LATEST NEWS

मंत्री जायसवाल बोले- इस बार भी प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा

रायपुर चुनाव की तारीख करीब आते-आते रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का सियासी माहौल गर्म होने लगा है. चुनाव को लेकर उत्साह से लबरेज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि 40 साल से दक्षिण में बीजेपी जीत रही है. बीजेपी को कोई डर नहीं है. इस बार भी बीजेपी प्रचंड मतों से जीतेगी. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में रायपुर दक्षिण में प्रचार के दौरान विधायक कवासी लखमा का डांस करते हुए वीडियो सामने आने पर कहा कि पारंपरिक त्योहार के समय नाच-गाना, उत्सव का माहौल है. कवासी लखमा अगर नाच रहे हैं तो कोई नई बात नहीं है, वह वैसे भी नाचते ही रहते हैं. वहीं एक वोट की अपील पर कांग्रेसियों के तंज पर मंत्री ने कहा कि वे इस बात को नहीं समझते कि एक वोट की कीमत क्या है. एक वोट से विधानसभा का विधायक तय होता है, एक वोट से सरकार बनती है, इसलिए बीजेपी एक वोट की अपील कर रही है, कांग्रेस चाहती है कि हमारी योजनाएं चल नहीं पाए, एक वोट के दम पर योजना चल सकती है. वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रायपुर दक्षिण में प्रचार करने के सवाल पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि चाहे सचिन पायलट दौरा करें, या कोई और करे. इससे बीजेपी को फर्क नहीं पड़ता.

कार ने खाई पलटी, मौसी ने भांजे को बाहर फेंककर बचाई जान

खरखौदा रविवार की देर रात को टायर फटने से कार ने कई पलटे खाए। कार सवार महिला ने मौत को सामने देख गोद में लिए छह माह के भांजे की जान बचाने को उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया। कई पलटे खाने के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इसे भगवान का चमत्कार ही कहा जाएगा कि सड़क पर गिरा बच्चा व कार सवार पति-पत्नी व बच्चे की मौसी सकुशल बच गए। मामूली चोटें आने पर परिवार को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां से उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे गई। महिला ने पूरी घटना एंबुलेंस चालक को बताई, इसके बाद परिवार गुरुग्राम के लिए रवाना हो गया। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा यह हादसा रविवार की रात को केएमपी एक्सप्रेस-वे पर साढ़े ग्यारह बजे हुआ। कार सवार एक परिवार जिसमें युवक, उसकी पत्नी, उसका छह माह का बेटा और उसकी साली उत्तराखंड से केएमपी होते हुए गुरुग्राम जा रहे थे। पिपली पहुंचने पर पर कार का टायर फट गया। इससे कार ने कई पलटे खाए।

विराट कोहली का जन्मदिन के अवसर पर अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की

नई दिल्ली अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, आज (5 नवंबर) विराट कोहली का जन्मदिन है। ऐसे में अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में विराट के साथ अकाय और वामिका भी नजर आ रहे हैं। यहां देखिए तीनों की मजेदार फोटो। अनुष्का का कैप्शन अनुष्का फोटो के कैप्शन में दिल और नजर वाला इमोजी लगाया है। कुछ लोग अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट कर विराट को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ अकाय और वामिका पर प्यार लुटा रहे हैं। एक ने लिखा, ‘किंग अपने प्रिंस और प्रिंसेस के साथ।’ दूसरे ने लिखा, ‘नजर न लगे।’ तीसरे ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय हीरो।’ चौथे ने लिखा, ‘वामिका कितनी बड़ी हो गई है।’ पांचवें ने लिखा, ‘बहुत समय से इस फोटो का इंतजार था।’ लंदन में हुआ था बेटे का जन्म बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। अनुष्का ने बेटी के जन्म के बाद उनका चेहरा न रिवील करने का निर्णय लिया। हालांकि, क्रिकेट मैदान में विराट को जब अनुष्का चीयर कर रही थीं तब उनकी बेटी का चेहरा कैमरे में कैद हो गया। ऐसे में जब अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं तब वह लंदन चली गईं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बेटे को लंदन में ही जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा।

जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान-पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी पर केस दर्ज

जयपुर. जल जीवन मिशन घोटाले में राजस्थान की राजनीति में एक फिर हलचल हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी और 22 अन्य अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है। यह केस एसीबी के एडिशनल एसपी बिशनाराम बिश्नोई की ओर से दर्ज किया गया है। इसमें महेश जोशी के साथ जल जीवन मिशन से जुड़े उच्चाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। एफआईआर में वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा, तत्कालीन मुख्य अभियंता आरके मीणा और दिनेश गोयल का नाम भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरुण श्रीवास्तव, रमेश चंद मीणा, परितोष गुप्ता, अधीक्षण अभियंता निरिल कुमार, विकास गुप्ता, महेंद्र प्रकाश सोनी, भगवान सहाय जाजू, जितेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, और पदमचंद जैन, संजय बड़ाया जैसे प्रमुख अधिकारी भी नामजद किए गए हैं। ACB का यह कदम राज्य में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते यह केस दर्ज किया गया है।

अटेली के पूर्व विधायक नरेश यादव का लम्बी बीमारी के बाद निधन

अटेली हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नरेश यादव का मंगलवार (5 नवंबर) को निधन हो गया। नरेश यादव 61 साल के थे। लंबे समय से पेट में इन्फेक्शन होने की वजह से उनका गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक के दोस्त राकेश प्रधान ने बताया कि आज 2 बजे के करीब उनके पैतृक गांव राताकलां में उनका अंतिम संस्कार होगा। नरेश यादव का जन्म 1 फरवरी 1963 को हुआ था। वह हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी थे। 2005 में उन्होंने कांग्रेस के राव नरेंद्र सिंह को हराकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। उनके साथी एडवोकेट मुकेश कुमार व टीलू सरपंच ने कहा कि नरेश यादव वैसे तो कांग्रेसी नेता थे, लेकिन उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में इनेलो बसपा प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल का साथ दिया था।  

सरकार ने विकीपीडिया से पूछा: आपको माध्यम के बजाय प्रकाशक क्यों न माना जाए

नई दिल्ली  केंद्र ने विकीपीडिया को पत्र लिखकर उसके द्वारा प्रदान की गई जानकारी में पूर्वाग्रह और अशुद्धियों का उल्लेख किया है तथा पूछा है कि उसे सूचना प्रदान करने वाले एक माध्यम के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र में कहा गया है, ऐसा विचार है कि एक छोटा समूह इसके पृष्ठों पर संपादकीय नियंत्रण रखता है। विकीपीडिया खुद को एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश के रूप में विज्ञापित करता है जहाँ हस्तियों, मुद्दों या विभिन्न विषयों पर स्वयंसेवक पेज बना या संपादित कर सकते हैं। जानकारी का यह लोकप्रिय ऑनलाइन स्रोत कथित तौर पर गलत एवं मानहानि युक्त सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर भारत में कानूनी मामलों में उलझा हुआ है।  

तखतपुर में कुकर फटने से रसोइया घायल

तखतपुर मिडिल स्कूल लमेर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूली बच्चों के लिए खाना बनाने के दौरान कुकर फट गई. इस हादसे में रसोइया तितरी बाई पटेल को गंभीर चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया. उप स्वास्थ्य केंद्र लमेर में डॉक्टर की लापरवाही भी सामने आई है. रसोइया को अस्पताल लाया गया तो ड्यूटी में तैनात डॉक्टर हॉस्पिटल से गायब थे. निरीक्षण में पहुंचे खंड चिकित्सा अधिकारी उमेश साहू ने घायल महिला का ईलाज किया. बीएमओ ने ड्यूटी से गायब दो RHO को जमकर फटकार लगाई और काम में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले 4 आरोपितों को 72 घंटे के अंदर पंजाब पुलिस ने दबोचा

लुधियाना शिव सेना (हिंद) के एक नेता के आवास पर पेट्रोल बम हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दो नवंबर को शिव सेना (हिंद) नेता हरकीरत सिंह खुराना के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया था। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। एक आरोपी अभी भी फरार मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनीष को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के विदेश स्थित कट्टर आतंकवादी हरजीत सिंह उर्फ ​​लाडी से निर्देश मिल रहे थे। बाकी तीन आरोपियों की पहचान रविंदरपाल सिंह, अमित और जसविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी लवप्रीत सिंह फरार है। पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को करना चाहते थे खराब चहल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी 16 अक्टूबर को शिव सेना (हिंद) नेता योगेश बख्शी के आवास पर पेट्रोल बम फेंकने में भी शामिल थे। कमिश्नर के मुताबिक इन घटनाओं के पीछे का मकसद पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना था। आरोपियों ने बख्शी और खुराना को निशाना बनाना चुना क्योंकि वे दोनों आतंकवाद के खिलाफ बहुत मुखर हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

बोरिंग मशीन के हाई टेंशन लाइन में छुबने से लगा करंट, राजस्थान-केकड़ी में तमिलनाडु के युवक की मौत

केकड़ी. रोजी रोटी की तलाश में तमिलनाडु प्रांत से केकड़ी आकर मजदूरी कर रहे एक युवक की 11 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। परिजनों से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर उसे उसके भाई के सुपुर्द किया जाएगा। केकड़ी शहर में सापण्दा रोड स्थित मंगल विहार कॉलोनी में सोमवार शाम को बोरवेल मशीन चलाते समय वहां से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से करंट की चपेट में आ जाने से एक 48 वर्षीय मजदूर मुरुगेसन पुत्र गणेशन की मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने मजदूर को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु प्रांत के ग्राम कोराकाडू पोस्ट पुलियार जिला पुदूकोट्टई निवासी 48 वर्षीय मुरूगेसन पुत्र गणेशन बोरवेल मशीन पर काम करता है। सोमवार को वह साथी मजदूरों के साथ केकड़ी की मंगल विहार कॉलोनी में बोरवेल मशीन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मशीन चलाते समय बोरवेल मशीन का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 केवी लाइन को छू गया, जिससे मशीन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से मुरूगेसन अचेत हो गया। मुरूगेसन को वहां काम कर रहे अन्य मजूदरों ने गंभीर हालत में राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार परिवार की और से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद मृतक के पंचनामा, पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव यहां मौजूद उसके भाई के सुपुर्द किया जाएगा।

गुरुग्राम में संतुलन बिगड़ने पर पिलर से टकराई कार…12 फीट हवा में उछली, 2 छात्रों की दर्दनाक मौत

 गुरुग्राम  गुरुग्राम में आज सोमवार 4 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों मृत छात्रों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 12 फीट उछली कार जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र कार में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। अक्षित, दक्ष और ध्रुव की कार जब सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर गांव अलीपुर के पास बॉम्बे गोल चक्र पर पहुंची तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से जा टकराई और 12 फीट उछलकर पिलर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार वहां से गुजर रही बाइक और कार के ऊपर जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दिल्ली के घिटोरनी के नाथूपुर के रहने वाले अक्षित (18) और दक्ष (19) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। सीसीटीवी भी खंगाले गए हादसे के दौरान फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने वहां से गुजर रहे सभी वाहनों को पीछे रोक लिया। हादसे के दौरान मौजूद लोग कार के पास पहुंच गए तीनों छात्रों को बाहर निकाला गया, जिनमें दो की मौत हो चुकी थी। एक छात्र और दूसरी कार के ड्राइवर मोहित और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पलवल तीनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है।

अजमेर के अस्पताल में कराया भर्ती, राजस्थान-कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज की बिगड़ी तबीयत

अजमेर. उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। जेल प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अत्तारी को यूरोलॉजी विभाग में उपचार के लिए लाया गया। इससे पहले भी उसकी तबीयत खराब हुई थी, तब भी उसे यहीं दिखाया गया था। रियाज के साथ ही अन्य मामलों में लिप्त कुख्यात अपराधी सिकंदर और एक अन्य हार्डकोर कैदी को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। अस्पताल में उपचार के बाद सभी कैदियों को फिर से हाई सिक्योरिटी जेल में वापस भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी सहित 4 हार्डकोर आरोपियों को पुलिस हाई सिक्योरिटी जेल से जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंची। रियाज को यूरोलॉजी विभाग में दिखाने के बाद बाकी हार्डकोर अपराधियों का ओपीडी में इलाज करवाया गया। आरोपियों को हथियारबंद जवान सिविल लाइन सहित और कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया। कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी के साथ अन्य हार्डकोर अपराधियों को भी जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। रियाज को सबसे पहले कार्डियोलॉजी विभाग में दिखाने के बाद बाकी तीन हार्डकोर अपराधियों को जेएलएन अस्पताल की ओपीडी में लेकर पहुंचे। यहां हार्डकोर अपराधी सिकंदर ऑफ जीवण, दिलीप और अन्य हार्डकोर अपराधी को उपचार करवाने के बाद जेल में शिफ्ट कर दिया गया। कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी सहित अन्य आरोपी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। रियाज अत्तारी को मंगलवार को बाथरूम में तकलीफ होने पर हाई सिक्योरिटी जेल से हथियारबंद जवानों और सिविल लाइन कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में यूरोलॉजी विभाग लेकर पहुंचे। रियाज को जांच करवाने के बाद संबंधित डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने उसे प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद रियाज को वापस कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट किया गया।

ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की

बठिंडा कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में 3 नवंबर 2024 को हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की है। उन्होंने बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला अपना पक्ष रखा। सीएम भगवंत मान ने कहा- जो कनाडा में बीते दिनों हुआ, वे निंदनीय है। पंजाबी कनाडा को दूसरा घर मानते हैं। कोई नहीं चाहता कि ये हिंसक घटना हो। मैं इसकी निंदा करता हूं। भारत सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से बात करें। जो भी एक्शन लेना है लें, ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं ना हों। हम सरबत का भला मांगने वाले लोग हैं। पूरी दुनिया में बसे हैं, पंजाबी शांतिमय हैं और मेहनत से बाहर जाते हैं। कुछ लोगों का ऐसी बात करना निंदनीय सीएम मान ने कहा कि अगर कुछ लोग ऐसी बातें करते हैं तो ये निंदनीय है। इससे ये साबित नहीं होता कि सभी पंजाबी ऐसे होंगे। इस घटना की सख्त शब्दों में निखेदी करता हूं। दोनों समुदाय हमारे ही हैं, भारत सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से संपर्क करें, ताकि ऐसी घटना दोबारा से ना हो। हमारे यहां से हर दूसरे-तीसरे घर से लोग विदेश में बसे हैं। कनाडा दूसरे घर की तरह हैं। वे शादियां और त्योहार मनाने यहां आते हैं। यहां के लोगों को रोजगार भी मिलता है। इसीलिए मैं कहता हूं कि संबंध ठीक रहने चाहिए और दोनों सरकारों में बातचीत भी होनी चाहिए। धर्म की राजनीति सही नहीं सीएम मान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि धर्म की अगर कोई राजनीति करते हैं तो ये गलत है। खासकर उन देशों में इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। गौरतलब है कि कनाडा में हुई घटना की विश्व भर में निंदा की जा रही है। कनाडा में खालिस्तान समर्थक संगठनों की गतिविधियों पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है, और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया है। इस विवाद में कई बार पंजाब की स्थिति और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए गए हैं। हिंदू मंदिर के बाहर हुआ था विवाद कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को हिंदू सभा मंदिर में आए लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे। उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिन कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हमें कनाडा सरकार से कार्रवाई की उम्मीद है। ऐसी घटनाएं हमें कमजोर नहीं कर सकतीं। मंदिर में चल रहा था कॉन्सुलर कैंप कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में उच्चायोग ने हिंदू सभा मंदिर के बाहर कॉन्सुलर कैंप लगाया था। यह कैंप भारतीय नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगा था। इसमें जीवन प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के 40 साल पूरे होने को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे खालिस्तानी वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया।

दिग्विजय चौटाला बोले – ‘खुद को बताते हैं किसान हितैषी पर खाद तक नहीं करा पा रहे उपलब्ध’

सिरसा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेशभर में जारी डीएपी की किल्लत पर चिंता जाहिर की है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने डीएपी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। क्या बोले दिग्विजय सिंह चौटाला? जारी बयान में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर जहां स्वयं को किसान हितैषी होने की बात कहती है। वहीं, किसानों के बिजाई के सीजन में डीएपी भी उन्हें उपलब्ध नहीं करवा रही, जिससे उसका वास्तविक चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि यदि इस समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध न करवाई तो उसका व्यापक प्रभाव सरसों-गेहूं के उत्पादन भी पड़ेगा। सीएम सैनी से किया यह आग्रह दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता न होना सीधे तौर पर शासकीय व प्रशासकीय उदासीनता को दर्शाता है। यदि बिजाई के सीजन से पूर्व ही इस पर ध्यान दिया गया होता तो आज किसानों को कतार में लगकर डीएपी का इंतजार न करना पड़ता। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे किसानों की स्थिति को देखते हुए अविलंब पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध करवाने का काम किया जाए। हरियाणा में डीएपी की कमी पर क्या बोले सीएम? वहीं, हरियाणा में डीएपी खाद की कमी के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुलकर बातचीत की है। सीएम ने कहा कि हरियाणा में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। विपक्षी नेता इसको लेकर नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, सच्चाई तो यही है कि सभी किसानों को समय पर खाद मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को आश्वासन दिया कि डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक की कोई कमी नहीं है, डीएपी को लेकर एक ‘नैरेटिव’ बनाई गई है कि प्रदेश में इसकी कमी है। सीएम ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल रबी सीजन में प्रदेश में डीएपी खाद की कुल खपत एक लाख 19 हजार 470 टन थी, जबकि इस बार अक्टूबर में डीएपी खाद की खपत एक लाख 14 हजार टन रही है। और इस समय प्रदेश में डीएपी की उपलब्धता 24 हजार टन है।

जशपुर के SBI ग्राहक सेवा केंद्र में दाे नाकबपाेश बदमाशों ने संचालक की ‘दादी’ को मारी गोली

जशपुर छत्तीसगढ़ में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस बीच जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां SBI ग्राहक सेवा केंद्र पर दिनदहाड़े गोली चली है. बताया जा रहा है कि दाे नाकबपाेश बदमाशा लूटपाट की नियत से SBI ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और गोली चला दी. इस फायरिंग में संचालक को बचाने आई उसकी दादी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि संचालक गंभीर रूप से घायल है. यह पूरा मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला का है. गांव में स्थित एक SBI ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर आज दिनदहाड़े लूटपाट की नियत से दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी. इस दौरान संचालक की दादी उर्मिला गुप्ता अपने पोते को बचाने के लिए सामने आ गईं, जिससे गोली उन्हीं को लग गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले संचालक संजू गुप्ता पर कट्टे की बट से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया. उसके बाद उसकी दादी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद बदमाश अपने बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं. घायल संचालक संजू गुप्ता को इलाज के लिए कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपियों की पतासाजी करने में जुट गई है.

मोबाइल फोन लूटने के लिए की थी हत्या, राजस्थान-सिरोही में ब्लाइंड मर्डर के दो वांछित नाबालिग पकड़े

सिरोही. आबूरोड पुलिस द्वारा सोमवार को शहर में 5 दिन पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर केस में वांछित 2 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। मामले में 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतक से मोबाइल लूटने के प्रयास का विरोध करने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद वे मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शहर पुलिस सहित 5 टीमें गठित की गईं, जिसने कई जगहों पर दबिश देकर इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में आज टीम द्वारा इस मामले में वांछित 2 नाबालिगों को को निरुद्ध किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें बाल सुधार गृह, सिरोही भेज दिया गया। इस मामले में अब तक राजाराम उर्फ राजू पुत्र नोनाराम गरासिया, लक्ष्मा उर्फ श्रवण पुत्र हरा गरासिया एवं मीठाराम पुत्र कानाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया था। इससे पूर्व पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्रोतों से घटना से संबंधित सूचना एकत्रित की गई और पुलिस मित्रों एवं सीएलजी सदस्यों से समन्वय स्थापित कर अज्ञात बदमाशों को नामजद कर गिरफ्तारी करने एवं गिरफ्तारी के लिए आबूरोड में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसके बाद संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उन्हें नामजद कर उनके घरों पर दबिश दी गई। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी राजराम उर्फ राजू को ग्राम क्यारियां, लक्ष्मा उर्फ श्रवण को जलोईयाफली, सियावा एवं मीठाराम को रबारिया, गुजरात से दस्तयाब कर पूछताछ की गई। इस पर इन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर की थी हत्या पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी मृतक ओटसिंह से मोबाइल लूटना चाह रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था। इससे नाराज होकर आरोपियों ने चाकू एवं छूरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वे मोबाइल लूटकर वहां से भाग खड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल एकांत जगह पर होने और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने एवं घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं होने से आरोपियों को नामजद करना बड़ी चुनौती था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet