LATEST NEWS

आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) सीरीज के लिए मेजबान टीम का चयन 10 नवंबर को : एंड्रयू मैकडोनाल्ड

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) सीरीज के लिए मेजबान टीम का चयन 10 नवंबर को मेलबर्न में भारत ए के खिलाफ दूसरे ऑस्ट्रेलिया ए मैच के बाद किया जाएगा। यह सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने जा रही है। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली दो मैचों की चार दिवसीय श्रृंखला में कैमरन बैनक्रॉफ्ट, मार्कस हैरिस, मैथ्यू रेनशॉ और युवा खिलाड़ी सैम कोनस्टास जैसे खिलाड़ी होंगे। इन खिलाड़ियों में उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग पार्टनर चुना जाएगा, जो भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगा। ऐसे में प्रतिस्पर्धा तेज होगी। मैकडोनाल्ड ने एबीसी टीवी के “ऑफसाइडर्स” शो पर कहा, “हम जब भी टेस्ट टीम का चयन करते हैं, तो हम वर्तमान के लिए सबसे अच्छी टीम चुनते हैं। अगर इसमें युवा खिलाड़ी शामिल होते हैं, तो हम उस दिशा में बढ़ेंगे।” उन्होंने कहा, “हमारे पास शील्ड खेल है, और कुछ ऑस्ट्रेलिया ए मैच हैं, इसलिए ओपनिंग स्लॉट के लिए प्रतियोगिता अभी भी खुली है। हम चयन पैनल पर निर्णय लेने के लिए जल्दी नहीं करते, और यह निर्णय दूसरे ऑस्ट्रेलिया ए मैच के अंत में किया जाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि अगर ओपनिंग के लिए कोई भी दावेदार चयन के लिए नहीं आता है, तो टीम एक मध्यक्रम के बल्लेबाज को ओपनर में बदलने में संकोच नहीं करेगी। इसके लिए उन्होंने साइमन कैटिच, शेन वॉटसन और मैथ्यू वेड के उदाहरण दिए, जिन्होंने पूर्व में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिडिल ऑर्डर से निकलकर ओपनिंग की कमान संभाली थी। उन्होंने कहा, “जब खिलाड़ियों के पास उनके खेलने की स्थिति का अनुभव हो, तो यह बढ़िया रहता है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हमने कई बार मध्य क्रम के खिलाड़ियों को भी ओपनिंग में सफलतापूर्वक भूमिका निभाते हुए देखा है।” मैकडोनाल्ड ने डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट से वापस आने के सुझावों को खारिज करते हुए कहा, “डेविड रिटायर हो चुके हैं और उन्हें पिछले साल शानदार विदाई मिली थी। हमने डेविड के वापस आने के बारे में कोई बातचीत नहीं की।”  

दिवाली के बाद दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट

नई दिल्ली दिवाली की रात हुई व्यापक आतिशबाजी के बाद दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट देखी गई है। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली हो गई, और आसमान पर धुंध की मोटी चादर छा गई। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्तर तक पहुंच गया, जबकि कुछ क्षेत्रों में AQI 350 से भी अधिक दर्ज किया गया है। गुरुवार रात से ही दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार छाया रहा, जो शुक्रवार सुबह तक और गहराता गया। इस बढ़ते धुंध और प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि वायु प्रदूषण के इस स्तर पर सांस के रोगों से जूझ रहे लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जाती है। दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और लखनऊ जैसे कई बड़े शहरों में भी दिवाली के बाद प्रदूषण के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वहां भी वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। वायु गुणवत्ता में इस गिरावट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करने और विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को प्रदूषित क्षेत्रों से बचाने की अपील की है। साथ ही, इस समय में पराली जलने के मामलों में बढ़ोतरी भी प्रदूषण में योगदान दे रही है, जिससे हवा की गुणवत्ता और खराब हो रही है। प्रदूषण के इस हालात को सुधारने के लिए विशेषज्ञों ने वाहनों का कम उपयोग करने, जलावन को नियंत्रित करने और मास्क पहनने जैसी सावधानियां बरतने पर जोर दिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दी जानकारी, रूस में 8,000 उत्तर कोरियाई सैनिक तैनात

वाशिंगटन अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जानकारी दी है कि रूस ने अपने पश्चिमी फ्रंट लाइन वाले कुर्स्क क्षेत्र में 8,000 उत्तर कोरियाई सैनिक तैनात किए हैं, और जल्द ही इन सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतारा जा सकता है। यह खुलासा उन्होंने अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो टे-यूल और रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून के साथ हुई टू-प्लस-टू बैठक में किया। बैठक में उत्तर कोरिया द्वारा किए गए एक नए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर भी चर्चा हुई, जिससे राष्ट्रपति चुनाव से पहले तनाव बढ़ गया है। ब्लिंकन ने कहा कि रूस में कुल लगभग 10,000 उत्तर कोरियाई सैनिक हैं, जिनमें से अधिकांश कुर्स्क में तैनात हैं। हालांकि ये सैनिक युद्ध में सक्रिय नहीं हुए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इनकी सहभागिता की संभावना है। ब्लिंकन ने चेतावनी दी कि यदि ये सैनिक यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल होते हैं, तो वे वैध सैन्य लक्ष्यों में माने जाएंगे। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सरकारें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जवाबी कदम उठाने की तैयारी कर रही हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने भी उत्तर कोरियाई सैनिकों की भागीदारी को लेकर चिंता जताई। दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री किम ने खुलासा किया कि उत्तर कोरिया अब तक रूस को लगभग 1,000 मिसाइलें और कई गोला-बारूद भेज चुका है। ब्लिंकन के अनुसार, रूस, जो यूक्रेन में प्रतिदिन करीब 1,200 सैनिकों की मौत का सामना कर रहा है, अब उत्तर कोरियाई सैनिकों पर निर्भर हो रहा है। ब्लिंकन ने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब रूस ने पिछले 100 वर्षों में किसी विदेशी सेना को अपनी धरती पर बुलाया है। इस बीच, दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री ने बताया कि चीन इस मामले पर मौन है लेकिन स्थिति के बिगड़ने पर अपनी भूमिका निभा सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा की

न्यूयॉर्क रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा की है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्ता में आने के बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के साथ साझेदारी को मजबूत करेंगे। ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, मुझे उम्मीद है कि रोशनी का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की ओर ले जाएगा! उन्होंने कहा, मैं हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिन पर बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हमला किया जा रहा है और लूटपाट की जा रही है, जहां पूरी तरह अराजकता की स्थिति बनी हुई है। साथ ही उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडेन पर दुनिया भर में हिंदुओं की दुर्दशा की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करने का वादा किया। उन्होंने लिखा, मेरे रहते ऐसा कभी नहीं होता। कमला और जो ने दुनिया भर और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है। उन्होंने कहा, हम कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे से हिंदू अमेरिकियों की भी रक्षा करेंगे। हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे। बता दें कि पूरे अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। मामले में सरकार की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और न ही बाइडेन या हैरिस ने व्यक्तिगत रूप से घटनाओं की निंदा की। उन्होंने कहा, सरकार में आने पर मैं भारत और अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी साझेदारी को भी और मजबूत करूंगा। इसके बाद उन्होंने व्यवसाय करने वाले हिंदू अमेरिकियों को हैरिस प्रशासन से होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया। उन्होंने एक्स पर ल‍िखा, कमला हैरिस अधिक टैक्स और अधिक नियमों से छोटे व्यवसायों को नष्ट कर देंगी। इसके विपरीत, मैंने करों में कटौती की, विनियमन में कटौती की और इतिहास की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया। उन्होंने लिखा, हम इसे फिर से करेंगे, पहले से भी अधिक बड़े और बेहतर तरीके से, और हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।

देश में इस साल 7.3 करोड़ लोगों ने आईटीआर फाइल किया, मार्च 2025 तक यह संख्या 9 करोड़ को पार ……

8 लाख रुपये तक की इनकम हो सकती है टैक्स फ्री, 9 करोड़ लोग भर सकते हैं आईटीआर  सरकार का 8 लाख रुपये तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री करने का फैसला! देश में इस साल  7.3 करोड़ लोगों ने आईटीआर फाइल किया, मार्च 2025 तक यह संख्या 9 करोड़ को पार …… नई दिल्ली हर साल इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस साल करीब 7.3 करोड़ लोगों ने आईटीआर फाइल किया है और मार्च 2025 तक यह संख्या 9 करोड़ को पार कर सकती है। यदि सरकार 8 लाख रुपये तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री करने का फैसला लेती है, तो यह आंकड़ा और भी तेजी से बढ़ सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस छूट की मांग जोर पकड़ रही है और ऐसी संभावना है कि सरकार 60 से 80 साल के वरिष्ठ नागरिकों को यह राहत दे सकती है। 2 करोड़ ज्यादा आईटीआर फाइल होने की संभावना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के आर्थिक विभाग की रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर सरकार असेसमेंट ईयर 2024-25 में आईटीआर की संख्या बढ़ाना चाहती है, तो उसे ऐसे कदम उठाने की जरूरत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिकों को यह छूट दी जाती है, तो रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी। अनुमान है कि इस साल करीब 2 करोड़ और आईटीआर फाइल होंगे, जिससे वित्तीय वर्ष के अंत तक यह संख्या 9 करोड़ को पार कर सकती है। अगले साल यह आंकड़ा 10 करोड़ के पार भी पहुंच सकता है। टीडीएस कटौती और सर्टिफिकेट में बदलाव की सिफारिश रिपोर्ट के अनुसार, असेसमेंट ईयर 2022 में कुल 7.3 करोड़ आईटीआर फाइल किए गए थे, जो असेसमेंट ईयर 2024 में बढ़कर 8.6 करोड़ हो गए। तय तारीख के बाद आईटीआर भरने वालों की संख्या में गिरावट आ रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि लोग समय पर आईटीआर फाइल करने के अनुशासन का पालन कर रहे हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी प्रक्रिया और फॉर्म को आसान बना दिया है, जिससे आईटीआर भरना सरल हो गया है। रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि सरकार को टीडीएस कटौती के दायरे में सुधार करना चाहिए और टीडीएस सर्टिफिकेट में भी बदलाव करने चाहिए।  

आईआईसीटी निदेशक ने बताया- भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2024 का आयोजन गुवाहाटी में होगा

हैदराबाद भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2024 का आयोजन असम के गुवाहाटी में किया जाएगा। सीएसआईआर-भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के निदेशक डॉ. श्रीनिवास रेड्डी ने यह जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को यहां आईआईएसएफ के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम के साथ-साथ 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर अपने स्वागत भाषण में कहा कि कर्टेन रेज़र कार्यक्रम ने 30 नवंबर से 03 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव वैज्ञानिक और गैर-वैज्ञानिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को विज्ञान के साथ गहराई से जुड़ने और इसे सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए एक साथ लाता है। उन्होंने कहा कि 2016 से, आयुर्वेद को हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के एक अभिन्न अंग के रूप में बढ़ावा देने के लिए यह दिन पूरे देश में मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम ‘वैश्विक स्वास्थ्य एवं नवाचार के लिए आयुर्वेद’ है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को वैश्विक मान्यता चाहिए तो उसे आयुर्वेद पद्धतियों की क्षमता को मान्य करने के लिए साक्ष्य आधारित डेटा प्राप्त करने की दिशा में काम करना चाहिए। डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि यह विज्ञान को आकर्षक रूप से लोगों के सामने लाने की एक कोशिश है। उन्होंने स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमारे पूर्वजों की समग्र जीवन शैली को अपनाने पर भी बल दिया। सीएसआईआर- सेलुलर एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीएसआईआर-सीसीएमबी) के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मंदरा देशमुख ने आईआईएसएफ के संदर्भ में अपने संबोधन में आईआईएसएफ के आयोजन में शामिल विभिन्न संगठनों के बारे में बातचीत की, जबकि वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सैबल दास ने आईआईएसएफ और इस वर्ष के विषयगत आयोजनों का परिचय दिया। सीएसआईआर-आईआईसीटी में आयुर्वेद दिवस 2024 समारोह छात्रों के बीच आयुर्वेद को बढ़ावा देने और वैश्विक स्वास्थ्य एवं नवाचार के लिए इसे आधुनिक प्रथाओं के साथ एकीकृत करने पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में एक कदम है।  

महाकुंभ: मेला प्रशासन और जिला प्रशासन दोनों ने क्राउड मैनेजमेंट की तैयारी पर विशेष फोकस

प्रयागराज महाकुंभ 2025 को सभी के लिए सुगम बनाने हेतु सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस महाआयोजन के दौरान 40 करोड़ से अधिक लोगों के प्रयागराज आने का अनुमान है। इसको लेकर मेला प्रशासन और जिला प्रशासन दोनों ने क्राउड मैनेजमेंट की तैयारी की है। खासतौर पर पीक डेज (प्रमुख स्नान) के दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण कहीं कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। आने-जाने के अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं, जबकि मोबिलिटी जारी रहे, इसकी भी व्यवस्था की गई है। रास्ता जाम न हो, इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर जो योजना बनी है, उसके अनुसार, श्रद्धालुओं को पीक डेज में एक से 5 किमी. और सामान्य दिनों में एक किमी. से ज्यादा पैदल यात्रा नहीं करनी होगी। प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में सिर्फ प्रदेश और देश से ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था प्रयागराज पहुंचने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। ऐसे में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर एक कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान सर्वाधिक श्रृद्धालु सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचेंगे। प्रशासन की ओर से सभी शहर के दिशाओं में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां वाहन खड़ा कर श्रद्धालु आगे का रास्ता तय करेंगे। मेला क्षेत्र में हमने आने और जाने के अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए हैं। आस्था की डुबकी लगाने वाले जिस रास्ते से जाएंगे, उस रास्ते से वापस नहीं लौटेंगे। उन्हें दूसरे रास्ते से होकर जाना होगा, ताकि कहीं भी श्रद्धालु आमने-सामने नहीं आ सकें। मंडलायुक्त ने बताया कि ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि श्रद्धालु कहीं एक साथ रुकें नहीं, वो चलते रहें। कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि मेला क्षेत्र के साथ-साथ शहर में भी श्रद्धालुओं की मोबिलिटी को बरकरार रखा जाए, ताकि स्नान और दर्शन आदि करने के बाद वो सीधे पार्किंग स्थल पहुंचें और अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। इसी तरह, रेलवे से भी रिक्वेस्ट की गई है कि वो समय पर और अधिक स्पेशल ट्रेनें संचालित करें, ताकि श्रद्धालु अपना समय गंवाए बिना यात्रा को बरकरार रख सकें। रेलवे की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है और उन्होंने कई अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यदि श्रद्धालु कुछ देर विश्राम करना चाहेंगे, तो उनके लिए कुछ होल्डिंग एरियाज भी चिह्नित किए गए हैं। महाकुंभ की शुरुआत के साथ ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाएगा। प्रमुख स्नान के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या कई करोड़ तक होगी। अनुमान है कि मौनी अमावस्या को सर्वाधिक 4 से 5 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए संगम नगरी आ सकते हैं। इसकी भी तैयारी की गई है। विजय विश्वास पंत ने बताया कि मौनी अमावस्या सबसे डेंसिटी वाला दिन होने की संभावना है। इसमें भी सुबह 3 से दोपहर 12 बजे का समय बहुत क्रिटिकल होगा, जब श्रद्धालु संगम का रुख करेंगे। वहीं 12 बजे के बाद उनका लौटना शुरू हो जाएगा। हमारी कोशिश उन्हें सुगमता से संगम क्षेत्र तक पहुंचाने और फिर पार्किंग स्थल तक वापस आने की सुविधा प्रदान करने की है। संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद उन्हें तुरंत वापस भेजने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि जाम की स्थिति न बने। उन्हें पार्किंग स्थल तक पहुंचाने के बाद गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा। हमारी विभिन्न ट्रैफिक स्कीम तैयार है, इससे न ही श्रद्धालुओं को अव्यवस्था का सामना करना पड़ेगा और न ही मेला और शहर क्षेत्र में ट्रैफिक पैनिक की स्थिति होगी। मंडलायुक्त ने बताया कि इस महाकुंभ को स्वच्छ कुंभ बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि पूरे मेला क्षेत्र में किसी भी तरह की प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। इनके रिप्लेसमेंट ऑप्शन पर विचार किया जा रहा है। खासतौर पर इंदौर की बायो फ्रेंडली थैलियों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसको लेकर हम व्यापारियों से भी संवाद करने वाले हैं। साथ ही लोगों और अधिकारियों को प्लास्टिक की बजाय, विभिन्न प्रकार के झोलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।  

हमीदिया अस्पताल में नवंबर माह पहला बोनमैरो प्रत्यारोपण भी हो सकता है, पांच लाख रुपये में हो सकेगा

भोपाल हमीदिया अस्पताल में किडनी के बाद बोनमैरो प्रत्यारोपण नवंबर माह तक शुरू करने की उम्मीद है। अगले माह तक यहां पहला बोनमैरो प्रत्यारोपण भी हो सकता है। इसके शुरू होने पर इंदौर के बाद हमीदिया प्रदेश का दूसरा सरकारी अस्पताल होगा, जहां यह सुविधा उपलब्ध मरीजों की दी जाएगी। इसके लिए बकायदा अस्पताल के एच-1 ब्लाक की चौथी मंजिल पर 12 कमरों की स्वीकृति भी मिल गई है। जिसमें मरीजों के लिए 24 बिस्तर का वार्ड तैयार किया जाएगा। यह सुविधा शुरू होने से ब्लड कैंसर और खून की कमी से होने वाली बीमारियों-थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया का स्थायी इलाज किया जा सकेगा। करीब 16 करोड़ रुपये की आएगी लागत जानकारी अनुसार इस यूनिट को जमाने के लिए प्रबंधन को करीब 16 करोड़ खर्च करने होंगे। निजी अस्पतालों में बोनमैरो प्रत्यारापेण पर करीब 24 लाख तक खर्च आता है। यहां करीब पांच लाख तक आएगा। अमेरिका के कोलंबिया विवि के बोनमैरो ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डा. प्रकाश सतवानी से इसके लिए एमओयू हो गया है। आठ महीने बाद फिर शुरू होगा किडनी प्रत्यारोपण वहीं हमीदिया अस्पताल में करीब आठ महीने बाद दोबारा किडनी प्रत्यारोपण करने की तैयारी भी की जा रही है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। बतादें कि हमीदिया प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल है, जहां सात किडनी प्रत्यारोपण हो चुके हैं। गांधी मेडिकल कालेज के यूरोलाजी विभाग के डा. अमित जैन ने बताया कि दो मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट होने हैं। इसके लिए अंगदान समिति ने मंजूरी दे दी है।  

WWF की रिपोर्ट: भारतीय जिस तरीके से खाते हैं, वो धरती के लिए सबसे अच्छा आहार

नई दिल्ली वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट के अनुसार, भारत के फूड कंजप्शन पैटर्न को G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक टिकाऊ माना गया है. रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि अगर ग्लोबल फूड कंजप्शन भारत के समान हो जाए, तो 2050 तक जलवायु प्रभाव काफी कम हो जाएगा. वहीं, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका टिकाऊ उपभोग के मामले में सबसे खराब स्थान पर हैं. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (6.8), यूएसए (5.5), ब्राजील (5.2), फ्रांस (5), इटली (4.6), कनाडा (4.5) और यूके (3.9) का स्थान है। बेहतर देशों में इंडोनेशिया (0.9) भारत (0.84) के बाद आता है और चीन (1.7), जापान (1.8) और सऊदी अरब (2) से आगे है. भारत का सस्टेनेबल कंजप्शन पैटर्न WWF की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर दुनिया में हर कोई 2050 तक दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के मौजूदा खाद्य कंजप्शन पैटर्न को अपना ले, तो हम खाद्य-संबंधित ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए 1.5 डिग्री सेल्सियस जलवायु लक्ष्य को 263 फीसदी तक पार कर जाएंगे और हमें सहारा देने के लिए एक से सात पृथ्वी की आवश्यकता होगी. भारत का बाजरा-केंद्रित खाना एक अपवाद के रूप में सामने आता है, जिसमें देश को स्थिरता के लिए एक मॉडल के रूप में स्थापित किया गया है. अगर सभी देश भारत के कंजप्शन मॉडल को देखें, तो रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि फूड प्रोडक्शन को बनाए रखने के लिए 2050 तक एक पृथ्वी (0.84) से भी कम की आवश्यकता होगी. यह भोजन के लिए ग्रहीय जलवायु सीमा से बेहतर है, यह सुझाव देता है कि भारत की फूड सिस्टम ग्लोबल तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा के भीतर रख सकती है.

महाकुंभ-2025: श्री आदि शंकर विमान मंडपम् मंदिर श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा

प्रयागराज महाकुंभ-2025 में संगम किनारे बना दक्षिण भारतीय शैली का श्री आदि शंकर विमान मंडपम् मंदिर श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व मंदिर में विग्रहों के दर्शनों के लिए आ चुके हैं। महाकुंभ के लिए योगी सरकार मंदिर के आसपास विकास कार्य करा रही है। मंदिर की आभा ऐसी है कि वो श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच लेती है। मंदिर के प्रबंधक रमणी शास्त्री के अनुसार कांचिकामकोटि के 69वें पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती ने अपने गुरु चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती की इच्छापूर्ति के लिए श्री आदि शंकर विमान मंडपम् का निर्माण कराया। गुरु चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती ने वर्ष 1934 में प्रयाग में चातुर्मास किया था। उन दिनों वो दारागंज के आश्रम में रुके थे। प्रतिदिन पैदल संगम स्नान को आते थे। उस दौरान बांध के पास उन्हें दो पीपल के वृक्षों के बीच खाली स्थान नजर आया। गुरु चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती ने धर्मशास्त्रों का अध्ययन किया और स्वयं के तपोबल से यह साबित किया कि इसी स्थान पर आदि शंकराचार्य और कुमारिल भट्ट के बीच संवाद हुआ था। बाद में यहीं पर कुमारिल भट्ट ने तुषाग्नि में आत्मदाह किया था। रमणी शास्त्री ने बताया कि इसी स्थान पर गुरु चंद्रशेखरेंद्र ने मंदिर बनाने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसे शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती ने पूर्ण किया। 17 वर्ष लगे मंदिर निर्माण में श्री आदि शंकर विमान मंडपम् की नींव वर्ष 1969 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल बी. गोपाल रेड्डी ने रखी थी। तब इंजीनियर बी. सोमो सुंदरम् और सी.एस. रामचंद्र ने मंदिर का नक्शा तैयार किया था। मंदिर प्रबंधन के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने भी निर्माण में सहयोग दिया था। जिन 16 पिलर्स पर मंदिर टिका है, उनका निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के तत्कालीन असिस्टेंट इंजीनियर कृष्ण मुरारी दुबे की देख-रेख में कराया गया था। 17 मार्च 1986 को मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। श्री आदि शंकर विमान मंडपम् में विग्रह और निर्माण में प्रयोग किए गए पत्थर दक्षिण भारत से लाए गए हैं। मंदिर द्रविड़ियन आर्किटेक्चर का नायाब उदाहरण है। 130 फीट ऊंचा है मंदिर 130 फीट ऊंचे इस मंदिर में श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की गई है। देवी कामाक्षी और 51 शक्तिपीठ के अलावा तिरुपति बालाजी और सहस्र योग लिंग के साथ 108 शिवलिंग मंदिर में स्थापित हैं। गणेश जी का मंदिर भी है। मंदिर प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे और सायं 4 से रात्रि 8 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है। मंदिर के ऊपरी तलों से संगम का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है। इन दिनों भी श्री आदि शंकर विमान मंडपम् में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। महाकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालु श्री आदि शंकर विमान मंडपम् में आएंगे और विग्रहों के दर्शन करेंगे।  

एमपीपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 घोषित कर दी, 16 फरवरी को होंगे पेपर

इंदौर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 को लेकर घोषणा कर दी। आयोग ने 16 फरवरी को पेपर रखे है। अभी रिक्त पदों के बारे में संबंधित विभागों से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यही वजह है कि आयोग ने खाली पदों का उल्लेख विज्ञापन में नहीं किया है। आयोग ने अगले सात दिनों के भीतर पदों के बारे में पोर्टल पर जानकारी देने की बात कहीं है। अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया भी दीपावली बाद शुरू होगी। राज्य सेवा परीक्षा 2022-2023 के साक्षात्कार की प्रक्रिया और राज्य सेवा परीक्षा 2024 का मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आना बाकी है। इस बीच आयोग ने अगली परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। जल्दबाजी में आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की भले ही तारीख घोषित कर दी। मगर रिक्त पदों के बारे में अभ्यर्थियों को जानकारी नहीं दी। आयोग ने 16 फरवरी को दो सत्र में पेपर रखे हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM इंदौर) ने वैश्विक शिक्षा के विस्तार को लेकर चीन और नार्वे की शैक्षणिक संस्थानों के बीच दो अनुबंध करार किए गए है। इसके माध्यम से इन संस्थानों में विद्यार्थी-फैकेल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम चलाए जा सकेंगे। यहां तक कि संस्थानों में रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। खास बात यह है कि एमओयू के चलते संस्थान आपस में संसाधानों का आदान-प्रदान भी कर सकेंगे। नार्वे की क्रिस्टियानिया यूनिवर्सिटी काॅलेज और चीन में सूचो यूनिवर्सिटी के साथ ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है। इंदौर और नार्वे की क्रिस्टियानिया यूनिवर्सिटी कॉलेज में अनुसंधान व कलात्म विकास पर अनुबंध हुआ है, जिसमें निदेशक प्रो. हिमांशु राय और डा. क्रिस्टी बाक ने हस्ताक्षर किए हैं। नार्वे की क्रिस्टियानिया यूनिवर्सिटी कालेज नार्वे की स्थापना 1914 में हुई थी। यह 16 हजार से अधिक छात्रों के साथ अभ्यास-उन्मुख शिक्षण वातावरण प्रदान करता है और विपणन, प्रबंधन, रचनात्मकता और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर जोर देता है। डा बाक़ ने कहा कि यह साझेदारी दोनों संस्थानों के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोलती है। दोनों देशों की शैक्षणिक पद्धति और प्रणाली को समझा जा सकेंगे। इसके माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकेगा। वे कहते है कि इसे इंडस्ट्री की जरूरत व आवश्यकताओं को समझकर पाठ्यक्रम में संशोधन करेंगे। प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ाएंगे।निदेशक प्रो. राय ने कहा कि सतत विकास और नवीन प्रथाओं में उनके अनुभवों से सीखने के लिए उत्सुक हैं, जो हमारी शैक्षिक पाठ्यक्रमों में भी योगदान देगा। वहीं ज्ञान साझा करने व्याख्यानों और संगोष्ठियां आयोजित होगी। वहीं दोनों संस्थान मिलकर पाठ्यक्रम बनाएंगे। साथ ही दोहरी डिग्री के अवसरों की खोज के माध्यम से शैक्षणिक अनुभवों को समृद्ध करेगा। दूसरे एमओयू पर सूचो यूनिवर्सिटी में बिजनेस स्कूल के डीन प्रो. बो फेंग ने हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि उनके मूल मूल्य- प्रामाणिकता, जवाबदेही, प्रशंसा और उन्नति- सामाजिक रूप से जागरूक और अभिनव व्यावसायिक लीडरों को तैयार कर सकेंगे। सहयोग ज्ञान के आदान-प्रदान और संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं के लिए मार्ग बनाकर हमारे छात्रों और शिक्षकों की शैक्षिक यात्रा को समृद्ध बनाएगा।

मणिपुर पड़ाव के दौरान अमूर फॉल्कन को किया जाएगा सैटेलाइट ट्रांसमीटर के साथ टैग

इम्फाल माह की शुरुआत में, भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में अमूर फाल्कन पक्षियों को सैटेलाइट ट्रांसमीटर से टैग करेंगे, ताकि इन प्रवासी पक्षियों के रास्तों का अध्ययन किया जा सके। यह जानकारी वन अधिकारियों ने दी है। यह खूबसूरत पक्षी, जिन्हें मणिपुर में ‘अखुआइपुइना’ और नागालैंड में ‘मोलुलम’ के नाम से जाना जाता है, सालाना करीब 22,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। ये पूर्वी एशिया से दक्षिण अफ्रीका तक की यात्रा करते हैं और फिर शरद ऋतु में वापस लौटते हैं। फाल्कन परिवार से संबंधित ये छोटे पक्षी, जो आकार में कबूतर से थोड़े छोटे होते हैं, तामेंगलोंग के घने जंगलों वाले इलाके में बड़ी संख्या में पहुंचे हैं प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए मणिपुर के नोनी और तामेंगलोंग जिलों ने किसी भी तरह के शिकार, पकड़ने, मारने और बेचने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। ये जिले असम और नागालैंड से लगे हुए हैं, जो इन पक्षियों की आगे की यात्रा से पहले एक छोटा ठहराव स्थल भी होता है। तामेंगलोंग के वन अधिकारी हिटलर सिंह ने बताया कि देहरादून स्थित डब्ल्यूआईई के वैज्ञानिक, डॉ सुरेश कुमार यूके से मंगवाए गए ट्रांसमीटर के साथ नवंबर के पहले सप्ताह में तामेंगलोंग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पहले कुछ अमूर फाल्कन चुनकर उनकी सेहत का निरीक्षण करेंगे और फिर सबसे स्वस्थ दो पक्षियों को ट्रांसमीटर से टैग करेंगे। सिंह ने बताया कि जैसे ही टैग किए गए पक्षी उड़ान भरेंगे, उनके यात्रा मार्ग और उड़ान पैटर्न का अध्ययन किया जा सकेगा। ट्रांसमीटर एक साल तक काम करता है, जिससे इन पक्षियों की पूरी सालभर की यात्रा का रिकॉर्ड मिल सकेगा। एक मादा बाज को 2018 में तमेंगलोंग में ट्रांसमीटर से टैग किया गया था। उसने लगातार पांच दिन और आठ घंटे उड़ान भरने के बाद 5,700 किलोमीटर की दूरी तय करके सोमालिया में लैंड किया था। इस बीच, जिले के अधिकारियों और जानवर प्रेमियों के समूहों ने इन पक्षियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। वन अधिकारी हिटलर सिंह ने बताया, स्थानीय लोगों को प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए वन विभाग, स्थानीय क्लबों और पशु प्रेमियों के समूहों के समर्थन से, पहले की तरह नवंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में “अमूर फाल्कन महोत्सव” का आयोजन करेगा। तामेंगलोंग के पशु प्रेमियों का कहना है कि वन अधिकारियों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा अमूर फाल्कन की सुरक्षा के लिए बढ़ाई गई जागरूकता और सुरक्षा के प्रयासों के कारण उनके शिकार की घटनाओं में काफी कमी आई है। एक पशु प्रेमी ने कहा, “हमने अपने जिले में अमूर फाल्कन का स्वागत किया है। हमने देखा है कि कई बाज हमारे जिले में आजादी से उड़ रहे हैं।” राज्य में अमूर फाल्कन की जनसंख्या का पहला सर्वेक्षण पिछले वर्ष तामेंगलोंग के चुलुआन बांस के जंगल में किया गया था, जहां बराक नदी के किनारे 1,41,274 बाज पाए गए थे। नागालैंड में, एक वन अधिकारी ने बताया कि ये राज्य भी इन पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां ये पक्षी शीतकाल में तीन से चार सप्ताह के लिए विश्राम और फिर से तरोताजा होने के लिए रुकते हैं। इन पक्षियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति का पर्यावरणीय महत्व है, क्योंकि ये प्राकृतिक रूप से कीटों की संख्या को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। अमूर बाज को 1972 के वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत कानूनी संरक्षण दिया गया है। नागालैंड के अधिकारी ने कहा कि इन पक्षियों का शिकार करना या उनके मांस का कब्जा करना गंभीर अपराध है, जिसके चलने तीन साल तक की सजा भी हो सकती है। अमूर फाल्कन और अन्य प्रवासी पक्षियों के संरक्षण से नागालैंड में पर्यटन को बढ़ावा मिला है।  

हरभजन सिंह को इस बात पर संदेह है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन करेगी

नई दिल्ली पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को इस बात पर संदेह है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन करेगी। हालांकि, मुंबई के लिए रोहित की कप्तानी में तीन आईपीएल खिताब जीतने वाले स्पिनर को लगता है कि टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद सलामी बल्लेबाज को रिटेन किया जाएगा। रोहित के अलावा, अनुभवी क्रिकेटर का मानना ​​है कि कप्तान हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को मेगा नीलामी से पहले अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखने के लिए फ्रेंचाइजी बरकरार रखेगी। हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से मुंबई इंडियंस के लिए संभावित आईपीएल रिटेंशन के बारे में बात करते हुए कहा, “मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जिसने पिछले दो-तीन वर्षों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। वह एक चैंपियन और बहुत अच्छी टीम है। जहां तक मुझे पता है, वे निश्चित रूप से भविष्य को ध्यान में रखकर टीम बनाने पर फोकस करेंगे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे इस साल अनुभवी खिलाड़ियों को नहीं शामिल करेंगे। पिछले साल, उन्होंने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था और मुझे लगता है कि उन्हें निश्चित रूप से रिटेन किया जाएगा। जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया जाएगा, सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा को रिटेन किया जाएगा।” इस 44 वर्षीय स्पिनर ने 31 अक्टूबर की समय सीमा से पहले छह रिटेंशन के तहत अनकैप्ड श्रेणी के तहत नेहल वढेरा को मुंबई की अंतिम पसंद के रूप में चुना। हरभजन ने कहा, “कप्तान के तौर पर हाल ही में रोहित शर्मा ने विश्व कप जीता है, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें टीम में बनाए रखना चाहिए और ऐसा होगा भी। इस तरह चार खिलाड़ी हो जाएंगे और अगर पांचवां खिलाड़ी है, तो तिलक वर्मा को टीम में बनाए रखा जाएगा। तिलक वर्मा उन खिलाड़ियों में से हैं जो भविष्य में मुंबई इंडियंस के लिए मैच जीतने में बहुत उपयोगी साबित होंगे।” आईपीएल 2024 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पांड्या की कप्तानी में तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। टीम ने 14 लीग चरण के मुकाबलों में से सिर्फ चार मैच जीते और पूरे सीजन में तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी को लगता है कि पंजाब किंग्स आरटीएम से इन खिलाड़ियों को दे सकती है मौका

नई दिल्ली पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी को लगता है कि आईपीएल 2024 सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स इस साल के अंत में लीग के अगले सीजन के लिए होने वाली मेगा नीलामी से पहले अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, सैम करन और कगिसो रबाडा के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) विकल्प का इस्तेमाल करेगी। आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी मौजूदा टीम से कुल छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। यह या तो रिटेंशन के जरिए या राइट टू मैच ऑप्शन के जरिए किया जा सकता है। छह रिटेंशन/आरटीएम में अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी (भारतीय और विदेशी) और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी पर्स 120 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। फ्रेंचाइजी के लिए अपनी रिटेंशन सूची को अंतिम रूप देने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। मूडी ने स्टार स्पोर्ट्स से पंजाब किंग्स के लिए संभावित आईपीएल रिटेंशन के बारे में बात करते हुए कहा, “पंजाब किंग्स के लिए मुझे नहीं लगता कि मैं किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करूंगा, निश्चित रूप से कैप्ड खिलाड़ियों को नहीं लेकिन मैं अर्शदीप सिंह, सैम करन और रबाडा जैसे खिलाड़ियों के लिए राइट टू मैच विकल्प का उपयोग करना चाहूंगा। जितेश शर्मा एक और खिलाड़ी हैं, जिनके लिए मैं नीलामी में राइट टू मैच का उपयोग करने पर विचार करूंगा।” उन्होंने पंजाब के संभावित रिटेंशन के तौर पर अनकैप्ड शशांक सिंह और हरप्रीत बरार को चुना, जिससे उनकी छह खिलाड़ियों की सूची पूरी हो जाएगी। शशांक पिछले सीजन में 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाकर फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। दूसरी ओर, हरप्रीत ने 13 मैचों में सात विकेट लिए। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, “जब अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात आती है, तो कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं नीलामी से पहले टीम में शामिल करना चाहूंगा। शशांक सिंह, जो एक शानदार मध्यक्रम पावर हिटर हैं जबकि हरप्रीत बरार बाएं हाथ के स्पिनर हैं।” साल 2024 के संस्करण में पंजाब किंग्स आखिर से दूसरे स्थान पर रही। उसने पांच मैच जीते और नौ हारे। वे आईपीएल के आगामी संस्करण से पहले खिलाड़ियों की नीलामी के माध्यम से अपनी टीम में बदलाव की उम्मीद कर रहे होंगे।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : 13 नवंबर को होगा मतदान, मतदान सेक्टरों की संख्या 19 से बढ़ाकर की 38

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियों को तेज कर दिया है। 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए इस बार सेक्टरों की संख्या को 19 से बढ़ाकर 38 कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाना है। इस निर्णय से मतदान की गति बनाए रखने और मतदाताओं को अधिक सुविधाएं प्रदान करने की उम्मीद है। सेक्टरों की संख्या बढ़ाने का कारण लोकसभा चुनाव के दौरान रायपुर दक्षिण में 19 सेक्टर बनाकर चुनाव संपन्न करवाया गया था। हालांकि, इस बार उपचुनाव में मतदाताओं को बेहतर सेवाएं देने और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सेक्टरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। इससे सेक्टर अधिकारियों और मतदान केंद्रों के बीच की दूरी कम होगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाना संभव हो सकेगा। आपात स्थिति में होगी त्वरित सहायता सेक्टरों की संख्या बढ़ाने से आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाना आसान होगा। चाहे कानून व्यवस्था की स्थिति को मेंटेन करना हो या किसी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी, सहायता की पहुंच तेज और सुगम होगी। मतदान केंद्रों और सेक्टर कार्यालयों के बीच दूरी कम होने से चुनाव प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित हो जाएगी। वहीं, ला एंड आर्डर की स्थिति बनने या फिर आपात स्थिति बनने पर त्वरित रूप से यहां सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी। पूर्व में हुई बैठक के दौरान इस पर निर्णय लिया गया और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आदेश जारी किया, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानियों को रोका जा सके। आयोग का बढ़ेगा खर्च, बढ़ेगी कर्मचारियों की संख्या एक सेक्टर में सेक्टर अधिकारी के अलावा एक ड्राइवर रखा जाता है। वहीं, एक दल बनाया जाता है, जिसमें मेडिकल टीम, सुरक्षा गार्ड, एक अन्य कर्मचारी रहते हैं और एक पीठासीन अधिकारी रहते हैं। ऐसे में सेक्टराें की संख्या बढ़ाने से कर्मचारियों की संख्या दोगुनी होगी और आयोग का खर्च भी गाड़ियों अन्य मदों में बढ़ेगा। इस तरह की होंगी सुविधाएं – मतदान सटीक मॉनिटरिंग व रिपोर्टिंग – ला एंड आर्डर मेंटेन करने में सहूलियत – मतदान केंद्रों की सेक्टरों से दूरी घटेगी – मशीन खराब होने पर तुरंत बदला जा सकेगा – मतदान की गति नहीं थमेगी – मेडिकल टीम व सुरक्षा बल भी बढ़ेंगे

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet