LATEST NEWS

जबरवान के जंगल में चल रही मुठभेड़, सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर संभाग की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में कहा, ‘बारामूला के रामपोरा सोपोर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया। तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई।’ पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। हालांकि, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया है। उन्होंने बताया कि मारे गए दहशतगर्द और उसके संगठन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। दूसरी ओर, श्रीनगर के बाहरी इलाके में जबरवान वन क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ दाचीगाम और निशात क्षेत्र के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कठुआ में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा गौरतलब है कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे कठुआ में सेना प्रमुख का दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद निरोधक अभियान तेज हो गए हैं। यहां गुरुवार को किश्तवाड़ जिले में हुए हमले में आतंकवादियों ने 2 ग्राम रक्षा गार्ड का अपहरण करने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। एडीजीपीआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कठुआ, जम्मू कश्मीर में तैनात राइजिंग स्टार कोर की अग्रिम इकाइयों का दौरा किया। उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। सेना प्रमुख ने सैनिकों से भी बातचीत की और उनके पेशेवर रवैये व कर्तव्य के प्रति समर्पण के उच्च मानकों की सराहना की।’

डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया फैसले लेने में कैसा होता है प्रेशर- जजों पर केवल राजनीतिक दबाव नहीं

नई दिल्ली जजों के ऊपर केवल राजनीतिक दबाव ही नहीं होता है। उनके ऊपर निजी हित समूहों का भी दबाव होता है। यह बात रिटायर्ड सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कही। उन्होंने कहाकि यह सोशल मीडिया का सहारा लेकर माहौल बनाते हैं। वह ऐसा प्रचारित करते हैं जिससे जज के ऊपर किसी खास तरह का फैसला करने का दबाव बन जाए। डीवाई चंद्रचूड़ ने कहाकि यहां तक इस तरह से दबाव बनाने के लिए ट्रोलिंग की जाती है। सोशल मीडिया के जरिए हमले किए जाते हैं। डीवाई चंद्रचूड़ ने यह भी कहाकि न्याय व्यवस्था की आजादी को मापने का सिर्फ यह पैमाना नहीं होना चाहिए कि कितने फैसले सरकार के खिलाफ दिए गए। वह एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने वाले पूर्व सीजेआई ने इस दौरान अपने फैसलों पर भी बात की। उन्होंने कहाकि मुझे लगता है कि मैंने एक बैलेंस बनाने की कोशिश की है। डीवाई चंद्रचूड़ ने कहाकि मैंने हमेशा फैसले किसी खास विचार से प्रभावित होकर नहीं, बल्कि अपनी न्यायिक समझ के आधार पर ही दिया है। इस मौके पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने यह भी कहाकि हालांकि सीजेआई और सभी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को प्रशासनिक पक्ष में सरकार के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने ज्यूडिशियल इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी फंड्स को लेकर किए गए अपने सुधारों को याद किया। इसके अलावा सरकारों से राय लेने में कोर्ट और एग्जीक्यूटिव्स के बीच मतभेदों को सुलझाने में अहम होता है। पूर्व सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम और सरकार के बीच उपजे मतभेद का हवाला दिया जो कई बार सुर्खियों में रहा। हालांकि उन्होंने यह भी कहाकि सभी मतभेद सुलझाए भी नहीं जा सकते। उन्होंने कहाकि इसका सबसे अच्छा उदाहरण है कि सरकार अभी भी वकील सौरभ किरपाल को हाई कोर्ट का जज बनाने को राजी नहीं है। डीवाई चंद्रचूड़ ने कहाकि किसी जज की सेक्सुअलिटी या उसके पार्टनर का विदेशी नागरिक होना उसके फैसलों पर असर नहीं डाल सकता। इसके साथ ही उन्होंने फैसलों में स्पष्टता की भी बात की। पूर्व सीजेआई ने कहाकि खराब ढंग से लिखे गए फैसले न्याय की आस रखने वालों को निराश करते हैं।

भारतीय महिला ने खरीदा FRIENDS फेम मैथ्‍यू पेरी का आलीशान घर

लॉस एंजिलिस अमेरिकी एक्‍टर मैथ्‍यू पेरी अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते साल अक्‍टूबर में लॉस एंजिलिस के घर में हॉट टब में वह बेसुध पाए गए थे, जिसके बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोष‍ित कर दिया। 54 साल के मैथ्‍यू ने टीवी शो FRIENDS में चैंडलर बिंग का किरदार निभाया था। एक ऐसा रोल, जो आज भी होठों पर मुस्‍कान ला देता है। भारत में भी मैथ्‍यू की खूब पॉपुलैरिटी रही है। अब ताजा खबर ये है कि लॉस एंजिलिस के जिस घर में मैथ्‍यू पेरी की मौत हुई थी, उसे एक भारतीय ने ही खरीद लिया है। इस आलीशान घर की नई तस्‍वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें खरीदने के बाद पूजा और हवन करवाया गया है। रियल एस्टेट डवलपर और फिल्म मेकर अनीता वर्मा-ललियन ने इस साल अक्टूबर में मैथ्यू पेरी का पैसिफिक पैलिसेड्स स्‍थ‍ित यह आलीशान घर खरीदा है। अनीता ने इंस्टाग्राम पर इस घर की शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। बताया जाता है कि अनीता ने इस घर के लिए 8.55 मिलियन डॉलर यानी करीब 72 करोड़ रुपये में इसे खरीदा है। ‘जिस पल घर देखा, मुझे इससे प्‍यार हो गया’ अनीता ने लिखा है, ‘हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने इस महीने की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में एक घर खरीदा है! हमारे एजेंट ने कहा कि उनके पास एक अद्भुत ‘ऑफ-मार्केट’ प्रॉपर्टी है। जिस पल मैं घर में दाखिल हुई, मुझे इसकी खूबियों से प्यार हो गया। खासकर घर से प्रशांत महासागर का नजारा यह एहसास दिलाता है कि असल में यह ‘एक’ ऐसी चीज है, जिसे खरीदना चाहिए।’ मैथ्‍यू पेरी नहीं, इस कारण खरीदा घर अनीता ने अपने इस नए घर में हिंदुस्‍तानी सभ्‍यता के मुताबिक, पूजा और हवन करवाया है। वह इस बात पर खास जोर देती हैं कि इस घर को खरीदने का उनका फैसला, इसकी खूबसूरती है। उन्‍हें इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि इसका पिछला मालिक कौन था। अनीता ने कहा- पूजा और हवन हमारी प्रथा है अनीता ने पोस्‍ट में आगे लिखा है, ‘एक रियल एस्टेट डवलपर के तौर पर मेरा मानना है कि हर प्रॉपर्टी का एक इतिहास होता है, लेकिन हर घर में एक एनर्जी भी होती है, जो उसका मालिक उसमें लाता है। मैं हिंदू हूं और जब भी आप कोई नया घर खरीदते हैं तो आशीर्वाद और प्रार्थना करना एक प्रथा है। हम बहुत भाग्यशाली थे कि एरिजोना से हमारे पंडितजी आशीर्वाद देने के लिए घर आए। हमने इस घर के पिछले मालिक के जीवन के सकारात्मक पहलुओं, उनकी प्रतिभा और लोगों को उनके द्वारा दी गई खुशी का सम्मान किया।’

ट्रंप इस राज्य और उसके 11 चुनावी वोटों को रिपब्लिकन की झोली में डालने में कामयाब रहे

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप कमाल करते दिख रहे हैं। उन्होंने एरिजोना में भी जीत हासिल कर ली। इस तरह 5 नवंबर को हुए चुनावों में सभी 7 स्विंग राज्यों में रिपब्लिकन ने विजय परचम लहरा दिया है। ट्रंप इस राज्य और उसके 11 चुनावी वोटों को रिपब्लिकन की झोली में डालने में कामयाब रहे। साल 2020 में डेमोक्रेटिक लीडर जो बाइडन की जीत के बाद भी उन्होंने अबकी बार यह कर दिखाया। 70 बरसों के बाद एरिजोना जीतने वाले बाइडन दूसरे डेमोक्रेट बने थे। ताजा आंकड़ों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप को अब तक 312 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं। ये व्हाइट हाउस की दौड़ जीतने के लिए जरूरी 270 से कहीं अधिक हैं। साल 2016 में जब ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीता तो उन्हें 304 चुनावी वोट मिले थे। अमेरिकी मीडिया 50 राज्यों में आधे से अधिक में ट्रंप को विजेता घोषित कर चुकी है। इनमें जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन के स्विंग राज्य शामिल हैं, जिनमें से सभी ने पिछले चुनाव में डेमोक्रेटिक वोट दिया था। उन्होंने उत्तरी कैरोलिना और नेवादा के में भी जीत हासिल की है। नेवादा में भी ट्रंप ने लहराया विजय का परचम डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को नेवादा राज्य में विजय का परचम लहराया। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के बाद से पहली बार यह राज्य और इसके 6 इलेक्टोरल वोट रिपब्लिकन पार्टी के पास लौटे हैं। इससे पहले 2004 में बुश ने इस राज्य से जीत हासिल की थी। ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी रहीं कमला हैरिस ने इस साल राज्य में कई बार प्रचार किया। नेवादा की ज्यादातर काउंटी ग्रामीण हैं और इसने 2020 में ट्रंप के लिए भारी मतदान किया था। मगर, डेमोक्रेट जो बाइडन ने उस समय दो सबसे घनी आबादी वाली काउंटी वैशू और क्लार्क से जीत हासिल की थी। एसोसिएटेड प्रेस ने ट्रंप के विजयी होने की जानकारी दी।

मध्य प्रदेश में बंदियों को अब जेलों में मिलेगा दूध, दही और सलाद भी, नए साल से लागू हो सकती है व्यवस्था

भोपाल मध्य प्रदेश की जेलों में बंदियों को अब दूध, दही, छाछ और सलाद भी मिल सकेगा। एक जनवरी 2025 से प्रभावी होने जा रहे ‘मध्य प्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह अधिनियम’ में इसका प्रविधान किया जा रहा है। बंदियों को मिलेगा बेहतर भोजन वित्त विभाग इस प्रस्ताव का परीक्षण कर रहा है। शासन से अनुमति मिलने के बाद अधिनियम प्रभावी होने के साथ ही खान-पान की व्यवस्थाएं और बेहतर हो जाएंगी। जेल में बंदी टीबी के मरीजों को पहले की तरह अंडा भी दिया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय त्योहार और सप्ताहांत में मिष्ठान्न देने की व्यवस्था भी जारी रहेगी। पुराने कानून में व्यापक बदलाव अंग्रेजों के जमाने में बंदियों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता था, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्हीं के जमाने का (वर्ष 1894) कानून भी अभी तक चलन में है। अब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जेलों में सुधारात्मक सेवाएं बढ़ाने के प्रयास में हैं। इसी कड़ी में पुराने कानून को बदला जा रहा है। प्रदेश में नए अधिनियम में लगभग एक हजार तरह के नियम शामिल किए गए हैं। प्रदेश में 45 हजार बंदी उल्लेखनीय है कि प्रदेश की जेलों में लगभग 45 हजार बंदी हैं। खतरनाक बंदियों को अलग अंडा सेल में रखा जा रहा है, लेकिन अब इसे नियम में भी उल्लेखित किया जाएगा। इसके साथ ही पुराने कई प्रविधान हटा दिए गए हैं, जो अब अप्रासंगिक हो गए हैं। जेल में खाना बनाने के लिए बंदियों को उनकी रुचि के अनुसार लगाया जाएगा। इस पर कोई बंदी आपत्ति नहीं कर सकेगा। अधिकारियों का कहना है के मप्र संभवत: पहला राज्य बन सकता है, जहां जेलों में बंदियों को दूध, दही और छाछ दिया जाएगा। बंदियों के खानपान की व्यवस्था बेहतर करने के लिए नियमों में कई प्रविधान किए जा रहे हैं। वित्त विभाग इसका अध्ययन कर रहा है कि खर्च कितना आएगा। सहमति मिलने पर व्यवस्था लागू होगी। – जीपी सिंह, जेल महानिदेशक, मप्र  

किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू, 2 ग्रामीणों के हत्या में शामिल थे यही दहशतगर्द

किश्तवाड़ किश्तवाड़ में दो विलेज डिफेंस गार्ड्स की अगवा कर हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई थी. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में 3 से 4 आतंकवादी छिपे हैं. यह आतंकियों का वही ग्रुप है जिसने दो निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर दी थी. विलेज डिफेंस गार्ड्स को अगवा कर मारा इससे पहले किश्तवाड़ में गुरुवार (7 नवंबर 2024) को दो विलेज डिफेंस गार्ड्स की अगवा कर हत्या कर दी गयी थी. मृतकों की पहचान नसीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई थी. दोनों का शव 12 घंटे के गहन तलाशी अभियान के बाद शुक्रवार को कुंतवाड़ा जंगल के अंदर एक नाले के पास मिला. शवों का पोस्टमार्टम किया गया तो इस बात की पुष्टि हुई कि उनके सिर में पीछे से गोली मारी गई थी. अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी और उनके हाथ उनकी पीठ पर बंधे हुए थे. घटना के बाद सेना ने बढ़ाई घेराबंदी लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस घटना पर विरोध प्रदर्शन किया था. जम्मू में पाकिस्तान से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात ग्राम रक्षा गार्ड रोजाना की तरह सुरक्षा बलों के साथ ड्यूटी करते हैं. इस घटना के बाद थलसेना की व्हाइट नाइट कोर के कमांडर ने हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए जारी अभियानों की समीक्षा की. इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आतंकवादियों की तलाश के लिए सेना की ओर से घेराबंदी बढ़ाने के लिए शनिवार (9 नवंबर 2024) को इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था. मृतक नजीर अहमद के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी के अलावा एक दिव्यांग भाई है, जबकि कुलदीप कुमार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है. जब दोनों अपने मवेशियों को चराने के लिए वन क्षेत्र में गए तभी आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाया.

‘फासीवादियों को रैली की इजाजत नहीं’, हसीना की आवामी लीग पर भड़की बांग्लादेश सरकार

ढाका. बांग्लादेश की सियासी गलियारों में लगातार हलचल मची हुई है। अब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश से भागने के तीन महीने बाद उनकी पार्टी अवामी लीग ने रविवार को ढाका में मौजूदा सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन रैली का आह्वान किया। इस पर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार भड़क उठी और आवामी लीग को ‘फासीवादी’ करार देते हुए बांग्लादेश में रैली की इजाजत देने से इनकार कर दिया। दरअसल, अगस्त में छात्रों के विद्रोह के बाद से अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों का सामना करते हुए पूर्ववर्ती सत्तारूढ़ पार्टी अपने अधिकांश शीर्ष नेतृत्व के जेल में या निर्वासन में रहने के कारण फिर से संगठित होने और अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही है। इसी के चलते पार्टी ने रविवार यानी 10 नवंबर को ढाका में विरोध मार्च का आह्वान किया। क्या बोली अंतरिम सरकार? सरकार ने कहा कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को रविवार को प्रस्तावित रैली को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर शनिवार को कहा कि अंतरिम सरकार देश में किसी भी तरह की हिंसा या कानून व्यवस्था को भंग करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी। एजेंसियों की सख्ती का करना पड़ेगा सामना आलम ने कहा कि अवामी लीग अपने मौजूदा स्वरूप में एक फासीवादी पार्टी है। किसी भी सूरत में इस फासीवादी पार्टी को बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति रैली, सभा और जुलूस आयोजित करने की कोशिश करेगा, उसे कानून लागू करने वाली एजेंसियों की पूरी सख्ती का सामना करना पड़ेगा। आलम का यह बयान अवामी लीग की ओर से उस आह्वान के बाद आया, जिसमें पार्टी समर्थकों से रविवार को गुलिस्तान में शहीद नूर हुसैन छत्तर या जीरो पॉइंट पर ‘कुशासन’ के खिलाफ विरोध के लिए एकत्र होने का आग्रह किया गया है। यह कदम पिछले महीने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार द्वारा छात्र संघ की छात्र शाखा पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया गया है। पांच अगस्त को हसीना को छोड़ना पड़ा था देश हसीना अपनी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर छात्र नेतृत्व वाले विद्रोह के बीच पांच अगस्त को भारत चली गई थीं। उनके भारत जाने के बाद अवामी लीग द्वारा रैली का यह पहला आह्वान है। अवामी लीग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि रविवार को देशभर में जमीनी स्तर पर रैलियां आयोजित करें। विरोध स्थल ‘शहीद नूर हुसैन छत्तर’ ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि यहीं पर 10 नवंबर, 1987 को तत्कालीन सैन्य तानाशाह जनरल एचएम इरशाद के निरंकुश शासन के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान अवामी लीग के युवा नेता नूर हुसैन की हत्या कर दी गई थी।

सरकारी अस्पताल में लगी आग, अस्पताल परिसर के बाहर लगा कचरे का ढेर

   बम्होरी कलां, अब व्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बमोरी कला में लापरवाही के चलते सालों से अस्पताल के पीछे  बाहर पडे कचरे  में आग लगने से अस्पताल के स्टोर रूम में रखी दबाए वैक्सीन और फ्रिज खराब होने की बात कर्मचारी कह रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी अभी आग लगने के बाद जांच होने के बताने की बात कह रहे हैं, और उनका कहना है कि  विभाग को लाखों रुपए की जनहानी हुई है, यह अभी कुछ कह पाना मुश्किल है, बताते चलें कि पलेरा विकास खंड के बम्होरी कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  लगी भीषण आग शनिवार की सुबह तीन चार बजे के दरमियान लगी जो स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग के पीछे कचरा सालों से पड़ा हुआ है , जिसमें अज्ञात कारण के आग लगी, आग इतनी तेज थी कि वहां पर अस्पताल में आग प्रवेश कर गई और वहां से अंदर पहुंच गई जिससे वहां की सुरक्षा व्यवस्था की न केवल पोल खुल गई और वहां पर सरकारी दवाईयां और फ्रिज में आग़ की लपटें पहुंच गई लेकिन अस्पताल में  कोई भी कर्मचारी वार्ड बाय, या जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे जबकि यहां पर दो वार्ड बाय नियुक्त हैं और एक भी ड्यूटी पर नहीं आते यहां तक की दर्शन भी नहीं होते हैं यहां पर वरिष्ठ अधिकारियो का संरक्षण है, जिससे यहां पर कर्मचारियों की अवस्थाये देखी जा रही है यहां पर सिर्फ उपस्थित एक एएनएम नर्स  सावित्री चढ़ार  ने मोहल्ला वासियों को सूचना एवं अधिकारियों को भी फोन लगाया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया, मोहल्ला वासियों ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से आग पर काबू पाने के लिए अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और आग पर काबू पाया गया जिसमें लाखों की वैक्सीन फ्रिज वगैरा रखी थी जिसमें कितना नुकसान हुआ अभी इसका पता नहीं लगाया जा सकता है यह कहना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों  ने कहा कि इसकी अभी जांच की जा रही है, जांच के बाद पता लगेगा कि कितने का नुकसान हुआं है, गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी कलां में पदस्थ डाक्टर अजय गुप्ता पलेरा विकास में बीएमओ का प्रभार  है जिससे वह बम्होरी कलां की जगह पलेरा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने बाद लगभग 11 बजे पलेरा बीएमओ अजय  गुप्ता बम्होरी कलां आए और उनके द्वारा आग लगने की घटना की जानकारी थाना बम्होरी कलां पुलिस को दी गई और निरीक्षण कर देखा कि यहां पर अस्पताल परिसर और बिल्डिंग के आगे पीछे कचरे के ढेर लगे हुए हैं, क्योंकि यहां पर साफ सफाई होती ही नहीं है जिसका मुख्य कारण यह भी है कि यहां पर पदस्थ अधिकारी कर्मचारी  मुख्यालय पर ही नहीं रहते है और ओपीडी में ड्यूटी पर बैठते नहीं है जिससे यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है और वहीं अस्पताल की अव्यवस्थाओं में भेंट चढ़कर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। क्या कहते अधिकारी इस संबंध में बीएमओ डॉ अजय गुप्ता से बात की गई है तो उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाओं को बनाने और आग लगने की घटना को लेकर अभी हम कुछ भी नहीं कह सकते हैं।

केबीसी शो की हाॅट सीट पर जाएंगे इंदौर के पार्थ

इंदौर इंदौर के होनहार किशोर पार्थ उपाध्याय चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति की हाॅट सीट तक पहुंचे और बढि़या खेले। उनका एपिसोड 14 नबंवर को प्रसारित सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। महावीर नगर निवासी पार्थ कक्षा नौवीं के छात्र है। केबीसी शो के लिए उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें देशभर से 20 बच्चों को चुना गया था। ऑडिशन के बाद दस बच्चों का चयन केबीसी शो के लिए हो सका। इसमें इंदौर के पार्थ भी शामिल थे। वे हाॅट सीट तक पहुंचे और महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का भी सामना किया। पार्थ करते है कि  अमिताभ से मिलने एक सपने जैसा था। उनका आकर्षक व्यक्तित्व सामने वाले को भी खुशियों से भर देता है। उनसे मिलना मेरे लिए यादगार पल है। चार घंटे चली शूटिंग केसीबी शो का एपिसोड मुबंई के स्टूडियो में हो चुकी है। चार घंटे तक एपिसोड की शूटिंग चली। यह शो 14 नवंबर को प्रसारित होगा। पार्थ के पिता अमित उपाध्याय बेटे का केबीसी के लिए चयन हमारे लिए दोहरी खुशी थी। बेटे को अमिताभ के सामने हाॅट सीट पर बैठे देखना हमारे लिए कभी न भूलने लायक पल थे। बेटे के कारण हम अमिताभ से भी मिल सके। इतनी उम्र के बावजूद उनका एनर्जी लेवल वाकई प्रेरणादायक है। वे छोटे से काम को भी अपनी मेहनत से बेहतर बनाने की हमेशा कोशिश करते है। शूटिंग के दौरान उनके चेहरे पर कभी थकान नहीं देखी। वे हमेशा मुस्कुराते रहते है। शूटिंग के बाद वे दर्शक दिर्घा के दर्शकों से भी बड़ी आत्मियता से मिलते है।

बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 28 यात्री घायल

बैतूल बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात तेज रफ्तार से जा रही एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। भौंरा धपाड़ा के पास हुए इस हादसे में बस में सवार 28 यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर एवं जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त बस में सवार सभी यात्री गहरी नींद में सोए हुए थे। जानकारी के अनुसार नागपुर-भोपाल फोरलेन हाईवे पर धपाड़ा जोड़ के पास अनियंत्रित होकर भोपाल ट्रैवल्स की बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। बस नागपुर से भोपाल की ओर जा रही थी। बस में 32 यात्री सवार थे, जिसमें से 28 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने का इंतजाम किया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया, जिसमें से आठ मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। क्रेन की मदद से हाईवे पर पलटी बस को मार्ग से हटाया गया।

जालंधर पंजाब में अपराध कर फरार आरोपियों को थाना बिजावर एवं कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर जालंधर कमिश्नरेट के डिवीजन क्रमांक 7 थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ एवं एकत्रित होकर संपत्ति को क्षति एवं मारपीट संबंधी अपराध पर थाना डिवीजन क्रमांक 7 जालंधर कमिश्नरेट में भारतीय न्याय संहिता की छेड़छाड़, बलवा सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पीड़ित को गंभीर चोटें थी, गंभीर चोट की धारा की भी बढ़ोत्तरी की गई थी। घटना के तीन आरोपी कस्बा बिजावर के निवासी थे, जालंधर कमिश्नरेट पंजाब पुलिस द्वारा छतरपुर पुलिस को सूचना दी गई। बिजावर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों संबंधित जानकारी एकत्र की। जालंधर पुलिस एवं थाना बिजावर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में सम्मिलित तीन आरोपी 1. सोहन अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार 2. चमन अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार 3. रजत अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 9 कस्बा बिजावर को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को जालंधर कमिश्नरेट पंजाब पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया। उक्त कार्यवाही एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक कमलजीत सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह , आरक्षक प्रीतम, अमित सिंह, अरुण सिंह, महिला आरक्षक वंदना एवं जालंधर कमिश्नरेट पंजाब पुलिस की भूमिका रही।

‘मेरा अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाने किया मजबूर’, महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक के बेटे का सनसनीखेज दावा

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मियां जारीं हैं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक अशोक पवार के बेटे ने कहा है कि उसका कथित तौर पर अपहरण हो गया था। पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की है और मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुणे की शिरुर सीट से विधायक अशोक पवार के बेटे रुशिराज पवार का कहना है कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया था और उससे 10 करोड़ रुपये मांगे थे। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने रुशिराज को मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा था कि कई लोग राकांपा-एसपी में शामिल होना चाहते हैं और इसलिए विधायक के बेटे को उनसे मिलना होगा। शिकायत के आधार पर दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, आरोपी इसके बाद रुशिराज को बाइक में बिठाकर एक बंगले में ले गए। उसे एक अज्ञात महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाने के लिए भी मजबूर किया गया। आरोपियों ने कथित तौर विधायक के बेटे से वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल न करने के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की। ‘अपहरण से छूटने के लिए रची कहानी’ रुशिराज की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, वह फिरौती की रकम जुटाने का झांसा देकर बंगले से बाहर निकला और वहां से भाग निकला। बाद में वह पुलिस के पास गया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर शिरुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुणे के एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

सोनिया ,शरद, उद्वव सभी को अपने बेटे-बेटियों कि चिन्ता, केवल मोदी जी को आपके बच्चो की चिंता : डॉ नरोत्तम मिश्रा

भोपाल/भंडारा(महाराष्ट्र) पूर्व गृह मंत्री व भंडारा-गोंदिया लोकसभा कलस्टर प्रभारी डॉ नरोत्तम मिश्रा के महराष्ट्र कि चर्चित साकोली विधानसभा में चुनाव प्रचार की कमान संभालते ही प्रचार में गर्मी आ गयी है।शनिवार को भाजपा प्रत्याशी अविनाश ब्राह्मणकर के समर्थन में डॉ मिश्रा ने कई जनसभाओं व बैठकों को संबोधित कर विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस, शिवसेना(उद्धव ठाकरे) ,एनसीपी(शरद पंवार) कि पार्टियों को एक परिवार की पार्टी बताते हुए कहा कि इन सबको केवल अपने बेटे बेटियों कि चिंता है ,उनको सत्ता दिलाने के लिए ही यह सब चुनाव लड़ रहे है। केवल भाजपा व मोदी जी ही है जिन्हें आपके बच्चों के भविष्य कि चिंता है।हम आपके लिए चुनाव मैदान में है।अब फैसला आप को करना है कि आप किसके साथ है। डॉ मिश्रा ने कहा कि आपने देखा होगा कि लगभग सभी  विपक्षी दलो के नेता  अपने बेटे बेटियों की चिंता करते है क्योंकि यह सब एक परिवार की पार्टिया है। हाल में ही हुए जम्मू कश्मीर चुनाव इसका ताजा उदाहरण है। वहां फारुख अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फेंस जीती तो  उन्होंने अपने बेटे उमर अब्दुला को मुख्यमंत्री बना दिया। इसी तरह सभी को केवल अपने बेटे बेटियों की ही चिंता है। सोनिया जी  को अपने बेटे राहुल की चिंता है। लालू  यादव को अपने बेटे तेजस्वी की चिंता है।मुलायम जी जब तक रहे अपने बेटे  अखिलेश की चिंता करते रहे और मौका मिला तो उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया। एम करुणानिधि जब तक रहे अपने बेटे इस्टालिन की चिंता करते रहे। आज उनका यही बेटा तमिलनाडू का मुख्यमंत्री है। डॉ मिश्रा ने कहा कि यहां भी यही होगा आपने शरद पवार की पार्टी एनसीपी को जिताया तो उनकी बेटी मुख्यमंत्री बनेगी उद्धव ठाकरे कि जी कि शिवसेना को जिताया तो अभी से सुन ले उद्धव जी या उनका बेटा अदित्य ठाकरे  ही मुख्यमंत्री बनेगा सोनिया जी की कांग्रेस को जिताया तो अघोषित रूप से उनके बेटे  राहुल गांधी ही सत्ता संभालेंगे । अब  आप बताइए आपके बेटे बेटियां कहा जायँगे। उनके भविष्य का क्या होगा। आप समझ ले केवल मोदी जी व भाजपा को ही आपके  बेटे बेटियों की चिंता है। देश का भविष्य केवल मोदी जी व भाजपा के हाथों में सुरक्षित है।अब फैसला आप को लेना है कि आप किसका साथ देंगे। सवाल देश व आपके बच्चो के भविष्य का है। डॉ मिश्रा ने कहा कि विपक्षी आप के बीच फिर भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे। राहुल बाबा फिर हाथों में सँविधान की किताब लेकर संविधान खतरे में है का झूठ का भ्रम फैलाएंगे।लेकिन आप को इन सबसे सावधान रहना है। बता दे कि महराष्ट्र चुनाव में साकोली विधानसभा चर्चित सीटों में एक है  क्योंकि यहां से महराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले चुनाव लड़ रहे है। यहां मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्री अविनाश आंनदरावजी ब्राह्मणकर , मा. हेमकृष्ण जी कापगते माजी आमदार, मा. सुनिलजी फुंडे जी अध्यक्ष बी.डी.सी, मा. शिवरामजी माजी अध्यक्ष, मा रेखाताई सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे ।

संकल्प संस्था द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह एक अभूतपूर्व और भव्य आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ

नई दिल्ली यह विशेष कार्यक्रम भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, आदरणीय जस्टिस श्री हेमंत गुप्ता साहब के निवास पर आयोजित किया गया, जहाँ समाज के विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर संकल्प संस्था के अध्यक्ष, आदरणीय डॉ. जी. प्रसन्ना कुमार साहब पूर्व आईएएस ने पूरे आदर और आत्मीयता के साथ श्री हरिशचंद्र अग्रवाल, श्रीमती बबीता अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, हेमकुमार गोयल, रजनी गोयल और यश गोयल का स्वागत किया। डॉ. प्रसन्ना कुमार साहब ने स्वामी विवेकानंद जी का चित्र और भगवान राम की पुस्तक भेंटस्वरूप प्रदान की, जो हमारे सनातन मूल्यों और संस्कृति का प्रतीक है। इस दीपावली मिलन समारोह ने समाज में एकता, सेवा और सद्भाव के संदेश को नई ऊर्जा दी, और हमारी परंपराओं के प्रति सम्मान और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र आदरणीय श्री संतोष तनेजा जी की उपस्थिति रही, जिनके प्रेरणादायक विचारों ने उपस्थित महानुभावों के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। श्री तनेजा जी की सेवा भावना और समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण ने इस आयोजन को एक उच्च प्रेरणा का स्रोत बना दिया, जो समाज के हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है। समारोह की शोभा में चार चाँद लगाने में अन्य सम्माननीय अतिथियों का भी विशेष योगदान रहा। श्री ओ.पी. गुप्ता जी, श्री लखन तिवारी जी और श्री अतुल मेहता जी जैसे विद्वान महानुभावों की उपस्थिति ने इस आयोजन को एक सफल और प्रेरणास्पद अनुभव में बदल दिया। इन सभी विभूतियों का आत्मीय सहयोग, समाज के प्रति उनकी निष्ठा और अनुकरणीय जीवनशैली ने समारोह में उपस्थित जनमानस को गहराई से प्रभावित किया। श्री हरिशचंद्र अग्रवाल जी का सहज और आत्मीय स्वभाव, श्रीमती बबीता अग्रवाल जी की ऊर्जावान उपस्थिति, आयुषी अग्रवाल जी का सकारात्मक दृष्टिकोण, श्री ओ.पी. गुप्ता जी की विद्वत्ता, श्री लखन तिवारी जी की विनम्रता, और श्री अतुल मेहता जी की नेतृत्व क्षमता ने सभी के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी। संकल्प संस्था का यह दीपावली मिलन समारोह केवल दीपों की जगमगाहट का पर्व नहीं था, बल्कि उन महान आत्माओं के उज्ज्वल विचारों और सेवा भावना से आलोकित था, जिन्होंने समाज के लिए सद्भाव, संस्कार और सेवा की एक अनमोल प्रेरणा दी। इस आयोजन ने समाज में एकता, सेवा और सकारात्मक मूल्यों के प्रसार के साथ नई ऊंचाई को स्पर्श किया। यह दीपावली मिलन समारोह, जिसमें संस्कार और संस्कृति का संगम हुआ, सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरा और एक नई रोशनी का संदेश फैलाया।”

सातों स्विंग स्टेट में जीत दर्ज कर रचा इतिहास, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने एरिजोना राज्य भी जीता

वॉशिंगटन. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी मतगणना जारी थी। इनमें से एक एरिजोना भी था। शनिवार को घोषित हुए नतीजों में डोनाल्ड ट्रम्प ने एरिजोना में भी जीत हासिल की। इसके साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में सातों स्विंग राज्यों में जीत दर्ज कर डोनाल्ड ट्रंप ने इतिहास रच दिया। इससे पहले साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी ने जो बाइडन के नेतृत्व में एरिजोना में जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार ट्रंप के नेतृत्व में रिपब्लिकन पार्टी ने इस राज्य की सभी 11 इलेक्टोरल वोट पर अपना कब्जा जमाया। एरिजोना राज्य रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ माना जाता है। साल 2020 में एरिजोना में जीत दर्ज करने वाले जो बाइडन बीते 70 वर्षों में सिर्फ दूसरे डेमोक्रेट नेता थे। अब 2024 में एक बार फिर से रिपब्लिकन पार्टी ने अपना गढ़ बचाने में सफलता हासिल की है। ट्रंप के खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं, इसके बावजूद उन्होंने 2016 के मुकाबले ज्यादा इलेक्टोरल वोट से राष्ट्रपति चुनाव जीता है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प को अब तक 312 इलेक्टोरल वोट मिले हैं, जो व्हाइट हाउस की दौड़ जीतने के लिए आवश्यक 270 से कहीं ज्यादा हैं। साल 2016 के चुनाव में ट्रंप को 304 इलेक्टोरल वोट मिले थे। सभी स्विंग राज्यों में ट्रंप को जिताया अमेरिकी मीडिया के अनुसार, जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन जैसे स्विंग राज्यों सहित 50 राज्यों में से आधे से अधिक में ट्रम्प को विजेता घोषित किया गया है। गौरतलब है कि इनमें से सभी ने पिछले चुनाव में डेमोक्रेटिकत पार्टी को वोट दिया था। ट्रंप ने स्विंग राज्यों उत्तरी कैरोलिना और नेवादा में भी जीत हासिल की। वहीं कमला हैरिस को अब तक 226 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। ट्रंप के जीत के साथ ही यह लगातार चौथी बार होगा, जब व्हाइट हाउस पर डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी का बारी-बारी से कब्जा होगा। 19वीं सदी के उत्तरार्ध के बाद यह पहली बार हो रहा है, जब अमेरिकी मतदाता हर चार साल के कार्यकाल के बाद दूसरी पार्टी की सरकार को सत्ता सौंप देते हैं। क्या होते हैं स्विंग स्टेट और क्यों हैं ये अहम अमेरिका में स्विंग स्टेट उन राज्यों को कहा जाता है, जहां पार्टियों का समर्थन बदलता रहता है। मतलब जहां अमेरिका के कई राज्यों में पहले से विभिन्न सर्वे में पता चल जाता है, कि इन राज्यों में किस पार्टी को जीत मिलेगी, वहीं कुछ राज्यों में बेहद कड़ा मुकाबला होता है और वहां किसी भी पार्टी का पलड़ा भारी हो सकता है। यही वजह है कि इन राज्यों को स्विंग स्टेट कहा जाता है और राष्ट्रपति चुनाव में किस उम्मीदवार को जीत मिलेगा, उसमें इन स्विंग स्टेट की अहम भूमिका होती है। 2024 के चुनाव में सात स्विंग स्टेट थे जिनमें पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, जॉर्जिया, विस्कॉन्सिन, उत्तरी कैरोलिना, नेवादा, एरिजोना का नाम शामिल रहा। अब चुनाव नतीजों में सातों स्विंग स्टेट में ट्रंप का जीतना ऐतिहासिक है। राष्ट्रपति चुनाव तीन प्रकार के राज्य तय करते हैं —  रेड स्टेट्स: रिपब्लिकन पार्टी 1980 के बाद से जीत रही है।  ब्लू स्टेट्स: 1992 से ही डेमोक्रेट्स का वर्चस्व रहा है।  स्विंग स्टेट: पूरी तरह से अलग नतीजे देते हैं। अक्सर इन राज्यों में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में कांटे की टक्कर होती है। यह राज्य ही चुनावी भाग्य का फैसला करते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet