LATEST NEWS

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया गया, नोएडा और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है, जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया है, जबकि नोएडा और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है। शनिवार को लगातार छठा दिन है, जब दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक आनंद विहार में शनिवार सुबह 8 बजे के आसपास एक्यूआई 505 दर्ज किया गया है। जो दिल्ली की खराब हो रही पर्यावरण परिस्थितियों के लिए भी एक गंभीर संकेत है। इतना ही नहीं, जहरीली हवा सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पड़ोसी शहर भी खतरनाक प्रदूषण स्तर से जूझ रहे हैं। शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक्यूआई 267, ग्रेटर नोएडा में 286 और गाजियाबाद में 250 दर्ज किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम का एक्यूआई 284 रहा है। हालांकि, नोएडा के सेक्टर 125 का एक्यूआई 184 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर की तुलना में काफी बेहतर है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे प्रदूषण का असर और बढ़ गया है। शुक्रवार की सुबह तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। शुक्रवार का दिन इस सर्दी का अब तक का सबसे ठंडा दिन था। इस बीच, प्रदूषण के खतरनाक स्तर से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि स्कूलों को छोड़कर सभी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान ग्रैप-4 उपाय 2 दिसंबर तक प्रभावी रहेंगे।  

महाराष्ट्र में मुख्यमत्री का नाम तय नहीं, लेकिन नई सरकार बनने की आई तारीख, 5 दिसंबर को बनेगी सरकार

मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए सात दिन हो चुके हैं। महायुति गठबंधन ने चुनाव में जोरदार जीत हासिल की है। लेकिन नई सरकार के गठन की तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई है। पहले कहा जा रहा था कि 26 नवंबर तक नई सरकार बन जाएगी। फिर कुछ नेताओं ने दो दिसंबर की तारीख बताई। अब भाजपा के एक नेता ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में पांच दिसंबर को नई सरकार बनेगी। इस नेता ने यह भी कहाकि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने के उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। भाजपा 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीतीं। हालांकि, 23 नवंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद भी इस बात पर कोई फैसला नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। शिंदे, फडणवीस और पवार ने महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने को लेकर समझौते पर बातचीत करने के लिए गुरुवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सतारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना होने के बाद शुक्रवार को होने वाली महायुति की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई, जो अब यह संभवतः रविवार को होगी। भाजपा नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि नयी सरकार का शपथ ग्रहण पांच दिसंबर को होगा। नेता ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता फडणवीस मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि भाजपा विधायक दल अपना नया नेता चुनने के लिए बैठक कब करेगा। शिंदे ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अगले मुख्यमंत्री के संबंध में भाजपा नेतृत्व के निर्णय का पूरा समर्थन करेंगे और इस प्रक्रिया में बाधा नहीं बनेंगे। वहीं अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस का समर्थन किया है।

खाद्य, राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 30 क्विंटल धान और 10 क्विंटल चावल जब्त

जांजगीर चांपा धान के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है. कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मंडी विभाग के संयुक्त दल ने अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण करने वाले के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की और 30 क्विंटल धान और 10 क्विंटल चावल जब्त किया. फूड ऑफिसर कौशल साहू ने बताया कि वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर ग्राम पंचायत केरा के व्यापारी मनीष ट्रेडर्स के संचालक मनीष केशरवानी के गोदाम से 76 बोरी धान वजन 30.40 क्विंटल जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. मारूति किराना स्टोर केरा रोड जांजगीर से खाद्य विभाग की टीम ने 24 बोरी में कुल 9.51 क्विटल चावल जब्त किया. इस किराना दुकान के संचालक दीपक अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल हैं. छत्तीसगढ़ पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2016 का उल्लंघन करने के कारण संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जा रही है. संयुक्त जांच टीम में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम जांजगीर ममता यादव भी शामिल थे.

उत्तराखंड में आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए ट्रामा नेटवर्क तैयार

देहरादून. प्राकृतिक आपदा व सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायलों को तत्काल सटीक इलाज मिल सके, इसके लिए ट्रामा नेटवर्क बनाया जा रहा है। इस नेटवर्क में प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही बड़े अस्पतालों को सुविधाओं के आधार पर जोड़ा जाएगा। इसके तहत किसी घायल को सीधे उसी अस्पताल रेफर किया जाएगा, जहां उसकी जरूरत के हिसाब से उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ क्षेत्रों में बड़े अस्पताल नहीं हैं। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला अस्पतालों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है, साथ ही उच्च चिकित्सा सुविधा का भी अभाव है। इस कारण कई बार घायलों को एक अस्पताल से दूसरे और तीसरे अस्पताल रेफर करना पड़ता है। जिससे घायलों को जल्दी और स्टीक इलाज नहीं मिल पाता। नई पहल के लिए उच्च स्तर पर कई दौर की बैठकें हुईं प्रदेश सरकार इस समस्या के समाधान के लिए ट्रामा नेटवर्क तैयार कर रही है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही एम्स ऋषिकेश, निजी अस्पताल व निजी मेडिकल कॉलेजों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके बाद घायल को सीधे उसी अस्पताल रेफर किया जाएगा, जहां उसकी जरूरत के हिसाब से डॉक्टर और इलाज उपलब्ध होगा। इस नई पहल के लिए उच्च स्तर पर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, जल्द ही इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा।

राज्यपाल श्री डेका को सोल्जराथान कार्यक्रम हेतु आमंत्रण दिया सैन्य अधिकारियों ने

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में कोसा मुख्यालय छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा सब एरिया (कोसा) मुख्यालय नया रायपुर के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों कर्नल सुमीत शर्मा एवं  कर्नल शैलेन्द्र पटनायक ने सौजन्य भेंट की । उन्होंने  विजय दिवस के अवसर पर सेंट्रल पार्क नया रायपुर में आयोजित होने वाले सोल्जराथान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  राज्यपाल को आमंत्रित किया। यह दौड़ कार्यक्रम सन 1971 में भारत की पाकिस्तान पर विजय की स्मृति में मनाए जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें सेना के योद्धाओं के साथ-साथ आम नागरिक भी भाग लेंगे।

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कालकाजी का दौरा किया, कहा- ‘नर्क जैसा हाल’

नई दिल्ली राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को सुबह कालकाजी का दौरा किया। जहां के लोगों ने टूटी सड़कों और खराब बुनियादी ढांचे के बारे में चिंता जताई। मालीवाल वहां की भयावह स्थिति देखकर बहुत स्तब्ध रह गईं। उन्होंने खस्ताहाल सड़कों, पानी की किल्लत और कूड़े के ढेर का मुद्दा उठाया। राज्यसभा सांसद ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए। मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सीएम आतिशी मार्लेना के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी का नर्क जैसा हाल।” राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने हाल ही में दिल्ली के बुराड़ी का दौरा किया था। मालीवाल ने इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मौजूदा दिल्ली की सीएम आतिशी पर सवाल उठाए थे। वीडियो की शुरुआत में एक ई-रिक्शा को पानी से भरी और गड्ढों से भरी सड़क पर चलने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया था। इसके बाद वीडियो में और भी सड़क दिखाई गई, जो पानी से भरी और गंदी थीं। बुराड़ी की हालत पर हैरान मालीवाल कहती हैं कि समझ नहीं आता कि वहां लोग कैसे रहते हैं? जवाब में एक स्थानीय महिला भावुक होकर कहती है कि बिहार दिल्ली से बेहतर है। मालीवाल ने अपने पोस्ट में बताया था कि बुराड़ी के निवासियों ने उन्हें अपने क्षेत्र की दयनीय स्थिति को देखने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था। इससे पहले दो नवंबर को आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री आतिशी के घर पहुंची थी और उन्होंने द्वारका इलाके से बोतल में भरकर लाया गया गंदा पानी सीएम आवास के गेट पर डाल दिया था। स्वाति मालीवाल ने आतिशी को चेतावनी देते हुए बताया है कि अभी तो ये सैंपल था। अगर हालात ठीक नहीं हुए तो घरों से टैंकर में भरकर गंदा पानी लाया जाएगा और मुख्यमंत्री के घर के बाहर उसे डाला जाएगा।  

अनुपम खेर ने मुंबई के छह खास जगहों का दौरा किया

मुंबई, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई के उन छह जगहों का दौरा किया जो उनकी ज़िंदगी और करियर का आधार बनीं। अनुपम खेर ने इस साल हिंदी सिनेमा में 40 शानदार साल पूरे किए और इस मील के पत्थर को उन्होंने अपनी नई फिल्म विजय 69 के प्रचार के दौरान खास अंदाज में मनाया। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही इस फिल्म को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। फिल्म विजय 69 की सफलता का आनंद लेते हुए, अनुपम ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों को याद किया, जब वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक स्ट्रगलिंग एक्टर के तौर पर अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान, उन्होंने मुंबई के छह खास जगहों का दौरा किया, जो उनकी ज़िंदगी और करियर के लिए बेहद अहम हैं। अनुपम ने बताया वर्ष1981 में मैंने बांद्रा ईस्ट, खेरवाड़ी में चार लोगों के साथ रहना शुरू किया। ये मेरे संघर्ष के शुरुआती दिन थे। 1982-83 के बीच मैं शास्त्री नगर ,सांताक्रूज़ लिंकिंग रोड एक्सटेंशन में चार लोगों के साथ रहता था। फर्श पर सोते थे और पंखा तक नहीं था। मैं उन दिनों को कभी नहीं भूल सकता।कासा मारिया सेंट पॉल्स रोड, ब्रांदा पर मेरी तीसरी रहन-सहन की जगह थी। यह वही समय था जब मैं सारांश (1984) कर रहा था। तब मैं यहां पहली मंजिल पर रहता था। अनुपम खेर ने बताया,बाल गंधर्व रंग मंदिर, बांद्रा वेस्ट, यह वह जगह है जहां मैंने जून 3, 1981 को मुंबई आने के बाद काम शुरू किया। मुझे एक एक्टिंग स्कूल में नौकरी मिली थी। लेकिन बाद में पता चला कि असल में कोई स्कूल या बिल्डिंग ही नहीं है। हम समुद्र किनारे क्लासेस लेते थे! कालूमल एस्टेट, जुहू यह मेरा पहला वन बीएचके फ्लैट था। जुहू के कालूमल एस्टेट में बी23, जिसे मैंने खरीदा।मुंबई में मैंने अपना करियर पृथ्वी थिएटर जूहू से शुरू किया। यहां सतीश कौशिक का प्ले ‘उस पार का नज़ारा’, जो आर्थर मिलर के प्ले ‘अ व्यू फ्रॉम द ब्रिज’ का अडैप्टेशन था, उस पर परफॉर्म किया। यहां मैंने अपनी पत्नी किरण खेर के साथ ‘डिज़ायर अंडर द एल्म्स’, ‘लुक बैक इन एंगर’, ‘सालगिरह’ और ‘कुछ भी हो सकता है’ जैसे प्ले किए।

ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद, बंदूक की नोक पर किया लूट का प्रयास, घटना CCTV के हुई कैद

ग्वालियर ग्वालियर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह खुलेआम वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं.ऐ सा ही ताजा मामला ग्वालियर के लक्ष्मीपुरम इलाके से निकलकर सामने आया है, जहां दो बदमाशों ने हथियार के दम पर एक दुकान के अंदर घुसकर लूटपाट का प्रयास किया. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. इस दौरान बदमाशों ने दुकानदार को धमकाया भी. लक्ष्मीपुरम इलाके में फार्मा एवं कॉस्मेटिक की दुकान का संचालन करने वाले राहुल गुप्ता 27 नवंबर को अपनी दुकान बंद करके घर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे, तभी दो बदमाश उनकी दुकान के अंदर घुस गए. बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था. इसमें से एक बदमाश के हाथ में हथियार भी था. बदमाशों ने राहुल गुप्ता को हथियार की दम पर धमकाया. एक बदमाश ने राहुल गुप्ता के गले में सोने की चेन समझकर गले पर झपट्टा मारा तो, दूसरे बदमाश ने गल्ले में से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन उस दिन राहुल न सोने की चेन पहने हुए थे और न ही उनके गल्ले में रुपए थे. जब बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा तो, बदमाश राहुल गुप्ता को धमकाते हुए वहां से चले गए. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. राहुल ने इस बात की शिकायतबहोड़ापुर थाने में की है. हालांकि पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है. एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.    दुकानदार ने कहा कि मैं दुकान बंद करने के लिए मंदिर से चाबी उठा रहा था तभी मुझे लगा दुकान में कोई घुस गया है. मैंने देखा दुकान में दो लड़के घुस आए थे, उनके हाथ में हथियार था. उन्होंने मेरे गले की चैन छीनने की कोशिश की, गल्ले से रुपए भी निकालने की कोशिश की. लेकिन मैं उस दिन चैन नहीं पहना था और गल्ले में रुपए भी नहीं थे. पैसे मैं पहले ही घर पहुंच चुका था. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है मैंने थाने में शिकायत की है लेकिन पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है.

कांग्रेस का अदाणी मामले को लेकर तंज- कहा,सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है

नई दिल्ली कांग्रेस ने अदाणी समूह को लेकर विदेश मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए शनिवार को कटाक्ष किया कि सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को अदाणी समूह से जुड़े मामले पर कहा था कि भारत सरकार को इस मुद्दे के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा था, ‘‘यह निजी कंपनियों और व्यक्तियों तथा अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा एक कानूनी मामला है। ऐसे मामलों में स्थापित प्रक्रियाएं और कानूनी तरीके हैं, हमारा मानना है कि उनका पालन किया जाएगा।’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रवक्ता के बयान का हवाला देते हुए ‘एक्स’ एक पोस्ट में कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि भारत सरकार अदाणी समूह की अमेरिकी जांच का हिस्सा नहीं है। उन्होंने तो बस स्पष्ट बात कही है।’’ उन्होंने कटाक्ष किया, ‘‘यह सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है?’’  

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने जगताप के विवादास्पद बयान पर उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई

मुंबई भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस नेता भाई जगताप पर चुनाव आयोग के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी आलोचना की। जिसमें उन्होंने हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों पर संदेह जताया था। जगताप ने कहा था कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगले के बाहर बैठे कुत्ते की तरह है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने जगताप के विवादास्पद बयान पर उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और कहा कि संवैधानिक संस्था का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैंने चुनाव आयोग को गाली देने के लिए कांग्रेस नेता भाई जगताप के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग और पुलिस आयुक्त मुंबई को शिकायत दर्ज कराई है।” सोमैया ने कहा, “मैंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और मुंबई पुलिस आयुक्त के पास भी शिकायत दर्ज कराई है। इस तरह का चुनाव आयोग का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग का इस तरह से अपमान करना और गाली देना अपराध है। भाई जगताप के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। पिछले दो दिनों में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) सभी ईवीएम और चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं क्योंकि सभी को स्थानीय निकाय मुंबई नगर निगम चुनाव से डर लग रहा है जो मार्च 2025 में होने वाला है।” जगताप ने विवादित बयान दिया था। कहा, “चुनाव आयोग तो कुत्ता है। पीएम मोदी के बंगले के बाहर बैठा कुत्ता बनकर काम कर रहा है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बनाई गई सभी एजेंसियां अब कठपुतलियां बन गई हैं और नरेंद्र मोदी के प्रभाव में काम कर रही हैं। एजेंसियां, जो हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए थी, उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। महाराष्ट्र और देश भर में चल रही घटनाएं दिखाती हैं कि किस तरह व्यवस्था से छेड़छाड़ की जा रही है।” इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर यह जानना चाहा कि आधिकारिक मतदान समय समाप्त होने के बाद मतदाता मतदान में 7.83 प्रतिशत की वृद्धि कैसे हुई।  

केंद्र सरकार पर खूब बरसी कांग्रेस, भारत के विकास में मंदी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं

नई दिल्ली कांग्रेस ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़ों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यह आरोप लगाया कि भारत के विकास में मंदी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जीडीपी वृद्धि के तिमाही आंकड़ों से पता चलता है कि निजी निवेश सुस्त बना हुआ है। मध्यम और दीर्घकालिक आर्थिक क्षमता तेजी से खत्म हो रही है। स्थिति का मूल कारण श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि नहीं होना है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग ‘होप’ में जी रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री सिर्फ ‘हाइप’ बनाने में लगे हैं। रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘जुलाई से सितंबर 2024 के लिए कल शाम जारी किए गए जीडीपी विकास के आंकड़े अनुमान से कहीं अधिक खराब हैं। भारत में 5.4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है और खपत में वृद्धि भी महज 6 प्रतिशत है।’ जयराम रमेश ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और उनके चीयरलीडर्स जानबूझकर इस मंदी के कारणों को नजरअंदाज कर रहे हैं। एक अग्रणी वित्तीय सूचना सेवा कंपनी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की ‘लेबल डायनामिक्स ऑफ इंडियन स्टेट्स’ नामक नई रिपोर्ट इसके वास्तविक कारण का खुलासा करती है, जो कि स्थिर मजदूरी है। रमेश ने कहा, ‘रिपोर्ट में यह दिखाने के लिए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण डेटा का इस्तेमाल किया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर समग्र वास्तविक वेतन (प्रत्येक राज्य में महंगाई के लिए समायोजित करके) वृद्धि पिछले पांच वर्षों में 0.01 प्रतिशत पर स्थिर रही है।’ ‘वास्तविक मजदूरी में गिरावट देखी गई’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हरियाणा, असम और उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की तो इसी अवधि में वास्तविक मजदूरी में गिरावट देखी गई है। यह कोई अपवाद नहीं है। लगभग हर साक्ष्य और तथ्य इसी विनाशकारी निष्कर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं कि औसत भारतीय आज 10 साल पहले की तुलना में कम खरीदारी कर पा रहा है, उनकी क्रय शक्ति घट गई है। यह भारत के विकास में मंदी का अंतिम मूल कारण है।’ उनके अनुसार, श्रमिकों की वास्तविक मजदूरी 2014-2023 के बीच स्थिर रही है। वर्ष 2019-2024 के बीच वास्तव में इसमें गिरावट ही आई है। ‘निजी निवेश सुस्त बना हुआ’ जयराम रमेश ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में खेतिहर मजदूरों की वास्तविक मजदूरी हर साल 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कृषि मजदूरों की वास्तविक मजदूरी में हर साल 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि जीडीपी वृद्धि के तिमाही आंकड़ों से पता चलता है कि निजी निवेश सुस्त बना हुआ है। हमारी मध्यम और दीर्घकालिक आर्थिक क्षमता तेजी से खत्म हो रही है। इसका मूल कारण करोड़ों श्रमिकों की स्थिर मजदूरी है।’ रमेश ने सवाल किया कि इस गंभीर हकीकत को कब तक नजरअंदाज किया जाता रहेगा?

लुभावने बिजनेस स्कीम का झांसा देकर महिला समूहों को बनाया ठगी का शिकार, मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा लुभावने बिजनेस स्कीम का झांसा देकर महिला समूहों को ठगी का शिकार बनाने वाले फ्लोरा मैक्स का मकड़जाल जांजगीर-चांपा में भी फैला हुआ है, जहां 2700 लोगों को 30-30 हजार रुपए को झांसा देकर कुल लगभग 8 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया. मामले में जांजगीर पुलिस ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रार्थिया नीरा साहू की ठगी की शिकायत पर चांपा पुलिस ने अलग-अलग जगहों छापेमारी कर कोरबा निवासी आरोपी ईश्वर दास महंत, जांजगीर-चांपा जिला निवासी संतोष दास मानिकपुरी और सक्ती जिला निवासी गोपी किशन सुखसारथी को पकड़ा. आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए लगभग 10-10 लाख रुपए लेना स्वीकार किया. आरोपियों के साथ कार्यालय से उपयोग किए कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, लेपटाप, नोट गिनने का मशीन, रजिस्टर और प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद किया है. जानिए ठगी का नायाब तरीका शिकायकर्ता नीरा साहू ने चाम्पा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 25 अप्रैल 23 से अखिलेश सिंह व उनके अन्य साथी फ्लोरा मैक्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी संचालित कर रहे थे. कंपनी का मुख्य ब्रांच कोरबा और चांपा में शाखा खोलकर एक व्यवसायिक स्कीम के तहत सदस्यों से 30-30 हजार रुपए जमा कराते थे, और हर महीने प्रत्येक सदस्य को 2.700 रुपए देने का वादा करते थे. इसके साथ सदस्यों को 35000 रुपए का सामान जैसे साड़ी, बर्तन, जूते, आभूषण (बेनटेक्स) आदि सामान बेचने के लिए देते थे. इस सामान को बेचकर पुनः 35000 रुपए कंपनी में जमा करते थे. जिसमें से सदस्यों को 3500 रुपए कमीशन मिलता था. अगर कोई सदस्य सामान नही लेता था, उसे हर महीने 2700 रुपए 24 माह तक देने का झांसा देते थे. इसके अतिरिक्त सदस्यों को नए सदस्य जोड़ने पर प्रत्येक महीना 300 रुपए कमीशन के रूप में देते थे. स्कीम के लालच में आकर ग्रामीण बैंको से लोन लेकर 30-30 हजार रुपए जमा किया गया है. लेकिन कंपनी सदस्यों को पिछले चार माह से वादा की गई 2700 रुपए देना बंद कर फरार हो गए. शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध चाम्पा थाना में अपराध क्रमांक 517/2024 धारा 318(2), 318(4), 111(1) (iii), 3(5) BNS एवं 6, 10 छत्तीसगढ़ निवेशकों का संरक्षण अधिनियम, 2005 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. हो चुकी है कंपनी डायरेक्टर की गिरफ्तारी बता दें कि कोरबा पुलिस ने कंपनी के डारेक्टर अखिलेश सिंह, कोरबा निवासी राजू सिंह और उनके सक्रिय सहयोगियों के साथ चाम्पा थाना के मामले वांछित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. जल्द ही चाम्पा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन कर विधिवत उनकी भी गिरफ्तारी करेगी. पुलिस की जनता से सतर्क रहने की अपील पुलिस की अभी तक की जांच में पाया गया है कि जांजगीर चाम्पा जिले से 2700 लोगों के साथ फ्लोरा मैक्स कंपनी ने धोखाधड़ी की है. प्रकरण की विवेचना जारी है, जिससे आने वाले दिनों में और भी कई प्रभावित सामने आ सकते हैं. वहीं दूसरी ओर जांजगीर-चांपा पुलिस आम जनता से अपील की है कि ऐसी धोखाधड़ी योजनाओं से सतर्क रहें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें.

आवारा कुत्तों की संख्या में बढ़ोतरी, लोगों को भुगतना पड़ रहा

बिलासपुर शहरी क्षेत्र में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मौजूदा स्थिति में शहरी क्षेत्र में कुत्तों की संख्या 10 हजार पार हो चुकी है। वहीं अब कुत्तों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है। खासतौर से रात होते ही झूंड बनाकर राहगिरों और वाहन चालकों पर हमला बोल रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही हिसंक प्रवृत्ति बढ़ते जा रहा ठंड बढ़ने के साथ ही इनकी हिसंक प्रवृत्ति और भी बढ़ते जा रहा है। शहर की सड़कों में रातभर इनका आंतक रहता है। इसी वजह से शहरी क्षेत्र में रोजाना 20 से 30 लोग कुत्ता काटने का शिकार हो रहे हैं। ये अधिकारिक आंकड़ा सिम्स व जिला अस्पताल पहुंचने वाले मामले हैं। संख्या बढ़ने के बाद भी नगर निगम कुत्तों के नियंत्रण के लिए कोई भी काम नहीं कर रही है। ऐसे में तेजगति से कुत्तों की संख्या बढ़ते ही जा रही है और इनका आतंक भी बढ़ते ही जा रहा है। रोजाना लोग कुत्ते के काटने का शिकार हो रहे हैं। शहर के कई सड़क ऐसी है, जहां पर से निकलने के दौरान कुत्ते हमला बोल देते हैं। ये है शहर के डाग स्पाट स्मार्ट रोड व्यापार विहार, श्रीकांत वर्मा मार्ग लिंक रोड सीएमडी चौक से पीजीबीटी कालेज रोड तक सिंधी कालोनी रोड नेहरू नगर मुख्य मार्ग जगमल चौक से पावर हाउस चौक तक मोपका रोड, सरकंडा सीपत रोड, रेलवे रोड तालापारा मार्ग सरकंडा मुख्य मार्ग आदि। निजी अस्पताल में आने वाले मामलों का कोई रिकार्ड नहीं कुत्ते काटने के रोजाना के 20 से 30 मामले सरकारी अस्पतालों के हैं। वहीं निजी अस्पताल में कुत्ते काटने के पहुंचने वाले मामलों का कोई भी रिकार्ड नहीं है। जबकि शहरी क्षेत्र में 150 से ज्यादा छोटे बड़े नर्सिंग होम हैं। इनकी रोजाना ओपीडी चलती है। इन अस्पतालों में भी कुत्ते काटने के मामले पहुंचते हैं। इसलिए निजी अस्पताल पहुंचने वाले मामलों का सही आकड़ा सामने लाना मुश्किल रहता है। रात होते ही सड़कों में रहता राज रात होते ही सड़क किनारे रहने वाले कुत्ते हिंसक प्रवित्ति अपना लेते हैं। इनके एक झूंड में 10 से 20 तक कुत्ते रहते हैं। साफ है कि इनकी ताकत बढ़ जाती है और आने जाने वाले लोगों को दौड़ते हैं और मौका मिलते ही डाग बाईट का शिकार बना लेते हैं।  

धान कटाई के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर इंजन की स्पार्किंग से फसल और थ्रेसर मशीन जलकर खाक

बलौदा छत्तीसगढ़ के बलौदा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में धान कटाई के दौरान आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. ट्रैक्टर इंजन से उठी चिंगारी ने खलिहान में रखी धान की खरही, थ्रेसर मशीन और ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने तेजी से पूरे खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, किसान राजकुमार बिंझवार अपने कोठार में ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन से धान मिसाई करवा रहे थे. खलिहान में करीब 3 एकड़ की फसल रखी हुई थी. कटाई के दौरान ट्रैक्टर के इंजन से उठी चिंगारी ने फसल में आग लगा दी. आग इतनी तेजी से फैली कि खलिहान में रखा लगभग डेढ़ एकड़ धान पूरी तरह जलकर राख हो गया. साथ ही, ट्रैक्टर का इंजन और थ्रेसर मशीन भी आग की चपेट में आकर खाक हो गए. इस आगजनी से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. प्रशासन से किसान ने उचित मुआवजे की मांग की है.

यूपी बार काउंसिल ने प्रदेश भर के वकीलों से से आपराधिक रिकॉर्ड का विवरण मांगा

इटावा इटावा बार काउंसिल उत्तर प्रदेश आपराधिक प्रवृत्ति के अधिवक्ताओं की सूची तैयार कर उन पर कार्यवाही की तैयारी में जुटी है। यूपी बार काउंसिल ने प्रदेश भर के जिला जज, जिला बार, जिलाधिकारी और एसएसपी से विवरण मांगा है। बार काउंसिल ने प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के खिलाफ एक से अधिक आपराधिक दर्ज मामलों का विवरण दस दिवस के अंदर मांगा है। ऐसे में इटावा जिला बार से भी अधिवक्ताओं से मुकदमों का विवरण देने का अनुरोध किया गया है। विवरण न देने पर कार्यवाही की भी बात कही है। इटावा यूपी बार काउंसिल के निर्देश पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जिले के वकीलों को पत्र लिखकर उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का विवरण मांगा है।इस संबंध में यूपी बार काउंसिल ने जिला जज, जिला अधिकारी व एसएसपी को भी पत्र लिखा है। इटावा बार में करीब 1400 सौ अधिवक्ता है, जिनमें से 900 ही अधिवक्ताओं का सीओपी जारी हुआ हैं। इनमें महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की 29 सितम्बर को सामान्य बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय पारित किया गया कि प्रदेश भर के सभी अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों का विवरण प्राप्त कर आपराधिक प्रवृत्ति के अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की जा सके। इटावा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह गौर ने बताया कि यूपी बार काउंसिल ने सभी जिले के बार अध्यक्षों को पत्र लिखकर जिलों में प्रैक्टिस कर रहे वकीलों के खिलाफ आपराधिक दर्ज मामलों का विवरण मांगा है। इस संबंध में उन्होने जिले के सभी अधिवक्ताओं को पत्र के माध्यम से सूचना दी है। यदि किसी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है तो वह अपना विवरण दे दें। जिसे यूपी बार काउंसिल को भेजा जा सके। उन्होंने बताया इस पेशे में कई आपराधिक प्रवृत्ति के अधिवक्ता भी शामिल होकर इस काम को बदनाम करने में जुटे हुए हैं। मेरी खुद की जानकारी में इटावा बार में करीब एक दर्जन ऐसे अधिवक्ता हैं, जिनके ऊपर कई-कई मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे अधिवक्ता गैरकानूनी कार्य करने के लिए अधिवक्ता बने हुए हैं। इस पेशे की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। इसी के तहत बार काउंसिल उत्तर प्रदेश ने पत्राचार करके ऐसे अधिवक्ताओं की जानकारी मांगी है। उम्मीद है आपराधिक प्रवृत्ति के अधिवक्ताओं के खिलाफ जल्द से जल्द बार काउंसिल कोई निर्णय लेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet