LATEST NEWS

मोहम्मद सिराज ने रफ्तार से लगाई आग, फेंकी 181.6 kmph की रफ्तार से गेंद!

 एड‍िलेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया। जिसके बाद मैच देखने वाले दर्शकों के होश ही उड़ गए और हर कोई दंग रह गया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ। तो इस मैच में टीम इंडिया के ऑल आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी में एक चौंकानें वाली तस्वीर सामने आयी। जहां टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक गेंद की स्पीड 181.6 kmph दिखाया गया। इसे देखकर मैच देखने वाला हर एक शख्स भौचक्का रह गया। सिराज ने फेंकी 181.6 kmph की स्पीड से गेंद? जी हां… ये नजारा ऑस्ट्रेलिया की पारी के 24वें ओवर में दिखा। भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी। क्रीज पर कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और मैक्सवीनी मौजूद थे। तभी भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की 5वीं गेंद की स्पीड वहां टीवी स्क्रीन और मैदान में मौजूद स्क्रीन पर 181.6 kmph की दिखायी गई। इसके बाद तो पैरों तले जमीं खिसकनें वाली स्थिति हो गई कि आखिर इतनी स्पीड गेंद कैसे हो सकती है। लेकिन फिर पचा चला कि ये ब्रॉडकास्टर की ओर से तकनीकी गड़बड़ के चलते हुआ है। ब्रॉडकास्टर की गलती से गेंदबाजी स्पीड दिखाने में हुई गलती इसके बाद तो मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बाढ़ आ गई। लेकिन बाद में पता चल गया कि ये गलती से हुआ है। इस मैच में सिराज वैसे भी खास चर्चा में रहे, जहां उनकी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के साथ भी काफी तनातनी देखने को मिली। एडिलेड में खेले जा रहे इस पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन की बात करें तो मिचेल स्टार्क के आगे टीम इंडिया पूरी तरह से धराशायी हो गई और पहली पारी में सिर्फ 180 रन के स्कोर पर सिमट गई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं।  

मुखबिरी का लगाया आरोप, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक महिला आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात बुगुडा पुलिस थाना क्षेत्र के थिम्मापुर गांव में घटी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात नक्सली गांव में लक्ष्मी पदम (45) के घर में घुसे और उसके परिवार के सामने ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को घर के आंगन में फेंक दिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर माओवादियों की मद्देड़ क्षेत्र समिति द्वारा जारी एक पर्चा मिला है, जिसमें उन्होंने महिला पर पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। शव के पास मिले नक्सलियों के पर्चे, मुखबिरी का आरोप: बताया जा रहा है कि महिला को पहले घर से उठाया गया. उसके बाद हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में डाल दिया गया. शव के पास माओवादी संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी का पर्चा भी मिला है. जिसमें मृत महिला पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई है. फिलहाल बासागुड़ा थाना पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.     महिला की हत्या की सूचना मिली है. हमारी टीम मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है: मनोज कौशिक, बासागुड़ा थाना प्रभारी बीजापुर में दो पूर्व सरपंच की हत्या: इससे पहले गुरुवार को बीजापुर के भैरमगढ़ और नैमेड़ में दो पूर्व सरपंच की हत्या नक्सलियों ने की. नक्सलियों ने पहले दोनों सरपंच का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया. शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके. जिनमें नक्सलियों ने भाजपा से जुड़े होने के कारण हत्या करने की बात लिखी.

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, तीन बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 गोरखपुर गोरखपुर के मोहद्दीपुर बिजली घर के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:45 बजे मोहद्दीपुर नहर रोड पर हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दो बाइक की टक्कर में 5 लोगों की मौत पुलिस ने मृतकों की पहचान सूरज, मोनू, विक्रम और विक्रम की बेटी लाडो और परी के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक देर रात बाइक पर सवार मोनू और सूरज नाम के दो युवक मुंडन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर विक्रम अपनी पत्नी और उनके तीन बच्चे के साथ सवार थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विक्रम ने नहर रोड पर जाने के लिए जैसी ही अपनी बाइक मोड़ी उसी दौरान कूड़ाघर की तरफ से आ रहे मोनू और सूरज की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इतना ही नहीं इसी दौरान एक तीसरी बाइक की भी इनसे टक्कर हो गई। हादसे में विक्रम की पत्नी, पांच साल का बेटा और एक अन्य शख्स घायल हो गए। इन तीनों को इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक विक्रम एक सफाईकर्मी था और मृतक मोनी एंबुलेंस चालक था। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

360° परिप्रेक्ष्य के साथ पुलिसकर्मियों को तैयार करने का सफल प्रयास

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस), भौंरी में आयोजित 15 दिवसीय कार्यवाहक निरीक्षक एवं कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक इण्डक्शन सत्र का समापन समारोह पाँच दिसंबर को संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) दिनेश चंद्र सागर ने की।       कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक पीटीएस, श्रीमती रश्मि पांडे द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रशिक्षण सत्र की विभिन्न गतिविधियों और विषय-वस्तु पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नवीन कानून, सायबर अपराध, महिला सुरक्षा, किशोर न्याय, विवेचना की सावधानियां, और कार्य में 360° दृष्टिकोण रखने का गहन प्रशिक्षण दिया गया। सं‍विधान के दायरे में रहते हुए करें उत्कृष्ट कार्य मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र सागर ने अपने संबोधन की शुरुआत संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन करवाते हुए की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संविधान के दायरे में रहते हुए उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी और जनसेवा के प्रति निष्ठा ही सफलता का आधार है।       एडीजी सागर ने रामायण के “विजय रथ” प्रसंग का उल्लेख करते हुए पुलिसकर्मियों में शौर्य, धैर्य, सत्य, शील, बल, विवेक, आत्मनियंत्रण, क्षमा, कृपा और समता जैसे 12 गुणों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और अन्य कवियों की कविताओं का उद्धरण देते हुए जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की बात कही। स्वास्थ्य और परिवार पर ध्यान देने की सलाह सागर ने पुलिस की व्यस्त नौकरी में स्वास्थ्य, संतुलित आहार, योग और ध्यान के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने फास्ट फूड से बचने और समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। साथ ही, पुलिसकर्मियों को अपने परिवार, विशेषकर बच्चों की पढ़ाई में मदद करने और उनके साथ संवाद बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्य मुख्य अंश इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मंच संचालन निरीक्षक श्रीमती अनीता नागवंशी ने किया, और अंत में सहायक निदेशक (प्रशासन/प्रशिक्षण) नीरज पांडे ने आभार व्यक्त किया।       यह सत्र पुलिसकर्मियों के व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज में उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत आंगनवाड़ी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन ।

A program was organized in Anganwadi under ‘We will be successful’ campaign. हरिप्रसाद गोहेआमला । 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित पखवाड़ा हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर पखवाड़ा अंतर्गत आंगनवाड़ियों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इस मौके पर नियुक्त पर्यवेक्षक द्वारा आगनवाड़ी केंद्रों पर महिलाओं के अधिकारों से संबंधित हेल्पलाइन एवं साइबर अपराधो से जुड़ी जानकारियों को विस्तार से बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार गुरुनानक वार्ड क्र 15 बोड़खी के आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला एवं बाल विकास विभाग आमला की पर्यवेक्षक श्रीमती रोशनी धुर्वे ने अपने व्यक्तित्व में महिलाओं को जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम,साइबर सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड क्र 15 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना रावत,कला विजयकर,वार्ड 17 की कार्यकर्ता सुनीला घोरसे,वंदना पंडौले,नीतू बनकड़े, सहायिका सहित स्थानीय महिलाए एवं किशोरी बालिका, आशा, शौर्य दल की महिला उपस्थित रही ।

अब बिना संपत्ति गिरवी रखे किसानों को आसानी से मिलेगा लाखों का लोन

Now farmers will easily get loan worth lakhs without mortgaging their property. केंद्रीय बैंक ने किसानों के लिए कोलैटरल फ्री लोन की लिमिट बढ़ा दी है। इसका फायदा मध्य प्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने देशभर के किसानों को नए साल से पहले ही बड़ा तोहफा दे दिया है। इसका फायदा मध्य प्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। दरअसल शुक्रवार को केंद्रीय बैंक ने किसानों के लिए कोलैटरल फ्री लोन(Colleteral Free Loan For Farmers) की लिमिट बढ़ा दी है। अब जिन किसानों को लोन की जरूरत होगी वे बिना कुछ गिरवी रखे 2 लाख रुपए तक का लोन आसानी से ले सकेंगे। छोटे और सीमांत किसानों को क्रेडिट लाइन में लाने के लिए ये फैसला लिया गया है। 40 हजार रुपए बढ़े शुक्रवार को आरबीआई(RBI) ने कहा कि, कृषि इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कोलैटरल फ्री लोन(Colleteral Free Loan For Farmers) की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। इस कदम से छोटे और सीमांत किसानों का कवरेज बढ़ेगा। इसका सर्कुलर जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि पहले किसानों के लिए कोलैटरल फ्री लोन की लिमिट सिर्फ 1 लाख 60 हजार रुपए ही थे, जिसे आरबीआई ने 2019 में तय किया था। अब कोलैटरल फ्री लोन की लिमिट बढा़कर 2 लाख कर दिया गया है। किसान बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे ये लोन ले सकते है। इसके लिए कई जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। ऐसे ले सकते हैं ये लोन कोलैटरल फ्री लोन किसान किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक से ले सकते हैं। इसके लिए तय ब्याज दर 10.50 फीसदी से अधिक होती है। इसकी खास बात ये है कि इसका फायदा बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे उठाया जा सकता है।

अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने दिलाई चिकित्सा आचार संहिता पर आधारित महर्षि चरक शपथ

रायपुर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में एम. बी. बी. एस. प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए ‘‘व्हाइट कोट सेरेमनी’’ का वृहद गौरवशाली आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही। पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि एम. बी. बी. एस. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित 230 छात्र – छात्राओं को राज्यपाल महोदय की उपस्थिति में चिकित्सा आचार संहिता महर्षि चरक शपथ दिलाया जाना महाविद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात हैं। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल ने मेडिकल प्रोफेशन के क्रियान्वयन के समय निभाये जाने वाले नैतिक मूल्यों और आदर्शों की जानकारी दी। डॉ. नेरल ने कहा कि मरीज दवाइयों के अलावा एक आदर्श चिकित्सक से अपनत्व, मुस्कुराहट और मित्रवत व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। मेडिकल साइंस सभी विज्ञानों में सबसे अधिक मानवीय और सभी मानविकी में सबसे अधिक वैज्ञानिक होता है। एक डॉक्टर ताउम्र विद्यार्थियों की तरह सीखता रहता है। अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने चरक आचार संहिता की शपथ विद्यार्थियों को दिलाई, उनके द्वारा कहे गए शब्दों को नवप्रवेशित 230 छात्र-छात्राओं ने अपना दाहिना हाथ उठाकर दोहराया।    मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने चिकित्सा छात्रों को व्हाइट कोट समारोह की महत्ता बताते हुए कहा कि आज आपने जो शपथ लिया है उसका सदैव स्मरण करना अति आवश्यक है। चिकित्सा का क्षेत्र सेवा के साथ-साथ एक गरिमामयी प्रोफेशन है जिसमें ‘‘यह व्हाइट कोट बेदाग रहे,’’ इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है। चरक संहिता एवं व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कुछ अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक को बीमारी के मूल कारणों (रूट कॉज ऑफ डिजीज) को जानने की कला में निपुण होना चाहिए। बतौर चिकित्सक मरीज के गोल्डन ऑवर में जीवन रक्षा के लिए बेहतर निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। राज्यपाल ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों के चिकित्सा सेवा, साहस और कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने मानव सेवा के लिए जो कुछ भी किया वह अतुलनीय है।      राज्यपाल के उद्बोधन पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का ज़िक्र करते हुए ‘‘हम तुम्हारे साथ हैं, वी आर द डॉक्टर्स, वी आर आलवेज देयर फार यू” की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। एम. बी. बी. एस. चिकित्सा पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है। हमारा संकल्प है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में शहरों जैसी व्यवस्था आप लोगों को उपलब्ध कराएं, जिसको लेकर हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढगरानिया, पीपरा, झिला में 30 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर कहीं। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अब हर गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था लगभग हो चुकी है। सुरखी भी अब विकसित होने लगा है । सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिख रहा है। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर संकल्पित है और यह विकास का रथ निरंतर इसी तरह चलता रहेगा। विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन मंत्री राजपूत ने ग्राम झिला में 6 बिस्तरीय नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन, सपेरा मुहल्ला में पुलिया निर्माण तथा राहतगढ़-खुरई मार्ग के बीना नदी पर पुल एवं पहुंचाने के लिए 150 मीटर लंबा मार्ग एवं आरोग्यधाम की बाउंड्रीवाल, ग्राम पीपरा में स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण, पुलिया निर्माण का भूमि-पूजन साथ ही ग्राम ढगरानिया में धसान नदी पर 210 मीटर लंबा मार्ग पुल पर पहुंचने एवं मनेशिया में मंगल भवन का लोकार्पण सहित 30 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और  जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों के मंत्रिमण्डल समिति द्वारा देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की मंजूरी दी गई है।

तबातोड़ फायरिंग से सहमी दिल्ली,बदमाशों ने कारोबारी की हत्या की, आठ राउंड फायरिंग

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्‍ली के शाहदरा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहदरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने इलाके में 7-8 राउंड फायरिंग की है। मिली जानकारी के अनुसार, मरने वाले शख्स का नाम सुनील जैन बताया जा रहा है। जो शाहदरा के विश्वास नगर इलाके का एक बर्तन व्यापारी है। बता दें, गोली लगने के बाद शख्स को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस धटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। दो हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग क्राइम सीन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स मॉर्निंग वॉक से आ रहा था, जिसे कहा जा रहा है कि चार गोलियां लगीं. क्राइम सीन पर काफी खून के धब्बे मिले हैं. स्कूटी भी सड़क पर गिरी है. घटना की जानकारी पुलिस को 8.36 पर मिली और फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. डीसीपी ने बताया कि किसी आपसी रंजिश और लड़ाई के बारे में परिवार ने इनकार किया है, और पुलिस को फिलहाल हमले को कारणों की जानकारी नहीं है. इसका पता लगाया जा रहा है. केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शाहदरा में हुई गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया. दिल्ली को जंगल राज बना दिया. चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं. बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही. दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी.” बदमाशों ने रोक कर मारी गोली आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “क्राइम कैपिटल- शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है.” क्या है पूरा मामला? दरअसल, शाहदरा डीसीपी  ने बताया कि थाना फर्श बाजार में गोलीबारी की घटना के बारे में उन्हें पीसीआर कॉल आई थी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि फायरिंग में 52 वर्षीय सुनील जैन घायल हो गए थे। वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे। कॉल पर बताया कि एक एम/सी में आए दो व्यक्तियों ने उन्हें गोली मार दी। शाहदरा डीसीपी  ने आगे बताया कि क्राइम टीम को मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद इस मामले की जांच शुरु हो चुकी है। दिल्ली के पूर्व सीएम ने दी प्रतिक्रिया बता दें, इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा ‘अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वाले व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर स्टेट जीएसटी की दबिश

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर निरीक्षकों को शासकीय कार्य के दौरान व्यवसायियों द्वारा धमकाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर ऐसे फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल, महेश कालोनी, गुढियारी के मुनीश कुमार शाह एव मेसर्स जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन, दलदल सिवनी के राहुल शर्मा के विरूद्ध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर व्यवसाय के भौतिक सत्यापन हेतु राज्य कर निरीक्षक श्रीमती रितु सोनकर और होमेश वर्मा को निर्देशित किया गया था। आदेश के परिपालन में कर निरीक्षक भौतिक सत्यापन करने गये थे, लेकिन उक्त दोनों व्यवसायियों के द्वारा निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दिया गया जिससे व्यवसाय के भौतिक सत्यापन के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री साय के द्वारा व्यवसायियों के इस कृत्य को गंभीरता से लिया गया। मुख्यमंत्री साय के निर्देशन में विभाग ने व्यवसायियों के संव्यवहारों की पड़ताल की तथा कर अपवंचन और जीएसटी अधिनियम के प्रावधानो का पालन नहीं करने पर आज विभाग ने दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर जांच जब्ती की कार्यवाही की। विभाग द्वारा शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने एवं अधिकारियों को धमकाने के लिए उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।

संविधान निर्माता ने देश को राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में पिरोया-श्री भगवानदास सबनानी

संविधान निर्माता ने देश को राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में पिरोया-श्री भगवानदास सबनानी बोर्ड आफिस चौराहा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन भोपाल  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री तथा विधायक श्री भगवानदास सबनानी सहित जिला पदाधिकारियों ने संविधान रचयिता, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर बोर्ड आफिस चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रदेश महामंत्री तथा विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने डॉ. अंबेडकर जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि अंबेडकर जी ने भारत के संविधान के निर्माण के अलावा सामाजिक न्याय के साथ राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके विचारों ने हमें संविधान के मूल तत्वों पर मार्गदर्शन दिया। आज डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर संकल्प लेते है कि हम उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ही महू में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कर प्रदेश में पंचतीर्थों का निर्माण कराया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक समरसता के सूत्र वाक्य को साकार करते हुए सबका साथ, सबका विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भोपाल जिला प्रभारी श्री बालिस्ता रावत के नेतृत्व में उड़िया बस्ती छोला में भी डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।       इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र गुप्ता, अजा मोर्चा के मीडिया प्रभारी श्री सूरज खरे, मंडल अध्यक्ष श्री मुकुल लोखंडे,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री निखिलेश मिश्रा, जिला मंत्री श्री अनिल पचौरी, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री भीकम सिंह बघेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री बालिस्ता रावत, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक श्री महेंद्र दवे, पार्षद श्री अरविंद वर्मा, मंडल महामंत्री श्री अभिषेक पुरोहित, श्री सिद्धार्थ सोनवाने वार्ड संयोजक श्री महेंद्र वर्मा, श्री वेदमणी शर्मा, श्री कुलदीप नामदेव, श्री कृष्ण कुमार ओसवाल, श्री प्रदीप वर्मा, श्री रवि नहर, श्री धीरेंद्र बोरकर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा कर पुष्पांजलि कर नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी के प्रति आभार जाताया

रायपुर भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में उच्च स्तरीय पुल तथा नेशनल हाईवे क्रमांक एनएच 153 के उन्नयन तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी फोर लेन सड़क निर्माण के लिए कुल 147 करोड़ 26 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जाताया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग) में चुलहट नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 88 लाख रूपए और राष्ट्रीय राजमार्ग 153 (रायगढ़-सराईपाली मार्ग) के चंद्रपुर सेक्शन में 2 लेन एवं उन्नयन कार्य के लिए 99.13 करोड़ रूपए तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी में गरियाबंद नगरीय क्षेत्र  में फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 43.25 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

होमगार्ड द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ सम्पूर्ण समाज को प्राप्त होता है: मंत्री टेटवाल

भोपाल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 78वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उज्जैन जिले के प्रभारी एवं कौशल एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि भीषण जल आपदा या अन्य कोई प्राकृतिक आपदा, कानून व्यवस्था का निर्वहन एवं अति महत्वपूर्ण चुनाव डियूटियों जैसे अनेकों कार्यों में होमगार्ड के सैनिक दिनरात मेहनत व तपस्या करते हैं। इनके द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ सम्पूर्ण समाज को प्राप्त होता है। प्रभारी मंत्री टेटवाल ने कहा कि होमगार्ड के जवान अपनी सेवाओं के साथ प्रशासन, पुलिस प्रशासन आदि के साथ अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देते हुए आपदा प्रबंधन में भी अपना श्रेष्ठ योगदान देकर बचाव का काम करते हैं, वे सब बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस बात के लिये धन्यवाद दिया कि उन्होंने होमगार्ड जवानों को महाकाल में सेवाओं के लिये तैनात करने की घोषणा की। प्रभारी मंत्री ने समस्त होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री टेटवाल का स्वागत डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड उज्जैन रोहिताश पाठक एवं डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड/एसडीईआरएफ संतोष कुमार जाट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर सेरेमोनियल ड्रेस में सुसज्जित आर्कषक परेड के द्वारा मार्च पास्ट करते हुये, मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके उपरांत स्थापना दिवस पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति के संदेश का वाचन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा और प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया। निरीक्षण वाहन में सवार होकर कौशल एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने परेड के सभी प्लाटूनों का निरीक्षण किया, निरीक्षण में आर्म्स प्लाटून, महिला प्लाटून, यातायात प्लाटून व आधुनिक बचाव उपकरणों से लेस एसडीईआरएफ एवं रेस्क्यू वाहनों के प्लाटून भी सम्मिलित रहे। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर श्रीमती रूबी यादव व टूआईसी दिलीप बामनिया के द्वारा किया गया, प्रथम आर्म्स प्लाटून का नेतृत्व श्रीमती शीला चौधरी, पुष्पेन्द्र त्यागी, सुगायत्री वर्मा, सुहेमलता पाटीदार और ए.एस.आई. भैरूलाल सारेल द्वारा किया गया। परेड के उपरांत उत्कृष्ट ड्यूटी सम्पादित करने वाले अधिकारी/कर्मचारी एवं जवानों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत एसडीईआरएफ यूनिट द्वारा झोपड़ी में आग लगने से बचाव एवं राहत कार्य के डेमोन्स्ट्रेशन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा और पुलिस उप महानिरीक्षक नवनीत भसीन, जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगु रु डॉ. अर्पण भारद्वाज, संजय अग्रवाल, मुकेश यादव तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल 11वीं कॉमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 27 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2024 तक डर्बन (साउथ अफ्रीका) में किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के कराते खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 4 कांस्य सहित कुल 6 पदक प्राप्त किये। इसमें अनुज गौस्वामी एवं कु. धड़कन शाह ने 1-1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि डर्बन (साउथ अफ्रीका) में आयोजित इस कराते चैम्पियनशिप में 18 से 20 देशों के लगभग 500 कराते खिलाड़ियों ने सहभागिता की। 48 सदस्यीय भारतीय दल में मध्यप्रदेश के 5 सदस्य शामिल थे। सीनियर पुरूष 60 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते में अनुज गोस्वामी ने स्वर्ण, जूनियर बालिका -53 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते में धड़कन शाह ने स्वर्ण, सीनियर पुरूष -60 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते में आकांक्षा सोलंकी में कांस्य, सीनियर पुरूष टीम कुमिते इवेन्ट में अनुज गोस्वामी ने कांस्य, जूनियर बालिका टीम कुमिते इवेन्ट में धड़कन शाह ने कांस्य और सीनियर पुरूष टीम कुमिते इवेन्ट में आकांक्षा सोलंकी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 9 पदक प्राप्त किये, इसमें खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 2 स्वर्ण, 4 कांस्य पदक प्राप्त किये। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के पदक विजेता कराते खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुये बधाई दी है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet