LATEST NEWS

17 दिसंबर से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि- खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लंबे समय के बाद कार्यों के पूरा होने पर खुशी महसूस होगी। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। किसी खास प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृषभ राशि– आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। पारिवारिक जीवन में बदलाव हो सकते हैं। दोस्त आपकी सलाह की तारीफ करेंगे। कुछ तनाव से नींद न आने की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मिथुन राशि- लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। फैमिली मेंबर्स के मूड स्विंग से पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। कोई ऐसा काम न करें, जो साथी को ना पसंद हो और जिसकी वजह से रिश्तों में तनाव बढ़े। कर्क राशि- अपने फिटनेस पर ध्यान दें। निवेश से जुड़े फैसले होशियारी से लें। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। मूड खराब होने की वजह से पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल जातकों को किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सिंह राशि- स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। बकाया हुआ धन वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रियजनों का इमोशनल सपोर्ट मिलेगा। घर में मैरिज या किसी फंक्शन के लिए इनविटेशन आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कन्या राशि- लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में साथी संग आपसी समझ और मान-सम्मान बनाए रखें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। तुला राशि- स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। डॉक्टर की सलाह लेने पड़ सकती है। कर्ज से छुटकारा पाएंगे। कार्यों का दबाव कम होगा। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। प्रेमी के प्यार और सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा। वृश्चिक राशि- निवेश के कई मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। धैर्य बनाए रखें। परिस्थित को बड़े पिक्चर में देखने का प्रयास करें। जो लोग प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा समय है। धनु राशि– धन बचत पर फोकस करें। निवेश के नए विकल्पों की तलाश करें। व्यापार में विस्तार होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। घर के किसी गुस्सैल सदस्य की वजह से मूड खराब हो सकता है। ऑफिस में अतिरिक्त कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव होंगे। मकर राशि- घर के किसी छोटे सदस्य की वजह से मूड खराब हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ छोटी समस्याओं को लेकर घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। अघर आप ट्रिप का प्लान बना रहे हैं ,तो यह उत्तम समय है। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। कुंभ राशि– आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। प्रियजन के संग नजदीकियां बढ़ेंगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। हेल्दी डाइट लें। रोजाना एक्सरसाइज करें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करें। मीन राशि- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर के किसी फैमिली मेंबर्स से तीखी बहस के कारण तनाव हो सकता है। विनम्र रहें। वाणी पर संयम रखें और क्रोध से बचें।

इण्डियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन ने राष्ट्रीय सम्मेलन में अध्यक्षता के लिए उप मुख्यमंत्री साव को दिया आमंत्रण

रायपुर इंडियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन ने रायपुर में होने वाले अपने 57वें राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव को आमंत्रित किया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं एसोशिएशन के सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री श्री साव से मुलाकात कर इसके लिए आमंत्रण दिया। श्री साव ने अधिकारियों के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता की सहमति दी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल और मुख्य अभियंता श्री राजेश गुप्ता सहित विभागीय अभियंताओं की टीम ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर आयोजन की अध्यक्षता का आमंत्रण दिया। इंडियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य के लिए आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि इंडियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन के 57वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रायपुर के जैनम मानस भवन में आगामी 10 जनवरी से 12 जनवरी तक किया गया है। तीन दिवसीय इस आयोजन में वाटर वर्क्स से जुड़े देश-विदेश के जाने-माने 400 से अधिक वरिष्ठ एवं अनुभवी इंजीनियर हिस्सेदारी करेंगे। छत्तीसगढ़ को दूसरी बार इस आयोजन की मेजबानी मिली है।

PMML का राहुल को लेटर- नेहरू के डॉक्यूमेंट्स लौटाएं, 2008 में सोनिया ने म्यूजियम से मंगवाए थे

नई दिल्ली भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पत्र लौटाने के लिए सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखा गया है। यह पत्र PMML यानी प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय की ओर से लिखा गया है। हालांकि, अब तक इसे लेकर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। खबर है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास इन पत्रों को करीब 16 साल पहले पहुंचाया गया था। 10 दिसंबर को PMML के सदस्य रिजवान कादरी की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र भेजा गया है। इसमें उनसे अपील की गई है कि सोनिया गांधी की तरफ से वापस बुलाए गए ओरिजिनल लेटर लौटाएं या उनकी फोटोकॉपी या डिजिटल कॉपी दाखिल करें। खास बात है कि सितंबर में भी सोनिया गांधी से पत्र लौटाने का अनुरोध किया गया था। साल 1971 में इन पत्रों को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (अब PMML) में जमा कराए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर साल 2008 में 51 बॉक्स में ये लेटर वापस सोनिया गांधी को भेज दिए गए थे। खास बात है कि तब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली UPA सरकार थी। पंडित नेहरू के पत्र इन पत्रों में नेहरू समेत इतिहास के कई बड़े नामों के बीच संवाद हैं। इनमें एडविना माउंटबेटन, एल्बर्ट आइंस्टीन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, अरुणा आसिफ, बाबू जगजीवन राम, गोविंद वल्लभ पंत समेत कई लोग शामिल हैं। PMML की तरफ से भेजे गए पत्र में कहा गया है, ‘हम समझते हैं कि ये पत्र नेहरू परिवार के लिए निजी महत्व रख सकते हैं। हालांकि, PMML का मानना है कि ऐतिहासिक सामग्री तक… आसान पहुंच बनाना स्कॉलर्स और रिसर्चर्स की काफी मदद कर सकता है।’ रिजवान कादरी ने चिट्ठी में क्या लिखा? कादरी ने अपनी चिट्टी में आगे लिखा है,  2008 में तत्कालीन यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुरोध पर इन दस्तावेजों का एक संग्रह पीएमएमएल से वापस ले लिया गया था। हम समझते हैं कि ये दस्तावेज ‘नेहरू परिवार’ के लिए व्यक्तिगत महत्व रखते होंगे। मगर पीएमएमएल का मानना है कि ये ऐतिहासिक महत्व के दस्तावेज हैं और इन तक पहुंच आवश्यक है। सोनिया गांधी से भी की थी लेटर लौटाने की मांग कादरी ने  बातचीत में बताया कि सितंबर 2024 में भी मैंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि 2008 में नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय से वापस लिए गए 51 डिब्बों को लौटा दिए जाएं या हमें उन्हें देखने और स्कैन करने की अनुमति दी जाए या फिर उनकी एक प्रति हमें प्रदान की जाए ताकि हम उनका अध्ययन कर सकें। इस पर अब तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। तो मैंने विपक्ष के नेता और उनके बेटे राहुल गांधी से उन्हें वापस लाने में हमारी मदद करने का अनुरोध किया। हमें उम्मीद है कि विपक्ष के नेता के रूप में वे इस पर गौर करेंगे और इसे शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराएंगे।” नेहरू ने किसके नाम लिखी थी चिट्ठी बता दें कि नेहरू ने ये चिट्टी अपने शासनकाल में जयप्रकाश नारायण, बाबू जगजीवन राम, एडविना माउंटबेट, पद्मजा नायडू, विजया लक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ और गोविंद बल्लभ समेत अन्य भारतीय इतिहास से संबंधित लोगों के कई महत्वपूर्ण पत्र वहां थे। रिजवान कादरी ने बताया कि ये लेटर जवाहरलाल नेहरु मेमोरियल ने 1971 में नेहरु मेमोरियल म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी (अब पीएमएमएल) को दिए थे। बता दें कि15 जून, 2023 नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी’ रखने का फैसला किया गया था।  

डबरी निर्माण से किसान मोहित हुआ आत्मनिर्भर

एमसीबी छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के  मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत महाई के एक छोटे से किसान श्री मोहित/पिता श्री लल्ला की जिंदगी हर बीतते दिन के साथ सूखती फसल की तरह निराशा में घिरता जा रहा था । मोहित के पास तीन एकड़ जमीन तो थी, लेकिन बिना सिंचाई साधन के वह जमीन सिर्फ बारिश की भरोसे पर निर्भर था । हर साल अनिश्चित बारिश और पानी की कमी ने उनके लिए खेती को घाटे का सौदा बना रहा था । जैसे-जैसे फसलें असफल हो रही थीं, मोहित का आत्मविश्वास टूटता जा रहा था। खेती के घाटे ने उन्हें मजबूर कर दिया कि वे अब मजदूरी का सहारा लें। एक किसान जिसकी जमीन कभी उसके जीवन का आधार थी, अब उसके लिए एक बोझ बन चुका था । लेकिन यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुआ। यह कहानी मोहित के संघर्ष और उनकी किस्मत बदलने वाले एक अद्भुत बदलाव की है। मोहित का बारिश के भरोसे से आत्मनिर्भरता तक का सफर जब ग्राम पंचायत महाई में जिला प्रशासन ने किसानों की समस्याओं पर ध्यान दिया, तो मोहित की हालत ने अधिकारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया। उनकी जमीन को देखकर यह साफ हो गया कि अगर सिंचाई की सुविधा मिल जाए, तो यह जमीन सिर्फ उपजाऊ ही नहीं, बल्कि समृद्धि का साधन बन सकती है। यहीं से शुरू हुआ बदलाव का सफर। मनरेगा योजना के तहत डबरी निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली। डबरी निर्माण के लिए 2 लाख 28 हजार रुपए का प्रशासनिक स्वीकृत बजट पास किया गया। लेकिन सिर्फ बजट ही पर्याप्त नहीं था। सही स्थान का चयन, निर्माण सामग्री की उपलब्धता और जल संग्रहण को सुनिश्चित करना, इन सभी चुनौतियों का सामना ग्राम पंचायत महाई और जिला प्रशासन ने किया। विशेषज्ञों की मदद से मोहित के खेत में जलभराव वाली उपयुक्त जगह का चयन किया गया और मनरेगा के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू हुआ। मोहित के साथ-साथ गांव वालों को भी मिला रोजगार इस डबरी निर्माण कार्य में न केवल मोहित का परिवार लाभान्वित हुआ, बल्कि गांव के कई मजदूरों को भी लाभ मिला । डबरी निर्माण ने पूरे गांव को 100 दिनों का रोजगार दिया । यह काम सिर्फ मोहित की जमीन को सिंचाई योग्य बनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह पूरे समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम था। जब डबरी का निर्माण पूरा हुआ, तो यह केवल एक जलाशय नहीं था, बल्कि मोहित के सपनों को नया आधार मिला । उनकी जमीन पर अब सिर्फ पानी का इंतजार नहीं था; यह एक ऐसी जमीन बन गई थी, जो सालभर पूरी तरह उपजाऊ होने वाला था । इस डबरी ने मोहित को न केवल पारंपरिक फसलों की पैदावार बढ़ाने का मौका दिया, बल्कि उन्हें नए प्रयोग करने का आत्मविश्वास भी दिया। उन्होंने अपनी जमीन पर सब्जी की खेती शुरू की और पहली बार मछली पालन का साहस किया। इस बार उन्हें मछली पालन से 50 हजार रुपए का मुनाफा हो रहा है। वहीं धान की फसल से 40 हजार रुपए की आय हो रहा है। मोहित कहते हैं कि “पहले मैं सिर्फ बारिश के भरोसे रहता था। फसल खराब होती थी, तो हाथ में कुछ भी नहीं बचता था। लेकिन अब मेरे पास अपनी डबरी है। मैं सब्जी और मछली पालन से भी अच्छी आय अर्जित कर रहा हूं। अब मुझे भविष्य के लिए चिंता नहीं बल्कि नई उम्मीदें हैं।” डबरी निर्माण ने दी मोहित की आत्मविश्वास को नई राह डबरी निर्माण ने सिर्फ उनकी आय नहीं बढ़ाई, बल्कि आत्मनिर्भरता की भावना भी जगाई। अब मोहित अपनी जमीन पर गर्व महसूस करते हैं। उनकी मेहनत और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने जिस तरह से किसानों की समस्याओं को समझते हुए ठोस कदम उठाए हैं, वह ग्रामीण विकास का एक बेहतरीन उदाहरण है। डबरी निर्माण जैसी योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सही नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से छोटे किसानों की जिंदगी बदली जा सकती है। मोहित की डबरी सिर्फ एक जलाशय नहीं, बल्कि उनके संघर्ष की जीत का प्रतीक है। यह कहानी साबित करती है कि छोटे और प्रभावशाली बदलाव किस तरह से बड़े परिणाम ला सकते हैं। डबरी ने मोहित को न केवल आर्थिक स्थिरता दी, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का तोहफा भी दिया। मोहित की कहानी हर उस किसान के लिए एक प्रेरणा है, जो संसाधनों की कमी के बावजूद बेहतर भविष्य का सपना देखता है। यह सिर्फ एक किसान की नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास की भी कहानी है, जहां हर बूंद से खुशहाली की फसल उगाई जा रही है।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि में संशोधन अब अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों-डोंगरिया, लाटा एवं नेवसा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है। आवेदन करने की तिथि में संशोधन किया गया है। अब अंतिम तिथि 10 दिसम्बर से बढ़ाकर 31 दिसम्बर (रात्रि 11.59 बजे) तक किया गया है। ऑनलाइन भरे गए फार्म में त्रुटि सुधार की तिथि 01 जनवरी से 08 जनवरी 2025 (रात्रि 11.59 बजे) तक निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा 16 फरवरी 2025 रविवार को होगा। विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म संबंधित विकासखण्ड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा एवं नेवसा में संपर्क कर निर्धारित तिथि में निःशुल्क भरा जा सकता है। प्रवेश हेतु नियमावली एवं प्रवेश नीति 2025-26 का अवलोकन तथा ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर किया जा सकता है।

गरियाबंद में युवक पर आदमखोर तेंदुए ने हमला कर किया घायल, गांव में दहशत का माहौल

गरियाबंद जिले के बारूका गांव में आज आदमखोर तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया है. जिससे युवक मनहरण यादव के सिर, नाक और हाथ में गंभीर चोटे आई है. घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांव में पहले भी तेंदुए के घूमने की घटनाएं सामने आई, लेकिन किसी इंसान पर हमले का ये पहला मामला है. घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. दरअसल, तेंदुए ने युवक पर गांव से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हमला किया है. इसी जगह पर वन विभाग ने दो साल पहले एक तेंदुए को जाल बिछाकर पकड़ था. वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से इस आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है. दहशत में ग्रामीण गरियाबंद जिले में आये दिन तेंदुए का आतंक बढ़ते जा रहा है. बरसाती फाल, चिंगरापगार इसी बारूका गांव में स्थित है, जहां बरसात के दिनों में पर्यटक पहुंचते हैं. इस घटना के पहले भी ग्रामीणों ने वन विभाग को शिकायत की थी कि रात के समय तेंदुआ घरों में घुसकर छोटे बछिया, बछड़े, कुत्ता, बकरी तथा मुर्गियों को उठाकर ले जाते हैं. जिस जगह वन विभाग का चेकपोस्ट और बच्चों के स्कूल है, वहां भी तेंदुआ ने पहले पालतु पशुओं का शिकार किया था. युवक पर तेंदुआ के दिन दहाड़े हमले से ग्रामीणों में भय है. जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग बारूका गांव चारों तरफ जंगलों से घिरा हुआ है, जहां बरसात के दिनों में हाथियों का भी आतंक देखने को मिलता है. वहीं इंसान पर हमले का यह पहला मामला है, इससे ग्रामीण में दहशत का माहौल है. शासन प्रशासन से ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है.

शातिर ठगों ने एलआईसी अधिकारी के बैंक खाते से उड़ा दिए 26 लाख रुपए

बिलासपुर न्यायधानी में लाखों की सायबर ठगी का मामला सामने आया है. शातिर ठगों ने एलआईसी अधिकारी को सायबर ठगी का शिकार बनाकर लाखों रुपए पार कर दिए. बैंक खाते में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर ठगों ने एटीएम कार्ड, पेन कार्ड नंबर के साथ ओटीपी की जानकारी ले ली. जिसके बाद एलआईसी अधिकारी के बैंक खाते से 26 लाख से अधिक रुपए निकाल लिया गया. साथ ही क्रेडिट कार्ड से भी शॉपिंग की गई है. बताया जा रहा है कि जॉनसन एक्का एलआईसी ऑफिस बिलासपुर में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. 7 दिसंबर दोपहर को जब जॉनसन एक्का अपने नेचर सिटी कॉलोनी स्थित घर पर थे, उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल पर बात कर रहे युवक ने खुद को एक्सिस बैंक व्यापार विहार बिलासपुर अधिकारी बताया और अकाउंट का केवाईसी अपडेट कराने के लिए बैंक बुलाया. आगे कहा कि अगर आप बैंक नहीं आना चाहते तो केवाईसी ऑनलाइन भी हो जाएगा. जिसके बाद ठग ने अधिकारी से एटीएम कार्ड, पैन कार्ड के साथ ओटीपी की जानकारी मांग ली. फिर दोपहर तक अपडेट होने की बात कहकर कॉल काट दिया. LIC अफसर ने 10 दिसंबर को उसी नंबर पर कॉल कर के पूछा तो आरोपी ने केवाईसी अपडेट होने और बैंक में आकार पता करने के लिए कहा. लेकिन जब अधिकारी एक्सिस बैंक व्यपार विहार पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. बैंक स्टेटमेंट में पता चला कि 7 से 10 दिसंबर के बीच अलग – अलग किस्तों में 26 लाख 74 हजार 701 रूपये निकाला गया. साथ ही क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शॉपिंग भी की गई. पीड़ित अफसर ने मामले की शिकायत सकरी थाने में की है, पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.

यूपी में सर्द हवाओं ने लोगों को कपाया, 13 जिलों में शीतलहर और 30 में घने कोहरे का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश पहाड़ो पर हुई बर्फबारी और सर्द हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश में अब बढ़ रही है। दिसंबर महीने का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और प्रदेश पूरब से पश्चिम तक ठंड की गिरफ्त में है। सर्द हवाएं लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज शीतलहर और घना कोहरा होने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल समेत पश्चिमी यूपी के कई जिले शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से प्रदेश में पुरवाई (पूर्वी हवाएं) चलने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि, पूर्वांचल, तराई और अन्य इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 13 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है, जबकि 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे का अलर्ट प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। विशेष रूप से आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके में शीतलहर की चेतावनी है। आने वाले दिनों में रहेगा कोहरे का असर जारी मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से पुरवाई हवाओं के प्रभाव से तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा। इसलिए, लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर सुबह और रात के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है। ठंड और कोहरे के इस दौर में आम जनता को यातायात में परेशानी हो सकती है, इसलिए सुरक्षित यात्रा की तैयारी करना जरूरी होगा।

प्रदेश में पाठ्य-पुस्तकों का प्रकाशन समय पर हो, स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने दिए निर्देश

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि प्रदेश में वर्ष 2025-26 शैक्षणिक सत्र में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्य-पुस्तक शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही आसानी से सुलभ हो। मंत्री श्री सिंह सोमवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पाठ्य-पुस्तकों के वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उनकी क्षेत्रीय बोलियों में पढ़ाये जाने की अनुसंशा की गई है। इसके अनुरूप प्रदेश में पाठ्य-पुस्तक निगम द्वारा बहु भाषा में जनजातीय और क्षेत्रीय बोलियों पर कहानी की किताबों का प्रकाशन किया जा रहा है। बैठक में पाठ्यक्रम तैयार करने और शिक्षकों की प्रशिक्षण व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। पाठ्य-पुस्तक निगम के अधिकारियों ने पिछले शैक्षणिक सत्र में पाठ्य-पुस्तकों के प्रकाशन और उनके वितरण व्यवस्था की जानकारी दी। बैठक में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता, संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह, पाठ्य-पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक श्री विनय निगम और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।  

जीईसी रायपुर का बस्तर की बेटी ने गणतंत्र दिवस परेड में जगह बनाकर नाम किया रोशन

रायपुर शासकीय आभियांत्रिकी महाविद्यालय (जीईसी) रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेविका सीमा ने गणतंत्र दिवस परेड 2025 में चयनित होकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। सीमा का यह चयन न केवल उनके अथक परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्र की बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। सीमा, जो कि तृतीया वर्ष की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग की छात्रा है , ने शिक्षा और अवसरों की कमी जैसे चुनौतियों का सामना करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है, जो उनके दृढ़ संकल्प और प्रतिभा को दशार्ता है। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर वह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश की शान का हिस्सा बनेंगी। संस्था प्रमुख एम आर खान (प्राचार्य) ने सीमा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “सीमा ने  जीईसी रायपुर  परिवार का नाम रोशन किया है। उसकी यह सफलता  हमारे सभी छात्रों के लिए  प्रेरणा है।” कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रशांत साहू ने कहा, “सीमा  एनएसएस में सक्रिय रूप से  भाग लेती रही है और  समाज सेवा के प्रति  उसका समर्पण  काबिले तारीफ है।  यह उपलब्धि उसके लगन और मेहनत का  फल है। कार्यक्रम अधिकारी (गर्ल्स यूनिट) डॉ. शशिबाला किंडो ने  सीमा के बारे में कहा, “सीमा  एक  मेधावी और  अनुशासित  छात्रा है। वह हमेशा नई चुनौतियों का सामना करने के लिए  तैयार रहती है  और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए  कड़ी मेहनत  करती है।”क्षण है। हम सीमा को  इस  उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

बांग्लादेश : मोहम्मद युनुस ने कहा है 2025 के आखिरी या फिर 2026 की शुरुआत में आम चुनाव कराए जा सकते

ढाका बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया नोबल विजेता मोहम्मद युनुस ने कहा है कि 2025 के आखिरी या फिर 2026 की शुरुआत में आम चुनाव कराए जा सकते हैं। तब तक अंतरिम सरकार ही देश की सरकार चलाएगी। शेख हसीना को हटाने के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार बनाया गया है। वहीं बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार अल्पसंख्यकों को टारगेट कर रहे हैं। यूनुस ने सोमवार को एक टीवी चैनल को बताया कि चुनाव आखिरी 2025 या फिर 2026 की शुरुआत में ही होंगे। बांग्लादेश में युनुस पर आम चुनाव को लेकर अब दबाव बढ़ रहा है। वहीं तख्तापलट के बाद शेख हसीना भारत आ गई थीं। युनुस ने कहा कि चुनाव कराने से पहले बहुत सारे सुधार करने की जरूरत है। वोटर लिस्ट में सुधार केसाथ ही चुनावी प्रक्रिया को भी सुधारना है। इससे पहले 7 जनवरी 2024 को ही बांग्लादेश में आम चुनाव करवाए गए थे। लागातर चौथी बार शेख हसीना की आवामी लीग ने जीत दर्ज की थी। विजय दिवस के मौके पर मोहम्मद युनुसन ने चुनाव को लेकर प्लान सामने रखा है। वहीं शेख हसीना ने रविवार को देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर एक और तीखा हमला किया तथा उन पर एक ऐसे ‘अलोकतांत्रिक समू’’ का नेतृत्व करने का आरोप लगाया, जिसकी लोगों के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है। ‘विजय दिवस’ की पूर्व संध्या पर एक बयान में हसीना ने यूनुस को ‘फासीवादी’ कहा और आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य मुक्ति संग्राम और मुक्ति समर्थक ताकतों की भावना को दबाना है। बांग्लादेश 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाता है। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के तत्कालीन प्रमुख जनरल अमीर अब्दुल्ला खान नियाजी ने 93,000 सैनिकों के साथ 13 दिन के युद्ध के बाद भारतीय सेना और ‘मुक्ति वाहिनी’ की संयुक्त सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बन गया। हसीना ने अपने बयान में कहा कि ‘राष्ट्र विरोधी समूहों’ ने असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘फासीवादी यूनुस के नेतृत्व वाले इस अलोकतांत्रिक समूह की जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘वे सत्ता पर कब्जा कर रहे हैं और सभी जन कल्याण कार्यों में बाधा डाल रहे हैं।’ हसीना ने यूनुस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बांग्लादेश के लोग बढ़ती कीमतों के बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘चूंकि यह सरकार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई नहीं है, इसलिए लोगों के प्रति उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। उनका मुख्य उद्देश्य मुक्ति संग्राम और मुक्ति समर्थक ताकतों की भावना और उनकी आवाज को दबाना है।’

बारदाना को विपक्ष ने अमानक बताया, मंत्री ने किया जांच से इंकार, विरोध में कांग्रेस सदस्यों ने सदन से किया वॉक आउट

रायपुर  धान खरीदी पूरे प्रदेश में चल रही है लेकिन बारदाना अमानक है और इसके एवज में वजन के लिए 100 ग्राम धान किसानों से अतिरिक्त लिया जा रहा है। वो बारदाना भी कम मिल कम रहा है।  खाद्य मंत्री के उत्तर से असंतुष्ट कांग्रेस के विधायकों ने बहिर्गमन किया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए यह मुद्दा उठाया। महंत ने कहा कि प्रदेश में बारदाने की कमी है और बारदाने कम वजन का होने से और किसानों से अधिक धान लिया जा रहा। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल, और अटल श्रीवास्तव ने भी मंत्री को घेरा। उन्होंने गौरीशंकर जूट मिल से हुई बारदाने की खरीदी की जांच की मांग की। मंत्री दयाल दास बघेल ने कम वजन के बारदाने कम होने और जांच से इनकार किया। महंत ने सदन समिति से जांच कराने की मांग की थी। मंत्री के जवाब से असहमत विपक्ष ने नाराजगी जताई। इस पर महंत ने कई आरोप लगाए और कार्रवाई के बहिर्गमन की घोषणा की। इस पर नारेबाजी करते हुए विपक्षी सदस्य सदस्य वॉक आउट कर गए। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि 17 करोड़ से अधिक बारदाने एक हजार करोड़ की कीमत में खरीदे जा रहे हैं और इनका वजन स्टैंडर्ड बारदाने से 100 ग्राम तक कम है। उनका आरोप था कि यह खरीदारी निजी जूट मिलों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे इंकार करते हुए खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि गौरीशंकर जूट मिल के बारदाने पर शिकायत आई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने जांच की, जिसमें बारदाने को अमानक नहीं पाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि निजी जूट मिलों को कोई भी फायदा नहीं पहुंचाया गया है और किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है।

महतारी वंदन की राशि से श्रृंगार का समान खरीदती हैं रश्मि पुरी

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, पेण्ड्रा विकासखण्ड के कुदरी गांव की 40 वर्षीय महिला श्रीमती रश्मि पुरी महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से बहुत खुश हैं। उन्हें हर महिने एक-एक हजार रूपए मिल रहा है। इस राशि का उपयोग रश्मि अपने लिए चुड़ी, बिंदी, श्रृंगार का समान खरीदने और घरेलू खर्च में करती है। उनके तीन पुत्र है, सभी पढ़ाई कर रहें हैं। पति श्री उत्तम दास ग्राम कोटवार हैं। रश्मि पुरी महिला स्व सहायता समूह की सदस्य हैं, जो कि राशन दुकान चलाती हैं। महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। हर महीने एक हजार रूपए मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

युवक ने सरकारी स्कूल की छत पर फांसी लगाकर कर ली खुदखुशी, जांच में जुटी पुलिस

आरंग रायपुर जिले के आरंग से आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सरकारी स्कूल की छत पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. स्थानीय लोगों ने आज सुबह जब स्कूल की छत में साड़ी के फंदे में युवक की लाश लटकते देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है. आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक विक्रम खंडेलवाल, पिता गजानन खंडेलवाल (उम्र 32 वर्ष) रोजी मजदूरी का काम करता था. युवक नशे का आदि था और उसके अंदर चिड़चिड़ाहट भरी रहती थी. मृतक बीती रात (रविवार रात) शराब सेवन कर घर गया और फिर रात 10 बजे घर से निकल गया. काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया. काफी ढूंढने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. वहीं आज (सोमवार) सुबह जब स्थानीय लोगों ने तालाब जाते वक्त स्कूल की छत पर विक्रम की लाश लटकी देखी, तो घरवालों को सूचना दी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक को कोई देख न ले, इसलिए उसने स्कूल परिसर में जाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल आरंग पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Justice Shekhar Yadav के विवादित बयान पर Supreme Court सख्त, CJI की अध्यक्षता में होगी चर्चा

नईदिल्ली ‘देश बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा’ वाला बयान देकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव विवादों में घिर गए हैं। हंगामा होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर बड़ा एक्शन लिया है। SC कॉलेजियम ने जस्टिस शेखर कुमार यादव को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा है। जस्टिस शेखर कुमार यादव को अपने विवादास्पद बयान पर स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है। गौरतलब है कि जस्टिस शेखर कुमार यादव ने विश्व हिंदू परिषद की लीगल सेल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश का कानून बहुसंख्यकों की इच्छा के मुताबिक चलेगा। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाला कॉलेजियम इस मामले पर जल्द ही सुनवाई करेगी। खबरों के मुताबिक शीर्ष अदालत के शीतकालीन अवकाश यानी 17 दिसंबर से पहले सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर विचार विमर्श करेगी। इससे पहले 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बयान से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट से रिपोर्ट मांगी थी। शीर्ष अदालत के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस शेखर कुमार यादव द्वारा दिए गए भाषण की खबरों पर संज्ञान लिया है। हाइकोर्ट से दूसरी डिटेल भी मांगे गए हैं और मामला विचाराधीन है।” 8 दिसंबर को प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक कार्यक्रम में जस्टिस यादव ने समान नागरिक संहिता में बोलते हुए कहा, “यह कानून है। कानून असल में बहुमत के अनुसार ही काम करता है। इसे परिवार या समाज के संदर्भ में देखें। बस वही स्वीकार किया जाएगा जिससे बहुसंख्यक को खुशी और लाभ मिलें।” सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर खूब हंगामा हुआ था। विपक्षी नेताओं ने जज की इस टिप्पणी को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताया था। वहीं कानून जगत से जुड़े लोगों ने भी इस पर गंभीर प्रश्न उठाए थे। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण और सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को चिट्ठी लिखकर कहा था कि यह टिप्पणी जज के पद की शपथ का उल्लंघन है। बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी इस टिप्पणी की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था। इस बीच 55 विपक्षी सांसदों ने पिछले शुक्रवार को राज्यसभा में जस्टिस शेखर यादव के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग करते हुए एक नोटिस दाखिल किया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live