LATEST NEWS

ब्रैथवेट को उम्मीद, वेस्टइंडीज बांग्लादेश पर क्लीन स्विप के साथ करेगी 2024 का अंत

जमैका वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम जमैका में आज से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे देस्ट को जीतकर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्विप कर 2024 का शानदार अंत करेगी। एंटीगुआ में सीरीज के पहले मैच में 201 रन की जीत के बाद मेजबान टीम की नजरें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी। संयोग से, वेस्टइंडीज ने आखिरी टेस्ट क्लीन स्वीप भी बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में 2-0 से किया था। ब्रेथवेट ने प्री मैच कांफ्रेंस में कहा, साल का अंत शानदार तरीके से करना बहुत महत्वपूर्ण है और हम किसी भी टेस्ट मैच या किसी भी टेस्ट सीरीज को हल्के में नहीं ले सकते। उन्होंने कहा, पहला टेस्ट इतिहास बन चुका है और इसलिए हमें गेंदबाजी इकाई और बल्लेबाजी इकाई के रूप में शुरुआत करनी होगी, लेकिन हम इसके लिए तत्पर हैं। ब्रेथवेट को उम्मीद है कि पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद उनके तेज गेंदबाज एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चार सदस्यीय तेज गेंदबाज- केमार रोच, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ- के साथ-साथ मध्यम गति के गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने एंटीगुआ में बांग्लादेश को हर तरह की परेशानी में डाल दिया और सभी विकेट आपस में बांट लिए। ब्रेथवेट ने कहा, गेंदबाजों को यहां गेंदबाजी करने में मजा आता है और खेल के अधिकांश समय में थोड़ी सीम होती है, जो अच्छी बात है। यह स्पष्ट रूप से एक नया मैदान है और यहां बहुत नमी है, इसलिए हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा, मुझे हमारे सभी तेज गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है और मेरा मानना है कि इन सभी लोगों में अलग-अलग विशेषताएं हैं। मैं इस गेंदबाजी समूह के भविष्य को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं।  

बांग्लादेश : इस्कॉन पर बैन के लिए सड़कों पर कट्टरपंथी, चिन्मय की रिहाई के लिए दुनियाभर में इस्कॉन की प्रार्थना सभाएं

ढाका पश्चिम बंगाल की राजधानी ढाका में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी को लेकर बढ़ते विवाद के बीच बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल इस्लाम ने आश्वासन दिया है कि देश में हिंदू समुदाय सुरक्षित है और वहां अल्पसंख्यकों को कोई खतरा नहीं है। सीएनएन न्यूज-18 को दिए एक इंटरव्यू में इस्लाम ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश सरकार का इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं मामले की सुनवाई के बारे में नहीं जानता, लेकिन ISKCON पर बांग्लादेश में प्रतिबंध नहीं लगेगा।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूर्व ISKCON पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी के बाद इस हिंदू संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है। बांग्लादेश हाईकोर्ट ने भी गुरुवार को ISKCON की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की याचिका को खारिज कर दिया। हिंदू समुदाय सुरक्षित हाल ही में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के बीच हिंसा की घटनाओं पर बोलते हुए इस्लाम ने कहा, “हिंदू समुदाय बांग्लादेश में सुरक्षित है। एक व्यवस्थित स्तर पर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आकर जमीनी स्थिति देखें। शुरुआती कुछ दिनों में हिंसा हुई थी, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।” इस्लाम ने कहा कि चिन्मय कृष्ण दास को निष्पक्ष न्याय मिलेगा और सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत के बयान पर प्रतिक्रिया भारत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लाम ने इसे आंतरिक मामला बताया और कहा कि नई दिल्ली को इस मामले पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, “भारत सरकार को बयान नहीं देना चाहिए था। यह हमारा आंतरिक मामला है। हम कभी भारत में होने वाली घटनाओं पर टिप्पणी नहीं करते।” भारत ने मंगलवार को चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा की थी और बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, “हमें चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और उन्हें जमानत से इनकार किए जाने पर गहरी चिंता है।” इस घटनाक्रम ने बांग्लादेश में धार्मिक और राजनैतिक तनाव को बढ़ा दिया है, लेकिन सरकार ने स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया है कि सभी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। बांग्लादेश में ढाका हाईकोर्ट के इस्कॉन पर बैन लगाने से इनकार करने के बाद कट्टरपंथी समूहों ने शुक्रवार को भारी हंगामा किया। जुम्मे की नमाज के बाद देशभर की मस्जिदों में लाखों मुसलमानों ने प्रदर्शन किया। सबसे बड़े प्रदर्शन राजधानी ढाका और चटगांव में हुए। प्रदर्शनकारियों ने इस्कॉन को ‘हिंदू उग्रवादी संगठन’ और ‘कट्टरपंथी व राष्ट्र-विरोधी समूह’ बताते हुए इस संगठन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। इन रैलियों में कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम, खिलाफत मजलिस और इस्लामिक आंदोलन सहित कई धार्मिक-आधारित संगठनों और राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। हिफाजत ने कहा कि देश की पराजित ताकतें हिंदुओं का इस्तेमाल अराजकता फैलाने के लिए कर रही हैं। पिछले मंगलवार को चटगांव कोर्ट परिसर में जिस तरह से वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की हत्या की गई, वह गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश थी। वहीं, चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई के लिए इस्कॉन ने कोलकाता में विरोध कीर्तन आयोजित किया। इस्कॉन ने घोषणा की है कि रविवार को दुनिया भर के सभी इस्कॉन मंदिरों में वैश्विक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बांग्लादेश में हिंदू भक्तों और धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए प्रार्थना की जाएगी। चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा पर भी बोले मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव   बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के बीच भड़की हालिया हिंसा को लेकर इस्लाम ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। यहां  हिंदू सुरक्षित हैं। मीडिया संस्थानों से अपील करते हुए शफीकुल इस्लाम ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप आएं और यहां हकीकत कवर करें। बांग्लादेश में शुरुआती कुछ दिनों में हिंसा देखी गई और स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने चिन्मय दास के मामले में भी निष्पक्ष सुनवाई की बात कही।         इस्कॉन से जुड़े 17 लोगों के बैंक खातों पर लगी रोक   इससे पहले, बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों ने एक आदेश के बाद इस्कॉन से जुड़े सत्रह लोगों के बैंक खातों पर एक महीने तक की रोक लगाई। इन लोगों से तीन कामकाजी दिनों के भीतर अपने लेन-देन की जानकारी संबंधित बैंकों को सौंपने को कहा गया है।        भारत लगातार जता रहा विरोध   भारत बांग्लादेश सरकार के सामने लगातार मजबूती से यह मुद्दा उठा रहा है कि वहां के हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों को धमकियों और लक्षित हमलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अपने सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मंत्रालय ने कहा, हम बांग्लादेश में कट्टरपंथी भाषा के बढ़ते इस्तेमाल, हिंसा की बढ़ती घटनाओं और उकसावे के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हैं। इन घटनाओं को सिर्फ यह नहीं माना जा सकता कि मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा है। मंत्रालय ने बांग्लादेश सरकार से फिर अपील की कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए।      चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर मंत्रालय ने क्या कहा   बांग्लादेश में प्रमुख हिंदू चेहरे चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर मंत्रालय ने कहा, जहां तक व्यक्तियों के खिलाफ मामलों का सवाल है, हम जानते हैं कि कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह प्रक्रियाएं मामले को न्यायसंगत, निष्पक्ष और  पारदर्शी तरीके निपटाएंगी और सभी आरोपियों के कानूनी अधिकारों का पूरा सम्मान सुनिश्चित करेंगी। बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण जोत संगठन के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास को सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था और उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। मंगलवार को चटगांव की एक अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार किया और जेल भेज दिया। दास समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक वकील की मौत हुई। चिन्मय बांग्लादेश में पहले अंतरराष्ट्रीय कृष्ण चेतना सोसायटी (इस्कॉन) के प्रवक्ता रह चुके हैं। 

मध्य प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणी ऊर्जा राकेश शुक्ला के सरकारी बंगले में अचानक लगी आग

ग्वालियर  मध्य प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणी ऊर्जा राकेश शुक्ला के थाटीपुर स्थित सरकारी बंगले में अचानक आग लग गई। हालांकि जिस समय आग लगी उस समय मंत्री अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण आवश्यक दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसा रात में करीब 12.30 बजे हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग मामले की जानकारी देते हुए मगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के बंगले में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग बंगले के गार्ड रूम में लगी। अचानक आग भड़कने से बंगले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बंगले में मौजूद गार्ड ने आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड और नगर निगम प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लाखों का सामान जलकर खाक जानकारी के अनुसार, बंगले के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान और कीमती दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले आवास पर लगे एक बोर्ड में लगी उसकी बाद कमरे के अंदर फैल गई। आग के कारण पलंग और सोफे समेत कई आवश्यक दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं। हादसे के दौरान बंगले में मंत्री का स्टॉफ मौजूद था। मंत्री राकेश शुक्ला दिल्ली दौरे पर हैं। दो पहिया वाहन की हैडलाइट के सहारे बुझाई गई आग फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बंगले की लाइट बंद हो गई। ऐसे में आग बुझाने के लिए दो पहिया वाहन की हैडलाइट का सहारा लेना पड़ा। दो पहिया वाहन की हैडलाइट की रोशनी के सहारे टीम ने बंद खिड़कियों को खोला और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौजूद थीं।

डीजीपी पिता आज होंगे सेवानिवृत्ति, सलामी परेड का नेतृत्व करेगी डीसीपी बेटी, मप्र पुलिस में ऐसा पहली बार

भोपाल डीजीपी सुधीर सक्सेना आज अपनी सेवा से निवृत्त हो रहे हैं. आज मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे के लिए बहुत खास दिन है. दरअसल आज वह होने जा रहा है जो इससे पहले पुलिस विभाग में कभी नहीं हुआ. डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य विदाई समारोह को आयोजित किया जाएगा. इस दौरान डीजीपी को सलामी दी जाएगी. खास बात यह है कि इस सलामी की जिम्मेदारी उन्हीं की डीसीपी बेटी को दी गई है.  विदाई परेड की जिम्मेदारी बेटी को दी गई बता दें 32 महीने के कार्यकाल के बाद आज मध्यप्रदेश पुलिस के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना सेवानिवृत्त (रिटायर) हो जाएंगे. उनकी विदाई समारोह का आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया है. विदाई समारोह में परेड का भी आयोजन किया गया है. उनकी इस विदाई परेड की जिम्मेदारी कमांडर उनकी ही बेटी सोनाक्षी सक्सेना को दी गई, जो 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. दो साल पहले बने डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, जो 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस अधिकारी हैं. सक्सेना 4 मार्च 2020 को पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद वह प्रदेश के 30वें पुलिस महानिदेशक बने थे. उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने साइबर अपराध के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस कार्रवाई को मजबूत किया. पांच दिनों से जारी अभ्यास डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत्त होने को लेकर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बीते सोमवार से परेड का अभ्यास किया जा रहा है. जबकि भव्य आयोजन में पुलिस की यह टीम डीजीपी सुधीर सक्सेना को सलामी देगी. आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी है. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में पुलिस विभाग के अनेक अफसर मौजूद रहेंगे.  सम्मानित लोगों द्वारा उनके वक्तव्य में भाषण भी दिए जाएंगे. ग्वालियर मूल के हैं डीजीपी सक्सेना डीजीपी सुधीर सक्सेना मूलत: ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भोपाल में ही पुलिस उपायुक्त आसूचना के पद पर तैनात है। इससे पहले वह इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त और जबलपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुकी हैं।

मांडला माशिम्बी बने दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच

जोहानसबर्ग क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने मंडला माशिम्बी को दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। सीएसए ने एक बयान में कहा, मांडला अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम को तैयार करने, उच्च प्रदर्शन रणनीतियों को लागू करने, सीएसए के परिवर्तन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और उत्कृष्टता और गौरव की संस्कृति का निर्माण करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। भले ही उन्होंने कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन मांडला ने टाइटन्स, नाइट्स और ग्रिक्वास के लिए पेशेवर क्रिकेट खेला। कुल मिलाकर, उन्होंने 2010 में लगातार घुटने की चोटों के कारण अपने करियर को रोकने से पहले 44 एक दिवसीय और 39 प्रथम श्रेणी मैच खेले। एक कोच के रूप में, 44 वर्षीय मांडला ने टाइटन्स के साथ कई चैंपियनशिप जीती हैं और सीनियर पुरुष टीम के साथ गेंदबाजी कोच और सहायक कोच के रूप में भी काम किया है। हाल ही में, वह एसए20 में पार्ल रॉयल्स के लिए तेज गेंदबाजी कोच थे। वह अंतरिम मुख्य कोच डिलन डु प्रीज़ का स्थान लेंगे। मांडला ने कहा, मैं बहुत सम्मान और विनम्रता के साथ प्रोटियाज महिला कोच के रूप में नियुक्ति को स्वीकार करता हूं। मैं इस प्रतिष्ठित पद से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं से पूरी तरह वाकिफ हूं। उन्होंने कहा, मैं कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान टाइटन्स क्रिकेट द्वारा मुझे दिए गए असाधारण अवसर के लिए बहुत आभारी हूं। पिछले ग्यारह वर्षों में उनका अटूट समर्थन और अटूट समर्थन मेरे पेशेवर विकास और प्रगति में सहायक रहा है।  

पुरानी रंजिश को लेकर मां को भी पीटा, राजस्थान-अलवर में सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर बरसाए लट्ठ

अलवर. कठूमर थाना क्षेत्र के पावटा गांव में पुरानी रंजिश के चलते सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर जानलेवा हमला हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोदा कान में कार्यरत लेक्चरार रामावतार मीणा पर लगभग 15-16 लोगों ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रामावतार को पहले कठूमर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से उन्हें अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पावटा गांव निवासी घायल रामवतार मीणा ने बताया कि वह अपने पिता टन्डुराम मीणा को खेत पर रोटी देकर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोग यादराम मीणा पुत्र राधाकृष्ण, हरिसिंह पुत्र राधाकृष्ण, बेनी प्रसाद, घनश्याम पुत्र यादराम राकेश पुत्र यादराम सहित करीब 15 से 16 लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रही रामवतार मीणा की मां विषणी देवी जब अपने बेटे को बचाने के लिए पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में घायल रामअवतार मीणा के सिर,पैर और हाथ की उंगलियों पर गहरी चोट आई है, जिसका राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय जिला अस्पताल अलवर में उपचार जारी है। रामावतार मीना ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1 महीने रामावतार ने बताया कि एक महीने पहले उनके पिता ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे, तब रास्ते को लेकर इन आरोपियों से विवाद हुआ था। तब यह मामला आपसी समझाइश के बाद सुलझ गया था, लेकिन हमलावरों ने रंजिश रखते हुए इस हमले को अंजाम दिया। बहरहाल पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर सोत्सोबे, त्सोलेकिले, मभालती भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों लोनवाबो सोत्सोबे और थामी त्सोलेकिले के साथ-साथ टाइटन्स के पूर्व गेंदबाज इथी मभालती को गिरफ्तार किया गया है और उन पर भ्रष्ट गतिविधियों की रोकथाम एवं प्रतिरोध अधिनियम, 2004 की धारा 15 के तहत भ्रष्टाचार के पांच आरोप लगाए गए हैं। उन पर अधिनियम की धारा 15 के तहत आरोप लगाए गए हैं, जो खेल आयोजनों से संबंधित भ्रष्ट गतिविधियों से संबंधित है, जिसमें किसी अन्य व्यक्ति से किसी ऐसे कार्य में शामिल होने के लिए रिश्वत लेना या देने की पेशकश करना शामिल है, जो किसी खेल आयोजन की अखंडता को कमजोर करने या खेल के क्रम को प्रभावित करने की धमकी देता है। ये आरोप 2015-16 के रैम स्लैम चैलेंज के इर्द-गिर्द मैच फिक्सिंग की कहानी से जुड़े हैं। ये तीन खिलाड़ी उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें घरेलू टी20 टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्स करने के प्रयासों में शामिल होने के लिए 2016 और 2017 में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा प्रतिबंधित किया गया था। गुलाम बोदी पहले ही जेल में हैं, जबकि जीन सिम्स और पुमी मात्शिकवे को क्रमशः 2021 और 2022 में दोषी ठहराए जाने के बाद निलंबित सजा दी गई थी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने खेल में उनकी संलिप्तता के कारण सभी खिलाड़ियों पर दो से 12 साल का प्रतिबंध भी लगाया है। भ्रष्ट गतिविधियों की रोकथाम और मुकाबला अधिनियम 2000 में हैंसी क्रोनजे मैच फिक्सिंग कांड के बाद लागू हुआ था, और यह समझा जाता है कि यह पहली बार है जब इसका इस्तेमाल खिलाड़ियों पर अपराध के आरोप लगाने के लिए किया जा रहा है। हॉक्स के नाम से जाने जाने वाले प्राथमिकता अपराध जांच निदेशालय (डीपीसीआई) द्वारा जांच के बाद आरोप लगाए गए हैं, जो संगठित और आर्थिक अपराध की जांच करने वाली दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा की एक विशेष शाखा है। डीपीसीआई के राष्ट्रीय प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल गॉडफ्रे लेबेया ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, भ्रष्टाचार खेल की अखंडता को कमजोर करता है, और हॉक्स समाज के सभी क्षेत्रों में निष्पक्षता और व्यावसायिकता के मूल्यों की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हम क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को इस संकट से निपटने के लिए उनके सहयोग और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं। प्रारंभिक जांच के समय, सीएसए ने कहा कि साजिशकर्ताओं की योजना विफल होने के बाद टूर्नामेंट में कोई भी मैच फिक्सिंग से प्रभावित नहीं हुआ। तब से यह स्थापित हो गया है कि बोडी ने भारत के सट्टेबाजों के साथ मिलीभगत करके टूर्नामेंट में तीन मैचों में फिक्सिंग में भाग लेने के लिए कई खिलाड़ियों से संपर्क किया और यह भी समझा कि वास्तव में कोई भी फिक्सिंग नहीं हुई थी।  

जानिए कॉफी कैसे रखे आपको रोगों से दूर

एक नई रिसर्च का कहना है कि प्रतिदिन तीन कप कॉफी पीने से कुछ बीमारियों के कारण समयपूर्व मौत का खतरा कम हो सकता है। हावर्ड युनिवर्सिटी के टीएच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं के अध्ययन में पता चला है कि कैफीन युक्त या कैफीन रहित दोनों तरह की कॉफी पीने के कई फायदे हैं। इससे होने वाले फायदों में दिल के रोगों, मस्तिष्क संबंधी रोगों और टाइप टू डायबिटीज से रक्षा शामिल है। इतना ही नहीं इस नए शोध में यह बात भी कही गई है कि कॉफी के इतनी मात्रा में सेवन से आत्महत्या का खतरा भी कम हो सकता है। हर चार साल पर जांच के साथ 30 साल तक चला शोध इस शोध से जुड़े मिंग डिंग ने बताया कि कॉफी में मौजूद बायोएक्टिव यौगिक इंसुलिन प्रतिरोध और प्रणालीगत सूजन को कम करते हैं। कॉफी पीने के प्रभाव को स्वीकृत भोजन पर आधरित प्रश्नों की सूची के आधार पर हर चार वर्ष के अंतराल में 30 वर्षों की अवधि तक जांचा गया है। इस जांच में प्रमाणित हुआ कि संयत कॉफी सेवन से दिल के रोगों, पर्किंसन्स जैसे मस्तिष्क संबंधी रोगों, टाइप टू डायबिटीज सहित आत्महत्या से मौत का खतरा कम हो सकता है। जाने कॉफी के फायदे… -कुछ लोग सोचते हैं कि कॉफी पीने से बच्चों का विकास रुक जाता है। जबकि हकीकत में शोधों में इस बात को खारिज किया जा चुका है कि कॉफी की वजह से बच्चों का वजन या लंबाई नहीं बढ़ती है। -रोजाना कॉफी पीने से सेहत खराब होती है, जबकि इसके उलट हर दिन कॉफी पीना आपको तरोताजा रखने में मदद देता है और आपकी सेहत भी अच्छी रहती है। -अगर रोजाना दो से चार कप कॉफी पी जाए तो ऐसे लोगों में स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है। जबकि जो लोग बिल्कुल भी कॉफी नहीं पीते, उनमें यह खतरा बरकरार रहता है। -काफी पीने से लिवर कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। स्तन कैंसर और फेफड़ों के कैंसर में थोड़ी मात्रा में कॉफी पीना मददगार साबित हो सकता है।   -पार्किंसन और अल्जाइमर की बीमारियों में भी कॉफी काफी फायदेमंद पाई गई।  

भिंड में डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची, दर्द हुआ तो हुआ खुलासा; शिकायत दर्ज

 भिंड  मध्य प्रदेश के भिंड में डॉक्टरों की लापरवाही का बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला के पेट के अंदर से कैंची  निकली है. महिला दो साल से दर्द से परेशान थी. गरीबी की तंगी के चलते सही इलाज नहीं करवा पा रही थी. लेकिन अब सीटी स्कैन कराया गया तो डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए. दो साल पहले हुआ था ऑपरेशन दरअसल जिले के गोहद के सौंधा गांव की रहने वाली कमलाबाई पिछले दो साल से दर्द से परेशान थी. कमलाबाई के  पति कमलेश का कहना है बार-बार जांच और महंगी दवाएं लेने के बावजूद राहत नहीं मिल रही थी. महंगी दवाओं से पिछले एक साल से काफी पैसा खर्च हो गया है. कुछ लोगों से कर्ज भी लेना पड़ा. गुरुवार को पत्नी कमलाबाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने सीटी स्कैन लिख दिया. जिसका सीटी स्कैन कराया तो उसके पेट में कैची मिली है. कमलाबाई के पति कमलेश ने महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स  पर लापरवाही का आरोप लगाया है. कमलाबाई का कहना है कि 20 फरवरी 2022 को ग्वालियर के कमलाराजा हॉस्पिटल में पेट मे कैंसर की गांठ का ऑपरेशन हुआ था. इस ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पेट मे कैंची  छोड़ दी. तब से लगातार दर्द से परेशान थी. तब से कोई डॉक्टर असली समस्या को नहीं पकड़ पाया. जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने तत्काल महिला और उसके परिजनों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई और ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया. जहां के डॉक्टर महिला की रिपोर्ट देख रहे हैं. करेंगे कार्रवाई की मांग इस लापरवाही के बाद पीड़ित महिला के परिजन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.  परिजनों का कहना है कि इस लापरवाही से कमलाबाई को दो साल से असहनीय दर्द झेलना पड़ा. कमलाबाई को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ छह दिसंबर से यहां शुरू होने वाले दूसरे दिन रात्रि टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 295 रन की हार के कारण पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 0-1 से पीछे चल रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यहां जारी विज्ञप्ति ने कहा,‘‘जोश हेज़लवुड बायीं ओर हल्की चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। हेज़लवुड हालांकि श्रृंखला के बाकी मैचों की तैयारी के लिए एडिलेड में टीम के साथ बने रहेंगे।’’ तेज गेंदबाज सीन एबॉट और ब्रेंडन डोगेट को एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार ,‘‘ सीन एबॉट और ब्रेंडन डोगेट को एडिलेड में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम में शामिल किया गया है। एबॉट और डोगेट एडिलेड टेस्ट मैच के लिए ब्यू वेबस्टर के साथ टीम से जुड़ गए हैं।’’ ऑस्ट्रेलिया के पास हेज़लवुड के स्थान पर तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को अंतिम एकादश में शामिल करने का विकल्प भी है। हेज़लवुड का गुलाबी गेंद से होने वाले टेस्ट मैच में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। इस 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ 2020-21 की श्रृंखला के दौरान दिन-रात्रि टेस्ट मैच में आठ रन देकर पांच विकेट लिए थे। भारतीय टीम तब 36 रन पर आउट हो गई थी। यह पहला अवसर होगा जबकि हेज़लवुड भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। एबॉट और डोगेट को हाल में शेफ़ील्ड शील्ड मैचों में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। एबॉट ने अपने आखिरी शील्ड मैच में तस्मानिया के खिलाफ 16 ओवर में 71 रन देकर चार विकेट लिए थे, जबकि डोगेट ने पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। उन्होंने अभी तक तीन शील्ड मैचों में 11 विकेट लिए हैं। इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में मैकाय में भारत ए के खिलाफ मैच में 15 रन देकर छह विकेट लिए थे जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।  

स्मिथ, लाबुशेन कोहली की तरह खुद पर भरोसा रखें: पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग

एडिलेड आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रन बनाने के लिए जूझ रहे मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे चार टेस्ट मैचों में फॉर्म में वापसी करने के लिए भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तरह अपने खेल पर भरोसा करने की सलाह दी है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में लाबुशेन भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। उन्होंने इस मैच में दो और तीन रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 295 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। स्मिथ भी पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के सामने जूझते रहे। ऑस्ट्रेलिया का यह स्टार बल्लेबाज पहली पारी में खाता नहीं खोल पाया जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 60 गेंद पर 17 रन बनाए। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘‘पर्थ में सभी बल्लेबाजों में से मार्नस सबसे अधिक जूझते हुए नजर आए। यह सही है कि विकेट मुश्किल था और भारतीय गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन उन्हें इसे बदलने का तरीका ढूंढना होगा।’’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने इस संदर्भ में कोहली का उदाहरण दिया जो पहली पारी में पांच रन बनाकर आउट होने के बाद दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाकर वापसी करने में सफल रहे। पोंटिंग ने कहा, ‘‘विराट ने अपने खेल पर भरोसा किया और वह पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में अलग खिलाड़ी की तरह नजर आए। उन्होंने विरोधी टीम से लड़ने के बजाय अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान केंद्रित किया। मार्नस और स्मिथ को यही करने की जरूरत है – अपना रास्ता खोजें और मजबूत इरादे दिखाएं।’’ पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अधिक जोखिम लेने और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा,‘‘आपको जोखिम लेने और गेंदबाजों पर दबाच डालने का तरीका ढूंढना होगा क्योंकि हम सभी जानते हैं कि बुमराह जैसे गेंदबाज आपको रन बनाने के लिए आसान अवसर नहीं देंगे।’’ पहले टेस्ट में करारी हार झेलने के बावजूद पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा,‘‘मैं उसी टीम के साथ बने रहने की सलाह दूंगा। मुझे लगता है कि आपको चैंपियन खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना होगा और हम इस टीम में जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं उनमें से कई चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं।’’  

हत्या कर कुचला गया चेहरा, राजस्थान-अलवर में महिला के शव की शिनाख्त में जुटी चार थानों की पुलिस और डीएसटी

अलवर. विजय मंदिर थाना क्षेत्र के प्रतापबंध के पास बायोडायवर्सिटी पार्क के नजदीक झाड़ियों में सोमवार देर शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 40 वर्षीय महिला का है, जिसका चेहरा कुचल दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करके शव को वहां फेंका गया है। स्थानीय लोगों ने प्रतापबंध के पास झाड़ियों में सोमवार शाम को एक महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान मौके पर खून से सना पत्थर बरामद हुआ, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई। महिला की पहचान के लिए विजय मंदिर थाना, कोतवाली थाना, एनईबी थाना और वैशाली नगर थाना की पुलिस टीमों के साथ डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) भी मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों को सूचना भेजी गई है। शव की पहचान के लिए विभिन्न जगहों से आए लोग भी उसकी नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने मंदिर के पुजारी, वन विभाग के कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या घटनास्थल पर ही की गई है क्योंकि जिस पत्थर से चेहरा कुचला गया, वह घटनास्थल से ही बरामद हुआ है। हालांकि महिला का शव वहां तक कैसे पहुंचा, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई विशेष सुराग नहीं मिला है। विजय मंदिर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया, “महिला की शिनाख्त के लिए राजस्थान और हरियाणा में गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। सभी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।” इधर पुलिस टीमों ने अपनी जांच तेज कर दी है। डीएसटी टीम और चार थानों की पुलिस महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

साउथेम्प्टन से ड्रॉ खेलकर प्रीमियर लीग में दूसरे स्थान पर पहुंचा ब्राइटन

ब्राइटन (इंग्लैंड) वीडियो समीक्षा प्रणाली (वीएआर) के विवादास्पद निर्णय के कारण साउथेम्प्टन को जीत से वंचित कर दिया गया और आखिर में उसे इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान ब्राइटन के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। काओरू मितोमा ने ब्राइटन को पहले हाफ में बढ़त दिलाई और फ्लिन डाउन्स ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल दागा। इसके कुछ मिनट बाद साउथेम्पटन के कैमरून आर्चर ने स्थानापन्न रयान फ्रेजर के क्रॉस को गोल में बदल दिया। वीएआर में चार मिनट से अधिक की जांच के बाद फैसला किया गया कि आर्चर ऑनसाइड थे, लेकिन फिर गोलकीपर बार्ट वेरब्रुगेन के साथ बहस करने के कारण एडम आर्मस्ट्रांग को दंडित किया गया, जो ऑफसाइड थे लेकिन उन्होंने गेंद को स्पर्श नहीं किया था। इस मैच में एक अंक हासिल करने से ब्राइटन के मैनचेस्टर सिटी के समान 23 अंक हो गए हैं, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। लिवरपूल 31 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है।  

आज इंदौर पहुंचेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे बाबा बागेश्वर, कलेक्ट्रेट से महूनाका नो व्हीकल जोन

इंदौर इंदौर में आज संघ की एक बड़ी बैठक संघ कार्यालय सुदर्शन पर चल रही है। बैठक में सभी आनुषंगिक संगठनों के साथ ही व्यापारी संगठन भी शामिल हुए हैं। बैठक में बीजेपी विधायकों के साथ पदाधिकारी भी मौजूद हैं। यह बैठक कब तक चलेगी, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है की संघ दिसंबर में एक बड़े आयोजन करने की तैयारी में हैं। बीजेपी इंदौर महानगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने बैठक को लेकर बताया कि सर्व हिंदू समाज द्वारा यह बैठक आयोजित की गई थी। बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं पर अत्याचार और वीभत्स घटनाएं हो रही हैं, उसको लेकर देश में आक्रोश है। 4 दिसंबर को 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतर कर आक्रोश प्रकट करेंगे। 4 दिसंबर को लालबाग से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर ज्ञापन दिया जाएगा। व्यापारी संगठनों ने बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर जिस प्रकार का आक्रोश दिखाया है, उससे 4 दिसंबर को आधे दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाने की भी उम्मीद है। बैठक में शामिल इंदौर बीजेपी जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने बताया कि सर्व हिंदू समाज और संघ परिवार के जितने वैचारिक संगठन हैं, वह इस बैठक में शामिल हुए थे। इंदौर में हिंदू समाज 4 तारिख को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करने जा रहा है। जिसमें हम भी सहभागिता दे रहे हैं।   देश में तीन दिन तक संघ करेगा प्रदर्शन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संघ पूरे देश में तीन दिन तक अलग-अलग संगठन के माध्यम से प्रदर्शन करेगा, जो 2, 3 और 4 दिसंबर को होगा। उनका कहना है की यह प्रदर्शन बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के समर्थन में किया जाएगा। बताया कि, बंद के दौरान सभी संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इंदौर के लालबाग में एकत्रित होंगे और उसके बाद कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सौंपेंगे। इसके पहले कल भी संघ के मालवा प्रांत की एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें इंदौर बीजेपी के संगठन प्रभारी राघवेंद्र गौतम और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती शामिल हुए थे। बता दें जिला स्तर पर शुक्रवार से ही बैठकें शुरू हो गई हैं,आज भी सभी जिलों में उसी क्रम में बैठकें हो रही हैं।

वन स्टेट-वन इलेक्शन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस, राजस्थान-निकाय चुनावों पर सरकार चुप

जयपुर. राजस्थान में भाजपा वन स्टेट, वन इलेक्शन के फार्मूले पर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। प्रदेश में 59 निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। यहां चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किए गए हैं बल्कि सरकार ने प्रशासक लगा दिए हैं। सरकार ने पिछले साल संकेत दिए थे कि वे पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ करवाना चाहते हैं लेकिन कानून में कोई संशोधन नहीं हुआ। ऐसे में कांग्रेस अब इस मामले को कोर्ट से निपटाने पर भी विचार कर रही है। शहरी विकास एवं आवास (यूडीएच) मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने दो महीने पहले संकेत दिया था कि शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2025 में एक साथ कराए जाएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले बजट में घोषणा की थी कि राज्य भर में स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है न ही आयोग को इस बारे में कोई चिट्ठी लिखी गई है। ऐसे में अब कांग्रेस इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था में जो कानून है, उसमें पंचायत और निकाय चुनाव 6 महीने से ज्यादा टाले नहीं जा सकते। सूचियां तैयार करने में जुटा राज्य निर्वाचन आयोग हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक वार्ड के लिए आवश्यक समझे जाने वाले मतदान केंद्रों का चयन करें और आगामी नगर निकायों के चुनावों के लिए मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित करें लेकिन कांग्रेस का कहना है कि चुनाव करवाने हैं तो अब तक मतदाता सूची प्रकाशित हो जानी चाहिए थी। अभी तक वोट लिस्ट ही नहीं बनी- डोटासरा इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का कहना है कि मौजूदा लोकसभा में केंद्र सरकार कानून में बदलाव करती है तो अलग बात है नहीं तो हम चुनाव करवाने के लिए जनता के बीच भी जाएंगे, हाईकोर्ट भी जाएंगे और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। डोटासरा ने कहा- बीजेपी इस मामले में पूरी तरह से फेल है। प्रदेश में 59 नगर परिषदों के चुनाव हो जाने चाहिए थे लेकिन अभी तक वोट लिस्ट ही नहीं बनी, आरक्षण की कोई बात भी नहीं हुई। वन स्टेट, वन इलेक्शन की मुंह जुबानी बातें हो रही हैं, कानून में कोई संशोधन नहीं हुआ। ये दिल्ली की पर्ची की तरफ देख रहे हैं, दिल्ली की पर्ची अभी आई नहीं। डोटासरा ने कहा कि जब तक दिल्ली की पर्ची नहीं आएगी तब तक ये प्रशासक लगाकर बैठे रहेंगे। जनवरी में ग्राम पंचायतों के जो चुनाव होने हैं, उसमें भी ये प्रशासक लगा देंगे। आज की तारीख में सरकार का सबसे बड़ा फेल्योर है तो वह यह कि सरकार में ब्यूरोक्रेसी हावी है और जनता की बात कोई नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीने से राजस्थान में जो अनिर्णय की स्थिति है, वह जनता के लिए घातक है। कानून में संशोधन किया नहीं, निर्वाचन आयोग पंगू बना बैठा है। अब तक सरकार को कह देना चाहिए था कि वोटर लिस्ट तैयार कर ली है, हम चुनाव करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जो मौजूदा लोकसभा का सत्र है, इसमें कोई कानून में बदलाव करते हैं तो अलग बात है, नहीं तो हम चुनाव करवाने के लिए हाईकोर्ट भी जाएंगे और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet