LATEST NEWS

दिल्ली में आप पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी, गठबंंधन की बात से केजरीवाल का साफ इनकार

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। इससे पहले कांग्रेस ने भी राजधानी में गठबंधन की बात से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने इस पर कुछ नहीं कहा था। लेकिन आज उन्होंने भी गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने उन पर कल हुए हमले को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसी दौरान उनसे दिल्ली चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर सवाल किया गया। इसका जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अगले साल की शुरुआत में ही दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। फिलहाल आम आदमी पार्टी का 70 में से 62 सीटों पर कब्जा है। लोकसभा चुनाव में साथ लड़ा था चुनाव इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी के खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन इसके बावजूद सात लोकसभा सीटों में से एक पर भी जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने तो यहां तक कह दिया था कि चुनावों में हार आम आदमी पार्टी की वजह से हुई है। उधर हरियाणा विधानसभा चुनावों के बाद भी ऐसी चर्चा थी कि कांग्रेस-आप में कोई गठबंधन नहीं होगा। हरियाणा में दोनों पार्टियों के बीच सीटों के लिए हुए झगड़े के चलते गठबंधन नहीं हो सका था।

उप निरीक्षक और निजी सहयोगी की करतूत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में चेक पोस्ट पर ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के धनवार चेक पोस्ट ‘उपज जांच नाका’ पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. उप निरीक्षक और उसके निजी सहयोगी पर चावल से भरी गाड़ियों को पार करने के लिए ट्रक ड्राइवरों से वसूली कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद मीडिया की दखल पर मंडी उपनिरीक्षक ने 2600 रुपए वापस कर दिए. लेकिन वसूली के इस कारनामे ने मंडी पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, धनवार अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित कृषि उपज जांच नाके पर शंकर दयाल पैकरा उप निरीक्षक और उनके निजी सहयोगी सलीम लकड़ा ने चावल ले जा रहे ट्रकों से 3250 रुपए पहले तो ले लिया. इसके बाद विवाद होने पर मीडिया के दखल पर उपनिरीक्षक शंकर दयाल पैकरा ने 650 रुपए कागजात चेक करने के नाम पर रखे, और बाकि 2600 रुपए वापस किया. चेक पोस्ट पर दैनिक कर्मचारियों की दादागिरी सूत्रों के अनुसार, कृषि उपज जांच चेक पोस्ट पर बाहरी वाहनों से दस्तावेज जांच के नाम पर वसूली की जाती है. इसके लिए मंडी चेक पोस्टों में केवल दैनिक कर्मचारियों को ज्यादा रखा जाता है ताकि विवाद होने की स्थिति में इन्हें हटाया सके और जिम्मेदार लोगों पर कोई आंच न आये. पूर्व में भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं. बता दें, यह पहली बार नहीं है जब धनवार चेक पोस्ट से इस तरह की घटना सामने आई है. पहले भी यहां से अवैध वसूली और प्राइवेट कर्मचारियों की दादागिरी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. इसके बावजूद, प्रशासन ने अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. वहीं स्थानीय व्यापारियों और ट्रक चालकों का कहना है कि चेक पोस्ट पर अवैध वसूली की घटनाओं से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है. कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई. उनका आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध खेल लंबे समय से चल रहा है.

दुआ लीपा ने भारत में शाहरुख खान के गाने पर लगाए ठुमके

मुंबई दुआ लीपा ने भारत में अपने कॉन्सर्ट में जो किया, उसे देखकर उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने अपने गाने ‘लेविटेटिंग एक्स’ और शाहरुख के गाने ‘वो लड़की जो सबसे अलग है’ को मिला दिया और ये क्रॉसओवर ट्रेंड हर तरफ वायरल हो गया है। इंटरनेशनल सिंगर ने शनिवार रात मुंबई में कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया। उनके कॉन्सर्ट की घोषणा महीनों पहले की गई थी और तब से फैंस सोच ही रहे थे कि दुआ ‘लेविटेटिंग’ गाएंगी। अब ये वीडियो तेजी से हर तरफ वायरल हो गया है। शनिवार की रात, दुआ ने मैश-अप करके मीम्स का बार हाई कर दिया। सफेद कपड़े पहने, दुआ ने ‘वो लड़की जो…’ गाने पर डांस भी किया। वह उन लाइन्स पर भी थिरकीं, जिससे यह एक शानदार क्रॉसओवर बन गया। कहने की जरूरत नहीं है कि यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इतना कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया और सिंगर की खूब तारीफ की। फैंस को पसंद आया ये ट्रैक फैन्स ने भी अपनी बातें रखीं और वीडियो पर कमेंट किया। एक ने लिखा- यह बहुत अच्छा है। एक ने कहा- उसने इसे रियल बना दिया। एक ने कहा- आखिरकार यह हुआ, उसने ऐसा किया। एक ने लिखा- और इस तरह आप एक ट्रेंड बनाते हैं। ईशा अंबानी भी पति के साथ पहुंचीं ग्रैमी विनर सिंगर ने मुंबई में एमएमआरडीए बीकेसी में अपने कॉन्सर्ट की मेजबानी की। दर्शकों में कई बड़े नाम और चेहरे दिखे। इनमें अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल शामिल हैं। दुआ लीपा का भारत में दूसरा कॉन्सर्ट यह दुआ का भारत में दूसरा कॉन्सर्ट है। उनका पहला कॉन्सर्ट 2019 में नवी मुंबई में वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल में हुआ था। भारत के साथ अपने संबंध पर विचार करते हुए, दुआ ने देश से अपनी यादें शेयर कीं, जिसमें 2023 के अंतिम दिन राजस्थान में बिताना भी शामिल था।

महिलाओं के लिए खुशखबरी, वित्तमंत्री ने लांच की महतारी शक्ति ऋण योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से एक नई योजना की पहल की गई है। इस योजना के तहत महिलाएं आर्थिक मजबूत होंगी। राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ लांच किया है।  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी शक्ति ऋण योजना का अपने निवास कार्यालय से लांचिंग की है। इस अवसर पर राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी उपस्थित थे। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह योजना माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन अरोरा ने बताया कि जिन महिलाओं का ग्रामीण बैंक में महतारी वंदन योजना की राशि जमा होती है, उन्हें स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का लोन बिना किसी औपचारिकता के उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से शुरू की गई महतारी शक्ति ऋण योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना से महिलाओं को न केवल वित्तीय मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के लिए सहायक होगी।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि नरेश बाल्यान के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल चुप क्यों है? : कपिल मिश्रा

नई दिल्ली दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने रविवार को अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर केजरीवाल चुप क्यों हैं। दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने खास बातचीत में कहा, सबसे बड़ा सवाल यह है कि नरेश बाल्यान के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल चुप क्यों है? उनकी पूरी पार्टी में सन्नाटा छाया हुआ है। ऐसा लग रहा है कि जैसे रंगे हाथों कोई चोर पकड़ा गया है। आम आदमी पार्टी का अपराधियों के साथ कनेक्शन कोई पहली बार नहीं है। नरेश बाल्यान के साथ-साथ नरेश यादव को भी कोर्ट से सजा मिली है। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को पंजाब की कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।” कपिल मिश्रा ने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी के नेताओं को लगातार पकड़ा जा रहा है। नरेश बाल्यान जिस अपराधी से बात कर रहा था, वह एक डॉन है और दिल्ली में भाजपा के नेता की हत्या का उसके ऊपर मामला चल रहा है। इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल की गैंग पर सन्नाटा छा गया है, जो यह बताता है कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। दिल्ली में केजरीवाल के द्वारा एक तरह का माफिया गैंग चलाया जा रहा है।” भाजपा नेता ने अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर कहा, “यह हमला नहीं है, बल्कि किसी ने पानी फेंका है, जिसकी आंखों में आंसू थे और वो रो रहा था। दिल्ली में 10,000 बस मार्शल रो रहे हैं, लेकिन वह उसको आतंकवादी साबित करना चाह रहे हैं। जिसके दिल में दर्द था, जिसकी तनख्वाह नहीं आई और उसे नौकरी से भी निकाल दिया। इसलिए उसने गुस्से में पानी फेंका है।” उन्होंने कहा, “लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है और उन पर यह हमला नहीं था, बल्कि लोगों का आक्रोश था। उस व्यक्ति की पीड़ा थी, जिसे नौकरी से निकाला गया है। यह दिल्ली के लोग हैं और उनकी पीड़ा को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को समझना चाहिए।”

साल के आखिरी महीने में बढ़े एलपीजी सिलेंडर के रेट

नई दिल्ली साल के आखिरी महीने दिसंबर की पहली तारीख को एक बार फिर महंगाई का तगड़ा झटका लगा है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है. तमाम शहरों मं कंपनियों ने संशोधित दाम जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर करीब 16.50 रुपये तक महंगा हुआ है, इससे पहले नवंबर की पहली तारीख को भी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें इस बार भी बिना बदलाव के स्थिर हैं. बदलाव के बाद अब ये नए रेट एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिसंबर की पहली तारीख को किए गए बदलाव  को देखें, तो दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक 10 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. 1 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1818.50 रुपये का हो गया है, जो कि अब तक 1802 रुपये का मिल रहा था. इसके अलावा अन्य महानगरों की बात करें, तो ये कॉमर्शियल सिलेंडर कोलकाता में अब 1927 रुपये का हो गया है, जो कि 1 नवंबर को हुए इजाफे के बाद 1911.50 रुपये का बिक रहा था. इसके साथ ही Mumbai LPG Cylinder Price को देखें, तो यहां पर 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1754.50 रुपये थी, जो कि अब बढ़कर 1771 रुपये हो गई है. इसके अलावा चेन्नई में अब तक ये सिलेंडर 1964.50 रुपये का मिल रहा था, जो कि अब 1980.50 रुपये का हो गया है. नवंबर में भी बढ़े थे सिलेंडर के दाम इससे पहले बीते महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई थीं. उस समय दिल्‍ली में सिलेंडर का दाम 1740 रुपये से बढ़कर 1802 रुपये,  कोलकाता में सिलेंडर 1850.50 रुपये से 1911.50 रुपये और मुंबई में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1692.50 रुपये की जगह 1754 रुपये का कर दिया गया था. इसके अलावा चेन्नई में यह सिलेंडर 1903 रुपये से बढ़ाकर 1964 रुपये का किया गया था. घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम स्थिर लंबे समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. 1 दिसंबर को भी इसकी कीमतें स्थिर रखी गई हैं और ये 1 अगस्त 2024 वाले रेट पर ही मिल रहा है. दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये पर यथावत बनी हुई है.  

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे सूर्यकुमार यादव

हैदराबाद. भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव तीन दिसंबर को आंध्र के खिलाफ मुंबई के अगले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) के शेष मैचों और उसके बाद 21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेल सकते हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 3-1 से सीरीज में जीत दिलाने वाले सूर्यकुमार सोमवार को हैदराबाद में मुंबई की टीम से जुड़ेंगे और अगले मैच में भी खेलने की उम्मीद है। ग्रुप ई में चौथे स्थान पर काबिज मुंबई ने अब तक अपने तीन मैचों में से दो जीते हैं और रविवार को नागालैंड के खिलाफ होने वाले मैच के बाद उनके पास दो लीग मैच शेष हैं। मौजूदा एसएमएटी में दक्षिण अफ्रीका के टी-20 दौरे के बाद हार्दिक पांड्या, श्रेयस, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती और अन्य खिलाड़ी खेल रहे है। दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले सूर्यकुमार ने अक्टूबर में रणजी ट्रॉफी का एक राउंड भी खेला था। ऐसा माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव को अय्यर के कप्तान बने रहने से कोई परेशानी नहीं है और वे टीम प्रबंधन के अनुसार किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।

बस मार्शल्स की नियुक्ति को लेकर CM आतिशी ने LG को लिखी चिट्ठी, कहा, अभी तक नहीं मिली आपकी मंजूरी

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बस मार्शलों की नियुक्ति के मुद्दे पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। आतिशी ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली सरकार ने 13 नवंबर को मार्शलों की फिर से नियुक्ति का प्रस्ताव आपके पास भेजा था, लेकिन अब तक उस प्रस्ताव को आपकी मंजूरी नहीं मिली है। मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि इस प्रस्ताव को मंजूरी दें। सरकार, मार्शल और पूरी दिल्ली की महिलाएं आपकी मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। आतिशी ने पत्र में लिखा कि पूरी दिल्ली कभी नहीं भूल सकती वो दिन जब हमारी माताएं बहनें और बेटियां बसों में असुरक्षित महसूस करती थीं। छेड़खानी और गलत नजरों का शिकार होना जैसे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया था। बच्चियों का स्कूल और कॉलेज जाना किसी चुनौती से कम नहीं था और महिलाएं काम पर जाने से पहले सौ बार सोचती थीं कि क्या वे सुरक्षित लौट पाएंगी। ये दर्द हर घर में महसूस किया जाता था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बसों में 10,000 से ज्यादा मार्शल तैनात किए इन मार्शल ने ईमानदारी से अपना काम करते हुए बहुत से उपद्रवियों को पकड़ा था। उसके बाद से ही हर महिला ने पहली बार बसों में खुद को सुरक्षित महसूस किया था। बसों में तैनात हमारे मार्शल हर उस मां-बहन, बेटी के लिए उम्मीद थे जो रोज अपने घर से निकलती हैं। इन मार्शलों ने न सिर्फ महिलाओं को सुरक्षा दी बल्कि उन्हें आत्मविश्वास भी दिया। उनमें ये भरोसा भी जगाया कि अब कोई भी असामाजिक तत्व उनको तंग नहीं करेगा। लेकिन फिर केंद्र सरकार के इशारों पर दिल्ली सरकार में बैठे कुछ अफसरों ने एक सजिश के तहत पहले तो इन सभी मार्शलों की तनख्वाह रोकी और फिर 31 अक्टूबर 2023 को इन बस मार्शलों को उनकी नौकरी से भी हटा दिया गया। हमारी सरकार ने आपसे तब भी गुजारिश की थी कि ऐसे अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, लेकिन दुर्भाग्यवश उन पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें तरक्की देकर और भी बड़े पदों पर बैठा दिया गया। आतिशी ने आगे लिखा कि इन गरीब मार्शलों की नौकरी छीनने से न केवल उनके परिवारों का सहारा छिन गया, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा का वह कवच भी कमजोर हो गया जो हर दिन लाखों महिलाओं को निडर होकर बसों में सफर करने की ताकत देता था। इन सभी मार्शलों को दोबारा नियुक्ति देकर इन्हें वापस नौकरी पर रखने के लिए 13 नवम्बर 2024 को हमारे सभी मंत्रियों ने एक प्रस्ताव पास करके आपके पास आपके कार्यालय में भेजा। अब लगभग दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी इस प्रस्ताव पर आपकी ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये देरी क्यों हो रही है। आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि इस प्रस्ताव पर जल्द से जल्द अपनी स्वीकृति दें ताकि उन 10,000 परिवारों में फिर से रौशनी लौट आए और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल तैनात हो सकें। आपकी स्वीकृति का इंतजार केवल इन मार्शलों को ही नहीं बल्कि मुझे और हमारी पूरी सरकार इन मार्शलों के परिवार और दिल्ली की सभी महिलाओं को है। हम सब आपकी सहमति का इंतजार कर रहे हैं।

भोपाल एयरपोर्ट पर सांसद आलोक शर्मा का भव्य स्वागत, जनता के मसीहा के रूप में सराहना

भोपाल भोपाल एयरपोर्ट पर आज का दिन एक ऐतिहासिक पल बन गया जब आदरणीय श्री आलोक शर्मा, सांसद, का समाजसेवी अनिल अग्रवाल और स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। श्री शर्मा का आगमन जैसे ही हुआ, पूरा एयरपोर्ट “आलोक शर्मा जिंदाबाद” और “जनता के सच्चे सेवक” जैसे नारों से गूंज उठा। जनता के मसीहा श्री आलोक शर्मा को भोपाल की जनता एक मसीहा के रूप में देखती है। अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और सटीक निर्णय लेने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध श्री शर्मा ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। चाहे वह रोजगार के मुद्दे हों, शिक्षा की गुणवत्ता का सुधार हो या शहर को भूमाफियाओं और गुंडागर्दी से मुक्त करने की बात हो—श्री शर्मा ने हर चुनौती को गंभीरता से लिया है। भूमाफियाओं और गुंडागर्दी पर रोक का संकल्प इस अवसर पर श्री शर्मा ने मीडिया और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भोपाल में बढ़ती भूमाफिया गतिविधियों और गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए जनता का सुख और सुरक्षा सर्वोपरि है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भूमाफियाओं और गुंडों पर ऐसी सख्त कार्रवाई होगी कि भोपाल का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करेगा।” शानदार उपलब्धियां और जनहित के कार्य अपने कार्यकाल के दौरान श्री आलोक शर्मा ने कई जनहित के कार्य किए हैं। उनके प्रयासों से भोपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है। यही कारण है कि आज उन्हें हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है। समाजसेवी अनिल अग्रवाल का समर्थन समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, “आलोक शर्मा जी केवल सांसद नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक हैं। उनके नेतृत्व में भोपाल में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। उनकी कार्यशैली ने जनता का दिल जीत लिया है।” जनता का अटूट विश्वास भोपाल की जनता को श्री आलोक शर्मा पर अटूट विश्वास है। उनके आगमन पर उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि हर दिल की धड़कन हैं। उनके कुशल नेतृत्व से भोपाल को एक सुरक्षित और विकसित शहर बनाने की उम्मीद है।

डॉक्टर ने बताई पूरी डिटेल, शिंदे के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, वह आज शाम को सातारा से मुंबई लौटे सकते है

मुंबई महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछले दो दिनों से गृहनगर सतारा जिले में अपने पैतृक गांव में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके फैमिली डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी दी है। वह बुखार और गले के संक्रमण से पीड़ित हैं। उनके गांव में 3-4 डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, शिंदे के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वह रविवार शाम को सातारा से मुंबई लौटेंगे। शिंदे को सातारा में अपने पैतृक गांव में तेज बुखार हो गया था। इसके बाद शनिवार को डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की। डॉ. पार्टे ने कहा, ‘‘उन्हें दवाइयां दी गई हैं। दो दिन में उन्हें बेहतर महसूस होगा। वह रविवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे।’’ आपको बता दें कि शिंदे महाराष्ट्र सरकार गठन की प्रक्रिया के बीच चर्चा में बने हुए हैं। महायुति गठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया है। हालांकि, अब तक मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। शिंदे ने इस हफ्ते कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे। इस बयान ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की संभावना को और मजबूत कर दिया है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भाजपा के राज्य अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा की है कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। उन्होंने कहा कि यह समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। शिंदे का बड़ा निर्णय संभव शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शनिवार को कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार तक कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा, “शिंदे साहब जब भी बड़े फैसले लेते हैं, वह अपने गांव जाकर समय लेते हैं। मुझे लगता है कि कल शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।”

‘आप’ ने कहा- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को नरेश बालियान की गिरफ्तारी की पहले से थी जानकारी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विधायक नरेश बालियान की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। ‘आप’ ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ‘आप’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को नरेश बालियान की गिरफ्तारी की पहले से जानकारी थी। उन्होंने एक जनसभा के मंच से पहले ही घोषणा कर दी थी कि नरेश बालियन को डिटेन किया जाएगा, जबकि किसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा ने लगातार एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। नरेश बालियान के मामले पर रोक लगी हुई थी, यह अदालत की अवमानना ​​है। नरेश बालियान ने बार-बार यह कहा था कि उन्हें जबरन वसूली के लिए कॉल आ रहे थे। इस पर जांच करने के बावजूद भाजपा ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को लगता है कि अरेस्ट के बाद वो आम आदमी पार्टी को वो डरा सकते हैं। दो-दो साल हमारे नेता जेल में रहकर आए हैं। आज आम आदमी पार्टी दोगुनी शक्ति से साथ खड़ी है और भाजपा को यह बात आने वाले चुनावों में समझ में आ जाएगी। बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने ‘आप’ विधायक नरेश बालियान को पिछले साल दर्ज जबरन वसूली के मामले में शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा के आरोपों का आप विधायक ने किया खंडन भाषा के अनुसार, भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल हैं। साथ ही यह भी पूछा कि अरविंद केजरीवाल ने उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। वहीं ‘आप’ विधायक ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे जो उनके बारे में झूठ फैलाते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गैंगस्टर के साथ ‘आप’ विधायक की कथित बातचीत की एक ऑडियो क्लिप भी सुनाई। भाटिया ने आरोप लगाया कि ‘आप’ लोगों को धमकाने और उनसे पैसे ऐंठने में शामिल है। उन्होंने पूछा कि क्या केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उनसे इस्तीफा मांगेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वे उनका इस्तीफा नहीं मांगते हैं तो यह माना जाएगा कि जबरन वसूली का पैसा पार्टी और उसके नेताओं के पास जा रहा है। अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए उत्तम नगर से विधायक बालियान ने कहा, “मैं उन सभी लोगों को नोटिस भेज रहा हूं जिन्होंने झूठी क्लिप फैलाई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा रहा हूं। याद रखिए, मैं कांग्रेसी नहीं हूं। झूठ फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए।”

भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर ने की सीनियर-जूनियर की तुलना

कैनबरा. भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि विश्व में ऐसी कई टीमें हैं जिसमें सीनियर खिलाड़ी जूनियर्स को प्लेइंग 11 में खेलता देख सहन नहीं कर पाते हैं, लेकिन टीम इंडिया में ऐसा नहीं है क्योंकि हमारे पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। जडेजा और अश्विन के नाम 855 टेस्ट विकेट हैं। दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पहले टेस्ट मैच की अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था। नायर ने प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ भारत के दो दिवसीय अभ्यास मैच से पहले कहा कि यह तब मुश्किल होता है जब आपके पास ऐसे सीनियर खिलाड़ी हों जो यह बात नहीं समझते, लेकिन जब आपके पास जडेजा और अश्विन जैसे खिलाड़ी हों जो समझते हैं कि टीम क्या करने की कोशिश कर रही है तो यह बहुत आसान हो जाता है क्योंकि टीम की प्रथम नीति पर रोहित और गंभीर पर विश्वास करते हैं। नायर का मानना है कि पूरी टीम रोहित और गंभीर की रणनीति के अनुसार चलती है जिसमें ये दो महान स्पिन खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी इसे अपना चुके हैं। इसलिए मुझे बहुत खुशी हुई कि जडेजा और अश्विन युवा खिलाड़ियों की मदद करने जा रहे हैं ताकि वे यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकें। उन्हें समझाना बहुत मुश्किल नहीं था और हर कोई चाहता है कि टीम इंडिया जीते। स्पिनरों को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा लगता है कि क्रिकेट के खेल में किसी की भी भूमिका कम नहीं होती, फिर चाहे आप स्पिनर हों या तेज गेंदबाज, आपके पास हमेशा मौका होता है। उन्होंने कहा कि योजनाएं कई बार बदल सकती हैं। आप गेंद कैसे छोड़ते हैं और किस गति से करते हैं, इसमें बदलाव हो सकता है। यही वजह है कि आप गुलाबी गेंद के साथ तैयारी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि लाल गेंद की तुलना में यह थोड़ी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो और मुख्य रूप से इसलिए क्योंकि आपने गुलाबी गेंद से उतनी गेंदबाजी नहीं की, लेकिन मेरा मानना है कि किसी भी शीर्ष स्तर के स्पिनर के पास मौका होगा।

इंडिगो की एक फ्लाइट को लैंडिंग के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, पायलट की सूझ-बूझ से टला हादसा

चेन्नई चक्रवात फेंगल के बीच चेन्नई एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। रविवार को इंडिगो की एक फ्लाइट को लैंडिंग के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि पायलट की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा टल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विमान रनवे पर छूने के तुरंत बाद फिर से हवा में ऊपर उठ गया। ऐसी संभावना है कि तेज हवाओं और रनवे पर पानी जमा होने के कारण पाइलट को अचानक लैंडिंग के फैसले को कुछ समय के लिए टालना पड़ा। आपको बता दें कि एयरलाइंस की भाषा में इसे गो-अराउंड कहा जाता है। यह स्थिति तब अपनाई जाती है जब लैंडिंग सुरक्षित रूप से पूरी नहीं की जा सकती। इस घटना ने पायलट की और सही निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाया है। चक्रवात फेंगल का प्रभाव पुदुचेरी के पास लैंडफॉल करने वाले चक्रवात फेंगल ने भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम की स्थिति को विकराल कर दी है। चेन्नई में इसका विशेष असर हुआ है। इसके कारण हवाई अड्डे पर परिचालन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। इससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियातन कदम उठाए और यात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करके ही यात्रा के लिए निकलें।

एड्स से प्रभावित लोगों के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने जैसे विषयों पर संबोधित जगत प्रकाश नड्डा ने किया

इंदौर विश्व एड्स दिवस पर मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रविवार को इंदौर पहुंचे। खंडवा रोड स्थित डीएवीवी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस वर्ष की थीम ‘अधिकार का मार्ग अपनाएं : मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार’ के अनुरूप एड्स जागरूकता, उपचार के लिए अधिकार, एड्स से प्रभावित लोगों के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने जैसे विषयों पर संबोधित किया। कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाको के एड्स दिवस से जुड़े थीम गीत को भी लांच किया गया। इसके पहले केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।   इंदौर में एड्स के मरीजों के लिए काम कर रही सामाजिक संस्थाएं एड्स के मरीजों के लिए शहर में प्रशासन के साथ ही सामाजिक संस्थाएं भी काम कर रही हैं। संस्था पवित्र आत्मा सेविका संघ विश्वास और समग्र हर सप्ताह हजारों मरीजों को एकजुट करती है। उन्हें बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरणा दी जाती है। इससे मरीजों में एड्स से लड़ाई लड़ने का हौसला आता है। संस्था इन मरीजों की नियमित दवाइयां, मेडिटेशन, योगा आदि करवाती है। इससे हजारों परिवार में खुशियां आ चुकी हैं। ऐसे प्रयासों से कई संक्रमित स्वस्थ बच्चों को जन्म दे चुके हैं। इससे नए मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। वर्ष 2003 से उक्त संस्था में 8415 मरीज रजिस्टर्ड हैं। यह गांव-गांव जाकर शिविर आयोजित करती है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज आदि स्थानों पर जाकर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है। एड्स पॉजिटिव माता-पिता दे रहे स्वस्थ बच्चे को जन्म एमवायएच में संचालित एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि जागरूकता के कारण अब एड्स पाजिटिव माता-पिता एड्स निगेटिव बच्चे को जन्म दे रहे हैं। वहीं यदि माता-पिता में से कोई एक पॉजिटिव है तो वह भी स्वस्थ बच्चे को जन्म दे रहे हैं। मरीज यदि नियमित उपचार लेता है तो वायरल लोड नगण्य हो जाता है। जागरूकता के कारण निगेटिव नवजात को जन्म देने की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है। सेंटर में अभी पांच हजार से अधिक मरीज रजिस्टर्ड हैं। एड्स के मरीजों की संख्या का प्रतिशत हर वर्ष कम हो रहा है।

रिकी पोंटिंग ने पर्थ टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का किया समर्थन

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट से पहले ICC हॉल ऑफ फेम रिकी पोंटिंग ने पर्थ टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का समर्थन किया और उन्हें मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में फॉर्म में वापस आने के लिए अपनी बल्लेबाजी की शैली बदलने के लिए कहा। लाबुशेन ने पर्थ में पहले टेस्ट में 2 और 3 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया 295 रन से हार गया। WTC 2021-23 चक्र में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मौजूदा चक्र में 13 टेस्ट में सिर्फ 658 रन बनाए हैं। इस साल जनवरी की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ दो अर्धशतकों के बाद से उनका औसत 5 टेस्ट में 13.66 है। पोंटिंग ने चैंपियन खिलाड़ियों का समर्थन करने की आवश्यकता पर जोर दिया, लेकिन कहा कि लाबुशेन को इस कमी से बाहर निकलने का रास्ता तलाशने की जरूरत है। पोंटिंग ने ICC रिव्यू एपिसोड में कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको चैंपियन खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना होगा। इस टीम में हम जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं, उनमें से कई चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं। शायद थोड़े समय के लिए ही सही। मुझे लगता है कि मैंने दूसरे दिन कहीं पढ़ा था कि जनवरी (पाकिस्तान सीरीज़ के बाद) से मार्नस का टेस्ट में औसत 13 है। इसलिए उसे इसे बदलने का कोई तरीका ढूंढ़ना होगा।’ गौर हो कि दूसरा टेस्ट 6 से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाएगा जिसमें दिन-रात का रोमांचक मैच खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर प्रतिष्ठित बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक चलेगा, जो सीरीज का अंतिम मैच होगा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 3 से 7 जनवरी तक होने वाला पांचवां और अंतिम टेस्ट सीरीज को रोमांचक अंत तक ले जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88