LATEST NEWS

स्टीव स्मिथ बोले – मेरे करियर में पिछले तीन साल सबसे कठिन रहे

ब्रिस्बेन. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने रविवार को कहा कि पिछले तीन साल उनके शानदार करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण रहे हैं क्योंकि उन्हें कूकाबुरा की नई गेंद से सामांजस्य बैठाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। कूकाबुरा ने 2020 में गेंद की सीम पर अतिरिक्त लैकर लगाना शुरू किया। लैकर किसी प्लास्टिक की परत जैसी होती है जो गेंद को सख्त बनाती है। इससे गेंद अधिक स्विंग होती है। स्मिथ को यहां भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने 33वें शतक की राह में एक बार फिर इन सब चीजों से जूझना पड़ा। यह पिछले 18 महीनों में उनका पहला टेस्ट शतक था, जो उनके जैसे कद के बल्लेबाज के लिए बहुत लंबा अंतराल है। स्मिथ ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘2021 के बाद से जब से कूकाबुरा ने गेंद को बदला है तब से बल्लेबाजी निश्चित रूप से अधिक कठिन हो गई है। खासकर क्रीज पर आने वाले नये बल्लेबाज के लिए। पिच से अगर तेज गेंदबाजों के लिए मदद हो तो यह परेशानी और बढ़ जाती है।’’ उन्होंने कहा कि चुनौती पहले 30-35 ओवरों को खेलने में है जब गेंद ज्यादा स्विंग होती है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज का सामना करना बल्लेबाजों के लिए और भी मुश्किल हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विशेषकर पारी के पहले 35 ओवर सिम की मदद से मिलने वाली स्विंग के कारण बल्लेबाज के लिए परिस्थितियां बहुत चुनौतीपूर्ण होती है। मुझे लगता है कि इस दौरान गेंद सख्त रहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप एक बार जब उस अवधि को पार कर लेते है तो आपके पास ट्रेविस (हेड) और मार्शी (मिचेल मार्श) और एलेक्स (कैरी) जैसे कुछ आक्रामक बल्लेबाज हैं (जो चीजों को आसान कर सकते हैं)।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, पिछले तीन साल शायद मेरे करियर में सबसे कठिन रहे हैं। यह गेंद को मिलने वाली अतिरिक्त स्विंग के कारण हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि किस तरह से स्कोर में भी कमी आई है। आप जानते हैं, गेंदबाजी औसत में कमी आई है, बल्लेबाजी औसत में कमी आई है।’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘अगर आप पहली पारी पर नजर डाले तो पांच साल पहले आसानी से 400 या 500 रन बन जाते थे लेकिन अब 300 रन बनने के बाद भी आप मजबूत स्थिति में रहते है।’’ स्मिथ ने कहा कि आज के दौर में बड़ा स्कोर करने के लिए किस्मत का साथ मिलना जरूरी होता है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको बड़ा स्कोर करने के लिए भाग्य की आवश्यकता होगी। आपको टेस्ट दर टेस्ट वास्तव में अच्छा खेलना होगा।’’ इस शतकीय पारी से स्मिथ, रिकी पोंटिंग (41) के बाद ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बना गये। स्मिथ के नाम अब 33 शतक है। वह जून 2023 के बाद अपना पहला शतक जड़कर राहत महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘तीन अंकों तक पहुंचना बहुत अच्छा था। थोड़ी देर हो गई। पहले कुछ मैच मुश्किल रहे हैं। कुछ अच्छी गेंदें खेलीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं पिछले एक महीने से अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। यह एक तरह से मेरी प्रक्रियाओं पर टिके रहने जैसा था, इस भरोसे के साथ कि सब कुछ बदल जाएगा।’’ स्मिथ और हेड की शतकीय पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- राहुल गांधी हल्के आदमी, विपक्ष के नेता हैं, गंभीरता लानी चाहिए

पटना जदयू के नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को हल्का आदमी बताते हुए नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष के नेता है उन्हें गंभीरता लानी चाहिए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने साफ लहजे कहा कि कांग्रेस पार्टी कोई काम करना ही नहीं चाहती है। आज तक क्या किया? उन्होंने कहा, “कल सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक- एक योजना को बता दिया। प्रधानमंत्री ने तो साफ कहा कि हमने भी संविधान संशोधन किये, लेकिन वह देश की भलाई के लिए किया, जबकि कांग्रेस ने संविधान संशोधन अपनी गद्दी बचाने के लिए किए।” बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के ‘माई -बहिन मान योजना’ के एलान पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि उनके माता – पिता ने 15 साल राज किया था, जरा बता दें, उस समय वे कौन सी योजना लाए थे। यह भी उन्हें बताना चाहिए। उस दौर में न सड़क थी, न बिजली थी। उनके राज में अपहरण ही उद्योग था। इस पर भी उन्हें बोलना चाहिए।” दरअसल, बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा है कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो सरकार ‘माई-बहिन मान योजना’ शुरू करेगी, जिसके तहत महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिमाह 2,500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि बिहार का नवनिर्माण महिलाओं की समृद्धि के बिना अधूरा है। इस योजना के तहत बिहार की प्रत्येक महिला के बैंक खाते में प्रत्येक महीने 2,500 रुपए हस्तांतरण किए जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि ये योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उमर अब्दुल्ला के एक बयान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वो क्या कहेंगे। वहां हम लोग रहकर के भी क्या करते, उन लोगों का हाल देख रहे हैं ना, क्या हो रहा है।  

कप्तान हरमनप्रीत कौर बोलीं- ऑस्ट्रेलिया में वनडे और वेस्टइंडीज़ के ख़‍िलाफ़ घरेलू सरजमीं पर टी20 मैचों के बीच छोटे बदलाव से निपटना काफी मुश्किल है

मुंबई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़े टूर्नामेंटों ख़ासकर इस साल एशिया कप और टी20 विश्व कप में अहम मैच जीतने में नाकाम रहने के लिए व्यक्तिगत खिलाड़ियों की मानसिकता को जिम्मेदार ठहराया है। हरमनप्रीत ने रविवार को वेस्‍टइंडीज़ के ख़‍िलाफ़ शुरू होने वाली टी20 सीरीज़ से पहले कहा, “मुझे लगता है कि यह केवल माइंडसेट की बात है क्‍योंकि अगर आप देखें तो हमारी टीम में बहुत अच्‍छे खिलाड़ी हैं। जब भी मौक़ा मिला है सभी ने बहुत अच्‍छा किया है। मुझे लगता है कि बड़े मैचों में केवल माइंडसेट की बात है और क्‍या आप व्‍यक्तिगत तौर पर सोच रहे हैं। क्‍योंकि बतौर खिलाड़ी, बतौर टीम आप केवल इस बात पर काम कर सकते हैं कि आपने अच्‍छा किया है। दिन के अंत में, यह केवल आप हैं जो परिस्‍थ‍ितियों को सह रहे होते हैं और यह केवल आपकी बात बात है कि कैसे आप आगे जाने को देख रहे हैं।” “हम इस बारे में बात करते हैं कि हमें जीत के लिए क्‍या ज़रूरत है, लेकिन अंत में तो यह व्‍यक्तिगत खेल है कि कैसे आप टीम को जिताने जा रहे हैं।” इस साल भारत ने 20 में से 13 टी20 जीते हैं, लेकिन इनमें से सभी अहम मैचों में उनको हार मिली है। एशिया कप में वह अजेय थे, लेकिन फ़ाइनल में श्रीलंका से हार गए। इसके बाद वे टी20 विश्‍व कप में ऑस्‍ट्रेलिया से अहम मैच में हारकर ग्रुप स्‍तर में ही बाहर हो गए। एशिया कप के फ़ाइनल में स्‍मृति मंधाना ने सबसे अधिक रन बनाए लेकिन अन्‍य बल्‍लेबाज़ विफल हो गए। ऑस्‍ट्रेलिया के ख़ि‍लाफ़ हरमनप्रीत का एकल प्रदर्शन भी बेकार गया।  

लोकसभा XI की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अनुराग ठाकुर ने शतकीय पारी खेली, जीता मैच

नई दिल्ली टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सांसदों के बीच खेले गए दोस्ताना क्रिकेट मैच में लोकसभा अध्यक्ष एकादश ने राज्यसभा अध्यक्ष एकादश को 73 रनों से हरा दिया। लोकसभा XI की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अनुराग ठाकुर ने शतकीय पारी खेली। इसके अलावा, लोकसभा XI के गेंदबाज दीपेंद्र हुड्डा का भी जलवा दिखा और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। इसके लिए उन्हें बेस्ट बॉलर ऑफ मैच का अवॉर्ड दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 251 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में राज्यसभा XI 178 रन ही बना सकी। राज्यसभा XI की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। उन्हें कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आउट किया। उनके अलावा, कप्तान किरेण रिजिजू सिर्फ एक ही रन बना सके। एन डांगी ने 28 रन बनाए, जबकि के सुधाकर ने 27 रनों की पारी खेली। टीम राज्यसभा XI टारगेट को हासिल नहीं कर सकी और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेटों पर 178 रन ही बना सकी। इस तरह से लोकसभा XI टीम ने 73 रनों से यह मैच जीत लिया। लोकसभा XI के बॉलर निशिकांत दुबे ने भी बॉलिंग की और दो विकेट चटकाए। लोकसभा XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए, जिसके जवाब में राज्यसभा XI की टीम 178 रन ही बना सकी। लोकसभा XI की ओर से मनोज तिवारी ने छह गेंदों में 13 रन बनाए। दीपेंद्र हुड्डा ने छह रन बनाए, चंद्रखेशर आजाद ने 54 रनों की पारी खेली। अनुराग ठाकुर 65 गेंदों में 111 रन पर नाबाद रहे। वहीं, राज्यसभा XI की ओर से किरेण रिजिजू ने चार ओवरों में 57 रन देते हुए एक विकेट झटका। सौमित्र खान ने दो ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट लिया। रवि किशन ने एक ओवर में 17 रन देते हुए एक भी विकेट नहीं लिया। कमलेश पासवान ने तीन ओवरों में 26 रन देते हुए तीन विकेट झटके। इसके अलावा, राघव चड्ढा ने भी एक ओवर बॉलिंग की, लेकिन एक भी विकेट नहीं मिल सका। लोकसभा अध्यक्ष एकादश के कप्तान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने जीत के बाद कहा, “…पिछले 10 वर्षों में टीबी के कारण होने वाली मृत्यु दर में 38% की गिरावट आई है…नए टीबी मामलों में लगभग 18% की गिरावट आई है। लेकिन हमें अभी लंबी दूरी तय करनी है। टीबी को लेकर अब भी एक कलंक है…इसलिए, हमें सभी को बताना होगा कि टीबी का इलाज संभव है। सरकार मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराती है।” बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष एकादश की कप्तानी की, जबकि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा अध्यक्ष एकादश की अगुआई की। इस मैत्रीपूर्ण आयोजन को ‘टीबी मुक्त भारत जागरूकता क्रिकेट मैच’ नाम दिया गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हमारे कई सांसद साथी यहां आए हैं। फिटनेस के मंत्र के साथ…यह आयोजन लोगों को खेलों के माध्यम से जोश से भरने के लिए किया गया है। मेरा मानना ​​है कि हर कोई ऊर्जा के साथ खेलेगा। हमारा मंत्र ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ है।” उन्होंने कहा, “फिटनेस के बिना आप देश की सेवा नहीं कर सकते। आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना होगा।” भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य दिया है, जबकि वैश्विक लक्ष्य 2030 है। अगर आप 2015 से अब तक देखें तो भारत में टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी आई है। नए मामलों में 18 प्रतिशत की कमी आई है। वैश्विक स्तर पर यह संख्या करीब 8 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि भारत बाकी दुनिया से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इसका इलाज है। सरकार मुफ्त दवाइयां देती है और इसके लिए 1000 रुपये देती है।

गेंदबाजी कोच बोले – भारत को 50-80 ओवरों के बीच पुरानी गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा

ब्रिसबेन. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने रविवार को स्वीकार किया कि भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई शतक बनाने वाले ट्रेविस हेड के खिलाफ योजनाओं को लागू करने में विफल रहे और उन्होंने उन्हें 50 से 80 ओवरों के बीच पुरानी गेंद से अपने खेल को सुधारने की बात कही। हेड और साथी शतकवीर स्टीव स्मिथ ने मेजबान टीम को तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन तीसरे सत्र में 31 ओवरों में 171 रन बनाने में मदद की। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप तक सात विकेट पर 405 रन का स्कोर बनाया। मोर्कल ने दिन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हम कह सकते हैं कि वह (हेड) काफी अच्छी फॉर्म में हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप 50 से 80 ओवरों तक देखें तो गेंद के साथ हम पिछले मैच में भी पिछड़ गए। हमने थोड़े बहुत रन लुटाए। इसलिए मुझे लगता है कि हमें इस विभाग में बेहतर होने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि सुबह के सत्र में तीन विकेट लेने के बाद भारतीय गेंदबाज लय बरकरार नहीं रख सके। मोर्कल ने कहा, ‘‘आज सुबह हमने 70 रन देकर तीन विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दो विश्व स्तरीय खिलाड़ियों का कुछ नहीं कर सके। स्मिथ को हम जानते हैं, वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो लंबे समय तक बल्लेबाजी कर सकते हैं और रन बना सकते हैं। उन्होंने (स्मिथ और हेड) वहां साझेदारी की और हमें दबाव में डाल दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से ऐसा विभाग है जिस पर हमें ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है शायद पारी की गहराई में। हमारे पास योजना हैं लेकिन क्या हम दोनों छोर से इन योजनाओं को लागू कर रहे हैं? यह कुछ ऐसा है जिसमें हमें बेहतर होने की जरूरत है।’’ दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया कि हेड के खिलाफ पहले से तय योजना विफल हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘इस मैच से पहले हमारी योजना थोड़ी ‘ओवर द विकेट’ और सीधी लाइन पर गेंदबाजी करने की थी। हमें लगा कि जब हमने एडिलेड में ‘अराउंड द विकेट’ गेंदबाजी की तो वह काफी अच्छा खेले। एक बार जब वह मैदान में आ गए तो टीम और आपके लिए सबसे अच्छा तरीका शायद स्कोरिंग गति को धीमा करना है क्योंकि आप जानते हैं कि वह आक्रामक होने वाले हैं। हेड को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका थोड़ा नियंत्रण लाना है।’’

आज 3-3 महामिसाइल बनाकर पूरी दुनिया को चुनौती दे रहा है भारत, जो अमेरिका बनाने के लिए संघर्ष कर रहा

नई दिल्ली सपने अक्सर उन्हीं के सच होते हैं, जो उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं. दुनियाभर में ताकत का प्रतीक माना जाने वाला अमेरिका भी आज हाइपरसॉनिक मिसाइल बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है. लेकिन भारत जो कभी तकनीकी क्षमता में दुनिया की दौड़ में पीछे समझा जाता था, वही आज 3-3 महामिसाइल बनाकर पूरी दुनिया को चुनौती दे रहा है. प्रोजेक्ट ध्वनि के तहत हाइपरसॉनिक मिसाइल तकनीकी क्षमता में पीछे रहने वाले देश को आज दुनिया की अग्रणी सूची में गिना जाता है. इसका श्रेय भारत के वैज्ञानिकों का जुनून और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की मेहनत को जाता है. DRDO के वैज्ञानिकों ने प्रोजेक्ट ध्वनि के तहत ऐसे हाइपरसॉनिक हथियार बनाए है, जिन्हें रोक पाना अब नामुमकिन है. ध्वनि की गति से भी तेज होते हैं हाइपरसॉनिक मिसाइल दरअसल, हाइपरसॉनिक मिसाइल उन हथियारों को कहा जाता है जो कि ध्वनि की गति से पांच गुणा तेज यानी 6,200 प्रति घंटे की रफ्तार से उड़कर अपने लक्ष्य पर हमला करते हैं. इनकी तेज रफ्तार और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले खासियत के बदौलत ये हाइपरसॉनिक मिसाइल बेहद खतरनाक हो जाते हैं, जिसे कोई भी रडार पकड़ नहीं सकता है. DRDO की यह हाइपरसॉनिक तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी है. हाइपरसॉनिक मिसाइल रॉकेट इंजन के जरिए लॉन्च होता है और वातावरण में 6 से 7 Mach की गति से उड़ता है. वहीं, 1,500 किलोमीटर से अधिक की रेंज में पेलोड ले जाने में सक्षम है. भारत के तीनों सेनाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है हाइपरसॉनिक मिसाइल ध्वनि की गति से 5 गुना तेज उड़ने, किसी भी रडार के पकड़ में न आने वाली खासियत से यह हाइपरसॉनिक मिसाइल भारत की तीनों सेना (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) के लिए अत्यंत उपयोगी है. इसमें मिसाइल में स्क्रैमजेट इंजन का इस्तेमाल होता है, जो उड़ान के दौरान मिसाइल की गति को बनाए रखता है. भारत का ब्रह्मोस-2 इस हाइपरसॉनिक तकनीक का सटीक उदाहरण है. बता दें कि DRDO अभी तीन अलग-अलग डिजाइनों पर काम कर रहा है. पाकिस्तान और चीन की अब खैर नहीं उल्लेखनीय है कि भारत ने एक बार गलती से पाकिस्तान की ओर एक ब्रह्मोस मिसाइल दाग दी थी, जिसे पाकिस्तान ट्रैक नहीं कर पाया था. वहीं, अब ब्रह्मोस-2 और प्रोजेक्ट ध्वनि की हाइपरसॉनिक मिसाइलों के सामने पाकिस्तान तो क्या चीन और अमेरिका के डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं. जहां अमेरिका अब तक अपने हाइपरसॉनिक प्रोग्राम को सफलता नहीं दिला पाया, वहीं भारत रूस के साथ मिलकर इस तकनीक में महारथ हासिल कर ली है.

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना बनी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी

अम्बिकापुर, शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के उद्देश्य से प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार योजनांतर्गत सरगुजा जिले में घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए 213 आवेदकों ने ऑनलाइन पंजीयन किया है। इसके साथ ही 147 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 45 हितग्राहियों ने घरों में संयंत्र स्थापित करने फर्म का चयन किया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना फरवरी 2024 से प्रभावशील है। यह स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते हैं। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रुपए तक सब्सिडी का प्रावधान है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट ीजजचरूध्ध्चउेनतलंहींतण्हवअण्पदध्  या चउेनतलंहींत मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है। इस दौरान यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि का प्रकरण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर केरी ओ’कीफे बोले – मुझे नहीं लगता कि रोहित का कप्तान के तौर पर यह सबसे अच्छा दिन रहा

ब्रिस्बेन. जिस दिन ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को गाबा में तीसरे टेस्ट में शीर्ष पर पहुंचा दिया, उस दिन भारत स्पष्ट रूप से इस बात से उलझन में था कि रणनीति और रणनीति के दृष्टिकोण से दोनों को कैसे रोका जाए। इससे कोई मदद नहीं मिली कि रोहित शर्मा ब्रिस्बेन में कप्तान के तौर पर अपने सक्रिय और आविष्कारशील सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बहुत दूर थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर केरी ओ’कीफे को लगा कि रोहित दूसरे दिन के खेल में अपने फील्ड प्लेसमेंट में नकारात्मक थे। उन्होंने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा, “मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा का कप्तान के तौर पर यह सबसे अच्छा दिन रहा। वह कहेंगे कि पिच इतनी अच्छी थी कि हम सिर्फ आउटफील्डर्स के साथ इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आपको ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना था और उन्हें आउट करना था।” इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी मैच में लंबे समय तक भारत द्वारा एक खास योजना पर टिके नहीं रहने की आलोचना की। “वे लंबे समय तक किसी रणनीति पर टिके नहीं रहते। क्या वे उसे चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं? वे उसे आउट करने की कोशिश क्यों नहीं करते? वे फुल और वाइड क्यों नहीं जाते, ऑफ साइड को पैक क्यों नहीं करते?” भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने 18 चौकों की मदद से 152 रनों की पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए हेड की सराहना की। “वह आज ठोस दिखे, बहुत संयमित, अति-चिंतित नहीं, बस गेंदबाजी को योग्यता के अनुसार ले रहे थे। कोई भी ढीलापन, उन्होंने उसे दूर कर दिया।” ओ’कीफे ने हेड के बारे में भी यही कहा, जिन्होंने अब भारत के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक लगाए हैं। “उनकी सफलता का आधार यह है कि ट्रैविस हेड आगे बढ़ते हैं और परिणामों से अलग हो जाते हैं; उन्हें विफलता का डर नहीं है। वह स्कोरकार्ड नहीं देखते, वह गेंदबाजी और पिच को देखते हैं… क्रिकेट में आप यही चाहते हैं।”

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- ‘मोदी सरकार में नहीं है बांग्लादेश को जवाब देने की काबिलियत’

नई दिल्ली बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देश समेत दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन में लीड करने को लेकर चल रहे घमासान पर भी प्रतिक्रिया दी है. ‘बांग्लादेश को जवाब देने में सक्षम नहीं मोदी सरकार’ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “बांग्लादेश में जिस तरह से वहां रहने वाले हिंदू पर वहीं के मुस्लिम अत्याचार कर रहे हैं ये बहुत ही चिंता का विषय है. आज बांग्लादेश भले ही बांग्लादेश है… पहले वो पाकिस्तान था और उससे भी पहले वो भारत था. वे हिंदू हमारे हैं, हम उनसे जुड़े हैं, इसलिए चिंतित हैं.” उन्होंने कहा, “हम भारत सरकार से इसे रोकने की उम्मीद कर रहे हैं और अनुरोध भी कर रहे हैं, लेकिन समय बीतता जा रहा है, हमें इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है. यह सोचने वाली बात है कि हिंदूवादी सरकार होने के बावजूद भी भारत सरकार उस पर ठीक से जवाब में सक्षम नहीं है.” इंडिया गठबंधन को लीड करने पर क्या बोले शंकराचार्य इंडिया गठबंधन को लीड करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये उनका अपना मामला है. उन्होंने कहा, “मैं या बाहर का कोई व्यक्ति उस पर नहीं बोल सकता है. गठबंधन में शामिल सभी दल ये विचार करेंगे कि कौन उनका प्रतिनिधित्व करेगा.” मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर डेमोक्रेसी, प्लुरलिज्म एंड ह्यूमन राइट्स (सीडीपीएचआर) ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट पेश की, जिसमें अगस्त 2024 में बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद वहां अल्पसंख्यकों की स्थिति पर रिपोर्ट दिया है. इस रिपोर्ट में 150 से अधिक हिंदू परिवारों पर हमले, कई घरों में आग लगाने, करीब 20 मंदिरों में तोड़फोड़ और लूटपाट का दावा किया है. उत्तरी बांग्लादेश के सुनामगंज जिले में हिंदू समुदाय के घरों, दुकानों और स्थानीय लोकनाथ मंदिर में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाने के आरोप में शनिवार (14 दिसंबर 2024) को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद सहित 150 से 170 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है.

WPL Auction: गुजरात जायंट्स ने सिमरन शेख को 1.90 करोड़ में खरीदा, अनकैप्ड जी कमलिनी मुम्बई इंडियंस की हुईं

बेंगलुरु. महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के लिए बेंगलुरु में रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। इस नीलामी में कुल 120 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। पहली बोली वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन पर लगी। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन्हें खरीदने में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में गुजरात जायंट्स 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदने में कामयाब रही। अनकैप्ड खिलाड़ी जी कमलिनी को मुम्बई ने खरीदा अनकैप्ड खिलाड़ी जी कमलिनी को मुंम्बई इंडियंस ने 1.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा है। 16 वर्षीय खिलाड़ी को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई लेकिन अंत में बाजी मुंबई ने मारी। सिमरन शेख गईं गुजरात में सिमरन शेख नीलामी में अभी तक खरीदी गईं खिलाड़ियों में सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उन्हें 1.9 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। सिमरन शेख को लेकर दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात जायंट्स में जंग देखने को मिली और बोली 1 करोड़ के पार पहुंच गई। इसके बाद भी बोली बढ़ती रही, लेकिन अंत में दिल्‍ली पीछे हट गई और 1.90 करोड़ में सिमरन को गुजरात जायंट्स ने ले लिया। प्रेमा रावत को आरसीबी ने खरीदा ऑलराउंडर प्रेमा रावत को रॉयल चैलेंडर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 1.20 करोड़ में खरीदा है। प्रेमा का बेस फाइस 10 लाख रुपये था। प्रेमा को खरीदने के लिए दिल्‍ली ने बोली की शुरुआत की लेकिन जल्‍द ही इसमें बेंगलुरु उतर गई और बोली 1 करोड़ के ऊपर पहुंच गई। आखिर में दिल्‍ली पीछे हट गई और बेंगलुरु ने 1.20 करोड़ में खरीद लिया।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़-सुकमा में नौ नक्सली किए विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

सुकमा. गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा है और बस्तर दौरे से पहले बस्तर भर में जवानों की मुस्तैदी देखने को मिल रही है जहां लगातार अंदरूनी इलाकों में ऑपरेशन जारी है और हर गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की नजर बनी हुई है। इस बीच सुकमा जिले में कैम्प पूवर्ती, थाना जगरगुण्डा में 09 नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थ (exclusive) के साथ गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से विस्फोटक पदार्थ रखे थे। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी हैं। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 कोबरा की  रही है विषेष भूमिका। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 13.12.2024 को कैम्प पुवर्ती एवं थाना जगरगुण्डा से कोबरा 201 वाहिनी, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान पूवर्ती एवं टेकलगुडेम के मध्य जंगल पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देख कर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01. सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा उम्र 28 वर्ष निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा 02 मुचाकी नंदा उर्फ कोन्दा पिता स्व. भीमा उम्र 47 वर्ष निवासी पुवर्ती डब्बापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 03 कुंजाम भीमा पिता हुंगा उम्र 42 वर्ष निवासी पुवर्ती मड़कमपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 04. माड़वी कोसा पिता दुल्ला उम्र 32 वर्ष निवासी पुवर्ती डबापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 05. सोड़ी देवा उर्फ नारेष पिता हुंगा उम्र 32 वर्ष निवासी टेकलगुडेम नयापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 06. माडवी सुक्का उर्फ बरल पिता स्व. कुम्मा उम्र 40 वर्ष निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा 07. मिडियम जोगा पिता स्व. बोडडा उम्र 45 वर्ष निवासी टेकनगुडम नयापारा थाना जगरगुण्डा 08. बारसे चुला(सुला) पिता कुम्मा उम्र 35 वर्ष निवासी टेकलगुडम बर्रेपारा थाना जगरगुण्डा, एवं अन्य व्यक्ति निवासी टेकलगुडम बर्रेपारा थाना जगरगुण्डा, का होना तथा कब्जे से रखे थैले की तलाशी लेने पर सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा के कब्जे से पास में रखे एक पीला स्लेटी रंग के गुलाब पटटी लगा नायलोन थैला में रखा लाल काला बिजली वायर करीब 07 मीटर, लाल कोडेक्स वायर लगभग 04 मीटर, टिकली फटाका 02 पैकेट, प्लास्टिक से बंधा बारूद करीबन 200 ग्राम, पेंसिल सेल 03 नग, जिलेटिन राड 06 नग, माचिस 02 नग, 04 नग डेटोनेटर, बरामद किया गया। विस्फोटक सामग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर कैम्प पुवर्ती एवं कैम्प टेकलगुड़ा से निकलने वाले सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले संभावित मार्गो में नुकसान पहुंचाने की नीयत विस्फोटक सामान से आईईडी लगाने की योजना बनाये थे। सभी पूतर्वी आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के पदों पर कार्य करना बताये गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर 14.12.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 कोबरा की विषेष भूमिका रही है।

भारत अगले साल पहली बार विश्व एथलेटिक्स ‘कॉन्टिनेंटल टूर’ कार्यक्रम की मेजबानी करेगा

नई दिल्ली. भारत अगले साल 10 अगस्त को भुवनेश्वर में अपने पहले विश्व एथलेटिक्स ‘कॉन्टिनेंटल टूर’ कार्यक्रम (कांस्य स्तर की वैश्विक प्रतियोगिता) की मेजबानी करेगा। यह जानकारी राष्ट्रीय महासंघ ने रविवार को दी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने 2025 के प्रतियोगिता कैलेंडर को जारी करते हुए यह घोषणा की। ‘कॉन्टिनेंटल टूर’ विश्व एथलेटिक्स के तत्वावधान में आयोजित ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं की एक वार्षिक श्रृंखला है। यह प्रतिष्ठित डायमंड लीग के बाद अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मीट का दूसरा स्तर है। भारत में 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय परमिट मीट के बाद यह पहली वैश्विक एथलेटिक्स मीट होगी। भारत ने 2004 में नई दिल्ली में विश्व हाफ मैराथन चैंपियनशिप की भी मेजबानी की है। एएफआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘80 और 90 के दशक में परमिट मीट और 2004 में विश्व हाफ मैराथन के बाद यह सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। यह एक बड़ी उपलब्धि है और इससे देश में एथलेटिक्स को बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि भारत अगले साल एक वैश्विक स्तर के भाला फेंक की ‘बड़ी’ प्रतियोगिता की मेजबानी भी कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भाला फेंक के एक बड़े वैश्विक आयोजन के लिए प्रयास कर रहे हैं।’’ ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा की सफलता के बाद भारत दुनिया में एक वैश्विक भाला पावर हाउस के रूप में उभर रहा है। वर्तमान में, देश में छह से अधिक भाला फेंक खिलाड़ी है जो 80 मीटर से अधिक की दूरी हासिल करने की क्षमता रखते हैं।

आतंकवादियों को पहले बिरयानी खिलाते थे अब उल्टा लटकाकर सीधा कर रहे, छत्तीसगढ़-डिप्टी CM विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला

रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि है। आज के दिन ही छत्तीसगढ़ को महज 24 साल में ही पुलिस सशस्त्र बल का सर्वोच्च सम्मान पुलिस कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रदेश की पुलिस की सफलता की वजह से मिला है। उन्होंने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि पहले आतंकवादी बम धमाके करके चले जाते थे। आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब उन्हें उल्टा लटका-लटकाकर सीधा करने का काम किया जा रहा है। लौह पुरुष ने देश को एक करने के लिए बहुत सारे काम किया, लेकिन उनसे एक काम छूट गया था। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करवाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह के करकमलों से आज छत्तीसगढ़ को पुलिस को कलर अवार्ड मिला है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और पूरे देश से नक्सलियों का खात्मा करने के साथ ही उनके विश्वास की वजह से ही छत्तीसगढ़ में महज एक साल में ही नक्सलियों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस में छह हजार कांस्टेबल समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। आज के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस सफलता का नया इतिहास रचेगी। छत्तीसगढ़ पुलिस जवानों की वर्दी पर जब पुलिस कलर अवार्ड चमकेगा, तो हमें यह याद होना चाहिए कि यह सफलता हमें कितने जवानों की शहादत के बाद मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अवार्ड के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह सम्मान न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी पर सजेगा बल्कि हमारे गौरव का परिचायक भी बनेगा। शौर्य और साहस का प्रतीक भी बनेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 1 साल के अंदर साहस और शौर्य के साथ नक्सलियों का खात्मा करने के लिए काम किया है। 1 साल के अंदर डबल इंजन की प्रभावी शक्ति की वजह से जवानों ने यह करके दिखाया है। नक्सली पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्हें आवास और 5 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। सीएम ने 1 साल के अंदर राज्य सरकार की सभी उपलब्धियां का बखान किया।

किस्सा ने पुरुष और केबेडी ने महिला वर्ग का खिताब टाटा स्टील 25 जीता

कोलकाता. इथियोपिया की सुतूम केबेडी ने टाटा स्टील वर्ल्ड 25के (25 किलोमीटर की दौड़) के नौवें सत्र में महिलाओं का ताज बरकरार रखा तो वहीं युगांडा के स्टीफन किस्सा ने रविवार को यहां पुरुषों की दौड़ में गत चैंपियन कीनिया के डेनियल एबेन्यो पर जीत हासिल की। भारतीय एलीट धावकों ने भी इस दूरी की पहली विश्व एथलेटिक्स गोल्ड स्तर के रेस में शानदार प्रदर्शन किये। गुलवीर सिंह ने नये मीट रिकॉर्ड के भारतीय पुरूषों का खिताब जीता। महिला वर्ग में संजीवनी शीर्ष भारतीय रहीं। विभिन्न श्रेणियों में 20,500 से अधिक लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया। केबेडी ने एक घंटा 19:17 मिनट के समय के साथ अपने खिताब का बचाव किया। कीनिया की विओला चपेंगेन दूसरे और बहरीन की दिसी जिस्सा महिलाओं में तीसरे स्थान पर रही। किस्सा ने एक घंटा 12.55 मिनट के साथ पुरुषों में शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि गत चैम्पियन डेनियर एबेन्यो उनसे चार सेकेंड पीछे दूसरे स्थान पर रहे। एंथोनी किपचिरचिर ने कांस्य पदक जीता। भारतीयों में 26 साल के गुलवीर ने एक घंटा 14:10 मिनट के साथ नया रिकॉर्ड कायम किया। सावन बेरवाल एक सेकेंड के अंतर से भारतीयों में दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में 28 साल की संजीवनी ने पांच मिनट का सुधार करते हुए एक घंटे 29:08 सेकेंड का समय लिया। भारतीय महिलाओं में लिली दास (एक घंटा 30:58 सेकेंड) और कविता यादव (एक घंटा और 32:19 मिनट) ने अगले दो स्थान हासिल किये।

नहर में मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका

मुरैना  दिमनी थाना क्षेत्रांतर्गत  बड़ागांव के पास नहर में एक युवक का शव मिलने से यहां इलाके में सनसनी फैल गई।  जहां पुलिस को सूचना मिलने पर  मृतक की शिनाख्ती बाद शव को पीएम हाउस भेज दिया गया।   पुलिस के अनुसार मृतक युवक ग्वालियर में रहकर पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वह विगत 3 दिन पहले घर से मुरैना की कहकर निकला था, इसके बाद वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी । वही इस मामले में मृतक के हाथ-पैर बंधे होने की बजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही मिली जानकारी के अनुसार मृतक पोरसा थाना क्षेत्र स्थित परदू पुरा गांव निवासी पदम सिंह लोधी का पुत्र अभिषेक उम्र 21 वर्ष है जो ग्वालियर में रहकर पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रहा था। विगत 3 दिन पहले यानी 11 दिसंबर की सुबह वह ग्वालियर से अपने घर मुरैना की कहकर निकला था,जबकि वो अपने घर तथा  वापिस ग्वालियर नहीं लौटा। उसके घर के लिए निकलने के दूसरे दिन बाद ही उसी के मोबाइल फोन से परिजनों पर फिरौती के लिए  मैसेज आने लगे थे। परिजनों के अनुसार मैसेज में अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए पहले 20 लाख रुपये की डिमांड की, इसके बाद धीरे-धीरे एक लाख रुपये तक आ गया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने ग्वालियर स्थित गोले का मंदिर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी, तभी बीते रोज सुबह खबर मिली कि मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव के पास नहर में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर फ़ोटो से शिनाख्त कराई तो उन्होंने अपने बेटे के रूप में पहचान लिया। इसके बाद पुलिस उनको लेकर मुरैना पहुंची। यहां पर मृतक की शिनाख्त होने आए बाद शव पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पैर लाल रंग के कपड़े से बंधे हुए थे। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी उभरे हुए थे। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। युवक की हत्या किसने और क्यों की है,पुलिस हर एंगल से जांच में लग गई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet