LATEST NEWS

लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को मिला एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार, 30 नवंबर 2025 तक रहेगा प्रभावी

नई दिल्ली. लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मौजूदा शर्तों पर कैबिनेट सचिव के पद के स्तर पर उनके कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दी है और उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के अधिकारी हैं और उत्तराखंड सरकार में मुख्य सचिव रहने की बाद उन्होंने एक दिसंबर, 2020 को लोकसभा महासचिव का पदभार संभाला। उन्होंने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया। सिंह अत्यंत सरल स्वभाव के हैं और वह संसदीय मामलों के गहरे जानकार हैं।

43 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान, प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की युद्ध स्तर पर तैयारियां

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की पावन धरती पर 12 वर्षों बाद 2025 में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा। महाकुंभ की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। आधिकारिक अनुमान के अनुसार, महाकुंभ मेले में लगभग 43 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान है। व्यापक तैयारियां चल रही हैं और संगम से लेकर महाकुंभ तक सभी विकास गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियों की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस आयोजन में शामिल होने वाले भारत और विदेश के तीर्थयात्रियों के लिए एक सहज अनुभव प्रदान करें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीडब्ल्यूडी ने भी अपनी रफ्तार बढ़ा दी है और पांटून पुलों के साथ-साथ सड़कों के रेनोवेशन के काम में भी तेजी देखने को मिल रही है। एक दिसंबर तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से 27 रोड्स का रिन्यूअल किया जा चुका है। जबकि, बाकी रोड्स के रिन्यूअल का काम 10 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह 17 रोड्स के सौंदर्यीकरण का कार्य भी 5 दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पीडब्ल्यूडी के पास कुल 89 परियोजनाएं हैं, जिसमें से करीब 60 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष 10 दिसंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। बीते बुधवार को सीएम योगी महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की थी और आश्वासन दिया था कि आयोजन की सभी व्यवस्थाएं तय समय से एक महीने पहले 10 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज आएंगे। यहां पीएम मोदी मां गंगा की आरती करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सीएम के अनुसार, प्रधानमंत्री ‘डिजिटल कुंभ’ पर एक प्रेजेंटेशन भी देखेंगे और आयोजन की भव्यता बढ़ाने के लिए तैयार किए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

रिपोर्ट में हुआ खुलासा – भारत में वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में एआईएफ निवेश 4.49 लाख करोड़ रुपये रहा

मुंबई. भारत में वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ) निवेश करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसकी वजह देश की अर्थव्यवस्था का तेजी से बढ़ना है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। एनारॉक रिसर्च द्वारा संकलित ताजा सेबी डेटा से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही तक विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कुल 4,49,384 करोड़ रुपये के एआईएफ निवेश में रियल एस्टेट की हिस्सेदारी सबसे अधिक 75,468 करोड़ रुपये या 17 प्रतिशत थी। एनारॉक की रिपोर्ट में बताया गया कि समीक्षा अवधि में अन्य क्षेत्रों आईटी/आईटीईएस में 27,815 करोड़ रुपये, वित्तीय सेवाओं में 25,782 करोड़ रुपये , एनबीएफसी में 21,503 करोड़ रुपये, बैंकों में 18,242 करोड़ रुपये, फार्मा में 17,272 करोड़ रुपये, एफएमसीजी में 11,680 करोड़ रुपये, रिटेल में 11,389 करोड़ रुपये, रिन्यूएबल एनर्जी में 10,672 करोड़ रुपये और अन्य क्षेत्रों में 2,29,571 करोड़ रुपये का एआईएफ निवेश आया है। भारत में एआईएफ में निवेश के लिए उपलब्ध फंडों की संख्या में बीते एक दशक में मजबूत वृद्धि देखी गई है। पिछले छह वर्षों में एआईएफ की समग्र प्रतिबद्धता में 340 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। यह वित्त वर्ष 2019 में 2,82,148 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 12,43,083 करोड़ रुपये हो गई, जो अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड में निवेश के रुझान को दिखाती है। वित्त वर्ष 2013 से लेकर वित्त वर्ष 2024 के बीच एफआईएफ में निवेश प्रतिबद्धता में 83.4 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़त देखने को मिली है, जो दर्शाता है कि व्यापक निवेश पारिदृश्य में इसका महत्व बढ़ता जा रहा है। एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, “एआईएफ के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में कुल निवेश वित्त वर्ष 2024 के अंत तक 68,540 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 की पहली छमाही में 75,468 करोड़ रुपये हो गया है। यह आधे वित्त वर्ष में 10 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दिखाता है।” पुरी ने आगे कहा कि जब आप डेटा को गहराई से देखेंगे तो एफआई गतिविधियों में बढ़त II एआईएफ कैटेगरी द्वारा संचालित हो रही है, जिसमें रियल एस्टेट फंड्स, प्राइवेट इक्विटी, डेट फंड और फंड ऑफ फंड्स आते हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि परंपरागत रूप से घरेलू निवेशक ही एआईएफ फंडिंग का प्राथमिक स्रोत रहे हैं। हालांकि, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भी विशेषकर कैटेगरी II एआईएफ में आगे आ रहे हैं। इस श्रेणी में अब घरेलू निवेशकों के साथ-साथ एफपीआई की भी लगभग बराबर की भागीदारी है।

चटगांव के 70 ‘अल्पसंख्यक’ वकीलों-पत्रकारों पर केस दर्ज, बांग्लादेश में दो हिंदू भिक्षु गिरफ्तार

ढाका। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने चटगांव के 70 अल्पसंख्यक वकीलों और दो पत्रकारों के खिलाफ ‘झूठा और परेशान करने वाला केस’ दर्ज होने पर हैरानी और चिंता जाहिर की है। इस बीच इस्कॉन कोलकाता ने दो हिंदू भिक्षुओं और एक अन्य की गिरफ्तारी व इस्कॉन सेंटर पर हमले का भी दावा किया। ‘अल्पसंख्यक’ पत्रकारों और वकीलों के खिलाफ 30 नवंबर को कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें इन पर देशी बम विस्फोट और वाहनों में तोड़फोड़ करने में शामिल होने का आरोप लगाया गया। मानवाधिकारों और कानून के शासन का उल्लंघन परिषद ने कहा कि यह केस पुजारी चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी के खिलाफ दर्ज राजद्रोह मामले को बाधित करने और इससे जुड़े समाचारों के प्रकाशन-प्रसार को जबरन रोकने के गुप्त इरादे से दायर किया गया। परिषद ने यह भी मांग की कि बांग्लादेशी सरकार और कानून प्रवर्तन अधिकारी तुरंत झूठे मामले को वापस लें, वकीलों और पत्रकारों को रिहा करने के लिए तत्काल कदम उठाएं। इस बीच, शनिवार को इस्कॉन कोलकाता ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी अधिकारियों ने दो भिक्षुओं, आदिपुरुष श्याम दास और रंगनाथ दास ब्रह्मचारी, के साथ-साथ चिन्मय कृष्ण दास के सचिव को भी गिरफ्तार किया है। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधा रमन ने कहा कि भिक्षुओं को शुक्रवार को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे चिन्मय कृष्ण दास से मिलने के बाद घर जा रहे थे। चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राधा रमन ने खुद के बनाए गए एक वीडियो में कहा, “29 नवंबर को जब आदिपुरुष श्याम दास और रंगनाथ दास ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण प्रभु से मिलकर लौट रहे थे, तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमें यह भी जानकारी मिल रही है कि चिन्मय कृष्ण दास के सचिव को भी गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने यह दावा भी किया कि दंगाइयों ने बांग्लादेश में इस्कॉन केंद्र में तोड़फोड़ की। बांग्लादेश में स्थिति तब से तनावपूर्ण है जब आध्यात्मिक उपदेशक चिन्मय कृष्ण दास पर 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। उन पर चटगांव में बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा झंडा फहराने के आरोप में देशद्रोह का आरोप लगाया गया। दास की गिरफ्तारी के बाद, 27 नवंबर को चटगांव कोर्ट बिल्डिंग क्षेत्र में पुलिस और आध्यात्मिक गुरु के कथित अनुयायियों के बीच झड़प के दौरान एक वकील की मौत हो गई थी। शुक्रवार को, भारत ने बांग्लादेश में ‘चरमपंथी बयानबाजी, हिंसा और उकसावे की बढ़ती घटनाओं’ पर चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने बांग्लादेशी सरकार के साथ हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर लक्षित हमलों का मुद्दा लगातार मजबूती के साथ उठाया है।

Apple का नया OS Update आने के बाद यूजर्स को आ रही बैटरी की शिकायत

नई दिल्ली Apple का नया OS Update आने के बाद कई फैसले लिए जा रहे हैं। iOS 18 अपडेट के बाद बैटरी-ड्रेनिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। iPhone 16 और iPhone 16 Pro यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बैटरी लाइफ कम मिल रही है। इसको लेकर ऑनलाइन शिकायत आ रही है। iPhone 16 यूजर्स के साथ बैटरी ड्रेन की समस्या आ रही है। iOS 18 अपडेट करने के बाद ये समस्या देखी जा रही है। Beta फेज़ में ये समस्या देखी गई है। सॉफ्टवेयर के पब्लिक रिलीज के बाद ऐसा देखा गया है। कम यूज़ के बाद भी कमजोरी हो रही बैटरी यूजर्स ने देखा कि यूजर्स को बैटरी की समस्या हो रही है। कई मौकों पर देखा गया कि कम यूज के बाद भी बैटरी तेजी से कम हो रही है। Reddit पर लोगों ने इस समस्या की शिकायत की है। एक यूजर ने बताया, ’45 मिनट से कम स्क्रीन टाइम और ढाई घंटे म्यूजिक सुनने के बाद बैटरी 68 प्रतिशत तक नीचे गिर गई।’ एक अन्य यूजर का कहना है, ‘iPhone 14 के मुकाबले iPhone 16 की बैटरी तेजी से गिर रही है। इस दौरान iPhone 14 की बैटरी 78 प्रतिशत थी जबकि iPhone 16 की कम होकर 45 प्रतिशत हो गई है।’ हर कोई इस समस्या का सामना नहीं कर रहा है। कई यूजर्स ने कहा कि उनका स्मार्टफोन ठीक काम कर रहा है और अच्छे तरीके से चल रहा है। इन यूजर्स को कहना है कि iOS 18.1 beta अपडेट करने के बाद उन्हें कोई समस्या नहीं हो रही है। बैटरी ड्रेन एक नॉर्मल समस्या है जो यूजर्स फेस कर रहे हैं। ऐपल की तरफ से पहले भी इन समस्याओं का निपटारा किया गया है। कंपनी का कहना है कि वह इस समस्या से निपटने के लिए काम कर रही है। परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए नया अपडेट जारी किया जा सकता है। कैसे करें बैटरी चेक iPhone में Battery Health चेक करने का ऑप्शन भी दिया जाता है। इसमें आप ये देख सकते हैं कि फोन की बैटरी हेल्थ कितनी है। आपको सबसे पहले सेटिंग्स में जाना होता है। उसके बाद आपको बैटरी का ऑप्शन नजर आएगा, इसमें जाने के बाद आपको बैटरी हेल्थ में जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको बैटरी हेल्थ नजर आएगी। इसकी मदद से आप iPhone की बैटरी का अंदाजा लगा सकते हैं।

नई लेदरी एलपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की फायनल ट्राफी एक नम्बर चर्च वार्ड ने जीती

मनेन्द्रगढ़  नई लेदरी सदभावना स्टेडियम में  एलपीएल क्रिकेट वार्ड टूर्नामेंट रविवार को फाइनल मैच संघर्ष पूर्ण मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। 01नंबर चर्च वार्ड ने 13 नम्बर राजेन्द्र वार्ड को 39 रनों से पराजित कर दिया। ज्ञात हो कि पिछले 11 नवंबर से सदभावना स्टेडियम के प्ले ग्राउंड में एलपीएल क्रिकेट का वार्ड लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा था। इस टुर्नामेंट में नई लेदरी के वार्डों की कई टीमों ने इसमें भाग लिया। रविवार को फाइनल के दिन टास जीतकर के 01 नम्बर चर्च वार्ड ने स्वयं को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवरों में 01 नम्बर चर्च वार्ड ने धमाकेदार पारी खेल कर 107 रन बनाए। जवाब में 13 नम्बर राजेन्द्र वार्ड के टीम निर्धारित लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी व मात्र 68 रनों पर पुरी टीम सिमट कर रह गई और इस तरह 39 रनों से चर्च वार्ड ने मैच जीत ली। मैच समाप्त होने के उपरांत परितोषिक वितरण किया गया। इस मैच के उभरते हुए खिलाड़ियों में विजेता टीम से 01 नम्बर चर्च वार्ड के विनोद को मैन आफ सीरीज, वहीं 01 नम्बर चर्च वार्ड के ही भरत को मैन आफ मैच, 06 नंबर शास्त्री वार्ड के अस्सू को बेस्ट बल्लेबाज एवं उप विजेता टीम से 13 नंबर राजेन्द्र वार्ड के गोलू को बेस्ट बालर से नवाजा गया। सदभावना स्टेडियम प्ले ग्राउंड में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल केशरवानी जिलाध्यक्ष एमसीबी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रतिभा पटवा जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एमसीबी, श्रीमती सरोज यादव अध्यक्ष नपं नई लेदरी, इंद्र कुमार पटेल उपाध्यक्ष नपं नई लेदरी, प्रतिपक्ष नेता संजीवन लाल, रामसुमन मिश्रा पार्षद, गुलाब यादव, अशोक दाजू, लट्टू मंडल, विमल जैन, संतोष गुप्ता, बृज लाल देशमुख, रवि दीवान, सुनील, सुषमा कुशवाहा, सपना तिवारी, नीतू शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन इंद्र कुमार पटेल द्वारा किया गया। एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यक्रम मुख्य अतिथि अनिल केशरवानी ने सदभावना स्टेडियम प्ले ग्राउंड में फायनल के दोंनो टीम को बधाई दियें और उनकी जमकर भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि अगर मन में ठान लिया जाये तो दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैं। जिसका उदाहरण फायनल के इस मैच में देखने को मिला। अपना लक्ष्य प्राप्त कर एक नम्बर  चर्च वार्ड के विजेता टीम ने सिद्ध कर दिया और उपविजेता टीम को निराश नहीं होना चाहिए, जबकि उन्होनें भी कई टीमों को हराकर फायनल में जगह बनाई हैं। जो कि वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता आसान नहीं था। अंतत: काफी संघर्ष के बाद फायनल में जगह बनाई गई। अंत में नई लेदरी की सरजमीं पर वह सभी खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों व अतिथियों का आभार कमेटी द्वारा जताया गया।

DGP कैलाश मकवाना ने कहा- पुलिस को अधिक Professional, Responsive, Accountable बनाना प्राथमिकता

भोपाल. मध्य प्रदेश के पुलिस महा निदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकतायें गिनाई और पुलिस को और बेहतर बनाने की अपनी योजनाओं को बताया, उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता पुलिस को अधिक Professional, अधिक Responsive एवं अधिक Accountable बनाना रहेगी। पुलिस महानिदेशक मकवाना ने कहा कि पुलिस को इस बात के लिए ताकीद किया जायेगा कि वो अनुशासन में रहे और रूल ऑफ़ लॉ का पालन करे, उन्होंने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकताएं भी अहम रहेंगी उनपर फोकस बनाये रखने पर ध्यान रहेगा। सिंहस्थ सहित कई कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा DGP ने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ सहित आने वाले समय में होने वाले सभी बड़े आयोजनों की रुपरेखा की समीक्षा की भी बात कही, उन्होंने कहा कि वे पिछले तीन साल से पुलिस मुख्यालय से दूर थे इस दौरान बहुत से बदलाव हुए है उन्हें देखकर फिर वे आगे की योजनाएं बनायेंगे। साइबर फ्रॉड रोकने पब्लिक अवेयरनेस कार्यक्रम चलाए जाएंगे एक सवाल के जवाब में डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा, मप्र पुलिस साइबर क्राइम रोकने के लिए अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है, हम साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए पब्लिक अवेयरनेस कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिससे जनता इस तरह के धोखे से खुद को बचाकर रख सके। प्रयास रहेगा आम जनता को राहत दिला सकें उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलप करना भी बहुत जरूरी है, पुलिस थानों में जनता की सुनवाई हो, पुलिस रिस्पांस करें मेरी निगाह भी इसपर रहेगी प्रयास रहेगा आम जनता को राहत दिला सकें, नक्सल और नशे के खिलाफ भी पुलिस बेहतर कार्रवाई करें इसका प्रयास रहेगा।

मुख्यमंत्री साय बोले- प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा 2023 की प्रावीण्य सूची में आए सफल अभ्यर्थियों से कहा कि आप लोगों ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की कठिन परीक्षा में शीर्ष स्थान अर्जित किया है, निश्चित रूप से आप लोग युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन चुके हैं।    आपने अपनी मेहनत, संकल्प और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। आपकी यह सफलता आपके परिवार, आपके शिक्षकों की भी सफलता है। जो युवा साथी भविष्य में ऐसी ही सफलता हासिल करना चाहते हैं, वे अब आपकी ओर देखेंगे। वे जानना चाहेंगे कि आपने इस सफलता के लिए किस तरह तैयारियां कीं, कितनी मेहनत की।मुझे खुशी है कि आप जैसी युवा प्रतिभाएं अब प्रशासन में महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगी। मुझ आपसे यही कहना है कि जितनी पारदर्शिता के साथ आपका चयन हुआ है, आप उतनी ही पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करें और    प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में भागीदार बने। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपको हमेशा यह भी याद रखना होगा कि आगे आपकी भूमिका लोक-सेवक की होगी।     आपको अपने दायित्वों निर्वहन में धैर्य, विनम्रता और लोक-सेवक की सीमाओं का हमेशा ध्यान रखना होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास पर आमंत्रित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वर्ष 2023 की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के साथ संवाद के दौरान यह बातें कही। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप सभी छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी भूमिका निभाने जा रहे हैं। आम जनमानस में प्रशासन का विश्वास कायम रखने की दिशा में आप सभी को संवेदनशीलता से प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प रखा है, वह स्वामी विवेकानंद के चिंतन और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरह दृढ़ निश्चयी होने से ही पूरा हो सकता है। आप सभी को इन्हीं आदर्शों के साथ अपने जीवन लक्ष्यों को पाने की दिशा में आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है और परीक्षा परिणामों में यह साफ नजर आ रहा है। यह दिन आम लोगों के लिए खास बन गया है और मेहनत करने वालों की जीत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रतियोगी परीक्षाओं को किस प्रकार और अधिक पारदर्शी और बेहतर बना सकते हैं, इस दिशा में भी हम प्रयासरत हैं ।          मुख्यमंत्री श्री साय ने अभ्यर्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके अनुभव के बारे में जाना। श्री साय ने उनके परिजनों से भी चर्चा की और पूर्व में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर उनके मन में जो संशय था, सुधारात्मक उपायों के बाद आई पारदर्शिता को लेकर फीडबैक भी लिया। इस कार्यक्रम के दौरान टॉपर्स ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को समर्पित किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने सिविल सेवा परीक्षा के सभी टॉपर्स श्री रविशंकर वर्मा, श्रीमती मृणमयी शुक्ला, सुश्री आस्था शर्मा, सुश्री किरण सिंह राजपूत, सुश्री नंदिनी साहू, श्री सोनल यादव, श्री दिव्यांश चौहान, श्री शशांक कुमार, श्री पुनीत वर्मा, श्री उत्तम कुमार को स्वामी विवेकानंद, स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकें और प्रशस्ति पत्र भेंट किए।

वुडबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल जगत में स्थापित किया नया कीर्तिमान

गरियाबंद 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक गरियाबंद जिले के पंडुका में आयोजित 5वीं सीनियर स्टेट ओपन वुडबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस चैंपियनशिप में मिक्स डबल्स के मुकाबले में श्रृंगी शर्मा और चंचल खुंटे की जोड़ी ने अपनी रणनीति, धैर्य और कौशल का उत्कृष्ट परिचय देते हुए कांस्य पदक हासिल किया. इस जोड़ी ने शुरुआती दौर से ही अपना वर्चस्व दिखाया और कठिन मुकाबलों में अपनी जगह बनाते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया. टीम इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. बलौदा बाजार के लड़कों की टीम ने अपने दमदार खेल और बेहतरीन तालमेल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. उनकी जीत इस बात का प्रमाण है कि कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. वहीं, लड़कियों की टीम ने भी अपने हुनर और सामूहिक प्रयासों से दूसरा स्थान हासिल कर पूरे जिले को गर्व महसूस कराया. यह चैंपियनशिप खेल प्रेमियों और प्रतिभागियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई, जहां राज्य भर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. गरियाबंद के पंडुका में आयोजित यह टूर्नामेंट न केवल वुडबॉल के खेल को बढ़ावा देने में सहायक रहा, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने का एक मजबूत जरिया भी बना. प्रदेश के खेल विभाग और आयोजकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विजेता खिलाड़ियों को खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस सफलता के बाद वुडबॉल को लेकर युवाओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा रहा है. चैंपियनशिप के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं. इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गारीयाबंद के कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल (IAS) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए वुडबॉल जैसे खेल को राज्य स्तर पर बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया. मुख्य अतिथियों में शामिल रहे: जितेंद्र पटेल, सचिव (छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ – CGWS) साजन साहू, उप सचिव (CGWS) राकेश कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त SADO (बलौदा बाजार) चैंपियनशिप का उद्देश्य राज्य के युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और वुडबॉल जैसे उभरते खेल को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है. आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने टूर्नामेंट को और भी खास बना दिया. समारोह का समापन अतिथियों के द्वारा विजेताओं को सम्मानित कर किया गया.

सोना-चांदी के भावों में आई ‎गिरावट, जानें क्या हैं सोने चांदी के भाव

नई दिल्ली. दिसंबर महीने के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी खरीदने वालों को राहत मिली है। सोमवार को सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना 0.97 फीसदी गिरकर 76,382 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास और चांदी 1.16 फीसदी गिरावट के साथ 90,147 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपए की तेजी के साथ 79,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। चांदी की कीमत भी 1,300 रुपए उछलकर 92,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि गुरुवार को चांदी 4,900 रुपए टूटकर 90,900 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपए बढ़कर 79,000 रुपए के स्तर पर पहुंच गया जो गुरुवार को 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सकारात्मक रुख और घरेलू मांग में वृद्धि के कारण बाजार धारणा मजबूत हुई, जिससे मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भेजा न्योता, अगले साल की शुरुआत में आएंगे भारत

मास्को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे। हालांकि अभी तक पुतिन के दौरे की तारीख तय नहीं है। रूसी राष्ट्रपति, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योते पर भारत आ रहे हैं। रूसी दूतावास ने यह जानकारी दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता यूरी उशाकोव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘हमारे नेता की साल में एक बार बैठक करने का समझौता है। इस बार हमारी बारी है। हमें प्रधानमंत्री मोदी का न्योता मिला है और हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। अगले साल की शुरुआत में कोई तारीख तय हो सकती है।’ रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का पहला भारत दौरा रूस और यूक्रेन में जंग शुरू होने के बाद यह व्लादिमीर पुतिन का पहला भारत दौरा है। इस वजह से पुतिन का यह दौरा बेहद अहम है, खासकर तब, जब भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की अपील की है। रूस और भारत के बीच इसके शीर्ष नेताओं द्वारा हर साल एक दूसरे देश के देश का दौरा करने पर सहमति बनी हुई है। इसी सहमति के तहत पुतिन का भारत दौरा हो रहा है। इस साल प्रधानमंत्री मोदी ने रूस का दौरा किया था। उल्लेखनीय है कि अगले साल क्वाड सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारत का दौरा करेंगे।    प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल दो बार किया रूस का दौरा दो सप्ताह पहले भी क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमत्री पेसकोव ने भी पुतिन के भारत दौरे पर जाने की जानकारी दी थी। पेसकोव ने कहा कि इस साल हमने दो बार प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी की और जल्द ही हम राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की तारीख तय कर लेंगे। इससे पहले जुलाई में पीएम मोदी ने रूस का दौरा किया था और 22वें रूस-भारत सम्मेलन में शिरकत की थी। इसके बाद पीएम मोदी कजान में आयोजित हुए ब्रिक्स सम्मेलन में भी शामिल हुए थे। 

रुपया दो पैसे बढ़कर 84.58 डॉलर पर

मुंबई. घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में स्थिर खुला और अपने सर्वकालिक निम्न स्तर से केवल दो पैसे चढ़कर 84.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने निवेशकों की भावनाओं को और प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.59 प्रति डॉलर पर खुला और सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ 84.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले केवल दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 84.60 पर भी पहुंच गया। रुपया शुक्रवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीजेपी के संकल्प पत्र के धोखे के खिलाफ विपक्ष का भोपाल में बड़ा आंदोलन, विधानसभा का घेराव 16 दिसंबर को करेगी कांग्रेस

भोपाल. बीजेपी को संकल्प पत्र के वादे याद दिलाने के लिए कांग्रेस 16 दिसंबर को भोपाल में एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इसके तहत मार्च निकाला जाएगा और किसानों के साथ विपक्ष विधानसभा का घेराव करेगा। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, वो आज तक पूरे नहीं हुए हैं। प्रदेश में किसानों, बहनों, छात्रों, एससी-एसटी वर्ग और पत्रकारों सहित सभी के साथ धोखा हुआ है और इसके खिलाफ वो आवाज़ उठाने जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ‘अगर धोखा देने की कोई प्रतियोगिता होती, तो भाजपा उसमें गोल्ड मेडल लाती’। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों की एक समिति भी बनाएगी जो भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर करेगी। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जीतू पटवारी जी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने संयुक्त पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह और एनएसयीआईI अध्यक्ष आशुतोष चौकसे भी उपस्थित थे। बीजेपी पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप जीतू पटवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार, धोखा देने और जनता के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘मोहन यादव जी को लगभग एक साल हो गया है शपथ लिए हुए। इस एक साल में जनता ने क्या देखा है। इस एक साल में मध्य प्रदेश ने कर्ज, क्राइम और करप्शन का नया रिकॉर्ड बनते देखा है। कर्ज लेने के कौशल को शिवराज सिंह चौहान जी से मोहन यादव जी को आगे बढ़ते देखा है। करप्शन की लूट मची है। इस सरकार में लूट की छूट है। सरकारी जमीनें बेची जा रही हैं। एक हज़ार करोड़ की ज़मीन तीन सौ करोड़ में बेची जा रही है। सात सौ करोड़ कैसे गया..कहां गया, इन सब मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी विधायकों की समिति भी बनाएगी। सरकारी संपत्तियों को बेचना और उनकी बोली लगाना कैसे हो रहा है, उस करप्शन को समिति उजागर करेगी। इनके संकल्प पत्र का धोखा..बीजेपी ने किसानों को धोखा दिया, उन्होंने बहनों को धोखा दिया, छात्रों को धोखा दिया, मिडिल क्लास को धोखा दिया, कर्मचारियों को धोखा दिया, एससी-एसटी वर्ग को धोखा दिया, किसी वर्ग को नहीं छोड़ा और इन्होंने पत्रकारों को भी धोखा दिया। अगर धोखा देने की कोई प्रतियोगिता होती तो भाजपा उसमें गोल्ड मेडल लाती।’ कांग्रेस का विशाल आंदोलन, विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘संकल्प पत्र के धोखे को जनता ने एक साल में भोगा है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि साठ साल से अधिक उम्र के पत्रकारों को बीस हज़ार रुपया मानदेय देगी, जिसपर आज तक अमल नहीं हुआ है। बीजेपी सरकार द्वारा हर वर्ग से धोखा किया जा रहा है। मीडिया और पत्रकारों के साथ भी धोखा किया जा रहा है। पत्रकारों को भी इसके लिए जागना होगा। अपने हितों की लड़ाई के लिए जनता, विपक्ष सहित सबको एक होना होगा। इसीलिए 16 दिसंबर को कांग्रेस आंदोलन करेगी। इसके तहत राजधानी में एक बड़ा मार्च निकाला जाएगा और किसानों के साथ मिलकर हम विधानसभा का घेराव करेंगे। कांग्रेस इस आंदोलन के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठकें करेगी और हर ब्लॉक से किसानों को यहां लाया जाएगा। सब मिलकर बीजेपी के संकल्प पत्र के धोखे के ख़िलाफ आंदोलन करेंगे।’ उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव तो अपना दायित्व निभा नहीं पा रहे हैं इसलिए कांग्रेस अपना दायित्व निभाएगी और सरकार को उनके वादे याद दिलाएगी।

ओगिवारा, ब्रूक्स ने जीता एफआईएस स्नोबोर्ड बिग एयर विश्व कप का खिताब

बीजिंग. जापान के किशोर स्कीयर हिरोतो ओगिवारा और ब्रिटेन की मिया ब्रूक्स ने रविवार को बीजिंग में एफआईएस विश्व कप में क्रमशः पुरुष और महिला स्नोबोर्ड बिग एयर खिताब जीते। 19 वर्षीय ओगिवारा ने 169.50 अंकों के साथ जीत हासिल की, जो इटली के उपविजेता इयान मैटेओली से चार अंक आगे थे, जबकि चीन के यांग वेनलोंग तीसरे स्थान पर रहे और विश्व कप में पहली बार पोडियम पर पहुंचे। मैटेओली ने पहली दौड़ में पूरे 2160 चक्कर पूरे करके दर्शकों को चकित कर दिया और प्रभावशाली 97.75 अंक हासिल किए। हालांकि, इतालवी खिलाड़ी अंतिम दो रनों में गति बनाए रखने में विफल रहे और अंत में दूसरे स्थान पर रहे। 25 वर्षीय यांग, जिन्होंने शनिवार को पुरुषों की क्वालीफिकेशन हीट 1 में पहला स्थान हासिल किया, घर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके प्रसन्न थे। उन्होंने सिन्हुआ से कहा, मैंने हर रन में स्थिर रहने की कोशिश की और प्रत्येक चाल पर ध्यान केंद्रित किया। मुझे अभी भी कड़ी मेहनत करने और अगले साल एशियाई शीतकालीन खेलों और 2026 शीतकालीन ओलंपिक के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है। बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक चैंपियन चीन के सु यिमिंग फाइनल में अंतिम स्थान पर रहे। महिलाओं की स्नोबोर्ड बिग एयर में 17 वर्षीय ब्रूक्स 179.75 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं, उसके बाद जापान की मारी फुकदा और ऑस्ट्रियाई अनुभवी अन्ना गैसर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पहले रविवार को नॉर्वे के टॉरमोड फ्रॉस्टैड और फ्रांसीसी स्कीयर टेस लेड्यूक्स को बीजिंग के शूगांग में पुरुषों और महिलाओं की फ्रीस्की बिग एयर में ताज पहनाया गया था।

न्यूयॉर्क काउबॉयज बना यूएसपीएल सीजन 3 का विजेता

फ्लोरिडा. न्यूयॉर्क काउबॉयज ने मैरीलैंड मेवरिक्स को सात विकेट से हराकर यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग (यूएसपीएल) सीजन 3 का खिताब जीत लिया है। फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मैरीलैंड मेवरिक्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उन्होंने दूसरे ओवर में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ का विकेट गंवा दिया। हालांकि रयान स्कॉट (25 गेंदों पर 39 रन) और कप्तान शुभम रंजने (36 गेंदों पर 52 रन) ने पारी को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके प्रयासों के बावजूद, मेवरिक्स की टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी और टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। इस लक्ष्य को न्यूयॉर्क काउबॉयज ने मात्र 3 विकेट खोकर 14 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। काउबॉयज के लिए सलामी बल्लेबाज दिलप्रीत बाजवा ने 45 गेंदों में 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। हालांकि काउबॉयज ने भी मुख्तार अहमद के रूप में अपना पहला विकेट तीसरे ओवर में ही खो दिया, लेकिन उसके बाद दिलप्रीत बाजवा और जोशुआ ट्रॉम्प ने दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 76 रन जोड़े। मेवरिक्स ने जवाबी हमला करते हुए बाजवा (66) और ट्रॉम्प (27) को एक के बाद एक करके पवेलियन तो भेज दिया, लेकिन तजिंदर सिंह (17 गेंदों में 33) और नौशाद शेख (10 गेंदों में 14) ने काउबॉयज की जीत पर मोहर लगा दी। यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग (यूएसपीएल) का तीसरा सीजन जिस तरह का गुजरा वह प्रशंसकों के दिलों में एक अलग ही पहचान बना गया। लगातार 10 दिनों तक 6 धुरंधर टीमों के बीच चले इस घमासान में कोई ट्रॉफी जीता तो किसी का प्रदर्शन लोगों का मन मोह ले गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet