LATEST NEWS

महिला आयोग ने जांच और सख्त कार्रवाई का दिलाया भरोसा, छत्तीसगढ़-कोरबा में महिलाओं को फ्लोरा मैक्स ने ठगा

कोरबा। कोरबा जिले की महिलाओं से ठगी के बड़े मामले की गूंज रायपुर तक सुनाई देने के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के साथ अन्य सदस्यों ने कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें ऑर्डर शीट की कॉपी सौंपी. दरअसल, फ्लोरा मैक्स नाम की कंपनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर उलटे उन्हें कर्जदार बना दिया. महिला आयोग के ऑर्डर शीट में कंपनी, कर्मचारी और अन्य दोषियों के खिलाफ महिलाओं की शिकायत दर्ज करने का उल्लेख किया गया है. इसके साथ ही मामले की गहराई से जांच के लिए आयोग ने एक टीम का गठन किया है. टीम कोरबा में कैंप लगाकर पीड़ित महिलाओं से आवेदन और शिकायतें एकत्र करेगी. जनसुनवाई के दौरान आयोग की टीम जिला पंचायत सभागार में पहुंची, जहां उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया. सुनिश्चित की जाएगी सख्त कार्रवाई – नायक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि महिलाओं से ठगी का यह मामला गंभीर है. इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

स्कूली छात्रो के द्वारा वाहन चलाने के विरूद्ध अभियान में अनूपपुर पुलिस ने 05 वाहन चालको पर की कार्यवाही

अनूपपुर          पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में   थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा विगत तीन दिवस से अभियान चलाया जाकर नाबालिग वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।अभियान के तीसने दिन शनिवार की सुबह टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व मे सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले के द्वारा अनूपपुर के शासकीय उत्तकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास वाहन चेकिंग लगाई गई जो चेकिंग के दौरान टीवीएस मोपेड एम.पी. 65 जेड बी 0699, होण्डा मोटर सायकल एम.पी. 65 एम सी 6920, बिना नम्बर की हीरो मोटर सायकल, हीरो मोटर सायकल एम.पी. 65 एम जी 2081, टीवीएस मोटर सायकल एम.पी. 18 एम यू 8739 (कुल 05 दोपहिया वाहन) के नाबालिग बालको को नियम विरूद्ध दो पहिया वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाकर वाहन को जप्त कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व कोतवाली पुलिस द्वारा भारत ज्योति स्कूल एवं बेथेल मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास चेकिंग लगाई जाकर नाबालिग वाहन चालको के वाहन जप्त कर कानूनी कार्यवाही की गई है।

कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद भी केएल राहुल ही यशस्वी जायसवाल के साथ पारी शुरु करें : पुजारा

कैनबरा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में होने वाले दूसरे क्रिेकेट टेस्ट मैच में केएल राहुल ही यशस्वी जायसवाल के साथ पारी शुरु करें। रोहित के पहले टेस्ट में नहीं होने के कारण राहुल ने यशस्वी के साथ पारी शुरु की थी। इस जोड़ी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले पुजारा का मानना है कि सीरीज के पहले मैच में 295 रन की जीत के बाद सलामी जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि यशस्वी ने पहली पारी में शानदार शतक लगाया। वहीं राहुल ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पर्थ में दो पारियों में 26 और 77 रन बनाए। पुजारा ने कहा, मुझे लगता है कि अगर हम इसी बल्लेबाजी क्रम को जारी रख सकते हैं तो रोहित तीसरे नंबर पर आ सकते हैं और शुभमन पांचवें नंबर पर आ सकते हैं। अगर रोहित शुरु करना चाहते हैं, तो राहुल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उसके बाद कुछ नहीं। मुझे लगता है कि उन्हें शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए, क्योंकि यह उनके खेल के लिए बहुत अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि इसमें बदलाव नहीं होगा। वहीं पुजारा ने कहा, आदर्श रूप से शुभमन के लिए 5 वां स्थान अच्छा है इससे उन्हें एक समय में आने का मौका मिलता है, भले ही हम दो विकेट जल्दी खो दें, वह ऐसा खिलाड़ी है जो नई गेंद से निपट सकता है। लेकिन अगर वह 25 या 30 ओवर के बाद आता है, तो वह अपने शॉट खेल सकता है। वह अपना स्वाभाविक खेल खेल सकता है।  उन्होंने कहा, अगर हम पहले तीन विकेट जल्दी खो देते हैं, तो शुभमन आता है और पुरानी गेंद के लिए ऋषभ पंत को बचाता है। पंत को नई गेंद का सामना नहीं करना पड़ता है। पुजारा ने कहा, मैं नहीं चाहूंगा कि वह तब बल्लेबाजी के लिए आए जब गेंद सख्त और नई हो।  

एक तस्कर हथियार सहित गिरफ्तार, राजस्थान-भरतपुर में QRT 5 और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

भरतपुर. भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र के गांव रौनीजा में QRT 5 पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान पांच तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक तस्कर को घायल अवस्था में पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन गायों को मुक्त कराया और एक पिकअप गाड़ी जब्त की। QRT 5 प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रौनीजा गांव के श्मशान घाट के पास देर रात गौ तस्कर गायों को पिकअप में लाद रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। अंधेरे का फायदा उठाकर पांच तस्कर भागने में सफल रहे, लेकिन दीवार फांदते समय घायल हुए एक तस्कर को सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर के पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया। गौवंश को कराया मुक्त पुलिस ने गौ तस्करों के चंगुल से आधा दर्जन गायों को मुक्त कराकर एक पिकअप गाड़ी जब्त की है।  आरोपी की पहचान गिरफ्तार गौ तस्कर की पहचान हरियाणा के गांव उटावड़ निवासी सलाम के रूप में हुई है। उसने फरार अपने पांच अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जो हरियाणा, डीग और भरतपुर जिले के निवासी हैं। इलाज के लिए रेफर घायल आरोपी को पहले नदबई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।  QRT 5 का गठन गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने QRT 5 का गठन किया था। टीम में प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा सहित साधुराम, अभिषेक, दामोदर और दीपू जैसे पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस मुठभेड़ और कार्रवाई ने भरतपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती को और मजबूत किया है।

खरगोन में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की मौत, 20 घायल

 खरगोन  मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई है। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। फिलहाल बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार बस खंडवा बड़ोदरा राजमार्ग पर पलट गई। बस खरगोन से आलीराजपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि, बस के अंदर कुछ यात्री फंसे हुए है। अन्य यात्री उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।

सड़क दुर्घटनाएं रोकने सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन, छत्तीसगढ़-रायपुर में सीएम साय ने दिए निर्देश

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रदेश के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के उपायों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग और वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए। मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य में तेजी लाने, जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए निर्माणाधीन ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट्स का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में परिवहन विभाग की ओर से तैयार कराया गया ‘बस संगवारी एप’ लांच किया और परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा पर प्रकाशित पोस्टर का विमोचन किया। बैठक में जानकारी दी गई कि स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद की पाठ्यपुस्तकों में सड़क यातायात नियमों से संबंधित अध्याय पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। बैठक में बताया गया कि यातायात व्यवस्था का इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस रायपुर, बिलासपुर और नवा रायपुर में किया जा रहा है। भिलाई और दुर्ग में यह व्यवस्था आंशिक रूप से संचालित है। सितंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक 101 ब्लैक स्पॉट और 748 जंक्शन के सुधार कार्य पूर्ण किए गए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने पर सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संभावना 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने छह लाख 70 हजार से अधिक और पुलिस विभाग ने चार लाख 87 हजार से अधिक चालानी कार्यवाही की है। एक जनवरी 2023 से 31 अक्टूबर 2024 तक 7826 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबित किया गया है। आठ दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों राजनांदगांव, धरसींवा अभनपुर, पाली, सिमगा, सुकमा, बेमेतरा और पत्थलगांव में ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। 14 हजार 261 वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस, 72 हजार से अधिक वाहनों में स्पीड गवर्नर और 2200 बसों में पेनिक बटन लगाए गए हैं। बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान, सुधार की कार्यवाही, सड़कों में यातायात संकेतक, होर्डिंग्स हटाने, फुटपाथ, पार्किंग, सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने आदि कार्यों की समीक्षा की गई।

180 अधिकारियों को विभिन्न राज्यों में मिला कैडर, छत्तीसगढ़ को मिले 3 आईएएस ऑफिसर

रायपुर केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों को उनके कैडर आवंटित कर दिए हैं. इस बैच में कुल 180 अधिकारियों को विभिन्न राज्यों में कैडर मिला है. छत्तीसगढ़ को इस बार 3 आईएएस अधिकारी मिले हैं, जिनमें सभी अन्य राज्यों से हैं. आवंटन सूची जारी होने के बाद अब संबंधित राज्य सरकारें इन अधिकारियों की पोस्टिंग करेंगी. इन अधिकारियों को मिला छत्तीसगढ़ कैडर:     पश्चिम बंगाल के निवासी अक्षय दोशी ने यूपीएससी में 75वीं रैंक प्राप्त किया है. उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला है और वे जनरल कैटेगरी से आते हैं.     उत्तर प्रदेश के निवासी विपिन दुबे ने को भी छत्तीसगढ़ कैडर मिला है. उन्होंने यूपीएससी में 238वीं रैंक हासिल किया है और वे भी जनरल कैटेगरी से हैं.     महाराष्ट्र निवासी क्षितिज गुरभेले ने यूपीएससी में 441वीं रैंक प्राप्त किया है. वे अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से आते हैं और उन्हें भी छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित हुआ है. बता दें, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था. परीक्षा कुल 1139 पदों के लिए आयोजित हुई थी, जिसमें पहली सूची में 1016 अभ्यर्थियों का चयन हुआ. बाद में 25 अक्टूबर 2024 को रिजर्व लिस्ट जारी की गई, जिसमें 120 अतिरिक्त अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे. UPSC परीक्षा टॉपर्स और उनके कैडर:     आदित्य श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश): टॉपर रहे आदित्य को उनका होम कैडर (उत्तर प्रदेश) आवंटित हुआ.     अनिमेष प्रधान (ओडिशा): दूसरे स्थान पर रहे अनिमेष को ओडिशा कैडर मिला.     अनन्या रेड्डी (तेलंगाना): तीसरे स्थान पर रहीं अनन्या को महाराष्ट्र कैडर आवंटित हुआ. यूपीएससी 2023 परीक्षा का रिजल्ट इस साल 16 अप्रैल 2024 को जारी हुआ. यूपीएससी 2023 परीक्षा माध्यम से चयनित सभी अभ्यर्थियों को 2024 बैच का हिस्सा बनाया गया है.

‘देश में आया बड़ा परिवर्तन’, छत्तीसगढ़-कबीरधाम से डिप्टी सीएम विजय शर्मा हुए बागेश्वर धाम की सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल

कबीरधाम. मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में प्रभु श्रीरामराजा सरकार की पवित्र नगरी ओरछा तक सनातन हिंदू एकता यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। यूपी के बरुआ सागर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब-जब देश में महापुरुषों ने पदयात्रा निकली है, तब-तब देश में बड़ा परिवर्तन आया है। पूर्व में आदि शंकराचार्य, विवेकानंद ने भी पदयात्रा की थी, तब परिवर्तन आया था। मैं पूरी उम्मीद के साथ कहना चाहता हूं कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा भी देश में परिवर्तन लाएगी। जातिपात की करो बिदाई, हिन्दू- हिन्दू भाई-भाई। शर्मा ने कहा कि इस पदयात्रा को लेकर हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभकामनाएं भेजी हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से छत्तीसगढ़ में भी ऐसे ही पदयात्रा निकालने के लिए निवेदन किया है।

नए कानूनों से सामंजस्य पर चर्चा, राजस्थान-जोधपुर में पुलिसिंग विथ एक्सीलेंस इश्यू एंड-वे फॉरवर्ड सम्मेलन

जोधपुर. जोधपुर पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में शनिवार को पुलिसिंग विथ एक्सीलेंस इश्यू एंड वे फॉरवर्ड सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस एक दिवसीय सम्मेलन में पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद रहें। इसके लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया। इसमें पुरुष पुलिसकर्मी ट्राउजर, शर्ट, टाई व ब्लेजर पहन कर आएं, जबकि महिलाओं के लिए ब्लेजर व साड़ी का ड्रेस कोड रखा गया था। कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि पूर्व एडीजीपी और सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस के सामने आ रही है। चुनौतियां वर्तमान समय में नए कानून लागू हुए हैं और पुलिस नए कानून के साथ सामंजस्य से बिठाते हुए कैसे काम कर सकती है, इसको लेकर इस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने यह सराहनीय प्रयास किया, क्योंकि जिस तरीके से नए कानून आने के बाद पुलिस के सामने कई चुनौतियां आ रही थी, ऐसे में बेहतर पुलिसिंग के लिए अधिकारियों को कांफ्रेंस की आवश्यकता थी। इसीलिए यह आयोजन की शुरुआत हुई और आने वाले समय में इस तरीके से कॉन्फ्रेंस होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस के सामने कई तरह की समस्याएं हैं। ट्रैफिक में भी कई तरह की समस्या है। इन समस्याओं को लेकर ही आज की कांफ्रेंस आयोजित की गई है। ट्रैफिक में कैसे हादसों को कंट्रोल किया जाए, इसके बारे में भी विस्तार चर्चा होगी और किस प्रकार से साइंटिफिक रूल का इस्तेमाल किया जाए और ट्रेंड किया जाए। किस तरीके से समाज को इंवॉल्व किया जाए, लोगों को इंवॉल्व किया जाए, ड्राइवरस को इंवॉल्व किया जाए और सेफ ड्राइविंग के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इस तरह के कई इश्यूज है, उनपर आज इस कांफ्रेंस में चर्चा की जाएगी।

अमित जोगी ने किया ट्वीट, छत्तीसगढ़-जोगी कांग्रेस करेगी ईवीएम से सभी चुनावों का बहिष्कार

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (जेसीसीजे) ने ईवीएम से चुनाव कराये जाने का बहिष्कार किया है। इस संबंध में पार्टी की कोर कमेटी ने निर्णय लिया है कि “जब तक भारत में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के माध्यम से चुनाव कराये जाएंगे, तब तक वो सभी गैर एनडीए राजनीतिक दलों से ऐसे सभी चुनावों का सीधे बहिष्कार करने का आह्वान करेगी। भारत के संविधान में प्रजातांत्रिक प्रक्रिया में देश के मतदाताओं का पुनः विश्वास स्थापित करने के लिये बैलट पेपर से चुनाव कराने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस संबंध में जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर लिखा कि ‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की कोर कमिटी ने निर्णय लिया है कि “जब तक भारत में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के माध्यम से चुनाव कराये जाएँगे, तब तक वो सभी ग़ैर-एनडीए राजनीतिक दलों से ऐसे सभी चुनावों का सिधे बहिष्कार करने का आह्वान करेगी।” भारत के संविधान में प्रजातांत्रिक प्रक्रिया में देश के मतदाताओं का पुनः विश्वास स्थापित करने हेतु बैलट पेपर से चुनाव कराने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

निशानेबाज मनु भाकर इसलिए नेशनल चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी: राणा

नई दिल्ली ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर अभ्यास शुरु कर दिया है पर वह अगले महीने होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग नहीं खेलेंगी। मनु ने पिछले माह अक्टूबर में दिल्ली में हुए आईएसएसएफ निशाने विश्वकप में भी फाइनल से भी अपना नाम वापस ले लिया था। इस प्रकार ये दूसरा टूर्नामेंट है जिसमें वह नजर नहीं आयेंगी। मनु के कोच जसपाल राणा के अनुसार मनु ने अभी पर्याप्त अभ्यास नहीं किया है, इसलिए वह किसी बड़े टूर्नामेंट में नहीं उतरना चाहती हैं। वह अभी अपनी ग्रिप को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं। कोच ने कहा कि हम फिलहाल मनु भाकर की ग्रिप को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस कारण हमने यूरोपीय दौरे का फैसला पहले ही कर लिया था। ऐसे कई पक्ष है जिसपर हमें ध्यान देना है। जिससे वह आने वाले समय में और बेहतर निशानेबाज के तौर पर उभरेंगी।  

कांस्य पदक विजेता अभिषेक ने कहा ने कहा- भारतीय हॉकी के स्वर्ण युग को वापस लाना है लक्ष्य

नई दिल्ली ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड अभिषेक का कहना है कि उनका लक्ष्य भारतीय हॉकी के स्वर्ण युग को वापस लाना है। अभिषेक का कहना है कि हमने ओलंपिक में पदक जीतने की प्रक्रिया शुरू कर दी है पर स्वर्ण युग अभी हासिल नहीं हुआ है जिसके लिए हमें अभी और प्रयास करने हैं। वह हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम में भी शामिल थे। अभिषेक हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने 72 लाख रुपये में खरीदा था। वह पहली बार एचआईएल टूर्नामेंट खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘यह अंतरराष्ट्रीय मैचों से अलग अनुभव होगा। एचआईएल भारतीय हॉकी के लिए भी एक बड़ी बात होने जा रही है क्योंकि हमें लीग में बहुत सारे विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार एचआईएल से राष्ट्रीय टीम को लाभ ही मिलेगा, उसे बेहतर खिलाड़ी मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमारी एचआईएल टीम में बेल्जियम और जर्मनी के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं। एचआईएल के दौरान उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और खेल से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना बहुत अहम होगा। हम उनसे छोटी-छोटी बातें सीखेंगे। अभिषेक लीग के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है पर उन्होंने कहा कि वह दबाव लेने की जगह इसका आनंद उठायेंगे। उन्होंने कहा, ‘जिम्मेदारी तो होगी लेकिन मैं कोई दबाव नहीं लेना चाहता। मैं अपना खेल खेलूंगा। अगर मैं दबाव लूंगा तो अपना सौ फीसदी नहीं दे पाऊंगा। मैं बस अपने खेल का आनंद उठाने की कोशिश करूंगा। अधिषेक ने कहा कि पढ़ाई से बचने के लिए हॉकी खेलना शुरू किया था लेकिन उन्हें इस फैसले पर कभी पछतावा नहीं हुआ क्योंकि इस खेल ने उन्हें पहचान सहित वह सब कुछ दिया जो वह जिंदगी में पाना चाहते थे।  

नमाज पर पाबंदी की उठी मांग, राजस्थान-अजमेर दरगाह के बाद अब ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ गरमाया

अजमेर. देश की सबसे प्राचीन मस्जिदों में से एक अढ़ाई दिन का झोपड़ा के पीछे ढेर सारे विवाद हैं। इस बार विवाद नमाज को लेकर है। दरअसल, पिछले दिनों से हिंदू और जैन संत यहां आकर जबरन नमाज़ पढ़ने का विरोध जता चुके हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के गर्भगृह और बाहर की दिवारों के खंभों पर साफ-साफ हिंदू-जैन मंदिर शैली में देखे जा सकते हैं। दरअसल, साल की शुरुआत में जब एक जैन साधु अढ़ाई दिन के झोपड़े को देखने के लिए जा रहे थे। तब उनको समुदाय विशेष के लोगों ने रोक दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ा, क्योंकि अढ़ाई दिन का झोपड़ा एक पर्यटन स्थल है, जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व विभाग की है। इस घटना के बाद अजमेर सहित देश भर के जैन समुदाय ने प्रशासन के सामने अपत्ति दर्ज कराई थी। क्या है अढ़ाई दिन का झोंपड़ा? दरअसल ‘अढ़ाई दिन का झोंपड़ा’ 1192 ईंस्वीं में अफगान सेनापति मोहम्मद गोरी के आदेश पर कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था। असल में इस जगह पर एक बहुत बड़ा संस्कृत विद्यालय (स्कूल) और मंदिर थे, जिन्हें तोड़कर मस्जिद में बदल दिया गया था। अढ़ाई दिन के झोपड़े के मुख्य द्वार के बायीं ओर संगमरमर का बना एक शिलालेख भी है, जिसपर संस्कृत में उस विद्यालय का जिक्र किया गया है। इस मस्जिद में कुल 70 स्तंभ हैं। असल में ये स्तंभ उन मंदिरों के हैं, जिन्हें धवस्त कर दिया गया था, लेकिन स्तंभों को वैसे ही रहने दिया गया था। इन स्तंभों की ऊंचाई करीब 25 फीट है और हर स्तंभ पर खूबसूरत नक्काशी की गई है। 90 के दशक में यहां कई प्राचीन मूर्तियां ऐसे ही बिखरी पड़ी थीं, जिन्हें बाद में संरक्षित किया गया। लंबी है इसकी कहानी अढ़ाई दिन का झोपड़ा नाम की लंबी कहानी है। माना जाता है कि तब मोहम्मद गोरी पृथ्वीराज चौहान को हराने के बाद अजमेर से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे वास्तु के लिहाज से बेहद उम्दा हिंदू धर्मस्थल नजर आए। गोरी ने अपने सेनापति कुदुबुद्दीन ऐबक को आदेश दिया कि इनमें से सबसे सुंदर स्थल पर मस्जिद बना दी जाए. गोरी ने इसके लिए 60 घंटों यानी ढाई दिन का वक्त दिया। गोरी के दौरान हेरात के वास्तुविद अबु बकर ने इसका डिजाइन तैयार किया था। जिसपर हिंदू ही कामगारों ने 60 घंटों तक लगातार बिना रुके काम किया और मस्जिद तैयार कर दी।

पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 9,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया

क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 9,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। विलियमसन ने शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। विलियमसन कमर की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्होंने मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने 103 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह कुमार संगकारा और यूनिस खान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज 9,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अपने 99वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद सबसे तेज बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ब्रायन लारा के 101 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। दूसरी पारी में विलियमसन ने क्रिस वोक्स की गेंद पर विकेट के सामने लपके जाने से पहले रचिन रविंद्र और डेरिल मिशेल के साथ दो महत्वपूर्ण साझेदारियां करते हुए 61 रन का योगदान दिया। इससे पहले, विलियमसन ने वापसी करते हुए 93 रन बनाए और न्यूजीलैंड को पहली पारी में 348 रन तक पहुंचाया। ग्लेन फिलिप्स नाबाद 58 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ब्रायडन कार्से और शोएब बशीर ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में, हैरी ब्रूक की 171 रनों की धमाकेदार पारी, कप्तान बेन स्टोक्स के 80 और ओली पोप के 77 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने 499 रन बनाए और 151 रनों की शानदार बढ़त हासिल की।  

कई छात्राएं घबराकर हुईं बेहोश, छत्तीसगढ़-रायपुर एम्स में जूनियर्स को कमरे में बंद कर रातभर ली रैगिंग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में ग्रुप रैगिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पहले कमरे में बंद किया गया। इसके बाद दो बजे रात को कड़ाके की ठंड में कैंपस में खड़ा कराया गया। एमबीबीएस 2023 बैंच के स्टूडेंट्स के साथ सीनियर्स ने ग्रुप रैगिंग की है। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने रात को जूनियर छात्र-छात्राओं को रात 12 बजे कमरे में बुलाकर अंदर से खिड़की दरवाजे, पंखे, लाइट सब बंद कर दिए। कमरे में कई छात्रों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस दौरान कई छात्राएं घबराकर रोने लगीं। कुछ बेहोश भी हो गईं। आरोप है कि रात करीब दो बजे सभी जूनियर्स को ठंड में टी शर्ट में बाहर खड़े कराए। मिली जानकारी के मुताबिक रैगिंग एम्स में एमबीबीएस 2023 बैच के स्टूडेंट के साथ सीनियर बैच के स्टूडेंट्स ने की है। आरोप है कि सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर्स को ग्रुप के साथ बुलाया। फिर एक छोटे से कमरे में बंद कर दिया। जूनियर छात्रों का आरोप है कि कड़के की ठंड में जब बाहर में खड़े कराए गए, उस वक्त सिक्योरिटी गार्ड वहां मौजूद थे। उनसे मदद मांगने पर गार्ड ने भी सीनियर्स को नहीं रोका। लगभग तीन-चार बजे के बाद उन्हें कमरे में जाने की इजाजत मिली। ऐसे हुआ मामले का खुलासा रैगिंग से पीड़ित छात्रों ने सोसायटी अगेंस्ट वायलेंस इन एजुकेशन से मामले की लिखित शिकायत की थी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet