LATEST NEWS

आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग को फुसलाकर दुष्कर्म

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को इस बात का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, जूटमिल थाना में पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 3 नवंबर को उसी के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक दीपक भारद्वाज 22 साल निवासी सराईभदर ने उसकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर सराईभदर गांधीनगर नाला के पास ले जाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर इस घटना का जिक्र किसी और से करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित हुए कपिल शर्मा

नई दिल्ली, कॉमेडियन कपिल शर्मा को एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स के ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। कपिल शर्मा ने इस दौरान अपने शो द ग्रेड इंडिया कपिल शो से लेकर डिप्रेशन तक जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स शो में कपिल शर्मा से सवाल-जवाब किए गए।जिसमें उन्होंने बड़ी बात कही है। कपिल शर्मा से पूछा गया कि आपने बहुत से डाउनफॉल देखे, लेकिन आप हर बार विनर बनकर खड़े हुए. लेकिन आज का बच्चा डिप्रेशन में चला जाता है, काउंसलर की जरूरत पड़ती है, इस पर कुछ कहना चाहेंगे ? इस सवाल पर कपिल शर्मा ने कहा, ‘मेरा लाइफ में मानना है कि काम करते जाइए, काम करते जाइए, बाकी चीजें उसका बाय प्रोडक्ट है आती जाती रहेंगी। हमने तो बड़े होकर डिप्रेशन या मेंटल हेल्थ के बारे में सुना होगा।बचपन में यदि दिल नहीं होता था स्कूल जाने का, तो पिताजी दो थप्पड़ मारकर स्कूल भेज देते थे।अमेरिका से यूक्रेन ने क्या कहा पता है, लेकिन हमारे पिताजी के साथ बाथरूम में क्या हो गया यही नहीं पता होता. इसलिए सोशल मीडिया पर कम समय बताएं, अपने आसपास के लोगों के साथ घुले मिलें. रोज सुबह उठें, हर दिन नया दिन है।ऊपर वाले को शुक्रगुजार हों। एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में कपिल शर्मा से गाने की फरमाइश की गई. जिसके बाद उन्होंने वह पंजाबी गाना भी गाया जो अपनी पत्नी के लिए गाते हैं।  

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम अगले साल जून-जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलेगी: निक हॉकली

एडिलेड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ निक हॉकली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम अगले साल जून-जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलेगी, जबकि पहले यह तय था कि केवल दो मैच होंगे। नई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज में सिर्फ दो टेस्ट खेलने थे। लेकिन हॉकली ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज कराने का फैसला किया है। इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। ऑस्ट्रेलिया 2015 के बाद पहली बार वेस्ट इंडीज में टेस्ट सीरीज खेलने जाएगा। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने डोमिनिका और जमैका में दोनों टेस्ट जीते थे। हॉकली ने कहा, “मुझे खुशी है कि अब तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से तारीखों और स्थानों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन यह निश्चित रूप से तीन मैचों की बड़ी सीरीज होगी, जैसी होनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार हमें कम से कम दो मैच खेलने थे। लेकिन खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए तीन मैच बेहतर है, क्योंकि दो मैचों की सीरीज में 1-1 की स्थिति से कोई संतुष्ट नहीं होता।” जब उनसे पूछा गया कि क्या इन तीन मैचों में से कोई एक पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट होगा, तो उन्होंने कहा, “यह अभी तय नहीं हुआ है। समय आने पर जानकारी दी जाएगी।” शुक्रवार को एडिलेड टेस्ट के दौरान अंतिम सत्र में दो बार लाइट्स बंद होने की घटना पर उन्होंने कहा, “यह स्विचिंग का मामला था। हमें भरोसा दिलाया गया है कि अब यह दोबारा नहीं होगा।” इसके अलावा, हॉकली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बारे में बात करते हुए कहा कि मौजूदा हालातों में हाइब्रिड मॉडल ही समझदारी भरा फैसला लगता है। बता दें कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना प्रस्तावित है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जा रही है। दोनों देशों के बीच किसी तरह का द्विपक्षीय क्रिकेट भी नहीं होता है। इस वजह से चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल और जगह के निर्धारण पर फैसला रुका रहा है।  

भोपाल सेफ हैंड्स: एक सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत,पीड़ितों को मिलेगी मदद..

भोपाल पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जन-आंदोलन में बदलने के लिए व्यवसायी एवं समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया “भोपाल सेफ हैंड्स” नाम से एक पेज बनाया, है। जिसका उद्देश्य भोपाल के नागरिकों को जागरूक करना और भूमाफियाओं के अत्याचार के खिलाफ, पीड़ितों की मदद के लिए कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना है।  “छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव  अगर हम सब जागरूक हो जाएं, तो न केवल भूमाफ़ियों का आतंक खत्म होगा, बल्कि भोपाल को एक सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में हम सभी योगदान दे सकते हैं।”  भोपाल सेफ हैंड्स: जनता की आवाज़ इस पेज पर पोस्ट्स तेजी से वायरल हो रही हैं हजारों लोगों ने समर्थन किया है  धीरे-धीरे यह पेज भोपाल के नागरिकों के लिए न्याय की मांग का एक मंच बनता जा रहा है। इस अभियान के तहत उन्होंने अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए लोगों को प्रेरित किया और यह बताया कि किस तरह एकजुटता से बड़ी से बड़ी ताकतों को हराया जा सकता है।  छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव “भोपाल सेफ हैंड्स” अब सिर्फ एक पेज नहीं रहा; यह एक आंदोलन बन गया है। अनिल अग्रवाल के इस प्रयास से यह साबित होता है कि यदि एक व्यक्ति अन्याय के खिलाफ खड़ा हो जाए, तो वह पूरे समाज को प्रेरित कर सकता है।  BHOPAL SAFE HANDS :  इन दिनों भूमाफियाओं की दबंगई बढ़ती जा रही है। इससे आमजन भी परेशान हैं। भूमाफियाओं के अत्याचार और अन्याय के खिलाफ भोपाल में एक नया सोशल मीडिया ग्रुप ‘भोपाल सेफ हैंड्स’ का गठन किया गया है। इस ग्रुप का उद्देश्य आम जनता को एकजुट करना और भूमाफिया के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। ताकि आम आदमी के अधिकारों का हनन रोका जा सकें। भोपाल सेफ हैंड्स ग्रुप के संस्थापक सदस्यों का कहना है कि, “शहर में बढ़ते भूमाफिया के अत्याचारों ने आम नागरिकों का जीवन कठिन बना दिया है। कई लोगों की जमीनें हड़प ली गई हैं, और लोग अपने ही हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस ग्रुप का लक्ष्य पीड़ितों को एक मंच देना है, जहां वे अपनी समस्याएं साझा कर सकें और सामूहिक प्रयासों से न्याय की लड़ाई लड़ सकें।  सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए पीड़ितों को मिलेगी मदद (Bhopal Safe Hands) इस सोशल मीडिया ग्रुप में पीड़ितों की मदद के लिए कानूनी सलाह और सहायता प्रदान किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भूमाफिया के अत्याचारों को उजागर किया जाएगा। प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।  पीड़ित नागरिकों को मिली नई दिशा ग्रुप के सदस्य सक्रिय रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं और प्रभावित लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। ग्रुप एक सदस्य ने कहा, “यह सिर्फ एक शुरुआत है। हमें उम्मीद है कि यह अभियान आम आदमी की शक्ति को उजागर करेगा और भूमाफिया के डर से मुक्त समाज की नींव रखेगा।” राजधानी के नागरिकों में इस ग्रुप को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। कई लोग इससे जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं और इसे एक नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।

एक के मौत और खुद भी खाया जहर, छत्तीसगढ़-कोरबा में पत्नी-दो बच्चों पर चाकू-पत्थर से हमला

कोरबा. कोरबा में दिल दहला देनी वाली आई घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या का प्रयास किया। इस घटना में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पति ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बस्तियों के भीड़ एकत्रित हो गई। जहां आसपास लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। दर्री थाना अंतर्गत मोहन टाकीज के पास मनोज साहू का परिवार निवास करता है। शनिवार की रात मनोज साहू उसकी पत्नी सतरूपा, 7 साल की परिधि और 12 साल की काव्या साहू शुक्रवार की रात एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। शनिवार की तड़के सुबह लगभग चार बजे मनोज साहू सो रहे पत्नी और बच्चों पर चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान कमरे के अंदर चिख पुकार मच गई और सभी घायल अवस्था में इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे इस दौरान मनोज साहू ने खुद जहर का सेवन कर लिया। जहां तीनों की हालत बिगड़ने लगी जिन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कमरे को सील कराया। स्थानीय लोगों की माने तो मनोज साहू कर्ज से परेशान था और शेयर मार्केट में लाखों रुपये गवां चुका है। इन सब बातों से लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था और हमेशा परेशान रहा करता था।

ईसीबी को इंग्लैंड के 50 क्रिकेटर ने दी धमकी, अगर बोर्ड ने नई एनओसी नीति नहीं बदली तो ‘द हंड्रेड’ का बॉयकॉट करेंगे

इंग्लैंड इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नीति में बदलाव के विरोध में ‘इंग्लैंड के 50 प्रमुख खिलाड़ियों’ का एक समूह अगले साल की द हंड्रेड प्रतियोगिता का बहिष्कार कर सकता है। खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में भाग लेने की बोर्ड से एनओसी की आवश्यकता होती है। रिपोर्ट के अनुसार ईसीबी ने पिछले सप्ताह उन टूर्नामेंटों के लिए एनओसी जारी नहीं करने का मन बनाया है जिनकी तारीखें उनके घरेलू सत्र साथ टकरा रही हैं। इसमें हालांकि उन खिलाड़ियों को छूट मिलेगी जिसके पास अपनी काउंटी टीमों से सिर्फ सीमित ओवरों के क्रिकेट का करार है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘एनओसी के लिए जरूरी विदेशी लीगों की इस सूची में हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को शामिल नहीं किया गया है जबकि इसमें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का नाम है।’’ ऐसा माना जाता है कि खिलाड़ियों को विटैलिटी ब्लास्ट या द हंड्रेड की तारीखों से मेल खाने वाली किसी भी प्रतियोगिता के लिए एनओसी जारी नहीं की जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘अगले साल, घरेलू सत्र से टकराने वाली लीगों में मेजर लीग क्रिकेट (अमेरिका), कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग और लंका प्रीमियर लीग के साथ-साथ कैरेबियन प्रीमियर लीग भी शामिल है। इस सूची के और बढ़ने की संभावना है।’’ इस मामले पर ईसीबी के रुख ने खिलाड़ियों को इस सप्ताह प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (पीसीए) के साथ कई दौर की चर्चा करने के लिए मजबूर कर दिया है। खिलाड़ियों ने सोमवार को निकाय के सदस्यों से मुलाकात की और उसके बाद बुधवार को उनके प्रतिनिधियों की अधिकारियों के साथ बैठक हुई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘इंग्लैंड के 50 प्रमुख क्रिकेटरों का एक समूह’ द हंड्रेड के बहिष्कार पर विचार कर रहा है। यह हालांकि पता नहीं चला है कि इस समूह में न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम का कोई खिलाड़ी है या नहीं।

रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर का दमदार शतक कंप्लीट कर लिया, राहुल द्रविड़ को पछाड़कर धांसू रिकॉर्ड रचा

वेलिंग्टन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का बल्ला जब भी चलता है तो कोई-ना-कोई रिकॉर्ड जरूर बनता या टूटता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप रहे रूट ने शनिवार को दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक ठोका। वह वेलिंग्टन में दूसरे दिन स्टंप्स के समय 106 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 चौके शामिल हैं। 33 वर्षीय रूट का यह 65वां टेस्ट अर्धशतक था। वहीं, रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर का दमदार शतक कंप्लीट कर लिया है। उन्होंने करियर में 35 टेस्ट सेंचुरी जमाई हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पछाड़कर धांसू रिकॉर्ड रचा है। दरअसल, रूट टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं, जिन्होंने टेस्ट में 99 मर्तबा 50 प्लस स्कोर बनाया। द्रविड़ ने 63 अर्धशतक और 36 शतक लगाए थे। द्रविड़ ने सबसे लंबे फॉर्मेंट 164 मैच खेले जबकि रूट अभी 151वां टेस्ट खेल रहे हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 119 पचास प्लस स्कोर के साथ लिस्ट में टॉप पर टॉप पर हैं।सचिन ने 200 टेस्ट में 51 शतक और 68 फिफ्टी मारीं। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस (113) दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 45 सेंचुरी और 58 फिफ्टी ठोकीं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी अपने टेस्ट करियर में 113 पचास प्लस स्कोर किए। उन्होंने 41 शतक और 62 अर्धशतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर 119 – सचिन तेंदुलकर (भारत) 103 – जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) 103 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 99 – राहुल द्रविड़ (भारत) रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ियों लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनसे आगे वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चन्द्रपॉल हैं, जिन्होंने 66 टेस्ट अर्धशतक बनाए। इस फेहरिस्त में भी सचिन शीर्ष पर मौजूद हैं। गौरतलब है कि स्टंप्स के समय इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 378/5 था। कप्तान बेन स्टोक्स 35 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड टीम 533 की कुल बढ़त हासिल कर चुकी है। इंग्लैंड के 280 के जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड की पहली पारी 125 रन पर सिमटी थी। टेस्ट में सबसे अधिक फिफ्टी 68 – सचिन तेंदुलकर

जसप्रीत बुमराह ने स्मिथ को घर में जो ‘जख्म’ दिया है वो कभी नहीं भरेगा, ये रिकॉर्ड भारतीय फैंस को करेगा गदगद

एडिलेड भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने टिकना दिग्गज बल्लेबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। वह दुनियाभर में अपनी धाक जमा चुके हैं। बुमराह ने फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौर पर अपनी खतरनाक गेंदों से कंगारू प्लेयर्स की नींद उड़ा रखी है। उन्होंने पर्थ में धमाल मचाने के बाद एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम किया है। बुमराह ने डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन ‘फैब फोर’ में शामिल स्टीव स्मिथ को सस्ते में निपटाया। स्मिथ 11 गेंदों में महज 2 रन ही बना सके। बुमराह ने घर में स्मिथ को जो ‘जख्म’ दिया है, वो कभी नहीं भरने वाला। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 41वें ओवर की पहली गेंद लेग स्टंप पर गुड लेंथ पर डाली। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ ने बल्ला चलाया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। गेंद बल्ले का महीन लेकर विकेट के पीछे चली गई और कीपर ऋषभ पंत ने डाइव लगाकर कैच लपक लिया। इसी के साथ बुमराह ने 35 वर्षीय स्मिथ के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड बनाया, जो भारतीय फैंस को गदगद कर देगा। वह स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में तीन बार आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने पर्थ टेस्ट में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था।   बुमराह ने पर्थ, एडिलेड के अलावा स्मिथ का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंट (एमसीजी) में शिकार किया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के बल्ले से 2020 में एमसीजी में महज 8 रन निकले थे। भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्मिथ को 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे दो बार अपना शिकार बनाया। एडिलेड टेस्ट की बात करें तो बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा (13) और नाथन मैकस्वीनी (39) को भी अपने जाल में फंसाया। भारत के 180 के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 208 रन जुटाए। मार्नस लाबुशेन ने 64 रन बनाए, जिन्हें नीतीश रेड्डी ने आउट किया।

दोस्त ने युवक के सिर पर पत्थर मारकर की हत्या, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नहर किनारे शराब पार्टी में विवाद

दुर्ग. दुर्ग में चाकूबाजी और हत्या के मामले थमाने का नाम नहीं ले रहे हैं। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक बार फिर एक युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है पुलिस कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात नहर के किनारे शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान मृतक लोकेश्वर बंजारे के साथ उनके दोस्तों का किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट करते हुए पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर,सीएसपी हरीश पाटिल समेत खुर्सीपार थाने की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल मृतक के कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कोतवाली पुलिस द्वारा पांच वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा माननीय न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे अपराधियों जिनके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये गये है उनकी गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है जिसके अनुपालन में शुक्रवार की रात्रि गश्त के दौरान टी.आई. कोतवाली अर्विन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक महिपाल नामदेव, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले के द्वारा पांच वर्षों से धोखाधड़ी एवं आपराधिक न्यासभंग के मामले में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी सौरभ सिहं चौहान पिता प्रमोद सिहं चौहान उम्र 23 साल निवासी ग्राम बरबसपुर अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। उल्लेखनीय है कि फरार चल रहे आरोपी सौरभ सिहं चौहान के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 50/19 धारा 406,408 भा.द.वि. का आपराधिक प्रकरण दर्ज है एवं माननीय न्यायालय में विचाराधीन है जो माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 1129/19 में आरोपी सौरभ सिहं चौहान के विरूद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार, राजस्थान-निवेश समिट में पहली बार शामिल होंगे पीएम

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राइजिंग राजस्थान निवेश समिट का उद्घाटन करने 9 दिसंबर को जयपुर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के जयपुर दौरे और समिट की सुरक्षा को लेकर जेईसीसी परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अंदर की पूरी व्यवस्था एसपीजी के हाथ में रहेगी वहीं बाहरी सुरक्षा के लिए 11 आईपीएस अधिकारियों समेत करीब 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 9 दिसंबर से तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा। देश- विदेश से कई मेहमान और उद्योगपति भी समिट में शामिल होने वाले हैं। समिट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के आलाधिकारियों ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया है। समिट की सुरक्षा के लिए 11 आईपीएस, 36 एडिशनल एसपी, 67 डिप्टी एसपी, 182 इंस्पेक्टर, 320 एसआई-एएसआई, 2750 पुलिस जवान और 4 कंपनी आरएसी की तैनाती की गई है। वहीं यातायात व्यवस्था के लिए 2 आईपीएस समेत करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। आयोजन को लेकर शहर के प्रमुख इलाकों में सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। साथ ही होटल-गेस्ट हाउस ,रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी सघन जांच की जा रही है। हाईराइज भवनों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। राजधानी में आयोजित हो रहे राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आसूचना तंत्र को सक्रिय कर आयोजन को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिस जेईसीसी सेंटर पर कार्यक्रम का उद्घाटन होना है, उसे एसपीजी टेकओवर कर चुकी है। सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से एक घंटा पहले उद्घाटन स्थल पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। कई केंद्रीय मंत्री भी आ सकते हैं निवेश समिट में हिस्सा लेने के लिए कई केंद्रीय मंत्री भी जयपुर पहुंच सकते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं। अब तक हुए 20 लाख करोड़ के एमओयू निवेश समिट के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के एमओयू होने का दावा किया है। यह समिट 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित किया जा रहा है। समिट की तैयारियों के लिए जयपुर की सड़कों की सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है। फ्लाईओवर से लेकर डिवाइडर तक रंग-रोगन किए जा रहे हैं। डिवाइडर तक रंग-रोगन किए जा रहे हैं।

कोतवाली पुलिस द्वारा आदिवासी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर थाना कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत निवासी 38 वर्षीय महिला के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गुरूवार की रात करीब 08.00 बजे जब वह अपने घर के सामने बनी शौचालय में थी तभी नान पटेल निवासी ग्राम दुलहरा के द्वारा गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की गई जो महिला के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी मौके पर से भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर धाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 512/24 धारा 74 बी.एन.एस. 3(1) (w) (i) 3(2) (va) अनुसूचित सूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पंजीबद्ध किया जाकर टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव, आरक्षक कपिल सोलंकी, पूर्णानन्द मिश्रा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी नान पटेल पिता निर्बल पटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम दुलहरा को गिरफ्तार किया गया है।

टॉस के लिए नहीं आया कप्तान, फाइनल मैच में अंपायर हुए परेशान

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के क्रिकेटर जॉन कैम्पबेल को अनुशासनहीनता की कभी ना भूलने वाली सजा मिली है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने कैम्पबेल पर चार मैचों का बैन लगा दिया है। वह घरेलू वनडे टूर्नामेंट सुपर50 के फाइनल मैच में टॉस के लिए समय नहीं पर नहीं आए थे। कप्तान की इस हरकत से अंपायर काफी परेशान हुए थे। कैम्पबेल ने टूर्नामेंट में जमैका स्कॉर्पियन्स की कमान संभाली। उन्होंने अब अपनी गलती पर अफसोस जाहिर किया है। 28 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं कैम्पबेल 31 वर्षीय कैम्पबेल वेस्टइंडीज के लिए 20 टेस्ट, 6 वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। बोर्ड ने बताया कि जमैका स्कॉर्पियन्स के कप्तान जॉन कैंपबेल को 23 नवंबर 2024 को बारबाडोस प्राइड के खिलाफ सुपर50 फाइनल के दौरान उनके आचरण से संबंधित लेवल 3 चार्ज के बाद चार मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह फैसला अंपायरों के निर्देशानुसार टॉस के लिए नहीं आने से संबंधित है। मैच रेफरी को लिखे पत्र में कैम्पबेल ने व्यवधान के लिए माफी मांगी। बारिश के कारण ओवरो में हुई थी कटौती सुपर50 फाइनल अजीबोगरीब परिस्थितियों में रद्द करना पड़ा था, जो बारिश से प्रभावित रहा। बारिश के कारण अंपायरों ने 20-20 ओवर का मैच के कराने का निर्णय किया था। अंपायर ने खेलने के लिए परिस्थितियों को अनुकूल माना लेकिन दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए नहीं आए। ऐसे में 2024-25 संस्करण के लिए कोई विजेता या उपविजेता नहीं बना। बारबाडोस प्राइड के कप्तान रेमन रीफर की किस्मत का फैसला होना बाकी है। ‘फाइनल में बाधा पहुंचाने के लिए खेद है’ कैम्पबेल ने कहा, “मैं फाइनल के दौरान हुई किसी भी बाधा के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करता हूं और स्वीकार करता हूं कि मेरे एक्शन को मैच अधिकारियों के निर्णय के प्रति विरोध के रूप में देखा जा सकता है। मेरा कभी भी यह इरादा नहीं था कि मैं उनके अधिकार को कमतर आंकूं या खेल को बदनाम करूं। मैं खेल की अखंडता को बनाए रखने और अधिकारियों के नियमों और निर्णयों का पालन करने की आवश्यकता के महत्व को पूरी तरह से स्वीकार करता हूं।”

सीएम ने किया 6वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ, नर्मदापुरम में निवेश और नवाचार का संगम

नर्मदापुरम  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राज्य को औद्योगिक विकास और रोजगार के केंद्र में परिवर्तित करने के उद्देश्य से आयोजित हो रही छठवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। नर्मदापुरम में 6वीं कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें 3 हजार एमएसएमई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक और कनाडा, वियतनाम, नीदरलैंड, मेक्सिको और मलेशिया जैसे पांच देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। संभागीय आईटीआई में हो रहे कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें 3 हजार एमएसएमई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक, और कनाडा, मेक्सिको, नीदरलैंड, वियतनाम और मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी पहुंचे हैं। ‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ थीम के तहत कॉन्क्लेव में कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और पकड़ा उद्योग जैसे क्षेत्रों पर फोकस है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे। कॉन्क्लेव में 3 सेक्टोरल सत्र होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इसमें 10 से अधिक प्रमुख निवेशक अपनी प्लानिंग शेयर करेंगे। राउंड टेबल सत्र नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र (रिन्यूएबल एनर्जी पार्क) पर केंद्रित होगा। इसे लेकर करीब 45 आवेदन आए हैं। इसमें ‘निर्यात कैसे शुरू करें’ और ‘पर्यटन में निवेश संभावनाएं’ जैसे विषयों पर बात होगी। ​​कॉन्क्लेव में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन और उद्घाटन भी होगा। निवेशकों को भूमि आवंटन-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।  निवेशकों को भूमि आवंटन-पत्र किए वितरित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में इकाइयों के भूमिपूजन एवं भूमि आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं मुख्यमंत्री ने मोहासा-बाबई में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के भूमिपूजन के अवसर पर निवेशकों को भूमि आवंटन के आशय पत्र प्रदान कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। नर्मदापुरम में सीएम का स्वागत सीएम डॉ. मोहन यादव 6वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने नर्मदापुरम पहुंच गए हैं। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने सीएम का स्वागत किया। 3 सत्र होंगे आयोजित पहला सत्र – बांस और सागौन के लकडी के व्‍यवसाय में अवसर पर आधारित है। दूसरा सत्र – एमएसएमई पर केंद्रित होगा पर निर्यात कैसे शुरू करें पर सत्र आयोजित किया है। तीसरा सत्र – पर्यटन क्षेत्र में अवसर पर आधारित है। निवेशकों से करेंगे वन-टू-वन मीटिंग इस दौरान विभिन्न सेक्टोरल सत्रों में राज्य की औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और एमएसएमई के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग होगी, जिसमें 10 से अधिक प्रमुख निवेशक अपनी योजनाएं प्रस्तुत करेंगे। राउंड टेबल सत्र नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र पर केंद्रित होगा। निर्यात कैसे शुरू करें’और‘पर्यटन में निवेश संभावनाएँ’जैसे विषयों पर सेक्टोरल-सत्र भी होंगे। कार्यक्रम की थीम ‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ कार्यक्रम की थीम‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ रखा गया है। नर्मदापुरम, जो अपनी धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है, अब एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है।‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ थीम के अंतर्गत इस कार्यक्रम में कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और वस्त्र जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। साठ स्टाल लगाए गए प्रदर्शनी में कुल 60 स्‍टाल विभिन्‍न उत्‍पादनों के प्रदर्शित की जा रही है। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं। जो ओडीओपी एक जिला एक उत्पाद, स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायों को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, व्यापार संघों और सरकारी विभागों के 16 से अधिक प्रदर्शनी स्टाल वाला एक व्यापार संवर्धन केंद्र विभिन्न संस्थानों के बीच संवाद को बढ़ावा देगा और व्यापार के अवसरों को प्रोत्साहित कर रहा है। स्थानीय उत्पादों की लगी प्रदर्शन कॉन्क्लेव में स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें 75 से अधिक स्टॉल लग रहे हैं जिनमें एमएसएमई, पर्यटन, हस्तशिल्प विकास निगम, और बैंकिंग संस्थानों के साथ-साथ ओडीओपी उत्पादों के प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ये स्टॉल न केवल जानकारी प्रदान करेंगे बल्कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे। ‘उद्योग वर्ष 2025’अंतर्गत आयोजित इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र को औद्योगिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।  

बीएसएफ की स्थापना दिवस परेड में आज होंगे शामिल, राजस्थान-जोधपुर पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह

जोधपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे। शाह शनिवार रात 9.30 बजे विशेष विमान से जोधपुर पहुंचेंगे और रात को बीएसएफ गेस्ट हाउस में रुकेंगे। इसके बाद रविवार को वे एसटीसी बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर में स्थापना दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। हालांकि बीएसएफ का स्थापना दिवस कार्यक्रम 1 दिसंबर को होता है। बीएसएफ का स्थापना दिवस के दौरान डीजीपी कांफ्रेंस और महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के चयन के कार्यक्रम के चलते यह कार्यक्रम 8 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें शाह के पूरे प्रोग्राम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।रविवार को होने वाली मुख्य परेड में स्वदेशी हेलिकॉप्टर ध्रुव व एमआई 17 शामिल होंगे, जो राष्ट्रीय ध्वज और सुरक्षा बलों के ध्वज के साथ परेड ग्राउंड के ऊपर से सलामी देते हुए गरजेंगे। रिहर्सल के दौरान स्टेडियम में एक श्वान आंखों पर पट्टी बांधकर पुल को पार करता नजर आया। शाह रविवार को जोधपुर के बीएसएफ कैंपस में परेड में शिरकत करने के बाद सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और सरदार वल्लभ भाई पटेल की 11 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet