LATEST NEWS

25 नवंबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा प्रेम में थोड़ा सा तू तू मैं मैं रहेगा बच्चों की सेहत को ध्यान में रखें। व्यापार आपका सही रहेगा। सूर्य को जल देते रहें। वृषभ राशि- गृह कलह के संकेत हैं। यद्यपि भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें। कर्क राशि- प्रेम संतान का साथ है। व्यापार की स्थिति सुदृढ़ है। आगे बढ़ रहे हैं आप। स्वास्थ्य भी अच्छा है। शुभ समय। निवेश करने से बचें। लाल वस्तु पास रखें। सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का मध्यम होना और व्यापार का अच्छा होना दर्शा रहा है। पीली वस्तु पास रखें। कन्या राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, ये टेंपरेरी फेज रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें। तुला राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोत से पैसे आएंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करेगा। वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। धनु राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापर अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पे ध्यान दें। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें। कुंभ राशि- शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। गुण ज्ञान की प्राप्त होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। मीन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। पढ़ने लिखने में समय व्यतीत करें। बुजुर्गों का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम, संतान भी मध्यम है। लेकिन व्यापार सही रहेगा। काली वस्तु का दान करें, शुभ होगा।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नेपाली सेना के साथ रणनीतिक चर्चा की, हुई सार्थक बातचीत

नई दिल्ली भारतीय थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी नेपाल की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के बाद रविवार को भारत लौट आए। इस दौरान उन्होंने नेपाली सेना के साथ रणनीतिक चर्चा की। सेनाध्यक्ष ने यहां गोरखा दिग्गजों के साथ बातचीत की। उन्होंने नेपाली सेना प्रमुख को भारत आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। रक्षा मंत्रालय का मानना है कि सेनाध्यक्ष की यह नेपाल यात्रा काफी सफल रही। इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों और आपसी सम्मान को मजबूत किया है। दोनों सेनाओं के बीच दोस्ती के संकेत के रूप में, भारतीय सेना ने नेपाली सेना को वेलोर माउंट घोड़े और सेंटिनल डॉग भेंट किए हैं। जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा शीतल निवास, काठमांडू में नेपाली सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया गया। यह अनूठी परंपरा भारतीय और नेपाली सेनाओं के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करती है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये चर्चाएं वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने, सैन्य संबंधों, संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण सहयोग और क्षमता विकास को बढ़ाने पर केंद्रित थीं। अपनी यात्रा के दौरान, सीओएएस ने नेपाल के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ व्यापक स्तर पर बातचीत की। उन्होंने नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। इसके साथ ही सेनाध्यक्ष ने नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के साथ भी महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस यात्रा में उन्होंने नेपाल के रक्षा मंत्री मनबीर राय से भी बातचीत की। इंडियन आर्मी के चीफ व नेपाली सेना के सीओएएस जनरल अशोक राज सिगडेल और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ भी सार्थक चर्चा हुई। ये बातचीत आपसी सम्मान व द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सीओएएस ने नेपाल में आयोजित एक समारोह में वीर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर नेपाल के बहादुरों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में, उन्होंने नेपाली सेना मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा की। भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करना यात्रा का केंद्रीय विषय था। जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने नेपाली सेना के सीओएएस जनरल अशोक राज सिगडेल से मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए आपसी हित और इससे संबंधित पहलुओं पर चर्चा की। सीओएएस ने दोनों देशों और उनकी सेनाओं के बीच अद्वितीय सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों का प्रत्यक्ष अनुभव किया। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके महत्व को पहचानते हुए, भारतीय और नेपाली सेनाओं के बीच बढ़ते सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी चर्चा की गई। शिवपुरी में नेपाल आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में सीओएएस ने “युद्ध के बदलते चरित्र” पर एक व्याख्यान दिया। उन्होंने दोनों सेनाओं की दक्षताओं और क्षमताओं के पारस्परिक निर्माण के लिए प्रतिबद्धताओं को मजबूत और गहरा करने पर जोर दिया। सीओएएस ने पोखरा में पूर्व सैनिक रैली में भाग लिया, और गोरखा दिग्गजों के साथ बातचीत की। सीओएएस ने विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को स्वीकार करते हुए उनकी भूमिका की सराहना की। रैली के दौरान एक भावुक क्षण 18वीं बटालियन, जम्मू और कश्मीर राइफल्स के सूबेदार मेजर और मानद कैप्टन गोपाल बहादुर थापा (सेवानिवृत्त) के साथ उनकी बातचीत थी, जो उनकी अपनी इकाई के सूबेदार मेजर थे। उन्होंने उनके कल्याण के लिए भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को भी दोहराया, जिसमें बुटाला और डुंगाधी में एक-एक ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के अलावा ईसीएचएस पैनल में शामिल अस्पतालों की संख्या में वृद्धि की घोषणा भी शामिल है। ये पहल पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति भारत सरकार और भारतीय सेना के संकल्प को दर्शाती है।  

उत्तर कोरिया पर यूक्रेन ने किया सबसे बड़ा मिसाइल हमला, इस हमले में 500 सैनिकों की मौत, दहल उठा रूस

सियोल रूस के पश्चिमी कु‌र्स्क क्षेत्र में कीव की ओर से किए गए मिसाइल हमले में 500 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए। ग्लोबल डिफेंस कार्प का हवाला देते हुए योनहाप समाचार एजेंसी ने दावा किया कि कु‌र्स्क क्षेत्र पर स्टार्म शैडो मिसाइल से यूक्रेन ने हमला बोला था। उत्तर कोरिया ने रूस में 10,000 से अधिक सैनिक भेजे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि कु‌र्स्क में युद्ध में शामिल उत्तर कोरियाई सैनिक हताहत हुए हैं। रॉयटर्स के अनुसार, रूस ने कु‌र्स्क क्षेत्र में सैन्य अभियान तेज कर दिया है। वह यूक्रेनी सेना को पीछे धकेलने में कामयाब भी हो रही है। इस अभियान के कारण यूक्रेन ने कु‌र्स्क में कब्जा किए गए क्षेत्र का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा खो दिया है। अगस्त में हमले के बाद लगभग 1,376 वर्ग किलोमीटर पर यूक्रेनी सेना ने नियंत्रण कर लिया था। अब यह लगभग 800 वर्ग किलोमीटर बचा है।   आगे बढ़ रही है रूसी सेना कु‌र्स्क में हमले का कीव का उद्देश्य पूर्वी और उत्तर पूर्वी यूक्रेन में रूसी हमलों को रोकना था। इसका शुरुआत में लाभ भी दिखा, लेकिन अब रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क में आगे बढ़ रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनका मानना है कि रूसी राष्ट्रपति का मुख्य उद्देश्य पूरे डोनबास पर कब्जा करना था, जिसमें डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र शामिल हैं। पुतिन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात हमें कु‌र्स्क क्षेत्र से बाहर धकेलना है। वह हमें 20 जनवरी तक क्षेत्र से बाहर धकेलना चाहते हैं, जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। रूस ने कीव पर ड्रोन से बोला हमला यूक्रेन ने कीव पर ड्रोन से हमला बोला। यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली की ओर से कीव क्षेत्र को निशाना बनाने का प्रयास करने वाले 10 ड्रोनों को नष्ट कर दिया गया। रात भर के दौरान यूक्रेन ने 73 ड्रोन गिराने का दावा किया है। किसी तरह के नुकसान की अब तक सूचना नहीं है। वहीं यूक्रेन ने भी कु‌र्स्क क्षेत्र में ड्रोन से हमला बोला है। रूस ने इनमें से 27 ड्रोन को मार गिराया है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पिछले एक हजार दिनों से जारी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा था कि वह सत्ता में आने के बाद यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को रुकवा देंगे। अब पूरी दुनिया की निगाहें इसी पर टिकीं हैं।

एनसीपी पार्टी ने 58 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के बाद रिकॉर्ड 41 सीटें जीती, विधायक दल के नेता चुने गए अजित पवार

मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने रविवार को अपने अध्यक्ष अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का नेता चुना है। पार्टी ने 58 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के बाद रिकॉर्ड 41 सीटें जीती हैं। पिछले साल जुलाई महीने में अपने चाचा शरद पवार से अलग होने वाले अजित पवार के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद यह बात साफ हो चुकी है कि एनसीपी के ज्यादातर समर्थक अजित पवार के साथ खड़े हैं। अजित पवार ने आज (24 नवंबर) दक्षिण मुंबई में नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत किया और विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन की समीक्षा की। हर पल महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करेगी पार्टी अजित पवार ने पार्टी की सफलता का श्रेय लाडकी बहीण योजना और मुफ्त बिजली सहित कई कल्याणकारी और विकास योजनाओं को दिया। उन्होंने विधायकों से कहा कि मतदाताओं द्वारा दिए गए भारी जनादेश के कारण महायुति सरकार 100 प्रतिशत स्थिर सरकार होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका ध्यान राज्य भर में संगठन को और मजबूत करने और एनसीपी के लिए राष्ट्रीय दर्जा वापस हासिल करने पर होगा। उन्होंने पार्टी विधायकों से राज्य में राकांपा को मजबूत करने में बड़े पैमाने पर योगदान देने का आह्वान किया। सीएम पद को लेकर खींचातान बता दें कि अजित पवार के समर्थक चाहते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। हालांकि, शनिवार को देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक कहा था कि सीएम पद का चुनाव विधायकों के साथ बैठकर ही की जाएगी। वहीं, एकनाथ शिंदे भी यह बात कहा है कि जरूरी नहीं कि जिस पार्टी के पास सबसे ज्यादा सीटें हैं, उसी पार्टी का नेता सीएम बने।

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा

जेद्दाह आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का आगाज हो चुका है। मार्की खिलाड़ियों के  पहले सेट में अर्शदीप सिंह से शुरुआत हुई। दो करोड़ के आधार मूल्य वाले इस खिलाड़ी पर सभी टीमों ने जमकर बोली लगाई। पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद से खरीद लिया। एसआरएच ने उन पर 16.75 करोड़ की बोली लगाई थी।   पंजाब ने किया आरटीएम का इस्तेमाल अर्शदीप पर बोली की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स ने की थी और उन्हें लेने के लिए सीएसके तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुछ देर तक जंग हुई। बाद में राजस्थान और गुजरात भी बोली में कूदे, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने 15.75 करोड़ रुपये में बोली लगाई। हैदराबाद के बोली लगाते ही पंजाब से अर्शदीप के लिए आरटीएम का इस्तेमाल करने के बारे में पूछा गया। पंजाब ने अर्शदीप पर रुचि जताई। इसके बाद हैदराबाद ने 18 करोड़ रुपये की पेशकश की जिसके लिए पंजाब तैयार हो गया। विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे अर्शदीप मेगा नीलामी से पहले पंजाब ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। अर्शदीप टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के दूसरे सफल गेंदबाज हैं। अर्शदीप ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई चार मैचों की टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। अर्शदीप सिंह के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 65 मैचों में 76 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने भारत के लिए 2022 में डेब्यू किया था। अब तक खेले 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 95 विकेट हासिल किए हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में युजवेंद्र चहल से सिर्फ एक कदम दूर हैं।  

श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऋषभ पंत निकले आगे, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा

नई दिल्ली ऋषभ पंत अब इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीद लिया। वे अब ऑक्शन क्या, किसी भी तरह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इस तरह श्रेयस अय्यर का आईपीएल का सबसे महंगा प्लेयर बनने का रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों में टूट गया। वे अब आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर जाने जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया था। ऐसे में वे ऑक्शन में आए। हालांकि, आरटीएम यानी राइट टू मैच कार्ड की बदौलत दिल्ली के पास पंत को खरीदने का मौका था, लेकिन वे 27 करोड़ की बोली को मैच नहीं कर पाए। लखनऊ और हैदराबाद के बीच 20.75 करोड़ रुपये तक बोली लगी। आखिरी बोली लखनऊ ने लगाई। इसके बाद आरटीएम के बारे में डीसी से पूछा गया तो उन्होंने हां में जवाब दिया। ऐसे में लखनऊ से पूछा गया कि उनकी फाइनल बिड क्या होगी तो उन्होंने 27 करोड़ रुपये बताए। इसे दिल्ली मैच नहीं कर पाई और लखनऊ को पंत 27 करोड़ में मिले। ऋषभ पंत के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 111 आईपीएल मैच खेले हैं और ये सभी मैच उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले हैं। वे 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं। 110 पारियों में वे 3284 रन बना चुके हैं। एक शतक और 18 अर्धशतक उन्होंने आईपीएल में जड़े हैं। पंत का औसत आईपीएल में 35.31 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 148.93 का है। वे 296 चौके और 154 छक्के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जड़ चुके हैं, लेकिन अब लखनऊ के साथ वे नजर आएंगे। दो सीजन पंत दिल्ली के कप्तान रहे हैं, लेकिन कोई खास प्रभाव उनकी कप्तानी में नजर नहीं आया था।

महिलाएं जमीनी स्तर पर सशक्त होंगी तभी समाज में समग्र परिवर्तन होगा: डॉ. सुनीता

स्त्री विमर्श और साहित्य विषयक संगोष्ठी एवं कहानी पाठ जयपुर यहां परिष्कार कॉलेज आफ ग्लोबल एक्सीलेंस और प्रगतिशील लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘’स्त्री विमर्श और साहित्य ‘’ विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी एवं कहानी पाठ का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित लेखिका  और प्रखर आलोचक डॉ. सुनीता ने  कहा कि स्त्री सशक्तिकरण के लिए चेतना और व्यवहार के स्तर पर विचार की जरूरत है। स्त्रियों को लेकर जब तक परिवार और समाज में चेतना नहीं आएगी तब तक स्त्री सशक्तिकरण संभव नहीं होगा।डॉ सुनीता ने कहा  कि सशक्तिकरण का पहला कदम शिक्षा है। इसी से सर्वांगीण विकास होता है। आज की लड़कियाँ हर क्षेत्र काम कर रही है। उन्हें मनुष्यत्ता के पक्ष में निर्णय के लिए जितना आवश्यक है उतना ही झुकना चाहिए।   उन्होने कहा  कि स्त्री सशक्तीकरण के लिए ज़रूरी है कि हम “पिंक फेमिनिज्म” से ऊपर उठकर “ग्रासरूट फेमिनिज्म” को अपनाएं। हमें केवल ग्लैमर और प्रतीकात्मकता से आगे बढ़कर वास्तविक समस्याओं को हल करने पर ध्यान देना होगा। जब महिलाएं जमीनी स्तर पर सशक्त होंगी, तभी समाज में समग्र रूप से परिवर्तन होगा। स्त्री सशक्तीकरण का असली अर्थ तभी पूरा होता है जब महिला खुद अपनी आवाज़ को पहचानें।  स्त्री का सशक्त होना उसके आत्मबल, स्वाभिमान और संघर्ष से जुड़ा हुआ है और यही उसकी असली शक्ति है। स्त्री की संवेदनशीलता पुरुषों से कहीं ज़्यादा है । डॉ सुनीता ने कहा कि अक्का महादेवी और राजस्थान की मीराबाई ने प्रतिरोध का रास्ता चुना । उन्होंने झांसी की रानी को भी उन्होंने याद किया और कहा कि  स्त्री अभी भी मझधार में है। डॉ सुनीता ने महाभारत कालीन विदुषी महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज जो रचा जा रहा है वह कल प्रभावित करेगा। गांधी जी ने स्वाधीनता आंदोलन की सफलता के लिए स्त्रियों को साथ लिया।महादेवी वर्मा और सुभद्रा कुमारी चौहान ने स्त्री शिक्षा पर जोर दिया । महादेवी वर्मा ने गद्य, रेखाचित्र, कविता और संस्मरण विधाओं में काम किया लेकिन उन्हें केवल कवयित्री तक सीमित कर दिया गया। चाँद और मर्यादा के विशेषांकों के 1914 में स्त्री विशेषांक निकले। कमला नेहरू ने मर्यादा विशेषांक का सम्पादन किया। डॉ सुनीता ने कहा कि पुरुषों ने भी स्त्री के प्रतिरोध को बुलंद किया है। ऐसा नहीं है कि स्त्री की संवेदना को स्त्री ही समझ  सकती है। पुरुष भी स्त्री के मन और उसकी संवेदना को समझ सकता है लिख सकता है। हिंदी में आज महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक उपन्यास लिख रही हैं। महिला लेखिकाओं ने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों का जवाब अपने लेखन से दिया है। आज वे चित्रकला, फिल्म  पटकथा लेखन और फिल्म निर्देशन में काम कर रही हैं। आज मीडिया में भी महिलाएं बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं। कॉर्पोरेट क्षेत्र और अखिल भारतीय सेवाओं में महिलाओं की बराबरी सुनिश्चित नहीं हुई है।उन्हें व्यवहार और आर्थिक स्तर पर समर्थ बनाने की जरूरत है।   वरिष्ठ साहित्यकार नंद भारद्वाज ने कहा कि भारतीय साहित्य संस्कृति के इतिहास में स्त्री को अस्मिता के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ा है।  समूचा मानव समाज मां की सत्ता का रहा है ।स्त्री की भूमिका निर्णायक रही है । वैदिक काल में महिला का महिमा  मंडन  ज्यादा हुआ है  जबकि व्यवहार में वैसा है नहीं है । दास प्रथा,  राजतंत्र और सामंती युग तक आते-आते स्त्री पर वर्जनाएं बढ़ने लगी । जल जंगल और जमीन की भांति जोरू  को भी  वस्तु मान लिया गया। स्त्री को सशक्त बनाने की कोशिश नहीं की गई। फ्रांस की राज्य क्रांति के बाद स्त्री को अधिकार मिले और स्त्री संगठित होने लगी। आजादी और शक्ति स्त्री के अपने भीतर है जिसे पहचानने की जरूरत है। मिलकर लड़ेंगी तो ताकत मिलेगी । आधुनिक काल में यह समझ विकसित हुई है। भारतीय साहित्य में  उपन्यास और कहानी में महिलाओं ने बहुत काम किया है, आलोचना में स्त्रियां कम है लेकिन जितनी भी हैं वे सशक्त हैं । उन्हे शक्ति को स्वयं पहचान कर बराबरी के स्तर पर आना होगा । यह प्रक्रिया जितनी तेज होगी मुक्ति और सशक्तिकरण भी उतना अधिक संभव हो सकेगा। सुपरिचित  साहित्यकार  एवं शिक्षाविद डॉ. राघव प्रकाश ने कहा कि स्त्री पुरुष से कई अर्थों में बेहतर है । स्त्री में  पुरुष से अधिक  संवेदनाएं और अहसास है ।  मनुष्य के ज्ञानात्मक विकास और तकनीकी इमोशनल डेवलपमेंट से संस्कृति पैदा होती है  । उन्होंने कहा  2000 साल के युद्धों का इतिहास  देखें तो बारूद का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों में करने की बजाय बंदूक बनाने में किया गया ।  पुरुष स्वार्थ  और स्त्री सेवाभावी की प्रतीक है।गांधी जी ने हिंद स्वराज में मशीनीकरण के दुष्प्रभावों से पहले ही आगाह कर दिया था। शिक्षा के कारण लड़कियां पढ़ने लगी और 80% गोल्ड मेडल आज लड़कियों के पास हैं।हाल ही 65% लड़कियां जज बनी है।संसद में 30% आरक्षण देने का अधिकार लगातार स्थगित किया जा रहा है। पुरुष स्त्री के खिलाफ है। औरतें अब जाग गई है आज औरतों की सामने बड़ा सपना है। औरत को नई दुनिया बनाने की जरूरत है ।   वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हेतु भारद्वाज ने अपने समाहार वक्तव्य में कहा कि अतीत को छोड़ कर वर्तमान के स्त्री सशक्तीकरण की बात करनी चाहिए। स्त्री सशक्तीकरण के जीवन के निकट में जा कर साहित्य लिखना चाहिए। कथाकार एवं प्रलेस की महासचिव श्रीमती रजनी मोरवाल ने स्त्री सशक्तीकरण की कहानी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज हमारे समाज की मांग है कि स्त्रियाँ अपने हक में फैसले लेने हेतु सशक्त बने और खुद अपने फैसले लें। प्रलेस के कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ व्यंग्यकार फारूक आफरीदी ने कहा कि जब समाज स्त्री के अधिकारों के प्रति जागरूक होगा तभी उसे समानता का अधिकार मिलेगा। ऐसी वैचारिक गोष्ठियों से वातावरण निर्मित होगा और जनचेतना बढ़ेगी। प्रलेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद माथुर ने कहा कि ऐसी वैचारिक प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए । संगोष्ठी डॉ नीलम कुलश्रेष्ठ ने भी अपने अनुभव साझा किए। वरिष्ठ आलोचक राजाराम भादू ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि स्त्री सशक्तीकरण की वैचारिकी एवं सृजन की प्रवृत्ति भिन्न भिन्न होती है जिसका साहित्यकारों को ध्यान रखना चाहिए। स्त्री सशक्तीकरण में बदलाव आत्मछवि से आता है और आत्मछवि चेतना से बनती है। संगोष्ठी का दूसरा सत्र स्त्री सशक्तिकरण … Read more

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कपिल मिश्रा

नई दिल्ली दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दंगों से न अयोध्या रुकी है और ना ही संभल रुकेगा। संभल घटना पर दिल्ली भाजपा नेता ने कहा है कि कोर्ट का आदेश है, सर्वे होगा और सच सामने आएगा। उसके बाद जो होना चाहिए वह भी होगा। जो करोड़ों लोग जिस चीज़ की प्रतीक्षा में उसका निर्माण भी वहां होगा। अगर कोई सोचता है कि वे पत्थर फेंककर, गुंडागर्दी करके या दंगे कराकर अदालत के आदेश या लाखों लोगों की आस्था को रोक सकते हैं, तो वे गलतफहमी में हैं। संभल में एक अत्याचार हुआ था। अब उसे अत्याचार को दूर करने का समय आ गया है। मुझे लगता है कि न्याय की दृष्टि से कानून की दृष्टि से जो आदेश आया है उसका पालन होना चाहिए। संभल में दंगा करने की कोशिश की जा रही है। इस पर भाजपा नेता ने कहा है कि दंगों से न अयोध्या रुकी है और ना ही संभल रुकेगा, दंगों से ना काशी मथुरा रुका है। कानून अपना काम करेगा संभल में लोगों की जो आस्था है। वह सत्य वैज्ञानिक आधार पर सच सामने आएगा वह सच है जो वहां पर पहले था दोबारा बनेगा यह भी सत्य है, मुझे लगता है कुछ लोग जरूर उत्पाद करने की कोशिश करेंगे। लेकिन योगी आदित्यनाथ उनका इलाज कर देंगे। शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था। जानकारी के अनुसार, जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान स्थिति बिगड़ गई और हिंसा फैल गई। मौके पर संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद थे, लेकिन फिर भी माहौल बिगड़ता चला गया। पुलिस द्वारा किए जा रहे सर्वे के खिलाफ स्थानीय लोगों ने रोष जताया। इसी बीच, हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया और साथ ही फायरिंग भी की गई। इस बीच, पुलिस को खुद को बचाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। फायरिंग और पथराव के बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

रूस अपनी नई हाइपरसोनिक मिसाइल ओरेश्निक को तैनात कर चुका है, 24 घंटे में कर सकते है उपयोग

रूस यूक्रेन ने अमेरिकी लॉन्ग-रेंज मिसाइल ATACMS से रूस के कुर्स्क इलाके में हमला किया है। इसके जवाब में, रूस अपनी नई हाइपरसोनिक मिसाइल  “ओरेश्निक” को तैनात कर चुका है। अब यह मिसाइल राष्ट्रपति पुतिन के आदेश का इंतजार कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 24 घंटे में रूस इसका इस्तेमाल कर सकता है।  रूस की “ओरेश्निक” मिसाइल न केवल उसकी सैन्य ताकत का प्रदर्शन है बल्कि पश्चिमी देशों और नाटो को एक सीधी चेतावनी भी है। इस कदम से यूरोप में तनाव और बढ़ने की आशंका है। अब दुनिया पुतिन के अगले कदम का इंतजार कर रही है।   यूरोप के 16 और 44 नाटो बेस रूस की रेंज में “ओरेश्निक” मिसाइल की ताकत इतनी है कि यह न केवल यूक्रेन बल्कि यूरोप के 16 देशों में फैले  44 नाटो देशों को भी निशाना बना सकती है। इनमें पोलैंड, जर्मनी, रोमानिया, इटली, बेल्जियम और इंग्लैंड जैसे महत्वपूर्ण नाटो बेस शामिल हैं।  पुतिन पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यदि रूस की सीमा पर किसी भी देश ने लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल किया, तो वह जवाबी हमले में देर नहीं करेगा। अब “ओरेश्निक” का तैनात होना पश्चिमी देशों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।   मिसाइल की अद्वितीय क्षमताएं   12,300 किमी/घंटा, जिससे यह रडार की पकड़ से बाहर रहती है।   5,500 किमी, एक बार लॉन्च होने पर कई देशों तक पहुंचने में सक्षम।   एक साथ 6-8 टारगेट पर हमला करने की क्षमता।   पारंपरिक और न्यूक्लियर दोनों तरह के हथियारों से लैस।   यह दिशा और एंगल बदलकर दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देती है।   नाटो बेस पर संभावित निशाने पोलैंड : अमेरिकी एयरफोर्स और फॉरवर्ड ऑपरेटिंग साइट्स।  जर्मनी : रामस्टीन एयर बेस, जहां अमेरिकी और नाटो का मुख्यालय है।   रोमानिया : नाटो के पूर्वोत्तर बेस और एजीस एशोर मिसाइल सिस्टम।   इंग्लैंड : रॉयल एयर फोर्स बेस, जहां अमेरिका और नाटो के बड़े ऑपरेशन्स चलते हैं।   बेल्जियम और इटली : अमेरिकी परमाणु हथियारों के ठिकाने।   पश्चिमी देशों के लिए चुनौती   रूसी सैन्य विशेषज्ञों का दावा है कि अमेरिका और नाटो के पास “ओरेश्निक” का जवाब नहीं है। इसकी गति और तकनीक इसे रोकने के लिए लगभग असंभव बनाती है। पश्चिमी देशों की मिसाइलें, जैसे “डार्क ईगल,” स्पीड और रेंज में इससे काफी पीछे हैं।   कितनी घातक है “ओरेश्निक”? अगर यह मिसाइल रूस के अस्त्राखान से दागी जाती है, तो:   पोलैंड : 8 मिनट में   जर्मनी : 11 मिनट में   बेल्जियम : 14 मिनट में   इंग्लैंड : 19 मिनट में पहुंच सकती है। 

शाकिब अल हसन ने कहा टी10 क्रिकेट खेलने के लिए जरूरत हैं कुशल खिलाड़ियों की

अबू धाबी. बांग्ला टाइगर्स के कप्तान शाकिब अल हसन का मानना ​​है कि पिछले कई वर्षों में अबू धाबी टी10 एक प्रतियोगिता के रूप में विकसित हुई है और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रही है। जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, मैथ्यू वेड और राशिद खान सहित कई अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार खिलाड़ी अबू धाबी टी10 के चल रहे 2024 संस्करण में भाग ले रहे हैं, जो लीग का आठवां संस्करण है। शाकिब का यह बयान उनके टीम के सीजन के दूसरे मैच में जायद क्रिकेट स्टेडियम में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स से सात विकेट से हारने के बाद आया है। हार के बावजूद, शाकिब और उनके साथी और अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का गेंदबाजी प्रदर्शन उनकी टीम के लिए सबसे खास रहा, क्योंकि दोनों ने कम स्कोर वाले मुकाबले में विपक्षी टीम को खूब परेशान किया। मैच के बाद बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने कहा, “आज पिच पर स्पिनरों को मदद मिली। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। सभी स्पिनरों को कुछ सहायता मिलेगी। जहां तक ​​टी10 की बात है, तो यह काफी आगे बढ़ चुका है। सभी बड़े खिलाड़ी इसमें भाग लेना चाहते हैं। अगर आप देखें तो इस टूर्नामेंट में सभी बड़े नाम आ रहे हैं। अबू धाबी में लगभग दो सप्ताह तक अच्छा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना एक शानदार मंच है।” शाकिब ने प्रतियोगिता में वर्तमान में खेल रहे प्रतिभा के स्तर की प्रशंसा की और कहा कि इससे टी10 प्रारूप की चुनौतियों का पता चलता है। उन्होंने कहा, “इस तरह के छोटे प्रारूप में हर कोई गेंदबाजों की तलाश करेगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह तेज गेंदबाज है या स्पिनर। हर किसी को अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए। इस समय, स्पिनर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। रात के समय, ओस हो सकती है और इससे बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।” उन्होंने आगे कहा, “टी10 खेलने के लिए आपको कुशल खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है। बहुत सीमित समय होता है और इस दौरान ही आपको अपनी गति बनानी होती है। हर गेंद पर आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती है। इस सीजन में हमारे पास सभी कुशल खिलाड़ी हैं।” 2022 के बाद से शाकिब के लिए अबू धाबी टी10 में यह दूसरा सीजन है। इससे पहले, उन्होंने 2022 सीजन में कप्तान के रूप में टाइगर्स का नेतृत्व किया था और उनकी टीम फाइनल में पहुंची थी। उनके मार्गदर्शन में, बांग्ला टाइगर्स इस साल की शुरुआत में जिम एफ्रो टी10 ट्रॉफी जीतने के बाद अबू धाबी में अपनी पहली ट्रॉफी जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।

आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल 18 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में बाइक

नई दिल्ली आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया, जिससे वह नीलामी में शामिल हो गए। चहल ने 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में एंट्री की। कई टीमों के बीच उनके लिए जबरदस्त मुकाबला हुआ और अंततः पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में खरीदा, जो उनके बेस प्राइस का 9 गुना है। इसके साथ ही चहल आईपीएल के सबसे महंगे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। चहल का आईपीएल सफर और शानदार रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। इसके बाद, 2014 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुए और 2021 तक इस टीम का हिस्सा रहे। 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा। चहल ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 205 विकेट झटके हैं और वह इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। हर सीजन में 12+ विकेट का कमाल चहल का प्रदर्शन हर सीजन में लाजवाब रहा है। 2014 से अब तक उन्होंने हर सीजन में कम से कम 12 विकेट हासिल किए हैं। इनमें से 5 बार वह 20 से ज्यादा विकेट लेने में कामयाब रहे। 2022 में चहल ने 27 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी, जो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दी जाती है। राजस्थान रॉयल्स के लिए चहल का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। 2022 सीजन: 17 मैचों में 27 विकेट 2023 सीजन: 14 मैचों में 21 विकेट 2024 सीजन: 15 मैचों में 18 विकेट इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स ने चहल को रिटेन नहीं किया। इसके चलते वह एक बार फिर ऑक्शन में उतरे और बड़ी रकम हासिल की। पंजाब किंग्स में नई पारी की शुरुआत अब चहल पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नई टीम के लिए वह कैसा प्रदर्शन करते हैं और अपने रिकॉर्ड को कैसे आगे बढ़ाते हैं।

मुख्यंत्री डॉ. यादव ने कहा- श्री मनोज शर्मा की संकल्पों की सिद्धि और दृढ़ता प्रदेश और देश के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुम्बई में महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री मनोज शर्मा (आईजी) एवं उनकी धर्मपत्नी, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती श्रद्धा शर्मा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री मनोज शर्मा की संकल्पों की सिद्धि और दृढ़ता प्रदेश और देश के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री मनोज शर्मा ने विपरीत परिस्थितयों में चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त कर न केवल मुरैना बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। उललेखनीय है कि मध्यप्रदेश के निवासी श्री मनोज कुमार शर्मा 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं, जिन्हें महाराष्ट्र कैडर आवंटित हैं। वे वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनका जन्म चंबल संभाग के एक गांव में 3 जुलाई 1975 में हुआ था।  

भुजबल ने कहा, ‘तीनों दल एक साथ बैठेंगे और तय किया जाएगा कि हमारा नेता कौन होगा, कहा-अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद महायुति गठबंधन के भीतर मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा गरम है। अभी तक यह साफ नहीं है कि राज्य में सीएम की कुर्सी शिवसेना, भाजपा या एनसीपी नेता को मिलेगी। इस बीच, एनसीपी लीडर छगन भुजबल के बयान ने हलचल फिर बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं। भुजबल ने कहा, ‘तीनों दल एक साथ बैठेंगे और तय किया जाएगा कि हमारा नेता कौन होगा। हम तीनों दल एकसाथ बैठेंगे और तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं। उनका स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है।’ छगन भुजबल ने कहा कि आज हमारे सभी विधायक बैठक में आए। कई विधान परिषद सदस्य भी आए थे। इस दौरान सभी ने तय किया कि विधानसभा में हमारा नेतृत्व अजित पवार करेंगे, लेकिन सीएम कौन होगा, ये हम तीनों दल मिलकर तय करेंगे। वहीं, एनसीपी के पुणे अध्यक्ष दीपक मानकर ने भी अजित पवार के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘NCP के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अगर दादा (अजित पवार) होंगे, तो महाराष्ट्र को एक अच्छी दिशा मिलेगी। दादा में काम करने की क्षमता है। हम जानते हैं कि पिछले 2.5 वर्षों में उन्होंने महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री के रूप में किस तरह का काम किया।’ ‘पीएम मोदी और अमित शाह लेंगे फैसला’ दीपक मानकर ने कहा कि महायुति सबको साथ लेकर चल रही है। पीएम मोदी और अमित शाह फैसला लेंगे, सभी साथ बैठेंगे। फडणवीस, शिंदे और दादा (अजित पवार) तीनों ही सक्षम हैं। वहीं, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महायुति नेता और भाजपा नेतृत्व यह तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल है।

MP में 9 पुलिस अधीक्षकों के तबादले, दिनेश कुमार प्रजापति को पुलिस मुख्यालय भोपाल से एसडीओपी, सीतामऊ मंदसौर भेजा

भोपाल राज्य शासन ने नौ पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए हैं। इनमें एसीपी इंदौर नंदिनी शर्मा को डीएसपी, ईओडब्ल्यू इंदौर बनाया गया है। इसी तरह, दिनेश कुमार प्रजापति को पुलिस मुख्यालय भोपाल से एसडीओपी, सीतामऊ मंदसौर पदस्थ किया गया है। निकिता सिंह मंदसौर में एसडीओपी विश्वदीप सिंह को सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी बिसबल इंदौर से एसडीओपी सरदारपुर धार बनाया गया है। इसके अलावा, शिवेन्दु जोशी को एसीपी आसूचना इंदौर से एसीपी अन्नपूर्णा इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निकिता सिंह को एसडीओपी मंदसौर से डीएसपी महिला सुरक्षा नीमच नियुक्त किया गया है। किशोर पाटनवाला को डीएसपी सीआइडी पुलिस मुख्यालय भोपाल से डीएसपी रतलाम के रूप में तैनात किया गया है। आशुतोष पटेल को इंदौर की जिम्मेदारी आशुतोष पटेल को एसडीओपी धार से एसीपी अपराध इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। इंद्रजीत सिंह चावड़ा को सहायक सेनानी राजभवन सुरक्षा से डीएसपी पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया। अभिलाष कुमार भलावी को एसडीओपी रतलाम से सहायक सेनानी राजभवन सुरक्षा पदस्थ किया गया है। कैलाश मकवाना बने नए पुलिस महानिदेशक प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में कैलाश मकवाना की नियुक्ति की गई है। वह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल 1 दिसंबर से शुरू होकर 2 साल तक रहेगा। वे सुधीर सक्सेना की जगह लेंगे, जो 30 नवंबर को अवकाश ग्रहण करेंगे।

‘महा’ हार पर कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप- शरद पवार, उद्धव ठाकरे गुट चुनाव प्रचार में योजनाबद्ध तरीके से सक्रिय नहीं रह पाई

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी (MVA) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन केवल 16 सीटों पर जीत हासिल की, जो पार्टी का राज्य में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। महाराष्ट्र हार के बाद अब कांग्रेस नेता ने महा विकास अघाड़ी के साथियों पर बड़ा आरोप लगाया है। कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने हार की वजहों पर चर्चा करते हुए कहा कि गठबंधन सहयोगी शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) चुनाव प्रचार में “योजनाबद्ध तरीके से” सक्रिय नहीं रह पाई। परमेश्वर महाराष्ट्र चुनाव के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक थे। गठबंधन में तालमेल की कमी और अंतिम समय की घोषणाएं परमेश्वर ने कहा, “हमने विदर्भ क्षेत्र में कम से कम 50 सीटों की उम्मीद की थी। लेकिन गठबंधन सहयोगियों के बीच तालमेल नहीं था और हमने अंतिम समय में टिकटों की घोषणा की, जिससे पार्टी में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।” ईवीएम हैकिंग के आरोप उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा, “हमने महाराष्ट्र में बैठकर चुनाव परिणामों का विश्लेषण किया। हमें ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ क्षेत्रों में ईवीएम को हैक किया गया। यह हर जगह नहीं, लेकिन चुनिंदा क्षेत्रों में हुआ है।” BJP का भारी बहुमत बीजेपी-नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 230 पर जीत दर्ज कर सत्ता में अपनी पकड़ मजबूत की है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “इस बार महाराष्ट्र में विपक्ष का नेता (LoP) नहीं होगा। यह कांग्रेस और विपक्ष के गलत कार्यों का नतीजा है। लोकसभा चुनावों में इन्होंने फर्जी नैरेटिव फैलाए थे और जनता ने विधानसभा चुनाव में उन्हें जवाब दे दिया।” इतिहास में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि 1977 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को महाराष्ट्र में 48 में से 20 सीटें मिली थीं, जो अब तक की सबसे कम थीं। लेकिन इस बार का प्रदर्शन उससे भी खराब रहा। इस करारी हार के बाद कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी के नेताओं के बीच आत्ममंथन शुरू हो चुका है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live