LATEST NEWS

चूरू के हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर और टाटा सफारी की टक्कर में 5 लोगों की मौत

 चुरू चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कैंटर ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। नॅशनल डेस्क। चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कैंटर ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। हादसा कैसे हुआ? इस मौके पर थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर स्थित बुकनसर फांटा के पास पहुंची। सामने से आ रहे कैंटर से उनकी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सफारी गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का बयान इस घटना की सूचना मिलने के बाद DSP रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण से बाहर होने की वजह से हुआ हो सकता है लेकिन अभी तक कारणों का पता नहीं चल सका है। अंत में कह सकते हैं कि यह हादसा सड़क सुरक्षा की अहमियत को एक बार फिर उजागर करता है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए यह एक बड़ी त्रासदी है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है ताकि सही कारणों का पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

कैबिनेट बैठक के बीच 2 बड़े IPS अफसरों के तबादले

भोपाल ! मध्य प्रदेश में एक तरफ मोहन यादव की कैबिनेट की मीटिंग पर सभी की नजर थी, बीच में दो बड़े IPS अफसरों के तबादले की खबर आ गई. बता दें अजय कुमार शर्मा को EOW महानिदेशक पद से हटा दिया है. उन्हें अध्यक्ष पुलिस हाऊसिंग बना दिया है. इसके अलावा उपेंद्र कुमार जैन आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के महानिदेशक बनाये गए. कैलाश मकवाना के DGP बनने के बाद अध्यक्ष पुलिस हाऊसिंग का पद खाली था

20 हजार रुपये की चोरी, राजस्थान-केकड़ी में बावड़ी के बालाजी मंदिर के दान पात्र का ताला टूटा

केकड़ी. केकड़ी जिले के सांपला गांव में रात्रि अज्ञात चोर बावड़ी के बालाजी मंदिर में रखे दानपात्र का लॉकर तोड़कर उसमें इकट्ठा हुए करीब 20 हजार रुपये चुराकर रफूचक्कर हो गए। वारदात की जानकारी सुबह हुई, जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, तो दानपात्र का लॉकर टूटा हुआ पाया। लोगों ने तुरन्त गांव में अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, जिससे मंदिर में भीड़ जमा हो गई। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। बालाजी मंडल के सदस्य उप सरपंच मुकेश माली ने बताया कि बालाजी नवयुग मंडल द्वारा इस मंदिर में दानपात्र रखा गया है, जिसमें मंदिर में होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को दौरान बालाजी के भक्तों द्वारा क्षमता अनुसार दान की राशि डाली जाती है। अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए इस भारी दान पात्र के लॉकर के तीन ताले तोड़कर उसमें रखी 20 हजार रुपयों से अधिक राशि चुरा ली। बालाजी नवयुग मंडल के सदस्य अर्जुन सिंह राठौड़, कान्हा माली, मोनू शर्मा, रामदेव बलाई, कालू धोबी सहित सभी सदस्यों व बालाजी के भक्तों ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इन लोगों ने बताया कि सांपला में रियासतकाल से ही बहुत पुरानी पुलिस चौकी स्थापित थी। मगर दो साल पहले इस चौकी को प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण सदर थाना केकड़ी में मर्ज कर दिया गया। तब से ही इस क्षेत्र में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही चोरों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं, जिसके कारण चोर विद्यालय व घरों के साथ साथ अब मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। इनका कहना है कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी सांपला चौकी पर पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं किये जा रहे हैं, जबकि सांपला गांव केकड़ी जिले के अंतिम छोर पर स्थित है।

आईपीएल में पृथ्वी शॉ नहीं दिखेंगे इस पर पीटरसन के बाद वॉटसन ने किया सपोर्ट, कहा-अच्छे से ट्रेनिंग करें और दमदार वापसी करें

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इस समय मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट जरूर खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में आपको नजर नहीं आएंगे। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इसके पीछे का कारण है उनकी फिटनेस और अनुशासनहीनता। इसी वजह से टीमों ने उन्हें खरीदने से दूरी बनाई। ऐसे में अब पूर्व क्रिकेटरों का समर्थन पृथ्वी शॉ को मिल रहा है और उन्हें हर कोई सलाह दे रहा है कि वे अच्छे से ट्रेनिंग करें और दमदार वापसी करें, क्योंकि कमबैक की कहानियां बहुत रोचक होती हैं। ये कहना है केविन पीटरसन का, जिससे शेन वॉटसन भी सहमत हैं। शेन वॉटसन और पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स में साथ में काम कर चुके हैं। केविन पीटरसन ने लिखा था, “कुछ बेहतरीन खेल कहानियां कमबैक की स्टोरीज हैं। अगर पृथ्वी शॉ के आस-पास अच्छे लोग हैं जो उनकी दीर्घकालिक सफलता की परवाह करते हैं, तो वे उसे बैठाएंगे, उसे सोशल मीडिया से दूर रहने और पूरी तरह से फिट होने के लिए ट्रेनिंग करने के लिए कहेंगे। यह उन्हें सही रास्ते पर वापस लाएगा, जहां वे पिछली सफलता को वापस पा सकते हैं। इन सभी चीजों को त्यागने के लिए वह बहुत ही प्रतिभाशाली हैं।” इस पर शेन वॉटसन ने लिखा, “मैं पूरी तरह से सहमत हूं, केविन पीटरसन आपसे। पृथ्वी एक असाधारण प्रतिभा हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े हीरो में से एक बनने के लिए बस यही सब चाहिए।” बता दें कि पृथ्वी शॉ बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी थी। यहां तक कि वे देश को अंडर 19 विश्व कप जिता चुके हैं और टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ चुके हैं। हालांकि, इसके बावजूद उनको ज्यादा मौके इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं मिले। वे 6 साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले, लेकिन फॉर्म के कारण उनको ड्रॉप कर दिया गया। बाद में रिटेंशन में उनको रिटेन नहीं किया गया और ऑक्शन में दिल्ली क्या, किसी भी टीम ने उन पर दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनकी बेस प्राइस आईपीएल में 75 लाख रुपये थी।

टीचर ने छुट्टी के लिए बनाया छात्र की मौत का बहाना, ‘दाह संस्कार’ के नाम पर निकल लिया, हुआ सस्पेंड

रीवा  मऊगंज में एक शिक्षक ने छुट्टी लेने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने एक जिंदा बच्चे को मरा हुआ बता दिया। शिक्षक हीरालाल पटेल ने स्कूल रजिस्टर में लिखा कि वह छात्र जितेंद्र कोरी के अंतिम संस्कार में जा रहे हैं। लेकिन जितेंद्र एकदम स्वस्थ था। इस झूठ का पता चलने पर बच्चे के पिता ने शिकायत की। कलेक्टर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं। छुट्टी के लिए स्टूडेंट को बता दिया मरा हुआ मऊगंज जिले के नईगढ़ी इलाके में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय चिगिरका टोला में यह अजीबोगरीब वाकया हुआ। तीसरी कक्षा के छात्र जितेंद्र कोरी को शिक्षक हीरालाल पटेल ने मृत घोषित कर दिया। हीरालाल पटेल छुट्टी चाहते थे। इसलिए उन्होंने स्कूल रजिस्टर में लिखा, ‘मैं हीरालाल पटेल प्राथमिक शिक्षक, छात्र जितेंद्र कोरी के निधन के कारण उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा हूं।’ परिजनों के उड़े होश जब यह बात जितेंद्र के परिवार वालों को पता चली तो उनके होश उड़ गए। जितेंद्र तो बिल्कुल ठीक था। उसके पिता रामसरोज कोरी को शिक्षक की यह हरकत बिल्कुल रास नहीं आई। उन्होंने नईगढ़ी थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रामसरोज ने शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने की कार्रवाई मामला जिला कलेक्टर अजय श्रीवास्तव तक पहुंचा। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने शिक्षक हीरालाल पटेल को निलंबित कर दिया। साथ ही, मामले की जांच के आदेश भी दिए। डीपीसी सुदामा लाल गुप्ता को इस मामले की जांच की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने शिक्षक की इस हरकत को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि एक जीवित बच्चे को मृत बताकर छुट्टी लेना सरकारी कामकाज के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

कैसे बनें सफल ऑनलाइन फिटनेस ट्रेनर, तरीके ये अपनाएं और लाखों कमाएं

यह डिजिटलाइजेशन का युग है और इसने अलग-अलग सेक्टरर्स के लिए कई ऑपरट्यूनिटीज खोल दी हैं। फूड ऑर्डर करना हो या फिर और कोई सर्विस, ऐसी चीजें अब स्माईर्टफोन पर सिर्फ एक टैप दूर हैं। इस गैलरी के जरिए हम आपको बता रहे हैं कि कैसे फिटनेस ट्रेनर के करियर पर डिजिटलाइजेशन का असर हुआ है और आप भी किस तरह से एक सफल ऑनलाइन पर्सनल ट्रेनर बन सकते हैं… हेल्थत और फिटनेस को लेकर लोग सजग पिछले 5 वर्षों में इंडियन फिटनेस इंडस्ट्रीऑ में काफी ग्रोथ हुई है। एक समय था जब इस प्रफेशन को आकर्षक या लाभप्रद नहीं माना जाता था। उस वक्त  ट्रेनर्स भी उतने क्वाीलिफाइड नहीं होते थे और जिम के लिए ऐसा माना जाता था कि ये सिर्फ बॉडीबिल्ड्र्स के लिए हैं। अब 2019 में चीजें बदल गई हैं। लोग हेल्थन और फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गए हैं, फिर वे चाहे बच्चेर हों, महिलाएं हों, बुजुर्ग हों या फिर पुरुष। ऐसे में अब क्वा लिफाइड और एजुकेटेड पर्सनल ट्रेनर्स की डिमांड भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया प्लैबटफॉर्म्स  की ताकत डिजिटलाइजेशन की वजह से करियर के कई ऑप्शषन खुल गए हैं जिनमें से एक ऑनलाइन फिटनेस ट्रेनर भी है। अब ट्रेनर्स इंस्टा्ग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लैनटफॉर्म्स् पर अपने काम का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वे रियल लाइफ फिल्टरर्ड ऑडियंस से कनेक्टल होते हैं। ऑनलाइन पर्सनल ट्रेनर होने का फायदा यह भी है कि आप स्का।इप, वॉट्सऐप और ईमेल्से की मदद से एक समय पर कई लोगों को कोच कर सकते हैं। कैसे बनें ऑनलाइन फिटनेस ट्रेनर इसके लिए जिन स्किफल्सर की जरूरत है, उनमें आपका केयरिंग और हेल्पिंसग नेचर का होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा आपकी कम्युकनिकेशन स्कि ल्सन बेहतर हो और एक्सर्साइज व न्यूरट्रिशन के लिए आपका पैशन हो। क्याआ होनी चाहिए प्रफेशनल क्वािलिफिकेशन फिटनेस कोच होने के लिए फॉर्मल एजुकेशन होना जरूरी है। ऐसे कई इंस्टिट्यूट्स हैं जो पर्सनल ट्रेनिंग कोर्स में सर्टिफिकेट देते हैं/डिप्लोसमा देते हैं। कोर्स के लिए के11 इंस्टिट्यूट ऑफ फिटनेस ऐंड साइंस, टीम अमिंदर फिटनेस अकैडमी, क्लालसिक फिटनेस अकैडमी, गोल्ड  इंस्ट्यिू ट, कुछ पॉप्युजलर इंडियन इंस्टिसट्यूट्स हैं। आईएसएसए, एसीई, एसीएसएम, एनएएसएम और जेपीएस कुछ जानी-मानी इंटरनैशनल अकैडमीज हैं जो पर्सनल ट्रेनर्स और स्पॉ,र्ट्स न्यूलट्रिशन के ऑनलाइन कोर्स ऑफर करती हैं। कोर्स की फीस 40 हजार से 2 लाख तक (अकैडमी के अनुसार) है और कोर्स का ड्यूरेशन 2 महीने से 1 साल तक (अकैडमी के अनुसार) हो सकता है। कितनी हो सकती है कमाई शुरुआत में आप 30 से 50 हजार तक की कमाई कर सकते हैं। ऐसे कोच जिनके पास एक्सऔपीरियंस है, उनके लिए कोई लिमिट नहीं है। एक बार ट्रेनर के पास अच्छी  संख्याक में अच्छेर और पॉजिटिव क्लाआइंट हो गए, सोशल मीडिया पर अच्छीर रीच हो गई, अच्छीा इंटरनेट प्रेजेंस हो गई तो आप लाखों में कमा सकते हैं। काम के घंटे और स्ट्रे स लेवल इस करियर में काम के घंटे और स्ट्रे स लेवल को लेकर चीजें फिक्सग नहीं हैं। आपके जितने ज्यानदा क्लारइंट होंगे, आपको उतना ही ज्यालदा समय देना होगा। इस करियर में क्लाजइंट की प्रोग्रेस के लिए डेडिकेशन की सबसे ज्याेदा जरूरत होती है। क्ला‍इंट की प्रोफाइल, मेडिकल हिस्ट्रीं और फिर उनके प्लाकन को कस्टजमाइज करना महत्वहपूर्ण है।  

‘मिर्जापुर’ फिल्म की कहानी एक हो सकती है प्रीक्वल !

मुंबई ‘मिर्जापुर’ ओटीटी की दुनिया की सबसे पॉपुलर सीरीज रही है। इसका पहला सीजन साल 2018 में आया था, और अब तभी से यह सीरीज दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गई। गुड्डू भैया से लेकर मुन्ना और कालीन भैया तक… ‘मिर्जापुर’ सीरीज का हर किरदार लोगों के दिलों में रच-बस गया। ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन जुलाई 2024 में रिलीज हुआ था, और अब इस पर फिल्म आ रही है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ‘मिर्जापुर’ फिल्म का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही फैंस के बीच उथल-पुथल मच गई। हर कोई जानने को उत्सुक हो गया कि आखिर फिल्म में क्या होगा। अब गुड्डू भैया यानी अली फजल ने बताया कि ‘मिर्जापुर’ फिल्म में क्या कुछ हो सकता है। अली फजल ने जो हिंट दिया है, उससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि ‘मिर्जापुर’ फिल्म की कहानी एक प्रीक्वल हो सकती है। अली फजल ने इस नाम की सीरीज में गुड्डू पंडित का रोल प्ले किया था, और घर-घर मशहूर हो गए थे। अली फजल ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत में कहा, ‘हम सभी बेहद एक्साइटेड हैं। इसमें ओजी कास्ट (मिर्जापुर सीरीज की ओरिजनल और पुरानी कास्ट) होगी और हम पीछे जाएंगे। शायद पीछे की कहानी और पहले का समय दिखाया जाएगा, क्योंकि कुछ पुराने वो लोग भी नजर आएंगे, जो सीरीज में मर चुके हैं।’ जब अली फजल से पूछा गया कि क्या ‘मिर्जापुर’ फिल्म एक प्रीक्वल होगी, तो वह बोले, ‘आपको पता चल जाएगा। पर फिलहाल हम इसे सिनेमाघरों में लाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।’ साल 2026 में थिएटर्स में आएगी ‘मिर्जापुर’ ‘मिर्जापुर’ साल 2026 में रिलीज होगी। इसमें अली फजल के अलावा मुन्ना यानी दिव्येंदु, कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। अभिषेक ने सीरीज में कंपाउंडर का रोल प्ले किया था।

तलाश में जुटी सभी थानों की पुलिस, राजस्थान-पाली में घर के बाहर खेलते ढाई साल का मासूम हुआ लापता

पाली. अपने घर के बाहर खेल रहा मनन पुत्र दिनेश सरगरा कल दोपहर को अपने घर के बाहर खेल रहा था। उस वक्त मनन के पिता मजदूरी पर गए हुए थे। खास बात यह है कि मनन के घर के बाहर गली में खेलने के दौरान उसकी मां भी वहीं मौजूद थी और गली की औरतों से बातें कर रही थी। जब कुछ देर बाद उसने अपने बच्चे को देखा तो मनन वहां नहीं था। इसके बाद अपने स्तर पर मनन को आस-पास खोजा गया, पर जब वह नहीं मिला तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने घर के आस-पास सहित पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले खंगाले, लेकिन संयोग से दोपहर को 10 से 15 मिनट तक बिजली गुल होने के कारण सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला पाया। घर के आसपास एवं थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी में भी मनन की कोई गतिविधि नजर नहीं आने से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद पुलिस ने आनंद नगर से लेकर रीको, ग्रेनाइट और महाराणा प्रताप सर्किल तक खाली पड़े भूखंड़ों के साथ कुएं व नालों तक को चेक किया, परंतु वहां भी मनन नहीं मिला। अब पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के सभी मार्गों पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर लगे सीसीटीवी फुटेज जुटा छानबीन में लगी है, वहीं मासूम मनन के नहीं मिलने से उसकी मां का रो-रो कर हाल बुरा हैं। आज सुबह तक नहीं मिला मासूम सीओ सिटी देरावर सिंह सोढ़ा ने बताया कि मासूम की तलाश के लिए औद्योगिक थाना क्षेत्र एसएचओ पाना चौधरी के साथ कोतवाल किशोर सिंह भाटी, टीपी नगरएसएचओ अनिता रानी समेत पुलिस टीमें देर रात तक तलाश में जुटी रही, पर अभी तक मासूम का कोई सुराग नहीं लगा है।

आईसीसी ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए टेस्ट मैच में लगा जुर्माना, WTC पॉइंट्स कटे

नई दिल्ली इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए टेस्ट मैच में जुर्माना लगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने दोनों को सजा सुनाई। दोनों टीमों के डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स भी काट लिए गए। आईसीसी के इस फैसले से इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स नाखुश हैं। उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए आईसीसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मैच 10 घंटे पहले खत्म हो गया, फिर भी स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। बेन स्टोक्स ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक न्यूज को पोस्ट किया है, जिसमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के पॉइंट्स काटे जाने की खबर छपी है। इसके कैप्शन में स्टोक्स ने लिखा, “बहुत अच्छे, आईसीसी। खेल खत्म हुआ, अभी 10 घंटे का खेल बाकी था।” फिर भी आईसीसी ने धीमी ओवर गति का जुर्माना लगा दिया। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीन अंक काटे गए हैं। ये सजा दोनों ही टीमों को WTC 23-25 ​​चक्र के बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ मिली है, क्योंकि इस समय दोनों टीमें शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। काइस्टचर्च में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। ये मैच चौथे दिन के दूसरे सेशन में ही खत्म हो गया। यही मुद्दा बेन स्टोक्स ने उठाया है कि जब मैच जल्दी खत्म हो गया तो इससे क्या फर्क पड़ता है कि आपने दिन में कितने ओवर फेंके। आपकी जानकारी के लिए बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में अब तक इंग्लैंड के 22 पॉइंट्स काट लिए गए हैं। इसका मतलब है कि आपने करीब दो मैच जीतने के अंक खो दिए हैं। एक मैच जीतने पर 12 पॉइंट्स मिलते हैं। इसका घाटा इंग्लैंड को विनिंग पर्सेंटेज में भी हुआ है। यही कारण है कि आज इंग्लैंड की टीम छठे स्थान पर है। इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया को 10 पॉइंट्स का जुर्माना लग चुका है, जबकि पाकिस्तान के 8 पॉइंट्स कटे हैं। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के 3-3 और भारत के 2 अंक काटे गए हैं।

हंगामे के आगे झुके दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून, वापस लिया मार्शल लॉ

सियोल दक्षिण कोरिया में इस समय राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है. मार्शल लॉ लगाने के उनके ऐलान और फिर फैसले से यूटर्न के बाद से उन्हें लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उनकी धुर विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी ने ही नहीं सत्तारूढ़ पार्टी के कई सदस्यों ने बगावती सुर अख्तियार किए हैं. कई इस्तीफे हो चुके हैं. खुद राष्ट्रपति पर भी महाभियोग की तलवार लटक रही है. दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप के मुताबिक, राष्ट्रपति यून सुक योल के चीफ ऑफ स्टाफ सहित कैबिनेट के कई शीर्ष सहयोगियों ने इस्तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि कैबिनेट के 12 मंत्री इस्तीफा सौंप चुके हैं. कई अन्य शीर्ष नेताओं ने भी इस्तीफे की पेशकश की है. मार्शल लॉ के फैसले का सिर्फ विरोधी ही नहीं बल्कि कैबिनेट के ही कई नेता भी विरोध कर रहे हैं. उनकी पार्टी पीपुल पावर पार्टी के बड़े नेता हान डोंग हून ने इस फैसले को गलत बताते हुए मुख्य विपक्षी नेता ली जे-म्यूंग से हाथ मिला लिए हैं. सड़कों पर राष्ट्रपति के खिलाफ रैलियों निकाली जा रही हैं, जिसमें मांग की जा रही है कि उनके खिलाफ महाभियोग लाया जाए. उन पर भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं. राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की मांग राष्ट्रपति का ऐलान और फिर उस फैसले से यूटर्न उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. कहा जा रहा है कि संसद में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लाया जा सकता है. अगर नेशनल असेंबली में दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इसके पक्ष में वोट करते हैं तो उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जा सकता है. बता दें कि नेशनल असेंबली में राष्ट्रपति की पीपुल पावर पार्टी के 300 में से 108 सांसद हैं. विपक्ष का राष्ट्रपति को अल्टीमेटम दक्षिण कोरिया की विपक्षी पार्टी ने राष्ट्रपति यू को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उन्होंने राष्ट्रपति पद से तुरंत इस्तीफा नहीं दिया तो उनके खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा. अगर नेशनल असेंबली में दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इसके पक्ष में वोट करते हैं तो उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जा सकता है. महाभियोग के प्रस्ताव को संवैधानिक कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा. यहां नौ में से कम से कम छह जज अगर इसे मंजूरी दे देते हैं तो आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस दौरान अंतिम फैसला आने तक राष्ट्रपति को अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करने की मनाही होगी. इस दौरान प्रधानमंत्री अंतरिम नेता के तौर पर कामकाज देखेंगे. महाभियोग होने के 60 दिनों के भीतर चुनाव कराने होंगे. अमेरिका को दक्षिण कोरिया का माना जाता है. इस समय अमेरिका के लगभग 30,000 सैनिक दक्षिण कोरिया में तैनात हैं. ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिका ने कहा कि हमारी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर है. हम किसी भी स्थिति में मार्शल लॉ का समर्थन नहीं करते.  

अंबाला से ड्यूटी से हुआ था गायब, राजस्थान-दौसा में आरपीएफ सीआई का पेड़ से लटका मिला शव

दौसा. दौसा जिले का जगदीश मीणा अंबाला में आरपीएफ के पद पर तैनात था। पिछले कुछ दिनों से वो ड्यूटी से गायब था, इसके बाद अधिकारियों का फोन परिजनों के पास आया था कि मीणा तीन-चार दिन से थाने पर नहीं आए हैं। उधर ड्यूटी से गायब होने की सूचना के बाद जगदीश मीणा की लोकेशन उनके गांव के पास आ रही थी। इसपर परिजन इन्हें ढूंढने के लिए लोटवाड़ा के आसपास के क्षेत्र में गए। जहां पर सीआई जगदीश मीणा फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद शव को पुलिस ने बरामद किया है। इधर, बैजूपाड़ा थाना अधिकारी घासीराम ने बताया कि मृतक पेड़ से लटका हुआ मिला था, जिसके पास न कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही कई अन्य दस्तावेज मिले हैं। मामले को लेकर थाना अधिकारी घासीराम ने बताया कि जगदीश मीना (34) अंबाला में आरपीएफ में सीआई के पर तैनात थे। मंगलवार सुबह इन्होंने गांव के पास अपनी ही खेत में लगे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस मामले की जांच की जा रही है।

फिल्म इंडस्ट्री काफी इनसिक्योर, अवॉर्ड मिलने के बाद 15 महीने बैठना पड़ा था घर: विवेक ओबरॉय

विवेक ओबरॉय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें मूवीज में काम करने का उतना मौका नहीं मिल पाया जितना कि मिल सकता था। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बिजनस में आने का फैसला लिया। इनसिक्योर है। यहां चापलूसी से काम चलता है। उन्होंने बताया कि उन्हें 2007 में काम के लिए अवॉर्ड मिला तो लगा था कि कई ऑफर्स आएंगे पर ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने बिजनस करने का फैसला लिया और अपनी किस्मत खुद लिखने की ठानी। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में विवेक बोले, मैंने 22 साल में करीब 67 प्रोजेक्ट्स किए हैं लेकिन इंडस्ट्री बहुत इनसिक्योर जगह है। आप अच्छा परफॉर्म कर रहे हों, अवॉर्ड्स जीत रहे हों और एक्टर के तौर पर अपना काम कर रहे हों लेकिन उसी समय आपको दूसरी वजह से आपको काम मिलना बंद हो जाएगा। बैठे रहे घर विवेक बोले,’2007 में जब मैंने शूटआउट ऐट लोखंडवाला की थी, गनपत गाना वायरल हुआ था। मुझे अवॉर्ड मिला था तो मुझे बहुत सारे ऑफर्स की उम्मीद थी, लेकिन मुझे एक भी नहीं मिला। मैं फिल्म सफल होने के बाद 14 से 15 महीने घर पर बैठा रहा।’ लिया बिजनस करने का फैसला इसके बाद विवेक ने फैसला लिया कि वह इंडस्ट्री के भरोसे रहने के बजाय अपना खुद का पैसा कमाने के बारे में सोचेंगे। उन्होंने तय किया कि कोई बाहरी ताकत उनका भविष्य निर्धारित नहीं करेगी। नहीं बेच सकता आत्मा विवेक बोले, मैं बहुत सी चीजों को लेकर परेशान था। मैंने बहुत टेंशन ले रखी थी। इसका कोई फायदा नहीं था। विवेक ने बताया कि बिजनस हमेशा उनका प्लान बी था। मैंने तय किया कि सिनेमा मेरा पैशन रहेगा और रोजी-रोटी बिजनस से चलेगी। इससे मुझे आजादी मिली और मैं लॉबी के जाल से भी बाहर आ गया। अपनी आत्मा बेचनी पड़े या किसी की चापलूसी मेरे लिए तो जीने का तरीका नहीं था। कुछ लोग इससे रोजी चलाते हैं लेकिन मैं नहीं।

नारायणगंज में विनोद अग्रवाल और निवास में सुनील अग्रवाल बने तहसील अध्यक्ष

नारायणगंज में विनोद अग्रवाल और निवास में सुनील अग्रवाल बने तहसील अध्यक्ष नए वर्ष के कैलेंडर का विमोचन पश्चात आजीवन सदस्यों को किया गया वितरण मंडला  वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के मंडला-बालाघाट के संभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया – विगत संभागीय बैठक  प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में दोनों जिला मंडला -बालाघाट  के कोर ग्रुप सदस्यों की उपस्थिति में  होटल उत्सव मंडला में संपन्न हुई। उपरोक्त  बैठक में निर्णय लिया गया था कि माह दिसंबर में मंडला एवं बालाघाट जिले की समस्त तहसील में तहसील के आजीवन सदस्यों का सम्मेलन किया जाना है । इसी तारतम्य में  रविवार, दिनांक 1 दिसंबर 2024 को दोपहर 3 बजे निवास में और शाम 5 बजे नारायणगंज  में “आजीवन सदस्यों का तहसील सम्मेलन” किया गया साथ ही  वैश्य महासम्मेलन का केलेंडर 2025 विमोचन के पश्चात सभी आजीवन सदस्यों को वितरित किया गया। वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी सुनील अग्रवाल ने बताया- वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा गैर राजनैतिक संगठन है। इसका  वार्षिक कैलेंडर जिसमें आगामी पूरे वर्ष की कार्ययोजना के साथ पूरे प्रदेश के  महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र, पदाधिकारियों की जानकारी के साथ- साथ और भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाशित होती है ।  कारणवश, कैलेंडर का महत्व और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।  साथ ही भोपाल में नवनिर्मित विशाल पांच मंजिला भवन निर्माण हेतु मध्य प्रदेश  वैश्य कल्याण ट्रस्ट को आर्थिक सहयोग किए जाने हेतु आग्रह किया गया है। निवास एवं नारायणगंज तहसील सम्मेलन में संभागीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल संभागीय महामंत्री रंजीत कछवाहा, मंडला जिला प्रभारी सुनील अग्रवाल, मंडला तहसील अध्यक्ष अखिलेश सोनी उपरोक्त दोनों तहसील सम्मेलन की बैठक इन्हीं प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न हुई सबकी एकमत सहमति से निवास तहसील अध्यक्ष  सुनील अग्रवाल को पुनः इसी दायित्व पर मनोनीत किया गया। तहसील प्रभारी- प्रदीप जैन, तहसील युवा प्रभारी- श्रेयस (शालू) जयसवाल को मनोनीत किया गया इसी तरह  नारायणगंज तहसील अध्यक्ष के पद पर सबने  विनोद अग्रवाल को एवं  तहसील प्रभारी पद पर राकेश अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष अभिनेष साहू के साथ साथ नारायणगंज तहसील युवा प्रमुख के पद पर सुधीर अग्रवाल को सबकी सहमति और पदाधिकारियों के नेतृत्व में मनोनीत किया गया। उपरोक्त दोनों तहसील में हुई नियुक्ति  तहसील क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्यकारिणी का विस्तार हो। प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार वर्ष में किए जाने वाले आवश्यक आयोजन होते रहे। सबने ऐसी अपेक्षा जाहिर की। भोपाल कार्यालय में उपरोक्त जानकारी को  सूचना दी गई प्रदेश कार्यालय से भी नई नियुक्ति पर पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की गई। सबको कैलेंडर वितरित किए गए।

भारतीय बैटर ने चौंकाया किया संन्यास का एलान, ₹70,000 करोड़ का मालिक, कमाई में सचिन और कोहली भी पीछे

नई दिल्ली  महज 22 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रह चुके आर्यमान बिड़ला ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उनके पास सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे देश के सबसे बड़े ब्रांड बन चुके हैं दिग्गजों से भी ज्यादा पैसे हैं. अगर भारत के सबसे अमिर क्रिकेट की बात की जाए तो आर्यमान बिड़ला पहले नंबर पर आते हैं. सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से कमाई के मामले में आगे आर्यमान बिड़ला की कुल संपत्ति ₹70,000 करोड़ है. आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान भारत के सबसे प्रमुख औद्योगिक परिवारों में से एक से आते हैं. आर्यमान ने 2017-18 सीजन में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया. 2018 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स में ₹30 लाख में खरीदे जाने के बाद शामिल हुए. ESPNcricinfo के अनुसार आर्यमान ने नौ फर्स्टक्लास मैच खेला है जिसमें उन्होंने 414 रन बनाए. उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक है. लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने चार मैच खेले और 36 रन बनाए. घरेलू क्रिकेट में अच्छी शुरुआत के बाद आर्यमान ने 2019 में निजी कारणों की वजह से पेशेवर क्रिकेट से दूरी बना ली. उन्होंने दो सीजन राजस्थान रॉयल्स के साथ बिताए लेकिन वह आईपीएल में डेब्यू नहीं कर पाए. इसके बाद उनको फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया. सचिन और कोहली की कमाई कितनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो लिस्ट में टॉप पस संन्यास ले चुके भारतीय दिग्गज का नाम आता है. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की नेट वर्थ 1250 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी के नेट वर्थ की बात करें तो उनकी संपत्ति 1040 करोड़ रुपये बताई जाती है. विराट कोहली की नेट वर्थ 1020 करोड़ रुपये है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंत्री काश्यप ने अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्राप्त स्वर्ण पदक किया भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को केबिनेट बैठक में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने विगत दिनों नई दिल्ली में ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2024’ में भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य मण्डप को सब्जेक्टिव केटेगरी में प्राप्त स्वर्ण पदक और प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री काश्यप और उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि इस बार व्यापार मेले की थीम “विकसित भारत@2047 थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेले का नई दिल्ली में उद्घाटन किया था। इसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानीय उत्पादों सहित ‘एक जिला-एक उत्पाद’ को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था। मेले में स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। म.प्र. मण्डप को मेले में दर्शकों द्वारा सराहा गया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet