LATEST NEWS

सरदार पटेल के प्रयासों से ही भारत का वर्तमान नक्शा कायम है : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

सरदार पटेल के प्रयासों से ही भारत का वर्तमान नक्शा कायम है : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मुख्यमंत्री ने वल्लभ भवन परिसर में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से ही भारत का वर्तमान नक्शा कायम है। सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों के विलय का महत्वपूर्ण कार्य किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव , गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वल्लभ भवन परिसर स्थित उद्यान में सरदार पटेल की प्रतिमा पर नमन कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं। सरदार पटेल को देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए कार्यों के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। सरदार पटेल ने जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्यों के साथ आजादी के आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने सहकारिता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मध्यप्रदेश सरकार सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर निरन्तर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा ,भगवान दास सबनानी सहित राहुल कोठारी, सुमित पचोरी एवं अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ मंत्री, जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ मंत्री, जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों से की भेंट आर्च बिशप डॉ. दुरईराज और इस्कॉन के प्रबंधक अच्युत कृष्ण दास ने की भेंट मुख्यमंत्री निवास में हुई दीपावली के पर्व पर भेंट भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट करने पहुँचे मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी और जन-सामान्य को मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर श्रीमती मालती राय, आर्च बिशप डॉ. ए.ए.एस. दुरईराज, इस्कॉन भोपाल के प्रबंधक अच्युत कृष्ण दास, राहुल कोठारी सहित जन-प्रतिनिधियों समाजसेवियों, अधिकारियों और जन-सामान्य ने मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि भगवान श्रीगणेश और माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद सभी के जीवन में समृद्धि और खुशियां लाए। दीपोत्सव पर नए उत्साह और उमंग के साथ हम सबके आगे बढ़ने की कामना की। एक-दूसरे का साथ देने और समानता के आधार पर जीवन जीने का संदेश देता है दीपावली पर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीगणेश और माँ लक्ष्मी की कृपा से गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव आए, लोगों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों से उन्हें मुक्ति मिले, यही कामना है। दीपावली का त्यौहार एक-दूसरे का साथ देने, गरीब-अमीर की खाई पाटने, समानता के आधार पर जीवन जीने का संदेश देता है। इस शुभ पर्व पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि प्रत्येक व्यक्ति उत्साह के साथ हर परिस्थिति का सामना करने में समर्थ बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कठिनाई और चुनौती भरे समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में आदर्श स्थापित कर रहा है, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है।  

बिजली सखी योजना से हो रही हर महीने 50000 रुपये तक कमाई, समझिए पूरा गणित

इलाहबाद उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक छोटा सा गांव है सिलाऔता और इसी गांव में रहती हैं राजश्री शुक्ला। राजश्री ने पिछले कुछ वर्षों के भीतर ही अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। इतना ही नहीं, उनकी कामयाबी को देखकर गांव की दूसरी महिलाएं भी उनके रास्ते पर चल पड़ी हैं। इस बदलाव की वजह है बिजली सखी योजना, जिसके जरिए राजश्री आर्थिक तौर पर सशक्त होकर हर महीने 50 हजार रुपये से ज्यादा तक की कमाई कर रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मई 2020 में शुरू हुई ‘बिजली सखी’ पहल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर दे रही है। इस योजना को ‘बैंकिंग सखी’ योजना की सफलता से प्रेरित होकर शुरू किया गया था। राजश्री बताती हैं कि दो महीने पहले ही जुलाई 2024 में उन्हें 81,900 रुपये कमीशन मिला था। इस कमीशन के साथ ही वह प्रदेश की टॉप 10 ‘बिजली सखियों’ में शामिल हुईं। 30 हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं ‘बिजली सखी’ बनकर राजश्री गांव के हर घर जाकर बिजली का बिल लेती हैं और उसे समय पर पास के बिजली घर पर जमा करा देती हैं। इससे लोगों को लाइन में लगने से छुटकारा मिल जाता है और राजश्री को अच्छी आमदनी भी हो जाती है। राजश्री जैसी उत्तर प्रदेश की 30 हजार से ज्यादा महिलाओं को इस योजना ने सशक्त बनाया है। 4 साल में महिलाओं ने कमाए 14.6 करोड़ लगभग 10,500 ‘बिजली सखियों’ ने पिछले चार वर्षों के भीतर ही 1120 करोड़ रुपये से ज्यादा के बिजली बिल जमा किए और 14.6 करोड़ रुपये कमीशन कमाया। इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने मई 2020 में कोविड महामारी की पहली लहर के बाद की थी। योजना का मकसद था उन ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना, जो पढ़ी-लिखी तो हैं लेकिन घर पर ही रहती हैं। 75 जिलों के सभी ब्लॉक में लागू इस पहल का एक बड़ा फायदा यह भी हुआ है कि लेट बिल जमा होने से बिजली वितरण कंपनियों को होने वाला नुकसान कम हो गया। 1 फरवरी 2020 को आठ जिलों में एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत हुई। बाद में इसके अच्छे परिणामों को देखते हुए सरकार ने इसे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के सभी 826 ब्लॉकों में लागू करने का फैसला किया। शुरुआत में कितनी कमाई राजश्री बताती हैं कि वह 2020 में ‘राधा स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ीं और उन्हें बिजली बिल जमा करने का काम सौंपा गया। शुरुआत में उन्हें 30,000 रुपये की कमाई हुई। धीरे-धीरे उनके पास उन महिलाओं के फोन आने लगे, जो बिजली बिल जमा करने में उनकी मदद चाहती थीं। इसके साथ ही उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी काफी बदलाव आया। कितने बिल पर कितना कमीशन बिजली सखी योजना के तहत ग्रामीण इलाकों की महिलाएं 2000 रुपये तक के हर बिल भुगतान पर 20 रुपये का कमीशन कमाती हैं। 2000 रुपये से ज्यादा के बिल पर एक प्रतिशत कमीशन मिलता है। इसी तरह शहरी इलाकों में ‘बिजली सखियों’ को 3000 रुपये तक के प्रत्येक बिल के लिए 12 रुपये मिलते हैं और 3,000 रुपये से ज्यादा के बिल पर 0.4 प्रतिशत कमीशन मिलता है।

केवल हिंदू कर्मचारी होंगे तिरुमाला में, लड्डू विवाद के बाद TTD के नए अध्यक्ष ने सुना दिया फरमान

नई दिल्ली. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बी.आर. नायडू ने गुरुवार को कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के निवास तिरुमला में काम करने वाले सभी लोग हिंदू होने चाहिए। टीटीडी अध्यक्ष ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह आंध्र प्रदेश सरकार से बात करेंगे कि दूसरे धर्मों के कर्मचारियों के संबंध में क्या फैसला लिया जाए, क्या उन्हें अन्य सरकारी विभागों में भेजा जाना चाहिए या वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘तिरुमला में काम करने वाला हर व्यक्ति हिंदू होना चाहिए। यह मेरा पहला प्रयास होगा। इसमें कई मुद्दे हैं। हमें इस पर गौर करना होगा।’ भगवान वेंकटेश्वर के भक्त नायडू ने कहा कि वह टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने को अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने बोर्ड का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को धन्यवाद दिया। बी.आर. नायडू ने आरोप लगाया कि पिछली वाईएसआर कांग्रेस सरकार के दौरान तिरुमला में कई अनियमितताएं हुईं। उन्होंने कहा कि मंदिर की पवित्रता बरकरार रखी जानी चाहिए। बता दें कि तिरुपति मंदिर में लड्डू प्रसाद को लेकर काफी बवाल हुआ था। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया था कि उनकी पूर्ववर्ती जगन मोहन की सरकार में तिरुपति बालाजी के लड्डू प्रसादम में मिलावटी घी का इस्तेमाल किया जाता था। एक लैब की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि इसमें गाय और सुअर की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता था। उनके आरोपों के बाद जगन मोहन रेड्डी ने सफाई दी थी कि लड्डू बनाने में शुद्ध घी का ही इस्तेमाल किया जाता था। वहीं यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने नसीहत देते हुए कह कि धर्म और राजनीति को मिश्रित करने की कोई जरूरत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि जब जांच चल ही रही है तो मीडिया के पास जाने की जरूरत क्या थी।

बृजभूषण का पप्पू यादव पर तंज- बाहुबली बनते हैं और अब सुरक्षा मांग रहे, लॉरेंस पर क्यों बोले

कैसरगंज. यूपी में कैसरगंज के पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद पप्पू यादव पर तंज किया है। बृजभूषण ने कहा कि बिहार के अंदर एक नेता बड़े बाहुबली बनते हैं और अब सुरक्षा मांग रहे हैं। ऐसा बयान क्यों देते है जो सुरक्षा मांगनी पड़े। दरअसल, संसाद पप्‍पू यादव ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह 24 घंटे में लॉरेंस बिश्‍नोई का नेटवर्क खत्‍म कर सकते हैं। इसके बाद उन्‍हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी जिस पर पप्‍पू यादव ने सुरक्षा की मांग की है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पैतृक आवास पर समर्थकों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई हैं बिहार के बड़े बह़ुबली नेता हैं जो हर विषय पर बोलते हैं। अब सुरक्षा मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान ही क्यों दिया था कि सुरक्षा मांगनी पड़े। आजकल जिसको देखो वही टिप्पणी करने लगता है। इनाम घोषित कर दे रहा है। उसके बाद सुरक्षा मांगने लगता है। बृजभूषण ने कहा कि मेरी सरकार से अपील है कि इन सब पर रोक लगना चाहिए। ऐसा करने वालों को सरकार कोई सुरक्षा ना दे। उन्होंने कहा कि देश, धर्म, समाज और व्यक्ति पर बोलने वालों पर रोक लगनी चाहिए। समाज में नफरत फैलाने वालों पर नकेल लगाना जरूरी है। पप्पू यादव के लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग आपको बता दें कि विश्नोई गैंग द्वारा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी की मिली है। सांसद कार्यालय के सचिव देवाशीष पासवान ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाय। उन्होंने कहा कि सांसद को बार-बार माफियाओं द्वारा पहले भी कई बार धमकी मिल चुका है। गृह मंत्री से आग्रह किया कि सांसद पप्पू यादव को अविलंब जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराएं। पप्पू ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का क्रिमिनल कहा था सांसद पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का क्रिमिनल कहा था और दावा कर दिया कि कानून इजाजत दे तो वो 24 घंटे में लॉरेंस का नेटवर्क खत्म कर देंगे। जेल में सुरक्षित बैठा लॉरेंस बिश्नोई कई चर्चित लोगों की हत्या सुपारी किलरों से करवा चुका है। लॉरेंस के घोषित टारगेट में सलमान खान सबसे ऊपर हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की गोवर्धन पूजा की तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की गोवर्धन पूजा की तैयारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास के गौवंश का किया साज-श्रृंगार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा की तैयारी के क्रम में मुख्यमंत्री निवास में गौवंश की पूजा कर उनका साज-श्रृंगार किया। उल्लेखनीय है‍ कि गोवर्धन पूजा के अंतर्गत कृषि और समृद्धि के प्रतीक गौवंश की पूजा और उन्हें सजाने का विधान है, इसका आध्यात्मिक महत्व भी है। मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में देश में पाई जाने वाली प्रमुख नस्लों जैसे गिर, साहिवाल, पुंगनूर, मालवी, थारपरकर आदि का गौवंश विद्यमान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना की स्त्रोत गौमाता की सेवा, सम्मान एवं संवर्धन के लिए प्रदेश की सभी गौ-शालाओं में गोवर्धन पूजा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। गौवंश रक्षा वर्ष के अंतर्गत 02 नवम्बर को सभी जिलों में गौ-शालाओं में कार्यक्रम होंगे। इनमें मंत्रीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश दुकानदारों नागरिकों को दिया उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाई। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को दीपावली की मिठाई खिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहर के फ्रीगंज शहीद पार्क टॉवर चौक आदि क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते हुए नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल क्षेम पूछी। उनके साथ फोटो खिंचवाये। अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुकानदारों तथा नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। उज्जैन शहर के नागरिक भी मुख्यमंत्री से आत्मीयता के साथ मिले मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी खुशी देखते ही बनती थी। नागरिक आत्मीयता की उष्मा से सरोबार थे। कई स्थानों पर नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कई दुकानों के अंदर जाकर दुकान संचालकों से मुलाकात की। दुकानदारों के परिजनों से भी चर्चा की। इस दौरान फ्रीगंज में प्रकटेश्वर महादेव मंदिर तथा राम लक्ष्मण मंदिर में दर्शन किए , पूजा अर्चना की सबको दीपावली की शुभकामनाएं दी। उज्जैन के फ्रीगंज में राह में चलते हुए मुख्यमंत्री को देखकर दिव्यांग दंपत्ति परमानंद तथा रेखा प्रजापत ने मुख्यमंत्री से कार्तिक मेला क्षेत्र में अपने स्वरोजगार के लिए एक दुकान उपलब्ध कराने की मांग की। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को बुलवाया और दिव्यांग दंपति को उनकी मांग के अनुसार दुकान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। दिव्यांग दंपति प्रसन्नचित् होकर अपने घर को रवाना हुए। फ्रीगंज क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने गन्ने की चरखी चलाने वाले ललित पाटिल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्वयं चरखी पर गन्ने का रस निकाल कर उपस्थित जनों को पिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सहजता सरलता देखकर नागरिक अभिभूत थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास पर दीपावली के अवसर पर पूजा अर्चना की। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे  

पूर्वी लद्दाख में शांति की ओर कदम: भारतीय सेना ने डेमचोक में गश्त फिर से शुरू की, दिवाली पर हुआ मिठाईयों का आदान-प्रदान

Step towards peace in Eastern Ladakh: Indian Army resumes patrolling in Demchok, sweets exchanged on Diwali पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले प्रमुख बिंदुओं से भारतीय और चीनी सैनिकों के पूरी तरह पीछे हटने के कुछ ही दिनों बाद भारतीय सेना ने शुक्रवार (1 नवंबर 2024) को डेमचोक में गश्त फिर से शुरू कर दी। सेना के सूत्रों ने इसे भारत-चीन संबंधों में स्थिरता की दिशा में एक सकारात्मक संकेत बताया है। सूत्रों के अनुसार, डेमचोक में गश्त शुरू हो चुकी है, और जल्द ही भारतीय सेना देपसांग में भी गश्त पर लौटेगी। इससे पहले दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत सैनिकों ने टकराव वाले बिंदुओं से पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी की थी। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति को बहाल करना है, जब लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों में तनाव गहरा गया था। दिवाली पर सीमा पर मिठाईयों का आदान-प्रदान समझौते के ठीक एक दिन बाद, दिवाली के अवसर पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर विभिन्न सीमा बिंदुओं पर भारतीय और चीनी सैनिकों ने मिठाईयों का आदान-प्रदान किया। इसे दोनों देशों के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंध की एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इस परंपरागत आदान-प्रदान में दोनों पक्षों में सौहार्द और मित्रता का माहौल देखने को मिला। गलवान झड़प के बाद चार साल से जारी गतिरोध में सफलता जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद भारत-चीन संबंधों में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया था और पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध जारी था। लेकिन विदेश सचिव विक्रम मिस्री के अनुसार, हाल ही में हुई बातचीत के बाद दोनों देशों ने गतिरोध समाप्त करने के एक महत्वपूर्ण समझौते पर सहमति जताई है। इस समझौते को 2020 में उत्पन्न हुए मुद्दों को हल करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। गश्त की बहाली से अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति की ओर वापसी सेना के सूत्रों का कहना है कि गश्त बहाली के लिए स्थानीय स्तर पर कमांडरों के बीच बातचीत जारी रहेगी। इसके साथ ही भारतीय सेना अप्रैल 2020 से पहले की गश्त वाली स्थिति और स्तर को बहाल करने का प्रयास करेगी। सत्यापन प्रक्रिया चल रही है और गश्त के तरीकों पर चर्चा और निर्णय हो रहे हैं। भारत-चीन के बीच यह प्रगति दोनों देशों के बीच शांति और सामंजस्य बढ़ाने का एक कदम है, जो आने वाले समय में स्थिरता का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

दीपिका पादुकोण के हेयरस्टाइल से प्रभावित थी तृप्ति डिमरी

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी का कहना है कि वह बचपन के दिनों में दीपिका पादुकोण के हेयरस्टाइल से प्रभावित थी और अपने बाल खुद काटे थे। तृप्ति डिमरी ने अपनी किशोरावस्था से जुड़ी एक मजेदार याद साझा की है। तृप्ति से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने बालों पर कैंची चलाई है। जवाब में तृप्ति ने कहा, मैंने बचपन में अपने बाल खुद ही काटे हैं। जब ‘चाँदनी चौक टू चाइना’ रिलीज़ हुई, तो मैंने दीपिका पादुकोण का हेयरस्टाइल देखा और अपने बालों को खुद काटने का फैसला किया। तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भुलैया 3, दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, उनके पास कई और रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें बहुप्रतीक्षित फिल्म धड़क 2 और विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक और बड़ी फिल्म शामिल है।  

यूपी में धान खरीदी शुरू, बनाए गए 4000 केंद्र, धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये

लखनऊ शुक्रवार से पूर्वी यूपी में धान खरीदी शुरू होगी. धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और धान ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. किसानों को धान की उतराई, छनाई और सफाई की मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी. दरअसल, सभी जनपदों में धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग और अन्य क्रय एजेंसियों के 4 हजार क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं. वहीं सीएम योगी ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान कराने का निर्देश दिया है. बता दें कि क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे. कृषि विभाग के मुताबिक, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है. इस साल धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है. औसत उत्पादन लगभग 43.36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है. गौरतरब है कि पश्चिमी यूपी यानी हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में 1 अक्टूबर से शुरू हुई है, जो कि खरीद 31 जनवरी 2025 तक चलेगी. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान 1 नवंबर से 28 फरवरी 2025 तक चलेगी.

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, लिया बल्लेबाजी का फैसला

मुंबई मुंबई में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। इस मैच में भारतीय टीम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को वापस शामिल किया गया है। कीवी टीम पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, जिससे भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। टीम इंडिया प्लेइंग XI यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड प्लेइंग XI ओम लैथम (सी), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, अजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के

धू-धू कर जलने लगी ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग, 3 फ्लोर पर लगी भीषण आग

नई दिल्ली. दिल्ली और आसपास के इलाकों में दीवाली धूमधाम से मनाई गई। हालांकि, राजधानी क्षेत्र में पटाखों पर बैन होने के बावजूद इसका कहीं कोई असर नहीं दिखा। लोगों ने प्रतिबंध की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। इसका एक जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला ग्रेटर नोएडा में। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईको विलेज 1 की बिल्डिंग में आग लग गई। आग की वजह बने नीचे जलाए जा रहे पटाखे और उसकी चिंगारी। रात को जब बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में आग लगी तो वहां हड़कंप मच गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। दीवाली पर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आग की खबरें सामने आई हैं। इस दौरान लगभग सभी मामलों में आग पटाखों की वजह से लगने की बात सामने आई है। ऐसा ही हुआ है ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक ईको विलेज की बिल्डिंग में। दीवाली के जश्न के दौरान लोग नीचे पटाखों से आतिशबाजी कर रहे थे। इस दौरान पटाखे की चिंगारी ऊंचाई पर स्थित फ्लैट के किसी हिस्से तक पहुंच गई और वह धू-धूकर जलने लगी। देखते ही देखते आग बिल्डिंग के ऊपर स्थित तीन फ्लोर तक फैल गई। ऊंची लपटें देखकर बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर विभाग को फोन किया गया और आग को बुझाया। इस घटना में किसी तरह की हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। दिवाली के मौके पर दिल्ली में अभी तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है और 12 लोग जख्मी भी हुए हैं। दिल्ली फायर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली के मौके पर करीब 300 से ज्यादा जगहों से फोन आए, इसमें आग लगने की सूचना दी गई थी। दिल्ली फायर विभाग ने बताया कि पिछले 10 सालों में यह पहली बार है जब इतनी ज्यादा संख्या में आग को लेकर फोन कॉल्स आए हैं।

13 करोड़ भारतीय बेहद गरीब, तमाम दावों के बीच आई विश्व बैंक रिपोर्ट

मुंबई करीब 12.9 करोड़ भारतीय वर्ष 2024 में अत्यधिक गरीबी में जीवन बसर कर रहे हैं। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, इन भारतीयों की प्रतिदिन की आमदनी 181 रुपये (2.15 डॉलर) से भी कम है। वर्ष 1990 में यह संख्या 43.1 करोड़ थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार से दुनिया में गरीबी खत्म करने में एक सदी से भी अधिक समय लग सकता है। विश्व बैंक की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, उच्च गरीबी मानक के साथ मध्य आय वाले देशों के लिए गरीबी की तय सीमा प्रतिदिन 576 रुपये (6.85 डॉलर) है, लेकिन जनसंख्या वृद्धि के चलते 1990 की तुलना में 2024 में अधिक भारतीय गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं। इससे पहले विश्व बैंक ने कहा था कि भारत में अत्यधिक गरीबी पिछले दो वर्षों में बढ़ने के बाद 2021 में 3.8 करोड़ घटकर 16.74 करोड़ रह गई। भारत का योगदान वैश्विक चरम गरीबी में घटेगा विश्व बैंक के मुताबिक, अगले दशक में वैश्विक अत्यधिक गरीबी में भारत का योगदान काफी कम होने का अनुमान है। यह अनुमान अगले दशक में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के साथ-साथ ऐतिहासिक विकास दरों पर आधारित है। भारत में 2030 में चरम गरीबी दर शून्य करने पर भी इस अवधि में दुनियाभर में अत्यधिक गरीबी दर 7.31 फीसदी से गिरकर 6.72 फीसदी ही रहेगी जो अभी भी तीन फीसदी के लक्ष्य से काफी ऊपर है। दुनिया में 70 करोड़ लोग अत्यधिक गरीब गरीबी, समृद्धि और पृथ्वी : बहुसंकट से बाहर निकलने के रास्ते नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि आज भी दुनिया की 44 फीसदी आबादी प्रतिदिन 576 रुपये से कम पर जीवनयापन करती है। जनसंख्या वृद्धि के कारण 1990 के बाद से इस गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में कोई खास बदलाव नहीं आया है। 2020-2030 एक खोया हुआ दशक होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रगति की मौजूदा रफ्तार के हिसाब से अत्यधिक गरीबी को मिटाने में दशकों लगेंगे और लोगों की प्रतिदिन की कमाई 576 रुपये से ऊपर लाने में एक सदी से अधिक समय लगेगा। वैश्विक आबादी का 8.5 फीसदी या 70 करोड़ लोग आज भी 181 रुपये से कम पर जीवनयापन कर रहे हैं। अनुमान है कि 2030 में 7.3 फीसदी आबादी अत्यधिक गरीबी में रह रही होगी। अफ्रीका में बढ़ेगी गरीबी: रिपोर्ट में कहा गया है कि इन नए डाटासेट को हाल ही में जारी 2022-23 के घरेलू उपभोग और व्यय सर्वेक्षण (एचसीईएस) में शामिल नहीं किया गया था, क्योंकि आवश्यक विश्लेषण समय पर पूरे नहीं किए जा सके। रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष मजबूत हैं जैसे उप-सहारा अफ्रीका और विकासशील देशों में अत्यधिक गरीबी का बढ़ना और 2030 तक अत्यधिक गरीबी के खात्मे का पहुंच से बाहर होना।

बांधवगढ़ में हाथियों की मौत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिया सरकार को लिया आड़े-हाथ

Leader of Opposition Umang Singhar took the government to task over the death of elephants in Bandhavgarh. Umang Singhar News: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत के मामले को लेकर विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार इस घटना पर चुप क्यों है. मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत के मामले को लेकर विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने निशाना साधा है. उन्होंने एमपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस घटना पर चुप क्यों है, जबकि हम हाथियों की भगवान गणेश के रूप में पूजा करते हैं. सरकार को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेना चाहिए. उमंग सिंघार ने कहा कि एक तरफ हम हाथियों की यानी गणेशजी की पूजा कर रहे हैं और दूसरी तरफ सरकार हाथियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं और वहीं वन मंत्री वोट मांग रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वन्य प्राणियों के साथ में आदिवासियों का गहरा नाता और ताना-बना है. इस घटना में आदिवासियों का कोई दोष नहीं है. जल जंगल जमीन आदिवासियों का अधिकार है और सरकार को आदिवासियों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्य प्राणियों की भी सुरक्षा करनी चाहिए. करीब 4 साल से हाथी झारखंड और कर्नाटक से आते रहे हैं. इस बीच में क्या सरकार ने उन वन समितियां से कोई चर्चा की या उन आदिवासियों से चर्चा की या उनके साथ कोई बैठक की या हाथियों के विस्थापन की बात कही. हाथियों का किस तरह से विस्थापन करना है. उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार ने किसी भी तरह की कोई प्लान नहीं बनाया. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को तत्काल इस मामले में संज्ञान लेते हुए वन्य समितियों के साथ और आदिवासियों के साथ चर्चा करनी चाहिए. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि सरकार वन्य प्राणी और आदिवासी विरोधी सरकार है. सरकार को संज्ञान लेते हुए उन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए फिर चाहे वह अधिकारी हो या उसका कुप्रबंध हो. इस मामले में आदिवासियों की कोई जिम्मेदार नहीं है. सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे ने भी हाथियों की मौत पर सवाल खड़े किए हैं.उमरिया-बांधवगढ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र के सलखनियां के जंगल में 10 हाथियों की मौत हुई है. 10 हाथियों की मौत के बाद बांधवगढ पार्क प्रबंधन अपनी इस गलती को छिपाने में जुटा है. किसानों की कोदो की फसल को मौत का जिम्मेदार मानते हुए फसल को नष्ट कराया. NTCA दिल्ली की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. हाथियों के पीएम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा.

केंटकी : अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित व्यक्ति की दिल निकालने से पहले ही शरीर में जान आ गई

केंटकी  अमेरिका के एक हॉस्पिटल में चौंकाने वाली घटना घटी है। ब्रेन डेड घोषित किए गए व्यक्ति का दिल निकाला जाना था। डॉक्टर इसकी तैयारी कर रहे थे तभी दिमागी रूप से मृत मरीज के शरीर में जान आ गई। डॉक्टर उसके दिल को निकालकर दूसरे मरीज के शरीर में लगाने वाले थे। घटना केंटकी के बैपटिस्ट हेल्थ रिचमंड हॉस्पिटल की है। मरीज का नाम थॉमस ‘टीजे’ हूवर द्वितीय है। उम्र 36 साल है। थॉमस को 2021 में अस्पताल में ड्रग ओवरडोज के चलते भर्ती कराया गया था। बाद में उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। बता दें कि ब्रेन डेड का मतलब मरीज की ऐसी स्थिति से है जब उसका दिमाग मर जाता है। ब्रेन को काफी नुकसान पहुंचता है और उसका ठीक होना लगभग असंभव होता है। ऐसी स्थिति में भी मृत व्यक्ति में जीवन के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उसकी त्वचा गर्म रहती है, दिल धड़कता है और वेंटिलेशन के साथ छाती ऊपर-नीचे होती है। अंग दान के लिए दिल ऐसे ही मरीज का लिया जाता है। पूरी तरह मरने के बाद दिल निकालकर किसी और के शरीर में नहीं लगाया जा सकता। इधर-उधर हाथ-पैर मार रहा था मरीज केंटकी ऑर्गन डोनर एफिलिएट्स (KODA) के पूर्व कर्मचारी निकोलेटा मार्टिन ने कहा, “वह मरीज मेज पर इधर-उधर हाथ-पैर मार रहा था। यह हर किसी का सबसे बुरा सपना होता है। सर्जरी के दौरान जिंदा रहना और यह जानना कि कोई आपको चीरकर आपके शरीर के अंग निकाल लेगा। यह भयानक है।” KODA की एक अन्य कार्यकर्ता नताशा मिलर ने बताया कि थॉमस को ICU से ऑपरेटिंग रूम में ले जाते समय भी उसमें जीवन के लक्षण दिखाई दे रहे थे। वह इधर-उधर घूम रहा था। कुछ हद तक लड़खड़ा रहा था। जब हम वहां गए तो उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे। वह रो रहा था। थॉमस अब अपनी बहन डोना रोहरर के साथ रह रहा है। उसे याददाश्त, चलने और बात करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet