LATEST NEWS

रूस यूक्रेन के शहरों पर जोरदार हवाई हमले कर सकता है, दूतावास ने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी

रूस रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने कीव स्थित अपने दूतावास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, उसे इस बीत की सूचना है कि 20 नवंबर को रूस यूक्रेन के शहरों पर जोरदार हवाई हमले कर सकता है। दूतावास ने अपने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी। यूक्रेन में अमेरिकी नागरिकों से भी संभावित हवाई हमले की चेतावनी के लिए तैयार रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया। दूतावास ने यह भी कहा कि अमेरिकी कर्मचारी फिलहाल यूक्रेन से बाहर भेजे जा रहे हैं और कुछ प्रमुख कूटनीतिक कार्यों को अन्य स्थानों से निपटने की योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि यूक्रेन में स्थिति और रूस की सैन्य गतिविधियों के आधार पर अमेरिकी दूतावास की स्थिति में समय-समय पर बदलाव हो सकता है। आपको बता दें कि यूक्रेन ने हाल ही में रूस पर ATACMS मिसाइलों से हमला कर दिया था। इसके बाद रूस ने कहा कि यूक्रेन ने उसपर छह ATACMS मिसाइलों से हमला किया है, जिनमें से पांच मिसाइलों को रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। वहीं, एक मिसाइल रूस के एक इंडस्ट्रियल इलाके में जा गिरी। यूक्रेन के इस कदम के बाद रूस काफी नाराज है और उसने परमाणु हमले की धमकी दी है। रूस ने कहा कि इस हमले का बेहद करारा जवाब मिलेगा। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने तो तीसरे विश्व युद्ध के शुरुआत की धमकी तक दे डाली है। इससे पहले अमेरिकी सरकार ने यूक्रेन में बढ़ती हिंसा और हवाई हमलों की बढ़ती आशंका को लेकर कई बार अपने नागरिकों को चेतावनी दी थी। साथ ही, अमेरिका ने अन्य देशों से भी यह अपील की थी कि वे यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालने का काम तेजी से करें। रूस और यूक्रेन के बीच इस युद्ध का 2024 में भी कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन ने रूस के आक्रमण का डटकर मुकाबला किया है, लेकिन रूस की हवाई और मिसाइल हमले की रणनीति के कारण स्थिति बेहद जटिल हो गई है।

सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग लाइन अटैच

बिलासपुर नायब तहसीलदार से गलत तरीके से बातचीत करने वाले सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग को थाने से हटाते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है। मामला दो दिन पुराना है जब नायब तहसीलदार ने थाना प्रभारी को फोन लगाकर उन्हें थाना लाये जाने की वजह पूछी थी। इस पूरे बातचीत का आॅडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फोन पर नायब तहसीलदार से बदसलूकी करते हुए टीआई नवरंग ने कहा था कि, ‘तू रुक मैं आता हूँ’।  नायब तहसीलदार का आरोप था कि, पुलिस ने उनसे और उनके परिवार से दुर्व्यवहार किया। स्टेशन से परिजनों को लेकर वे देर रात घर जा रहे थे। उसी बीच आरक्षकों ने रोकते हुए उनसे दुर्व्यवहार किया। अपना परिचय देने के बाद भी पुलिस वाले उन्हें जबरिया थाने ले गए और डाक्टरी मुलाहिजा करने का दबाव बनाया। बाद में पुलिस ने जबरिया कार्रवाई करते हुए उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ भी मामले को लेकर लामबंद हो गया था संघ ने कलेक्टर,आईजी व एसपी समेत उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी। इधर मामले के तूल पकडऩे के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए थे। वही इस पूरे मामले से जुड़ा एक कथित आॅडियो भी वायरल हुआ है जिसमे नायब तहसीलदार और सरकंडा थाना प्रभारी के बीच बातचीत हो रही हैं। इसी के आधार पर टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है।

करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की हत्या, बीजेपी नेता ने सख्त कार्रवाई की मांग की, सपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप

करहल यूपी उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। इस बीच करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की हत्या की खबर आई। लड़की की हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के नेता पर लगाया गया है। बीजेपी नेता ने करहल में दलित युवती की हत्या पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी के करहल प्रत्याशी अनुजेश प्रताप ने दलित युवती की हत्या का सपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने ऐक्स पर पोस्ट किया है कि गुंडागर्दी की सारी हदें पार और इंसानियत को शर्मसार करते हुए करहल के बूथ संख्या 13 गांव कझरा में एक दलित समाज की बेटी हत्या बस इसलिए कर दी क्योंकि वो भाजपा को मतदान करने जा रही थी। वहीं बीजेपी के हैंडल से पोस्ट किया गया है कि करहल में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित एक दलित बेटी को सपाई प्रशांत यादव और उसके साथियों ने इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने भाजपा को वोट देने की बात कही थी। उधर,लड़की के घरवालों ने भी आरोप लगाया गया। घरवालों ने कहा कि लड़की ने बीजेपी को वोट करने के लिए कहा था। दरअसल, करहल थाना क्षेत्र के से गायब दलित युवती का शव बोरी में बंद पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह 8 बजे के लगभग करहल से बरनाहल मार्ग पर सेंगर नदी पुल के निकट झाड़ियों में शव बरामद हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि भाजपा को वोट देने की बात कहने पर सपा समर्थकों ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंका दिया। कस्बा करहल के मोहल्ला जाटवान निवासी शिशुपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री दुर्गा मंगलवार की दोपहर 12 बजे से गायब है। पुत्री इस बार भाजपा को वोट देना चाहती थी इसलिए पुत्री को सपा समर्थक प्रशांत यादव पुत्र भूपेंद्र यादव निवासी तपा की नगरिया करहल तथा मोहन पुत्र रविंद्र कठेरिया निवासी मोहल्ला कस्सावान डॉक्टर जहीर के अस्पताल के सामने करहल अपनी बाइक पर बिठाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी। उसकी पुत्री का शव नगला अंती के निकट सेंगर नदी पुल के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहरा मच गया। क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों आरोपियों को लिया गया हिरासत में एसपी विनोद कुमार भी पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों ही आरोपियों को सूचना मिलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। युवती की मौत कैसे हुई और दुष्कर्म की पुष्टि के संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद खुलासा होगा। बसपा नेताओं ने बंधाया ढांढस, भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर बोला हमला उधर, सूचना पाकर बसपा नेता दीपक पेंटर, जिलाध्यक्ष मनीष सागर, करहल से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी डॉक्टर अवनीश शाक्य के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव ने युवती की मां का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया और घटना की निंदा की। कहा कि भाजपा को वोट देने पर युवती की हत्या कर दी गई। बुधवार को करहल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के तहत मतदान चल रहा है, ऐसे में दलित युवती की हत्या से क्षेत्र में सियासत गरमा गई है।

कमिश्नर कावरे ने ली चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के स्वशासी समिति की बैठक

रायपुर रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के स्वशासी समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक ली। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए है। अम्बेडकर अस्पताल में 1 दिसंबर से नशा मुक्ति केंद्र खुलेगा। इसका संचालन चिकित्सालय के मनोरोग विभाग द्वारा किया जाएगा।  इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्वशासी बजट के अंतर्गत अभी तक हुए आय-व्यय की समीक्षा की गई। बैठक में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने जानकारी दी कि चिकित्सालय के किराया कक्षों (पेइंग वार्डों) के नवीनीकरण हेतु 26 एसी, केजुअल्टी विभाग हेतु 09 एसी और सीटीवीएस विभाग हेतु 05 एसी के क्रय की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। डॉ. सोनकर ने बताया कि चिकित्सालय में साइनेज बोर्ड लगाये जाने एवं अन्य नवीनीकरण कार्य करवाये जाने से संबंधित प्रस्ताव कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को प्रेषित किया जा चुका है। चिकित्सालय के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के लिए एक प्रेशर इंजेक्टर मशीन के क्रय की कार्यवाही सीजीएमएससी द्वारा की जा रही है। यह मशीन सीटी स्कैन, एमआरआई और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के लिए बेहद उपयोगी है। चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत बैठक में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के अंतर्गत होने वाले पोस्टमार्टम कार्य हेतु एक नग नवीन वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन के क्रय किये जाने की अनुशंसा की गई थी जिसके अंतर्गत वर्तमान में मशीन का स्पेसिफिकेशन तैयार किया जा रहा है। वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन के लिए संबंधित फर्म को बुलाकर पहले उसका डेमोंस्ट्रेशन लिया जाएगा। उसके बाद क्रय हेतु सीजीएमएससी को मांगपत्र भेजेंगे। डॉ. चौधरी द्वारा जानकारी दी गई कि नवीन स्वशासी नियमावली में अन्य आकस्मिक व्यय हेतु अधिष्ठाता एवं अधीक्षक को 5 लाख रुपये तक स्वीकृति एवं भुगतान की वित्तीय शक्ति प्रदान की गई है। इसके साथ ही प्रबंधकारिणी समिति को प्रतिकार्य 2 करोड़ रुपये तथा वित्त समिति को प्रतिकार्य 10 लाख रुपये व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। चिकित्सालय के उपयोग हेतु 02 नग ए. एल. एस. एम्बुलेंस शीघ्र क्रय करने हेतु निर्देशित किया गया। चिकित्सालय के मनोरोग विभाग में आगामी 01 दिसंबर से नशा मुक्ति केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा। वर्तमान में चिकित्सालय के रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध सीटी स्कैन एवं एम. आर. आई. मशीन पुराने हो चुके हैं। नवीन सी. टी. स्कैन एवं एम. आर. आई. मशीन के क्रय का प्रस्ताव चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से शासन को भेजा गया है। सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन से होने वाली जांच में मरीजों की वेटिंग कम करने के लिए डीकेएस अस्पताल प्रबंधन से चर्चा हुई है। जल्द ही दिए गए निर्णयों पर क्रियान्वयन किया जाएगा। मरीजों की सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच डीकेएस अस्पताल में की जाएगी, जिसका भुगतान आयुष्मान योजना अंतर्गत संबंधित एजेंसी को किया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं सहित अन्य आम नागरिक जो मरीज के परिजनों को निशुल्क भोजन वितरण के इच्छुक हों उनके लिए चिकित्सालय परिसर में चिन्हांकित स्थान पर शेड निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत किये प्राक्कलन की राशि के संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाकर रिव्यू करने को कहा गया। इस बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह, अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, माइक्रोबायोलॉजी विभगाध्यक्ष डॉ. निकिता शेरवानी, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रंजना ध्रुव एवं उप संचालक वित्त सुश्री ऋतु कौशिक उपस्थित थे।

पूर्वी चंपारण जिला में पुलिस ने आज एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया, वसूला लाखो रुपए

मोतिहारी बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में पुलिस ने बुधवार की रात एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया, जिसमें कई वाहनों को जब्त किया गया तथा कई वाहनों से जुर्माना वसूला गया। बताया गया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में रात्रि नौ बजे से 11 बजे तक जिले भर में चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करना और विभिन्न अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना था। बताया गया कि इस विशेष अभियान में कुल 334 स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने जांच के दौरान 38 ट्रिपल राइडिंग वाहनों को पकड़ा और उन पर सख्त कार्रवाई की गई। इसके अलावा, बिना नम्बर प्लेट वाले दो वाहनों को जब्त किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी किए गए एक वाहन को भी बरामद किया। इसके अलावा, कुल 370 वाहनों की जांच की गई और जुर्माना के रूप में 3.85 लाख रुपए वसूले गए। पुलिस ने इस अभियान के दौरान सात मोटरसाइकिल, 250 लीटर विदेशी शराब और 720 लीटर देशी शराब भी बरामद की। यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए की गई थी, जिससे जिले में अवैध शराब के व्यापार में भारी कमी आने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने कई अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी जब्त की। इस कार्रवाई में 201 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें शराब तस्करी से जुड़े लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने अवैध हथियारों की बरामदगी में भी सफलता प्राप्त की, जिसमें दो देसी कट्टा, एक पिस्टल, एक राइफल, 72 कारतूस और तीन मैगजीन शामिल थे। इसके अलावा, पुलिस ने एक पिकअप वैन, एक बोलेरो, सात मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया, जो अपराधियों द्वारा उपयोग किए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इस अभियान को अपराधों पर नियंत्रण रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखेगी ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कानून का पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि के बारे में पुलिस को सूचित करें। इस प्रकार के अभियान से न केवल अपराधों पर अंकुश लगता है, बल्कि जनता में यह संदेश भी जाता है कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।  

सुशील कुमार शिंदे के फैसले ने सबको चौंका दिया, वोटिंग के बीच सुशील कुमार शिंदे का निर्दलीय को समर्थन

सोलापुर महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के सीनियर नेता सुशील कुमार शिंदे और उनकी बेटी प्रणीति शिंदे ने सोलापुर दक्षिण सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार धर्मराज कडाड़ी को समर्थन कर दिया है। यहां से उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने उम्मीदवार उतारा था, जो कांग्रेस के साथ महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में सुशील कुमार शिंदे के फैसले ने सबको चौंका दिया है। अब देखना होगा कि इस सीट पर उनके समर्थन का क्या असर दिखता है। सुशील कुमार शिंदे वोट डालने पहुंचे थे और जब बूथ से बेटी के साथ बाहर आए तो उन्होंने निर्दलीय कैंडिडेट के समर्थन का ऐलान कर दिया। अपने स्टैंड के बारे में जानकारी देते हुए सुशील कुमार शिंदे ने कहा, ‘मेरा भरोसा है कि धर्मराज कडाड़ी एक अच्छे उम्मीदवार हैं और क्षेत्र के भविष्य के लिए ठीक रहेंगे। शुरुआत में दिलीप माने को कांग्रेस से मौका मिलता दिख रहा था, लेकिन उन्हें AB फॉर्म नहीं मिला। ऐसे में अब हमने धर्मराज के ही समर्थन का फैसला लिया है।’ इससे पहले भी शिंदे ने इस सीट को उद्धव सेना के खाते में देने पर हैरानी जताई थी। उनका कहना था कि यहां कांग्रेस का मजबूत जनाधार रहा है। ऐसे में उद्धव सेना के खाते में इस सीट का जाना गलत है। देश के पूर्व होम मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे ने कहा था, ‘यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। मैं यहां से चुना जा चुका हूं और महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर काम करने का मौका मिला था। शिवसेना ने जल्दबाजी में यहां से अमर पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन यहां से उनका दावा बनता नहीं है। कांग्रेस ने यह सीट लगातार अपने पास रखी है और उसे जीत मिलती रही है। ऐसे में शिवसेना के खाते में यह सीट देना समझ से परे है।’ वहीं उनकी बेटी प्रणीति ने भी पिता की बात को ही सही करार दिया था। शिंदे का कहना था कि सोलापुर साउथ सीट ऐतिहासिक तौर पर कांग्रेस के पास ही रही है। प्रणीति ने कहा कि यहां तो कांग्रेस का गढ़ रहा है और सीएम तक यहां से जीतकर बने हैं। हम अब तक यहां से अघाड़ी धर्म निभा रहे थे। लेकिन यहां पंढरपुर की तरह फ्रेंडली मुकाबला संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में हमने निर्दलीय कैंडिडेट का ही समर्थन करने का फैसला लिया।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले- राज्य के युवाओं को मिलेगा लाभ, पीजी कोर्स करने के लिए नहीं जाना होगा राज्य के बाहर

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है। राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सीटों में वृद्धि से राज्य में एमबीबीएस पास करने वाले मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ?े से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इससे न सिर्फ मेडिकल में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि राज्य को अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे। राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए  पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी है।चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में एम.एस. जनरल सर्जरी के लिए 7 सीट, एम.डी.पीडियाट्रिक्स के लिए 4 सीट और एम.डी.जनरल मेडिसिन के लिए 5 सीटों की अनुमति प्रदान की गई है।

सेना में भर्ती होने के लिए एक युवक रोडवेज बस की डिक्की में बैठकर सफर करता हुआ नजर आया

पिथौरागढ़ सेना में भर्ती होने के लिए एक युवक रोडवेज बस की डिक्की में बैठकर सफर करता हुआ नजर आया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है वीडियो पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड रोडवेज बस का है, जहां प्रादेशिक सेना की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के अन्य राज्यों के युवा हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। बस की कमी के चलते युवा किसी भी तरह सफर करते हुए पिथौरागढ़ पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पूर्व में हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर भी युवा हंगामा कर चुके हैं। ​​तब जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने युवाओं को प्राइवेट और सरकारी बसों से भेजने की व्यवस्था की। ​तब भी सैकड़ों की संख्या में युवा बसों का इंतजार करते नजर आए। पिथौरागढ़ में 12 नवंबर से 27 नवंबर तक प्रादेशिक सेना की भर्ती आयोजित हो रही है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें हल्द्वानी से पिथौरागढ़ अभ्यार्थियों को लेकर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की पिथौरागढ़ डिपो की बस में एक युवक बस में सीट न मिलने पर अपनी जान जोखिम में डालकर बस की डिक्की में बैठ फौज की भर्ती में शामिल होने जा रहा है। बता दें कि बस की पिछली तरफ इस डिक्की का प्रयोग सामान रखने के लिए किया जाता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि डिग्गी का दरवाजा खुला है और युवक डिग्गी में बैठा हुआ है जबकि गाड़ी पहाड़ी रास्ते में दौड़ती हुई दिख रही है। बीते दिनों अल्मोड़ा में हुए बस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद से बसों की सघन चेकिंग और ओवरलोड़िंग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।  इस बीच बस में युवक पीछे डिग्गी में कैसे बैठ गया इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन की और से अपील जारी की गई है कि उत्तर प्रदेश के जो भी अभ्यर्थी प्रादेशिक सेना की भर्ती में पिथौरागढ़ नहीं पहुंच पाए हैं, तो उनके लिए बिहार के दानापुर में 26 नवंबर से 01 दिसंबर तक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।  

बिलासपुर कोनी में संपन्न हुआ सहकार भारती प्रांतीय अधिवेशन

बिलासपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ सहकार भारती का प्रांतीय अधिवेशन 15-16 नवंम्बर को बिलासपुर के कोनी स्थित स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति सभा गृह में सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदयजोशी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी ने सहकार भारती के कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में काम करनें कि छत्तीसगढ़ में असीम संभावनाएं है। सहकारिता के बढ़ते काम काज को देखते हुए केंद्र सरकार ने अलग से सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है। इस मंत्रालय की जिम्मेदारी देश के गृह मंत्री अमित शाह को दिया गया है। इस दौरान सहकार भारती के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय कार्य कार्यकारणी सदस्य विष्णु बोबड़े व प्रदेश अध्यक्ष वेद राम वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के पहले दिन सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदयजोशी की अध्यक्षता में प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें पिछले तीन साल काम काज की समीक्षा हुई। इसके बीच सहकार भारती को प्रदेश में कैसे बढ़ाया जाये इस पर विचार मंथन किया गया। प्रथम सत्र की शुरूआत सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष वेद राम वर्मा ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय कार्य कार्यकारणी सदस्य विष्णु बोबड़े ने प्रदेश भर से आये सहकार भारती के कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल बड़े-बड़े काम सहकारिता के माध्यम से हो रहा है। इसलिए सहकारिता का महत्त्व और बढ़ गया है। आप लोग भी लोगों के लिये आगे बढ़ कर काम करें। दूसरे सत्र में प्रदेश सहकार भारती के नये पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। इसकी घोषणा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी ने की। जिसमें प्रदेश सहकार भारती नये अध्यक्ष के रूप में राधेश्याम चंद्रवंशी व महांमत्री के रूप में कनीराम नंदेश्वर का चयन किया गया। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार दीवान (रायपुर) संत्येन्द्र शर्मा बिलासपुर, प्रदेश मंत्री मनोज तिवारी, डॉ. जया द्धिवेदी, कोषाध्यक्ष, रामप्रकाश केशरवानी, मछुआ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नरेश मल्लाह, गन्ना प्रकोष्ठ, के संयोजक चिन्मयं गोस्वामी को नियुक्त किया गया। वहीं सहकार भारती के प्रदेश संरक्षक के रूप में वेदराम वर्मा के नाम की घोषणा की गई। श्री जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी सहकारिता मंत्रालय बनाया है। जिसकी जिम्मेदारी केदार कश्यप को दी गयी है। आजकल बड़ा से बड़ा काम सहकारिता के माध्यम से हो रहा है। इसका सबसे बडा उदारहण धान खरीदी है। आज सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं को आगें आने की जरूरत है। श्री जोशी ने कहा कि सहकारिता का मुख्य उद्देश्य समाज के उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे सुविधाएँ उपलब्ध करना होता है। सहकार भारती की यह धारणा है कि समाज के दलित, शोषित और असंगठित समाज को स्थायी रूप से आर्थिक विकास के विभिन्न संशसाधनों में सहकारिता की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। सबके साथ मिलकर काम करने की भावना ही सहकारिता है। आज देश भर में 28 प्रदेशों व 650 से अधिक जिला केन्द्रों में आज सहकार भारती काम कर रही है। विशेष अतिथि के रूप में इंन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल ने कहा कि सहकार भारती के अधिवेशन में आकर मैं गौरन्वावित महसूस कर रहा हूँ। सहकारिता आज सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। विशेष अतिथि त्रिलोक श्रीवास नें सहकार भारती के कार्यकतार्ओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सहकारिता का क्षेत्र बहुत व्यापक है। इस अधिवेशन में प्रदेश भर से आए सहकार भारती के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसमें प्रमुख रूप से सहकार भारती के राष्ट्रीय महिला प्रमुख शताब्दी पांडेय, बंसत ठाकुर, रामकुमार श्रीवाश, गणेश राम साहू प्रशांत तिवारी, शामिल थे।

एचपीटीडीसी की 18 आतिथ्य इकाइयों को बंद करने का दिया आदेश: हिमाचल हाईकोर्ट

शिमला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की 18 आतिथ्य इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने इन इकाइयों को सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाला ‘सफेद हाथी’ करार दिया है। न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल की एकल पीठ ने एचपीटीडीसी कर्मचारियों द्वारा दायर एक सिविल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया गया है। न्यायाधीश ने कहा कि बार-बार अदालती हस्तक्षेप और विस्तृत निर्देशों के बावजूद निगम इन परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित करने या उन्हें लाभकारी बनाने में विफल रहा है। न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक संसाधनों को ऐसे उपक्रमों पर बर्बाद नहीं किया जा सकता जो लगातार वित्तीय रूप से घाटे में चल रहे हैं। चैल में प्रतिष्ठित पैलेस होटल, धर्मशाला में होटल धौलाधार और मनाली में होटल लॉग हट्स सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों की 18 संपत्तियों में पिछले कुछ वर्षों में आश्चर्यजनक रूप से होटलों के अधिकतर कमरे खाली पड़े रहे। अदालत ने एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक को 25 नवंबर तक इन इकाइयों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया, और अनुपालन के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा, रखरखाव के लिए केवल आवश्यक कर्मचारियों को ही रखा जाएगा, जबकि बाकी को अन्य कार्यशील इकाइयों में जनशक्ति की कमी को दूर करने के लिए फिर से तैनात किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने एक अलग मामले में दिल्ली में स्थित हिमाचल भवन को भी जब्त करने का आदेश दिया है। जिससे एक बिजली कंपनी को नीलामी के माध्यम से अपना बकाया वसूलने की अनुमति दी गयी है।  

विजय शर्मा बोले- मार्च 2026 का यह दिन बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए आजादी का दिन होगा

बीजापुर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा आज राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे। उन्होंने बस्तर ओलंपिक खेलकूद के आयोजन में युवा खिलाडियों से मुलाकात की। गृह मंत्री विजय शर्मा बीजापुर के मिनी स्टेडियम में चल रहे बस्तर ओलंपिक में पहुंचे। इस दौरान वे बीजापुर की प्रसिद्ध मद्देड़ बाजा की धुन पर थिरकते हुए भी नजर आए। पुलिस विभाग की टीम की ओर से रस्सा कस्सी में भी हिस्सा लिया और अपनी टीम को जीत भी दिलाई। वहीं उन्होंने जिले में संचालित स्पोर्ट्स अकादमी और खिलाडियों की तारीफ करते हुए कहा कि यही वह युवा हैं जो आने वाले समय में बीजापुर को देश दुनिया में नई पहचान दिलाएंगे। गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन के दौरान नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मार्च 2026  का दिन भले ही दूसरों के लिए आम दिन हो सकता है, लेकिन यह दिन बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए आजादी का दिन होगा क्योंकि इस दिन बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना सरकार की मंत्री सीतक्का का उदाहरण देते हुए युवाओं से कहा कि सीतक्का भी पहले बस्तर के जंगलों में नक्सलियों के साथ बंदूक लेकर घूमती थी। बाद में उन्हें समझ में आया कि यह सही रास्ता नहीं है, इसीलिए उन्होंने चुनाव लड़ा और विधायक बनी। इस समय वे तेलंगाना सरकार में मंत्री हैं और लोगों के लिए विकास के काम ही नहीं बल्कि हर तरह के काम कर रही है। उन्होने कहा कि चीन की विचारधारा चीन में ही विफल हो गई है तो बस्तर में कैसे सफल हो पाएगा? बस्तर में सड़कों का विरोध, पुल-पुलियों का विरोध, स्कूल भवनों का विरोध और स्कूल भवनों को बम में उड़ाना, ये सारी चीजें बंद होनी चाहिए और बस्तर में शांति स्थापित होना चाहिए। इसीलिए आने वाला समय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मनसा अनुसार मार्च 2026 बस्तर की आजादी का दिन होगा।

मोदी ने गुरुकुलम में छात्रों द्वारा संस्कृत में रामायण की प्रस्तुत की गयी झलकियां को देखकर उनकी सराहना की

रियो डि जनेरियो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में विश्व विद्या गुरुकुलम में छात्रों द्वारा संस्कृत में रामायण की प्रस्तुत की गयी झलकियां को देखकर उनकी सराहना की है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा ‘जोनास मैसेट्टी और उनकी टीम से मुलाकात हुई। मैंने मनकीबात कार्यक्रम के दौरान वेदांत और गीता के प्रति उनके जुनून के लिए उनका उल्लेख किया था। उनकी टीम ने संस्कृत में रामायण की झलकियाँ प्रस्तुत कीं। यह सराहनीय है कि कैसे भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में प्रभाव डाल रही है।’ श्री मोदी ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए थे।  

क्रिप्टो करेंसी घोटाले मामले में गौरव मेहता के रायपुर स्थित घर पहुंची ED की टीम

मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच बिटकॉइन विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. खबर है कि बिटकॉइन विवाद मामले में ईडी की टीम रायपुर में गौरव मेहता के घर पहुंची है. 2018 के क्रिप्टो करेंसी घोटाले मामले में ईडी की टीम ऑडीटि कंपनी के कर्मचारी गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित घर पर तलाशी कर रही है. बता दें कि गौरव मेहता का नाम पूर्व आईपीएस अधिकारी रविंद्रनाथ पाटिल के खुलासे के बाद आया है. पाटिल ने 2018 के इस घोटाले में मुख्य गवाह के तौर पर मेहता का नाम लिया था. दरअसल गौरव मेहता उस कंसल्टेंसी के लिए काम कर रहे थे जो 6600 करोड़ रुपये के क्रिप्टो करेंसी घोटाले में पुणे पुलिस की मदद कर रही थी. पूर्व आईपीएस अधिकारी रविंद्रनाथ पाटिल ने मंगलवार को दावा किया था कि सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने बिटकॉइन के बदले कैश के लिए गौरव मेहता से संपर्क किया था और इस पैसे का इस्तेमाल महाराष्ट्र चुनाव में किया था. सुप्रिया सुले ने आरोपों से किया था इनकार सुप्रिया सुले ने बिटकॉइन पर चल रहे विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि मीडिया में चल रही ऑडियो क्लिप में उनकी आवाज नहीं है. उसे बेशक चेक कराया जाए. सुप्रिया ने कहा कि उन्होंने साइबर क्राइम में इसकी शिकायत की है. सुप्रिया ने कहा कि बीजेपी के प्रवक्ता ने PC की, मुझे कई लोगों ने फोन किया, मैंने सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का नोटिस दिया है. बता दें कि बीजेपी ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर बिटकॉइन ट्रांजैक्शन का आरोप लगाया था. सुले ने कहा कि मैं उनके (सुधांशु त्रिवेदी) के पांच सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं. वह जहां भी चाहे, जगह और प्लेटफॉर्म भी वही चुन लें. मैं उनकी सभी आरोपों का जवाब देने के लिए तैयार हूं. BJP नेता ने आरोप लगाए थे बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वोटिंग से ठीक पहले महाविकास अघाड़ी (MVA) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वे बिटकॉइन के किसी ट्रांजैक्शन में शामिल हैं? इसके अलावा बीजेपी नेता ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर भी आरोप लगाया. त्रिवेदी ने कहा कि बहुत गंभीर और चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं, जो एमवीए के भ्रष्टाचार को धीरे-धीरे उजागर कर रहे हैं. यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर एक गंभीर सवाल है. उन्होंने व्हाट्सएस चैट का प्रिंट आउट दिखाते हुए कहा कि इन चैट्स और नोट्स से पता चलता है कि कैसे सुप्रिया सुले और नाना पटोले द्वारा बिटकॉइन ट्रांजैक्शन किया जा रहा था. बीजेपी की तरफ से दावा किया गया कि नाना पटोले, सुप्रिया सुले, पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता और डीलर अमिताभ के बीच वॉयस नोट्स का आदान-प्रदान हुआ है.

मध्य प्रदेश के 20 जिलों के 50 ब्लॉक्‍स में 2-2 ट्राइबल छात्रावासों बनाए जाएंगे: मंत्री शाह

भोपाल धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा-दीक्षा एवं उनकी आवासीय सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसके तहत केन्द्र सरकार ने देश के सभी प्रदेशों से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार ट्राइबल छात्रावासों के निर्माण के लिये स्वीकृति दी है. मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को मान्य करते हुए 20 जिलों में 100 ट्राइबल छात्रावासों के निर्माण की मंजूरी दी गई है.अब मध्य प्रदेश के 20 जिलों के 50 ब्लॉक्‍स में (हर ब्लॉक में) 2-2 ट्राइबल छात्रावासों बनाए जाएंगे. यह सभी ट्राइबल छात्रावासों 4-4 करोड़ रूपये की लागत और 100-100 सीटर होंगे.     देश के 60 हजार से अधिक आदिवासी ग्रामों के विकास के लिए धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान आरंभ किया गया है। इसका उद्देश्य जनजातीय समाज का समग्र विकास करना है, इसके अंतर्गत 80 हजार करोड़ रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे     -प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/Fmx1XJjzeF     — Jansampark MP (@JansamparkMP) November 15, 2024 कहां-कहां बनेंगे हॉस्टल? जनजातीय कार्य मंत्री डॉ विजय शाह ने बताया कि अभियान के तहत अलीराजपुर जिले के अलीराजपुर, जोबट, कट्ठीवाड़ा, सोण्डवा एवं उदयगढ़, बड़वानी जिले के पानसेमल एवं पाटी, बैतूल जिले के भीमपुर, मुल्ताई एवं शाहपुर, छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा, बिछुआ, हर्रई, जुन्नारदेव, परासिया एवं तामिया, दमोह जिले के तेंदूखेडा, डिंडोरी जिले के डिंडोरी, मेहंदवानी, समनापुर एवं शाहपुरा, जबलपुर जिले के कुंडम, झाबुआ जिले के पेटलावद, रामा, रानापुर एवं थांदला, खरगोन जिले के भगवानपुरा, भीकनगांव एवं झिरन्या, मंडला जिले के नारायणगंज, नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर, पन्ना जिले के पवई, सतना जिले के रामपुर-बघेलान, सीहोर जिले के नसरूल्लागंज, सिवनी जिले के छपारा, धनौरा, कहानापस (घन्सौर) एवं लखनादौन, शहडोल जिले के ब्यौहारी, बुढ़ार एवं जयसिंहनगर, श्योपुर जिले के कराहल एवं विजयपुर, शिवपुरी जिले के खनियांधाना एवं शिवपुरी, सीधी जिले के सीधी एवं सिंहावल तथा सिंगरौली जिले के बैढ़न, चितरंगी एवं देवसर में यह हॉस्टलस् बनाये जाएंगे. मंत्री ने बताया कि यह ट्राइबल छात्रावासों ऐसे स्थान पर (संभवत: सीएम राइज स्कूल परिसर में या इसके समीप) बनाए जायेंगे, जिससे आस-पास के गांवों के जनजातीय विद्यार्थियों को रहने और शिक्षा पाने की स्थायी सुविधा मिल सके. MP में इतनों को मिलेगा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का फायदा मंत्री डॉ विजय शाह ने बताया कि देश के सभी जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास एवं कल्याण के लिये केन्द्र सरकार द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में प्रदेश के 51 जिलों के 267 विकासखंडों में स्थित 11 हजार 377 जनजातीय बहुल गांवों का संर्वागीण विकास किया जायेगा. इन 51 जिलों में 43 जनजातीय समुदायों के 18 लाख 58 हजार परिवार निवास करते हैं, जिनकी कुल 93 लाख 23 हजार आबादी इस अभियान से सीधे तौर पर लाभान्वित होगी.

गुरमीत चौधरी ने बताया सफलता का सहज सा मंत्र

मुंबई, अभिनेता गुरमीत चौधरी ने ईट, स्लीप, वर्क, रिपीट (खाओ, सोओ, काम करो और दोहराओ) को अपनी सफलता का मंत्र बताया है। गुरमीत ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में अभिनेता अवॉर्ड संग पोज देते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इट, स्लीप, वर्क, रिपीट (खाओ, सोओ, काम करो, दोहराओ)।” गुरमीत जल्द ही ‘ये काली काली आंखें’ सीजन 2 में नजर आएंगे। 13 नवंबर को रिलीज ट्रेलर में उनकी झलक दिखी थी। ट्रेलर के मुताबिक- ताहिर राज भसीन के किरदार विक्रांत के इशारे पर पूर्वा के मुख्य किरदार की हत्या करने के बजाय उसका अपहरण कर लिया जाता है। अपहरणकर्ता को 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि विक्रांत कई लोगों की जान जोखिम में डालता है। इस सीजन में गुरमीत चौधरी की भी एंट्री होती है, जो पूर्वा का दोस्त है और उसे सुरक्षित घर वापस लाने की कसम खाता है। यह अस्तित्व का एक घातक खेल है, और इस सीजन में गुरमीत चौधरी की दमदार एंट्री के साथ, दांव और भी ऊंचे हो गए हैं। सीरीज में अंचल सिंह, सौरभ शुक्ला, अरुणोदय सिंह, वरुण बडोला, बृजेंद्र काला, अनंत जोशी, सूर्या शर्मा, शशि वर्मा, अंजुमन सक्सेना और हेतल गडा भी हैं, जो दर्शकों को हर मोड़ पर रोमांच का एहसास कराते हैं। सीरीज का निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने किया है। सीजन 2 में रोमांच और बेहतर कहानी का मेल होगा। इसमें बताया गया है कि प्यार या बदला लेने के लिए कोई किस हद तक जा सकता है। एजस्टॉर्म वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, ‘ये काली काली आंखें’ का दूसरा सीजन 22 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। गुरमीत ने 2009 की टेलीविजन सीरीज रामायण में देबिना बनर्जी के साथ राम की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाई। देबिना ने माता सीता की भूमिका निभाई थी। दोनों ने बाद में शादी कर ली। इसके बाद अभिनेता ‘गीत-हुई सबसे पराई’, ‘पुनर्विवाह’, ‘झलक दिखला जा’, ‘नच बलिए 6’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (सीजन 5)’ जैसे शो में भी दिखाई दिए। बॉलीवुड में गुरमीत ने 2015 की फिल्म: “खामोशियां” से डेब्यू किया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet