LATEST NEWS

दिव्यांगों को लेपटॉप, मोटोराइज्ड ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण भी करेंगे वितरित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवम्बर को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, गैस रीफिल एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2 करोड़ 10 लाख हितग्राहियों के खातें में 1961 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। इसमें 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रूपये, 26 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर रीफिल की राशि 55 करोड़ रूपये और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की जायेगी। नेहरु स्टेडियम में  5  हजार से अधिक बालिकाओं के द्वारा तलवार चलाने के वर्ल्ड रेकार्ड बनाने का कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के ढ़क्कन वाला कुँआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लेपटॉप, मोट्रेट ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री आईटीसी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उनके द्वारा इंदौर जिले के  155  दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्रॉयसाइकल, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लेपटॉप, 6 दम्पतियों को मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवण यंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैशाखी और  कैलीपर्स प्रदान की जायेगी। साथ ही कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर तैयार किये गये दिव्यांगजनों को सशक्त पोर्टल के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में चयनित 5 दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौंपेंगे। इस कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिला एवं संभागीय अधिकारी वर्चुअल शामिल होंगे।

हृदयम एमपी पहल प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म के इको सिस्टम को विकसित करने का प्रयास-प्रमुख सचिव श्री शुक्ला

भोपाल प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि  “हृदयम एमपी” पहल प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म के इको सिस्टम को विकसित करने का प्रयास करेगी। यह एक एकीकृत प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित होगा जिस पर पर्यटन और वेलनेस और मेडिकल वैल्यू टूरिज्म के सभी स्टेक होल्डर्स समन्वित रूप से कार्य करेंगे। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में “हृदयम एमपी” पहल के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मेडिकल और वेलनेस चिकित्सा पद्धति के सभी संसाधनों को एकीकृत करते हुए प्रदेश में पर्यटन उत्पाद के रूप में विकसित करने के लिए “हृदयम एमपी” पहल कार्य करेगी। इस अवसर पर “हृदयम एमपी” का लोगो भी लॉन्च किया गया। एमपी टूरिज्म द्वारा फिक्की के सहयोग से वेलनेस और मेडिकल वैल्यू टूरिज्म पर आधारित कॉन्फ्रेंस को आयोजन किया गया था।   आयुक्त आयुष सुश्री सलोनी सिडाना ने कहा कि 2017 की नेशनल हेल्थ पॉलिसी में कैफेटेरिया एप्रोच का जिक्र किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रदेश में चिकित्सा में इंटीग्रेटेड एप्रोच को विकसित किया गया। प्रदेश में आयुष के तहत यूनानी, आयुर्वेद और होम्योपैथी सहित सभी पद्धति की चिकित्सा प्रदान की जा रही है। वेलनेस और मेडिकल टूरिज्म के लिए मध्यप्रदेश उपयुक्त हैं। फिक्की के आयुष कमेटी के चेयरमैन और श्री श्री तत्व के प्रबंध निदेशक श्री अरविंद वर्चस्वी, कैरियर ग्रुप के चेयरमैन श्री मनीष राजोरिया, फिक्की के वेलनेस टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन और आयुर्वेद माना हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री संजीव कुरूप, चिरायु ग्रुप के संस्थापक श्री अजय गोयनका ने प्रदेश में वेलनेस व मेडिकल टूरिज्म बढ़ाने की संभावनाओं पर बात कही। आयोजन में मंचासीन अतिथियों के साथ ही आयुष व आयुर्वेद चिकित्सक, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी, होटेलियर, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, पर्यटन और आयुष विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। “हृदयम एमपी” पहल के तहत, राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों में योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं ध्यान केंद्र स्थापित करने के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा। नीति निर्धारण कर शासन स्तर पर प्रोत्साहन देना, लैंड बैंक तैयार करना इत्यादि सुविधाएं दी जाएंगी। प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों जैसे जंगलों, पहाड़ों और जल स्रोतों का लाभ उठाकर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जो पर्यटकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखे। फिक्की के आयुष कमेटी के चेयरमैन और श्री श्री तत्व के प्रबंध निदेशक श्री अरविंद वर्चस्वी ने कहा कि कोविड के बाद आयुर्वेद और वेलनेस के प्रति रुझान बढ़ा है। यह सभी चिकित्सा देश में पुरातन काल से उपलब्ध है। इसके साथ ही इन चिकित्सा पद्धति का उचित मूल्य भी विदेश के लोगों को आकर्षित करता है।    कैरियर ग्रुप के चेयरमैन श्री मनीष राजोरिया ने कहा कि यूरोप, यूके और अमेरिका सहित अन्य देशों से भारत में मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहें हैं। उसका एक प्रमुख कारण सस्ता इलाज हैं। डेंटल इंप्लांट, ब्लड कैंसर का ट्रीटमेंट, ट्रॉमा, पोस्ट रेडियो थेरेपी जैसे ट्रीटमेंट कम दाम में प्रदेश में उपलब्ध है। साथ ही प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी अच्छी हो गई है। इस कारण प्रदेश मेडिकल टूरिज्म के लिए उपयुक्त है। फिक्की के वेलनेस टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन और आयुर्वेद मना हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री संजीव कुरूप ने कहा कि पर्यटकों के बीच मेडिकल वैल्यू टूरिज्म अधिक लोकप्रिय हो रहा हैं। मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ पर्यटन और पर्यटन के साथ वेलनेस और आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ लिया जा रहा है। प्रदेश में मेडिकल वैल्यू टूरिज्म की दिशा में किया जा रहा प्रयास प्रशंसनीय हैं। चिरायु ग्रुप के संस्थापक श्री अजय गोयनका ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म की संभावना असीमित है। यहां सभी प्रकार की चिकित्सा उचित दाम पर उपलब्ध है। अमेरिका में दंत चिकित्सा के लिए 3 से 6 महीने की वेटिंग रहती है। लेकिन प्रदेश में इस तरह की कोई वेटिंग नहीं और चिकित्सा का व्यय भी अमेरिका के मुकाबले बहुत कम है। इसी तरह की स्थिति हेयर ट्रांसप्लांट, फेशियल ट्रीटमेंट, हार्ट सर्जरी आदि में है।   दो विभिन्न सत्रों में हुई चर्चा “स्वास्थ्य और वैलनेस के लिए एकीकृत दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा का संचालन श्री प्रदीप करंबेलकर, एमडी, वीएएसपीएल इनिशिएटिव्स ने किया। पैनलिस्टों में श्री अरविंद वर्चस्वी ने कहा कि भोजन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मध्यप्रदेश आयुष आहार की अवधारणाओं से प्रेरणा ले सकता है। डॉ. उमेश शुक्ला, प्रिंसिपल, पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय महाविद्यालय ने कहा कि पीपीपी मॉडल से चिकित्सा सुविधाएं लाने के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। डॉ. अभिजीत देशमुख गैस्ट्रो लेप्रोस्कोपिक सर्जन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण के साथ डिजिटल एमपी प्लेटफॉर्म बनाया जाना चाहिए ताकि विभिन्न भाषाओं में वर्चुअल टूर किए जा सकें और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। एक अन्य पैनल चर्चा “वेलनेस और मेडिकल वैल्यू टूरिज्म का भविष्य” पर डॉ. प्रसन्ना काकुंजे, एमडी, काकुंजे आयुर्वेद वेलनेस ने कहा कि हम जेनेरेटिव एआई, मशीन लर्निंग, टेलीमेडिसिन की मदद से चिकित्सकों और सेवा प्रदाताओं का चयन कर वेलनेस सेंटर में उपचार की जानकारी जुटा सकते हैं। श्री हेमंत सिंह चौहान ने कहा कि आधार मजबूत होना चाहिए इससे लोग एमपी का दौरा न केवल एक बार बल्कि बार-बार करें।

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भाजपा का प्रदेश नेतृत्व ही कमान संभाल रहा वही कांग्रेस बुला रही बाहरी नेता

भोपाल मध्य प्रदेश में 13 नवंबर को होने वाले बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भाजपा का प्रदेश नेतृत्व ही कमान संभाल रहा है लेकिन कांग्रेस में इसका ठीक उल्टा हो रहा है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश के कांग्रेस नेताओं का आत्मविश्वास हिला हुआ है।आलाकमान भी उन पर पूरा भरोसा नहीं कर पा रहा इसलिए उपचुनाव में प्रचार के लिए बाहरी नेताओं को बुलाया गया है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विजयपुर में सभाएं की तो भरतपुर की सांसद संजना जाटव भी आने वाली हैं। वे एससी वर्ग के मतदाताओं को साधेंगी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित वरिष्ठ नेता भी प्रचार के लिए आ सकते हैं, ये सभी उपचुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों बड़े नेताओं में मात्र दिग्विजय सिंह और कमल नाथ ही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का चुनाव प्रचार कार्यक्रम तो बना था लेकिन ऐन वक्त पर निरस्त भी हो गया था। अन्य नेताओं का कद और प्रभाव उतना नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस को बाहरी नेताओं की मदद उपचुनाव में प्रचार के लिए लेनी पड़ रही है। अब तक उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां स्थानीय नेताओं के भरोसे ही चुनाव लड़ते रहे हैं।   इनके अलावा कांग्रेस में और कोई नेता इस कद का नहीं हैं जिसका व्यापक जनाधार हो। इसके विपरीत भाजपा में प्रदेश स्तर पर सक्रिय नेताओं की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित कई अन्य नेता प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा एससी वर्ग में लालसिंह आर्य, एसटी वर्ग में फग्गन सिंह कुलस्ते ऐसे नेता हैं, जो प्रदेश और बाहर भी जाने-पहचाने जाते हैं। सचिन पायलट गुर्जर समाज के बड़े नेता हैं। पूर्व सांसद ताराचंद पटेल की मूर्ति के अनावरण में आए थे तो हमने चुनाव में भी उनका कार्यक्रम बना दिया। जहां तक कमल नाथ के कार्यक्रम रद होने की बात है, तो उन्हें वायरल हो गया था इसलिए वे नहीं आए। – शैलेंद्र पटेल, बुधनी उपचुनाव प्रभारी, कांग्रेस यह दौर सोशल इंजीनियरिंग का है, उस लिहाज से हर राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों की सूची बनाकर नेताओं को आमंत्रित करता है। अन्य राज्यों के नेताओं को बुलाने की यही वजह है।- केके मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

पूर्व मंत्री चौबे बोले – ब्राह्मण समाज को अपने अस्तित्व की रक्षा और शोषण की लड़ाई के लिए एक होना आवश्यक

रायपुर वैसे तो विप्र सांस्कृतिक भवन में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज का दीपावली मिलन समारोह हर साल होता है पर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के बीच हुए मिलन समारोह पर सबकी नजर थी, क्योकि जहां वोट का जुगाड़ दिखता हो तो वहां कांग्रेस व भाजपा नेताओं का पहुंचना आम बात है जैसे कि शहर में आयोजित अन्य दीपावली मिलन समारोह में हो रहा है। यहां की खास बात ये रही कि अधिकांश कांग्रेस नेता मौजूद रहे, भाजपा नेताओं में सिवाय पार्षद मृत्युंजय दुबे के अन्य नहीं दिखे। ये अलग बात कि बाद में जाकर किसी ने उपस्थिति दिखा दी होगी। जहां सामाजिक एकता की बात मंच से आई वह यहीं पर नहीं दिख रहा था। इसकी चर्चा कार्यक्रम के बाद शहर में होते रही। दीपावली मिलन समारोह  के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि दीपावली किसानों का त्यौहार है और लगभग सभी ब्राह्मण किसान परिवार से हैं।  यहां की धरती, मिट्टी से जुड़े हम लोग अगर छत्तीसगढिया नहीं तो और कौन हो सकता है। आज ब्राह्मण समाज को अपने अस्तित्व की रक्षा और शोषण की लड़ाई के लिए एक होना आवश्यक हैं। इस अवसर पर कल्याण कृषक परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सामाजिक चुनौतियां का सामना करने के लिए ब्राह्मण समाज की एकता को आवश्यक बताया। अरुण शुक्ला, प्रदीप शर्मा, कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, पूर्व महापौर एवं वर्तमान में रायपुर नगर निगम पालिक के सभापति प्रमोद दुबे,शैलेशनितिन द्विेदी ने भी दीपावली मिलन समारोह को संबोधित किया और बधाई दी। योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने भी संबोधित किया। सर्व ब्राह्मण समाज को जोडने  वाले प्रमुख सूत्रधार अविनाश शुक्ला ने  सबके प्रति आभार प्रकट किया। अंत में आभार प्रदर्शन विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने किया । इस अवसर पर विभिन्न ब्राह्मण सामाजिक संगठन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या युवा व महिलाएं उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन

रायपुर उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया। पारण के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। छत्तीसगढ़ के घाटों पर तड़के से छठ व्रतियां पहुंचने लगीं थीं। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। राजधानी के विभिन्न घाटों में सुबह से परिवार सहित लोग पूजन के लिए पहुंचे हुए थे।  बता दें कि कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि नहाय खाय से लेकर सप्तमी तिथि उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक छठ पर्व मनाया जाता है। इस दौरान भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा अर्चना की जाती है। छठ पूजा खास तौर पर संतान की कामना और लंबी उम्र के लिए की जाती है। छठी मैया सूर्यदेव की बहन हैं और इस पर्व पर इन दोनों की ही पूजा अर्चना की जाती है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में सात्विक भोजन किया जाता है। 

बुरहानपुर में 3 थानों की पुलिस की कार्रवाई, बूचड़ खाने से 400 किलो Beef, काटे गए दो बैलों के अवशेष भी मिले

बुरहानपुर तीन थानों की पुलिस ने शुक्रवार सुबह शहर के आजाद नगर क्षेत्र स्थित एक कसाई खाने में छापा मार कर 400 किलो गोवंश का मांस जब्त किया है। सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में तड़के गणपति थाना, लालबाग और कोतवाली के करीब 25 अधिकारियों व जवानों ने कसाई खाने दबिश दी। छापे की खबर पहले ही गोवंशी का वध करने वालों की लग गई थी, जिसके चलते वे फरार हो गए थे। यह कसाई खाना अफजल कुरैशी का बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से काटे गए दो बैलों के अवशेष भी मिले हैं। पशु चिकित्सा विभाग ने जब्त मांस के सैंपल लिए हैं। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।   लगाई जाएगी रासुआ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि काफी समय से आजाद नगर में गोवंश को मारने कर, मांस बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर तड़के कार्रवाई की योजना बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के साथ ही रासुआ भी लगाई जाएगी। पशु बाजारों बाजारों से करते हैं खरीदी शहर के कसाई बोरगांव व सनावद में लगने वाले पशु बाजारों से कृषि के नाम पर गोवंशी की खरीदी करते हैं। बाद में उन्हें आजाद नगर के कसाई खानों में लाकर मार दिया जाता है। पशु बाजारों में गाय-बैल बेचने वाले व्यापारी और किसान क्रेता के किसान होने की पुष्टि तक नहीं करते। वहां से रात के अंधेरे में इन गोवंशों को कत्लखाने पहुंचाया जाता है।

जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई : सीएम योगी

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मोरना में विधानसभा उपचुनाव में मीरापुर सीट के अपने पक्ष के उम्मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। यह सपा का नया ब्रांड है। यह बेटी-बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा 2012 से 2107 के बीच में एक नारा चलता था। एक बार मैं मुजफ्फरनगर आया था, तब एक नौजवान भीड़ से कह रहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा। आज मैं कह सकता हूं, जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। इनके कारनामे अयोध्या और कन्नौज में देखने को मिले हैं। इनको लोकलाज नहीं है। बेटियों और बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं। इनके वास्तविक संस्कार देखने हैं तो सपा के सोशल मीडिया के हैंडल देखें, कितने घटिया स्तर की बातें करते हैं। यह सपा के चरित्र को दिखाता है। डबल इंजन की सरकार बेटी और बहन के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती के परिणाम आने वाले हैं। पहले जो उपेक्षित रहते थे। अब कोई दिक्कत नहीं है। बागपत, शामली, बुलंदशहर के लोगों को बड़े आराम से नौकरी मिल रही है। यहां के व्यापारियों की भी सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। बेटी-बहन का सम्मान करने वाले लोग चाहिए, भाजपा और रालोद आपको यह गांरटी देने आई है कि यह काम केवल हम करेंगे। हमारे आदर्श चौधरी चरण सिंह जी हैं, हमारे आदर्श धर्म सिंह कोतवाल जैसे महान क्रांतिकारी हैं, हमारे आदर्श भारत माता का वह लाल है, जो खुद को बलिदान कर रहा है। हम एक ही बात कहते हैं कि हर काम देश के नाम होना चाहिए, पीएम मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की योजना चलाई, ‘विकास सबका, सम्मान सबका, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।’ उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस में तलाक सा हो गया है। दोनों दलों के बीच खटपट हो गई है। लोकसभा चुनाव में लोगों को बरगलाया, जनता को गुमराह किया। गलत मार्ग पर ले जाने का प्रयास किया। अवसर है अब इस सपा का सफाचट करने का। सपा के यहां उम्मीदवार मुजफ्फरनगर दंगे के सरगना हैं। हथियारों का जखीरा मिला था। सपा के मुखिया उन दंगाइयों को सरकारी आवास पर सम्मानित करते थे। सपा की सरकार में पलायन का दंश देखा। व्यापारी उत्तर प्रदेश छोड़ने के लिए मजबूर था। आज बहन-बेटियों के सम्मान से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है। अब यूपी में दंगा नहीं हो रहा है, ना पलायन हो रहा है। जल्दी मुजफ्फरनगर को रैपिड ट्रेन का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 60 हजार पुलिस भर्ती का परिणाम आने वाला है, यहां का युवा खेलता है, जो पहले मेडल लाते थे, अब इन जिलों के युवा बड़ी संख्या में भर्ती होते हैं। खिलाड़ियों के लिए नई पॉलिसी बनाई गई है। जो हमारे लिए देश के लिए मेडल जीतते हैं, उन्हें हम मेडल भी देते हैं और रुपये भी। पिछले 7.5 साल से एनडीए की सरकार सत्ता में है। कोई बेटी-बहन के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। आरोपियों को पता है कि ऐसा करने की सजा क्या होगी। उन्हें पता है दंगों की कीमत क्या चुकानी पड़ेगी।

लड्डू बनाने में पशु चर्बी मामले में जनहित याचिका हुई ख़ारिज, भक्तों के बीच पैदा हुईं गंभीर चिंताएं

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपति मंदिर के लड्डू बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल की सीबीआई जांच का आग्रह करने वाली जनहित याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन ‘ग्लोबल पीस इनिशिएटिव’ के अध्यक्ष केए पॉल की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी। बेंच ने कहा, ‘आपके निवेदन के अनुसार हमें सभी मंदिरों, गुरुद्वारों आदि के लिए अलग व्यवस्था बनानी होगी। हम यह निर्देश नहीं दे सकते कि किसी विशेष धर्म के लिए एक अलग व्यवस्था बनाई जाए।’ पॉल ने अपनी याचिका में लड्डू प्रसादम की खरीद और निर्माण में भ्रष्टाचार व कुप्रबंधन के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से व्यापक जांच कराए जाने का आग्रह किया था। शीर्ष अदालत ने करोड़ों लोगों की भावनाओं को देखते हुए 4 अक्टूबर को तिरुपति लड्डू तैयार करने में पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों की जांच के लिए 5 सदस्यीय स्वतंत्र एसआईटी का गठन किया था। इसने स्पष्ट किया कि अदालत का इस्तेमाल ‘राजनीतिक युद्ध के मैदान’ के रूप में नहीं किया जा सकता। भक्तों के बीच पैदा हुईं गंभीर चिंताएं केए पॉल ने अपनी जनहित याचिका में कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की ओर से ‘लड्डू प्रसादम’ के निर्माण में मिलावटी घी सहित घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाए गए। इससे भक्तों के बीच गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं और प्रसाद की पवित्रता पर सवाल खड़ा हो गया है। टीटीडी बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने बीते दिनों बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के निवास तिरुमला में काम करने वाले सभी लोग हिंदू होने चाहिए। टीटीडी अध्यक्ष ने कहा कि वह आंध्र प्रदेश सरकार से बात करेंगे कि दूसरे धर्मों के कर्मचारियों के संबंध में क्या फैसला लिया जाए, क्या उन्हें अन्य सरकारी विभागों में भेजा जाना चाहिए या वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) दी जानी चाहिए।

आरोपी ने किया बड़ा खुलासा, बाबा सिद्दी की हत्या का ‘प्लान B’ भी तैयार था

नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दी की हत्या मामले में गिरफ्तार 23 साल के आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनकी हत्या के लिए प्लान बी भी तैयार किया गया था। 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कारवेनगर पुण के रहने वाले गौरव विलास को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह इस मामले से जुड़ा 16वां आरोपी है। जानकारी के मुताबिक वह वॉन्टेड आरोपी शुभम लोनकर और गिरफ्तार आरोपी राम कनौजियाके संपर्क में था। पुछाताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि गोली चलाने का अभ्यास करने के लिए वह झारखंड गया था। मास्टरमाइंड ने दोनों ही आरोपियों को झारखंड भेजा था। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गौरव और मोहोल 28 जुलाई को झारखंड गए थे और एक दिन उनकी ट्रेनिंग हुई थी। इसके बाद अगले ही दिन दोनों पुणे लौट आए। वे दोनों लोनकर के संपर्क में थे। झारखंड जाने से पहले गौरव ने अपने परिवार को बताया था कि वह एक दौस्त से मिलने उज्जैन जा रहा है। जांच में पता चला है कि बिश्नोई गैंग ने प्लान के तहत 6 शूटरों को हायर किया था। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि लोनकर ने उन्हें 25 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा दुबई की यात्रा, एक फ्लैट और गाड़ियों का भी लालच दिया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का भी इस हत्या में हाथ था। पिछळे ही महीने अनमोल को एनआईए ने अपनी वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है और 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। उसका नाम कई अन्य मामलों से भी जुड़ा हुआ है।

अनिल विज की फटकार के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने अंबाला छावनी बस अड्डे पर काफी सुधार किये

अंबाला पहले दिन ही अनिल विज परिवहन मंत्री बनने पर एक्शन मोड़ में दिखाई दिए थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री को बस अड्डे पर कई समस्याएं मिली थी। इन समस्याओं को देखकर मंत्री भड़क गए थे और अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई थी। परंतु अब अनिल विज की फटकार के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने अंबाला छावनी बस अड्डे पर काफी सुधार कर दिए हैं। अंबाला छावनी का बस अड्डा सबसे व्यस्त बस अड्डा है। बस अड्डे में काउंटर के पिलर पर बस के जाने की समय सारणी लिखवाई गई है। शौचालय और बस अड्डा परिसर में कई लाइटें और पंखे खराब पड़े थे। इन सभी को बदलकर चालू किया गया है। बस अड्डे के अंदर से लाल कुर्ती की ओर जाने वाला रास्ता कई सालों से खुला हुआ था। उसे अब बंद करवाया गया है जिससे अब वहां पर लाल कुर्ती के लोग गंदगी न फैंक सके। इस बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त SS बस अड्डा विजेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल विज पहले ही दिन परिवहन मंत्री बनने पर अंबाला कैंट बस स्टैंड पहुंचे थे और उन्हें बस स्टैंड पर कुछ कमियां मिली थी। जैसे गंदे शौचालय, पंखे, लाइटें खराब और साफ सफाई न होना, बस स्टैंड परिसर में बोर्ड फटा मिलना। यह सब कमियां पाई गई थी जिन कमियों को हमने दूर करने का प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे।

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के धुले में कहा-दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती

धुले जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर मचे कोहराम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में केवल बाबा साहेब अंबेडकर का ही संविधान चलेगा। दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी ब्लॉक वालों को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का मौका मिला, वो कश्मीर को लेकर फिर से नई साजिशें करने लगे हैं। दो- तीन दिन पहले आपने टीवी में देखा होगा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में क्या कुछ हुआ। कांग्रेस-एनसी गठबंधन ने वहां फिर से आर्टिकल 370 लागू करने का प्रस्ताव पारित किया है। क्या ये देश स्वीकार करेगा। कश्मीर को तोड़ने का कांग्रेस का ये कारनामा आपको मंजूर है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आर्टिकल 370 के समर्थन में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बैनर लहराए गए। जब भाजपा के विधायकों ने जी जान से उसका विरोध किया, उन्हें उठा-उठाकर के सदन के बाहर फेंक दिया गया। कांग्रेस और उनके सहयोगी की ये घिनौनी सच्चाई पूरे देश और महाराष्ट्र को समझनी होगी। कांग्रेस-एनसी गठबंधन एक तरफ जम्मू-कश्मीर से भारत के संविधान हटाने का प्रस्ताव पास करता है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब का संविधान नहीं चाहती है। कांग्रेस गठबंधन महाराष्ट्र में आकर संविधान की झूठी किताब लहराती है। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी वालों से कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान के एजेंडे को देश में बढ़ावा देने की कोशिश मत करो। कश्मीर को लेकर अलगावादियों की भाषा मत बोलो। याद रखो तुम्हारे मंसूबे कामयाब नहीं होंगे और जब तक मोदी पर जनता जर्नादन का आशीर्वाद है, कांग्रेस वाले कश्मीर में कुछ नहीं कर पाएंगे। कश्मीर पर केवल बाबा साहेब अंबेडकर का ही संविधान चलेगा। ये मोदी का फैसला है, दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय बाबा साहेब दलितों और वंचितों के लिए आरक्षण चाहते थे। लेकिन, नेहरू जी इस बात पर अड़े थे किसी भी कीमत पर दलितों, पिछड़ों और वंचितों को आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। बहुत मुश्किल से बाबा साहेब दलितों और आदिवासियों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर पाए थे। नेहरू जी के बाद इंदिरा जी आईं और उन्होंने भी आरक्षण के खिलाफ ऐसा ही रवैया जारी रखा था। ये लोग चाहते थे कि एससी, एसटी,ओबीसी हमेशा कमजोर रहे। इंदिरा जी के बाद राजीव गांधी ने भी ओबीसी आरक्षण का खुलकर विरोध किया था। ये लोग जानते थे कि एससी,एसटी और ओबीसी मजबूत हो गए तो उनकी राजनीति की दुकान का शटर गिर जाएगा। राजीव गांधी के बाद अब इस परिवार की चौथी पीढ़ी, इनका युवराज इसी खतरनाक भावना के साथ काम कर रहे हैं। कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा है, किसी भी तरह एससी, एसटी समाज की एकता को तोड़ें, ओबीसी समाज की एकता को चकनाचूर कर दें। कांग्रेस चाहती है कि एससी समाज अलग-अलग जातियों में बिखरा रहे, ताकि एससी समाज की सामूहिक शक्ति कमजोर पड़ जाए। कांग्रेस ओबीसी और एसटी समाज को भी अलग-अलग जातियों में बांटने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सौंपी घर की चाबी

बलौदाबाजार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बलौदाबाजार जिले में बीएड महाविद्यालय खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से 48 विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें से 16 कार्यों का भूमिपूजन 32 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से हुआ, जबकि 32 कार्यों का लोकार्पण 27 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सौंपी घर की चाबी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2100 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र और 51 हितग्राहियों को उनके नए घर की चाबी सौंपकर खुशी का इजहार किया। इसके अलावा, “हम होंगे कामयाब अभियान” के अंतर्गत 51 युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किए गए, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अहम कदम उठाए। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से भरे टुकनी और पर्रा भेंट कर उनकी कड़ी मेहनत और किसानों के हित में किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। प्रत्येक आवास के लिए दी जा रही 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, साथ ही मनरेगा से 90 दिन की मजदूरी के 21,870 रुपये और स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत कुल 32 करोड़ 31 लाख रुपये का भूमिपूजन किया गया, जिससे बलौदाबाजार में 2100 नए आवासों का निर्माण होगा। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक गुरू श्री खुशवंत साहेब भी मौजूद थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाया।

स्पा सैंटर की आड़ में जिस्फरोशी का चल रहा था धंधा, पुलिस ने 2 युवतियों सहित 7 काबू, मामला दर्ज, जांच शुरू

अमृतसर थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने रणजीत एवेन्यू डी ब्लॉक स्थित स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए 2 युवतियों सहित 7 काबू किया है। आरोपियों की पहचान ऋषभ, जसवंत सिंह, अमृतसरपाल सिंह, महक प्रीत सिंह, अमरपाल सिंह, जसप्रीत कौर व हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। फिलहाल इंस्पैक्टर सुमनप्रीत कौर की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के अधीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इंस्पैक्टर ने बताया कि इनपुट थी कि रणजीत एवेन्यू स्थित टैटू नेशन स्पा सैंटर में कुछ लोग वैश्यावृत्ति का धंधा चला रहे हैं और आने वाले ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। इस पर छापामारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई, ट्रंप की जीत से पाकिस्तान में मची हलचल

वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका में जीत के बाद पाकिस्तान की सरकार असमंजस में है। पाकिस्तान ने इस मौके पर गैर-हस्तक्षेप की नीति की वकालत करते हुए अमेरिका के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई, लेकिन इसके पीछे गहराई से छिपी चिंता भी नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए यह सवाल खड़ा हो गया है कि वह कैसे अमेरिका और चीन के बीच संतुलन बनाए रखेगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान अमेरिका संग अपने पुराने संबंधों को गैर-हस्तक्षेप पर आधारित रखना चाहता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ट्रंप के नेतृत्व में पाकिस्तान-अमेरिका संबंध और व्यापक एवं मजबूत होंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान और चीन के संबंध किसी अन्य देश से प्रभावित नहीं होंगे और इन्हें हर स्थिति में स्थिर और रणनीतिक बताया। ट्रंप की चीन विरोधी नीति पाकिस्तान के लिए चिंता का कारण पाकिस्तान और चीन के गहरे संबंध को देखते हुए, ट्रंप की वापसी से पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ गई हैं। ट्रंप प्रशासन के पिछले कार्यकाल में अमेरिका-चीन संबंध तनावपूर्ण रहे थे और ट्रंप ने बार-बार चीन को रणनीतिक प्रतिस्पर्धी बताया। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है कि वह अमेरिका और चीन के साथ संतुलन कैसे बनाए रखे। इमरान खान की रिहाई को लेकर ट्रंप की भूमिका इस बीच, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अमेरिकी विंग ने ट्रंप की जीत पर इमरान खान की रिहाई को लेकर भी उम्मीदें जताई हैं। पीटीआई के नेताओं का मानना है कि ट्रंप के प्रशासन से उन्हें इमरान खान की रिहाई में मदद मिल सकती है, जो इस समय जेल में हैं। हालांकि, मुमताज बलोच ने इन अटकलों को अफवाह करार दिया और कहा कि पाकिस्तान-अमेरिका संबंध आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित होंगे। ट्रंप की जीत से पाकिस्तान-चीन संबंधों पर असर? ट्रंप की चीन पर सख्त नीति और पाकिस्तान-चीन संबंधों की मजबूती को देखते हुए विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा। अमेरिका की ओर से चीन पर दबाव बनाए रखने का असर पाकिस्तान पर भी पड़ेगा क्योंकि वह अपनी आर्थिक और सैन्य सहायता का एक बड़ा हिस्सा चीन से प्राप्त करता है। ट्रंप की वापसी से पाकिस्तान के सामने कठिन कूटनीतिक चुनौतियां विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रंप की अमेरिका में वापसी से पाकिस्तान की विदेश नीति में कई चुनौतियां खड़ी होंगी। पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह चीन के साथ अपने संबंधों को बनाए रखते हुए अमेरिका के साथ कैसे घनिष्ठता स्थापित कर सकता है। वहीं, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टकराव के बीच पाकिस्तान के लिए किसी एक पक्ष का खुलकर समर्थन करना जोखिम भरा हो सकता है।

छठ पूजा पर वाहनों की पार्किंग को पर्ची काटी जा रही, पार्किंग वसूली अपनी मनमर्जी कर रहे, गरमाया माहौल

लुधियाना लुधियाना में सतलुज दरिया पर छठ पूजा पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा पर वाहनों की पार्किंग को लेकर सतलुज दरिया पर पर्ची काटी जा रही है।  इस दौरान पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जिसे लेकर लोगों में माहौल गरमा गया है। वाहन पार्क करने वाले मनोज कुमार यादव का कहना है कि पार्किंग पर्ची पर 10 रुपये लिखे हैं और उसे काटकर 50 रुपये की पर्ची थमा दी गई है। पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जो सरासर अन्याय है। यह सारा मामला कैमरे में कैद हो गया है। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet