LATEST NEWS

लगाए गए 9 टांके, राजस्थान-पाली में झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक का ब्लेड से काटा गला

पाली. पाली में एक युवक को आपस में झगड़ रहे दो युवकों के बीच झगड़ा रुकवाना इतना भारी पड़ा कि इसकी जान पर बन आई। घायल स्थिति में इसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, जहां उसके गले में लगे कट को ठीक करने के लिए डॉक्टर्स ने 9 टांकें लगाए। युवक का हॉस्पिटल में उपचार जारी है। बता दें कि शहर की जनता कॉलोनी निवासी हरीश पुत्र धीरेंद्र सोलंकी एम्बुलेंस चलाता है। शुक्रवार देर रात श्रीराम हॉस्पिटल के निकट दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। उन्हें झगड़ते देख हरीश समझाइश कर बीच बचाव करने लगा। इस दौरान आपस में झगड़ रहे दोनों युवकों में से एक युवक को गुस्सा आ गया और उसने हरीश के गले पर ब्लेड से अचानक हमला कर दिया, जिससे उसके गले में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। उपचार जारी इस घटना के बाद ब्लेड से घायल हुए युवक को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां उसके कटे गले को ठीक करने के लिए 9 टांके लगाए गए। गनीमत रही कि घाव ज्यादा गहरा नहीं था, जिससे युवक की श्वास नली कटने से बच गई।

मोबाइल फोन्स में हैं इंटरेस्ट तो अपनाएं ये करियर कोर्सेस

मोबाइल फोन जरूरत के साथ ही दिन पर दिन हर पीढ़ी की पसंद बनता ही जा रहा हैं।हर किसी के पास आपको बेहतर से बेहतर मोबाइल फोन देखने को मिलते हैं। यह सब संभव हुआ हैं मोबाइल-वैल्यू एडेड सर्विस वैस की हाई स्पीड के डेवेलपमेंट से। जिसके कालिंग के अलावा भी गेमिंग, एम-कॉमर्स, इंटरनेट सफिंग, चेटिंग, वीडियो उपयोग, एसएमएस, एमएमएस आदि भी अच्छे से उपयोग किये जा सकते हैं। इसका विकास एम-वी, एटी प्रोफेशनल ही करते हैं। मिली रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में कम से कम 1-1.5 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत इस क्षेत्र में पड़ेगी। जिससे नौकरी के अवसरो में भी इजाफा होगा। ऐसे उम्मीदवार जो मोबाइल फोन से जुड़ा करियर कोर्स करना चाहते हैं वे इन कोर्सेज को भी चुन सकते हैं… कंटेंट डेवलपर:- कंटेंट डेवलपर का काम होता हैं क्रिएटिविटी का. कंटेंट डेवलपर को अपनी इमेजिनेशन के अनुसार सॉफ्टवेयर का निर्माण करना होता हैं जिससे की कंपनी के कॉपीराइट अधिकार सुरक्षित रहे.कार्य के अनुभव से आप कंटेंट एग्जिक्यूटिव, कंटेंट मैनेजर तथा जीएम तक के पदों तक जा सकते हैं। टेक्नोलोजी प्लेटफॉर्म डेवलपर:- टेक्नोलोजी प्लेटफॉर्म डेवलपर का काम होता हैं टेलीकॉम कंपनियों और मोबाइल वैल्यू एडेड सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच सम्बन्ध स्थापित करना और उसे मैनेज करना. इसके अलावा सॉफ्टवेयर का इंस्टॉलेशन और नेटवकिंग के उपयोग से रिलेटेड काम भी टेक्नोलोजी प्लेटफॉर्म डेवलपर को करने होते हैं। सॉफ्टवेयर डेवलपर:- सॉफ्टवेयर डेवलपर का काम होता हैं नई टेक्नोलॉजी को विकसित करना. किसी भी कंपनी में इनकी नियुक्ति सॉफ्टवेयर डेवलपर, मोबाइल गेम्स एप्लिकेशन टेस्टर्स/डेवलपर आईफोन, एंड्रॉयड एप्लिकेशन प्रोग्रामर के रूप में की जाती हैं। ट्रेनिंगः- आप मोबाइल सेवाओं जैसे जीएसएम, सीडीएमए, डब्ल्यूसीबीएमए आदि की जानकारी के साथ नेटवर्क के विभिन्न तत्वों वॉयस, डेटा और ब्रॉडबेंड की जानकरी के लिए आप ट्रेनिंग ले सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल वैल्यू एडेड सर्विस की डिजाइनिंग करने की ट्रेनिंग, ओरेकल, माइक्रोसॉफ्ट तथा यूनिक्स एडमिंस्ट्रेशन का एक्सपीरियंस और सी, सी प्लस प्सल और जावा का बेसिक नॉलेज, गेमिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी और एनिमेशन और ग्राफिक्स में ट्रेंड हो सकते हैं।  

बादाम के मजेदार फायदे, आप भी खाएं और रहें तंदुरुस्त

कौन ऐसा है जो यह न जानता हो कि बादाम खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. बादाम के फायदे जान कर अगर आपको बादाम पसंद नहीं है तो भी आप इसे खाने लगेंगे. बादाम डायबिटीज, पाचन जैसी समस्याओं से लड़ने में तो मदद करता ही है साथ ही वजन कम करने के लिए भोजन में भी शामिल किया जा सकता है. जी हां, बादाम को अगर आप सही तरह से आहार में शामिल करें तो यह आपको वेट लॉस डाइट में भी शामिल किया जा सकता है. इतना ही नहीं कई स्टडी यह भी साबित कर चुकी हैं कि बादाम कैंसर से लड़ने या रोकथाम में भी मदद कर सकता है. बादाम को मेवों का राजा कहा जाता है, तो इसकी वजह है बादाम के पोषक तत्व. तो चलिए आज जानते हैं बादाम के 5 फायदों के बारे में… 1.विटामिन ई- ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से सेल्स की सुरक्षा करता है। 2.फाइबर- बादाम में नेचुरल फाइबर होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। 3.राइबोफ्लेविन- राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2) थकान को कम करने में मदद करता है। 4.फॉस्फोरस- यह सेल मेम्बरेंस को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। 5.मैग्नीशियम- यह इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखता है और मसल फंक्शन्स को सामान्य रखता है। 6.प्रोटीन- यह हड्डियों के स्वास्थ्य और मसल मास को बढ़ाने में योगदान देता है। 7.कैल्शियम- यह हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के फंक्शन को नॉर्मल रखने में मदद करता है। 8.एनर्जी- बादाम ऊर्जा का अच्छा स्रोत होते हैं। 9.फोलेट- यह नॉर्मल साइकोलॉजिकल फंक्शन में योगदान देता है। 10.आयरन- यह लाल रक्त कोशिकाओं और हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद करता है। 11.नियासिन- यह नर्वस सिस्टम को बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद करता है। 12.थियामिन- हृदय को सही तरीके से काम करने के लिए थियामिन की आवश्यकता होती है। 13.जिंक- यह प्रोटीन सिंथेसिस और स्किन को नॉर्मल रखने में मदद करता है। 14.पोटेशियम- यह ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करता है। प्रतिदिन अगर आप 45 ग्राम बादाम का सेवन करते है तो यह कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम और डिस्लिपिडेमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करता हैं। वही हर रोज मुट्ठी भर बादाम खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होते हैं जो आपको भोजन करने के बाद लगने वाली छोटी-छोटी भूख से बचाते हैं। बादाम में कार्बोहाइड्रेट्स कम होते हैं और इनमें फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह परफेक्ट स्नैक है। बादाम का सेवन करने से दिमाग को बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद मिल सकती है। रिसर्च बताती हैं बादाम का सेवन ब्रेन में एसिटाइलकोलाइन के स्तर को बढ़ाता है और मेमोरी को बेहतर करने में मदद करता है।  

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, इंग्लैंड ने छुआ 5,00,000 रन का आंकड़ा

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आपने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखे होंगे, मगर आज हम आपको जिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। जी हां, इंग्लैंड को यह आंकड़ा छूने में कुल 1082 मैच और 717 प्लेयर्स की मदद लगी। इंग्लिश टीम ने 1877 में अपना पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीम भी है। वहीं एक्सट्रा रन को मिला दिया जाए तो इंग्लिश टीम 5 लाख 32 हजार रन के करीब है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी टीम की बात करें तो, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 4,28,816 रनों के साथ मौजूद हैं। वहीं टीम इंडिया तीसरे पायदान पर है। हालांकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत के रनों में काफी बड़ा अंतर है। भारत ने अभी तक खेले 586 टेस्ट मैचों में 316 खिलाड़ियों की मदद के साथ 2,78,751 रन बनाए हैं, वहीं अगर एक्सट्रा रनों को जोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया के नाम 2,95,833 रन हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें टीम               खिलाड़ियों द्वारा रन    एक्स्ट्रा मिलाकर रन इंग्लैंड       500109                    531863 ऑस्ट्रेलिय   428816                    452035 इंडिया       278751                    295833 वेस्टइंडीज   270429                    286276 अफ्रीका       218108                    230451 पाकिस्तान  215535                    227636 न्यूजीलैंड      208994                    222947 श्रीलंका      155171                   163868 बांग्लादेश      64850                           68635 जिम्बाब्वे      50867                           54308 आयरलैंड      3769                           4001 अफगानिस्तान 3477                   3631 बता दें, इस समय वेलिंगटन में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तो एडिलेड में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट जारी है। दोनों टेस्ट में बनने वाले रन इसमें जुड़ेंगे। बात इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट की करें तो, इंग्लिश टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 280 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में कीवी टीम 125 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं। जो रूट अपने 36वें शतक की ओर बढ़ रहे हैं, अभी मैच में तीन दिन का खेल बाकी है। वहीं इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट की बात करें तो भारत पहले बैटिंग करते हुए 180 रनों पर ढेर हो गया। मेजबान टीम ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है।

तुरंत सीरिया छोड़ दें, भारतीय नागरिकों को अर्जेंट एडवाइजरी की जारी

नई दिल्ली सीरिया में विद्रोहियों के कत्लेआम और उथल-पुथल को देखते हुए शुक्रवार देर रात भारत ने अपने नागरिकों के लिए अर्जेंट एडवाइजरी जारी कर दी है। भारत की तरफ से जारी सला में कहा गया है कि लोगों को सीरिया जाने से बचना चाहिए। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने सीरिया में रहने वाले भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे तुरंत सीरिया छोड़कर निकलने की कोशिश करें। इसके अलावा जो लोग सीरिया नहीं छोड़ पा रहे हैं वे भारतीय दूतावा के संपर्क में रहें। विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर है- +963993385973. इसपर वॉट्सऐप मेसेज भी भेजा जा सकता है। इसके अलावा hoc.damascus@mea.gov.in पर ईमेल के जरिए भी दूतावास से संपर्क किया जा सकता है। सीरिया में इस्लामवादियों के नेतृत्व में विद्रोहियों का नियंत्रण बढ़ने के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा था कि वह वहां की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। विद्रोहियों ने देश के सबसे बड़े शहर अलेप्पो के अधिकतर भूभाग पर कब्जा करने के बाद गुरुवार को मध्य सीरिया के शहर होम्स को भी काफी हद तक अपने कब्जे में कर लिया है। मंत्रालय ने कहा, “जो लोग जा सकते हैं, उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से सीरिया छोड़ने की सलाह दी जाती है और अन्य लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें तथा अपनी गतिविधियों को न्यूनतम तक सीमित रखें।” गौरतलब है कि इस्लामी आतंकवादी समूह हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) ने हमा के प्रमुख शहर पर कब्जा कर लिया है और वे होम्स शहर की ओर बढ़ रहे हैं। हजारों लोगों को होम्स छोड़कर जाना पड़ा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने उत्तर सीरिया में हाल में लड़ाई तेज होने पर ध्यान दिया है। हम स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। सीरिया में लगभग 90 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 14 संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों के लिए काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हमारा मिशन हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए है।”

अनन्या पांडे यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

नई दिल्ली  अभिनेत्री अनन्या पांडे को  इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024 में यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। इस दौरान अनन्या ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की।अनन्या पांडे से पूछा गया कि एक के बाद एक सक्सेस देख उन्हें कैसा लगा तो उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. मैंने इस तरह की फिल्में की जिससे लोग कनेक्ट कर पाएं।मैंने भी खुद को दर्शकों से जुड़ा हुआ महसूस किया।काफी लोगों ने कहा कि उन्हें मेरा काम अच्छा लगा। वहीं अनन्या ने अपनी फेवरेट फिल्म और रोल के बारे में भी बताया।अनन्या ने कहा कि उन्हें करीना कपूर की जब वी मेट बहुत पसंद है और गीत कैरक्टर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। अनन्या ने कहा कि सीक्वल में काम करने का मौका मिला तो वे इस फिल्म के सीक्वल में जरूर काम करना चाहेंगी। अनन्या ने बताया कि उन्हें आशा पारेख को देख कर कैसा महसूस होता है।अनन्या ने कहा, “मैं आशा जी की बहुत बड़ी फैन हूं. आज उन्हें मिल पाई, ये मेरे लिए फैन गर्ल मोमेंट है। मेरी नानी आशा जी की बहुत बड़ी फैन थीं. मेरी मम्मी को भी आशा मैम बहुत पसंद थीं। आशा पारेख ने बताया कि आज के युवा एक्टर्स को स्टारडम कैसे हैंडल करना चाहिए।आशा पारेख ने कहा कि सिंसेरिटी और हार्ड वर्क आपको दूर तक लेकर जाता है, जबकि अनन्या ने यूथ को एडवाइस दिया कि हमेशा काइंडनेस चूज करें।

10 मिनट रुका रहा सीएम का काफिला, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में रास्ते में कार खड़ी कर भागा चालक

कबीरधाम. सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। वे बोड़ला ब्लॉक के ग्राम कुसुमघटा में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा की बेटी की शादी में शामिल हुए। इसके बाद वे वापस हो रहे थे, तभी सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। सीएम का काफिला 10 मिनट तक रूका रहा, क्योंकि गांव के अंदर रास्ते में कार को खड़ी कर ड्राइवर गायब हो गया था। कार के ड्राइवर को तलाश करने में समय लगता देख सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान गाड़ी के इर्द-गिर्द जमा हो गए। दूसरे रास्ते से सीएम विष्णुदेव साय कवर्धा पहुंचे। काफिले में सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा रायपुर से हेलीकॉप्टर से कवर्धा के न्यू पुलिस लाइन पहुंचे थे। इसके बाद 18 किमी तक का आगे का सफर रोड से तय कर ग्राम कुसुमघटा पहुंचे थे। वापस भी इसी रूट से आए हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी माह में सीएम विष्णुदेव साय ग्राम कुसुमघटा पहुंचे थे, तब भी उनका हेलीकॉप्टर कवर्धा के न्यू पुलिस लाइन में अचानक उतर गया था। सुखमय दाम्पत्य जीवन का दिया आशीर्वाद सीएम विष्णु देव साय ने वर्मा परिवार की बेटी नव दाम्पत्य राजेश्वरी वर्मा-अमन चंद्राकर को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। सीएम श्री साय ने वर्मा परिवार के मुखिया चंद्रशेखर वर्मा समेत परिवार के सभी सदस्य से आत्मीय भेंट की। सीएम ने नव दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन एक नई जिम्मेदारी और साथ ही जीवन की खूबसूरत यात्रा है। उन्होंने कहा कि विवाह दो परिवारों के मिलन का पवित्र बंधन है। इसे निभाना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य होता है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, विदेशी राम धुर्वे समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

क्रोध और पानी में समानता है, दोनों हमेशा नीचे की ओर बहते हैं और अपने साथ चीजों को बहाते हैं

कहावत है कि गुस्से की आग पर धैर्य का ठंडा पानी डाल दो। क्रोध और जल का बड़ा गहरा संबंध है। दोनों की तासीर एक जैसी है। दोनों नीचे की ओर बहते हैं। अगर ऊपर उठाना हो तो प्रयास करना पड़ता है। इसीलिए आदमी क्रोध के मामले में यदि विचार करे तो पाएगा कि किसी और व्यक्ति और स्थिति का परिणाम उसने अपने ऊपर ले लिया। थोड़ा-बहुत नुकसान खुद का किया और फिर इसे आगे स्थानांतरित कर दिया। पानी कभी अपने आप ऊपर नहीं चढ़ता, उसके लिए बहुत जोर लगाना होता है। वैसे ही गुस्से में इंसान के विचार गिरने लगते हैं। वो जो भी सोचता है, उसमें क्रोध समाहित होता है, लाभ और हानि का विचार नहीं रह जाता। इस कारण इंसान अपने विवेक से गिर जाता है। क्रोध के साथ बह जाता है। जैसे पानी अपने रास्ते में आने वाली चीजों को बहा ले जाता है, वैसे ही क्रोध भी इंसान को अपने साथ चलाता है। भगवान राम और कृष्ण दोनों ही क्रोध के नियंत्रण के आदर्श उदाहरण हैं। कभी अनावश्यक क्रोध नहीं किया, जब तक संभव हो सका तब तक उसको सहन किया। बाहर व्यक्त नहीं होने दिया। जब लंका पर चढ़ाई के लिए समुद्र को लांघने की योजना बन रही थी, तो भगवान राम ने सभी से सलाह ली। विभीषण ने राय दी कि समुद्र से रास्ता मांगना चाहिए। सागर, सगर के वंशजों से जुड़ा है। सगर राम के पूर्वज थे। भगवान राम को सलाह पसंद आई कि पहले विनम्रता से रास्ता मांगना ही सही रहेगा। इस पर लक्ष्मण ने आपत्ति ली और कहा कि आप अपने मन में क्रोध लाइए और अपने बाणों के प्रहार से समुद्र को सुखा दीजिए। राम ने मुस्कुराकर लक्ष्मण को समझाया कि आवश्यकता पड़ी तो ऐसा भी करेंगे, लेकिन अभी अकारण क्रोध नहीं करना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी अक्सर अपने जीवन में क्रोध को दूर रखने का ही प्रयास किया। कई मौके ऐसे आए जब श्रीकृष्ण का धीरज भी छूट सकता था लेकिन वे स्थिर रहे, परिस्थितियों में बहे नहीं। जरासंघ के आक्रमणों से परेशान थे, मथुरा परेशान थी लेकिन कभी क्रोध में धैर्य खोकर युद्ध में समय नहीं गंवाया। अपनी चतुरता से मथुरावासियों को द्वारिका ले गए और नया सुरक्षित नगर बसा दिया। शिशुपाल अपमान करता रहा, श्रीकृष्ण सुनते रहे। समय से पहले कभी भी उन्होंने उत्तर नहीं दिया। ना धैर्य चूका और ना कभी क्रोध में कोई निर्णय लिया।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा और सहयोग का एक मजबूत आधार बताया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 8 प्रमुख बैंकों के साथ पुलिस सैलरी पैकेज के तहत समझौता (एमओयू) किया है। इस समझौते में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा और सहयोग का एक मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता पुलिस विभाग के कर्मचारियों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल पुलिस कर्मियों को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि उनके परिवारों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन और पारदर्शिता की नीति को और मजबूत करेगी और पुलिस कर्मियों के कार्यक्षमता और मनोबल में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस पहल को पुलिस विभाग के कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को यह स्वतंत्रता दी गई है कि वे अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार किसी भी बैंक में सैलरी खाता खोल सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार की बाध्यता या अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा। सभी बैंकों से प्राप्त प्रस्ताव पुलिस इकाइयों को भेजे जाएंगे ताकि पुलिस कर्मी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त बैंक का चयन कर सकें। यह समझौता पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए कई लाभ प्रदान करेगा। इसमें सामान्य मृत्यु के मामलों में ₹1 लाख से ₹10 लाख तक की जीवन बीमा राशि, दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में  ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक की सहायता, स्थायी विकलांगता के मामलों में ₹30 लाख से ₹1 करोड़ तक और आंशिक विकलांगता के लिए ₹22.5 लाख से ₹1 करोड़ तक की बीमा राशि का प्रावधान शामिल है। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख से ₹20 लाख तक और कन्या विवाह के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी। नक्सल हिंसा में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए ₹10 लाख से ₹50 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हथियार के दम पर दुकानदार और साथियों से मारपीट

रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र में हथियार के दम पर दुकान संचालक और उसके साथियों के साथ मारपीट कर नकदी रकम लूटकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हालहुली का रहने वाला कृपालू सिदार गांव में ही किराना दुकान का संचालन करता है। पीड़ित युवक ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल रात गांव में एक परिवार के यहां शादी का आयोजन हो रहा था, जिसमें शामिल होने आरोपी रामतोप सिदार निवासी पनझर उनके गांव पहुंचा था। गांव में शादी समारोह की वजह से पीड़ित देर रात 11 बजे तक दुकान खोलकर रखा हुआ था। इसी बीच चोरी की नीयत से उसकी दुकान में आरोपी युवक रामतोप सिदार पहुंचा इसकी भनक लगते ही पीड़ित ने उससे पूछताछ की तो आरोपी युवक एयर पिस्टर और खुखरी निकालकर उसे डराते धमकाते हुए मारपीट शुरू की दी। पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी के द्वारा मारपीट करने से वह हो हल्ला करना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास मौजूद उसके साथ उसे बचाने जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने हथियार दिखाकर उनके साथ भी मारपीट करते हुए दुकान के गल्ले में रखे नगदी रकम 9 हजार 360 रूपये लेकर फरार हो गया। हथियार के दम पर लूट की शिकायत खरसिया थाने में दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एयर गन, खुखरी के अलावा अन्य हथियार बरामद कर लिया है।

17 साल के छात्र ने दो शिक्षकों को चाकू से गोदा

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र ने शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया है। छात्र को शिक्षकों ने पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही थी, जिससे वह गुस्से में था। हमला करने के बाद छात्र चाकू लेकर फरार है। पुलिस उसकी तलाश है। जुनैद अहमद नाम के 35 वर्षीय शिक्षक के सिर, गर्दन और पीठ पर कई वार किए हैं। उनकी हालत गंभीर है। शिक्षकों ने मोबाइल से दूर रहने की बात कही यह घटना एक निजी स्कूल में हुई। पुलिस के अनुसार, छात्र ने हाल ही में किसी अज्ञात कारण से दूसरे स्कूल से ट्रांसफर लिया था। उसकी पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। शिक्षक उसे पढ़ाई पर ध्यान देने और मोबाइल फोन से दूर रहने की सलाह देते रहते थे लेकिन वह नहीं मानता था। मना करने वाला शिक्षक से नाराज था छात्र 17 साल का यह छात्र खास तौर पर अहमद सर से नाराज था। अहमद सर ने उसे स्कूल में मोबाइल फोन लाने से मना किया था और सजा देने की चेतावनी दी थी। अहमद सर उसे नियमित रूप से स्कूल आने और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए भी कहते थे। लड़के ने अपनी नाराजगी किसी दोस्त से साझा नहीं की। लेकिन अहमद सर ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक था कि लड़का उन पर हमला करने का मौका ढूंढ रहा था। उन्होंने लड़के को चार-पांच दिनों से अपने घर के आसपास घूमते देखा था। एक अन्य शिक्षक ने अहमद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी घायल हो गया। बैग में लेकर आया चाकू गुरुवार को लड़का अपने बैग में चाकू छिपाकर स्कूल आया था। इससे पता चलता है कि उसने हमले की योजना बनाई थी। जब क्लास खत्म हुई और शिक्षक और छात्र बस में चढ़ रहे थे, तो लड़के ने चाकू निकाला और पीछे से अहमद सर पर वार कर दिया। छात्र डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। बचाने में दूसरे शिक्षक भी घायल पुलिस के अनुसार, कुलप्रीत सिंह नाम के एक अन्य शिक्षक ने अहमद को बचाने की कोशिश की, लेकिन लड़के ने उन पर भी हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सिंह लड़के को रुकने के लिए कहते रहे, लेकिन वह अहमद पर वार करता रहा। छात्र की तलाश जारी फिर खून से सने चाकू के साथ लड़का वहां से भाग गया। दोनों घायल शिक्षकों को उनके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। सिंह के हाथ में एक वार हुआ था और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन अहमद की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। जांचकर्ता उसके माता-पिता से बात कर रहे हैं ताकि यह समझ सकें कि उसने इतनी हिंसक प्रतिक्रिया क्यों दी। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल पुलिस अभी भी आरोपी छात्र की तलाश में जुटी है। यह घटना स्कूल की सुरक्षा और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल खड़े करती है। आजकल बच्चों में बढ़ते गुस्से और हिंसा की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। माता-पिता और शिक्षकों को मिलकर इस समस्या का समाधान ढूंढना होगा। बच्चों को गुस्सा नियंत्रित करने और समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने के तरीके सिखाने होंगे। स्कूलों में काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि बच्चे अपनी परेशानियों को किसी से साझा कर सकें।

ठंड में ऐसे रखें अपने होठों का ध्यान

चेहरे में होठ एक ऐसा अंग है जो आकर्षण का केंद्र होता हैं। सभी चाहते है कि उनके होठ हमेशा ही अच्छे दिखे। अब अगर हम होठ का ध्यान रखने की बाते करे तो हमे उन्हें पॉल्यूशन और धूप से बचाना होगा। डेड स्किन को समय-समय से हटाना होगा। हमारे होठ बाकी शरीर के मुकाबले कहीं ज़्यादा मुलायम और सेंसिटिव होती है। अगर आप निचे दी गई चीज़ो पर थोड़ा भी ध्यान देंगे तो आपके होठ हमेशा अच्छे दिखेंगे। एक मुलायम टूथब्रश लें और इसकी मदद से हल्के हाथों से होंठों को रगड़ें। हो सके तो नये ब्रश का या बेबी ब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश को पहले हल्का सा गीला कर लें वरना होंठ कट सकते हैं। ऐसा करने से होंठों की सारी डेड स्किन लूज़ हो जाएगी और इन्हें हटाना आसान होगा। डेड स्किन को लूज़ करने के बाद इसे होंठों से हटाना बहुत ज़रूरी है। ऐसा करने के लिए 2 चम्मच चीनी में आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब नींबू के एक टुकड़े की मदद से इसे अपने होंठों पर रगड़ें। 2-5 मिनट तक ऐसा करने के बाद होंठों को गुनगुने पानी से धो लें। चीनी के कण होंठों से डेड स्किन हटाने में मदद करेंगे, शहद होंठों को मुलायम बनाएगा और नींबू में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट होंठों के कालेपन को कम करेगा।एक्सफॉलिएट करने के बाद होंठों को मॉइश्चराइज़ करना ना भूलें। शीया बटर और विटामिन ई वाले लिप बाम का इस्तेमाल करें। सिर्फ एक्सफॉलिएट करने के बाद ही नहीं, बल्कि पूरे दिन में अपने होंठों को हर थोड़ी देर में मॉइश्चराइज़ करते रहें। बेहतर रिज़ल्ट्स के लिए रात में सोने से पहले होंठों पर देसी घी लगा सकती हैं। टिप: होंठ बहुत ज़्यादा काले हो रहे हैं तो बाहर निकलने से पहले होंठों पर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें या एसपीएफ वाले लिप बाम का इस्तेमाल करें। इसके अलावा देसी लाल गुलाब की पंखुड़ियों को थोड़े से दूध के साथ मिलाकर मैश करें। इस पेस्ट को रुई की मदद से होंठों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें, कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होगा।  

धर्मगुरुओं ने मोहम्मद यूनुस से कहा कि हर नागरिक को जमानत का अधिकार है

ढाका  बांग्लादेश में अल्पसंख्यक धार्मिक समूहों के नेताओं ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस से कहा कि हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर विचार किया जाना चाहिए। राजद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे चिन्मय कृष्ण दास की जमानत की सुनवाई 2 जनवरी को होनी है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों से जुड़ी खबरों ने मोहम्मद यूनुस की सरकार की पोल खोल दी है। मोहम्मद युनूस की सरकार नहीं चाहती की हमलों की खबरें दुनिया के सामने आएं। इसके अलावा वह ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि जैसे देश में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं और उन्हें इसके बारे में पता नहीं। मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को अल्पसंख्यकों पर हमलों की सटीक जानकारी लेने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए धार्मिक नेताओं से सहयोग मांगा। यूनुस ने दावा किया कि वास्तविकता और विदेशी मीडिया में आने वाली खबरों में अंतर है। बांग्लादेश की सरकारी न्यूज एजेंसी BSS के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘हम सटीक जानकारी जानना चाहते हैं और इसे प्राप्त करने के लिए एक प्रक्रिया स्थापित करना चाहते हैं।’ ‘जमानत हर नागरिक का अधिकार’ सेंट मैरी कैथेड्रल के फादर अल्बर्ट रोसारियो ने कहा, ‘जमानत प्राप्त करना हर किसी का अधिकार है।’ प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखक फरहाद मजहर ने भी दास के जमानत के अधिकार पर जोर दिया। बैठक में बांग्लादेश बौद्ध संघ के मुख्य सलाहकार सुकोमल बरुआ ने शांति और एकता के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। रमना हरिचंद मंदिर के सहायक सचिव अविनाश मित्रा ने कहा कि हिंदू समुदाय ने अपनी शिकायतें रखीं और यूनुस ने धैर्यपूर्वक इन्हें सुना। शेख हसीना के भाषणों पर लगी रोक बांग्लादेश की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के किसी भी भाषण को प्रसारित पर प्रतिबंध लगा दिया। पूर्व प्रधानमंत्री हसीना को अगस्त में बांग्लादेश में हुए भारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान सत्ता से बेदखल किया गया था और इसके बाद वह भारत चली गई थीं। हसीना के भाषणों के प्रसारण और प्रकाशन संबंधी मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधिकरण का यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से न्यूयॉर्क में अपनी अवामी लीग पार्टी के समर्थकों को ‘डिजिटल’ माध्यम से पहली बार सार्वजनिक रूप से संबोधित किए जाने के एक दिन बाद आया है। अपने संबोधन में उन्होंने बांग्लादेश के अंतरिम नेता नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस पर नरसंहार करने और अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

पुलिस के सामने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़-बीजापुर में 11 लाख के इनामी सहित पांच नक्सलियों ने किया माओवाद से तौबा

बीजापुर. बीजापुर में शुक्रवार को एक बार फिर लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। 11 लाख रुपये के इनामी सहित पांच नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। इस वर्ष अब तक 189 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं, विभिन्न घटनाओं में शामिल 473 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। बस्तर आईजी, डीआईजी दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ डीआईजी ऑप्स व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर, कोबरा व सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों से तथा सरकार की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति तथा जिले में चलाए जा रहे नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर पश्चिम बस्तर डिवीजन के कंपनी नम्बर 2 के सेक्शन ए सदस्य, पार्टी सदस्य, जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 5 नक्सलियों ने नक्सलवाद की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को पुलिस व सीआरपीएफ के आला अफसरों के सामने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में संतु कोडमे, पायकु पुनेम, गुड्डू हपका, सोमारू माड़वी व भीमा कश्यप शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 – 25 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई। इसी के साथ ही इस वर्ष अब तक 189 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं, विभिन घटनाओं में शामिल 473 नक्सलियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

कान दर्द की समस्या से अपने बच्चों को ऐसे छुटकारा दिलवाएं

ठंड के मौसम में सभी को कान दर्द की काफी परेशानी होती हैं। बड़े तो इस दर्द को बता कर तुरंत इलाज कर सकते हैं। लेकिन बच्चों के लिए ये बहुत दिक्कत का कारण हो जाता हैं। यह 3 साल तक के बच्चों में ज्यादा होता है। कुछ बच्चों को कान में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है। इन बच्चों को किसी चीज से एलर्जी की वजह से भी ऐसा हो सकता है। बच्चे के कान में इन्फेक्शन होने पर अक्सर बच्चा कान पकड़ कर रोता है। इसलिए बेहद जरूरी है कि आप बच्चे के आस पास सफाई रखे। सर्दी-जुकाम से रोकथाम करें: जिस तरह से तंबाकू के कण से कान में इंफेक्शन हो सकता है ठीक उसी तरह से बच्चे को सर्दी-जुकाम भी हो जाता है। अपने बच्चे को भीड़-भाड़ वाली जगह पर ना लेकर जाएं या कोई व्यक्ति बीमार है तो उनके हाथों में अपने बच्चे को ना दें। बच्चे के आस-पास धूम्रपान ना करें: तंबाकू या धूम्रपान करने से बच्चे को कान में इंफेक्शन होने का खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। एक स्टडी के मुताबिक तंबाकू के कण बच्चे के कान की अंदरुनी ट्यूब में एकत्रित हो जाते हैं। यह कण ट्यूब से तरल पदार्थ निकलने नहीं देते हैं जिसके कारण कान में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप घर के बाहर धूम्रपान करते हैं तो यह कण आपके बालो और कपड़ों से बच्चे के पास जा सकते हैं। जब बच्चा लेटा हुआ हो तो उसे बोतल ना दें: जब बच्चा लेटकर बोतल को चूसता है तो उसके कान की अंदरुनी ट्यूब खुल जाती है। जिसकी वजह से गले से के जरिए कीटाणु कान में चले जाते हैं। यह कीटाणु कान को संक्रमित करते हैं। अगर आप अपने बच्चे को बोतल की मदद से फीड कराती हैं उसे फीड कराते समय बोतल को ऊपर से पकड़ कर रखें या बोतल से फीड कराते समय बच्चे को बेड पर ना लेटाएं। ब्रेस्टफीडिंग: ब्रेस्टफीडिंग कान में इंफेक्शन की रोकथाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही ब्रेस्टफीडिंग से कान के अंदर की ट्यूब को बेहतर फंक्शन में मदद मिलती है। आप जितने ज्यादा समय तक ब्रेस्टफीड कराते हैं तब तक आपका बच्चा कान में इंफेक्शन से बचा रहता है। अगर कान में इंफेक्शन की परेशानी ठीक ना हो तो डॉक्टर से बात करें: अगर आपका बच्चा बहुत समय से कान में इंफेक्शन से परेशान हैं तो भविष्य में कान में इंफेक्शन होने से बचाने के लिए आप उसे डॉक्टर से दवा लेने की सलाह ले सकते हैं। अगर बच्चे को काफी समय से इंफेक्शन है तो इसके इलाज का एक और उपाय है। आप टाइपमोपोस्टोमी ट्यूब को बच्चे के कान में डालकर जो कान से तरल पदार्थ निकालने में मदद करता है। यदि कान में इंफेक्शन से बच्चे को सुनने या पढ़ने में कोई परेशानी हो रही है तो इसके लिए अपने डॉक्टर से बात करें।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet