LATEST NEWS

’50 फीसदी आरक्षण की सीमा हटाएंगे’, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में MVA का घोषणा-पत्र

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘आज हम महाराष्ट्र चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। महाराष्ट्र का चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। अगर महाराष्ट्र में हम महा विकास अघाड़ी की सरकार लाएंगे तभी हम यहां एक स्थिर, अच्छा सुशासन दे पाएंगे।’ महाविकास अघाड़ी ने अपने घोषणा पत्र को ‘महाराष्ट्र नामा’ शीर्षक दिया। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत, एनसीपी एसपी नेता सुप्रिया सुले, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सहित कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए हमारे पास पांच स्तंभ हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और लोक कल्याण पर आधारित हैं।’ घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘बेरोजगार युवाओं को 4000 रुपये मासिक वजीफा दिया जाएगा। 25 लाख रुपये की हमारी स्वास्थ्य बीमा योजना राजस्थान में अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई थी और इसे महाराष्ट्र में भी लागू किया जाएगा। हम मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराने का वादा करते हैं। हमने जाति जनगणना करने का फैसला किया है और हम तमिलनाडु की तरह आरक्षण पर 50% की सीमा को हटा देंगे।’ महा विकास अघाड़ी की पांच गारंटी उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने पांच गारंटी देने का वादा किया है। इसके मुताबिक पहली गारंटी में महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये और सभी महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का वादा शामिल है। दूसरी गारंटी समानता की है। इसके तहत जातीय जनगणना कराई जाएगी और 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को भी हटाया जाएगा। तीसरी गारंटी के तहत कुटुंब रक्षा योजना है, जिसमें 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त दवाएं देने का वादा है। कृषि समृद्धि योजना के तहत किसानों को तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ, समय पर कर्ज चुकाने पर पचास हजार की प्रोत्साहन राशि देने का भी वादा किया गया है। वहीं युवाओं को वचन में बेरोजगारों को हर महीने चार हजार रुपये की मदद देने का वादा किया गया है। ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के नारे पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे के नारे पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘इससे उनका क्या मतलब है? आप किसको काटेंगे? इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश को एकजुट रखने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। यह योगी जी का नारा है। मोदी जी कहते हैं कि एक हैं तो सुरक्षित हैं। मुझे नहीं पता कि कौन सा नारा काम करेगा, लेकिन आप उन लोगों में से हैं, जिन्होंने हमें आजादी दिलवाने वालों को मार डाला।’

करण जौहर ने बताया कब नहीं मांगनी चाहिए माफी

मुंबई, जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक और होस्ट करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने माफी न मांगने का ‘मंत्र’ दिया है। बताया है कि किस परिस्थिति में माफी नहीं मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में करण जौहर ने लिखा “कभी भी अलग तरह से सोचने, गहराई से महसूस करने या किसी को बिना शर्त प्यार करने के लिए माफी नहीं मांगनी चाहिए।“ इससे पहले करण ने एक पोस्ट में लिखा “आप जैसे हैं वैसे ही रहें, लेकिन तब तक नहीं जब तक आप यह पता नहीं लगा लेते कि यह क्या बकवास है।“ इससे पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट में अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दी थी। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा “हमारे पास दो चांद हैं जो किसी अन्य जैसी गहरी और भावुक प्रेम कहानी लाने के लिए तैयार हैं! प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है। “चांद मेरा दिल” फिल्म है जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य हैं जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अनन्या के साथ फिल्म में तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन शानदार रहा और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। इसके बाद अनन्या ने “लाइगर”, “कहां खो गए हम”, “ड्रीम गर्ल 2” के साथ मनोरंजक फिल्म पति पत्नी और वो भी की थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। वहीं, अभिनेता लक्ष्य “किल” में नजर आए थे।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ के हाल ही के एपिसोड में सुधा मूर्ति पति नारायण मूर्ति के साथ पहुंची

नई दिल्ली ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ के हाल ही के एपिसोड में सुधा मूर्ति पति नारायण मूर्ति के साथ पहुंची थीं। यहां सुधा और नारायण मूर्ति ने जहां अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए। पर इसी बीच सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा की क्लास भी लगा दी क्योंकि कॉमेडियन ने उनसे झूठ बोला था। सुधा मूर्ति ने नारायण मूर्ति संग शादी के कई दिलचस्प किस्से शेयर किए, और कई विषयों पर बात भी की। उन्हीं में से एक विषय था कि शादी के बाद पुरुषों का कुकिंग सीखना और साफ-सफाई करना कितना जरूरी है। लड़कों के खाना बनाने को लेकर बोलीं सुधा मूर्ति सुधा मूर्ति ने कहा, ‘सभी लड़कों और पुरुषों को खाना बनाना सीखना चाहिए ताकि वो अपनी पत्नियों की मदद कर सकें। उन्हें भी मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए।’ कपिल ने यह कहकर सुधा मूर्ति को इम्प्रैस करने की कोशिश की कि एपिसोड की शूटिंग के लिए आने से पहले उन्होंने बर्तन धोए थे। सुधा मूर्ति बोलीं- मुझसे पंग नहीं लेना कपिल ने कहा, ‘मैंने सुबह ही बर्तन धोए थे।’ यह सुनकर सभी लोग हंस पड़े। पर सुधा मूर्ति ने कपिल को रंगे हाथ पकड़ लिया। वह कपिल से बोलीं, ‘मुझे अपने हाथ दिखाओ।’ तो कपिल ने यह कहकर सुधा मूर्ति का ध्यान भटकाने की कोशिश की कि वह अपने हाथ धोकर आए हैं। तब सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा से कहा, ‘अगर बर्तन धोकर आए होते तो हाथ की रेखाएं कुछ अलग तरह की होतीं। लेकिन तुम्हारे हाथ की रेखाएं अच्छी हैं। कुछ नहीं किया है। मेरे से पंगा नहीं लेना।’ सुधा मूर्ति बोलीं- मेरी कुकिंग अच्छी नहीं इसके बाद सुधा मूर्ति ने खुलासा किया कि वह बहुत ही बुरी कुक हैं। वह बोलीं, ‘मैं कुकिंग में एक्सपर्ट नहीं हूं। मैं ऐसे रिस्क नहीं लेती। मुझे पता है कि उन्हें क्या चाहिए। उन्हें खाने का बिल्कुल भी शौक नहीं है और यह मेरे लिए फायदे की बात है। आप इनका वजन देखिए, मेरी कुकिंग की वजह से कितने पतले हो गए हैं।’

‘हम हिजबुल्ला के खिलाफ हैं, लेबनान के नहीं’, इस्राइल ने लेबनानी झंडा जलाने पर की सैनिकों की आलोचना

यरुशलम. बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, इस्राइली सेना ने शनिवार को सैनिकों के एक समूह पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समूह ने दक्षिणी लेबनान में लेबनानी झंडा जलाया, जहां वे ईरान समर्थित समूह हिजबुल्ला से लड़ रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सेना ने इसकी आलोचनी की। वीडियो में इस्राइल की वर्दी पहने करीब आधा दर्जन लोग धार्मिक नारा लगाते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनमें से एक लाइटर से झंडे में आग लगा रहा है। हमारी जंग आंतकवादी हिजबुल्ला के खिलाफ: अद्रेई सेना के प्रवक्ता अविचय अद्रेई ने कहा, ‘हम दक्षिणी लेबनान में कुछ सैनिकों द्वारा लेबनानी झंडे को जलाने के कृत्य को आदेशों का उल्लंघन, रक्षा बलों के मूल्यों के साथ असंगत तथा लेबनान में हमारी सैन्य गतिविधियों के लक्ष्यों के साथ गलत संरेखण के रूप में देखते हैं। हमारी जंग आंतकवादी हिजबुल्ला के खिलाफ है, जो पंथ, विचारधारा या पहचान में कभी भी सही मायने में लेबनानी नहीं रहा है।’ प्रतिबंध का कोई उल्लेख नहीं सोशल मीडिया पर दी गई प्रतिक्रिया में सैनिकों के खिलाफ किसी भी संभावित प्रतिबंध का उल्लेख नहीं किया गया था। हालांकि, एक वीडियो को जारी किया गया था, जिसमें कथित तौर पर हिजबुल्ला के एक आतंकवादी ने लेबनान के झंडे को फाड़कर उसकी जगह समूह का बैनर लगा दिया था। “”#هام منذ بدء الحرب على حزب الله، قلناها بوضوح: حربنا ليست ضد الشعب اللبناني، بل ضد من ينتهك أرض لبنان، ويحرق سيادته، ويدنس رموزه.     حربنا ضد حزب الله الإرهابي، الذي لم يكن يومًا لبنانيًا لا في العقيدة، ولا الفكر، ولا الهوية. ومن هنا، نعتبر قيام بعض الجنود على حرق العلم اللبناني في… pic.twitter.com/A1KtAcyOcn— افيخاي ادرعي”” – (@AvichayAdraee) November 9, 2024

ऊंट सजाने की हुई प्रतियोगिता, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में दुल्हन की तरह सजे रेगिस्तान के जहाज

अजमेर. देसी-विदेशी संस्कृति में अपनी अलग पहचान रखने वाला अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। मेले में आए सैलानियों के लिए पर्यटन विभाग और अजमेर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मेले के दूसरे दिन आज मेला मैदान में ऊंट सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अजमेर समेत राजस्थान से आए ऊंट पालक अपने ऊंटों को दुल्हनों की तरह सजाकर प्रतियोगिता मे शामिल हुए। दुल्हन की तरह सजे ऊंटों देखने के लिए मेला मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं विदेशी सैलानी भी ऊंटों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखाई दिए। ऊंट प्रतियोगिता में सीकर के शिशुपाल का पहला स्थान रहा, तो वहीं सीकर के ही विजेंद्र सिंह का दूसरा और पुष्कर के अशोक टांक का तीसरा स्थान रहा। ऊंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीकर के शिशुपाल ने बताया कि उन्होंने अपने ऊंट को बहुत ही सुंदर दुल्हन की तरह सजाया था और वे हर साल इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आते हैं। इस बार वे प्रथम आए हैं, जिसकी उन्हें अलग ही खुशी है। अन्य प्रतिभागियों ने किया हंगामा ऊंट सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों ने निर्णायकों के निर्णय को गलत बताते हुए मेला मैदान में हंगामा किया। पुष्कर के ऊंट पालक राजू सिंह रावत ने बताया कि उसके ऊंट का शृंगार बहुत अच्छा था लेकिन उसके बावजूद उसे पुरस्कार नहीं दिया गया। उन्होंने निर्णायक मंडल पर पैसे लेकर अपना फैसला देने का आरोप लगाया।

नवंबर माह की शुरुआत भले गर्म, लेकिन अंत में चरम पर होगी ठंड: मौसम विभाग

भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं, जहां दिन के समय गर्मी लग रही है तो रात के समय हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है. मौसम का अनुमान है कि 15 नवंबर से सर्दी में इजाफा होगा, जबकि महीने के आखिरी दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 दिन बाद यानी 15 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा. इसके बाद दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होना शुरू हो जाएगी. दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी तो वहीं रात के तापमान में भी कमी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में भी ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे लच रहा है. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया तो राजगढ़, भोपाल, सीहोर, मंडला, मलाजखंड, टीकमगढ़, रायसेन, नौगांव, रीवा और धार में भी पारा 17 डिग्री से नीचे रहा. पचमढ़ी की सबसे ठंडी रात मध्य प्रदेश के पचमढ़ी की सबसे ठंडी रातें हैं. शुक्रवार-शनिवार की रात पचमढ़ी में रात का तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शाजापुर 13.7, अमरकंटक 13.9, भोपाल 15.2, राजगढ़ 15.2, मंडला 15.2, सीहोर 15.5, मलाजखंड 15.7, टीकमगढ़ 15.9, रायसेन 16.0, नौगांव 16.5, रीवा 16.6 एवं धार का न्यूनतम तापमान 16.6 दर्ज किया गया. माह के अंत में पड़ेगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीने में ट्रेंड ही रहा है कि 15 नवंबर तक सर्दी धीरे-धीरे पड़ना शुरू होती है, जबकि माह के अंतिम दिनों सर्दी पूरी तरह से अपने शबाब पर आ जाती है. मौसम विभाग के अनुसार माह के आखिरी दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, जिस तरह इस बार अच्छी बारिश हुई, ठीक वैसे ही इस बार सर्दी भी तेज पड़ने के आसार है.

मछली पकड़ते समय मौत, राजस्थान-सवाई माधोपुर की बनास नदी में डूबे चाचा-भतीजा

सवाई माधोपुर. जिले के मलारना स्टेशन निवासी दो लोग बनास नदी में मछली पकड़ते हुए गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव निकाल लिए हैं। बताया जा रहा है कि कल दोपहर सलीम तथा उसका भतीजा अयान मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे लेकिन रात 9 बजे तक भी घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, तब बनास नदी के किनारे उनकी चप्पल  तथा साइकिल मौके पर मिली। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना जिला प्रशासन को भी दी। साथ ही अपने स्तर पर भी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह की कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी। सवेरे भी परिजनों ने मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस भी मय जाप्ते के मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिस पर बनास नदी में लगभग 500 मीटर दूर दोनों के शव पुलिस को मिल गए, जिन्हें परिजनों की सहायता से नदी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक मछली बेचने का काम किया करते थे, जिसके चलते रोजाना नदी पर मछली पकड़ने आते थे लेकिन अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई।

राहुल गांधी 100 करोड़ रुपये खर्च करके चुनाव में पार्टी को 100 सीट भी नहीं मिल रही तो ये उपलब्धि नहीं दुर्भाग्य है: संजय निरुपम

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. संजय निरुपम ने कहा, “कांग्रेस का पतन तो होना ही है. अगर राहुल गांधी 100 करोड़ रुपये खर्च करके पूरे देश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव में पार्टी को 100 सीट भी नहीं मिल रही तो ये कांग्रेस की उपलब्धि नहीं दुर्भाग्य है.” एबीपी न्यूज के सवाल अगर शिवसेना टूटी हुई नहीं होती और इसका नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर रहे होते तो क्या संजय निरुपम वापस से शिवसेना में आते? इसका जवाब देते हुए संजय निरुपम ने कहा, “मुझे कांग्रेस छोड़ने की जरूरत ही नहीं पड़ती. साल 2019 में जब शिवसेना और कांग्रेस का गठबंधन हुआ तो पूरे देश में अकेला मैं था जिसने विरोध किया. मैंने मुखर होकर कहा था कि ये गठबंधन सही नहीं है. इसमें कांग्रेस और शिवसेना दोनों का नुकसान होगा. आखिर कांग्रेस का पतन हुआ.” उन्होंने कहा, “हालांकि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कुछ सीटें बढ़ीं, लेकिन वो सीटें कांग्रेस के प्रताप से नहीं बढ़ी है. दरअसल, इस बार प्रचार छोटा था, बीजेपी का चुनाव प्रचार भी लो मूड में था, पीएम मोदी के खिलाफ फेक नैरेटिव चलाया गया और अल्पसंख्यक समाज ने इस बार जैसे वोट दिया वो पहले कभी नहीं हुआ था, लेकिन हमेशा वैसा ही वातावरण होगा ये जरूरी नहीं है. महाराष्ट्र और हरियाणा में लोकसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी ने अपने आप को सुधारने का जबरदस्त प्रयास किया, जिसके नतीजे दिख रहे हैं.” कांग्रेस का पतन तो होना ही है- संजय निरुपम वहीं आगे एक सवाल का जवाब देते हुए संजय निरुपम ने कहा, “अगर राहुल गांधी 100 करोड़ रुपये खर्च करके पूरे देश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान चार हजार किलोमीटर पैदल चलते हैं और कहते हैं कि करोड़ों लोगों से उन्होंने सीधे बात की. इसके बावजूद अगर लोकसभा चुनाव में पार्टी को 100 सीट भी नहीं मिल रही तो ये कांग्रेस की उपलब्धि नहीं दुर्भाग्य है.” उन्होंने कहा, “इसके साथ ही कांग्रेस के नेताओं की कर्महीनता है, कि दो बार लगातार लोकसभा चुनाव हारने के बाद जब तीसरी बार हारते हैं तो चाहते हैं आपको नेता प्रतिपक्ष मिले. तीसरी बार भी आप विपक्ष में बैठने पर जश्न मना रहे हैं, दिवाली मना रहे हैं, फटाखे फोड़ हैं तो ये आपकी कर्महीनता है. इसे मैं कांग्रेस की उपलब्धि नहीं बोलूंगा. बस कांग्रेस के पतन की जो स्पीड थी वो थोड़ा स्लो हो गई है, लेकिन कांग्रेस का पतन तो होना ही है. कांग्रेस की अब कभी वापसी नहीं हो सकती है.”

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक ही दिन शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए BMC को आवेदन दिया, होंगे आमने-सामने

महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक ही दिन शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए BMC को आवेदन दिया है. हालांकि, अभी तक बीएमसी ने ठाकरे भाइयों को रैली की परमिशन नहीं दी है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आमने-सामने हैं. ऐसे में अब मुंबई के शिवजी पार्क में एक ही दिन रैली करने को लेकर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे चीफ राज ठाकरे के बीच ठन गई है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने आगामी 17 नवंबर को शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए बीएमसी को आवेदन दिया है. हालांकि, अभी तक बीएमसी ने ठाकरे भाइयों को रैली की परमिशन नहीं दी है. बता दें, 18 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने का आखिरी दिन है. ऐसे में ठाकरे बंधु 17 नवंबर को शिवाजी पार्क में रैली कर आखिरी बार जनता को साधने की कोशिश करेंगे. वहीं 17 नवंबर को बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि भी है, इसलिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना रैली शिवाजी पार्क में ही करना चाहती है.

विशेष अभियानों ने स्क्रैप के निपटान के जरिए 2,364 करोड़ रुपये का राजस्व पैदा किया है, पीएम मोदी ने की सराहना

नई दिल्ली कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 31 अक्टूबर, 2024 को समाप्त हुए विशेष अभियान 4.0 के कार्यान्वयन चरण के सफल समापन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 2021-24 तक चलाए गए विशेष अभियानों ने स्क्रैप के निपटान के जरिए 2,364 करोड़ रुपये का राजस्व पैदा किया है। पीएम मोदी ने भी इन नतीजों की सराहना की है। जितेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष अभियान 4.0 स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए देश का सबसे बड़ा अभियान था और इसने कई बेहतरीन प्रथाएं और उपलब्धियां देखी हैं। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों से प्रेरित होकर, स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए ‘विशेष अभियान 4.0’ में संतृप्ति दृष्टिकोण को अपनाया गया और देश के दूरदराज के हिस्सों में 5.97 लाख से अधिक कार्यालयों को कवर किया गया। जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए भी जानकारी दी, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, विशेष अभियान 4.0, जो कि अपने प्रकार का भारत का सबसे बड़ा अभियान है, ने कई महत्वपूर्ण परिणाम हासिल किए हैं। 2021 से कबाड़ को हटाकर राज्य कोष में लगभग 2,364 करोड़ रुपये जोड़े गए हैं।” पीएम मोदी ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “सही प्रबंधन और सक्रिय कदमों पर ध्यान देकर इस प्रयास ने बेहतरीन नतीजे हासिल किए हैं। यह दिखाता है कि मिलकर किए गए प्रयास स्थायी परिणाम दे सकते हैं, जिससे साफ-सफाई और आर्थिक बचत दोनों को बढ़ावा मिलता है।” जितेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष अभियान 4.0 ने 2-31 अक्टूबर, 2024 की अवधि में 650 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया। विशेष अभियान 4.0 के तहत 5.97 लाख से अधिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और इसके परिणामस्वरूप कार्यालय उपयोग के लिए 190 लाख वर्ग फुट जगह खाली हुई। हर साल के साथ विशेष अभियान का आकार और पैमाना बढ़ता जा रहा है। विशेष अभियान 4.0 की समीक्षा कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और केन्द्र सरकार के सचिवों द्वारा की गई और इन्होंने कार्यान्वयन के मामले में नेतृत्व और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पोर्टल पर मंत्रालयों द्वारा रिपोर्ट किये गए अभियान के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान के परिणाम निम्नलिखित हैं: स्वच्छता अभियान स्थल (लाख में)- 5.97 अर्जित राजस्व (करोड़ रुपए में)- 650.10 मुक्त स्थान (लाख वर्ग फीट)- 190 रिकॉर्ड प्रबंधन फाइलों की समीक्षा की गई (भौतिक फाइलें + ई-फाइलें) (लाखों में)- 45.10 रिकॉर्ड प्रबंधन (भौतिक फाइलें हटाई गईं + ई-फाइलें बंद की गईं) (लाखों में)- 25.19 लोक शिकायतें + निपटाई गई अपीलें (लाखों में)- 5.55

तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में एक महीने के बच्चे को मां ने सड़क पर फेंका

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बहिगाव और गुडरीपारा के बीच सड़क पर बीती रात एक मासूम बच्चा सड़क पर मिला। जिसे देखने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित हॉस्पिटल तक पहुंचाया। वही बच्चे के परिजनों को खोजने में पुलिस जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शनिवार की रात को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि बहिगांव और गुडरीपारा के बीच सड़क पर एक नवजात लड़के को सड़क किनारे फेंक कर परिजन भाग गए हैं। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच बच्चे को पहले हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां बच्चा अभी पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्चा अभी पूरी तरह से ठीक है। वहीं, परिजनों के खोजबीन में जुट गई है।

थाईलैंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर बने अभिनेता सोनू सूद, बोले- उत्साहित हूं

मुंबई, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार और आम लोगों के बीच ‘मसीहा’ नाम से प्रसिद्ध सोनू सूद के खाते में एक और उपलब्धि आई है। उन्हें थाइलैंड सरकार ने ये सम्मान दिया है। उन्हें थाइलैंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो वाली न्यूज पेपर की एक कटिंग शेयर कर सोनू सूद ने कैप्शन में दिल की बात लिखी। अभिनेता ने लिखा “थाईलैंड में पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इसे विनम्रता से स्वीकार करता हूं।“ यही नहीं अभिनेता ने बताया कि फैमिली के साथ पहली विदेश यात्रा थाइलैंड की ही थी। सूद ने लिखा “मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा मेरे परिवार के साथ इस खूबसूरत देश में थी और अपनी नई भूमिका को लेकर खासा उत्साहित हूं। खुश हूं कि इस देश के रोमांचकरी लोकेशन्स और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में सलाह देने का मौका मिला है।” अभिनेता ने पोस्ट के अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए लिखा “आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।“ इस बीच सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता एक्शन एंटरटेनर “फतेह” में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ “किक” अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कुछ एक्शन सीक्वेंस भी दिखाए जाएंगे, जिन्हें हॉलीवुड स्टंट विशेषज्ञ ली व्हिटेकर की देखरेख में किया गया है। सोनू सूद हिंदी के साथ ही तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी शानदार काम कर चुके हैं। सोनू को दर्शक उनकी कई फिल्मों में निभाए गए नकारात्मक भूमिका को भी काफी पसंद किए। साल 2009 में रिलीज हुई ‘अरुंधति’ में सूद को सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार दिया गया। यही नहीं सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग में भी सूद खलनायक की धांसू भूमिका निभा चुके हैं। दबंग 2010 में आई थी, जिसके लिए उन्हें आईफा पुरस्कार से नवाजा गया। सोनू सूद सोशल वर्कर भी हैं, उन्होंने कोविड-19 के दौरान लोगों की काफी मदद की और उन्हें कई तरह से लाभ पहुंचाया। सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री को युवा, अथाडु, आशिक बनाया आपने, जोधा अकबर, शूटआउट एट वडाला जैसी बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्में दे चुके हैं। आर राजकुमार, हैप्पी न्यू ईयर में भी काम किया है। अभिनेता और सोशल वर्कर सोनू सूद ने जुलाई 2016 में प्रोडक्शन हाउस शक्ति सागर प्रोडक्शंस की स्थापना की।

हैवान पिता ने ढाई साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, वजह जान कर रह जाएंगे दंग

मुंबई मुंबई में एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी ढाई साल की बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी. 24 वर्षीय आरोपी इस बच्ची का सौतेला पिता है. यह घटना मानखुर्द इलाके के अन्नाभाऊ साठे नगर में हुई है. मानखुर्द पुलिस ने हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने उसे तीन दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.  मानखुर्द पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था. इसके बाद इस महिला ने आरोपी व्यक्ति से शादी कर ली थी. यह शादी छह महीने पहले ही हुई थी. दोनों अन्नाभाऊ साठे नगर इलाके में रहते थे. पत्नी की गैरमौजूदगी में की बच्ची की हत्या पुलिस के मुताबिक आरोपी टेम्पो चालक है जबकि बच्ची की मां दूसरों के घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है. अभी तक की पुलिस पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि सौतेली बेटी होने की वजह से वह उसे पसंद नहीं करता था. पत्नी की गैरमौजूदगी में 8 नवंबर की रात को उसने बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. महिला काम के सिलसिले में घर से बाहर थी. जब घर लौटी तो बेटी को मरा हुआ पाया और उसने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर हुआ नाराज, कर दी हत्या महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब वह टेम्पो चलाकर घर लौटता था तो उसकी सौतेली बेटी रोती थी, और आरोपी को ही घर पर बेटी को संभालना होता था और इसी सब से परेशान हो गया था.रोज की तरह 8 नवंबर की रात भी उसे गुस्सा आया और उसने हाथ और लात से उसकी पिटाई कर दी. बच्ची को देखकर हैरान रह गई मां पीड़ित की मां जब घर पहुंची तो उसे लगा कि बेटी सोई हुई है. बेटी को जब आवाज देकर उठाया तो वह नहीं उठी तो उसे शक हुआ. जिसके बाद वह उसे नजदीकी हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने चेक करते ही उसे मृत घोषित कर दिया. 

महाराष्ट्र में जातिगत राजनीति के पीछे शरद पवार ही हैं. इतना ही नहीं, राज ठाकरे ने बोला तीखा हमला

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जातिगत राजनीति के पीछे शरद पवार ही हैं. इतना ही नहीं, राज ठाकरे ने शरद पवार पर राजनीतिक लाभ के लिए 1999 से महाराष्ट्र में जाति की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महज 10 दिन बचे हैं. इस बीच राज ठाकरे ने पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जातिवादी राजनीति के नए संस्करण में मराठा अब ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के खिलाफ खड़े हैं. उन्होंने कहा, ‘‘शरद पवार ने महाराष्ट्र में जाति की राजनीति शुरू की. राजनीतिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैलाई गई. पहले ब्राह्मणों और मराठा समुदाय के बीच जातिगत तनाव पैदा किया गया. अब मराठा समुदायों और ओबीसी के बीच जातिवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है.” ‘शरद पवार ने किया जाति-पाति का जहर घोलने का काम’ मनसे चीफ राज ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच कहा कि राज्य को आज जाति-पाति में उलझा दिया गया है. महाराष्ट्र के पास महान नेताओं और साधु-संतों की विरासत है, लेकिन मौजूदा समय में एक ऐसा संत है, जिसने जाति-पाति का जहर घोलने का काम किया है. वह संत और कोई नहीं बल्कि शरद पवार हैं. इतना ही नहीं, राज ठाकरे ने जनता से कहा कि जाति में न उलझते हुए सोच समझ कर वोट करें, यह महाराष्ट्र के विकास के लिए बहुत जरूरी है. लाडली बहन योजना का भी किया जिक्र मनसे प्रमुख ने कहा कि लाडली बहन योजना महायुति सरकार ने शुरू की है, जिसका फायदा कुछ महिलाओं को मिला है. हालांकि, कुछ महिलाएं इस योजना से अब भी वंचित हैं. महिलाओं को मुफ्त में कुछ देने के बजाय उनको काम देकर मजबूत करने पर जोर देना चाहिए.

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें रोहित एंड कंपनी के लिए कई सरप्राइज पैकेज हैं, जो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चुनी टीम में दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनमें से एक का टेस्ट डेब्यू होना तय माना जा रहा है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम का ऐलान किया है। नाथन मैक्स्वीनी और जोश इंगलिस को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। 13 सदस्यीय टीम में ये दोनों ही नए चेहरे हैं। कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के साथ तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे जबकि तेज गेंदबाजों में स्कॉट बोलैंड टीम में जगह बना पाने में कामयाब रहे हैं। 25 साल के बल्लेबाज नाथन मैक्स्वीनी ओपनिंग की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। उनके चुने जाने की पूरी उम्मीद थी, उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ दूसरे दावेदारों के मुकाबले कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन किया था। नाथन लियोन टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिन विकल्प हैं, जबकि मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ी अन्य स्पिन गेंदबाजी विकल्प के रूप में टीम में मौजूद हैं। एलेक्स कैरी पहली पसंद के विकेटकीपर बने हुए हैं और दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड में बल्ले से भी शानदार फॉर्म में हैं, जहां वह वर्तमान में छह पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक के साथ रन-चार्ट में शीर्ष पर हैं। जोश इंग्लिस का चयन सिर्फ बैकअप विकेटकीपर के तौर पर नहीं, बल्कि रिजर्व बल्लेबाज के तौर पर किया गया है, क्योंकि उनकी दोहरी क्षमताएं उन्हें एक्स-फैक्टर बनाती हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में भी रन बनाए हैं, और वर्तमान में शील्ड सीजन में वह शानदार फॉर्म में हैं। पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम : पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैक्स्वीनी, जोश इंग्लिस, जॉश हेजलवुड  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet