LATEST NEWS

सुसाइड नोट में पार्टनर्स और पंडित से धोखाधड़ी का खुलासा, राजस्थान-जयपुर में बिजनेसमैन ट्रेन के आगे कूदा

जयपुर। सांगानेर निवासी 45 वर्षीय बिजनेसमैन बालकृष्ण माथुर ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को मृतक के ऑफिस से लाल रंग की एक डायरी और जेब में एक पर्ची मिली, जिनमें आत्महत्या के कारणों का उल्लेख है। सुसाइड नोट में बालकृष्ण ने अपने बिजनेस पार्टनर्स और एक कथित पंडित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बालकृष्ण ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वे अपने बिजनेस पार्टनर्स—मुकेश यादव, राकेश यादव, जोरावर सिंह, भुनेश जागीड़, और राहुल यादव—की धोखाधड़ी से मानसिक रूप से टूट चुके थे। उन्होंने बताया कि इन पार्टनर्स ने उन्हें 40 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया, उनका मकान बिकवा दिया, और व्यापार में हेराफेरी की। बालकृष्ण ने अपने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा, “इन चोरों से आहत होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मेरी प्रशासन से अपील है कि मेरे परिवार को न्याय दिलाया जाए।” पंडित पर ठगी का आरोप दूसरे सुसाइड नोट में बालकृष्ण ने बताया कि मानसिक परेशानियों के चलते उन्होंने टीवी पर दिखने वाले एक पंडित से संपर्क किया। पंडित ने पूजा-पाठ के नाम पर उनसे 2 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने लिखा कि इस ठगी ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दीं। घटना का विवरण और पुलिस की जांच मालपुरा गेट थाना पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात बालकृष्ण फैक्ट्री से घर लौटने के बाद अचानक बाहर निकले और करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। मौके से मिली लाल डायरी और पर्ची ने पूरे मामले को उजागर किया। पत्नी ने दर्ज करवाई FIR बालकृष्ण की पत्नी कल्पना माथुर ने पति के सुसाइड नोट के आधार पर मालपुरा गेट थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले कुछ महीनों से बेहद तनाव में थे। परिवार के पूछने पर वे केवल इतना कहते थे, “पार्टनर्स के कारण परेशान हूं।” प्रशासन से न्याय की गुहार मृतक के परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी हड़पी गई रकम वापस दिलाई जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, डिप्टी कलेक्टर जीएस पटेल,  एसडीएम, जनपद एवं नगरीय निकायों के सीईओ एवं सीएमओ एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल ने सीएम हैल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा करते हुए नवम्बर माह की ग्रेडिंग में पिछडा वर्ग विभाग की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की और आंगे प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही राजस्व विभाग को भी प्रगति बढाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, जल संसाधन विभाग को सीएम हैल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों मे शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय निकाय के तहत लंबित शिकायतों में सीएमओ महाराजपुर 25 शिकायतों में से मात्र 6 शिकायते बन्द कराई जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने सीएम एवं सीएस मॉनिट के तहत लंबित शिकायतों के प्रतिवेदन समय-सीमा में विभाग से प्राप्त करते हुए पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया जिसमें सीएमओ हरपालपुर से संबंधित एक प्रकरण काफी समय से लंबित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लंबित प्रकरणों का समयसीमा में इसी सप्ताह निराकरण कराने के लिए कहा। कलेक्टर श्री जैसवाल ने विकासखण्ड लवकुशनगर डीडीओ के अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों के स्टायफण्ड ऑटोनेशन के पूर्व माहों के वेतन भुगतान के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों के अर्जित अवकाश के नकदीकरण के लंबित प्रकरणों के निराकरण कर सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी से निराकरण कर प्रमाणपत्र प्राप्त प्राप्त करें। कलेक्टर ने धरती आवा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 66 ग्राम पंचायतों में सर्वे कार्य समयसीमा में कराने के लिए जनपद सीईओ बक्सवाहा, बिजावर, राजनगर, बडामलहरा एवं लवकुशनगर को निर्देशित किया और सीईओ बक्सवाहा द्वारा सर्वे कार्य न कराने पर निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को प्रेषित किए जाने के लिए निर्देशित किया एवं बुधवार तक शत प्रतिशत डाटा प्राप्त न होने की स्थिति में जिला संयोजक आदिम जाति जनजातिय विभाग के निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समग्र ई-केवायसी में लक्षित प्रगति न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की जिसके लिए विशेष रूप से सीएमओ छतरपुर, नौगांव, हरपालपुर, बडामलहरा, गढ़ीमलहरा को निर्देशित किया। साथ ही 4 घण्टे से अधिक बिजली कटौती के, जल जीवन मिशन के तहत कार्य, शासकीय एवं निजी कूपों की समीक्षा की। राजस्व महाअभियान 3.0 की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, नक्शा तरमीम, आरओआर लिंकिग, फॉर्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान आधार सीडिंग, स्वमित्व योजना के कार्यों को 15 दिसम्बर तक पूर्ण कराने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्रगति बढ़ाते हुए 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए निर्देशित किया।

दक्षिणी प्रान्त में धमाके में तीन की मौत, पाकिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में सीएम के भाई की हत्या

करांची/खैबर पख्तूनख्वा. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के चचेरे भाई की सोमवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरदार सकलैन खान गंडापुर की डेरा इस्माइल खान जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिला मुख्यमंत्री का पैतृक स्थान है। वह एक पूर्व स्थानीय सरकारी पदाधिकारी भी थे। लूनी मोड़ पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है। यह ऐसा इलाका है जहां पाकिस्तानी तालिबान की काफी मौजूदगी है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बलूचिस्तान सेना के खिलाफ बढ़ते आक्रोश व लक्षित हमलों के बीच प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा प्रांतीय एसेंबली के सदस्य नवाब असलम रायसानी ने कहा कि अधिकांश बलोच पाकिस्तान से आजादी का समर्थन करते हैं। रायसानी ने एक बयान में कहा कि बलोच राष्ट्र तीन गुटों में विभाजित है। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार रायसानी ने कहा, अधिकांश बलोच आजादी के पक्ष में हैं और राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। दूसरा गुट सेना के साथ है, जिसमें शामिल लोग निजी स्वार्थ की पूर्ति तथा ताकत की चाहत रखते हैं। तीसरा गुट राष्ट्रवादी दलों का है, जो संघ के भीतर स्वायत्तता व संसाधन नियंत्रण की वकालत करता है। हालांकि, यह गुट काफी कमजोर है और इसका प्रभाव सीमित है। बम धमाके से कम से कम तीन बच्चों की मौत इस बीच खबर है कि पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को बम धमाके से कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गई, जिनमें दो भाई भी शामिल हैं। घटना बन्नू के वजीर उपखंड के जानी खेल इलाके में हुई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बच्चे मदरसे से घर लौट रहे थे, तभी मोर्टार बम फट गया और इसमें दो भाइयों समेत तीन छात्रों की मौत हो गई। मोर्टार बम सुनसान इलाके में पड़ा था। बच्चों ने इसे खिलौना समझकर उठा लिया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। पाकिस्तान के कुर्रम में जारी हिंसा में अब तक 130 से ज्यादा की मौत देश के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 130 से अधिक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने सुन्नी और शियाओं के बीच झड़पों में दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन अधिकारी वाजिद हुसैन ने कहा कि पिछले डेढ़ सप्ताह में हमलों में अब तक कुल 133 लोग मारे गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर निवासी आईपीएस श्री हर्षवर्द्धन के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर निवासी कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस श्री हर्षवर्द्धन के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा के युवा अधिकारी का इस तरह चले जाना निश्चित ही राष्ट्र के लिए क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पूण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उल्लेखनीय है कि आईपीएस श्री हर्षवर्द्धन “कर्नाटक पुलिस अकादमी” से प्रशिक्षण समाप्त कर हसन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग के लिए लौट रहे थे। दुर्भाग्यवश सड़क दुर्घटना में श्री हर्षवर्द्धन का निधन हो गया।

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश 164 पर सिमटा, सील्स ने 4-5 विकेट झटके

किंग्स्टन (जमैका). वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने अपने साथी तेज गेंदबाज जेडन सील्स को श्रेय दिया और कहा कि वह टीम में काफी आक्रामकता लेकर आए हैं, क्योंकि सील्स ने किंग्स्टन के सबीना पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश को 164 रनों पर समेटने के लिए 15.5 ओवर ने 10 मैडन रखते हुए 4-5 की सनसनीखेज गेंदबाजी की। जोसेफ और सील्स ने मिलकर सात विकेट लिए, जबकि केमार रोच ने दो विकेट लिए, जिससे वेस्टइंडीज ने मैच के पहले दिन खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। स्टंप्स तक विंडीज का स्कोर 37 ओवर में 70/1 था, जिसमें कीसी कार्टी और क्रेग ब्रैथवेट क्रमश: 19 और 33 रनों पर नाबाद थे। जोसेफ ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, “वह बहुत आक्रामकता के साथ गेंदबाजी करता है। मैंने उसे अब तक की सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखा है। मुझे आज उसका स्पैल देखने में मजा आया। चीजें हमेशा आपके अनुकूल नहीं होती हैं, लेकिन आज तीन विकेट लेना मेरे लिए सुखद रहा।” उन्होंने कहा, “हम हमेशा यहां आकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते थे। हमने गेंदबाजी कोच से कुछ बातचीत की। उन्होंने हमें जितना संभव हो सके, अपने बेसिक्स पर टिके रहने के लिए कहा। मेरे लिए, मैं बस अपनी योजनाओं पर टिका रहता हूं। मैं यथासंभव तेज और सटीक गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं। मैं हमेशा अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं।” बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम 64 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे, जबकि कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सील्स द्वारा आउट होने से पहले 36 रन की पारी खेली। यह ओवर में उनका दूसरा विकेट था, इससे पहले उन्होंने तस्कीन अहमद को 8 रन पर पवेलियन भेजा था। अगले ओवर में सील्स ने नाहिद राणा को शून्य पर आउट कर बांग्लादेश की पहली पारी 71.5 ओवर में 164/10 पर समाप्त कर दी।

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल. दिसम्बर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम गायन में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मनु श्रीवास्तव, सचिव अनिल सुचारी सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का ऐलान, कांग्रेस नेता पत्र लिखें तो हम सर्वसम्मति से बीफ पर प्रतिबंध लगाएंगे

दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि कांग्रेस के नेता बीफ के विरोध में हैं। अगर वो मुझे इस संबंध में पत्र लिखते हैं, तो हम सर्वसम्मति से बीफ पर प्रतिबंध लगाएंगे। दरअसल, कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने आरोप लगाया था कि नगांव जिले के सामगुरी विधानसभा क्षेत्र में बीफ पार्टी का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह की पार्टी का आयोजन करने का मकसद मुस्लिम मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाना था। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास इसे लेकर बाकायदा सबूत भी हैं और वो इस संबंध में चुनाव आयोग द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब दे सकते हैं। उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जिस समागुरी में कांग्रेस ने 25 सालों तक राज किया है, वहां से उसका महज 27 हजार वोटों से हार जाना बड़े ही शर्म की बात है।” बता दें कि भाजपा के डिप्लू रंजन सरमा ने पिछले महीने हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील को 24,501 मतों से पराजित किया था। इस बीच, हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि हार से दुखी रकीबुल हुसैन ने एक अच्छी बात कही है कि बीफ खाना गलत बात है। रकीबुल हुसैन के आरोपों को लेकर पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस इतने सालों तक बीफ पार्टी का आयोजन करके ही वहां चुनाव जीतती हुई आई थी? अगर इस बात में सच्चाई है, तो इसका मतलब साफ है कि सामगुरी में बीफ परोसकर चुनाव जीता जा सकता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “मैं रकीबुल हुसैन से जानना चाहता हूं कि बीफ पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया कि बीफ खाना गलत है, तो ऐसी स्थिति में इस पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस पर कांग्रेस या भाजपा के नेताओं को कुछ भी ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। इसे राज्य में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “मैं अब रकीबुल हुसैन के बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा को पत्र लिखूंगा और उनसे पुछूंगा कि क्या वो भी रकीबुल हुसैन की तरह बीफ पर प्रतिबंध लगाने की वकालत करते हैं।”

‘संजय राउत नया राग जनता के सामने पेश करें’, ओवैसी पर भी कसा तंज: शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े

मुंबई. शिवसेना नेता और प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने सोमवार को संजय राउत पर कटाक्ष किया है। इसके अलावा उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी है। कृष्णा हेगड़े ने कहा कि संजय राउत रोज सुबह दस बजे महाराष्ट्र और देश की जनता के सामने राग राउत पेश करते हैं। हम एक ही राग पिछले तीन साल से सुन रहे हैं। इसका असर ना प्रशासन पर, ना सरकार पर, ना अधिकारियों पर और खासकर ना महाराष्ट्र की जनता पर पड़ रहा है। पिछले तीन साल से एक ही राग सुनकर महाराष्ट्र की जनता भी परेशान हो चुकी है। अब समय आ गया है कि संजय राउत रीसेट बटन दबाएं और हो सकता है तो कुछ नया राग महाराष्ट्र की जनता के सामने पेश करें। शिवसेना कृष्णा हेगड़े ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग मोहन भागवत पर टिप्पणी करना बंद करें। मौलाना सज्जाद नोमानी, जिन्होंने खुद के मुसलमानों का हुक्का पानी बंद करने की बात की, उसको सलाह दें। तो मुझे लगता है कि उनके लिए और बेहतर होगा। बता दे कि मोहन भागवत ने घटती जनसंख्या दर पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब किसी समाज की जनसंख्या (प्रजनन दर) 2.1 से नीचे चली जाती है तो वह समाज धरती से लुप्त हो जाता है। इस तरह से कई भाषाएं और समाज नष्ट हो गए। जनसंख्या 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए। मोहन भागवत ने जनसंख्या वृद्धि के महत्व पर जोर देते हुए कहा था कि मनुष्य के जन्म दर को 1 नहीं रखा जा सकता और इसलिए कम से कम 2 या 3 बच्चों का जन्म होना चाहिए। जनसंख्या वृद्धि दर को सही बनाए रखना देश के भविष्य के लिए जरूरी है। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि मैं मोहन भागवत से पूछना चाहता हूं कि वह अधिक बच्चे पैदा करने वालों को क्या देंगे? क्या वह अधिक बच्चे पैदा करने वालों के बैंक खातों में 1500 रुपये देंगे? क्या वह इसके लिए कोई योजना लाएंगे? जब मोहन भागवत अपने किसी करीबी को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें इसके लिए कोई योजना लानी चाहिए।

पुलिस ने लगाया कड़ा पहरा, सपा के बाद कांग्रेस ने किया उत्तरप्रदेश-संभल जाने का ऐलान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी संभल जाने का ऐलान किया है। लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर के बाहर पुलिस को तैनात किया गया है। कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल में मारे गए परिवार वालों से मिलने के लिए जाने की तैयारी कर रहा है। उधर पुलिस भारी संख्या में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंच गई। कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्गों पर रोक लगा दी गई है। 12 बजे इस काफिले के निकलने की बात कही जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पुलिस ने मुझे नोटिस जारी किया है। कहा है कि मेरे दौरे से अव्यवस्था फैलेगी। निश्चित रूप से हम भी अव्यवस्था नहीं, बल्कि शांति चाहते हैं। पुलिस और सरकार ने वहां जो अत्याचार और अन्याय किया है, मैं चाहता हूं कि मेरे नेतृत्व को यह पता चले। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि हम अपने पार्टी कार्यालय में एक ही स्थान पर रहेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से बातें हुईं और आगे की रणनीति तय हुई। हम वहां (संभल) जाने का प्रयास करेंगे। हम सब लड़ेंगे और न्याय दिलाएंगे। विधानसभा में कांग्रेस की नेता विपक्षी दल आराधना मिश्रा ने कहा कि संभल में बहुत बड़ी घटना हुई है। वहां पांच लोगों की गोली लगने से मौत और 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यह सामान्य घटना नहीं है। काफी बड़ी घटना है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जाना चाहता है। हम लोग वहां सही तथ्य को पता करने लिए जाना चाहते थे। वहां शांति की अपील करना चाह रहे थे। कल रात से मुझे हाउस अरेस्ट किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के अलावा अन्य नेताओं को भी रोका जा रहा हैं। सरकार की अराजकता है। वह अपनी नाकामी छुपाना चाहते है। 163 संभल में लागू है, लखनऊ में नहीं। हमें घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है। यह सरकार की गुंडागर्दी है। इधर पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नोटिस जारी कर हिंसा प्रभावित संभल का दौरा न करने को कहा है। अजय राय को दिए गए नोटिस में उन्हें बताया गया है कि संभल जिले में शांति और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वह जनहित में सहयोग करें और अपना प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करें। ताकि संभल जिले के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित धारा 163 बीएनएसएस के आदेश का उल्लंघन न हो। दरअसल प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने वहां जाने की कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था। ज्ञात हो कि शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा की पड़ताल के लिए गठित न्यायिक आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय आयोग के दो सदस्य रविवार को संभल पहुंचे और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अफसरों से जानकारी ली। आयोग की टीम जामा मस्जिद भी गई और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। इस बीच, मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि हिंसा के जिम्मेदारों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।

शिक्षा मंत्रालय की ओर साथी पोर्टल पर निशुल्क करे इंजीनियरिंग, मेडिकल सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी

नई दिल्ली इंजीनियरिंग, मेडिकल, ICAR की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन खबर है। भारत सरकार के अंतर्गत एजुकेशन मिनिस्ट्री की ओर से साथी (SATHE) पोर्टल चलाया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से आप इन सभी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी IIT Professors/ Subject Experts से करवाई जाएगी। इसके साथ ही आपके लिए इस पोर्टल पर लाइव क्लासेज, एनसीईआरटी वीडियो सॉल्यूशन, एआई बेस्ड असेसमेंट प्लैटफॉर्म, प्रोफेसर के रेकॉर्डेड वीडियो आदि भी उपलब्ध हैं जिससे आप अपनी तैयारियों को बेहतर बना सकते हैं। भर्ती परीक्षाओं को भी किया गया शामिल स्टूडेंट्स के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही अब साथी पोर्टल पर भर्तियों को भी जोड़ा जा रहा है। आप यहां बैंकिंग से जुड़ी भर्तियों की तैयारी निशुल्क कर सकते हैं। इसके अलावा इस पोर्टल पर SSC की तैयारी भी फ्री में करवाई जाती है। आप इसमें से किसी की भी तैयारी के लिए साथी पोर्टल पर जाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी तैयारियों को पूरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे चलकर इस पोर्टल पर CUET, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) आदि को भी जोड़ा जायेगा जिससे इस क्षेत्र के स्टूडेंट्स भी फ्री में तैयारी का लाभ पा सकते हैं। कैसे करें रजिस्ट्रेशन     साथी पोर्टल पर एनरोल करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sathee.prutor.ai पर जाना होगा।     वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिसकी भी तैयारी करनी है उसके आगे Start Learning पर क्लिक करें।     अब कोर्स/ भर्ती चुनकर एनरोल नाउ लिंक पर क्लिक करें मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।  

पंचायत सचिव के बैंक अकाउंट से ठगों ने उड़ा लिए 10 लाख रुपये

ग्वालियर. साइबर फ्राड करने वाले बदमाशों ने गैस कनेक्शन का बिल कम करने के नाम पर पंचायत सचिव से 10 लाख रुपये ठग लिए। सबसे पहले पंचायत सचिव के पिता के मोबाइल पर अवंतिका गैस कंपनी का मैनेजर बनकर ठग ने काल किया और कहा कि गैस कनेक्शन का बिल कम हो जाएगा, खाते में 10 रुपये का ट्रांसफर करना है। पंचायत सचिव ने इसके बाद बात की और अपना मोबाइल नंबर दे दिया। ठग ने जो गैस का बिल भेजा, उसमें सही जानकारी थी। यहीं से पंचायत सचिव झांसे में आ गए और गैस बिल नाम की जो एपीके फाइल वाटसएप पर भेजी थी, वह डाउनलोड कर ली। क्राइम ब्रांच कर रही इस मामले की जांच इसके बाद खाते से पांच-पांच लाख रुपये की रकम दो बार में कट गई। यह रकम हैदराबाद के कर्नाटका बैंक के खाते में पहुंची, जहां से इस रकम को ट्रांसफर कर दिया गया। क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। ठगी के बाद भी कॉल आया- पुराना बिल क्यों नहीं भरा ठगी के बाद भी मनोज के पिता के पास काल आया कि अवंतिका गैस से बोल रहा हूं। पुराना गैस बिल क्यों नहीं भरा? उसे अपडेट कर दो। ठग की बात सुनने के बाद कोई जवाब नहीं दिया और फोन को काट दिया।

अवैध बंदूक और टैक्स धोखाधड़ी पर बेटे को किया माफ, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का यू-टर्न

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे को आधिकारिक तौर माफ कर दिया है। उनके बेटे हंटर बाइडेन को टैक्स चोरी और अवैध तरीके से बंदूक रखने के मामलों में दोषी करार दिया गया था। जो बाइडेन ने एक बयान में कहा, “आज, मैंने अपने बेटे हंटर के लिए क्षमादान पर हस्ताक्षर किए हैं।” यूएस प्रेसिडेंट ने कहा, “जिस दिन से मैंने पदभार संभाला है, मैंने कहा था कि मैं न्याय विभाग के फैसले लेने में हस्तक्षेप नहीं करूंगा, और मैंने अपना वचन तब भी निभाया जब मैंने देखा कि मेरे बेटे पर अनुचित तरीके से मुकदमा चलाया जा रहा है।” उन्होंने बयान में यह भी कहा कि हंटर के साथ अलग तरीके से व्यवहार किया गया। इससे पहले जून में उन्होंने कहा था कि वह न तो अपने बेटे को माफ करेंगे और न ही उसकी सजा कम करेंगे। हंटर बाइडेन को संघीय बंदूक मामले में दोषी ठहराए जाने के लिए 12 दिसंबर को सजा सुनाई जानी थी। इसके चार दिन बाद उन्हें टैकस मामले में सजा सुनाई जाने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति के बेटे को जून में अवैध रूप से बंदूक रखने और इसे खरीदते समय अपने नशीली दवाओं के इस्तेमाल के बारे में झूठ बोलने का दोषी ठहराया गया था। अभियोक्ताओं ने कहा कि उन्होंने बंदूक आवेदन पत्र में झूठ बोला कि वह नशीली दवाओं का उपयोग नहीं कर रहा था। हंटर के वकीलों ने तर्क दिया कि वह खुद को नशे का आदी नहीं मानते थे और उस समय वह नशे से दूर थे। हंटर के पास बंदूक (एक .38-कैलिबर कोल्ट कोबरा स्पेशल) – लगभग 11 दिनों तक थी। उनके वकीलों के अनुसार, उस दौरान उन्होंने कभी गोली नहीं चलाई। इस मामले में में अधिकतम 25 साल की सजा हो सकती है, हालांकि हंटर को 16 महीने तक की सजा सुनाई जा सकती थी। सितंबर में, हंटर को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और रिटर्न दाखिल करने में विफल रहने के लिए नौ संघीय कर आरोपों में दोषी ठहराया। इनमें उन्हें 17 साल तक की जेल हो सकती थी। क्षमा का मतलब है कि हंटर बिडेन को अब उनके अपराधों के लिए सजा नहीं दी जाएगी।

जेपी नड्डा बोले – सिंहस्थ के साथ ही उज्जैन का पुरातन वैभव और बढ़ेगा

उज्जैन. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सिंहस्थ 2028 की कार्ययोजना और तैयारियों के संबंध में कलेक्टर सभागृह में आयोजित प्रजेंटेशन को बहुत शानदार बताते हुए कहा कि इसी सोच के साथ इस कार्ययोजना को जमीन पर उतारा गया तो उज्जैन अपनी संस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक विरासत को संजोने में सफल होगा। नड्डा ने कल उज्जैन प्रवास के दौरान ये प्रजेंटेशन देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उपस्थित रहे। नड्डा ने कहा कि उज्जैन अपनी धार्मिक सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत को समेटे हुए हैं, इस प्रकार की कार्य योजना से उज्जैन का पुरातन वैभव और बढ़ेगा एवं राजा विक्रमादित्य की अवंतिका का स्वरूप प्राप्त होगा। प्रजेंटेशन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कपिला गौशाला और शिप्रा को प्रवाहमान बनाने की कार्य योजना की जानकारी स्वयं दी। उन्होंने कहा कि इन कार्य योजना से कम से कम कीमत में शिप्रा को अविरल एवं स्वच्छ कर पाएंगे और सिंहस्थ 2028 में क्षिप्रा जल से ही स्नान होगा। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही गौवंश को सुरक्षित करने की कार्ययोजना के संबंध में बताया कि सभी प्रमुख शहरों में 10 हजार गौवंश को रखने के लिए गौशालाएं बनाई जा रही हैं। कम से कम खर्चे में वह कम से कम मानव शक्ति का प्रयोग कर इन गौशालाओं का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्ययोजना को मूर्तरुप देने के लिए उल्टी गिनती के साथ कार्य शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। डॉ यादव ने बताया कि इस बार सिंहस्थ में क्षिप्रा नदी के दोनों ओर बेसाल्ट पत्थर से स्थायी घाटों का निर्माण होगा, जिससे आने वाले समय में क्षिप्रा नदी के स्वरुप को स्थायित्व मिलेगा और आगामी सिंहस्थों में अतिरिक्त घाटों के निर्माण की आवश्यकता नहीं होगी। सिंहस्थ 2028 तक शिप्रा नदी को प्रवाहमान एवं अविरल करने के लिए कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना, सेवरखेडी-सिलारखेडी मध्यम परियोजना तथा कान्ह एवं क्षिप्रा नदी पर बैराज का निर्माण व बेसाल्ट से घाटों का निर्माण एवं संबद्ध कार्य किए जा रहे है। कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का मुख्य उद्देश्य कान्ह नदी के दूषित जल को उज्जैन शहर में क्षिप्रा नदी में मिलने से रोकना है, जिससे कि क्षिप्रा का जल पवित्र बना रहे। इस परियोजना में ग्राम जमालपुर तहसील उज्जैन में कान्ह नदी पर एक बैराज का निर्माण किया जाना है, जिससे कान्ह नदी के दूषित जल को क्लोज डक्ट के माध्यम से व्यपवर्तित किया जाना है। परियोजना की कुल लम्बाई 30.15 किलोमीटर है। सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान करने हेतु क्षिप्रा नदी पर कुल 29 किलोमीटर लम्बाई में शनि मंदिर से नागदा बायपास तक घाटों का निर्माण किया जाएगा। योजना की कुल लागत राशि रुपये 778.91 करोड़ है, तथा प्रस्तावित पूर्णता अवधि 36 माह है। सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं के सुगम एवं गतिशील पहुँच के लिए रोपवे रेलवे स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर तक, रेलवे स्टेशन का उन्नयन, सदावल हेलिपैड तथा एअरस्ट्रिप का उन्नयन तथा बहुदिशात्मक रोड परियोजनाएं पर कार्य किया जा रहा है। संभागायुक्त संजय गुप्ता एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि रेलवे स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर तक रोप-वे निर्माण किया जा रहा है। इसकी परियोजना की लागत रुपये 199 करोड़ है तथा इससे 1.76 किमी के रोप वे का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 10 यात्री की क्षमता वाले 48 केबिन के माध्यम से श्रद्धालुओं का आवागमन होगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, सपा-कांग्रेस एक सांपनाथ और तो दूसरा नागनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक सांपनाथ है, तो दूसरा नागनाथ। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि सपा और कांग्रेस ने समाज को डसने का काम किया है। दोनों दल मुस्लिमों को हिंदुओं से लड़ाने का काम कर रहे हैं। देश ने तुष्टिकरण की राजनीति की भारी कीमत चुकाई है, अन्यथा भारत एक विकसित देश होता। कांग्रेस ने काफी अड़ंगा लगाया है। उपमुख्यमंत्री केशव ने कहा कि संभल में दंगा नहीं हुआ है, दो अपराधी दंगाई आपस में लड़े हैं। दो लोग आपस में लड़े हैं, तो यह लोग क्यों कूद रहे हैं। संभल में न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई हो रही थी। उसको लेकर सपा के सांसद और विधायक के लोगों ने बवाल किया। जब संभल में माहौल शांत है, तो माहौल क्यों खराब करना चाहते हो। देश में मोदी की और प्रदेश में योगी की सरकार है। इसमें सुशासन, विकास और आगे बढ़ाने की बात होती है। गुंडा और अपराधी मुक्त प्रदेश को लेकर सरकार काम कर रही है। कोई इसके खिलाफ काम करेगा, तो सरकार और कानून अपना काम करेंगे। केशव प्रसाद ने कहा कि किसान की कोई समस्या है, तो सरकार उसे हल करेगी। अगर कोई किसान की आड़ में कोई काम करेगा तो उसका हश्र हरियाणा में कांग्रेस जैसा होगा। उन्होंने कहा कि संभल मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हों या विधायक, इस पर ज्यादा बड़बोलापन न दिखाएं। निर्णय का इंतजार करें। संभल में मृतकों परिवारों को पांच पांच लाख रुपये की सहायता देने पर उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति अपनाकर यह लोग मुस्लिम वोटों की मंडी खड़ी करना चाहते हैं। अभी उपचुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हुआ, उससे ये लोग उबर नहीं पा रहे हैं। भाजपा के राज्य में संभल सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को रोकना चाहता था। लेक‍िन कामयाब नहीं हो सका। हरियाणा में आप के साथ गठबंधन टूट गया। महाराष्ट्र में गठबंधन करके लड़े और सूपड़ा साफ हो गया। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। इंडी गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। गठबंधन के नेता झूठ बोलने की मशीन राहुल गांधी और गुंडे माफिया के अगुआ फर्जी पीडीए के नेता अखिलेश यादव की पोल खुल चुकी है।

जवाहर सिंह बेढम ने आस्था और संस्कृति बचाने के लिए बताया जरूरी, राजस्थान-भजनलाल कैबिनेट का ऐतिहासिक धर्मांतरण बिल

जयपुर। राजस्थान कैबिनेट में धर्मांतरण रोकने के लिए बिल को मंजूरी मिल गई है। इस विषय पर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को आईएएनएस से करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा की। जवाहर सिंह बेढम ने कहा, धर्मांतरण पर कानून बनाने को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्णय का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। इसकी आवश्यकता थी, क्योंकि बहला-फुसला कर, प्रलोभन देकर या जबरदस्ती धर्मांतरण की शिकायत जगह-जगह से आ रही थी। भाजपा नेता ने कहा कि किसी की आस्था और संस्कृति बचाने के लिए इसकी आवश्यकता थी। ऐसे में कल भजनलाल शर्मा की कैबिनेट ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है, वो स्वागत योग्य है। यह बिल भजनलाल शर्मा के स्वयं के विवेक, सोच और राज्य के हित में लिए गए फैसले का आधार है। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘द राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन बिल 2024’ को मंजूरी दी गई। कानून मंत्री जोगाराम पटेल इस बिल को राजस्थान के आगामी विधानसभा सत्र में पेश करेंगे। उन्होंने इस संबंध में पत्रकार वार्ता कर कहा, “ जिस तरह प्रदेश में धर्मांतरण के मामले प्रकाश में आए हैं, उसके मद्देनजर यह बिल विधानसभा में पेश किए जाने का फैसला किया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में 2021, मध्य प्रदेश में 2021, उत्तराखंड में 2018, गुजरात में 2021, हिमाचल प्रदेश में 2019, झारखंड में 2017 में, कर्नाटक में 2022, ओडिशा में 1967 में धर्मांतरण के विरुद्ध कानून बनाया जा चुके हैं। इसके अलावा, कई अन्य प्रदेशों में भी धर्मांतरण के विरुद्ध कानून बनाए गए हैं। इसे देखते अब हमने भी यह कदम उठाने का फैसला किया है।” उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2008 में वसुंधरा सरकार में धर्मांतरण बिल लाया गया था। 16 साल से यह बिल केंद्र के पास अटका हुआ था। जिसे अब तक राष्ट्रपति ने मंजूरी नहीं दी थी। लेकिन, अब वसुंधरा सरकार में पारित हुआ धर्मांतरण बिल भी भजनलाल सरकार वापस लेगी और धर्मांतरण पर नया बिल पेश करेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet