LATEST NEWS

मुख्यमंत्री ने की बलौदाबाजार भाटापारा में बड़ी घोषणा

सौर ऊर्जा से जगमग होंगे जिले के 23 प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थल 23 स्थानों में 50 से अधिक सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की तैयारी पर्यटकों को मिलेंगी सुविधा, पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षा को भी मिलेगा बढ़ावा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सोनाखान की धरती से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के 23 प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थलो के लिए सोलर हाईमास्ट लगाने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसमें 23 स्थानों में कुल 50 से अधिक नग सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की तैयारी की जा रही है। सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थल सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। उक्त स्थलों में विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत सिंहासनपाट मंदिर केशला सोनाडीह, कबीरसंत समागम आश्रम चंगोरीपुरी,मावली माता मंदिर सिंगारपुर ,महामाया मंदिर तरेंगा,दुमनाथ मंदिर रामपुर    ,विकासखण्ड कसडोल अंतर्गत    सिध्दखोल वॉटर फॉल,अचानकपुर देव हिल्स् नेचर रिसॉर्ट,बारनवापारा सेंचुरी     तुरतुरिया, वीरनारायण सिंह सोनाखान,जैतखाम गिरौदपुरी धाम गिरौदपुरी, तुरतुरिया मातागढ    विकासखण्ड पलारी अंतर्गत सिध्द बाबा बालसमुद, विकासखण्ड सिमगा अंतर्गत दामाखेडा चैतवारी देवी मंदिर    धोबनी,खल्लारी माता मंदिर सुहेला शामिल है। उक्त कार्य के लिए नोडल एजेंसी क्रेडा को निर्धारित किया गया है।

सम्पतिया उइके ने 33/11 केव्ही नवीन उप-केन्द्र सिंगरौलिया का लोकार्पण किया

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने 33/11 केव्ही नवीन उप-केन्द्र सिंगरौलिया का लोकार्पण किया। मंत्री श्रीमती उइके ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “विद्युत व्यवस्था जनजीवन की मूल धारा है। इस उपकेन्द्र से किसानों को पर्याप्त और स्थिर वोल्टेज मिल सकेगा, जिससे उनकी कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।” उन्होंने कहा कि सरकार हर पात्र हितग्राही को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिले में विशेष शिविर आयोजित कर रही है। नवीन उप-केन्द्र निर्माण पर 462.46 लाख रुपये की लागत आई है, जिसे पुनरोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना के तहत तैयार किया गया है। यह उप-केन्द्र क्षेत्र के किसानों और स्थानीय निवासियों की विद्युत वोल्टेज की समस्या का समाधान करेगा, जिससे उनकी कृषि और दैनिक जीवन में सुधार होगा। सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि किसानों की वोल्टेज समस्या लंबे समय से प्राथमिकता में थी और इस उप-केन्द्र के चालू होने से यह समस्या दूर हो गई है। उन्होंने कहा, “प्रदेश सरकार न केवल 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रही है कि हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।” इस अवसर पर देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्युत केंद्र के लोकार्पण ने क्षेत्र में विकास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त किया।

निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखें ठेकेदार : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि आवश्यकता के अनुरूप क्षेत्र में सड़कों और नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे । राज्यमंत्री श्रीमती गौर सोमवार को भानपुर मंडल में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रहवासियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड -72 के शबरी नगर में 27 लाख रुपए लागत की सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण, वार्ड 72 में 10 लाख रुपए लागत के सीसी रोड, आर सी सी नाली निर्माण, लीलाधर कॉलोनी में 4 लाख रुपये लागत की आरसीसी नाली निर्माण, 27 लाख रुपये लागत से हरदौल बाबा, गीता नगर भानपुर स्कूल के पीछे आरसीसी नाली और अटल नेहरू नगर में सीसी रोड निर्माण का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कल्याण नगर में गली नंबर 3 और 4 में 18 लाख रुपये लागत के सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण का भूमि-पूजन किया। पार्षद श्री विकास पटेल, श्री राजू राठौड़, श्री राजू लोधी, श्री बी एस मरमट, श्री नीलेश गौर और क्षेत्र के रहवासी इस अवसर पर मौजूद थे।  

समय के अनुरूप सोचने और चलने की आदत डालनी होगी, खुद को तैयार नहीं करने वाले पीछे छूट जाते हैं : CM योगी

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कालचक्र किसी की परवाह नहीं करता है, उसका प्रवाह निरंतर चलता रहता है, इसलिए हमें खुद को समय की धारा के अनुरूप तैयार करना होगा। समय के अनुरूप सोचने और चलने की आदत डालनी होगी। समय के अनुरूप खुद को तैयार नहीं कर पाने वाले पिछड़कर पिछलग्गू हो जाते हैं। सीएम योगी मंगलवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम समय के अनुरूप समाज के प्रत्येक तबके को जोड़ते हुए टीम भावना के साथ समाज और देश हित के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं। जब सामूहिकता की भावना और टीम वर्क से प्रयास किए जाएंगे तो परिणाम भी उसी के अनुरूप सार्थक आएंगे। परिणाम ही प्रयास और तैयारी के स्तर का वास्तविक परिचय देता है। टीम वर्क और परिणाम के बीच साम्य को समझाते हुए मुख्यमंत्री ने इंसेफेलाइटिस नियंत्रण की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का बचपन इंसेफेलाइटिस के दुष्चक्र में 1977 से लेकर 40 साल तक फंसा रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में पचास हजार से अधिक बच्चों की मौत हो गई। पहले उपचार की व्यवस्था नहीं थी। उपचार की व्यवस्था हुई, वैक्सीन आया तो वायरस ने अपना नेचर चेंज कर लिया। 2017 में जब हमारी सरकार आई तो प्रदेश और केंद्र सरकार ने टीम भावना के साथ, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और अन्य संगठनों के सहयोग तथा सरकार के विभिन्न विभागों के समन्वय से मिलकर लड़ाई लड़ी। इसका परिणाम रहा कि 40 साल की समस्या का समाधान 2 साल में हो गया। इंसेफेलाइटिस नियंत्रण की सफलता कठिन चुनौतियों का सामना करने से लेकर टीम भावना से परिणाम प्राप्त करने की यात्रा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने आज की पीढ़ी के मोबाइल फोन के इस्तेमाल में अत्यधिक समय बिताने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी मोबाइल के उपयोग में अनावश्यक अत्यधिक समय बिताने से बचे। अपना समय प्रकृति के बीच, रचनात्मक कार्यों, अध्ययन और कौशल विकास की गतिविधियों में बिताएं। हमें यह ध्यान रखना होगा कि तकनीकी हमसे संचालित हो, हम तकनीकी से संचालित न हों। नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के जीवन से सीख लेने की बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी रुचि के अनुसार लीक से हटकर कुछ नया करने का प्रयास करना चाहिए। यह क्षेत्र समाज सेवा, सामाजिक चेतना, महिला एवं बाल उत्थान, अन्नदाता किसानों के जीवन में परिवर्तन या समाज से जुड़ा कुछ भी हो सकता है। हम किसी भी एक क्षेत्र को चुनकर आगे बढ़ सकते हैं। अपने क्षेत्र में, रुचि के अनुसार ईमानदारी और कठिन परिश्रम से कार्य करेंगे तो परिणाम अवश्य आएगा। जीवन शॉर्टकट का मार्ग नहीं है। जीवन में सफलता के सतत प्रवाह के लिए परिश्रम और ईमानदारी का कोई विकल्प नहीं है। यदि जीवन में अधूरी तैयारी होगी, विजन और एक्शन नहीं होगा तो कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी। जीवन का उद्देश्य सिर्फ डिग्री और नौकरी हासिल करना नहीं हो सकता। जीवन का उद्देश्य विराट होना चाहिए। यदि हम विजन के अनुरूप निष्ठा और ईमानदारी से प्रयास करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने यही साबित किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाज सुधारक और नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का स्वागत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज ही के दिन दस वर्ष पूर्व उन्हें दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। कैलाश सत्यार्थी का जीवन प्रत्येक क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरक है, खासकर उन युवाओं के लिए जो किन्हीं कारणों से असमंजस की स्थिति में रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद अपने संस्थापकों के मूल्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए 92 वर्षों से निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था और नागरिकों के मन में असमंजस की स्थिति थी, तब युवाओं में देश हित और स्वाभिमान की भावना को जगाने के लिए 1932 में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की थी। देश और स्वाभिमान की प्रेरणा के प्रतीक महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान को केंद्र में रखकर राष्ट्रवादी शिक्षा का कार्य प्रारंभ किया। आज यह परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी शिक्षा की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए सेवारत है। संस्थापक सप्ताह के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की उत्कृष्ट संस्थाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंच से 200 पुरस्कार वितरित किए गए। करीब 800 पुरस्कार संस्थाओं के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। संस्थापक समारोह के मुख्य महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के हाथों एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्ष शिप्रा सिंह की पुस्तक ‘शिक्षा की भारतीय अवधारणा’ का विमोचन भी किया गया।

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान हम सबक़े लिए प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री साय

सोनाखान में खुलेगा पोस्ट मेट्रिक छात्रावास, 23 पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों में लगेंगे सोलर हाई मास्ट लाईट शहादत दिवस एवं सोनाखान मड़ई मेला के लिए 15 लाख रूपये देने की घोषणा हम होंगे कामयाब क़े तहत 13 युवाओं को सम्मान पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को सौपा चाबी पीएम जनमन आदर्श पंचायत के तहत 2 गांव क़े पंचायत प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान  मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस पर उन्हें दी श्रद्धांजलि रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 दिसम्बर मंगलवार को छत्तीसगढ़ क़े प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह क़े शहादत दिवस पर उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय सोनाखान स्थित शहीद स्मारक में शहीद वीर नारायण सिंह क़ी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद  वीर नारायण सिंह के वंशजो को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोनाखान में पोस्ट मेट्रिक छात्रावास खोलने,सोनाखान मड़ई मेला क़े लिए 15 लाख देने,23 पर्यटन एवं  ऐतिहासिक स्थलों में हाई मास्ट लाईट लगाने,सोनाखान क़े 3 तालाबों का अमृत सरोवार में उन्नयन तथा शहीद वीर नारायण क़े वंशज जो पेंशन क़े लिए वंचित हैं उन सभी सदस्यों को भी पेंशन देने क़ी घोषणा क़ी। इसके साथ ही 10 हितग्राहियों को पीएम आवास ग्रामीण की चॉबी सौंपा। हितग्राहियो को आयुष्मान कार्ड का वितरण,पीएम जनमन आदर्श पंचायत बल्दाकछार एवं औवराई का सम्मान, आदिवासी समाज के युवा प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की शहीद वीर नारायण सिंह क़े जन्म एवं कर्मभूमि में मुख्यमंत्री क़े तौर पर पहली बार आया हूं। यह पवित्र भूमि गरीबों क़े लिए बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह गरीबों की प्राण रक्षा एवं आत्मसम्मान क़े लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिए जो हम सब क़े लिए  प्रेरणादायक है। जिस समय  सोनाखान क्षेत्र में आकाल पड़ा तो भूख से तड़पते लोगों क़ी दशा देखकर द्रवित हो गए  और गोदाम से अनाज निकाल कर बाँट दिए। उन्होंने अंग्रेजो क़े विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका दिए। अंग्रेजी सरकार ने 10 दिसम्बर 1857 को रायपुर क़े जय स्तम्भ चौक में फांसी दे दी गई। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह जैसे अनेक  जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए है जिन्हे उचित सम्मान नहीं मिल पाया था लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति विभूतियों को सम्मान देने क़ा काम कर रहे है। प्रधानमंत्री ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव  दिवस मनाने क़ी घोषणा क़ी है। विशेष पिछडी जनजाति समुदाय क़े लोगों क़े विकास क़े लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू किया गया है। पीएम ग्राम उत्कर्ष योजना क़े तहत प्रदेश क़े 6 हजार गाँवो को लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में 9 करोड़ क़ी लागत से शहीद वीर नारायण संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारी सरकार ने एक साल में मोदी क़ी गारंटी क़े तहत अधिकांश  वायदे पूरा कर दी है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह अन्याय और अत्याचार क़े खिलाफ अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी। उनका बलिदान इतिहास में अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज क़े विकास और सम्मान क़े लिए काम कर रहे हैं। अब जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। आज देश क़ा प्रथम नागरिक आदिवासी समाज क़ी बेटी है तथा प्रदेश का मुखिया  भी आदिवासी किसान का बेटा है।क़ृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले सोनाखान बहुत पिछड़ा क्षेत्र था। हमारी सरकार आने क़े बाद यहाँ तेजी से विकास शुरू हुआ। सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।आज एक आदिवासी किसान का बेटा प्रदेश का कमान संभाल रहे है और विकास क़ी गंगा बहा रहे हैं। इस अवसर पर जिले क़े प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,पूर्व विधायक सनम जांगड़े, पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी,शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

खेलो एमपी गेम्स’ के जरिये उत्कृष्ट खिलाड़ी निखर कर आयें : मंत्री श्री सारंग

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि “खेलो एमपी गेम्स’’ के जरिये उत्कृष्ट खिलाड़ी निखर कर आयें, इसके लिये खेल विभाग, फेडरेशन और एसोसिएशन एक साथ मिलकर आपसी सामंजस्य के साथ काम करें। मंत्री श्री सारंग ने यह बात उनकी पहल पर हुई बैठक में कही। तात्या टोपे खेल स्टेडियम में आयोजित खेल विभागय, फेडरेशन और एसोसिएशन की बैठक में इस बात की सभी ने रजामंदी दी। एसोसिएशन/फेडरेशन डे-टू-डे वर्किंग में साथ मिलकर करें काम मंत्री श्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार और एसोसिएशन/फेडरेशन खेल के उन्नयन और विस्तार के लिये काम कर रही है। हम सब एक ही प्लेटफार्म पर काम करेंगे, तो खेल प्रतिभाएँ निखर कर सामने आयेंगी। उन्होंने कहा कि खेल में जितना योगदान खेल विभाग का है, उतना ही योगदान फेडरेशन और एसोसिएशन का भी रहा है। विभाग के साथ एसोसिएशन/फेडरेशन डे-टू-डे वर्किंग में साथ मिलकर काम करें। रोजमर्रा के कामों को एक साथ संवाद कर करने से उत्कृष्ट कार्य कर हम धरातल पर उतार सकेंगे। पारदर्शी प्रक्रिया से मिलेंगे उत्कृष्ट खिलाड़ी मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पिछले वर्ष एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया गया, जो सफल रहा और लाभ भी मिला। प्रदेश के खेल उन्नयन और खिलाड़ियों के लिये इस बार फिर से एमपी यूथ गेम्स आयोजित किये जायेंगे। इसकी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी रहे और खिलाड़ियों का चयन उत्कृष्टता के आधार पर हो सके, इसके लिये फेडरेशन और एसोसिएशन का सहयोग आवश्यक है। उत्कृष्ट खिलाड़ी नेशनल गेम्स के लिये भी ट्रेण्ड होंगे मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सभी साथ मिलकर ब्लॉक स्तर से खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तरीय टीम बनायें। जिला स्तर के लिये चयनित खिलाड़ियों से रीजनल टीम में प्रतिभाएँ सामने आयें, जो स्टेट लेवल पर खेलें। सभी के सहयोग से यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। रीजनल टीम में 2-3 ग्रुप भी बनायें। रीजनल लेवल से भागीदारी करने वालों को स्टेट लेवल का प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। यही उत्कृष्ट खिलाड़ी नेशनल गेम्स में भागीदारी के लिये फेडरेशन और एसोसिएशन के माध्यम से आयोजित कैम्प में ट्रेंड होकर खेलें। इससे ट्रॉयल की प्रक्रिया की जानकारी भी सभी तक पहुँचेगी। चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी रहेगी और योग्य एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी राज्य को मिलेंगे। जिला खेल अधिकारी के साथ मिलकर बनेगी कमेटी मंत्री श्री सारंग ने कहा कि यह प्रक्रिया 2 साल प्रायोगिक तौर पर ली जा रही है। अगर इसके बाद कहीं कोई दिक्कत आती है, तो इसे ड्रॉप भी किया जा सकता है। उन्होंने चयन कमेटी में जिला खेल अधिकारी सहित एसोसिएशन एवं फेडरेशन के सदस्यों को एक साथ काम करने और रूपरेखा बनाकर एसओपी तैयार करने को भी कहा। कमेटी 5-7 दिन में फायनल रूप लेकर प्रस्तुत करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया इस प्रकार हो कि देश के अन्य राज्य भी इसे एडॉप्ट करें। मंत्री श्री सारंग ने कहाकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी हो। खेल सुविधाएँ सरकार देगी, उत्कृष्ट खिलाड़ी आप तैयार करें और जीत सुनिश्चित करें। हम सब मिलकर एक साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करें, जिससे प्रदेश और देश का नाम रोशन हो। बैठक में ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला, ओलम्पिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एल. यादव सहित सभी खेल संघों के अध्यक्ष एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात का किया आमंत्रित

नई दिल्ली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात उन्होंने प्रदेश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के शुभारंभ और केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमिपूजन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकारों को बताया कि मध्यप्रदेश सरकार अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जो 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा, नारी, किसान और गरीब कल्याण की चिन्हित योजनाओं के माध्यम से शत प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 दिसंबर 2024 के बीच मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व आयोजित किया जाएगा जो प्रदेश के समग्र विकास और जनहित पर आधारित होगा।

प्रदेश की शैक्षिक सुशासन प्रक्रियाएँ राष्ट्रीय नीति में होंगी शामिल

भोपाल केन्द्र सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा शैक्षिक सुशासन प्रक्रियाओं के निर्धारण के लिये कार्य योजना तैयार की जा रही है। कार्य योजना बनाने का कार्य सुशासन अनुसंधान राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा) को सौंपा गया है। कार्य योजना बनाने के कार्य में मध्यप्रदेश के साथ तमिलनाडु, कर्नाटक, मिजोरम, असम, गुजरात, जम्मू कश्मीर और बिहार को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है। इस सिलसिले में नीपा की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तृप्ति सिंह ने मंगलवार को भोपाल में राज्य शिक्षा केन्द्र में हुई बैठक में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में संचालित बेस्ट प्रेक्टिसेस, नवीन प्रयोग, विभागीय संरचना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर तैयार होने वाली कार्ययोजना में मध्यप्रदेश में अपनाई जा रही प्रक्रियाओं के अनुभव को शामिल किया जाएगा। नीपा के अध्ययन दल को मध्यप्रदेश के एजुकेशन पोर्टल, ओलम्पियाड, मॉडल डाइट, अंग्रेजी विषय के शिक्षकों का प्रशिक्षण, चेटबॉट और स्कूल शिक्षा में तकनीकी संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी गई। आज हुई चर्चा में राज्य शिक्षा केन्द्र और जिले में कार्यरत अधिकारियों ने जानकारी दी। नीपा का रिसर्च दल तीन जिलों भोपाल, बैतूल और श्योपुर का भ्रमण कर शैक्षणिक संस्थानों का अवलोकन करेगा।  

‘बेटी की शादी पर 1 लाख रुपए देगी दिल्ली सरकार’, किये 5 बड़े ऐलान, ऑटो चालकों के साथ मेरा पुराना रिश्ता- केजरीवाल

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए पांच बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी भी ऑटो चालक की बेटी की शादी होगी तो दिल्ली सरकार उसे एक लाख रुपए की मदद देगी। इसके अलावा, हर ऑटो चालक को 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। ऑटो चालकों के साथ मेरा पुराना रिश्ता- केजरीवाल केजरीवाल ने ऑटो चालकों के साथ अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, “मेरा ऑटो चालकों के साथ बहुत पुराना रिश्ता है। 2013 में जब मेरी पार्टी नई थी और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तब ऑटो चालकों को अक्सर तिरस्कृत किया जाता था। उस समय मैंने ऑटो चालकों के समर्थन में सभा की थी। ये लोग व्यवस्था के शिकार हैं और अगर हमारी सरकार बनी तो हम सिस्टम को ठीक करेंगे।”     सरकार बनने के बाद हमने काफी सुधार किए उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार बनने के बाद हमने कई सुधार किए हैं। हाल ही में मैंने ऑटो चालकों के साथ अपने घर पर बैठक की थी, जहां मुझे बहुत अच्छे से भोजन पर आमंत्रित किया गया था। मैं कह सकता हूं कि मैंने ऑटो चालकों का नमक खाया है।” बताते चलें कि, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं। भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ खड़ी आप लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। 

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 13 दिसम्बर को इंडोर स्टेडियम धमतरी में

धमतरी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 13 दिसम्बर को स्थानीय बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम धमतरी में किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार आज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप संचालक पंचायत अविनाश मसराम ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को अपने दायित्वों का सुगमतापूर्वक निर्वहन करने एवं प्रतिभागियों हेतु उचित व्यवस्था करने कहा। इस मौके पर सीईओ जनपद पंचायत धमतरी दीपक ठाकुर, उपआयुक्त नगर निगम धमतरी पी सी सार्वा, शिक्षा विभाग से एल डी चौधरी, सहायक संचालक कौशल विकास विभाग डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र धमतरी नितिन कुमार शर्मा, जिला संगठक रेडक्रॉस श्री आकाश गिरी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि विकासखण्ड स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा उत्सव में हिस्सा लेंगे। इसमें सांस्कृतिक के तहत सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, लाईफ स्कील के तहत कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला/तात्कालिक भाषण, कविता, थीमेटिक के तहत विज्ञान मेला, युवा कृति के तहत हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, फोटोग्राफी के तहत मोबाईल फोटोग्राफी (केवल जिला स्तर पर) और अन्य के तहत रॉकबैंड (केवल जिला एवं राज्य स्तर पर) आदि विधा में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भेजा महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण

महाकुंभ में जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में राज्य सरकार पंडाल लगाएगी, लोगों के ठहरने – भोजन की व्यवस्था रहेगी रायपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से उनका आमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजय गोंड ने मुख्यमंत्री श्री साय से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंप कर उन्हें महाकुंभ में आमंत्रित किया। मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि कुंभ स्थल पर छत्तीसगढ़ का भी एक पंडाल लगाया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के पंडाल के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र मंत्रीद्वय को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडाल में छत्तीसगढ़ से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्री द्वय का छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में शामिल होना सौभाग्य का विषय है। वे पहले भी कुंभ में शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस बार का कुंभ विशेष है। आमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने दो-दो मंत्रियों को भेजा है। हम महाकुंभ में जरूर आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ प्रयागराज महाकुंभ 2025 के अवसर पर महाकुंभ में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस प्रदेश की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए उत्सुक है। छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के भोजन एवं रहने-ठहरने की व्यवस्था हेतु महाकुंभ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए भूमि आरक्षित करने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से किया है।

छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में महत्ती भूमिका निभा रहा सरस्वती विद्यालय: मंत्री श्रीमती उईके

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित ‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’ के समापन कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय की अनुशासनात्मक परंपरा और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश में छात्रों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं। अनुशासन और कठिन परिश्रम से हर मंजिल को पाया जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के सपने को साकार करने में आप सभी की अहम भूमिका होगी। इसलिए पूरी लगन और समर्पण के साथ अध्ययन करें। मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे, जिनमें राजकीय पशु, राजकीय वृक्ष और भारत का इतिहास संबधी प्रश्न शामिल थे। छात्रों की तत्परता और उत्तरों से प्रसन्न होकर उन्होंने उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्यालय भारतीय संस्कृति के संरक्षण और छात्रों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान श्रीमती उईके ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के विषय में अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा, कानून और जागरूकता के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। परिवार और समाज में समानता का माहौल बनाते हुए बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और अवसरों का विस्तार अनिवार्य है। पखवाड़ा के उद्देश्य और उपलब्धियां ‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’ के दौरान छात्रों को लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। इस पहल के जरिए बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिकता के बीज बोने का कार्य किया गया। मंत्री श्रीमती उईके ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जिले का गौरव बताया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए भक्तों की सहूलियत के लिए रोप-वे की सुविधा जल्द मिलने जा रही

जम्मू-कश्मीर श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक भारी संख्या में भक्त माता के दरबार पहुंचते हैं। इसी बीच साल के आखिर तक भक्तों की सहूलियत के लिए रोप-वे की सुविधा मिलने जा रही है। वहीं जल्द ही माता के भक्तों को भवन पर पहली बार यज्ञ और फैमिली रूम्स की सुविधा भी मिलने जा रही है। बता दें कटरा से भवन तक रोप-वे से लोगों का सफर आसान हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया की 2025 के लिए पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।  परिवार के कमरों के साथ नया वैष्णवी भवन, ऑल वेदर क्यू कंप्लेक्स जल्द ही तैयार हो जाएगा, जिससे यहां आने वाले भक्तों को काफी सुविधा मिलेगी। इसी के साथ नए साल पर माता के दरबार में भारी संख्या में भक्तों के आने को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी के दरबार हर साल लाखों भक्त दर्शने के लिए पहुंचते हैं। पहाड़ों और बादलों के बीच स्थित माता वैष्णो देवी का दरबार बेहद खास माना जाता है। वैष्णो देवी मंदिर तक की यात्रा को कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक माना जाता है। वैष्णो देवी दरबार जम्मू-कश्मीर स्थित त्रिकूट पर्वत पर एक गुफा में है, जहां तक पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर की मुश्किल चढ़ाई करनी पड़ती है। ये यात्रा भले ही कठिन है, लेकिन यहां का दृश्य बेहद अलौकिक है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

वन विहार में नेचर कैम्प एवं अनुभूति कार्यक्रम

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से छात्र-छात्राओं में वन, वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। भोपाल शहर एवं उसके आसपास के ग्रामों के शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिये पक्षी अवलोकन और नेचर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। नेचर कैम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) बरखेड़ा भोपाल के 41 छात्र-छात्राओं एवं 2 शिक्षकों ने भाग लिया। विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन, वानिकी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ करायी गयीं। छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं को बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय आदि वन्य-प्राणियों का अवलोकन कराया गया। साथ ही ट्रेल वॉक भी करायी गयी। किंगफिशर, ओपन बिल स्टॉर्क, वुलीनेक स्टॉर्क, कार्मोरेंट, जकाना और कूट पक्षियों का अवलोकन कराया गया। नीडम क्षेत्र में कृत्रिम घोंसले तथा पक्षियों के पुतले भी दिखाये गये। इस अवसर पर मिशन लाइफ अंतर्गत पर्यावरण को बचाने के लिये उपस्थित प्रतिभागियों को शपथ दिलायी गयी। अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन प्रेरकों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अनुभूति कार्यक्रम के लिये चयनित मास्टर ट्रेनर डॉ. एस.आर. वाघमारे ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के 9 कर्मचारियों को नवीन प्रेरकों के रूप में प्रशिक्षण दिया। नेचर कैम्प के दौरान संचालक वन विहार श्री मीना अवधेश कुमार शिवकुमार, सहायक संचालक श्री एस.के. सिन्हा, इकाई प्रभारी पर्यटन श्री रविकांत जैन और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

अटाला मस्जिद विवाद में कोर्ट ने दिया आदेश, अब होगा सर्वे, हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, पूजा-अर्चना के लिए इजाजत की मांग

जौनपुर यूपी में अब एक और मस्जिद की सर्वे करने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है। दरअसल, जौनपुर की अटाला मस्जिद विवाद में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत हुई है। क्योंकि सिविल जज जूनियर डिविजन की अदालत ने मस्जिद की सर्वे कराने की बात मान ली है।  सर्वे कमीशन का प्रारूप क्या होगा इसे लेकर रूपरेखा 16 दिसंबर को तय होगी। इस फैसले को हिंदू पक्ष की जीत मानी जा रही है जो यहां पर पूजा-अर्चना की इजाजत मांग रहा है। सर्वे के आदेश को हिंदू पक्ष को शुरुआती जीत माना जा सकता है। आपको बता दें कि जौनपुर के जिला जज ने 12 अगस्त 2024 को आदेश जारी कर जौनपुर की जिला कोर्ट में दाखिल मुकदमे की सुनवाई को मंजूरी दी थी। इसके पहले 29 मई को जौनपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सिविल जज ने मुकदमे को अपने यहां रजिस्टर्ड कर सुनवाई शुरू किए जाने का आदेश दिया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुस्लिम पक्ष की ओर से दाखिल की गई याचिका में 29 मई और 12 अगस्त के दोनों आदेशों को चुनौती दी गई थी। जानिए क्या है पूरा मामला? जौनपुर की अटाला मस्जिद को लेकर स्वराज वाहिनी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने जौनपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने दावा किया कि जौनपुर की अटाला मस्जिद अटाला देवी मंदिर को तोड़कर बनाई गई है। यहां पर अटाला देवी के मंदिर होने के ऐतिहासिक तथ्य भी मौजूद हैं। 13वीं शताब्दी में राजा विजय चंद्र ने करवाया था निर्माण  इस मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा विजय चंद्र ने करवाया था और इसके सबूत ऐतिहासिक तथ्यों से मिले प्रमाणों से पता चलती है। फिरोज शाह तुगलक ने जौनपुर पर कब्जा करने के बाद अटाला देवी के मंदिर को तोड़कर उसी जगह पर अटाला मस्जिद का निर्माण करवाया था। स्वराज वाहिनी एसोसिएशन ने अपनी याचिका में अटाला मस्जिद को अटाला देवी मंदिर बताते हुए वहां पर पूजा-अर्चना करने की इजाजत मांगी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online