LATEST NEWS

चमक रही है प्रियंका चोपड़ा की नाभि, पहना 2.7 करोड़ का हीरा!

मुंबई करोड़ों-करोड़ों की बात करें तो कई लोगों के लिए, खासकर सेलेब्रिटीज़ के लिए, इसका कोई मोल नहीं होता। एक ज़माना था जब लाखों की कद्र होती थी। लेकिन अब करोड़ों की भी कोई कीमत नहीं रह गई है। कुछ अमीर लोग तो शरीर पर ढेर सारे गहने पहनकर दिखावा करते हैं, लेकिन सेलेब्रिटीज़ बेचारे, उनके लिए तो अपनी ड्रेस से मैच करते गहने पहनना भी मुश्किल होता है। क्योंकि जींस, मिनी स्कर्ट, शॉर्ट्स, बिकिनी जैसी ड्रेसेस पहनने के बाद शरीर पर ज़्यादा गहने पहनना तो दूर की बात है। तो क्या एक्ट्रेसेस चुपचाप बैठ जाती हैं? अपनी ड्रेस के हिसाब से जहां चाहें वहां गहने पहन लेती हैं। वैसे एक्ट्रेसेस को ऐसी जगह की ज़रूरत भी नहीं होती, कहीं भी डिज़ाइन बनवा लो, टैटू गुदवा लो, गहने पहन लो, उसे दिखाने का हुनर तो उनमें कूट-कूट कर भरा है। उसी तरह, अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की नाभि पर लोगों की नज़रें टिकी हैं। इसकी कीमत 2.7 करोड़ रुपये! अरे अरे, ऐसा नहीं है कि एक्ट्रेस की नाभि की इतनी कीमत है। कीमत है उनके नाभि में पहने हुए छोटे से हीरे की अंगूठी की। एक्ट्रेस जब चलती हैं तो उनकी नाभि पर नज़र तो जाती है, लेकिन उसमें लगा हीरा इतना साफ़ नहीं दिखता। लेकिन जब वो चमकता है, तभी पता चलता है कि उनकी नाभि में एक डायमंड रिंग है। इसकी कीमत 2.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नाभि में अंगूठी पहनना आजकल का ट्रेंड है। खैर, फ़िल्मी सितारों को फॉलो करने वालों की तो एक बड़ी जमात है, इसीलिए लड़कियां इस तरह का फैशन कर रही हैं। पूरे शरीर पर सोने-हीरे के गहने पहनना आजकल की लड़कियों को पसंद नहीं है। वो तो आउटडेटेड फैशन है। इसीलिए ऐसी सीक्रेट जगह पर गहने पहनकर उसे दिखाती हैं। एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो, वो अब अमेरिका की बहू हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी बेटी मालती मैरी के साथ ज़िंदगी का मज़ा ले रहे हैं। अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास से 2018 में शादी के बाद, एक्ट्रेस बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं। हॉलीवुड वेब सीरीज़ करते हुए, कई टीवी शो, इंटरव्यू और घूमने-फिरने में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बिजी हैं। 2022 में सरोगेसी के ज़रिए प्रियंका चोपड़ा एक बेटी की मां बनीं। इस जोड़ी के बारे में बताएं तो, इनकी लव मैरिज हुई थी। प्रियंका हिंदू हैं, जबकि निक जोनास क्रिश्चियन हैं। ये जोड़ी अपने-अपने धर्म के अनुसार शादी करने का फैसला किया था। प्रियंका और निक की शादी की बातचीत में हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से शादी करने का फैसला हुआ। उसी के मुताबिक, हिंदू रीति-रिवाज से पहले, जन्मपत्री और मुहूर्त देखकर, एक दिन पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की गई। एक्ट्रेस प्रियंका और निक जोनास के बीच दस साल का अंतर है। यानी प्रियंका, निक से दस साल बड़ी हैं। साल 2000 में जब प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, तब निक सिर्फ़ सात साल के थे। इसी वजह से ये जोड़ी अक्सर ट्रोल होती रहती है। अभी भी यही बात कहकर लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

पर्थ में मिली जीत के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल पॉइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा

मुंबई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 295 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पर्थ में मिली इस जीत के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल पॉइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा पहुंचा है। वहीं इस मैच में मिली हार के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पहले नंबर पर आया भारत ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गई है। इससे पहले टीम इंडिया को घर पर न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर खिसक गई थी। इसके अलावा भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर आई गई थी, लेकिन अब फिर से कंगारू टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत पर्थ टेस्ट के बाद 61.11 फीसदी हो गया है। जिसके चलते टीम इंडिया नंबर-1 के पायदान पर पहुंची है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 57.59 रह गया है। इसके बाकी टीमें अभी भी अपनी-अपनी जगह बनी हुई है। तीसरे नंबर पर श्रीलंका 55.56 फीसदी, नंबर-4 पर न्यूजीलैंड 54.55 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ बनी हुई है। इसके अलावा नंबर-5 पर साउथ अफ्रीका की टीम है। भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त पर्थ टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने 150 रन बनाए थे। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 487 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 161, विराट कोहली ने 100 और केएल राहुल ने 77 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 238 रन पर ढेर हो गई थी। अब टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। पॉजिशन टीम मैच अधिकतम पॉइंट्स पॉइंट्स पर्सेंटाइल खेले गए मैच जीत हार 1 भारत 15 9 5 1 180 110 61.11 2 ऑस्ट्रेलिया 13 8 4 1 156 90 57.69 3 श्रीलंका 9 5 4 0 108 60 55.56 4 न्यूजीलैंड 11 6 5 0 132 72 54.54 5 साउथ अफ्रीका 8 4 3 1 96 52 54.16 6 इंग्लैंड 19 9 9 1 228 93 40.79 7 पाकिस्तान 10 4 6 0 120 40 33.33 8 बांग्लादेश 10 3 7 0 120 33 27.5 9 वेस्टइंडीज 9 1 6 0 108 20 18.52 भारत ने तीन बार खेला है फाइनल भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और 2023 का फाइनल खेला था। उन्हें 2021 में साउथैंप्टन के रोज बाउल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली। वही बीते साल द ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत को 209 रन से हराया था। भारत की कोशिश है कि अब वह तीसरी बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेले और इस बार जीत हासिल करे। अगले साल का फाइनल 2025 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका फाइनल खेलने के प्रबल दावेदार हैं।  

सुहाना ख़ान ने नयी ऐड से स्क्रीन पर किया कब्ज़ा

मुंबई, सुहाना खान का लेटेस्ट ऐड इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। अपने ग्रेस और खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली सुहाना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपनी पीढ़ी के सबसे होनहार चेहरों में से एक हैं। इस नए ऐड में, वह एक शानदार वन-लाइनर देती नजर आ रही हैं और फिर म्यूजिक वीडियो में अपने कमाल के डांस मूव्स और बेजोड़ एनर्जी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। पिछले एक साल में सुहाना कई बड़े ऐड्स में नज़र आ चुकी हैं, लेकिन इस नए ऐड को उनका सबसे स्टाइलिश ऐड कहा जा रहा है। बेहतरीन विजुअल्स और शानदार अहसास के लिए उनकी खूब सराहना हो रही है, सोशल मीडिया पर हर जगह लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। ऐड के आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर सुहाना की तारीफ़ करनी शुरू कर दी है। सुहाना खान के ऐड कैंपेन्स अभी भी चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं वह फिल्मों में अपने मच अवेटेड डेब्यू की तैयारी भी कर रही हैं। वह जल्द ही अपने सुपरस्टार पिता शाहरुख खान के साथ नेक्स्ट फिल्म किंग में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। एडवरटाइजिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी बढ़ती मौजूदगी के साथ सुहाना तेजी से एक जाना-माना नाम बनती जा रही हैं।  

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, रात के तापमान में और अधिक गिरावट आने से ठंड और कोहरे का डबल अटैक

भोपाल उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है। फिलहाल नंवबर अंत तक मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है।आने वाले दिनों में रात के तापमान में और अधिक गिरावट आने से ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है।कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में आ रही हैं, जिससे दिसंबर में शीतलहर और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। पश्चिम विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर और बर्फबारी होने के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम और पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में स्थित है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है।वही हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज     भोपाल, जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के 9 शहरों में रात का टेम्परेचर 10 डिग्री से नीचे आ गया है।     पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज।     मंडला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री     राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.8 डिसे, अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ।     इंदौर में न्यूनतम 13.6 डिग्री जबकि अधिकतम 27.9 डिग्री सेल्सियस ।     ग्वालियर में न्यूनतम 11.2 अधिकतम 29.8 डिग्री सेल्सियस ।     जबलपुर में न्यूनतम 9.9 अधिकतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना: 9 माह में 1211 मामलों में मिली सहायता, 43 करोड़ 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृती

  रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के लिए आर्थिक सहायता की स्वीकृति दे रहे हैं।  गंभीर तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले खर्च से बचाने के लिए संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना संचालित की जा रही है । इस योजना से प्रदेश के नागरिक लाभान्वित हो रहे है। 9 माह के भीतर योजना के अंतर्गत 1211 मामलों में जरूरतमंदों को सहायता मिली है और इस दौरान उन्हें 43 करोड़ 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है। इसी योजना के अंतर्गत सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम परसा निवासी श्रीमती उर्मिला देवी सिदार पति स्व. श्री केदारनाथ सिदार का नि:शुल्क कैंसर का इलाज चल रहा है। श्रीमती उर्मिला ने बताया कि उनके पति के मृत्यु हो जाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह अपनी इस गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करा पा रही थी। एक तरह से उन्होंने भी जीने की उम्मीद छोड़ दी थी।  शुरुआती दौर में उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना से प्राप्त राशि से अपना इलाज कराया। लेकिन उन्हें कैंसर की बीमारी के इलाज के लिए और भी अधिक राशि की आवश्यकता थी। फिर उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और जुलाई 2024 में सहायता राशि स्वीकृत हुई। वर्तमान मे योजना के अंतर्गत उनका इलाज मेकाहारा हॉस्पिटल, रायपुर में निःशुल्क किया जा रहा है। श्रीमती उर्मिला देवी सिदार ने बताया कि उनके कैंसर के इलाज के लिए प्रत्येक 21 दिनों में कीमोथेरेपी किया जा रहा है साथ ही अन्य दवाईयां भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ नहीं मिल पाता तो शायद ही वह अपनी इस गंभीर बीमारी का इलाज करा पाती। श्रीमती उर्मिला ने उनके जीवन में आए इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें इस योजना के माध्यम से सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।            उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के ईलाज के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं तथा स्वस्थ और बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा रहा है।

महाराष्ट्र चुनाव में विजयी निर्दलीय उम्मीदवार ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया

मुंबई  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विजयी निर्दलीय विधायक शिवाजी पाटिल ने निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की। पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पाटिल कोल्हापुर जिले की चांदगढ़ सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। हालांकि, महायुति सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने इस सीट से अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया। शिवाजी पाटिल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और राकांपा के राजेश पाटिल को हराया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने रविवार रात फडणवीस से मुलाकात कर भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की और इस आशय का एक पत्र सौंपा। फडणवीस ने आभार स्वरूप उन्हें शॉल भेंट की। शनिवार को घोषित राज्य चुनाव परिणामों में महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा में से 230 सीट हासिल कीं। महायुति गठबंधन में भाजपा, निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है। सहयोगी दलों में भाजपा ने 149 सीट पर चुनाव लड़कर 132 सीट जीतीं, जबकि शिवसेना और राकांपा को क्रमशः 57 और 41 सीट मिलीं। राज्य में सरकार बनाने को लेकर किसी पार्टी या गठबंधन के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है। सबका ध्यान फडणवीस पर है, जिन्हें तीसरी बार राज्य के शीर्ष पद पर आसीन होने के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।  

30 साल तक शासकीय भूमि पर रह सकेंगे, छत्तीसगढ़-नगरीय क्षेत्रों में आवासहीनों को फ्री में मिलेगा पट्टा

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण और शहरी आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्ति को पट्टा अधिकार अधिनियम, 2023 एवं इसके अंतर्गत निर्मित नियम, 2023 के तहत स्थायी पट्टा विलेख एवं अस्थायी पट्टा विलेख के प्ररूप विहित किये गये हैं। इस अधिनियम के तहत पट्टे के लिए वे व्यक्ति पात्र होंगे जो नगर पालिक निगम क्षेत्र में 600 वर्गफीट पर तथा अन्य निकायों में 800 वर्गफीट शासकीय भूमि पर 20 अगस्त, 2017 के पूर्व से निवासरत हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने राज्य के नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण के लिए निर्धारित समय-सीमा में पात्र व्यक्तियों का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि शहरी आवासहीनों को स्वयं के पक्का आवास का पट्टा दिया जाना है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर 20 अगस्त 2017 से लगातार काबिज आवासहीन व्यक्तियों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा 30 वर्षों के लिए दिया जाएगा। भूमि पर काबिज के सत्यापन के संदर्भ में निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची विद्युत बिल, टेलीफोन बिल, स्थानीय निकाय का संपत्तिकर या समेकित कर पंजी, जलकर भुगतान दस्तावेज, भवन या दुकान अनुज्ञा, अधिनियम के अधीन प्रदत्त पट्टाधृति पट्टे, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान दिवस, 26 नवम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान दिवस, 26 नवम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने संविधान के सभी अनुच्छेदों के महत्व के दृष्टिगत नागरिकों में जागरूकता लाने की पहल की है। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने जो संविधान हमें दिया है, उसे जनता तक पहुंचाने के लिए संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिये संविधान दिवस को इस वर्ष निमित्त बनाया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने समाज में संविधान की महत्ता को स्थापित करने के लिए यह महत्वपूर्ण अभियान चलाने के लिए सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिए। इसके परिपालन में मध्यप्रदेश में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के इस जन-जागरूकता अभियान का सम्मान करती है और इसके दृष्टिगत पूरे मध्यप्रदेश में संविधान की ताकत से सबको परिचित करवाने के लिए विविध प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। विशेष रूप से मध्यप्रदेश में इन आयोजनों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि संविधान निर्माण सभा के अध्यक्ष बाबा साहेब अम्बेडकर प्रदेश के महू में जन्मे हैं। संयोग से संविधान सभा के सदस्य शिक्षाविद और दानवीर डॉ. सर हरिसिंह गौर जो सागर के रहने वाले थे, 26 नवम्बर को उनकी जयंती भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अनूठे संयोग पर सभी नागरिकों को संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।  

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 26 नवंबर को

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।

शादी के सीजन में चोरी करने वालों का गैंग सक्रिय, गहने और कैश पर करते है हाथ साफ

भिलाई जैसे ही शादी का सीजन शुरू हुआ, चोरी करने वालों का गैंग भी सक्रिय हो गया है। ये बदमाश अब शादी समारोहों में मेहमानों के रूप में पहुंचकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में अंजोरा के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में एक शादी समारोह के दौरान भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक बैग पर चोर गिरोह ने हाथ साफ कर दिया, जिसमें गहने और पैसे थे। इस घटना की रिपोर्ट अंजोरा चौकी में दर्ज कराई गई है, लेकिन चोर का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की चोरी की घटनाएं हुई हो। बीते साल पुलगांव के एक मैरिज पैलेस में भी शादी के दौरान चोरी हुई थी, लेकिन उस मामले में भी आरोपी का अब तक पता नहीं चल पाया है। अब एक बार फिर से इन चोर गिरोहों की सक्रियता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, खासकर बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया क्षेत्र से जुड़े गिरोहों की। इन गिरोहों का लक्ष्‍य यही होता है कि ये लोग महंगे कपड़े पहनकर शादियों में मेहमानों के रूप में शामिल होते हैं और मौका पाते ही चोरी कर भाग जाते हैं।naidunia_image अंजोरा चौकी में दर्ज एफआईआर से यह पुष्टि हो चुकी है कि इन गिरोहों के बदमाशों ने अपनी सक्रियता शुरू कर दी है। 20 नवंबर को हुई घटना में चुराए गए गहनों और पैसों से भरे बैग के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। गिरोह में महिलाएं और बच्चे भी शामिल यह गिरोह सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें महिलाएं और बच्चे भी सक्रिय रूप से शामिल होते हैं। ये सदस्य अच्छे कपड़े पहनकर समारोह में शामिल होते हैं। महिलाएं और बच्चे खासतौर पर स्टेज के सामने रहते हैं, जहां वे महंगे सामानों पर नजर रखते हैं और जैसे ही कोई मौका मिलता है, चोरी कर फरार हो जाते हैं। पिछले साल पुलगांव में हुई चोरी की घटना में भी एक बच्चे का हाथ था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला था, लेकिन उसे पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। शादी के सीजन में इन गिरोहों के बढ़ते खतरे के बीच, स्थानीय प्रशासन को कड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि इन अपराधियों को पकड़ा जा सके और और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बांग्लादेश में यूनुस सरकार का असली चेहरा आया सामने, ISKCON के चिन्मय प्रभु को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के बीच अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय का नेतृत्व कर रहे चिन्मय प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है. बांग्लादेश के इस्कॉन मंदिर की तरफ के बताया गया कि चिन्मय प्रभु को कथित तौर पर ढाका पुलिस की जासूसी शाखा के अधिकारियों ने ढाका हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया. चिन्मय प्रभु ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को रंगपुर में एक विशाल विरोध रैली को संबोधित किया था. बीएनपी की अगुवाई और सहयोग में कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी खुलेआम इस्कॉन भक्तों की हत्या करने की धमकी दे रहा है। इसी क्रम में बांग्लादेश इस्कॉन के आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण प्रभु ने हिन्दुओं को बांग्लादेशी सरजमी की असली संतान करार दिया और आरोप लगाया कि सरकार हिन्दुओं को आपस में बांटने की साजिश रच रही हैं। चिन्मय प्रभु शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं. शुक्रवार को ही उन्होंने रंगपुर में एक विशाल विरोध रैली को संबोधित किया था.  शेख हसीना के जाने के बाद से निशाने पर हैं बांग्लादेशी हिंदू बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के कारण शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू निशाने पर हैं. छात्र आंदोलन के दौरान हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया था. बांग्लादेश के खुलना, मेहरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर को भी निशाना बनाया था.   इस हमले को लेकर चिन्मय प्रभु ने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई थी. उन्होंने तब आजतक से बातचीत में कहा था, ‘चटगांव में तीन मंदिर खतरे में हैं, लेकिन हिंदू समुदाय ने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के साथ मिलकर अब तक उन्हें बचाया है.’ उन्होंने दावा किया था कि हिंदू समुदाय चटगांव में पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन से मदद के लिए अनुरोध कर रहा है लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा. चिन्मय प्रभु ने कहा था, ‘कई हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के रास्ते भारत भाग रहे हैं.’ सोशल मीडिया साइट एक्स पर ‘वॉयस ऑफ बांग्लादेशी हिन्दू’ ने एक पोस्ट किया। जिसके जरिए हैंडल ने चिन्मय कृष्ण प्रभु के बयान को कोट किया, “हम आर्य हैं, हम इस मिट्टी की सच्ची संतान हैं। इस देश को छोड़कर कहीं मत जाओ। वे हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं। एकजुट रहो, बंटे मत रहो।” उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त को शेख हसीना वाजेद की सरकार के गिरने के साथ ही वहां पर बीएनपी की अगुवाई में इस्लामिक कट्टरपंथी सरकार बांग्लादेश की सत्ता में आती है। इसके साथ ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ अचानक से कट्टरपंथियों के हमले बढ़ गए। हर दिन हिन्दुओं पर किसी न किसी तरह से हमले किए गए। जब इस्कॉन की अगुवाई में चिटगांव में हिन्दुओं ने रैली निकाली तो उसके अगले ही दिन बांग्लादेशी झंडे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए इस्कॉन के अध्यक्ष चिन्मय कृष्ण दास समेत 19 लोगों के खिलाफ देश द्रोह का केस दर्ज कर लिया गया। हाल ही में इस्कॉन को बांग्लादेश में आतंकी करार दे दिया गया।  

डौंडीलोहारा नगर पंचायत के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, छत्तीसगढ़-बालोद में 1.37 करोड़ का फर्जीवाड़ा

बालोद. बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत करोड़ों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोपों के कारण सुर्खियों में है। एक करोड़ 37 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी व दस्तावेज में कूटरचना के आरोप जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन बालोद व निविदा में शामिल ठेकेदारों ने लगाए हैं इसके साथ ही राजहरा नगरीय निकाय में भी भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा है। जिसपर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है तो भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने 5 साल के भ्रष्ट्राचार का तरीका भाजपा शासन में अपनाने का आरोप अधिकारियों पर लगाया है वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने इसे सरकार की नाकामी बताई है। चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप निविदा में हिस्से लेने वाले ठेकेदारों ने अपने चाहते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने कूट रचना रचना का आरोप लगाया है यहां पर प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहले तय सीमा में टेंडर फॉर्म जमा करने कहा गया तो केवल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसके बाद अपने चेहरे ठेकेदारों के लिए इन्होंने मनमानी ढंग से समय बढ़ा दिया जिसके बाद इसी काम के लिए 13 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया जिसमें से 10 ठेकेदार उनके पहचानते हैं उन्होंने कहा कि यहां पर नगर पंचायत में कांग्रेसीकरण करने की कोशिश की जा रही है जिसकी हमने उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई है। सांसद ने कही कार्रवाई की बात तो विधायक ने लगाया आरोप पूरे घटनाक्रम के सवालों पर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही बर्दाश्त नहीं होने और इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई की बात कही है तो वही विधायक कुंवर निषाद ने कहा कि बड़ी ही चिंता की बात है कि जो पहले हुआ नहीं वो होने लगा है उन्होंने कहा टेंडर प्रक्रिया में व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कूट रचना की जा रही है विष्णु देव सहायक के सुशासन की पोल यहां पर खुलने लगी है। कलेक्टर ने गठित की जांच समिति टेंडर लापरवाही के मामले पर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की शिकायत के बाद कलेक्टर नहीं जांच समिति गठित की है जिसमें एसडीएम शिवनाथ बघेल, सहायक कोषालय अधिकारी नेमेंद्र देशमुख और जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महा प्रबंधक गोपाल राव को शामिल किया गया है जांच कहां तक पहुंची इसके लिए एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया और कार्यालय में भी नहीं थे हालांकि जांच होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। दस्तावेज करते हैं गायब ठेकेदार रजत भंसाली, और महावीर तातेड नहीं बताया कि हम सब सारे रास्ता भेज लगते हैं उसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा यह कहकर हमारे फार्म को रिजेक्ट किया जाता है और कमियां बताई जाती है कि आपका दस्तावेज पूरे नहीं है हम पुराने ठेकेदार हैं और सारे दस्तावेज नियम के हिसाब से लगते हैं परंतु न जाने क्यों यहां पर नगर पंचायत में जबरदस्ती हमारे को परेशान कर रहा जा रहा है और अन्य ठेकेदारों को जो अधिकारियों के चाहते हैं उन्हें लाभ पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।

29 नवंबर को रिलीज होगी दिल्ली बस

मुंबई, शरीक मिन्हाज के निर्देशन में बनी फिल्म दिल्ली बस , 29 नवंबर को रिलीज होगी। वर्ष 2012 की एक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। चलती बस में एक लड़की के साथ जिस तरीके से दरिंदगी की गई। उसने हमारे समाज को शर्मसार कर दिया। फिल्म ‘दिल्ली बस’ उसी घटना की याद दिलाती है। शरीक मिन्हाज के निर्देशन में बनी फिल्म दिल्ली बस में शाहिद कपूर की मां नीलिमा आजमी के अलावा ताहिर कमाल खान ,अंजन श्रीवास्तव, आज़ाद हुसैन, दिव्या सिंह ,जावेद हैदर ,शीश खान और विक्की आहूजा की प्रमुख भूमिका है। शरीक मिन्हाज ने कहा, यह फिल्म उस लड़की को श्रद्धांजलि है, जो 2012 में हुए बर्बर गैंगरेप के बाद पूरे देश में निर्भया के रूप में जानी गई। इस फिल्म हम निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे। निर्भया ने अपनी जिंदगी और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। हम उसे इस फिल्म के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस फिल्म के जरिए हम समाज में बदलावा लाना चाहते हैं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और समस्याओं को उजागर करना चाहते हैं। फिल्म में खास किरदार निभा रहे ताहिर कमाल खान ने कहा, इस फिल्म के माध्यम से हमने सच्चाई दिखाने की कोशिश की है। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। हमने इसके लिए कड़ी लड़ाई लड़ी। अब फिल्म को छह साल के बाद सेंसर सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म दिल्ली बस के निर्माता विपुल शाह, सह-निर्माता तारिक खान हैं। यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।  

शेयर मार्केट में जोरदार तेजी, निवेशकों के लिए खुशखबरी

मुंबई सोमवार को भारतीय शेयर मार्केट ने शानदार तेजी का प्रदर्शन किया, जिससे निवेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई. सेंसेक्स में 992 अंक (1.25%) की वृद्धि देखी गई, और यह 80,109 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 314 अंक (1.32%) बढ़कर 24,221 पर पहुंच गया. यह तेजी पूरी मार्केट में हरियाली का संकेत देती है, जिससे लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. बैंकिंग शेयरों ने किया मार्केट का नेतृत्व मार्केट में इस तेजी की अगुवाई मुख्य रूप से बैंकिंग सेक्टर ने की. निफ्टी बैंक इंडेक्स में 2.10% की बढ़त देखी गई, जो 1,072 अंक बढ़कर 52,207 पर बंद हुआ. बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में तेजी का कारण मार्केट में भरोसा और मजबूत प्रदर्शन था. इस क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, और एसबीआई जैसे बड़े नाम प्रमुख गेनर्स में शामिल थे. बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया गया। निफ्टी बैंक 1,072 अंक या 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,207 पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में लगातार दो कारोबारी सत्रों से तेजी देखी जा रही है। इस दौरान सेंसेक्स करीब 3,000 अंक बढ़ा है। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 360 अंक या 2.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,115 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 883 अंक या 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,900 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर करीब सभी सेक्टरोल सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई सबसे अधिक तेजी देखी गई। सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, एचयूएल, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे। जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों का शेयर बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। इससे उम्मीद बढ़ी है कि सरकार वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही के अपने पूंजीगत खर्च के लक्ष्य को पूरा कर पाएंगी। यह एक व्यापाक तेजी है। इसमें कैपिटल गुड्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल सेक्टर की कंपनियों ने आउटपरफॉर्म किया है। अच्छे मानसून और फेस्टिव सीजन के बाद शादियों के सीजन से बाजार का रुझान आने वाले समय में तेजी का रह सकता है। मुख्य गेनर्स और लूजर्स सेंसेक्स के प्रमुख गेनर्स में एलएंडटी, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, और टीसीएस जैसे बड़े नाम थे. वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस जैसे स्टॉक्स को नुकसान उठाना पड़ा. इन शेयरों में गिरावट का कारण मार्केट के कुछ कमजोर क्षेत्रों का प्रदर्शन हो सकता है, लेकिन अधिकांश शेयरों ने सकारात्मक रुझान बनाए रखा. चुनावी परिणामों का असर विशेषज्ञों का मानना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम ने मार्केट में सकारात्मक असर डाला है. इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार वित्त वर्ष 2025 के दूसरे हाफ में अपने पूंजीगत खर्च के लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेगी. यह एक व्यापक तेजी का संकेत है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. आगे का मार्केट कैसा रहेगा? मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों और अच्छे मानसून के बाद, विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी शादी सीजन और फेस्टिव सीजन में मार्केट में और तेजी देखने को मिल सकती है. इस समय निवेशकों को स्मार्ट निवेश की ओर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जा रही है, ताकि वे इस तेजी का पूरा फायदा उठा सकें.

26 किलो चांदी से बनी पालकी में बेजोड़ नक्काशी, छत्तीसगढ़-भिलाई के भक्त ने बाबा महाकाल को भेंट की रजत पालकी

भिलाई/उज्जैन। बाबा महाकाल (Baba mahakal) के दरबार में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के एक शख्स ने रजत पालकी (Silver Palanquin) भेंट की। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि, इसे दान करने वाले भक्त ने अपना नाम गुप्त रखा है। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक भक्त ने गुप्त दान में बाबा महाकाल को चांदी की पालकी भेंट की। धर्मास्त्र पुजारी भावेश व्यास, लोकेंद्र व्यास की प्रेरणा से लगभग 100 दिनों में यह पालकी लगभग 20 किलो 600 ग्राम तैयार हुई है। पालकी पूजन में मंदिर समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, राम जी पुजारी समिति सदस्य रामनाथ जी महाराज भरतरीगुफा, प्रशांत त्रिपाठी विशेष सबसे उपस्थित थे। बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर मयंक और यश: भस्म आरती में हुए शामिल, जलाभिषेक भी किया। सुंदर तरीके से तैयारी की गई पालकी पुजारी भावेश व्यास ने बताया कि आज मार्गशीष मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को छत्तीसगढ़ के भिलाई से आए जजमान ने महाकालेश्वर मंदिर समिति को रजत पालकी दान की है। उनकी काफी समय से इच्छा थी कि बाबा महाकाल को कुछ भेंट की जाए। भगवान महाकाल की पालकी बहुत सुंदर तरीके से तैयार की गई है। रजत पालकी में क्या है खास? पुजारी ने आगे बताया कि पालकी में भगवान को सूर्य मंडित किया गया है। स्वस्तिक अर्पित किया गया है। आगे के भाग में 2 सिंह का अनावरण किया गया है। कमल पुष्प से पालकी को सजाया गया है। इसे उज्जैन में बनवाया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live