LATEST NEWS

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने इजरायल के PM नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट

इजरायल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के न्यायाधीशों ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के साथ-साथ हमास के सैन्य कमांडर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. एक बयान में कहा गया है कि एक प्री-ट्रायल चैंबर ने अदालत के अधिकार क्षेत्र में इजरायल की चुनौतियों को खारिज कर दिया था और बेंजामिन नेतन्याहू और योआव गैलेंट के लिए वारंट जारी किए थे. मोहम्मद देइफ के लिए एक वारंट भी जारी किया गया था, हालांकि इजरायली सेना ने कहा है कि वह जुलाई में गाजा में एक हवाई हमले में मारा गया था. इसमें पाया गया कि इस बात के ‘उचित आधार’ हैं कि तीनों लोग इजराइल और हमास के बीच युद्ध के दौरान कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए ‘आपराधिक जिम्मेदारी’ लेते हैं. इजरायल और हमास दोनों ने आरोपों को खारिज कर दिया है.  

दिल्ली में 4 करोड़ की ड्रग्स जब्त, नाइजीरियन नागरिक को भी किया गिरफ्तार

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पार्टी ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद करते हुए 4 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद की है। इसमें एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स उत्तम नगर से पकड़ी गई है। एक घर से तकरीबन 7 हजार ड्रग्स की गोलियां MDMA क्वालिटी में (6790 गोलियां) बरामद हुईं, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट वैल्यू 4 करोड़ है। आरोपी चुकू ने बताया कि उसका साथी भी है, जो उसके साथ ड्रग्स सप्लाई में शामिल है। वहीं,  अहमदाबाद में 1 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार हुआ है। क्राइम ब्रांच ने 40 जिंदा कारतूस समेत 18 लाख जब्त किए हैं। 1.23 किलोग्राम एमडी से ज्यादा ड्रग्स है।

यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में पहली बार रूस ने इंटर कॉ​न्टिनेंटल मिसाइलों से हमला किया

कीव रूस ने यूक्रेन पर एक इंटर कॉ​न्टिनेंटल यानी अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल दागी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में पहली बार रूस ने इंटर कॉ​न्टिनेंटल मिसाइलों से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, आज (21 नवंबर) की सुबह 5 से 7 बजे के बीच रूस की ओर से यह हमला किया गया। आशंका जताई जा रही है कि रूस ने RS-26 Rubezh मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। इस मिसाइल की रेंज 5,800 किमी है। यूक्रेन की वायुसेना ने इस हमले की पुष्टि की है। इस मिसाइल के अलावा किंझल हापरसोनिक और केएच-101 क्रूज मिसाइलों से भी हमला किया गया है। यूक्रेन की इंटेलिजेंस ने किया था आगाह गौरतलब है कि 20 नवंबर को यूक्रेन की इंटेलिजेंस ने दावा किया था कि रूसी सेना इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल RS-26 Rubezh को दागने की तैयारी कर रही है।  हाल ही में रूस ने दावा किया था कि उसके हवाई डिफेंस सिस्टम ने दो ब्रिटिश स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराया है। निप्रो शहर को रूस ने बनाया निशाना रूस ने बीती रात यूक्रेनी शहर निप्रो (Dnipro) को निशाना बनाया है। क्रेन की वायुसेना ने बृहस्पतिवार को टेलीग्राम पर एक बयान में कहा गया कि रूस के अस्त्रखान क्षेत्र से यह मिसाइल दागी गई है। हाल ही में अमरेकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों के उपयोग को हरी झंडी दी थी। इसके बाद यूक्रेन ने रूस पर मिसाइलें दागी थी। माना जा रहा है यूक्रेन के हमले का रूस ने जवाब दिया है। कितना खतरनाक है ICBM? बता दें कि आईसीबीएम रणनीतिक हथियार हैं, जिन्हें परमाणु हथियार पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है और ये रूस के परमाणु निवारक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में युद्ध छिड़ गया था। हाल ही में युद्द के 1000 दिन पूरे हो गए।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मरीजों को 3 साल तक झेलनी पड़ेगी परेशानी? अस्पताल में बढ़ाए गए 250 बेड

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अभी तीन साल का वक्त लगेगा, ऐसे में पुराने अस्पताल के 250 बेड को चरक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. इन बेड को शिफ्ट करने से क्राउड मैनेजमेंट करने के साथ साथ मरीजों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या 3 साल तक उज्जैन में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा? नया मेडिकल कॉलेज बनने से हो रही है दिक्कत धार्मिक नगरी उज्जैन में मेडिकल कॉलेज और प्रदेश की पहली मेडीसिटी बनने जा रही है. इसी के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निर्माण कार्य से पहले भूमि पूजन भी करने वाले हैं. इन्हीं सबके बीच मेडिकल स्टाफ के साथ मरीज और उनके घरवालों को दिक्कते आ रही है. दरअसल उज्जैन में माधवराव सिंधिया चिकित्सालय की पुराने भवन को तोड़कर मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है. इसके अलावा कैंसर यूनिट को भी तोड़ दिया गया है. सभी 250 बेड अब चरक अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए हैं. चरक भवन अस्पताल साल 2016 से पहले बनकर तैयार हुआ था. यह अस्पताल 450 बेड क्षमता वाला है. इसे अब बढ़ाकर 700 बेड क्षमता वाला कर दिया गया है. अस्पताल के चिकित्सक संजय राणा ने कहा कि बेड को शिफ्ट करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना तो करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे सब सुचारू रूप से चलने लगेगा. चिकित्सकीय स्टाफ का कहना है कि 1 साल में नया अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा तब तक थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं अस्पताल में भर्ती राधेश्याम के परिवार की महिला सुशीला बाई ने कहा कि अभी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऊपर नीचे जाने के लिए लिफ्ट भी उपलब्ध नहीं है. अस्पताल में बेड को लेकर काफी मारामारी भी है.   जेल वार्ड भी बना समस्या का कारण माधवराव सिंधिया अस्पताल के पुराने भवन को तोड़ने के कारण चरक भवन अस्पताल में सभी बेड शिफ्ट हो चुके हैं. चरक भवन की चौथी मंजिल पर जेल वार्ड भी बना दिया गया है, हालांकि अभी जेल वार्ड में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाना बाकी है. इसके अलावा पोस्टमार्टम रूम भी अभी शिफ्ट नहीं हो पाया है. महिलाओं के लिए बनाया गया था अस्पताल चरक भवन अस्पताल को महिलाओं के लिए बनाया गया था. यहां पर गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया जाता है. इसके साथ ही शिशु वार्ड भी बनाया गया था यहां पर प्रसव भी कराए जाते थे. अब महिलाओं के लिए 6 मंजिला अस्पताल में एक मंजिल आरक्षित कर दिया गया है. बाकी मंजिलों पर अलग-अलग वार्ड को संचालित किया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने यासीन मलिक मामले में कहा- आतंकवादी कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया था

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यासीन मलिक से जुड़े मामले पर सुनवाई के दौरान निष्पक्ष सुनवाई की जरूरत पर जोर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आतंकवादी अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया था। सीबीआई द्वारा एक आदेश के खिलाफ की गई अपील पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह टिप्पणी की है। सीबीआई ने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को 1989 में भारतीय वायुसेना के चार जवानों की हत्या से संबंधित मामले में जम्मू की एक अदालत में शारीरिक रूप से पेश करने के आदेश के खिलाफ अपील की थी। सीबीआई ने सुरक्षा का हवाला दिया था और यासीन मलिक को शारीरिक रूप से पेश करने के आदेश पर आपत्ति जताई थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ को बताया कि कश्मीरी अलगाववादी को सुनवाई के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल से जम्मू नहीं लाया जा सकता। उन्होंने कहा, “गवाहों की सुरक्षा भी चिंता का विषय है।” इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया है कि यासीन मलिक से क्रॉस एग्जामिनेशन करने के लिए जेल में एक अस्थायी कोर्ट रूम बनाया जा सकता है। कोर्ट ने कहा, “हमारे देश में अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया था। जेल में एक कोर्ट रूम बनाया जा सकता है और वहां यह किया जा सकता है।” इस पर तुषार मेहता ने दोहराया कि सीबीआई आतंकवाद के दोषी को जम्मू-कश्मीर में सुनवाई के लिए नहीं ले जाना चाहती है। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि यासीन मलिक मामूली आतंकवादी नहीं है और केंद्र उसके मामले में कानून के मुताबिक नहीं चल सकता। उन्होंने यासीन मलिक के पाकिस्तान की यात्रा और मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से मुलाकात का भी हवाला दिया। क्या है मामला? जम्मू की एक विशेष अदालत ने दो मामलों में गवाहों से बातचीत के लिए यासीन मलिक को शारीरिक रूप से पेश होने का आदेश दिया था। इन मामलों में 1989 में पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद का अपहरण और चार भारतीय वायुसेना कर्मियों की हत्या शामिल है। सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी जिसने पिछले साल अप्रैल में मामले में एक नोटिस जारी किया और निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी थी। गौरतलब है कि आतंकवाद के दोषी यासीन मलिक ने जेल अधिकारियों को सूचित किया था कि वह सुनवाई में शारीरिक रूप से शामिल होना चाहता है। जुलाई 2023 में सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान शारीरिक रूप से उपस्थित था। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने उस समय मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। पेशी के तुरंत बाद तुषार मेहता ने गृह सचिव अजय भल्ला को एक पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि शीर्ष अदालत में यासीन मलिक की उपस्थिति सुरक्षा में एक गंभीर चूक थी।

ओ.पी. चौधरी बोले- विकास के लिए महत्वपूर्ण कारक है सुशासन

रायपुर. सुशासन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। इससे न केवल देश का सुव्यवस्थित विकास होता है, बल्कि यह नागरिकों के जीवन को भी बेहतर बनाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रारंभ हुए स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, जीएसटी, जैम पोर्टल, डिजिटल इनक्लुजन जैसे नवाचारों ने देश में बड़ा बदलाव लाया है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर में केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा सुशासन पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए ये विचार व्यक्त किए। छत्तीसगढ़ सहित देशभर से आए भारतीय प्रशासनिक सेवा और केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अधिकारी सम्मेलन में सुशासन के लिए किए जा रहे नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस और जनोन्मुखी कार्यों पर विमर्श कर रहे हैं। नागरिक केंद्रित सुशासन पर आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ब्यूरोक्रेट्स की महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने सम्मेलन में भागीदारी कर रहे विभिन्न राज्यों के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से कहा कि सुशासन, नवाचार और बदलाव के लिए खुद को ट्रांसफॉर्म करना होगा, ताकि आप लोगों की प्रतिभा और व्यक्तित्व में क्षरण न हो। समय के साथ स्वयं को बदलने वाले ही प्रासंगिक रहेंगे।   श्री चौधरी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन से वर्ष 2047 तक 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सम्मेलन में कहा कि कई कलेक्टर और अधिकारी प्रभावी नवाचार कर रहे हैं। समय और अपने क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप बेहतर नागरिक सेवाएं डिलीवर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की जरूरत है, तभी कल्याणकारी पहलों को नागरिकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रति नजरिया तेजी से बदलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में दो दिनों तक होने वाले नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस और सुशासन के कार्यों की चर्चा से राज्य के अधिकारी भी प्रेरित होंगे और उन्हें यहां लागू करने की पहल करेंगे।       मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की सफलता तभी है जब हम जिनके लिए काम कर रहे हैं, उनके चेहरों पर मुस्कान ला पाएं। आपके लाभार्थी आपके कार्यों से संतुष्ट हैं, तो वही सुशासन की सफलता है। सुशासन के लिए लक्षित लोगों तक योजनाओं और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पहुंचाने के लिए अच्छी नीयत सबसे ज़रूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विभिन्न विकास प्राधिकरणों के गठन, रायपुर में कैनाल लिंकिंग रोड, एक्सप्रेस वे के निर्माण जैसे कई उदाहरण देते हुए कहा कि शासन-प्रशासन में यहां भी कई नवाचार हो रहे हैं। क्षेत्रीय और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए उनके अनुरूप लोगों के कल्याण के काम हो रहे हैं। केन्द्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री पुनीत यादव ने उद्घाटन सत्र में कार्मिक एवं जन शिकायतों के निराकरण के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर तेजी से शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। देश के विभिन्न भागों में हो रहे नवाचार, बेस्ट प्रेक्टिसेस और सुशासन के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित और पुरस्कृत किया जा रहा है। आज के पहले सत्र में चार राज्यों में हो रहे अलग-अलग नवाचारों को साझा किया गया। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री एस.एन. त्रिपाठी ने इस सत्र की अध्यक्षता की। उत्तरप्रदेश में जल जीवन मिशन के संचालक श्री अनुराग श्रीवास्तव ने वहां सौर आधारित सफल जल प्रदाय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सौर आधारित जल प्रदाय योजनाओं से उत्तरप्रदेश में अगले 30 सालों में एक लाख करोड़ रुपए की बचत होगी। इन योजनाओं से कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। ओड़िशा के कोरापुट जिले के कलेक्टर श्री वी. कीर्ति वासन ने ग्रामीण औद्योगिक काम्प्लेक्स के ज़रिए स्थानीय लोगों को रोज़गार से जोड़ने के लिए किए जा रहे नवाचार की जानकारी दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के नागालैंड के अधिकारी श्री थवासीलन ने अपने राज्य में नागालैंड स्वास्थ्य सुरक्षा सोसाइटी और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के नवाचार को साझा किया। इनके माध्यम से वहां कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा और राज्य से बाहर भी कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लोगों को दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग की उपायुक्त सुश्री अलका सिंह ने वहां फरवरी माह से शुरू किए गए साइबर तहसील संबंधी नवाचार से अधिकारियों को रू-ब-रू कराया। वहां ‘संपदा’ पोर्टल से जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री और तत्काल नामांतरण किया जा रहा है। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। राज्य में लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटलाइजेशन के बाद 13 तहसीलदार 1364 राजस्व न्यायालय संचालित कर रहे हैं।

मध्‍य प्रदेश की तरह यूपी में भी ‘द साबरमती फिल्‍म टैक्‍स फ्री की जा सकती है, CM योगी ने देखी रिपोर्ट

लखनऊ सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के फिनिक्‍स पलासियो मॉल में कैबिनेट सदस्‍यों के साथ फिल्‍म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। योगी के साथ फिल्‍म के अभिनेता विक्रांत मैसी भी थे। अभिनेता विक्रांत मैसी एक दिन पहले 20 नवंबर को लखनऊ आए और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से शिष्‍टाचार भेंट की। यह फिल्‍म गुजरात के बहुचर्चित गोधरा कांड पर बनी हुई है। चर्चा है कि मध्‍य प्रदेश की तरह यूपी में भी यह फिल्‍म टैक्‍स फ्री की जा सकती है। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि गोधरा कांड पर बनी विक्रांत मेसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मुफ्त में दिखाने की व्यवस्था की गई है। भारतीय जनता पार्टी की महानगर की ओर से यह इंतजाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए किया गया है।21, 22 और 23 नवम्बर को फिल्म दिखाई जाएगी। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग के अनुसार आलमबाग बस स्टैंड गेटवे मॉल पर होने वाले शो के लिए मुफ्त टिकट की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में गुरुवार को महानगर अध्यक्ष 12 से 3 बजे का शो कैंट पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ देखेंगे। शाम को 3 से 6 बजे का शो सरोजनीनगर विधान सभा कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद 22 तारीख को पूर्व और मध्य, 23 तारीख को उत्तर व पश्चिम पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता फिल्म देखने जाएंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म गोधरा में जो घटना घटी थी उसके बारे में सच्चाई बयां करती है। दुर्भाग्य यह है कि इस देश में सच्चाई को सामने आने में 22 साल से ज्यादा समय लगा।

बांग्लादेश में दुविधा में पड़ी यूनुस सरकार, छात्र नेता अवामी लीग को इस चुनाव में हिस्सा ना लेने देने की वकालत कर रहे हैं

ढाका बांग्लादेश में समय से पहले चुनाव कराने के बढ़ते दबाव के बीच मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार चुनावों में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर दुविधा में है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक इस साल जुलाई-अगस्त में हुए विद्रोह का नेतृत्व करने वाले छात्र नेता अवामी लीग को इस चुनाव में हिस्सा ना लेने देने की वकालत कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगी इस तरह के प्रतिबंध का विरोध कर रहे हैं और देश की राजनीति में सभी दलों की जरूरत पर जोर दे रहे हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश में अवामी लीग की अनुपस्थिति में सबसे बड़ी पार्टी बीएनपी और उसके सहयोगी देश में जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि चुनाव से पहले सभी राजनीतिक सुधार पूरे किए जाने चाहिए और राजनीति में अवामी लीग की भागीदारी की वैधता पर विचार किया जाना चाहिए। अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि इससे अंतरिम सरकार पर दबाव बना है जो इन मांगों को लेकर दुविधा में है। इंडिया टुडे ने बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर के हवाले से बुधवार को बताया, “अवामी लीग एक राजनीतिक पार्टी है और लोग तय करेंगे कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं।” उन्होंने आगे कहा, ” हालांकि जिन लोगों ने देश के नागरिकों की हत्या की और देश के धन को विदेश में लुटने दिया, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।” इस बीच बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया गुरुवार को सशस्त्र सेना दिवस के स्वागत समारोह में भाग लेने वाली हैं। फरवरी 2018 में जेल से जाने के बाद वह पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आएंगी।

डॉक्टरों के थोक में हुए तबादला, जानिए किसे कहां मिली नियुक्ति

रायपुर लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने गुरुवार को थोक में विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ डॉक्टरों का थोक में तबादला किया है. इनमें से तीन डॉक्टरों को संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें में बतौर प्रभारी उप संचालक नियुक्त किया गया है. वहीं विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ 15 विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों को दूसरे अस्पतालों में पदस्थ किया गया है. जिला चिकित्सालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेश्वर राव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मृति देवांगन और जिला चिकित्सालय पण्डरी में पदस्थ सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार सिन्हा को को संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें में बतौर प्रभारी उप संचालक नियुक्त किया गया है. वहीं जांचगीर चांपा में पदस्थ प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. अनिल जगत को रायगढ़ जिला चिकित्सालय में बतौर चिकित्सा विशेषज्ञ, रायगढ़ में पदस्थ प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. उषा किरण भगत को जांजगीर-चांपा जिला चिकित्सालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के तौर पर पदस्थ करने के साथ 15 डॉक्टरों का अलग-अलग अस्पतालों में तबादला किया गया है.

कांग्रेस ने सरकार काे छात्रसंघ और निकाय चुनाव कराने में देरी काे लेकर घेरा

देहरादून. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने छात्र संघ, निकाय के साथ पंचायत चुनाव में हो रही देरी के लिए भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा युवाओं को लेकर बात तो करती है लेकिन काम के नाम पर दूरी बना लेती है। गुरुवार काे कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की बात करती है लेकिन छात्रसंघ चुनाव कराने को तैयार नहीं है। निकाय और पंचायत चुनाव को जानबूझ कर टाल रही है। भाजपा सरकार को स्वयं पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं की बात हर मंच पर करती है और जब उनके हित की बारी आती है तो चुप्पी साध लेती है। छात्रसंघ चुनाव को क्यों लटकाया जा रहा है समझ से परे है। ऐसे में युवाओं की विकास और युवा को राजनीति में लाने की बात बेमानी लगती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में बहुत फर्क है। युवा भाजपा सरकार के चाल को समझ गए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे पता है कि गौतम अडानी की गिरफ्तारी नहीं होगी, पर मोदी हैं तो सेफ हैं

नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कारोबारी गौतम अडानी पर अमेरिका में लगे आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। राहुल गांधी ने कहा कि हम गौतम अडानी के मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे। इस बार तो हमने आरोप नहीं लगाए हैं बल्कि अमेरिका में यह मसला उठा है। उन्होंने कहा कि गौतम अडानी और मोदी एक हैं तो सेफ हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे पता है कि गौतम अडानी की गिरफ्तारी नहीं होगी। मुझे उनके काम करने के तरीके से आपत्ति है। अडानी पर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और कीनिया समेत कई देशों में ऐसे ही काम करने का आरोप हैं। यही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि सेबी की अध्यक्ष माधवी बुच के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि आप लोगों को जागरूक करता रहूं। यह जरूरी है कि रिटेल निवेशकों को बचाया जाए। इसलिए सेबी की अध्यक्ष पर भी ऐक्शन लिया जाए और उन्हें पद से ही हटा दिया जाए। राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में बिजली ही इसलिए महंगी हो रही है ताकि गौतम अडानी को अमीर किया जाए। उन्होंने कहा कि हम संसद में मिलकर मसला उठाएंगे। गौतम अडानी ने 2000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने अमेरिका और भारत के निवेशकों से झूठ बोला है। एफबीआई का कहना है कि गौतम अडानी ने अमेरिका और भारत में क्रिमिनल ऐक्ट किया है। इसके बाद भी अब सीबीआई और ईडी क्यों कुछ नहीं कर रहे हैं। हम तो जानते हैं कि अडानी की गिरफ्तारी नहीं होगी। हमारा काम है कि जनता को बताएं कि क्या गलत हो रहा है। हम पहले भी कह चुके हैं कि हमारे पास औजार नहीं हैं, जो विपक्ष के पास होने चाहिए। आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हमसे भाजपा के सवाल पूछे जा रहे हैं। दूसरी तरफ 2000 करोड़ रुपये का घोटाला होने के बाद भी गौतम अडानी के खिलाफ ऐक्शन नहीं हो रहा है। हरियाणा में नेता विपक्ष चुनने पर बोले- एफबीआई जांच कर रही है राहुल गांधी से इस दौरान एक पत्रकार ने हरियाणा चुनाव को लेकर सवाल पूछा तो वह मजाकिया अंदाज में बोले कि आइए इसी पर बात कर लें। उन्होंने कहा कि आप पूछ रहे हैं कि वहां नेता विपक्ष क्यों नहीं चुना गया। इस मामले की एफबीआई जांच कर रही है और जब रिपोर्ट आ जाएगी तो फिर इस संबंध में फैसला लिया जाएगा। इस पर मीडियाकर्मी ने कहा कि आप मुद्दे को भटका रहे हैं। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं मुद्दे को भटका नहीं रहा बल्कि मजाक कर रहा हूं।

जैन दादाबाड़ी में आयोजित दीक्षा महोत्सव में सम्मिलित हुए राज्यपाल

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका गत दिवस रायपुर के जैन दादाबाड़ी में आयोजित पंच दिवसीय दीक्षा महोत्सव में विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने वहां स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और उपस्थित तपस्वी जैन मुनियों से प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।     इस अवसर पर राज्यपाल ने 12 कठिन व्रतों के साथ आत्मशुद्धि की क्रिया को मुमुक्षुओं द्वारा मानवता के लिए की जा रही कठोर तपस्या बताते हुए उनके त्याग और समर्पण को नमन किया। महोत्सव में रायपुर (उत्तर) विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

इंदौर से बैंकॉक के लिए जल्द शुरू होगी सीधी उड़ान, एयर इंडिया और इंडिगो तलाश रही संभावनाएं

  इंदौर अगर आप भी न्यू ईयर पर बैंकॉक जाने का प्लान बना रहे है, तो इसके लिए आपको अब मुंबई-दिल्ली जाकर फ्लाइट लेने की जरूरत नहीं, अब आप इंदौर से सीधे बैंकॉक की उड़ान भर सकते है। जी हां… इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही एक और इंटरनेशनल फ्लाइटl शुरू होने जा रही है। यह उड़ान इंदौर से सीधे बैंकॉक के लिए होगा। माना जा रहा है कि इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों को नए साल में सीधी उड़ान का तोहफा मिल सकता है। इसके लिए एयर इंडिया एयरलाइंस कंपनी ने प्रस्ताव बनाकर दिया है। जो जल्द ही मंजूर हो सकता है। एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष और सांसद शंकर लालवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने बैंकॉक और सिंगापुर के लिए प्रस्ताव भेजा था। यह दोनों ऐसी जगह हैं जहां टूरिज्म और यूरोपियन कंट्री में जाने के लिए काफी डिमांड है। जिसे लेकर एयरलाइंस ने विचार किया है और उनकी योजना है कि इंदौर से बैंकॉक फ्लाइट शुरू हो सकती है। बता दें कि इंदौर से सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की मांग लंबे समय से सामने आती रही है। फिलहाल इंदौर से एयर इंडिया द्वारा दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ान का संचालन किया जा रहा है, जो प्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ाने हैं और दोनों ही उड़ानों को यात्रियों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इंदौर एयरपोर्ट से जल्द ही एक और इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से बैंकॉक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की योजना बना रही है। इंदौर से बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने के लिए एयर इंडिया भी काफी समय से प्लानिंग कर रही है। एयर इंडिया सिंगापुर के लिए भी कर सकती है इंदौर से फ्लाइट का संचालन इंदौर एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया इंदौर से सिंगापुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस फ्लाइट को शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन जब कंपनी ने ट्रैवल एजेंट्स से चर्चा की तो एजेंट्स ने यह फ्लाइट शुरू करने से मना कर दिया। वहीं इस फ्लाइट को लेकर टीके जोश का कहना है कि एयर इंडिया के अधिकारी इंदौर से सिंगापुर के लिए उड़ान शुरू करने की योजना बना रहे हैं, इसके लिए उन्होंने हमसे चर्चा भी की थी। लेकिन हमने कंपनी को सिंगापुर की जगह बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करने की सलाह दी है। दरअसल, हमने एयरलाइंस के अधिकारियों को बताया है कि इंदौर से सिंगापुर के लिए अधिक पैसेंजर लोड नहीं मिलेगा। एयरक्राफ्ट की कमी के कारण शुरू नहीं हो पा रही इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट ट्रेवल एजेंट्स का कहना है कि दोनों ही एयरलाइंस कंपनियां इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। लेकिन एयरक्राफ्ट की कमी के कारण यह फ्लाइट शुरू नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने भी कहा था की एयरलाइंस को नए एयरक्राफ्ट की डिलीवरी मिलना थी, जो इंजन की समस्या के कारण प्रभावित हुई है। एयरलाइंस का कहना है कि नए एयरक्राफ्ट मिलते ही हम प्रायोरिटी पर इंदौर से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करेंगे। वहीं, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की बात करें तो बड़ी संख्या में लोग थाईलैंड और सिंगापुर भी जाते हैं। अगर इंदौर से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू होती है तो इंदौर के आस-पास के यात्रियों को ज्यादा सुविधा होगी। यूक्रेन वॉर के कारण अटकी इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट सांसद शंकर लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरलाइंस का प्रस्ताव है और वह गंभीरता से इस बारे में विचार कर रहे हैं। लेकिन यूक्रेन वॉर के कारण इंजन की समस्या आ रही है। इस वजह से फ्लाइट शुरू करने में देरी हो रही है। दरअसल, एयरलाइंस को नए क्राफ्ट की डिलेवरी मिलना थी जो इंजन की समस्या होने से इफेक्टेड हुई है। एयरलाइंस का कहना है कि जैसे ही हमें ऑर्डर मिल जाएंगे हम पहली प्रायोरिटी में इंदौर से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करेंगे। थाईलैंड-बैंकॉक जाने के लिए भारत में यहां से मिलती है फ्लाइट भारत के कई प्रमुख शहर जैसे नई दिल्ली, बैंगलोर, कलकत्ता, चेन्नई, मुंबई, वाराणसी से थाईलैंड के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। थाईलैंड में आप कुछ प्रमुख एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं, यहाँ से आप तीन घंटे के भीतर बैंकॉक पहुँच सकते हैं। वहीं जानकारों की माने तो इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ान से यात्रियों द्वारा कंपनी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, इन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बाद इंदौर से थाईलैंड-बैंकॉक तक सुविधा देने के लिए जल्द ही फ्लाइट शुरू की जा रही है। इंदौर हवाई अड्डे पर अब ई-वीजा भी होगा स्वीकार वहीं, देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब ई-वीजा भी स्वीकार किया जाएगा। पहले सिर्फ कागजी वीजा ही लिया जाता था, लेकिन अब ई-वीजा की सुविधा भी शुरू हो रही है। सरकार ने मध्य भारत के इस व्यस्त हवाई अड्डे पर ई-वीजा स्वीकार किए जाने की यात्रियों की चार साल पुरानी मांग मंजूर कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मुझे यह सूचित करते हुए प्रसन्नता है कि देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ई-वीजा स्वीकार किए जाने को मंजूरी मिल गई है। पहले स्थानीय हवाई अड्डे पर ई-वीजा को स्वीकार किए जाने की व्यवस्था नहीं होने से विदेश से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी।  

सीएम पद पर नतीजों से पहले ही भिड़ गए कांग्रेस और उद्धव सेना, फायर हो गए संजय राउत

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा में मतदान एग्जिट पोल आते ही मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबरें हैं कि MVA यानी महाविकास अघाड़ी के नेताओं के अलग-अलग सुर हैं। एक ओर जहां कांग्रेस अपना CM बनाने का दावा कर रही है। वहीं, शिवसेना यूबीटी ने इसे मानन से इनकार कर दिया है। बुधवार को जारी अधिकांश एग्जिट पोल राज्य में महायुति सरकार की संभावनाएं जता रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, ‘कांग्रेस के नेतृत्व में MVA सरकार बनेगी। जैसे की मतदान के रुझान आ रहे हैं, जैसा की लोग कह रहे हैं, उसके आधार पर कांग्रेस के अधिकांश उम्मीदवार जीतेंगे। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी। सीएम महाविकास अघाड़ी से होगा। जिस तरह से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव को पैसा बांटते हुए देखा गया। जिस होटल में वह रह रहे थे, वहां 5 बहजे के बाद रहने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह कह रहे थे कि वह लेटर बांटने गए थे। अगर वह लेटर बांटने गए थे, तो क्या उनके पास जमीन पर कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं। वह और कितने झूठ बोलेंगे। देवेंद्र फडणवीस का पीए वर्धा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके वेयरहाउस में शराब की बोतलें मिली हैं। वर्धा जिले में शराब पर पाबंदी है। क्या वो शराब और पैसा बांटकर नोट जिहाद करना चाहते हैं? यह सवाल उठता है। मुझे लगता है कि भाजपा संवैधानिक व्यवस्था में भरोसा नहीं करती है।’ उखड़ी शिवसेना शिवसेना यूबीटी ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा, ‘मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा और कोई भी इसे नहीं मानेगा। हम साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि नाना पटोले ने ऐसा कहा है और क्या नाना पटोले के पास कांग्रेस की कमान है। कांग्रेस आलाकमान ने कहा है कि आप सीएम बनेंगे, तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी को इसका ऐलान करना चाहिए…।’ सीट बंटवारा महायुति में भारतीय जनता पार्टी का 152 सीटों पर चुनाव लड़ना तय हुआ था। जबकि, महाविकास अघाड़ी की तरफ से सबसे ज्यादा सीटें 101 कांग्रेस के खाते में आई थीं। एक ओर जहां शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने 80 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 96 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी को 52 और एनसीपी एसपी को 87 सीटें मिलना तय हुआ था।

दो सत्रों में होगा टैट परीक्षा का आयोजन, 24 और 26 नवंबर को होगी परीक्षा

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेष बचे चार विषयों की टेट परीक्षाओं का कार्यक्रम वीरवार को घोषित कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक चार विषयों की टैट परीक्षाएं 24 और 26 नवंबर को दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। चार विषयों में सबसे पहले 24 नवंबर को टीजीटी नॉन मेडिकल टैट की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह के सत्र में 10:00 बजे से लेकर 12:30 तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए 7176 अभ्यर्थी हैं जिनके लिए प्रदेश भर में 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी दिन दोपहर बाद के सत्र में भाषा अध्यापक विषय की टैट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर बाद 2:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए 2508 अभ्यर्थी हैं जिनके लिए 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह 26 नवंबर को सुबह के सत्र में 10:00 बजे से लेकर 12:30 तक पंजाबी टैट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 88 अभ्यर्थी हैं जिनके लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी दिन दोपहर बाद दूसरे सत्र में उर्दू विषय की टैट की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जो दोपहर 2:00 से लेकर 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 12 अभ्यर्थी हैं जिनके लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उपरोक्त परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए गए लिंक पर जाकर अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि डालकर प्राप्त कर सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet