LATEST NEWS

‘बिग बॉस 18’ में वीकेंड पर धमाल मचाएंगे इक्का-रफ्तार

मुंबई रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में रविवार को वीकेंड का वार में रैपर रफ्तार और इक्का आएंगे और घरवालों में खूब आग लगाएंगे। उनके सामने करण वीर मेहरा और रजत दलाल एक-दूसरे को रोस्ट करेंगे। Bigg Boss 18 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि रफ्तार और इक्का घर के अंदर हैं। उन्होंने कहा, ‘आज होगा यहां पर रोस्ट का तांडव।’ इसके बाद करण को रजत को रोस्ट करते हुए दिखाया गया है। रोस्ट के बहाने खूब कसे गए तंज! रजत दलाल को रोस्ट करते हुए करण वीर मेहरा कहते हैं, ‘शरीर जैसे हाथी है और अक्ल छोटे बच्चे से भी आधी है।’ इसके बाद रजत भी बदले में बोलते हैं, ‘नहीं उखाड़ पाएगा ये किसी का भी बाल, इसी बहाने खींच लूं इसके गाल।’ फिर करण ने कहा, ‘कंटेस्टेंट्स के जाने पर ये बहाते हैं मगरमच्छ के आंसू, खुद के भाई इनकी दोस्ती पर बोलते हैं आथू।’ सलमान लेंगे चाहत और अविनाश की क्लास इससे पहले भी शो का प्रोमो सामने आया था, जिसमें सलमान खान घरवालों की क्लास लेते दिख रहे थे। खासतौर से अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे की। उन्होंने दोनों की हरकतों को लेकर उन्हें जमकर सुनाया। तजिंदर बग्गा होंगे एविक्ट या नहीं होगा कोई एविक्शन! इस हफ्ते एक सदस्य घर से बेघर हो जाएगा। इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन हुआ था, जिसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री घरवालों से कम कनेक्शन के कारण बेघर हो गई थीं। अब वीकेंड पर एक और सदस्य का पत्ता कटेगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तजिंदर बग्गा एविक्ट होंगे। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि इस हफ्ते दूसरा एविक्शन नहीं होगा।  

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बेटे का क्या नाम है? पत्नी रितिका सजदेह ने शेयर की ये स्पेशल फोटो, जाने

नई दिल्ली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बेटे का क्या नाम है? इस सवाल का जवाब मिल गया है। जन्म के 15 दिन तक किसी को भी पता नहीं था कि रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के बेटे का नाम क्या है, लेकिन रितिका ने एक स्पेशल फोटो शेयर करते हुए बता दिया है कि उनके बेटे का नाम क्या है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने क्रिसमस थीम के जरिए बताया है कि उनके बेटे का नाम अहान (Ahaan) है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया था। इसकी जानकारी खुद कप्तान रोहित शर्मा ने दी थी। उन्होंने एक दिन बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ये लिखा था कि हमारा परिवार अब चार लोगों का हो गया है। अब 1 दिसंबर 2024 को ये जानकारी सामने आई है कि रोहित शर्मा के बेटे का नाम अहान है। खुद रितिका ने ये इंस्टा पोस्ट में बताया है। एक क्रिसमस थीम की मूर्ति सी है, जिसमें एक पर लिखा है Rits यानी रितिका, दूसरे पर लिखा है Ro यानी रोहित शर्मा, तीसरे पर लिखा है…Sammy यानी समायरा और चौथे छोटे से बच्चे के सिर पर लिखा है Ahaan इससे पता चलता है कि रोहित शर्मा के बेटे का नाम अहान रखा गया है। बता दें कि रोहित शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वे कैनबरा में इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे हैं। ये मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेलना है। रोहित शर्मा ये मैच इसलिए खेल रहे हैं, क्योंकि वे पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। ऐसे में मैच प्रैक्टिस हासिल करने के लिए वे मैदान पर हैं और शाम को बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। अहान नाम का मतलब क्या है? अहान नाम का मतलब होता है जागृति, चेतना, जागरूकता, पुनर्जन्म या नई शुरुआत। ये एक हिंदू नाम है और यह भारत में काफी लोकप्रिय है। इसे भगवान विष्णु से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। यह नाम संस्कृत के शब्द ‘अह’ से लिया गया है, जिसका मतलब है ‘जागृत करना’। ऐसा माना जाता है कि अहान नाम का धारक हमेशा नई शुरुआत करता है और नए अवसरों की तलाश करता है।

दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा

डरबन. दक्षिण अफ्रीका शनिवार को किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका पर 233 रनों की शानदार जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। मार्को जेनसन की अगुआई में प्रोटियाज गेंदबाजी आक्रमण ने दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और अपने विरोधियों को मात्र 42 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। जेनसन 1991 में क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के फिर से प्रवेश के बाद से दस विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए। पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद, प्रोटियाज ने संघर्ष किया। एक के बाद एक विकेट गिरने के बाद, कप्तान तेम्बा बावुमा की 70 रनों की पारी ने उनकी टीम को 191/10 तक पहुंचाया। पहली पारी में 200 रन के आंकड़े को पार न कर पाने के कारण प्रोटियाज गेंदबाजों ने दूसरे दिन भारी दबाव में मैदान संभाला और शानदार प्रदर्शन किया। मार्को जेनसन के शानदार 6.5 ओवर के स्पेल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सात विकेट झटके। कैगिसो रबाडा (1) और गेराल्ड कोएट्जी (2) ने जेनसन की मदद की और मेहमान टीम को 42 रन पर समेट दिया, जिससे उन्हें 149 रन की बढ़त मिली। ट्रिस्टन स्टब्स (122) और बावुमा (113) ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी 249 रन की साझेदारी की और 2012 में केपटाउन के न्यूलैंड्स में एबी डिविलियर्स और जैक्स कैलिस द्वारा बनाए गए 192 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। 366/5 के स्कोर पर प्रोटियाज ने अपनी पारी घोषित कर दी और मेहमान टीम को 516 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। दिनेश चांडीमल और कप्तान धनंजय डी सिल्वा के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद मेहमान टीम 282 रनों पर ढेर हो गई और मेजबान टीम को यादगार जीत मिली। मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद जेनसन ने कहा, “मैंने हमेशा पांच विकेट लेने का सपना देखा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मैं 10 विकेट लूंगा, लेकिन आप इसी के लिए काम करते हैं। यह अभी तक समझ में नहीं आया है (पहली पारी के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए)। दूसरी पारी में, हमें लगा कि पिच थोड़ी सपाट, धीमी और नीची है, लेकिन 11 विकेट लेना एक सपना सच होने जैसा है।”

तीन लोगों की मौत और 6 गंभीर घायल, मरीज को यूपी लेकर जा रही एंबुलेंस सिवनी में दुर्घटनाग्रस्त

सिवनी। लखनादौन-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में सिवनी जिले के धूमा थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना में रविवार सुबह तीन लोगों की मौत हो गई है। छह घायलों को बेहतर उपचार के लिए लखनादौन सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा जा रहा है। नेशनल हाईवे में धारपाठा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ एंबुलेंस वाहन आंध्रप्रदेश से मरीज को लेकर परिवार सदस्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहे थे। एक दिसंबर की सुबह लगभग 7:30 बजे एंबुलेंस वाहन अनियंत्रित हो गया और हाईवे में पैदल चल रहे धारपाठा गांव एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद अनियंत्रित एंबुलेंस वाहन सड़क किनारे खंभे से टकराकर नीचे मैदानी क्षेत्र में जा पलटा। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार एक महिला व बच्चे सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर दुर्घटना में घायल छह व्यक्तियों को हाईवे पेट्रोलिंग दल और पुलिस बल की मदद से उपचार के लिए धूमा और लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूपी के गोरखपुर जा रही थी एंबुलेंस लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने नईदुनिया को बताया कि एंबुलेंस में स्वर शाह का परिवार बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का निवासी बताया जा रहा है। घायल एक सदस्य का उपचार कराने आंध्रप्रदेश के कर्नूल जिले से शाह परिवार एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। मरीज सहित आठ लोग सवार थे एंबुलेंस में ड्राइवर व मरीज सहित आठ व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि सुबह ड्राइवर को झपकी लगने या धुंध के कारण नेशनल हाइवे यह भीषण सड़क हादसा हुआ है।

नमी के कारण बढ़ने लगी ठंड, छत्तीसगढ़- दक्षिणी भागों में दो दिनों तक बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दोनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के साथ ही पूरे दिन आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में आगामी चार दिनों में दक्षिणी भागों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। आज रविवार को दक्षिणी भागों के एक-दो जगह पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की शाम उत्तरी तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है।  इसके प्रभाव से आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। साथ ही नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। फेंजल के प्रभाव से प्राय के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही आगामी कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि चक्रवती तूफान ‘फेंजल’ के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का प्रवेश हो रहा है। जिससे ठंड और बढ़ने लगी है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहे। वहीं आज दिन भर आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों बाद प्रदेश में ऐसी मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। बीते दिनों की तुलना में इन दिनों न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हुई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस बीच प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी के आगमन हो रही है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9. 3 डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा।

भैरमगढ़ एरिया कमेटी का मिला पर्चा, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने ने मुखबिरी में युवक का घोंटा गला

बीजापुर. बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार रात पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण युवक की गला घोंटकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा छोड़ा गया है। इसमें ग्रामीण युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात लिखी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के डालेर निवासी युवक कुममेश कुंजाम (25) की शनिवार रात नक्सलियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को चिहका टिन्डोडी जोडान मार्ग पर डाल दिया। घटनास्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा छोड़ा गया है। इसमें ग्रामीण युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात लिखी हुई है। भैरमगढ़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

केंद्रिय कैबिनेट मंत्री किरण रिजूजी का बुद्धभूमि महाविहार मोनेस्ट्री में भव्य स्वागत

भोपाल दिनांक 30 नवंबर,शनिवार को* मध्य प्रदेश बौद्ध समुदाय की हृदयस्थली “बुद्धभूमि महाविहार मोनेस्ट्री” चुनाभट्टी, कोलार रोड भोपाल में दोपहर 04:00 बजे भिक्षु संघ का आशिर्वाद लेने और बुद्धवंदना के आयोजन में आदरणीय श्री किरेन रिजिजू ,कैबिनेट मंत्री,संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री* भारत सरकार सम्मिलित हुए पहले तथागत बुद्ध के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर तीन बार प्रणाम कर भिक्षु संघ ने बुद्ध वंदना लेकर मंत्री जी को आशिर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर श्री किरेन रिजिजू, कैबिनेट मंत्री भारत सरकार ने कहा कि मध्य प्रदेश में भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का दौरा किया जाएगा और उनका विकास किया जाएगा ,श्री रिजिजू ने कहा की मध्यप्रदेश के बौद्ध विहारों का विकास करेंगे क्यों की साँची स्तूपा सभी के लिए  प्रेरणा की भूमि बताया और पहली बार इस स्थल पर आने पर अपने सौभाग्य की बात कही। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं और समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस अवसर पर भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो अध्यक्ष दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ और मास्टर झेन,भंते संघशील,भंते राहुलपुत्र ,भंते रत्नबोधि भिक्षु संघ ने श्री रिजिजू को साँची का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस आयोजन में बुद्धभूमि महाविहार उपासक संघ ,मैत्रेय बुद्ध महाविहार उपासिका संघ,बुद्धिस्ट जागृति मंच,राजगिरी बुद्धविहार महिला मण्डल,सिद्धार्थ बुद्धविहार महिला मंडल और समाज के विभिन्न गणमान्य लोग इस आयोजन में सम्मिलित हुए

काबू पाने में जुटा दमकल विभाग, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में जिंदल कंपनी के गेट पर खड़े डीजल टैंकर में लगी आग

रायगढ़. रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह जेपीएल के गेट नंबर-2 के पास खड़ी डीजल टैंकर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी के बाद तमनार पुलिस के आलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र मे स्थिति जिंदल कंपनी के गेट नंबर-2 के सामने खड़ी डीजल टैंकर मे रविवार की सुबह अचनाक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना के समय डीजल टैंकर मे डीजल भर हुआ था। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और तमनार थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत जारी है। प्रारंभिक जांच मे बताया जा रहा है कि खड़ी गाड़ी मे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना मे अभी तक कोई हताहत नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है।

समाज में रिस्पेक्ट दिलाती हैं ये क्वालिटी, पर्सनैलिटी में जरूर कर लें शामिल

लाइफ में सक्सेज पाने का मतलब केवल अच्छे करियर या पैसे से नहीं लगाया जाता। कई बार समाज में आपकी प्रतिष्ठा, सम्मान से भी लगाया जाता है। जब आप किसी सोशल गैदरिंग में शामिल होते हैं और लोग आपकी तारीफ करते हैं तो भी समझ जाएं कि आप सामाजिक रूप से सफल इंसान है। किसी में अगर ये 5 तरह की क्वालिटी हैं तो वो एक सफल इंसान है और समाज में उसकी लोग रिस्पेक्ट करते हैं। ना हो एकतरफा बात करने की आदत बातचीत के दौरान हमेशा टू वे कम्यूनिकेशन होना चाहिए। अगर आपकी आदत केवल खुद के बारे में सुनने और बोलने की नहीं है बल्कि आप दूसरों के बारे में भी जानने और समझने के उत्सुक रहते हैं तो ये गुड क्वालिटी है। दूसरों की खूबियां देखना अगर आप सामने वाले के अंदर मौजूद खूबियों को देखते हैं, पहचानते हैं और उसे इस बारे में बताकर रिस्पेक्ट देते हैं। तो ये गुड क्वालिटी है जो समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगी। सच बोलने के बाद भी दूसरों का दिल नहीं दुखाते अगर आपके अंदर ऐसी क्वालिटी है कि आप किसी के बारे में सच तो बोलते हैं लेकिन सामने वाले की फीलिंग्स का ख्याल करते हैं तो भी ये गुड क्वालिटी है और लोग आपकी रिस्पेक्ट करेंगे। बोलने से पहले सोचते हैं सिचुएशन कैसी भी हो अगर आप बोलने से पहले सोचते हैं और अपने रिएक्शन पर पूरा कंट्रोल रखते हैं तो ये गुड क्वालिटी है। खुद की कमियों को पहचानते हैं अगर आप खुद में मौजूद कमियों को पहचानते हैं और उसको एक्सेप्ट करते हैं। तो ये गुड क्वालिटी है।

फिर लड़की का हाथ पकड़कर साथ चलने को बोले, स्कूटर सवार भाई-बहन को बाइकरों ने टक्कर मारकर गिराया

इंदौर। बायपास पर बाइक सवारों ने स्कूटर सवार भाई-बहन को शनिवार दोपहर पीट-पीट कर घायल कर दिया। आरोपित युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। पुलिस सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस बीच ट्रैफिक सिपाही आपसी विवाद बताकर चला गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बायपास स्थित मालवा इंस्टिट्यूट के पास की है। देवास निवासी 26 वर्षीय युवती भाई के साथ स्कूटर से स्वेटर खरीदने इंदौर आ रही थी। ब्रिज से उतरते वक्त बाइक (एमपी 09 वीक्यू 2824) के चालक ने ओवरटेक कर कट मारा जिससे स्कूटर सवार भाई और बहन असंतुलित होकर गिर गए। तभी बुलेट से दो युवक आए और युवती का हाथ पकड़ कर कहा हमारे साथ चलो। विरोध करने पर कर युवती और उसके भाई को पीटा विरोध करने पर कट मारने वाले युवकों ने युवती और उसके भाई की पिटाई शुरू कर दी। दोनों पर हेलमेट से हमला कर दिया। युवती को पकड़ा और स्कार्फ खींच कर नीचे पटक दिया। ऑटो रिक्शा से आई एक महिला ने छिपकर वीडियो बनाया, जिसमें आरोपितों की बाइक के नंबर कैद हो गए। एक घंटे तक आरोपित युवती और उसके भाई से विवाद करते रहे। पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची व आरोपितों को थाने ले गई। इंटरनेट से नंबर निकाल कर पिता ने पुलिस बुलाया युवती के पिता बीएनपी (देवास) में पदस्थ हैं। बेटी द्वारा रोते हुए घटना बताने पर इंटरनेट से लसूड़िया थाने के नंबर निकाले और पुलिस को घटना बताई। डायल-100 पर सुनवाई नहीं हुई। थाने को 1:12 पर बात हुई, लेकिन पुलिसवाले 2:12 पर मौके पर पहुंचे। इस बीच एक ट्रैफिक सिपाही आया, लेकिन आपसी विवाद बताकर रवाना हो गया। पीड़िता के पिता ने कहा देश के सबसे स्वच्छ शहर में ऐसी घटना होना शर्मनाक है। थाने पर भी पुलिसवालों ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने बुलेट सवारों को छोड़ दिया। शाम को करणी सेना के पदाधिकारी थाने पहुंचे तब कायमी की। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपित गोविंद पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी पीपीओ बादशाह हरियाणा और योगेश बलजीत शर्मा निवासी दुपलदुर्ग हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित मालवा काउंट्री टाउनशिप बायपास में रहते है।

बुंदेलखंड में राजनीतिक विरासत संभालना चुनौती सियासी दस्तक: किसका चमकेगा नसीब

राजनीतिक भविष्य पुत्र पिता की विरासत और नए जमाने की सियासत के साथ खुद की सियासी जमीन तैयार करने में जुटे खजुराहो मध्य प्रदेश की राजनीति में बुंदेलखंड की बात करें तो भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इलाके में एक से बढ़कर एक दिग्गज नेता हुए हैं । इन नेताओं ने सूबे की सियासत में जमकर नाम कमाया है और बड़े बड़े पद भी हासिल किए हैं । जिनमें गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। खास बात ये है कि इन नेताओं के उत्तराधिकारी भी अपने सियासी राजतिलक की तैयारी में जुटे हैं और इनकी राजनीतिक सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। पिता की विरासत और नए जमाने की सियासत के साथ कदमताल कर रहे इन युवा नेताओं से ना सिर्फ इनके परिजनों बल्कि बुंदेलखंड की आवाम को भी काफी उम्मीदें हैं। इन युवा नेताओं में गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव, भूपेन्द्र सिंह के बेटे अभिराज सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत का नाम आता है। सियासी तौर पर बुंदेलखंड भाजपा का गढ़ माना जाता है । यहां के नेताओं ने मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए हैं । अब जब उनकी अगली पीढ़ी नेताओं की विरासत संभालने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है तो इन दिग्गज नेताओं की चर्चा जोर पकड़ रही है कि राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी अपने युवराजों का किस तरह राजनीतिक अभिषेक करेंगे। सबसे पहले बात गोपाल भार्गव की करें, तो लगातार 9 बार से रेहली विधानसभा से चुनाव जीत रहे गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव लंबे समय से चुनावी पारी शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं । इसके बाद बुंदेलखंड के दिग्गज ठाकुर नेता भूपेन्द्र सिंह मध्य प्रदेश की सियासत का जाना पहचाना चेहरा हैं । भूपेन्द्र सिंह के बेटे अविराज सिंह पिता के नक्शे कदम पर युवा मोर्चा से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं । मोहन यादव सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह भी पिता की राजनीति में सक्रिय सहयोग निभाकर सियासी जमीन तैयार कर रहे हैं। गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव की राजनीतिक सक्रियता आज से करीब 20 साल पहले बढ़ गई थी । जब उनके पिता पहली बार उमाभारती सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे । राजधानी में पिता की सरकार में सक्रिय भूमिका के चलते अभिषेक भार्गव ने रेहली विधानसभा को संभाला और पिता की तरह जल्द ही लोगों के दिलों में जगह बना ली । सरल, सहज मुलाकात के अलावा पिता की तरह तेज तर्रार राजनीति की शैली के चलते अभिषेक भार्गव काफी लोकप्रिय हैं लेकिन सियासी समीकरण हर बार उनका इंतजार 5 साल के लिए बढ़ा देते हैं। भूपेन्द्र सिंह के पुत्र अविराज सिंह पिता के नक्शेकदम पर मध्य प्रदेश की राजनीति में तेजी से उभरे भूपेन्द्र सिंह की पहचान बुंदेलखंड के दिग्गज ठाकुर नेता के तौर पर है । पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के सबसे करीबी लोगों में उनका नाम आता है । उनके बेटे अविराज सिंह की उम्र अभी ज्यादा नहीं है लेकिन पिछले तीन-चार सालों से वो अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र खुरई में सक्रियता बढ़ा रहे हैं । हाल ही में उन्होंने पूरे सागर जिले में युवा सम्मेलन आयोजित करने का सिलसिला शुरू कर दिया है । खास बात ये है कि पिता की विरासत संभालने के लिए अविराज सिंह खुद को कड़ी मेहनत से तैयार कर रहे हैं । गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत मध्य प्रदेश की राजनीति में सिंधिया की परछाई बनकर चलने वाले मोहन यादव सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की राजनीतिक निष्ठा सिंधिया परिवार में है । सिंधिया जहां मैं वहां की तर्ज पर गोविंद सिंह राजपूत भाजपा में हैं । कांग्रेस में उन्होंने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष जैसा प्रतिष्ठित पद संभाला और कमलनाथ सरकार में राजस्व और परिवहन मंत्रालय जैसे विभाग संभाले । सिंधिया के साथ भाजपा में आए, तो शिवराज सरकार में उन्हें वही विभाग मिले । मोहन यादव सरकार में बुंदेलखंड से इकलौते कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत वैसे तो फिल्मी दुनिया में जगह बनाना चाहते थे और कुछ फिल्मों में उन्होंने काम भी किया । लेकिन पिता के मंत्री बनते ही पिता की सियासत में हाथ बंटाने के लिए राजनीति का दामन थामना पड़ा । फिलहाल पिता के विधानसभा क्षेत्र सुरखी में उनकी सक्रियता काफी ज्यादा है । पिता की विरासत संभालने की चुनौती देखा जाए तो इन युवा नेताओं को राजनीति में कदम रखने के लिए अपने पिता की सियासी विरासत मिली है लेकिन राजनीति में विरासत संभालना खुद की सियासी जमीन तैयार करने से ज्यादा कठिन होता है ।युवा नेताओं के साथ पिता का नाम जुड़ा है और उनकी भारी भरकम विरासत संभालने की चुनौती भी है।

एआई की तरह एचआई बनकर मचाना है तहलका, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इंदौर में की धर्मसभा

इंदौर। आजकल दुनिया में ‘एआई’ ने जैसा तहलका मचाया है वैसा प्रयोग हमें ‘एचआई’ बनाकर करना है। इसका मतलब हिंदू इंटेलेक्चुल बनाकर करना है। हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं हैं। कुछ लोग हमें कट्टर कहते हैं, लेकिन यह मत समझो कि हम किसी के विरोधी हैं, हम तो बस भारत के पक्ष में हैं। भारत में रहने वाला मुस्लिम और ईसाई भी हिंदू हैं। जातिवाद के नाम पर हिंदुओं को तोड़ने का काम किया गया है। यह बात बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार को लालबाग परिसर में कही। वे हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सेवा मेले के तीसरे दिन संबोधित कर रहे थे। हिंदू का मतलब जीवन जीने की शैली से पांच घंटे की देरी से शुरू हुए उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हिंदू का मतलब जीवन जीने की शैली से है। हिंदुओं को तोड़ने के लिए जात-पात और ऊंच-नीच की लकीरें खींची गईं। आज देश को बांग्लादेश बनने से रोकना जरूरी है, जब पाकिस्तान बना था तो वहां 22 फीसद हिंदू थे जो अब मात्र दो प्रतिशत रह गए हैं। हिंदू को जाना पड़ा तो कहां जाएगा उन्होंने कहा- दूसरे धर्म के लोग तो अन्य देश जा सकते हैं, लेकिन हिंदू को जाना पड़ा तो कहां जाएगा, विचार करें। लव जिहाद से माताओं तुम्हें अपने बेटे-बेटियों को बचाना है। इसके लिए उन्हें गीता-रामायण का पाठ पढ़ाओ। हर मंगलवार मंदिर जाओ और एकता के लिए गांव-गांव बैठक करो। बच्चों में संस्कारों का शृंगार करें माता जब ब्यूटी पार्लर जाने के लिए समय निकाल सकती हैं तो अपने बच्चों का संस्कारों से शृंगार करने के लिए, सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रयास क्यों नहीं कर सकती हैं। हम जल्द पदयात्रा लेकर आएंगे। 26 फरवरी को 251 जोड़ों का विवाह कर रहे हैं। पंडित शास्त्री की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही कार्यक्रम संयोजक सचिन बघेल और प्रचार प्रमुख जवाहर मंगवानी ने बताया कि पं. शास्त्री की 16 बाय 16 की रंगोली भी आकर्षण का केंद्र थी। उद्योगपति विनोद अग्रवाल, गुणवंत सिंह कोठारी, महामंडलेश्वर दादू महाराज, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी दीपेश व्यास, दिनेश दवे मौजूद थे।

मकवाना कल संभालेंगे चार्ज, डीजीपी सुधीर सक्सेना को विदाई समारोह में आईपीएस बेटी सोनाक्षी ने दी सलामी

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस की लगभग पौने तीन वर्ष तक कमान संभालने के बाद 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर शनिवार को सेवानिवृत हो गए। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित विदाई समारोह में उन्होंने कहा कि मप्र पुलिस सर्वोत्कृष्ट है। उनके कार्यकाल में भी पुलिस ने एक से एक बड़े काम किए। आतंकवादियों और नक्सलियों से लोहा लिया। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने आशा जताई कि नए डीजीपी कैलाश मकवाना भी सभी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। बता दें कि 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी मकवाना प्रदेश के 31 वें डीजीपी होंगे। वह सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। परेड से पहले सुधीर सक्सेना ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। विदाई समारोह के बाद पुलिस मुख्यालय में सुधीर सक्सेना ने नए डीजीपी कैलाश मकवाना को बेटन सौंपी। यह एक छड़ी होती है, जो डीजीपी के नाम से होती है। एक डीजीपी सेवानिवृत होने पर नए को इसे सौंपते हैं। डीजीपी की कुर्सी संभालने वाले लगातार तीसरे इंजीनियर होंगे कैलाश मकवाना प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना लगातार तीसरे ऐसे डीजीपी होंगे जो इंजीनियर हैं। इसके पहले सुधीर कुमार सक्सेना और विवेक जौहरी भी इंजीनियर थे। सुधीर सक्सेना शनिवार 30 नवंबर को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह कैलाश मकवाना इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। आइपीएस अधिकारियों की वर्तमान ग्रेडिंग लिस्ट देखें तो सुधीर सक्सेना के बाद शीर्ष 10 अधिकारियों में छह इंजीनियर हैं। मकवाना ने मैनिट (पूर्व में एमएसीटी) से बीई किया है। इसके साथ ही आइआइटी से एमटेक हैं। कई पुलिस उच्चाधिकारी इधर से उधर होंगे अगले माह स्पेशल डीजी और एडीजी के स्तर पर कई अधिकारी इधर से उधर भी हो सकते हैं। मकवाना के पुलिस महानिदेशक बनने के बाद स्पेशल डीजी का एक पद रिक्त होगा। उसकी जगह एडीजी स्पेशल टास्क फोर्स पंकज श्रीवास्तव स्पेशल डीजी बनेंगे। पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष पद रिक्त हो जाएगा। यहां पर किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पदस्थापना की जा सकती है। इसके लिए ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा के नाम की भी चर्चा है। यहां पहले से ही एक स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन एमडी के पद पर हैं। एडीजी अजाक रहे राजेश गुप्ता के सेवानिवृत होने के बाद इस शाखा का प्रभार स्पेशल डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को दिया गया है। इसी तरह से पुलिस प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआई) का अतिरिक्त प्रभार एडीजी चयन संजीव शमी के पास है। दोनों जगह किसी एडीजी को पदस्थ किया जाएगा। ईओडब्ल्यू का डीजी बनने के लिए एक स्पेशल डीजी लंबे समय से प्रयास में हैं। इसी तरह से योगेश देशमुख के एडीजी गुप्तवार्ता बनने के बाद साइबर का उनके पास अतिरिक्त प्रभार है। जिस तरह से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं, इस दृष्टि से यहां भी किसी को पदस्थ किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के PM ने दिया सख्त जवाब, बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध लगाने के खिलाफ एलन मस्क

कैनबरा. ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया है। यह कदम सोशल मीडिया के युवाओं की मानसिक सेहत पर पड़ने वाले असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया गया। वहीं, दिग्गज टेक कारोबारी एलन मस्क ने इसकी आलोचना की है, जिस पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज भड़क गए है। उन्होंने मस्क पर पलटवार करते हुए कहा कि मस्क द्वारा इस निर्णय की आलोचना करना, एक्स के मालिक द्वारा अपने एजेंडे को बढ़ाने की कोशिश है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इस निर्णय के बारे में किसी से भी बात करने को तैयार हैं। 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध दरअसल,  लंबी और भावनात्मक बहस के बाद गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने बाद बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध को मंजूरी दे दी थी। ऑस्ट्रेलिया के इस निर्णय ने दुनिया भर के न्यायालयों के लिए एक बेंचमार्क स्थापित किया। हालांकि यह निर्णय उसके प्रमुख सहयोगी अमेरिका के साथ उसके रिश्तों को भी खराब कर सकता है। अमेरिका में इसका विरोध तब शुरू हुआ जब दिग्गज टेक कारोबारी और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के कैबिनेट में शामिल एलन मस्क ने एक पोस्ट में इसकी आलोचना की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह निर्णय सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों की इंटरनेट तक पहुंच को नियंत्रित करने का एक रास्ता प्रतीत होता है। हम किसी से भी बात करेंगे- अल्बनीज इस नियम को लागू करने को लेकर रविवार को जब अल्बनीज से पूछा गया कि क्या वह सोशल मीडिया प्रतिबंध के बारे में मस्क से बात करने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा कि हम किसी से भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि एलन मस्क एक्स के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हम इसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। इतने करोड़ डॉलर लगेगा जुर्माना यह कानून इंस्टाग्राम और फेसबुक के मालिक मेटा से लेकर टिकटॉक तक की दिग्गज टेक कंपनियों को नाबालिगों को लॉग इन करने से रोकने के लिए बाध्य करता है। इसके तहत टिकटॉक, फेसबुक, स्नैपचैट, रेडिट, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे मंचों पर छोटे बच्चों के खातों पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही अगर ये मंच ऐसा करने में नाकाम रहे तो पांच करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.3 करोड़ डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यह कानून जनवरी में अगले साल प्रभावी हो जाएगा। अल्बनीज को मिला देश की  77 फीसदी आबादी का साथ ऑस्ट्रेलिया के सरकारी यू गवर्नमेंट सर्वेक्षण के मुताबिक, 77 फीसदी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के कदम का समर्थन किया। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्लिंडर्स विश्वविद्यालय में राजनीति और सार्वजनिक नीति के प्रोफेसर रोड्रिगो प्रेनो के मुताबिक, देश में  2025 की शुरुआत में संघीय चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम एंथनी अल्बनीज सहित संघीय सरकार ने माना कि यह एक ऐसी परेशानी है जिसका पूरे देश के लिए समाधान होना चाहिए।

पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का मन रहा स्थापना दिवस

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अपना 60वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर बीएसएफ कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सीमा सुरक्षा बल को उसके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। बीएसएफ साहस, समर्पण और असाधारण सेवा का प्रतीक और रक्षा की एक महत्वपूर्ण पंक्ति के रूप में खड़ा है। उनकी सतर्कता और साहस हमारे राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान करते हैं।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जवानों को बधाई देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, “बीएसएफ के जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई। बीएसएफ के सैनिकों ने भारत के सम्मान और महत्वाकांक्षाओं की पूरी मजबूती के साथ रक्षा की है और इसके लिए जान की बाजी लगाने से कभी पीछे नहीं हटे। उनकी वीरता और बलिदान प्रेरणा का अटूट स्रोत हैं, जिसने देशभक्तों की पीढ़ियों को यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया है कि हमारा राष्ट्र हमेशा आगे बढ़ता रहे। सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को मेरी श्रद्धांजलि।” बीएसएफ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “60वें सीमा सुरक्षा बल दिवस के अवसर पर हम सीमा प्रहरी राष्ट्र रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दुहराते हैं। अपने ध्येय वाक्य जीवनपर्यन्तकर्त्तव्य को आत्मसात करते हुए हर सीमा प्रहरी अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण समर्पण से कटिबद्ध है।” बीएसएफ स्थापना दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है क्योंकि शांति काल के दौरान भारत की भूमि सीमा की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए जिम्मेदार सैन्य इकाई की स्थापना 1965 में इसी दिन की गई थी। भारत की विस्तृत सीमाएं 15,000 किलोमीटर से अधिक तक फैली हुई हैं। बीएसएफ इन सीमाओं की सुरक्षा की बहुत बड़ी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88