LATEST NEWS

भोपाल के डिप्टी कलेक्टर की नौकरी खतरे में!30 नवंबर तक छुट्‌टी पर, आगे के लिए आवेदन नहीं आया; रोज खुल रहा चैंबर

भोपाल  भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर महिला कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध बनाये। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी डिप्टी कलेक्टर गायब है। बताया जा रहा है कि राजेश सोरते ने 30 नवंबर तक छुट्‌टी का आवेदन दिया है। डिप्टी कलेक्टर सोरते के विरुद्ध राजगढ़ जिले के पचोर थाने में 14 नवंबर को रेप के आरोप में केस दर्ज हुआ है। दरअसल, एक महिला ने 25 अक्टूबर को सोरते के विरुद्ध शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया था। 19 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर 14 नवंबर को पीड़ित ने पोर्टल पर ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। डिप्टी कलेक्टर सोरते के विरुद्ध राजगढ़ जिले के पचोर थाने में 14 नवंबर को रेप के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। एक महिला ने 25 अक्टूबर को सोरते के विरुद्ध शिकायत की थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया था। 19 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर 14 नवंबर को पीड़ित ने पोर्टल पर ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। किसी का कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे केस दर्ज होने से पहले से ही सोरते ऑफिस नहीं आ रहे हैं। न ही किसी का मोबाइल रिसीव कर रहे हैं। इसी बीच उनका छुट्‌टी का आवेदन आ चुका है। जॉइंट कलेक्टर इकबाल मोहम्मद ने बताया- बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने से पहले से ही सोरते ऑफिस नहीं आ रहे हैं। न ही किसी का मोबाइल रिसीव कर रहे हैं। इसी बीच उनका छुट्‌टी का आवेदन आ चुका है। मामले पर जॉइंट कलेक्टर इकबाल मोहम्मद ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते का छुट्‌टी का आवेदन 30 नवंबर तक है। आगे की छुट्‌टी के लिए फिलहाल कोई आवेदन नहीं आया है। भोपाल कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर सोरते का चैंबर रोज खुल रहा है, लेकिन कुर्सी खाली ही है। इधर, उनके प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंपे गए हैं। ताकि, काम प्रभावित न हो। जनसुनवाई समेत अन्य कार्य सोरते के जिम्मे ही थे। इस मामले में सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया, डिप्टी कलेक्टर सोरते की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक टीम रवाना की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस मामले में दो पत्र जारी कर गिरफ्तारी और निलंबन की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने एक पत्र अपर मुख्य सचिव मप्र शासन और दूसरा पत्र राजगढ़ एसपी को लिखा है। इसमें उन्होंने डिप्टी कलेक्टर पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उलंघन करने को लेकर विभागीय जांच कराते हुए निलंबन की मांग की थी। वहीं, सिंह ने दूसरा पत्र राजगढ़ पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा है। इसमें पीड़िता के बयान के अनुसार धाराएं नहीं लगाए जाने की शिकायत करते हुए नियमानुसार धाराएं बढ़ाने की मांग की थी। एसडीओपी बोले- गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी है इस मामले में सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया, डिप्टी कलेक्टर सोरते की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक टीम रवाना की गई है। निलंबन के लिए दिग्विजय लिख चुके लेटर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस मामले में दो पत्र जारी कर गिरफ्तारी और निलंबन की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने एक पत्र अपर मुख्य सचिव मप्र शासन और दूसरा पत्र राजगढ़ एसपी को लिखा है। इसमें उन्होंने डिप्टी कलेक्टर पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उलंघन करने को लेकर विभागीय जांच कराते हुए निलंबन की मांग की थी। वहीं, सिंह ने दूसरा पत्र राजगढ़ पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा है। इसमें पीड़िता के बयान के अनुसार धाराएं नहीं लगाए जाने की शिकायत करते हुए नियमानुसार धाराएं बढ़ाने की मांग की थी।  

आईपीएल ऑक्शन में मालामाल होने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, 5400 प्रतिशत तक हुआ इंक्रीमेंट

नई दिल्ली IPL 2025 की नीलामी में कई रिकॉर्डतोड़ बोलियां लगी। इस दौरान हमें टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर ऋषभ पंत के रूप में मिला, वहीं उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी बाजी मारी। नीलामी में कुल तीन खिलाड़ियों की 20 साल से अधिक की बोली लगी और हैरानी की बात यह है कि यह सभी भारतीय हैं। मेगा ऑक्शन में कोई विदेशी खिलाड़ 16 करोड़ तक का भी नहीं बिका। आईपीएल 2025 में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी के रूप में जोस बटलर की बोली लगी, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ियों के सैलरी हाइक में भी जबरदस्त इजाफ देखने को मिला। आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान सबसे ज्यादा सैलरी हाइक लेने वाले खिलाड़ी जितेश शर्मा रहे जिन्हें आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा। जितेश इससे पहले पंजाब किंग्स का हिस्सा थे और उनकी पिछली सैलरी मात्र 20 लाख रुपए थी। उनकी आईपीएल सैलरी में इस बार 5400 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके अलावा ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर जैसे भी खिलाड़ी रहे जिन्हें उनकी नई आईपीएल टीमों ने खरीदने के लिए दिल खोलकर पैसा खर्च किया। ऋषभ पंत की जहां आईपीएल 2024 में सैलरी 16 करोड़ रुपए थी, वहीं वह आगामी सीजन के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स से 27 करोड़ रुपए लेंगे। वहीं श्रेयस अय्यर आईपीएल 2024 में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 12.25 करोड़ रुपए में खेले थे, वह आगामी सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से 26.75 करोड़ रुपए में खेलेंगे। वहीं बात वेंकटेश अय्यर की करें तो, उनकी नए सीजन में टीम तो नहीं बदली है मगर केकेआर ने उनकी सैलरी 8 करोड़ से 23.75 करोड़ रुपए जरूर कर दी है।

बीजेपी ने लगातार आठवीं बार दर्ज की दमदार जीत, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी आज लेंगे शपथ

रायपुर. रायपुर दक्षिण पर 23 नवंबर को हुए मतगणना में धाकड़ जीत दर्ज करने वाले बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी आज विधानसभा में शपथ लेंगे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह दोपहर 12 बजे के बाद उन्हें नए सदस्य के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कराएंगे. इस दौरान छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे. सुनील सोनी ने 23 नवंबर को संपन्न हुए मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश वर्मा को 46000 से अधिक वोटों से हराया था. कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा को 46167 वोटों से पराजित करने वाले बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को आज विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. उपचुनाव में दमदार जीत दर्ज करने वाले सुनील सोनी को उपचुनाव में कुल 89220 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा को 43053 वोट ही मिले थे. 8वीं बार बीजेपी के खाते में सीट गौरतलब है रायपुर दक्षिण सीट पिछले सात बार से बीजेपी के पास है. यहां से मौजूद सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनाव जीतते आए हैं. इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने चुनाव जीतकर लगातार 8 बार रायपुर दक्षिण सीट बीजेपी के खाते में रखने में सफल हुए.बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा से मतगणना की शुरूआत से ही बढ़त बनाए रखी थी और अंत तक बढ़त कायम रखते हुए उन्होंने एक बड़ी जीत दर्ज की. रायपुर दक्षिण सीट पिछले सात बार से बीजेपी के पास ही है. यहां से मौजूद सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनाव जीतते आए हैं. इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने चुनाव जीतकर लगातार 8वीं बार यह सीट बीजेपी के खाते में रखने में सफल हुए. प्रतिद्वंद्वी पर लगातार बढ़त रायपुर दक्षिण सीट पर बड़ी जीत दर्ज करने वाले बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी मतगणना की शुरुआत से ही आगे रहे और यह सिलसिला आखिरी राउंड की मतगणना तक कायम रहा.पहले राउंड में सुनील सोनी को 3583 और आकाश शर्मा को 2798 मत मिले.पहले राउंड के बाद सुनील सोनी को जो बढ़त बनाई,वो आगे भी कायम रही.लास्ट राउंड की गिनती जब खत्म हुई तो सुनील सोनी कांग्रेस प्रत्याशी से 46, 167 वोटों से आगे थे.

ऊर्जा मंत्री तोमर 29 नवम्बर को करेंगे विकास कार्यों का भूमि-पूजन

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार 29 नवम्बर को ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में एक करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। मंत्री तोमर उज्जवला योजना अन्तर्गत घरेलू गैस कनेक्शन का वितरण भी करेंगे।  

हाई कोर्ट ने राज्य अधिवक्ता परिषद से कहा है कि वह एक सप्ताह के भीतर वकीलों को अस्थायी सनद जारी करे

इंदौर मध्य प्रदेश के छह हजार से ज्यादा युवा वकीलों को बुधवार को मप्र हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली। हाई कोर्ट ने राज्य अधिवक्ता परिषद से कहा है कि वह एक सप्ताह के भीतर इन्हें अस्थायी सनद जारी कर दे। हाई कोर्ट ने यह आदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर के पूर्व सह सचिव राकेशसिंह भदौरिया द्वारा दायर याचिका का निराकरण करते हुए दिया है। याचिका में भदौरिया ने कहा था कि राज्य अधिवक्ता परिषद की नामांकन समिति की बैठक चार माह से अधिक समय से नहीं हुई है। न्यायिक सेवाओं में पात्रता हासिल नहीं कर पा रहे हैं इस वजह से कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा न्यायालयों में प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि नामांकन के अभाव में उन्हें अस्थायी सनद जारी नहीं हो पा रही है। प्रैक्टिस के अधिकार से वंचित होने के साथ ये युवा न्यायिक सेवाओं के लिए भी पात्रता हासिल नहीं कर पा रहे हैं। नामांकन समिति की अंतिम बैठक 29 जुलाई को हुई थी। इसके बाद से कोई बैठक नहीं हुई। एडवोकेट भदौरिया ने बताया राज्य अधिवक्ता परिषद ने याचिका में प्रस्तुत जवाब में कहा था कि अंकसूची का सत्यापन नहीं होने की वजह से आवेदकों को अस्थायी सनद जारी नहीं हो रही है। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति विवेक जैन ने राज्य अधिवक्ता परिषद की ओर से प्रस्तुत तर्कों को दरकिनार करते हुए आदेश दिया कि सभी को एक सप्ताह के भीतर अस्थायी सनद जारी की जाए। इधर… 18 दिसंबर को होंगे हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 18 दिसंबर को होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन भी कर दिया। चुनाव के लिए 4 और 5 दिसंबर को नामांकन फार्म मिलेंगे। नामांकन फार्म की जांच 6 दिसंबर को होगी और इसी दिन वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। नाम वापसी के लिए सिर्फ 9 दिसंबर का दिन दिया गया है। चुनाव समिति 10 दिसंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर देगी। 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। द्विवेदी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराई गई आरंभिक मतदाता सूची में 2162 वैध नाम शामिल हैं। हमने सदस्यों से दावे-आपत्तियां बुलवाई हैं।

मेंस अंडर-19 एशिया कप 2024 का आगाज 29 नवंबर से यूएई में होने जा रहा है, जानें शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक

नई दिल्ली मेंस अंडर-19 एशिया कप 2024 का आगाज शुक्रवार, 29 नवंबर से यूएई में होने जा रहा है, वहीं इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 8 दिसंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान समेत कुल आठ टीमें भाग लेंगी, सभी मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान सहित जापान व यूएई ग्रुप ए में हैं। जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल जैसे टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे और टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। बता दें, बांग्लादेश टूर्नामेंट की गत चैंपियन टीम है। आइए एक नजर टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं- अंडर-19 एशिया कप 2024 शेड्यूल, मैच टाइमिंग और लाइव टेलिकास्ट डिटेल मैच    तारीख    टाइम    चैनल बांग्लादेश वर्सेस अफगानिस्तान    29/11/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD, श्रीलंका वर्सेस नेपाल    29/11/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 3 SD & HD, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान    30/11/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD, Sony Sports Ten 3 SD & HD (Hindi) यूएई वर्सेस जापान    30/11/24    10:30 AM    Live Streaming on Sony Liv बांग्लादेश वर्सेस नेपाल    01/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 3 SD & HD श्रीलंका वर्सेस अफगानिस्तान    01/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD पाकिस्तान वर्सेस यूएई    02/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 3 SD & HD इंडिया वर्सेस जापान    02/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD बांग्लादेश वर्सेस श्रीलंका    03/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD अफगानिस्तान वर्सेस नेपाल    03/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 3 SD & HD पाकिस्तान वर्सेस जापान    04/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 3 SD & HD इंडिया वर्सेस यूएई    04/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD पहला सेमीफाइनल    06/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD, Sony Sports Ten 3 SD & HD (Hindi) दूसरा सेमीफाइनल    06/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 1 SD & HD फाइनल    08/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD, Sony Sports Ten 3 SD & HD (Hindi) अंडर-19 एशिया कप 2025 के सभी मैचों का ऑनलाइन लुत्फ आप सोनी लिव पर भी उठा सकते हैं। U19 एशिया कप 2024 सभी टीमों के स्क्वॉड भारत: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, मो. अमान (सी), किरण चोरमले (वीसी), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा, चेतन शर्मा, निखिल कुमार अफगानिस्तान: मेहबूब तस्कीन (कप्तान, विकेटकीपर), हमजा अलीखिल (विकेटकीपर), उजैर खान, फैसल खान, बरकतुल्ला इब्राहिमजई, एजातुल्लाह बारिकजई, अजीज मियाखिल, नजीफ अमीरी, अब्दुल अजीज, नसरतुल्लाह नूरिस्तानी, खातिर स्टानिकजई, फहीम खेववाल, हफीज जादरान, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, नसीर खान मारूफ़खिल जापान: कोजी हार्डग्रेव-अबे (कप्तान), चार्ल्स हिन्ज़, काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड, ह्यूगो केली, टिमोथी मूर, स्काइलर नाकायमा-कुक, डैनियल पैनकहर्स्ट, निहार परमार, आदित्य फड़के, आरव तिवारी, काई वॉल, युतो यागेटा, किफ़र यामामोटो-लेक, मैक्स योनेकावा-लिन नेपाल: हेमंत धामी (कप्तान), अर्जुन कुमाल (उप-कप्तान), दिलशाद अली, नरेन भट्टा, रोशन बिस्वाकर्मा, युबराज खत्री, रंजीत कुमार, उत्तम मगर (विकेटकीपर), बिपिन महतो, दयानंद मंडल, अपराजित पौडेल, नरेन सऊद, उनीश ठाकुरी। अभिषेक तिवारी, आकाश त्रिपाठी, मयन यादव, राजेश यादव, संतोष यादव पाकिस्तान: साद बेग (कप्तान, विकेटकीपर), मोहम्मद अहमद, हारून अरशद, तैयब आरिफ, मोहम्मद हुज़ेफ़ा, नवीद अहमद खान, हसन खान, शाहज़ेब खान, उस्मान खान, फहम-उल-हक, अली रजा, मोहम्मद रियाजुल्लाह, अब्दुल सुभान, फरहान यूसुफ, उमर ज़ैब बांग्लादेश: अल फहद, अशरफुज्जमां बारेनावा, अज़ीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), देबाशीष सरकार देबा, फरीद हसन फैसल, इबल हसन एमोन, मारुफ मैधा, रफी उज्जमान रफी, रिफत बेग, रिज़ान होसन, साद इस्लाम रज़िन, समियुन बसीर रतुल, शिहाब जेम्स, जवाद अबरार (उपकप्तान) श्रीलंका: विहास थेवमिका (कप्तान), पुलिंदु परेरा, थानुजा राजपक्षे, डुलनिथ सिगेरा, लैकविन अबेसिंघे, विमथ दिनसारा, रामिरू परेरा, कविजा गमागे, वीरन चामुदिथा, प्रवीण मनीषा, येनुला देउथुसा, शारुजन शनमुगनाथन, न्यूटन रंजीतकुमार, कुगदास मथुलन, गीतिका डे सिल्वा यूएई: अयान खान (कप्तान), अक्षत राय, आर्यन सक्सेना, अब्दुल्ला तारिक, अलियासगर शम्स, एथन डिसूजा, फसीउर रहमान, हर्ष देसाई, करण धीमान, मुदित अग्रवाल, नूरुल्लाह अयौबी, रचित घोष, रेयान खान, उदीश सूरी और यायिन किरण

बल्लेबाज केन विलियमसन एक बार फिर नर्वस 90s का शिकार बने, वह 93 के निजी स्कोर पर आउट हुए

नई दिल्ली न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे मेजबान टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन एक बार फिर नर्वस 90s का शिकार बने। वह 93 के निजी स्कोर पर गस एटकिंसन के 61वें ओवर में आउट हुए। उनकी दूसरी गेंद पर जैक क्रॉली ने कैच पकड़ा। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 13वां मौका है जब विलियमसन शतक के करीब पहुंचकर 90 के फेर में फंसे हो। इसी के साथ सबसे ज्यादा बार नर्वस 90s का शिकार बनने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, इस लिस्ट में उन्होंने टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ा है। द्रविड़ अपने करियर में 12 बार 90s में आउट हुए थे। वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर नर्वस 90s पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। मास्टर ब्लास्टर अपने करियर में कुल 27 बार 90 के फेर में फंसे थे। अगर सचिन अपने करियर में ये 27 शतक भी पूरे कर लेते तो उनके नाम, 100 की जगह 127 इंटरनेशनल शतक होते। इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा बार 90s पर आउट होने वाले बल्लेबाज- 27 – सचिन तेंदुलकर बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन 8 विकेट के नुकसान पर 319 रन बोर्ड पर लगाए। क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स (41) के साथ टिम साउदी मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन के अलावा अभी तक कोई बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया है। वहीं इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

सुनील गावस्कर ने बताया-एडिलेड टेस्ट में क्या बदलाव हो सकते हैं और रोहित की वापसी के बाद बैटिंग ऑर्डर कैसा होगा

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, पर्थ टेस्ट 295 रनों से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। एडिलेड में 6 दिसंबर से सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है, जो डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया ने आजतक कभी अपने होम ग्राउंड पर कोई डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं गंवाया है, ऐसे में एडिलेड टेस्ट टीम इंडिया के लिए मुश्किलों से भरा हो सकता है। वैसे तो विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव कम देखने को मिलता है, लेकिन टीम इंडिया के विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव होना एकदम तय है, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होने जा रही है। रोहित 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने हैं और इसी वजह से वह पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे और जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 टीम इंडिया के लिए काफी अहम है और ऐसे में भारतीय टीम इसे जीतने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में अगर भारत को पहुंचना है, तो यहां उसे ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा। एडिलेड टेस्ट में क्या बदलाव हो सकते हैं और रोहित की वापसी के बाद बैटिंग ऑर्डर कैसा होगा, इस पर सुनील गावस्कर ने अपनी राय रखी है। एडेलिड टेस्ट में टीम इंडिया के बदलाव को लेकर गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मुझे लगता है प्लेइंग XI में दो बदलाव तो तय हैं, एक तो रोहित शर्मा और दूसरा शुभमन गिल की प्लेइंग XI में वापसी होगी। मुझे ऐसा लगता है कि बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव देखने को मिलेगा। जहां रोहित शर्मा ओपन करने उतरेंगे केएल राहुल की जगह और शुभमन गिल आएंगे तीसरे नंबर पर। देवदत्त पडीक्कल और ध्रुव जुरेल को बाहर बैठना पड़ेगा। वहीं केएल राहुल छठे नंबर पर बैटिंग करने आएंगे।’ गावस्कर ने आगे कहा, ‘और एक बदलाव हो सकता है और मुझे लगता है कि वॉशिंगटन सुंदर की जगह रविंद्र जडेजा की प्लेइंग XI में वापसी होगी।’ पर्थ टेस्ट में केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज किया था और पहली पारी में अहम 26 रनों की पारी खेलने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में 77 रनों का योगदान दिया था।

प्रभारी मंत्री तोमर ने परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया

शिवपुरी ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार देर रात शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में हुई मारपीट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक नारद जाटव के परिजनों से मिलने ग्राम दौरार पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि घटना के संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री तोमर ने परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। प्रभारी मंत्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रदेश में अराजकता और क्रूरता के लिए कोई स्थान नहीं है। हम हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें।  

अजमेर दरगाह शरीफ का होगा सर्वे! शिव मंदिर बताने वाली याचिका मंजूर, शुरू हुई सियासत

​अजमेर अजमेर शरीफ दरगाह को हिंदू मंदिर बताने वाली याचिका को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दरगाह पक्ष को नोटिस जारी किया है। ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर में संकट मोचन महादेव मंदिर वाली याचिका को कोर्ट ने स्वीकार किया। इस मामले की सच्चाई जानने के लिए कोर्ट ने इसे स्वीकार किया है क्योंकि लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने यह याचिका लगाई और न्यायाधीश जज मनमोहन चंदेल ने प्रतिवादी को नोटिस जारी किया। दरगाह कमेटी के कथित अनाधिकृत कब्जा हटाने संबंधी याचिका दो महीने पहले दायकर करी थी।याचिका में दावा किया गया था कि दरगाह की जमीन पर पूर्व में भगवान शिव का मंदिर था और वहां पूजा पाठ होता रहा है। दरगाह परिसर में जैन मंदिर होने का भी दावा किया गया है और याचिका में हरविलास शारदा द्वारा लिखी गई एक पुस्तक का हवाला दिया गया। इसमें मंदिर होने के प्रमाण का उल्लेख किया गया है कि दरगाह परिसर में बुलंद दरवाजे के निर्माण में मंदिर के अंश हैं। साथ ही एक तहखाना या गर्भ गृह होने की बात की गई और कहा गया है कि वहां शिवलिंग था, ब्राह्मण परिवार उसकी पूजा अर्चना करने का काम करता था। 1991 पूजा स्थल एक्ट यहां इसलिए लागू नहीं होता, क्योंकि दरगाह के अंदर कभी किसी इंसान को पूजा करने के लिए अंदर जाने ही नहीं दिया गया। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और अजमेर दरगाह समिति को नोटिस जारी किया। याचिका हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने दावा किया था कि अजमेर शरीफ दरगाह में काशी और मथुरा की तरह एक मंदिर था। वादी विष्णु गुप्ता के अधिवक्ता योगेश सिरोजा ने अजमेर में संवाददाताओं को बताया कि वाद पर दीवानी मामलों के न्यायाधीश मनमोहन चंदेल की अदालत में सुनवाई हुई। सिरोजा ने कहा कि दरगाह में एक शिव मंदिर होना बताया जा रहा है। उसमें पहले पूजा पाठ होता था… पूजा पाठ दोबारा शुरू करवाने के लिये वाद सितंबर 2024 में दायर किया गया। अदालत ने वाद स्वीकार करते हुए नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अजमेर दरगाह कमेटी, अल्पसंख्यक मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) कार्यालय-नयी दिल्ली को समन जारी हुए हैं। हालांकि, अब इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। AIMIM सांसद असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि यह दरगाह पिछले 800 वर्षों से वहां मौजूद है। नेहरू से लेकर कई प्रधान मंत्री दरगाह पर चादर भेजते रहे हैं। पीएम मोदी भी वहां चादर भेजते हैं। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी-आरएसएस ने मस्जिदों और दरगाहों को लेकर ये नफरत क्यों फैलाई है? निचली अदालतें पूजा स्थल कानून पर सुनवाई क्यों नहीं कर रही हैं? इस तरह कानून का शासन और लोकतंत्र कहां जायेगा? यह देश के हित में नहीं है। मोदी और आरएसएस का शासन देश में कानून के शासन को कमजोर कर रहा है। ये सब बीजेपी-आरएसएस के निर्देश पर किया जा रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि ऐसी बातें पूरे देश में आग लगा देंगी। क्या हो रहा है? पीएम को इस मामले को देखना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने सवा किया कि आप एक पूरे समुदाय को कहां किनारे करना चाहते हैं? आप उनके धार्मिक स्थलों और संपत्तियों को नहीं छोड़ रहे हैं। आप हमें कहां दरकिनार करना चाहते हैं? किस मस्जिद के नीचे आप मंदिर ढूंढेंगे? कोई सीमा है या नहीं? उन्होंने (केंद्र सरकार) पूजा अधिनियम 1991 को किनारे रख दिया है। क्या वे (भाजपा) अपने राजनीतिक लाभ के लिए पूरे देश को जला देंगे? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अजमेर में कोर्ट ने सर्वे के निर्देश दिये। यदि किसी हिंदू ने याचिका दायर की है और अदालत ने सर्वेक्षण का आदेश दिया है, तो समस्या क्या है? मुगलों ने हमारे मंदिर तोड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तब तक केवल तुष्टीकरण किया। अगर नेहरू ने मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाने के इस अभियान को रोक दिया होता, तो आज हम अदालत में जाने की स्थिति में नहीं होते। अजमेर शरीफ विवाद पर क्या बोल गए रामगोपाल यादव इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। विवाद पर अपनी बात रखते हुए समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने जजों को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। यादव ने एएनआई से बातचीत में कह दिया कि छोटे छोटे जज देश में आग लगवाना चाहते हैं। हाल में उन्होंने रिटायर हो चुके चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को लेकर भी विवादित टिप्पणी कर दी थी और बाद में यूटर्न ले लिया था। अजमेर शरीफ मुद्दे पर एएनआई से बातचीत में सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा, ‘ऐसा है मैंने पहले भी कहा था, इस तरह के छोटे-छोटे जज बैठे हैं जो इस देश में आग लगवाना चाहते हैं। कोई मतलब नहीं है इसका। अजमेर शरीफ पर हमारे प्रधानमंत्री स्वयं चादर भिजवाते हैं। देश दुनिया से लोग वहां आते हैं। उसको विवादों में डालना बहुत ही घृणित और ओछी मानसिकता का प्रतीक है। सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा समर्थित लोग कुछ भी कर सकते हैं, देश में आग लग जाए इससे इन्हें कोई मतलब नहीं है। सत्ता में बने रहें बस।’ उनसे सवाल किया गया था कि नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा है कि उन्हें इस मामले में पक्षकार नहीं बनाया गया है। राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करते हुए एक वाद स्थानीय अदालत में दायर किया गया है। अदालत ने  याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए तीन पक्षकारों को नोटिस जारी किया। वादी विष्णु गुप्ता के वकील योगेश सिरोजा ने अजमेर में बताया कि वाद पर दीवानी मामलों के न्यायाधीश मनमोहन चंदेल की अदालत में सुनवाई हुई। सिरोजा ने कहा, ‘दरगाह में एक शिव मंदिर होना बताया जा रहा है। उसमें पहले पूजा पाठ होता था… पूजा पाठ दोबारा शुरू करवाने के लिये वाद सितंबर 2024 में दायर किया गया। अदालत ने वाद स्वीकार करते हुए नोटिस जारी किए हैं।’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में अजमेर दरगाह कमेटी, अल्पसंख्यक मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) कार्यालय-नयी दिल्ली को समन … Read more

मुरैना में बोरवेल में गिरे कुत्ते का रेस्क्यू जारी, बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा

मुरैना  आमतौर पर बोरवेल में बच्चों के गिरने के बाद उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है और बचाने का प्रयास किया जाता है। लेकिन मुरैना में पुलिस बल एक डॉग के बच्चे को बोरवेल से बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। डॉग का बच्चा बुधवार शाम काे बोरवेल में गिरा था। तभी से उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनाक्रम के मुताबिक शहर के पुलिस लाइन 16 बीघा इलाके में बुधवार की शाम एक श्वान का बच्चा बोरवेल में गिर पड़ा। बच्चा बोरवेल के पाइप के बगल से मिट्टी धंसकने से खाली हुई जगह में गिरा है। पहले लोगों ने प्रयास किया, लेकिन वह निकला नहीं। रात नौ बजे नगर निगम के कर्मचारी लोडर मशीन लेकर पहुंचे थे। तब से रात तक मशीन से खुदाई जारी रही। श्वान का बच्चा लगभग 30 से 40 फीट गहराई में बताया जा रहा है। लेकिन रात में बच्चे की आवाज आना बंद हो गया। इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया। सुबह आवाज आई तो शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन गुरुवार सुबह जब बोरवेल से फिर कुत्ते के बच्चे की आवाज आना शुरू हुआ तो पुलिस लाइन के आरआई के नेतृत्व में फिर से कुत्ते के बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर लगातार खुदाई की जा रही है। जिससे बच्चे को निकाला जा सके। मानवीयता की झलक दिखी पुलिस में पूरा ऑपरेशन पुलिस बल निगम के सहयोग से चला रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए शहर के लोग भी एकत्रित हो गए हैं। सभी को उम्मीद है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कुत्ते के बच्चे को बचा लिया जाएगा। चूंकि इस तरह का किसी पशु को बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। इसलिए भी शहर भर में चर्चा का विषय बना है। पुलिस के अफसरों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो कुत्ते के बच्चे को सकुशल बचा लिया जाएगा!

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया हेंडिल पर जारी संदेश में कहा कि महान संत, विचारक एवं समाजसेवी महात्मा फुले ने सारी जिन्दगी समाज के उपेक्षित, शोषित वर्ग के सम्मान, उत्थान एवं ईश्वर की इस कृति को समाज में उचित स्थान दिलाने के लिये अनवरत कार्य करते रहे। वे सत्यशोधक समाज के प्रवर्तक थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी शिक्षा एवं वंचितों के लिए समर्पित, संत ज्योतिबा फुले का जीवन हमारे लिए पथ प्रदर्शक प्रेरणादायी व सीखने वाला रहा है।  

आज ही के दिन राजभाषा आयोग ने पारित किया था विधेयक, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय ने दी छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस की बधाई

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ी भाखा म हमर माटी के महक आथे। छत्तीसगढ़ी भाखा हमर अभिमान ए। सब अपन भाखा ला मान देहू तभे वो आघू बढ़ही’। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास के  लिए छत्तीसगढ़ी को दैनिक बोलचाल के साथ साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार की भाषा बनाने की आवश्यकता है। हमें अपने पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ उनका परिचय नई पीढ़ी से कराना भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस हर साल 28 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन को राजभाषा दिवस के रूप में मनाने की वजह यह है कि 28 नवंबर 2007 को छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग विधेयक पारित किया गया था। इस विधेयक के पास होने के बाद ही हर साल 28 नवंबर को राजभाषा दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग का गठन छत्तीसगढ़ी के प्रचलन, विकास, और राजकाज में इस्तेमाल के लिए किया गया था। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की पहली कार्यकारी बैठक 14 अगस्त, 2008 को हुई थी। इस दिन को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का ‘कार्यालय स्थापना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के पहले सचिव पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे थे। छत्तीसगढ़ी को दक्षिण कोसली और कोसली भी कहा जाता है। आस-पास के पहाड़ी लोग छत्तीसगढ़ी को खालताही कहते हैं। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के पड़ोसी क्षेत्रों में रहने वाले लोग छत्तीसगढ़ी को लारिया कहते हैं।

वन विभाग ने तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में छोड़ा, छत्तीसगढ़-भाटापारा में बाघ को किया रेस्क्यू

भाटापारा. कसडोल नगर के पारस नगर सेक्टर से रेस्क्यू किए गए नर बाघ की दहाड़ अब गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू बाघ किए गए इस बाघ को  सुरक्षित तरीके से गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। गुरू घासीदास तमोर पिंगला छत्तीसगढ़ का नया टायगर रिजर्व है। उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार वनमंडल के कसडोल तहसील में बीते 8 माह से बारनवापारा वन क्षेत्र में विचरण कर रहे एक नर बाघ के कसडोल तहसील के ग्राम कोट पहुंच जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। वन विभाग का अमला आवश्यक रेस्क्यू सामग्री तथा वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारियों सहित मौके पर तत्काल पहुंचकर कसडोल नगर के पारस नगर सेक्टर से उक्त बाघ को रेस्क्यू किया था। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) के निर्देश पर उक्त नर बाघ को आज प्रातः 8 बजे नवगठित गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू किए गए बाघ को आज सुरक्षित तरीके से गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में बाघों के संरक्षण और संवर्धन के लिए ही भारत सरकार की ओर से ‘गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व‘ के रूप में एक नया टायगर रिजर्व घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि टायगर रिजर्व देश का 56वां टायगर रिजर्व है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की सलाह पर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को अधिसूचित किया। कुल 2829.38 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस बाघ अभयारण्य में 2049.2 वर्ग किलोमीटर का कोर/ क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट शामिल है, जिसमें गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं। आंध्र प्रदेश के नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व और असम के मानस टाइगर रिजर्व के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।

पुलिस को ट्रेसिंग में बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही में गांजा तस्कर को दबोचा

गौरेला पेंड्रा मरवाही. जीपीएम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिसमें पुलिस ने गांजे के एक प्रकरण में बैकवर्ड लिंक ट्रेस कर गांजा सप्लायर को ओडिशा के नक्सल प्रभावित जिले में दबिश देकर आरोपी गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा रायपुर में एसपी, कलेक्टर्स की कांफ्रेंस ली गई थी। जिसमें कड़े शब्दों में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्यवाही करने और तस्करों के फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंक ट्रेस करने पर कहा गया था। बीते सितंबर माह में थाना गौरेला के पीपरखूंटी खोंगसरा रोड पर पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी की। दो अलग-अलग वाहनों से 105 किलो ग्राम गांजा जब्त किया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों बनवारी लाल गुप्ता उर्फ पिंटू, रोहित गुप्ता और अंकुर जैतवार को मौके से गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य फरार आरोपी गोपाल पनिका को साइबर सेल द्वारा मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन करते हुए जीपीएम पुलिस को गांजा परिवहन के बैकवर्ड लिंक सप्लायर ओड़िशा बौध जिला निवासी अजीत राणा का पता चला जो सक्रिय रूप से सोनपुर ओडिशा के इलाके में गांजा बेच रहा था। जिसके बाद जीपीएम पुलिस की टीम ओडिशा के जिला बौध निवासी अजीत राणा को साइबर सेल और थाना गौरेला की संयुक्त टीम ने उसके गांव में दबिश देकर सिलेतपाड़ा जिला बौध ओडिशा से गिरफ्तार किया है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के कहा है। गांजा तस्करों के बैकवर्ड लिंक को ट्रेस कर पुलिस ने नक्सल प्रभावित गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और आरोपियों के संपत्तियों का चिन्हांकन भी किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के द्वारा उक्त गिरफ्तारी के लिए ओडिशा गई टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet