संवाददाताओं से कहा, “सपम ने हमें आश्वासन दिया कि तीन लोगों की हत्या से संबंधित मुद्दों पर कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी और अगर सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान करने में विफल रहती है तो मंत्री अपना इस्तीफा दे देंगे।” पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पूर्वी जिले के खुरई इलाके में उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्री एल सुसिंड्रो सिंह के आवास पर हमले का प्रयास किया। इस स्थिति में सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई इलाके में नगर प्रशासन आवास विकास मंत्री वाई खेमचंद के आवास को भी निशाना बनाया। इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद इलाके में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक आरके इमो के आवास के सामने इकट्ठा होकर नारे लगाए। इमो मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के दामाद भी हैं। दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा से 200 मीटर दूर थंगमेईबंद इलाके में टायरों में आग लगा दी। उन्होंने सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की और अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल के अगले दो सीजन नहीं खेल पाएंगे

नई दिल्ली इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं है, जो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए चुने गए हैं। 1574 खिलाड़ियों में से बीसीसीआई ने 574 खिलाड़ियों का नाम फाइनल किया है, जिनमें से 200 के करीब खिलाड़ी 10 टीमों द्वारा चुने जाएंगे। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होगा। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके जोफ्रा आर्चर अगले दो आईपीएल सीजन नहीं खेल पाएंगे। इसके पीछे का कारण है इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड। बोर्ड नहीं चाहता कि वे आईपीएल खेलें। दरअसल, जोफ्रा आर्चर का नाम उन 574 खिलाड़ियों में शामिल नहीं है, जो ऑक्शन के लिए फाइनल किए गए हैं। आर्चर ने रजिस्ट्रेशन तो कराया था, लेकिन बाद में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने नाम वापस ले लिया था। ऐसे में जोफ्रा आर्चर पर दो साल का बैन लगेगा। वे आईपीएल 2025 के अलावा 2026 के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। ईसीबी ने ऐसा क्यों किया? इसके पीछे का कारण क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि जोफ्रा आर्चर टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी करें। इंग्लैंड की टीम को अपनी सरजमीं पर भारत से 2025 में टेस्ट सीरीज खेलनी है। ईसीबी चाहता है कि जोफ्रा आर्चर अगले होम समर सीजन के लिए पूरी तरह फिट रहें और टेस्ट क्रिकेट खेलें। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अगले साल 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी। आर्चर ने आखिरी टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था। आर्चर बीच-बीच में कई बार चोटों का सामना कर चुके हैं। यहां तक कि पिछले तीन आईपीएल सीजन में वे बहुत कम मैच खेल पाए हैं। 2022 और 2024 के सीजन में वे उपलब्ध ही नहीं थे। 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए वे कुछ मैच खेले, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए वे काफी मैच खेल चुके हैं। बीसीसीआई ने पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि अगर किसी ओवरशीज प्लेयर ने 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं किया है तो वह 2026 के मिनी ऑक्शन में भी भाग नहीं ले सकता। उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। अगर जोफ्रा आर्चर ने रजिस्ट्रेशन किया है और बोर्ड ने उनका नाम बाद में वापस ले लिया है तो फिर उनको दो साल आईपीएल से दूर रहना पड़ेगा, क्योंकि वे फिट हैं और फिट होने के बाद ऑक्शन के लिए उपलब्ध नहीं है तो वे अगली बार भी आईपीएल नहीं खेल पाएंगे।

छत्तीसगढ़ में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, अब गाइड लाइन मूल्य पर ही लगेगा संपत्ति रजिस्ट्री शुल्क

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति खरीदने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब किसी भी प्रापर्टी की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर से सौदे की रकम अधिक होने पर भी रजिस्ट्री शुल्क गाइड लाइन दर के अनुसार ही लिया जाएगा। इससे बैंक लोन पर निर्भर मध्यम वर्गीय परिवार को वास्तविक मूल्य के आधार पर ऋण मिल सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले से विशेषकर उन नागरिकों को लाभ होगा, जो बैंक ऋण के माध्यम से संपत्ति खरीदते हैं। पूर्व में संपत्ति की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर और सौदे की राशि में जो भी अधिक होता था, उस पर रजिस्ट्री शुल्क देना आवश्यक था। उदाहरण के लिए यदि किसी संपत्ति का गाइड लाइन मूल्य 10 लाख रुपये है और उसका सौदा 15 लाख में हुआ, तो रजिस्ट्री शुल्क 15 लाख पर 4 प्रतिशत के हिसाब से 60 हजार रुपये देना पड़ता था। इस नियम में संशोधन के बाद संपत्ति खरीदने वाले अब सौदे की रकम गाइड लाइन दर से अधिक होने पर भी वास्तविक मूल्य को अंकित कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोई रजिस्ट्री शुल्क नहीं देना होगा। 10 लाख रुपये की गाइड लाइन मूल्य वाली प्रॉपर्टी का सौदा 15 लाख में होता है, तो भी रजिस्ट्री शुल्क 10 लाख के 4 प्रतिशत के हिसाब से 40 हजार रुपये देय होगा। इस तरह 20 हजार रुपये की बचत होगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस संशोधन से मध्यम वर्गीय परिवारों को वास्तविक मूल्य के आधार पर अधिक बैंक ऋण प्राप्त करने में सहूलियत होगी। इसके अलावा यह निर्णय संपत्ति बाजार में पारदर्शिता व स्पष्टता को बढ़ाने में भी सहायक होगा और इससे वास्तविक मूल्य दर्शाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा। देश के अन्य राज्यों में जमीन की गाइडलाइन कीमत या सौदा मूल्य दोनों में से जो ज्यादा हो उस पर पंजीयन शुल्क लगता है। केवल मध्य प्रदेश में गाइडलाइन कीमत से अधिक सौदा मूल्य दर्शाने पर उसमें पंजीयन शुल्क में छूट दी गई है। इसके कारण वहां लोगों में वास्तविक सौदा मूल्य को रजिस्ट्री पेपर में लिखने की प्रवृत्ति में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। वर्तमान में किसी संपत्ति का सौदा मूल्य सामान्यतः गाइडलाइन मूल्य से बहुत ज्यादा होता है। लेकिन लोग गाइडलाइन मूल्य या इसके आसपास का ही सौदा मूल्य अंकित करते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अगर वास्तविक सौदा राशि अंकित कर देंगे, तो पंजीयन शुल्क गाइडलाइन मूल्य या वास्तविक सौदा राशि दोनों में से जो ज्यादा हो उस पर लगेगा। अधिक पंजीयन शुल्क से बचने के लिए लोग गाइडलाइन कीमत या इसके आसपास पूर्णांकित करते हुए सौदा मूल्य डाल देते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल का सीधा लाभ राज्य के सभी मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा क्योंकि अधिकांश मध्यमवर्गीय परिवार संपत्ति खरीदने के लिए बैंक लोन पर निर्भर रहते हैं। बैंक लोन रजिस्ट्री पेपर में दिखाए गए सौदे के रकम के आधार पर मिलता है, लोग पंजीयन शुल्क से बचने के लिए गाइडलाइन कीमत के बराबर सौदा मूल्य दिखाते हैं। कम सौदा कीमत दिखाएं जाने से बैंक लोन भी कम मिलता है। इस नीति से आमजनों को न्यायिक प्रकरणों में भी संपत्ति का वास्तविक मूल्य प्राप्त होगा। यदि कभी संपत्ति में कुछ धोखाधड़ी पायी गई तो व्यक्ति विक्रेता से वही मुआवजा पाने का हकदार होता है, जो रजिस्ट्री पेपर में लिखा हुआ। संपत्ति का सही मूल्य रजिस्ट्री में अंकित होने से प्रभावित व्यक्ति को उसका सही मुआवजा प्राप्त हो पायेगा।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22 नवंबर से शुरू, टीम इंडिया में हो सकती है इन 2 खिलाड़ियों की सरप्राइज एंट्री

नई दिल्ली भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22 नवंबर से शुरू होने वाला है, मगर इससे पहले खिलाड़ियों की चोट ने टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ाई हुई है। केएल राहुल, विराट कोहली, सरफराज खान के बाद अब शुभमन गिल के चोटिल होने की खबर सामने आई है। गिल को लेकर तो रिपोर्ट्स यह भी आई है कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है और वह पहले टेस्ट में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रोहित शर्मा का भी पहला टेस्ट खेलना तय नहीं है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट दो अन्य खिलाड़ियों को बतौर बैकअप ऑस्ट्रेलिया में रोकने का मन बना रही है। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 18 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान किया था, वहीं तीन खिलाड़ी इस दौरान रिजर्व में भी थे। हालांकि ये तीनों रिजर्व खिलाड़ी गेंदबाज थे। ऐसे में अपने बल्लेबाजों को इस तरह चोटिल होता देख टीम मैनेजमें साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया में ही रोकने का मन बना रहा है। घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने कहा, “अंतिम फैसला कोच, कप्तान और चयनकर्ताओं को करना है, लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि प्रबंधन शीर्ष क्रम के एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को सीरीज के पहले मैच में रुकने के लिए कहे। अभिमन्यु ईश्वरन पहले से ही टीम में हैं, लेकिन साई या देवदत्त में से कोई एक भी रुक सकता है।” बता दें, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। साई सुदर्शन ने शतक जड़ा था जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 88 रनों की शानदार पारी खेली थी। इंडिया ए की टीम अभी सीनियर टीम के साथ इंट्रा स्क्वॉड सिमुलेशन मैच खेल रही है। आज मैच का आखिरी दिन है। रिपोर्ट्स है कि साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को छोड़कर इंडिया ए के सभी खिलाड़ी आज ही भारत लौट आएंगे।

ट्रंप के हिंदू समर्थकों ने शिकागो में मनाया जीत का जश्न, ‘भारत-अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त’

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की। इसी के साथ वे दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले वे 2017 में राष्ट्रपति बने थे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की खुशी में हिंदू धर्म के सदस्य शिकागो में जश्न मना रहे हैं। भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति शलभ कुमार ने इसका एक वीडियो साझा किया। रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के 1500 सदस्यों ने ट्रंप की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने भारत-अमेरिका के संबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों देशों को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताया। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति शलभ कुमार ने कहा, “कल रात 1500 रिपब्लिकन हिंदी गठबंधन के सदस्यों ने शिकागो के कैरोल स्ट्रीम में महाराणा प्रताप रोनाल्ड रीगन सामुदायिक केंद्र में ट्रम्प 2.0 की जीत का जश्न मनाते हुए डांस किया।” इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। शलभ कुमार के अनुसार, 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में बताया गया कि अमेरिका में 85 प्रतिशत से अधिक हिंदुओं ने डोनाल्ड ट्रंप को वोट दिया, जिससे उन्हें जीत मिली। भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने पर जताया भरोसा भारत अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने का भरोसा जताते हुए रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के संस्थापक शलभ कुमार ने कहा, “इसमें कोई सवाल नहीं। यह बदलाव दुनिया की दिशा बदल देगा। भारत और अमेरिका अच्छे दोस्त हैं।” उन्होंने पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर खुशी व्यक्त की थी। इस दौरान उन्होंने ट्रंप के समर्थन पर जोर दिया और कहा, “हमारी पार्टी इस बात से सबसे ज्यादा उत्साहित है कि यह जीत महज एक हजार वोटों से नहीं हुई। हर जगह सैकड़ों-हजारों वोटों से जीत हुई।” उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की जीत का श्रेय हिंदू अमेरिकी मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करने वाले आधिरी मिनट के अभियान को दिया। हिंदू वोटों को कमला हैरिस से डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में स्थानांतरित करने का था लक्ष्य शलभ कुमार ने कहा, “हमारा लक्ष्य पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन में कम से कम 200,000 से अधिक हिंदू वोटों को कमला हैरिस से डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में स्थानांतरित करना था और यह हुआ भी।” उन्होंने कमला हैरिस को लेकर एक आलोचनात्मक ट्वीट भी किया था। इस ट्वीट में उन्होंने कहा, “सबकुछ बदल गया। हम हिंदू अमेरिकियों को यह बताने में कामयाब रहे कि कमला हैरिस कौन है। वह एक आधी हिंदू हैं। वह केवल वामपंथ विचारधाराओं को मानती हैं।” शलभ कुमार के हिंदू अमेरिकी मतदाताओं के बीच ट्रम्प के समर्थन को काफी हद तक बढ़ाया। इसका लाभ रिपब्लिकन को मतदान के दौरान मिला, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली।

हादसे के बाद चक्का जाम, छत्तीसगढ़-कोरबा में लोडिंग वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

कोरबा. करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर  नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर शनिवार रात्रि लगभग 10 बजे डीबीएल कंपनी के भारी वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया और मुवावजे की मांग करने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 112 और करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास किया। मृतक युवक सरवन राठिया पिता छेदुराम उम्र लगभग 25 वर्षीय मुढुनारा का रहने वाला था। स्थानी लोगों की मानें तो भारी वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। युवक को अपनी चपेट में लेने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुवावजे की मांग पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बाइक पर सवार होकर शनिवार की सुबह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए निकला हुआ था। जहां किसी रिश्तेदार के यहां मुलाकात करने के बाद रात आठ बजे अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद चक्का जाम खत्म हुआ। मृतक के परिजन को तत्काल 50000 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।

‘हेरा फेरी’ को लेकर अक्की का ने दिया बयान, कब से शुरू होगी शूटिंग!

मुंबई राजू भइया के किरदार में अक्षय कुमार को वापसी करते हुए देखने के लिए सिनेप्रेमी काफी बेताब हैं। निर्देशक प्रियदर्शन की क्लट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी से अक्की के इस किरदार को पहचान मिली है। इसके अलावा बाबू भइया (परेश रावल) और श्याम (सुनील शेट्टी) जैसे कैरेक्टर्स ने भी हेरा फेरी की सफलता में अहम भूमिका अदा की है। लंबे समय से फैंस हेरा फेरी की तीसरी किस्त यानी हेरा फेरी 3 को लेकर इंतजार कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जो इस तरफ इशारा कर रहा है कि जल्द ही उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। बीते समय में कई बार हेरा फेरी 3 की मेकिंग को लेकर अलग-अलग तरीके की खबरें सामने आ चुकी हैं। कभी स्टार कास्ट की अदला-बदली तो कभी डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर को चयन को लेकर पेंच फंसा दिखा है। फिलहाल हेरी फेरी 3 को लेकर खुद अभिनेता अक्षय कुमार ने बिग अपडेट दिया है। हाल ही में एक मीडिया समिट के दौरान अक्की ने इस मामले पर अपनी राय रखी है और कहा है- देखिए फिलहाल हम पूरी तरह से वेलकम की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसके बाद अगर निर्माताओं की आपसी हेरा फेरी निपट जाए तो हम उस पर भी फोकस करेंगे। मजाक से अलग हटकर, हो सकता है कि अगले साल हम इसकी शुरुआत कर दें। अक्षय के इस बयान से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि अगले साल हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू की जा सकती है। ऐसे में जो फैंस हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अक्की का ये बयान किसी गुड न्यूज से कम नहीं हैं। एक साथ नजर आए थी हेरा फेरी की कास्ट कुछ दिन पहले हेरा फेरी की पूरी मंडली राजू, बाबू भइया और श्याम यानी अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को एक साथ स्पॉट किया गया था। इन तीनों की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं और जमकर वायरल भी हुईं।

डीआरएम व अधिकारीयों के सहयोग से समय पर हुई शादी, गुवाहाटी में बारात के लिए रेलवे ने रोकी ट्रेन

गुवाहाटी. रेलवे अधिकारियों की मदद से एक नवविवाहित जोड़े की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन फीका होने से बच गया। दरअसल रेलवे अधिकारियों की वजह से शादी के लिए मुंबई से गुवाहाटी जा रही बारात समय पर शादी स्थल पर पहुंच सकी। रेलवे अधिकारियों ने बारात को समय पर पहुंचाने के लिए एक ट्रेन को कुछ देर रोक लिया। रेलवे के इस कदम की तारीफ हो रही है। वहीं बारातियों ने भी रेलवे अधिकारियों को धन्यवाद दिया। दरअसल मुंबई से 34 बारातियों को लेकर आ रही मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस देरी से चल रही थी। इसके चलते बारातियों की कनेक्टिंग ट्रेन हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस के छूटने की स्थिति बन गई। अगर ऐसा होता तो दूल्हे समेत सभी बाराती समय पर शादी स्थल पर नहीं पहुंच पाते। ऐसे में जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था बारातियों का उत्साह, चिंता में बदलता जा रहा था। एक बाराती की समझदारी से हरकत में आया रेलवे स्थिति को देखते हुए बारातियों में शामिल चंद्रशेखर वाघ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रेलवे अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। वाघ ने बताया कि गीतांजलि एक्सप्रेस को 1.05 बजे हावड़ा पहुंचना था, जहां से उन्हें शाम चार बजे हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस में सवार होना था, लेकिन गीतांजलि एक्सप्रेस को देरी हो गई और वह चार बजे के बाद ही हावड़ा स्टेशन पहुंच पाई। ट्वीट पर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने तुरंत नोटिस लेते हुए हावड़ा के डीआरएम को बारातियों की मदद करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही डीआरएम ने तुरंत हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस को थोड़ी देर रोकने के निर्देश दिए और जैसे ही मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन पहुंची तो सभी बारातियों को बैटरी से चलने वाले वाहन पर सवार कर सरायघाट एक्सप्रेस में बिठाया गया। इसके बाद बाराती समय पर शादी स्थल पर पहुंचे। रेलवे अधिकारियों ने घटना को लेकर कहा कि यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी। वहीं बारातियों ने भी रेलवे और इसके अधिकारियों की मदद के लिए धन्यवाद दिया।

पंडित खुशीलाल शर्मा ने शोध ने प्रमाणित कर दिया आयुर्वेदिक दवाओं को यदि निर्धारित मात्रा दिया जाए तो संक्रमण का खतरा नहीं रहता

भोपाल प्राय: छोटी सी सर्जरी के बाद भी एलोपैथी डॉक्टर कम से कम एक सप्ताह के लिए हाई एंटीबायोटिक्स देते हैं, जिससे घावों में संक्रमण का खतरा नहीं रहे। इसके विपरीत भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा सरकारी आयुर्वेद कॉलेज में हुए एक शोध ने प्रमाणित कर दिया है कि कुछ आयुर्वेदिक दवाओं को यदि निर्धारित मात्रा और दिन तक दिया जाए तो संक्रमण का खतरा नहीं रहता। कॉलेज के गायनी विभाग ने एपिसियोटामी (सामान्य प्रसव के दौरान सर्जिकल चीरा) के घावों के उपचार के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का सफल परीक्षण किया है। शोध में निंबादी वटी और शतधौत घृत के साथ-साथ नीम क्वाथ (नीम का काढ़ा) का भी उपयोग किया गया।   महिलाओं को सात दिन तक दी गईं दवाएं ये दवाएं सात दिन तक दी गईं। यहां की स्त्री रोग और प्रसूति तंत्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बासंती गुरु के मार्गदर्शन में एमडी की छात्रा डॉ. सोनल रामटेके ने यह शोध किया है। शीघ्र ही यह शोध किसी प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित होने की संभावना है।   अध्ययन में 10 प्रसूताओं पर मात्र आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग किया गया, जिनमें संक्रमण और अन्य जटिलताओं का कोई लक्षण नहीं दिखा। निंबादी वटी में मुख्य रूप से नीम, आंवला और हल्दी जैसी औषधियों का उपयोग किया गया है। नीम अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। घाव को धोने के लिए नीम क्वाथ का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो गया। डॉ. बासंती ने बताया कि एपिसियोटामी में तीन लेयर काटनी पड़ती हैं। प्रसूताओं की प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है, ऐसे में कहा जा सकता है कि संक्रमण रोकने ये दवाएं बहुत प्रभावी हैं। आयुर्वेदिक दवाओं का दुष्प्रभाव नहीं डॉ. बासंती गुरु ने बताया कि अभी एपिसियोटामी घाव के उपचार में आधुनिक चिकित्सा पद्धति में एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और पाविडिन आयोडीन क्रीम का उपयोग किया जाता है। इन दवाओं के साथ अक्सर गैस्ट्रिक समस्या, एसिडिटी, कब्ज, मतली, और कुछ मामलों में एलर्जी जैसे दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। इसके विपरीत, इस शोध में पाया गया कि आयुर्वेदिक विधि, जिसमें निंबादी वटी, शतधौत घृत, और नीम क्वाथ का प्रयोग किया गया, से कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला। शतधौत घृत है विशेष प्रकार का मरहम शुद्ध घी को औषधीय तरीकों से 100 बार धोकर शतधौत घृत तैयार किया जाता है। यह एक विशेष प्रकार का मरहम है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देता है और उसे ठंडक पहुंचाता है। इसने घाव को तेजी से ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पायलट शोध की सफलता को देखते हुए इसे अधिक महिलाओं पर करने की योजना बनाई गई है, जिससे बड़े स्तर पर इन दवाओं का उपयोग किया जा सके।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live