LATEST NEWS

सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता 2024 तेलंगाना

सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता 2024 तेलंगाना मध्यप्रदेश बालिका हॉकी टीम मिजोरम को 3-2 हराकर सब जूनियर नेशनल के फायनल में पहुंची खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई भोपाल सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक सिकंदराबाद तेलंगाना में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का सेमीफायनल मुकाबला मध्यप्रदेश और मिजोरम के मध्य खेला गया। इसमें मध्यप्रदेश के बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मिजोरम की टीम को 3-2 के करीबी अंको से परास्त कर फायनल मुकाबले में जगह बनाई। मध्यप्रदेश की तरफ से नाज नोशिन ने 13वें मिनिट में, रूबी राठौर ने 32 मिनिट में और तन्वी 56वें मिनिट में गोल किया। मिजोरम की टीम से रूथी लालावमजुअली ने तीसरे मिनिट में और कप्तान लालतलानचंगी ने 52 वें मिनिट में गोल किया। मध्यप्रदेश ने तन्वी के गोल से बढत बनाते हुये फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। उल्लेखनीय है मध्यप्रदेश की टीम मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है। प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला शुक्रवार 6 दिसंबर को दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश और झारखण्ड की टीम के मध्य खेला जायेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश बालिका हॉकी टीम के फायनल मुकाबले में पहुंचने पर खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये अपनी बधाई एवं फायनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी है।।  

उप मुख्यमंत्री अरुण साव अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव 6 दिसम्बर को मुंगेली में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे 6 दिसम्बर को दोपहर तीन बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे मुंगेली के करही स्थित जिला न्यायालय में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे मुंगेली से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साव शाम छह बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे।

खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने घुड़सवारी खिलाड़ियों को दी बधाई

जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2024 खेल अकादमी के घुड़सवारी खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने घुड़सवारी खिलाड़ियों को दी बधाई भोपाल जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2024 क्रॉस कन्ट्री इवेन्टिंग का अयोजन आर्मी पोलो एवं राइडिंग सेंटर 61 कैवलरी दिल्ली में 3 से 5 दिसंबर तक किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के जूनियर एवं सब जूनियर खिलाड़ियों ने अपने घुडसवारी खेल का शानदार प्रदर्शन कर क्रॉस कन्ट्री इवेन्टिंग में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 6 पदक अर्जित किये। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये अपनी बधाई एवं भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है। प्रतियोगिता में सब जूनियर कैटेगरी में जयवंत नावले व दिविराज राठौड ने 1-1 कांस्य पदक प्राप्त किया। वही जूनियर केटेगरी में अर्जुन मलैया ने अपने घोडे़ लॅक पर सवार होकर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक, मो. हम्जा अकील हार्लिकेन घोड़े पर सवारी कर रजत प्राप्त किया। प्रतियोगिता के यूथ क्लास कैटेगरी में राजू सिह ने घुडसवारी का शानदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में राजू सिंह एवं मोक्ष पटेल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और रोशन सोढी फाउण्डर मेम्बर आर्मी पोलो राइडर क्लब ने किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में जयवंत नावले ने 1 कांस्य व्यक्तिगत सब जूनियर कैटेगरी में, दिविराज राठोड ने 1 कांस्य व्यक्तिगत सब जूनियर कैटेगरी में, अर्जुन मलैया ने 1 स्वर्ण व्यक्तिगत जूनियर केटेगरी में, मो. हम्जा अकिल ने 1 रजत व्यक्तिगत जूनियर केटेगरी में, राजू सिंह ने 1 स्वर्ण व्यक्तिगत यूथ क्लास कैटेगरी और राजू सिंह एवं मोक्ष पटेल ने 1 स्वर्ण टीम इवेंट यूथ क्लास कैटेगरी में जीता।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दाखिल रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरुवार देर रात ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में उपचाररत रोगियों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले के गैरतगंज निवासी पवन कुमार जैन, विदिशा जिले के गंजबासौदा के रूपसिंह, विदिशा जिले के नटेरन के रामकरण कुशवाहा, सागर जिले के खुरई की श्रीमती कलावती, सतना जिले के सनत कुमार और हरदा जिले के मुकेश कलम के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देशदिए। देंगे आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर सीधी जिले की श्रीमती तारा पांडे के उपचार के लिए होने वाले व्यय का भुगतान शासन की ओर से करने की बात कही। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को आवश्यक सहायता राशि के संबंध में प्रक्रिया पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि कैंसर रोग या अन्य गंभीर रोगों के रोगियों के बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। सरकार ने संवेदनशील होकर नागरिकों के अच्छे इलाज की सभी सुविधाएं की हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रोगियों को बड़े चिकित्सा संस्थानों में हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज द्वारा भेजने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन द्वारा शासकीय चिकित्सालय में जांच और औषधियों की नि:शुल्क व्यवस्था की है। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड प्रदाय कर नागरिकों को विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा प्रदान की गई है।  

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने नरयावली में किया खेल महोत्सव का शुभारंभ: मंत्री विजयवर्गीय

संकल्प के साथ प्रयास करने वालो को मिलती है सफलता : मंत्री विजयवर्गीय ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने नरयावली में किया खेल महोत्सव का शुभारंभ: मंत्री विजयवर्गीय भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने युवाओं से नशे की बुरी आदत से भी दूर रहने की बात कहीं। मंत्री विजयवर्गीय आज सागर जिले के नरयावली में विधायक खेल महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। विधायक प्रदीप लारिया द्वारा विधायक खेल महोत्सव में 5 हजार से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं। नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद सफलता की राह को आसान बनाता है। उन्होंने माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सम्मान की भावना रखे जाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की ताकत है। राज्य सरकार युवाओं के कल्याण के लिये वचनवद्ध है और युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिये राज्य सरकार हर संभर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय हमेशा जनकल्याण के लिये नवाचार करते है। उन्होंने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौर में 51 लाख पौध-रोपण कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि खेल महोत्सव में 19 प्रकार के खेल प्रतियोगिताएँ हो रही हैं। उन्होंने नरयावली-मकरोनिया क्षेत्र की समस्याओं की ओर नगरीय विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बैंड बजाकर मार्च पास्ट किया और छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  

“अगले पांच वर्षों में सभी रेल ज़ोन में इस नई प्रणाली को लागू करने का लक्ष्य”: रेल मंत्री

“हाई-टेक रेल-कम-रोड निरीक्षण वाहन और अत्याधुनिक रेलवे ट्रैक हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम से भारत में सुरक्षित हो रही रेल यात्रा”: रेल मंत्री “नई तकनीक से कार्यशैली में बदलाव के द्वारा ट्रैकमैन का बेहतर हो रहा है जीवन”: रेल मंत्री “अगले पांच वर्षों में सभी रेल ज़ोन में इस नई प्रणाली को लागू करने का लक्ष्य”: रेल मंत्री “हर चार महीने में होने वाले इस रखरखाव को रेलवे अब हर दो महीने में करने का रख रहा है लक्ष्य”: रेल मंत्री नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इंटीग्रेटेड ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम (ITMS) और रोड सह रेल निरीक्षण वाहन (RCRIV) का अवलोकन किया। यह अत्याधुनिक प्रणाली भारतीय रेलवे की ट्रैक सुरक्षा और संचालन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।   उन्होंने  इस मौके पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा, कि RCRIV  ने हमारे ट्रैकमैन, गैंगमैन, कीमैन और पीडब्ल्यूआई (स्थायी पथ निरीक्षक) के कार्य करने के तरीके में बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों से न केवल सुरक्षा में सुधार होगा बल्कि उनके कामकाज और जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। आने वाले पांच वर्षों में सभी रेल ज़ोन में इस नई प्रणाली को लागू करने का लक्ष्य है। यह विशेष रूप से ट्रैक निरीक्षण और रखरखाव के आधुनिकीकरण में रेलवे विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। यह तकनीकी प्रणाली न केवल ट्रेक की निगरानी और माप करने में मदद करेगी, बल्कि रेलवे संचालन को भी और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली प्रत्येक रेलवे जोन में उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे का लक्ष्य है कि हर चार महीने में होने वाले इस रखरखाव को अब हर दो महीने में किया जाए। यह नवीन टेक्नोलॉजी भारतीय रेल से हर  रोज यात्रा करनेवाले लगभग 2.3 करोड़ यात्रियों की सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगी। ITMS और इसका कार्य इंटीग्रेटेड ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम (ITMS) एक उच्च-प्रदर्शन प्रणाली है, जो ट्रैक की निगरानी, माप और सुरक्षा के लिए नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल करती है। ITMS ट्रैक रिकॉर्डिंग कार (टीआरसी) पर स्थापित है, जो 20 से 200 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रैक का विश्लेषण कर सकता है। इसमें लेजर सेंसर, हाई-स्पीड कैमरे, GPS और अन्य सेंसर शामिल होते हैं, जो ट्रैक की स्थिति और संभावित दोषों का पता लगाते हैं। प्रमुख विशेषताएँ त्वरण माप: ITMS प्रणाली में एक्सेलेरोमीटर का उपयोग किया जाता है, जो कोच और एक्सल बॉक्स पर त्वरण (acceleration) को मापता है। यह सिस्टम सवारी की गुणवत्ता की निगरानी करता है और ऐसे स्थानों की पहचान करता है जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है। उल्लंघन माप प्रणाली: यह प्रणाली LiDAR तकनीक का उपयोग करती है, जिससे किसी भी ट्रैक उल्लंघन  (infringement) या बाधा का तुरंत पता लगाया जा सकता है। यह रेलवे ट्रैक के आसपास की सुरक्षा को और भी मजबूत बनाता है। RCRIV की विशेषताएँ रोड सह रेल निरीक्षण वाहन(RCRIV)  टाटा योद्धा मॉडल से रूपांतरित करके बनाया गया है, जिसमे आगे 250 mm के दो लोहे के पहिए और पीछे 750 mm के दो लोहे के पहिए जुड़े है,  जो कि इस गाड़ी को सड़क के साथ-साथ रेलवे ट्रेक पर चलने में सक्षम बनाता है ।  इसमें 3 कैमरे है जो 15 दिन के बैकअप के साथ ट्रेक का रेकॉर्डिंग करेंगे ।

छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से एड्स बीमारी के कारण एवं रोकथाम को सुंदर रंगोली के द्वारा प्रदर्शित किया

सिवनी मालवा 05.12.2024 को मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में विश्व एड्स जागरूकता सप्ताह जिसकी थीम”अधिकारों की राह अपनाएं मेरा स्वास्थ्य-मेरा अधिकार”के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जन जागरूकता हेतु रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरुकता बढ़ाना,इस बीमारी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाना और इससे बचाव के लिए उपायों को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया साथ ही एड्स जैसी भयावह एवं घातक बीमारी के कारण एवं रोकथाम को सुंदर रंगोली के द्वारा प्रदर्शित किया जो बहुत ही सराहनीय है।कार्यक्रम में रासेयो एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी श्रीमती काजल रतन,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बाऊ पटेल,डॉ.वर्षा भिंगारकर,श्रीमती संगीता कहार,सुश्री सुदर्शना राज महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

नपं झगराखाण्ड के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने फूंक दिया बिगुल, 8 दिसंबर से शुरू होगा जन आंदोलन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगर पंचायत झगराखांड में पिछले जुलाई (5 महीने से) पीएचई का पानी सप्लाई बंद है, लोग पानी के एक-एक बूंद को तरसने को मजबूर हैं। किसी ने कोई सूध नहीं ली, इस पर क्या कार्यवाही हुई? हज़ारों लोगों को रोज पानी के लिए क्यों तरसाया जा रहा है? आम आदमी पार्टी द्वारा बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी सुधार ना होने के विरोध में जन आंदोलन एवं आमरण अनशन रखा गया हैं। आगामी 08 दिसंबर 2024. से मांगे पूरी होने तक निरंतर आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा मुख्य बाजार चौक, आटो स्टैण्ड के पास नार्थ झगराखाण्ड में आमरण अनशन रखा जायेगा।     आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि, अपने अधिकार की लड़ाई में शामिल होकर इस जनआंदोलन को सफल बनाने में पूर्ण योगदान दें।

प्रयागराज-वाराणसी रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में, रेल मंत्री के निरिक्षण के बाद पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रयागराज प्रयागराज महाकुंभ के पहले भारतीय रेलवे ने सनातन संस्कृति के दो महत्वपूर्ण केंद्रों, प्रयागराज और वाराणसी के बीच की यात्रा को और अधिक तेज और सुगम बनाने का महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लिया है। दोनों शहरों के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। 8 दिसंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान इस परियोजना का शुभारंभ करेंगे। महाकुंभ 2025 को दिव्य,भव्य, सुरक्षित और सुगम बनाने में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती। महाकुंभ 2025 में देश के कोने-कोने से लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने का अनुमान है। ऐसे में भारतीय रेलवे की भी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इसी दिशा में रेलवे ने वाराणसी-प्रयागराज रेल लाइन दोहरीकरण और गंगा रेल ब्रिज का काम पूरा कर लिया है। इस परियोजना का निरीक्षण कार्य रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 8 दिसंबर को करेंगे। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रयागराज दौरे पर महाकुंभ के ल‍िए जारी निर्माण कार्यों के निरीक्षण और उद्घाटन के साथ इस परियोजना का भी शुभारंभ भी करेंगे। प्रयागराज और वाराणसी के बीच रेल ट्रैक के दोहरीकरण हो जाने से इस रूट पर अब ट्रेनें 100 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगी। वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन प्रयागराज से वाराणसी के बीच की दूरी को एक से सवा घंटे में पूरी करेगी। गंगा रेल ब्रिज और प्रयागराज, वाराणसी रेल ट्रैक दोहरीकरण का कार्य भारतीय रेलवे के संगठन आरवीएनएल ने किया है। प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए आरवीएनएल के जीएम विनय अग्रवाल ने कहा कि इस ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव 2003 में रखा गया था। लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी और जमीन अधिग्रहण में समस्या होने के कारण इसका निर्माण कार्य रुका रहा। लेकिन डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से गंगा ब्रिज का निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ और महाकुंभ के पहले ब्र‍िज से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। गंगा रेल ब्रिज प्रयागराज के दारागंज को झूंसी से जोड़ने का कार्य करता है, जो पुराने हो चुके आईजैट ब्रिज की जगह लेगा। साथ ही इस क्रम में प्रयागराज में सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास रेल ओवर ब्रिज और झूंसी से रामबाग के बीच भी ट्रैक दोहरीकरण कर इस रेल लाइन से जोड़ दिया गया है। इस ट्रैक से प्रतिदिन लगभग 200 ट्रेनें गुजरती हैं। इस ट्रैक के माध्यम से अब दिल्ली-कोलकाता, प्रयागराज-कोलकाता, प्रयागराज गोरखपुर और प्रयागराज-पटना के बीच ट्रेनों की रफ्तार और तेज होगी।

निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाई गई याचिका हाई कोर्ट ने स्वीकार कर ली, खतरे में विधायकी

बीना एमपी के सागर जिले के बीना की कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी पर खतरा मंडराने लगा है. निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाई गई याचिका हाई कोर्ट ने स्वीकार कर ली है. इंदौर हाई कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के लिए 9 दिसंबर तारीख निर्धारित की गई है. उल्लेखनीय है कि सागर जिले के बीना की एकमात्र कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे को विधानसभा की सदस्यता से बर्खास्त करने के लिए कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र सौंपा था. इस पत्र में उल्लेख किया गया था कि लोकसभा चुनाव के पहले निर्मला सप्रे में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है, इसलिए उन्हें विधानसभा की सदस्यता से निष्कासित किया जाए. इसी मुद्दे को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है. मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से फैसला नहीं लिए जाने पर उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.  हाई कोर्ट की ओर से उनकी याचिका स्वीकार कर ली गई है. अब 9 दिसंबर को सुनवाई होना है. जानिए क्या है पूरा मामला कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे विधानसभा चुनाव के बाद अचानक बीजेपी के मंच पर दिखाई दीं. उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी की पट्टिका भी पहनाया. यह पूरा घटनाक्रम लोकसभा चुनाव के पहले घटित हुआ. हालांकि निर्मला सप्रे की ओर से दूसरी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बावजूद अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया गया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में यह पत्र दिया है कि उन्होंने बीजेपी ज्वाइन नहीं किया, जबकि उनका कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है. अब कांग्रेस उनकी सदस्यता समाप्त करना चाहती है. बीजेपी ने भी किनारा किया और कांग्रेस भी विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुताबिक निर्मला सप्रे लिखित में दिया है कि उन्होंने बीजेपी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण नहीं की है. यदि वे बीजेपी में आना चाहे तो उनका स्वागत है. दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि निर्मला सप्रे को बीजेपी की ओर से आने वाले समय में बीना से चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है लेकिन अब निर्मल सप्रे अपनी बात से मुकर रही है. हाई कोर्ट में जो याचिका दायर की गई है उसमें सबूत के तौर पर कांग्रेस ने वीडियो फोटो और समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई ख़बरों को आधार बनाकर निर्मला सप्रे की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की गुहार लगाई है. याचिका पर 9 दिसंबर को पहली सुनवाई होना है. यदि दल बदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त होने का फैसला सामने आता है तो बीना में उपचुनाव होना तय है.

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओ के खिलाफ क्रूरता हिंसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओ के खिलाफ क्रूरता हिंसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है राष्ट्रीय मुस्लिम मंच कल बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर करेगा विरोध रायपुर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओ के खिलाफ निरंतर जारी संगठित हिंसा क्रूरता अत्यंत दुःखद दूर्भाग्यपूर्ण है और मानव अधिकारों का खुला उलंघन है बताते हुए राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रान्त संयोजक यूनुस कुरैशी एवं प्रान्त सह संयोजक रिज़वान पटवा ने कहा की बांग्लादेश में रह रहें अल्पसंख्यक हिंदु भी बांग्लादेश के नागरिक है और उनके भी मौलिक अधिकार है और उनके अधिकारों का संरक्षण करना बांग्लादेश सरकार का नैतिक दायित्व है  परन्तु बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद आई नई सरकार के आते ही वहां हिंदुवो को निशाना बनाया जा रहा है मंदिरो पर हमले हो रहें है साधु संतो धार्मिक गुरुओ पर हिंसक हमले हो रहें है और हिन्दुओ को संगठित कर अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए आवाज उठाने पर इसकान मंदिर के प्रमुख चिन्मय कृष्णनद महराज को गिरफ्तर करके राजद्रोह का मामला दर्ज कर जेल में डाल दिया गया जो बांग्लादेश में अराजगता की बानगी को दर्शाता है भारत देश का मुस्लिम समाज बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिन्दूओ के साथ खड़ा है और एकजुट होकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ पुरजोर विरोध दर्ज कराएगा इस प्रकार की घटनाए न केवल निंदनीय है बल्कि मानव अधिकारों का हनन भी है. उन्होंने आगे कहा की बांग्लादेश में हिन्दुओ के खिलाफ हो रहें अन्याय अत्याचार और हिंसा क्रूरता के खिलाफ कल 4 दिसंबर को शाम 5बजे राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जायेगा उन्होंने रायपुर के जागरूक नागरिकों से उक्त विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है

दुनिया की सबसे फेमस टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 12 बिलियन डॉलर हुई

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग की ब्रांड वैल्यू में पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दुनिया की सबसे फेमस टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 12 बिलियन डॉलर (1.01 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई है। आईपीएल की 2023 में 10.7 बिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू थी। ब्रांड वैल्यूएशन करने वाली कंपनी ब्रांड फाइनेंस की नई रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार आईपीएल की चार टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ब्रांड वैल्यू 100 मिलियन डॉलर के पार गई है। पिछले साल आईपीएल की ब्रांड वैल्यू ने पहली बार 10 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। वहीं 2009 में वैल्यू 2 बिलियर डॉलर के करीब थी। अन्य टीमों में राजस्थान रॉयल्स की ब्रांड वैल्यू 30% बढ़कर 81 मिलियन डॉलर हो गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की ब्रांड वैल्यू 24% बढ़कर 80 मिलियन डॉलर हो गई। नई फ्रेंचाइजी, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की ब्रांड वैल्यू क्रमशः 69 मिलियन डॉलर और 60 मिलियन डॉलर है। पंजाब किंग्स 49% की वृद्धि के साथ 68 मिलियन डॉलर के साथ टॉप- 10 में शामिल है।

कोई भी व्यक्ति या संस्था को बिना लाइसेंस के इलायची का व्यापार करने की अनुमति नहीं: मसाला बोर्ड

कोच्चि मसाला बोर्ड एक सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि कोई भी व्यक्ति या संस्था को बिना लाइसेंस के इलायची का व्यापार करने की अनुमति नहीं है। मसाला बोर्ड के अनुसार, इलायची (लाइसेंसिंग और विपणन) नियम, 1987 और मसाला बोर्ड अधिनियम, 1986 के तहत बोर्ड की ओर से जारी वैध लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही किसी भी व्यापारी को इलायची बेचने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यापारी या संस्था ने संबंधित नियमों का उल्लंघन किया, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। मसाला बोर्ड के मुताबिक, लाइसेंसिंग प्रणाली का उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ावा देना और इलायची व्यापार के भीतर निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करना है। बोर्ड अन्य राज्यों में मैन्युअल नीलामी के अलावा पुट्टडी, केरल और बोडिनायकनूर, तमिलनाडु में ई-नीलामी केंद्रों के माध्यम से इलायची की नीलामी आयोजित करता है। मसाला बोर्ड ने हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे मसाला बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिकृत नीलामकर्ताओं की सूची की पुष्टि करें। उन्होंने कहा कि यह नोटिस जनता के लिए एक चेतावनी है, क्योंकि अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का उल्लंघन किया गया होगा।  

राज्य शासन सभी ट्राइबल ब्लॉक में विद्यालयों में 3800 शिक्षकों की भर्ती समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की ओर अग्रसर

भोपाल राज्य सरकार प्रदेश के सभी जनजातीय विकासख़डों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के निर्माण के लिये ठोस प्रयास कर रही है। राज्य शासन केन्द्र सरकार के साथ मिलकर सभी ट्राइबल ब्लॉक में ईएमआरएस की स्थापना के साथ इन विद्यालयों में 3800 शिक्षकों की भर्ती समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में 89 ट्राइबल ब्लॉक हैं। इनमें से वर्तमान में 50 ट्राइबल ब्लॉक में ईएमआरएस संचालित हैं। 8 ट्राइबल ब्लॉक में ईएमआरएस के नये भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। शेष 31 ट्राइबल ब्लॉकस् में ईएमआरएस की स्वीकृति का प्रस्ताव राज्य शासन द्वारा केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय को भेजा जा चुका है। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने विभागीय अधिकारियों को केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के सतत् सम्पर्क में रहकर शेष 31 जनजातीय विकासखंडों में भी ईएमआरएस की स्थापना के लिये प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश में संचालित ईएमआरएस के लिये स्वीकृत कुल 3800 शिक्षकों के पदों के विरूद्ध अब तक 2008 शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर चयनितों की पदस्थापना की जा चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों में से 1790 पदों पर अभ्यर्थियों द्वारा अपनी उपस्थिति भी दे दी गई है। ईएमआरएस के कुशल संचालन के लिये यहां आउटसोर्स पर 39 स्टाफ नर्सेस एवं 4 काउंसलर्स भी रखे गये हैं।  

PM मोदी 13 दिसंबर को करेंगे महाकुंभ तैयारियों की समीक्षा, महाकुंभनगर और प्रयागराज आ रहे

प्रयागराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 2025 के महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करने और प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के लिए 13 दिसंबर को महाकुंभनगर और प्रयागराज का दौरा करेंगे. एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार को अधिकारियों के जरिए इस बात की जानकारी मिली है. प्रयागराज में संगम के तट पर जिस इलाके में महाकुंभ मेले की तैयारी है, उस जगह को यूपी सरकार ने महाकुंभनगर नाम दिया है और इसे एक नए जिले के रूप में अधिसूचित किया है. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भव्य आध्यात्मिक आयोजन के लिए सभी तैयारियां अच्छी तरह से चल रही हैं. शहर को सजाने की तैयारी एजेंसी के मुताबिक, एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए महाकुंभनगर और प्रयागराज को भव्यता से सजाया जाएगा. विभागों को अपने कार्यालयों और भवनों को सुंदर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सरकारी बिल्डिंग्स को लाइटिंग से जगमग करने की योजना बनाई गई है. प्रमुख चौराहों, सड़कों और पार्कों को भी सजाया जाएगा. डिवीजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले प्रोजेक्ट सहित सभी तैयारियां वक्त पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं. पंत ने कहा, “तैयारियां तेजी से चल रही हैं और तय समय सीमा के अंदर पूरी हो जाएंगी.” दौरे से पहले काम पूरा करने के निर्देश बयान के मुताबिक, इमारतों को रौशन किए जाने की भी योजना है. इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों और सड़कों को भी दुल्हन की तरह सजाया जाएगा. मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की ओर से सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, जिन परियोजनाओं का पीएम मोदी लोकार्पण करेंगे, उन्हें भी समय से पहले पूरा किए जाने के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के संबंध में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इन्हें निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात दिसंबर को प्रयागराज में स्वयं इन कार्यों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयागराज दौरे को लेकर सभी विभाग और अधिकारी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं. PWD और प्राधिकरण पूरी जोर-शोर से तैयारियों में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) द्वारा सभी महत्वपूर्ण सड़कों का नवीनीकरण तेजी से पूरा किया जा रहा है. सभी चौराहों और सड़क सौंदर्यीकरण का कार्य प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पीडब्लूडी द्वारा समय पर पूरा कर लिया जाएगा. मंडलायुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइटिंग और थीमैटिक लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है. विद्युत विभाग की ओर से सभी पावर केबल्स को बिछाने का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है. बयान के मुताबिक, 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा सुनिश्चित करेगा कि सभी निर्देशों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो. मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से तैयारियों की समीक्षा करेंगे, इसके साथ ही स्वच्छ और हरित महाकुंभ पर जोर देंगे. मंडलायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी विभाग और अधिकारी पूरी तरह तैयार हैं. PWD प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण का काम तेजी से पूरा कर रहा है, जबकि प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी प्रमुख चौराहों और सड़कों का वक्त पर सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet