LATEST NEWS

आज सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टेम्पो ने बस को मारी टक्कर, 14 लोग घायल

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार तड़के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक टेम्पो ने एक निजी बस में टक्कर मार दी जिससे 14 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। बस सांगोला से मुंबई जा रही थी, जिसमें 11 लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि मुर्गियां ले जा रहे टेम्पो के ब्रेक खराब हो गए जिसके चलते वह बस से टकरा गया। उन्होंने बताया कि बस राजमार्ग से पलटकर सड़क किनारे 20 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि बस में चालक सहित 11 लोग और टेम्पो में सवार तीन घायल हो गए। बस यात्रियों का खोपोली में स्थित सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। अधिकारी ने बताया कि टेम्पो में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका पनवेल के पास कलंबोली के एमजीएम अस्पताल में इलाज हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि खोपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

किसान की महीनों की मेहनत से हुई फसल, जलकर खाक

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीती रात एक किसान की महीनों की मेहनत से हुई फसल जलकर खाक हो गई. यह घटना जिले के उसूर क्षेत्र की है जहां किसान रमेश चापडी ने 2 लाख रुपये कर्ज लेकर खेती की थी और कटाई के बाद लाखों का धान ब्यारे में रखा था. सुबह जब वे वापिस ब्यारे में गए तो पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी और आग तब भी जल रहा था. किसान ने घटना की जानकारी पटवारी और पुलिस में दी. जिसके बाद पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है. इस घटना को लेकर एसडीएम भूपेंद्र गावरे ने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है. खेत में कितनी जमीन और फसल जली है, इसका आंकलन किया जा रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि आरबीसी 6(4) के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाएगा. वहीं फसल बर्बाद होने से किसान अब कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित है. हालांकि प्रशासन की ओर से जल्द मदद मिलने की उम्मीद है.

संविधान दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निकलेगी संविधान दिवस पद-यात्रा

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता में गुरूवार मंत्रालय में 26 नवंबर को संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ‘संविधान दिवस पदयात्रा’ की तैयारियों संबंधी बैठक हुई। मंलगवार 26 नवंबर को राजधानी भोपाल में संविधान दिवस पद-यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 2000 से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। युवा और विद्यार्थी होंगे शामिल मंत्री श्री सारंग ने बताया कि संविधान दिवस पद-यात्रा शौर्य स्मारक से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन कर शौर्य स्मारक पर समापन होगी। उन्होंने पद-यात्रा के आयोजन के संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। यात्रा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय में होगी। इसमें नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के युवा शामिल होंगे। पद-यात्रा में खेल एवं युवा कल्याण के खिलाड़ी और आदिम जाति कल्याण विभाग के संबंधित छात्रावासों के विद्यार्थी भी सम्मिलित होंगे। सुचारू हो व्यवस्थाएं मंत्री श्री सारंग ने बताया कि संविधान दिवस पद-यात्रा मंगलवार 26 नवंबर को पूर्वाहन में आयोजित होगी। इसमें स्कूली और कॉलेज के बच्चे भी शामिल होंगे। मंत्री श्री सारंग ने आयोजन स्थल एवं रूट के आसपास आवश्यक साफ-सफाई आदि की व्यवस्था के लिये संबंधित को निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिये भी संबंधित को कहा। पद-यात्रा के दौरान पुलिस बैण्ड की व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये। साथ ही पद-यात्रा के रूट पर आवश्यक पुलिस तैनाती और आयोजन स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था करने को भी कहा गया। युवाओं को संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पद-यात्रा पूर्ण अनुशासन में और व्यवस्थित निकाली जाये। पद-यात्रा में हजारों लोग आये और बाबा साहेब के संविधान संबंधी स्लोगन और युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने वाले संदेश दें। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एल. यादव, जिला प्रशासन और पुलिस सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

भारतीय वन सेवा के दो अधिकारी स्थानांतरित

भोपाल राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों को प्रशासकीय हित में स्थानांतरित किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री व्ही.एन. अम्बाडे मुख्यालय भोपाल को प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य वन विकास निगम, भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वित्त एवं बजट) श्री शुभरंजन सेन को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) मुख्यालय, भोपाल स्थानांतरित किया गया है।  

NIA द्वारा जम्मू-कश्मीर में रेड के दौरान अधिकारियो ने आतंकियों के 9 ठिकानों का पता लगाया है और सामान भी बरामद किया

कश्मीर श्रीनगर आतंकवाद के विरुद्ध चलाए अभियान के तहत NIA द्वारा जम्मू-कश्मीर में सुबह से ही रेड की जा रही है। इस रेड के दौरान अधिकारियो ने आतंकियों के 9 ठिकानों का पता लगाया है और वहां से सामान भी बरामद किया है। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम), अल-बद्र, अल-कायदा आदि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के नवगठित शाखाओं और सहयोगियों से जुड़े हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के परिसरों पर की गई छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डेटा और दस्तावेज वाले कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। इन संगठनों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के परिसरों की भी गहन तलाशी ली गई। NIA की टीमों ने 21 जून 2022 को आतंकवाद विरोधी एजेंसी द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज मामले आरसी-05/2022/एनआईएवीजेएमयू में अपनी जांच के हिस्से के रूप में आज सुबह इन संपत्तियों पर कार्रवाई की और विस्तृत तलाशी ली। यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उनकी नई शाखाओं द्वारा जम्मू-कश्मीर में चिपचिपे बम, आईईडी और छोटे हथियारों आदि का उपयोग करके हिंसा फैलाने की योजनाओं से संबंधित एक आतंकी साजिश से संबंधित है। अपने पाकिस्तान स्थित आकाओं और आकाओं के समर्थन से, ये संगठन स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर और ओवरग्राउंड वर्करों को जुटाकर जम्मू-कश्मीर में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए भौतिक और साइबर दोनों जगहों पर साजिश रच रहे हैं। इन संगठनों में द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू और कश्मीर (ULFJ&K), मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद (MGH), जम्मू और कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (JKFF), कश्मीर टाइगर्स, PAAF और अन्य शामिल हैं।  ये सभी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं और भारत सरकार द्वारा मुख्य आतंकवादी समूहों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उनके नापाक एजेंडे को पूरा करने के लिए इन्हें फ्रंटल संगठन के रूप में पेश किया गया था।  तलाशी के दौरान बरामद डिजिटल उपकरणों और अन्य डेटा की जांच की जा रही है ताकि पूरी साजिश को उजागर किया जा सके और उसे ध्वस्त किया जा सके।

जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री में महिलाओं के पास अपार संभावनाएं, नवाचार और विकास के साथ आगे बढ़ रही: स्मृति ईरानी

नई दिल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री में महिलाओं के पास अपार संभावनाएं हैं और वे क्षेत्र में नवाचार और विकास के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर में नवाचार और विकास को आगे बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर खुलकर बात की गई। ईरानी ने उद्योग में महिला उद्यमियों के लिए अधिक समावेशी और सहायक वातावरण बनाने के लिए अपना दृष्टिकोण रखा। ईरानी ने कहा, “जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग में महिलाओं में अपार क्षमता है और जीजेईपीसी महिलाओं की प्रतिभा को उनकी क्षमताओं के आधार पर पहचानने और उनका पोषण करने के लिए अच्छी स्थिति में है।” उन्होंने कहा, “निर्यात बाजारों को लक्षित करने वाले उभरते डिजाइनरों से लेकर टियर शहरों में खुदरा उद्यमियों तक, उद्योग को प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए लक्षित रणनीतियों को लागू करना चाहिए। उभरते बाजारों के संपर्क, वित्तीय संसाधनों तक पहुंच और बिजनेस स्कूलों के साथ साझेदारी जैसी पहल महिलाओं को इस क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बना सकती हैं। उनकी क्षमता को उजागर करके, हम न केवल व्यक्तियों को बल्कि पूरे उद्योग को ऊपर उठाते हैं।” ईरानी ने परिषद को शोध और डेटा संग्रह पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि लक्षित हस्तक्षेपों को सक्षम किया जा सके जो रत्न और आभूषण उद्योग में महिलाओं को लाभान्वित करते हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में अधिक महिलाओं को आकर्षित करने के लिए डिजाइन और बिजनेस स्कूलों जैसे शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया है। इसके साथ ही उन्होंोने महिलाओं को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के लेन-देन में प्रशिक्षित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिससे उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी। ईरानी ने इस गतिशील उद्योग में सफल होने के लिए महिलाओं को अपने उद्यमशीलता के प्रयासों को तेज करने के लिए कहा। जीजेईपीसी के स्टडेड ज्वेलरी पैनल की सदस्य रेणु शर्मा ने कहा, “महिलाएं आभूषण उद्योग में अद्वितीय रचनात्मकता और ताकत लाती हैं, और उन्हें अवसरों और समर्थन के साथ सशक्त बनाना इस जीवंत क्षेत्र की वास्तविक क्षमता को अनलॉक करेगा।” सत्र का समापन महत्वाकांक्षी महिला उद्यमियों और जीजेईपीसी प्रतिनिधियों के बीच सक्रिय और आकर्षक बातचीत के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने रत्न और आभूषणों के निर्यात में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। इसमें संसाधनों तक सीमित पहुंच और वित्तीय बाधाओं के बारे में भी बात की गई। वही जीजेईपीसी ने उन्हें इन चुनौतियों से निपटने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया और उद्योग में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए भविष्य में किसी भी मुद्दे को हल करने में निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।  

गोविंद सिंह राजपूत ने बताया- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ज्वार, बाजरा की खरीदी 22 नवंबर से शुरू

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ज्वार, बाजरा की खरीदी 22 नवंबर से शुरू की जा रही है। खरीदी 20 दिसम्बर तक की जायेगी। ज्वार मालदण्डी का 3421 रूपये, ज्वार हाईब्रिड का 3371 रूपये और बाजरा का समर्थन मूल्य 2625 रुपये है। किसानों से एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जायेगी। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि उपार्जन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय पर उपार्जन केन्द्रों पर पहुंचकर ज्वार और बाजरा की बिक्री करें। उल्लेखनीय है कि बाजरा के लिये 9 हजार 854 और ज्वार के लिये 5 हजार 933 किसानों ने पंजीयन कराया है। भुगतान व्यवस्था समर्थन मूल्य पर ज्वार एवं बाजरा की खरीदी के बाद भुगतान, कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा। ज्वार एवं बाजरा उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्र पर लायी जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिये समुचित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर्स को दिये गये हैं। जिला स्तरीय समिति उपार्जन संबंधी सभी विवादों का अंतिम निराकरण तथा उपार्जित खाद्यान्न की गुणवत्ता की निगरानी करेगी। राज्य स्तर पर एक कंट्रोल-रूम भी स्थापित किया गया है। इसका टेलीफोन नम्बर 0755-2551471 है। उपार्जन अवधि में कंट्रोल रूम सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित रहेगा।  

जबलपुर में मनमानी फीस वसूलने वाले निजी स्कूलों पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, लाखों का लगाया जुर्माना

जबलपुर जबलपुर में एक बार फिर कलेक्टर ने निजी स्कूलों पर लगाम कसते हुए लाखों रुपए का जुर्माना किया है. इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन अभिभावकों से गलत तरीके से नियम विरुद्ध फीस की वसूली की गई है. उन्हें वापस राशि लौटायी जाएगी यहां पहला मौका है जब स्कूल संचालकों द्वारा ली गई फीस को वापस लौटाया जाएगा. जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि निजी विद्यालयों में फीस वसूली को लेकर साल 2017 में नियम बनाया गया है   इस नियम का पालन करना सभी स्कूल संचालकों को आवश्यक है. कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसते हुए फीस को लेकर जांच के निर्देश दिए थे.  इस जांच को लेकर समिति भी बनाई गई. समिति द्वारा जब स्कूलों की जांच की गई तो कई स्कूलों में फीस वसूली के नियम का उल्लंघन पाया गया. ऐसे पांच स्कूलों को चिन्हित करते हुए उन पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना किया गया है. इसके अलावा यह राशि 30 दिन में जमा करने के आदेश भी दिए गए हैं. पूर्व में भी जबलपुर कलेक्टर निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की थी.   अभिभावकों को वापस दी जाएगी फीस  जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों से अधिक फीस वसूल की गई है उन्हें वापस लौटाने के आदेश भी दे दिया गए है. उन्होंने बताया कि विद्यालयों को पहले ही सूचित कर दिया गया था मगर उनके द्वारा जानबूझकर नियम का पालन नहीं किया जा रहा था.   इन स्कूलों के खिलाफ हुई कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि जिन स्कूलों पर कार्यवाही की गई है, उनमें सेंट अगास्टिन स्कूल, आदित्य कान्वेंट, अशोक हाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंट्रल, एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एमजीएम हाई सेकेंडरी स्कूल शामिल है. यदि स्कूल संचालक द्वारा समय सीमा में राशि जमा नहीं की गई तो उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

बिटकॉइन मामला : भूपेश बघेल ने कहा – गौरव मेहता कौन है मैं नहीं जानता, आरोप लगाने वालों पर करूंगा मानहानि का मुकदमा

रायपुर बिटकॉइन घोटाले के खुलासे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि बिटकॉइन मामले में, जिसके तार महाराष्ट्र चुनाव से जुड़े हैं, छत्तीसगढ़ में भी कार्रवाई हुई है और इस मामले में अब बघेल की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रीवास्तव ने पुरजोर मांग की कि बिटकॉइन घोटाले मामले में भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अपनी भूमिका पर प्रदेश की जनता को जवाब दें। श्रीवास्तव ने गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस में लंबे समय तक महत्वपूर्ण पदों पर रही एक नेत्री ने एक्स पोस्ट कर यह  पूछा है कि बिटकॉइन मामले में लिप्त जिस गौरव मेहता के यहां छत्तीसगढ़ में कारवाई हुई है, उसके पूर्व सीएम भूपेश बघेल से क्या संबंध थे? महादेव ऐप मामले में तो यह स्पष्ट ही हुआ है कि कांग्रेस सरकार में आर्थिक मामलों के तार अंतरराष्ट्रीय गिरोहों से जुड़े रहे हैं, ऐसे में बिटकॉइन घोटाले का यह खुलासा महत्वपूर्ण है। कांग्रेस को, खासकर भूपेश बघेल को इसका जवाब देना चाहिए। श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले जो आॅडियो टेप सामने आया है, उसमें महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की बातचीत भी है। अगर इसमें महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष इन्वॉल्व है और अपराध करने वाला छत्तीसगढ़ में है, तो यह क्यों न माना जाए कि इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस और इस प्रकार के कार्यों में महारत रखने वाले भूपेश बघेल इन्वॉल्व हैं? इससे पहले भी राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा अन्य चुनावी राज्यों में कांग्रेस को भ्रष्टाचार के रुपयों से फंडिंग करने के तथ्य सामने आ चुके है। भ्रष्टाचार के हर आरोपी के साथ छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल का इनवॉल्वमेंट पाया गया है, फिर वह सौम्या चौरसिया हो, समीर विश्नोई हो, एजाज ढेबर के भाई अवनर ढेबर हो या कोई और। श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साक्षी है कि कांग्रेस की भूपेश-सरकार किस तरह अनेक गंभीर आर्थिक आपराधिक मामलों में लिप्त रही है! भाजपा ने लगातार उन विषयों को उठाया और प्रदेश देख रहा है कि भूपेश-सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारियों, नेताओं को किसी भी अदालत से जमानत तक नहीं मिल पा रही है। ताजा मामला पीएससी के अध्यक्ष रहे टामन सोनवानी का है। 5 साल तक लगातार भाजपा उनके घोटाले के खिलाफ आवाज उठाती रही। यह अपनी तरह की एक अनोखी सरकार थी जो अपने ही राजस्व पर डाका डालती रही। श्रीवास्तव ने कहा कि आज भूपेश बघेल के कई करीबी या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया, अनिल टुटेजा, समीर बिश्नोई, भूपेश बघेल के चहेते महापौर के भाई एजाज ढेबर पर जब-जब एजेंसियां कार्रवाई करती रही भूपेश बघेल उनके संरक्षक बनकर खड़े होते रहे और इसे पॉलिटिकल मामला बताते रहे। श्रीवास्तव ने कहा कि महीनों हो गए, अदालत से इन्हें बेल नहीं मिलना इस बात का सबूत है कि ये सब भ्रष्टाचार में लिप्त थे और उनके संरक्षक पिछली कांग्रेस सरकार और उनके मुखिया भूपेश बघेल थे। सभी कांग्रेसी भ्रष्टाचारी हैं, ऐसा हम नहीं कहते हैं परंतु, सभी भ्रष्टाचार में कांग्रेसियों के नाम ही क्यों आ रहे हैं, यह अवश्य शोचनीय है। प्रेस ब्रीफ के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता द्वय उमेश घोरमोड़े और अमरजीत छाबड़ा भी मौजूद रहे।

100वां तानसेन समारोह: ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ ग्वालियर में 15 दिसंबर से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव समारोह का करेंगे शुभारंभ

भोपाल ग्वालियर में एक दौर ऐसा भी रहा है कि जब गोपाचल पर्वत से पत्थर लुढ़कते हुए नीचे की ओर आते थे, तो उनमें भी संगीत की खनक सुनाई देती थी। सदियों पुरानी शास्त्रीय संगीत परंपरा की धरोहर रहा यह शहर इस वर्ष तानसेन समारोह के शताब्दी वर्ष के उत्सव में सराबोर रहेगा। यूनेस्को द्वारा ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ के रूप में घोषित ग्वालियर में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में तानसेन समारोह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसंबर को ग्वालियर में तानसेन समारोह का शुभारंभ करेंगे।   उल्लेखनीय है कि तानसेन समारोह ग्वालियर के पास ही बसे बेहट गांव में आयोजित किया जाता है। बेहट गांव संगीत सम्राट तानसेन का जन्म स्थान है। सदियों से बह रही झिलमिल नदी के किनारे होने वाला यह समारोह शास्त्रीय संगीत की मधुर तान, पक्षियों का मधुर मंद कलरव और नदी में बहते पानी की आवाज का मधुर रस एक अनूठी अध्यात्मिक अनुभूति का अहसास कराता है।   शताब्‍दी वर्ष के मुख्‍य समारोह में देश के 150 ख्‍यातिलब्‍ध कलाकार अपनी सांगितिक प्रस्‍तुतियां देंगे। इसके अलावा विश्‍व संगीत कार्यक्रम अंतर्गत 10 विदेशी कलाकार अपनी प्रस्‍तुतियां देंगे। साथ ही 550 से अधिक दुर्लभ वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन एक प्रमुख आकर्षण होगा, यह प्रदर्शनी तानसेन समाधि परिसर में लगाई जाएगी। प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति विभाग श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि, संगीत सम्राट तानसेन का अखिल भारतीय शताब्दी समारोह गमक के साथ 14 दिसंबर को शुरू होगा। इस अवसर पर संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा। वर्ष-2023 का राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण 18 दिसंबर की शाम कोलकाता के तबला वादक पं. स्वपन चौधरी को दिया जाएगा। तो वहीं, वर्ष-2023 का राजा मानसिंह तोमर अलंकरण से इंदौर की सानंद संस्था को दिया जाएगा। संस्‍कृति विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाला यह समारोह ग्वालियर के अलावा मध्‍यप्रदेश के विभिन्‍न शहरों और देश के विभिन्‍न राज्‍यों में भी आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश पर्टयन के सहयोग से आयोजन में आने वाले संगीत प्रेमियों एवं पर्यटकों के लिए सिटी टूर, हेरिटेज वॉक सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।   राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी संगीत केंद्रित कार्यक्रम पहली बार तानसेन समारोह को प्रदेश के बाहर भी आयोजित किया जा रहा है। राष्‍ट्रीय आगाज श्रृंखला के अंतर्गत चार राज्‍यों में संगीत सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत चार राज्यों राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश में संगीत केंद्रित कार्यक्रम होंगे।   22 नवम्बर, 2024, जवाहर कला केन्द्र, जयपुर (राजस्थान) वायलिन वादन : पं.प्रवीण शेवलीकर और चेताली शेवलीकर, भोपाल   तबला वादन : डॉ.प्रवीण उद्धव और श्रुतिशील उद्धव, उज्जैन   गायन : सुश्री गौरी पाठारे, मुम्‍बई   24 नवम्‍बर, 2024, फैकल्‍टी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, महाराजा सयाजी राव विश्‍वविद्यालय, बढ़ौदा गायन : डॉ.पूर्वी निमगांवकर, इंदौर   संतूर-सितार जुगलबंदी : डॉ.वर्षा अग्रवाल, उज्जैन एवं पंडित असित गोस्वामी, बीकानेर   तबला वादन : पंडित शुभ महाराज, वाराणसी   26 नवम्‍बर, 2024, इंदिरा कला संगीत विश्‍वविद्यालय, खैरागढ़ (छत्‍तीसगढ़) गायन : श्री भुवनेश कोमकली, देवास   संतूर-सितार जुगलबंदी : पंडित अरुण मोरोने एवं आयुष मोरोने, इंदौर   तबला वादन : पंडित जयदीप घोष, कोलकाता   राष्‍ट्रीय आगाज श्रृंखला का अंतिम आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में होगा।    बार कोड स्केन कर सुनेंगे दुर्लभ राग, बंदिशें और प्रस्तुतियां तानसेन समारोह के विगत 100 वर्षों में मूर्धन्‍य कलाकारों द्वारा दी गई विशेष प्रस्‍तुतियों को शताब्‍दी वर्ष के मुख्‍य समारोह के दौरान संगीत एवं कलाप्रेमी सुन सकेंगे। इन्‍हें सुनने के लिए बार कोड की सुविधा उपलब्‍ध रहेगी जिसे स्‍केन करके संगीतप्रेमियों के मोबाइल फोन में यू-ट्यूब के माध्‍यम से दुर्लभ राग, बंदिशें एवं प्रस्‍तुतियों को सुन सकेंगे। संस्‍कृति विभाग द्वारा पहली बार इस तरह का नवाचार संगीत प्रेमियों के लिए दी जा रही है।   ध्रुपद के विस्तार व व्यापकता पर होगा सेमि‍नार मध्‍यप्रदेश में ध्रुपद की वर्तमान स्थिति, विस्‍तार तथा व्यापकता आधारित सेमिनार का आयोजन 16 से 18 दिसम्बर में किया जायेगा, जिसमें देश भर के 100 से अधिक स्‍कॉलर सम्मिलित होंगे। समापन अवसर पर इसके दस्‍तावेजों को लोकार्पित किया जायेगा।  

दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और हाल ही में हुई सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर लिया गया फैसला, नई एडवाइजरी भी की जारी

टोरंटो कनाडा सरकार ने हाल ही में भारत जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच को कड़ा करने की घोषणा की है। यह फैसला दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और हाल ही में हुई सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है। कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने इस कदम को “सावधानी की दृष्टि से” आवश्यक बताया है।  अनीता आनंद ने कहा कि यह फैसला किसी विशेष व्यक्ति या घटना के कारण नहीं लिया गया है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “सावधानी के दृष्टिकोण” से उठाया गया है। कनाडा के सभी हवाई अड्डों पर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए विस्तृत और कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही है।  इन बदलावों के तहत यात्रियों को बोर्डिंग से पहले अतिरिक्त स्क्रीनिंग प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। एयर कनाडा ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ान से कम से कम 4 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें। टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी यात्रियों को संभावित देरी और लंबी प्रतीक्षा के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। यात्रियों को अब बोर्डिंग प्रक्रिया में अधिक समय लगने की उम्मीद है।  हवाई अड्डे पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच के कारण उड़ानों में देरी की संभावना भी बढ़ सकती है। अक्टूबर में एक एयर इंडिया की फ्लाइट (नई दिल्ली से शिकागो) में बम की धमकी के बाद उसे कनाडा के इक्वालिट हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी।   हालांकि, फ्लाइट की पूरी जांच के बाद कोई विस्फोटक नहीं पाया गया, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया। खालिस्तानी संगठन “सिख्स फॉर जस्टिस” के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल ही में 1 नवंबर से 19 नवंबर तक एयर इंडिया की उड़ानों पर यात्रा करने वालों को धमकी दी थी।   पन्नू ने इसे “सिख नरसंहार की 40वीं वर्षगांठ” से जोड़ा और यात्रियों को डराने की कोशिश की।  पन्नू, जो कनाडा और अमेरिका की नागरिकता रखता है, पहले भी ऐसी धमकियां देता रहा है।   बता दें कि  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर में आरोप लगाया कि भारत सरकार के एजेंटों ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भूमिका निभाई है। भारत ने इन आरोपों को “बेबुनियाद” और “प्रेरित” बताया।   इसके बाद दोनों देशों ने अपने शीर्ष राजनयिकों को निष्कासित कर दिया, जिससे कूटनीतिक संबंध और तनावपूर्ण हो गए। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने भी भारत पर कनाडा में आपराधिक गतिविधियों जैसे हत्या, जबरन वसूली, और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं।      

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास ‘सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी चौकड़ी’ है

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलिया की अग्रणी गेंदबाजी चौकड़ी यकीनन देश की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ है और भारत के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की जीत की कुंजी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी, जो 2018/19 और 2020/21 में खेली गई थी। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से सीरीज नहीं जीती है, जब उन्होंने घरेलू धरती पर 2-0 से जीत हासिल की थी। वॉन ने एसईएन 1170 मॉर्निंग्स को बताया, “हमने पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय मैच में देखा कि काफी उछाल है और दोनों तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ा एक्शन होगा। यह इस समय की सबसे अच्छी सीरीज है, क्योंकि दोनों टीमें बेहतरीन हैं। पिछले छह या सात सालों में ऑस्ट्रेलिया और भारत लगातार दो सर्वश्रेष्ठ टेस्ट मैच टीमें रही हैं।” उन्होंने कहा, ”पिछली कुछ सीरीज में भारत का पलड़ा भारी रहा है, उन्होंने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है, वे कई बार आक्रामक रहे हैं और कई बार वे डटकर मुकाबला करने में सफल रहे हैं… इसलिए मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि ऑस्ट्रेलिया कैसे वापसी करता है।” लियोन (530 विकेट), स्टार्क (358 विकेट), हेजलवुड (273 विकेट) और कमिंस (269 विकेट) सभी ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में लिए गए टेस्ट विकेटों के मामले में शीर्ष 10 में शामिल हैं। वॉन ने कहा, ”यह ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहतरीन है, खासकर गेंदबाजी आक्रमण। आप कह सकते हैं कि यह चौकड़ी ऑस्ट्रेलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी चौकड़ी है। इसलिए मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि पर्थ में बल्लेबाज किस तरह से उछाल का सामना करेंगे और उन्हें किस तरह की गुणवत्ता का सामना करना पड़ेगा।” आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार को पर्थ में शुरू होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद से 10 वर्षों में पहली बार सीरीज जीतने की कोशिश करेगा।  

उत्तराखंड रोडवेज की बसें दिल्ली रूट पर बढ़ेंगी, सौ नई बीएस-6 बसें खरीदने की तैयारी

देहरादून. दिल्ली में रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए दिल्ली रूट पर उत्तराखंड रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह बसें यूपी के मोहननगर और कौशांबी तक चलाई जाएंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि बीएस-3 और बीएस-4 बसों पर लगे नए नियमों के चलते दिल्ली में इन बसों का संचालन बंद है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने दिल्ली के लिए बस सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल दिल्ली रूट पर निगम की करीब 300 बसें चल रही हैं, जिनमें 181 सीएनजी, 12 वॉल्वो और 103 नई बीएस-6 बसें शामिल हैं। प्रबंध निदेशक डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम यूपी के मोहननगर और कौशांबी तक बसें संचालित करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत जारी है। इसके अलावा, निगम ने शासन को 100 नई बीएस-6 मॉडल बसों की खरीद का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद इन बसों को दिल्ली रूट पर शामिल किया जाएगा।

गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ गस्त में मिली सिंगल शॉट रायफल और नक्सल सामग्री

गरियाबंद नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत आज गरियाबंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गरियाबंद डी.आर.जी., कोबरा-207BN, ओडिसा एसओजी (नुआपाडा एवं नवरंगपुर), सी.आर.पी.एफ.-211BN और 65BN की संयुक्त टीम ने थाना जुगाड़ क्षेत्र अंतर्गत अमाढ़ जंगल में गस्त निकाली थी. सुबह लगभग 07:00 बजे जब पुलिस पार्टी ने जंगल में सर्चिंग शुरू की, तो नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देख फायरिंग की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में फायरिंग की. पुलिस पार्टी की भारी तैनाती देख नक्सली अपने ठिकाने से भाग गए. सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सल साहित्य और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई. पुलिस ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली और सभी पुलिस बल सकुशल अपने-अपने ठिकानों की ओर लौट आए. इस अभियान में पुलिस की तत्परता और साहस को देखते हुए नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल हुई है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को श्री महामृत्यूंजय द्वार समीप श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। लड्डू प्रसाद श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव, मिथिला नेपाल में वितरण के लिए अयोध्या श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट रवाना किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डमरूवादन, शंखनाद और वेद ऋचाओं की गूंज से हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्री सम्बन्ध बहुत पुराने हैं। मिथिला नेपाल में भगवान श्री महाकाल का लड्डू प्रसाद वितरण का कदम भारत नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनप्रतिनिधि श्री विवेक जोशी, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री संजय अग्रवाल, मंदिर समिति सदस्य श्री प्रदीप गुरुजी, श्री राजेन्द्र गुरुजी, श्री राजेश गुरुजी, श्री राम गुरुजी, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक श्री गणेश धाकड़, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live